Written by , (शिक्षा- एमए इन मास कम्युनिकेशन)

बीमारी की चपेट में आने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर कोई यही सोचता है कि अब क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। कुछ ऐसा ही एनीमिया यानी खून की कमी जैसी समस्या के साथ भी है। इस दौरान होने वाली खून की कमी को नियंत्रित करने में खाद्य पदार्थ अहम भूमिका निभा सकते हैं। स्टाइलक्रेज के इस लेख में एनीमिया की बीमारी में क्या खाएं बताने के लिए एनीमिया डाइट चार्ट दिया गया है। साथ ही एनीमिया की बीमारी में क्या न खाएं और जीवनशैली में कैसे बदलाव किए जाने चाहिए इसकी जानकारी भी यहां मौजूद है।

पढ़ते रहें लेख

सबसे पहले जानते हैं कि एनीमिया को ठीक करने में आहार की क्या भूमिका है।

एनीमिया क्या है और इसमें एनीमिया डाइट कैसे मदद करती है

एनीमिया रक्त की कमी, लाल रक्त कोशिका के उत्पादन में कमी और तेजी से रेड ब्लड सेल्स के खत्म होने को कहा जाता है। इसका आम कारण शरीर में आयरन की कमी है। आयरन से ही हीमोग्लोबिन बनाता है। यह रक्त को लाल रंग देने वाला प्रोटीन होता है, जो फेफड़ों की मदद से पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है (1)। साथ ही विटामिन बी 12 और फोलेट जैसे न्यूट्रिएंट्स की कमी से भी एनीमिया होता है। एनीमिया डाइट प्लान इन सभी पोषक तत्वों की पूर्ति करके एनीमिया से बचाव कर सकता है (2)

पढ़ना जारी रखें

आर्टिकल के अगले भाग में एनीमिया डाइट चार्ट पढ़ें।

एनीमिया डाइट चार्ट – Sample Diet Plan for Anemia in Hindi

एनीमिया डाइट चार्ट की मदद से खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। इस चार्ट में एनीमिया से लड़ने वाले आहार की जानकारी दी गई है। ये सभी खाद्य पदार्थ आयरन, विटामिन बी 12 और विटामिन सी से भरपूर हैं, जो एनीमिया की स्थिति में सुधार कर सकते हैं (3) (4) (5):

Mealsक्या खाएं/What To Eat
सुबह उठते ही (6 से 7 बजे )दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी या एक गिलास नींबू पानी के साथ कर सकते हैं।
नाश्ता (सुबह 8 से 9:30 बजे)सुबह के नाश्ते में ओट्स, कीवी, स्ट्रॉबेरी या अंगूर और अंडे का सेवन किया जा सकता है।
ब्रंच (सुबह 10:30 से 12 बजे)इस समय अंकुरित बीन्स और ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। डाई फ्रूट्स में प्रून्स, किशमिश, खुबानी, बादाम, ब्राजील नट्स और अंकुरित बीन्स में सोयाबीन, सूखे सेम, मटर, राजमा को शामिल किया जा सकता है।
दोपहर का खाना (1 से 2 बजे)दोपहर के खाने में ब्राउन राइस, रोटी, ब्रोकोली, पालक, केल, शतावरी, डंडेलियन साग, चिकन या मछली का सेवन कर सकते हैं।
शाम का नाश्ता (4:30 से 6 बजे)इस समय एक कप कीवी, स्ट्रॉबेरी, अंगूर खा सकते हैं या फिर इन फलों का जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
रात का खाना (7 से 9 बजे)रात के अंतिम आहार में हरी पत्तेदार सब्जी जैसे कि ब्रोकोली, पालक, केल और शतावरी का सेवन कर सकते हैं। मांसाहारी अपनी डाइट में चिकन, टूना मछली और अंडे को भी जगह दे सकते हैं।

नोट : यह एक नमूना डाइट चार्ट है। इसमें शारीरिक स्थिति और डॉक्टर की सलाह के अनुसार बदलाव किया जा सकता है।

लेख को पूरा पढ़ें

एनीमिया के लिए डाइट चार्ट के बाद हम एनीमिया की बीमारी में क्या खाएं यह बता रहे हैं।

एनीमिया की बीमारी में क्या खाएं – Foods for Anemia In Hindi

एनीमिया से बचाव और शरीर में रक्त के स्तर को बनाए रखने में खाद्य पदार्थ तभी मदद करते हैं जब वह जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर हों। इसी वजह से लेख के इस भाग में एनीमिया से लड़ने वाले आहार और उनमें मौजूद पोषक तत्व के बारे में बता रहे हैं।

  1. पालक – एनीमिया की समस्या से जूझ रहे लोग पालक का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, पालक आयरन से भरपूर होता है और अधिकतर एनीमिया आयरन की कमी के कारण ही होता है। ऐसे में माना जाता है कि पालक का सेवन करके एनीमिया की स्थिति में सुधार हो सकता है (6)
  1. फूल गोभी- आयरन की कमी के कारण होने वाले एनीमिया को दूर करने में एस्कॉर्बिक एसिड यानी विटामिन सी की भी अहम भूमिका होती है। यह पोषक तत्व आयरन के अवशोषण में मदद कर सकता है। इसी वजह से आहार में विटामिन सी से समृद्ध फूल गोभी को भी शामिल किया जा सकता है (7)
  1. पत्ता गोभी- शरीर में विटामिन सी की कमी होने से भी एनीमिया का जोखिम होता है। इस विटामिन सी की पूर्ति करने के लिए पत्ता गोभी का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो एनीमिया से बचाव कर सकती है (8)
  1. ब्रोकली- ब्रोकली खाने के फायदे में एनीमिया से बचाव को भी गिना जाता है। इसमें आयरन और विटामिन सी दोनों की अच्छी मात्रा होती है। ये दोनों पोषक तत्व एनीमिया से बचाव करने और एनीमिया की स्थिति को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं (5) (8)
  1. अनार जूस- अनार का जूस आयरन और विटामिन सी दोनों पोषक तत्वों से युक्त है। इनकी मदद से  रेड ब्लड सेल्स (लाल रक्त कोशिकाएं) यानी हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार हो सकता है। इसी वजह से माना जाता है कि अनार का जूस आयरन के लिए अच्छा होता है (9)
  1. स्ट्रॉबेरी- एनीमिया की बीमारी में क्या खाएं सोच रहे हैं, तो आप स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इससे एनीमिया की स्थिति में सुधार हो सकता है (5)
  1. अंडे की जर्दी- एनीमिया से लड़ने वाले आहार में से एक अंडा भी है। अंडे की जर्दी अर्थात पीले भाग में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ा सकता है। इससे एनीमिया की समस्या में राहत मिल सकती है (10)

स्क्रॉल करें

एनीमिया में क्या खाएं के बाद आगे हम परहेज करने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं।

एनीमिया की बीमारी में क्या न खाएं – Foods to Avoid in Anemia in Hindi

एनीमिया की बीमारी में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचाना चाहिए, जो शरीर में आयरन और अन्य पोषक तत्वों को अवशोषित होने नहीं देते। इसके अलावा, पोषण रहित आहार से भी परहेज करना चाहिए। ऐसे ही कुछ खाद्य सामग्री के बारे में जानने के लिए लेख को आगे पढ़ें (11)

  • चाय और कॉफी का सेवन कम करें
  • लो एनर्जी डाइट न लें
  • टैनिन और फाइटिक एसिड युक्त खाना न खाएं
  • तैलीय और मसालेदार खाद्य पदार्थ का सेवन न करें
  • चाइनीज फास्ट फूड से परहेज करें
  • शराब और धूम्रपान जैसे नशीली पदार्थों का सेवन न करें

नीचे भी पढ़ें

एनीमिया की बीमारी में क्या न खाएं जानने के बाद जीवनशैली में बदलाव पर एक नजर डाल लें।

एनीमिया के इलाज के लिए जीवनशैली – Lifestyle changes in Anemia Treatment In Hindi

एनीमिया की बीमारी को जल्दी ठीक करने में दैनिक जीवन में बदलाव करने की जरूरत हो सकती है। यह बदलाव न सिर्फ एनीमिया के स्तर को बेहतर करेगा, बल्कि शरीर को अन्य बीमारियों से बचाने में भी मदद कर सकता है।

  • रोजाना योगाभ्यास और व्यायाम करें
  • अधिक से अधिक तरल पदार्थ और पानी पिएं
  • समय पर सोए और समय पर खाएं
  • अधिक से अधिक हरी सब्जी और फल खाएं
  • समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच करते रहें
  • दिन में ज्यादा से ज्यादा शारीरिक गतिविधि करें

लेख में बने रहे

अब हम एनीमिया आहार के सेवन से होने वाले लाभ की जानकारी दे रहे हैं।

एनीमिया आहार के लाभ- Benefits Of The Anemia Diet in Hindi

एनीमिया से लड़ने वाले आहार का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में नीचे पढ़िए (3) (8)

  • एनीमिया आहार से रेड बल्ड सेल्स बनते हैं।
  • आयरन के अवशोषण में मदद कर सकता है।
  • आयरन के स्तर को ठीक कर सकता है।
  • विटामिन सी के लेवल को बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
  • हृदय रोग और गठिया जैसी समस्या को दूर रखने का काम कर सकता है ।
  • हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान कर सकता है।
  • घाव भरने और स्कार को ठीक करने में भी मदद मिल सकती है।

नीचे और जानकारी है

अब हम एनीमिया आहार से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।

एनीमिया आहार के साइड इफेक्ट – Side Effects Of The Anemia Diet in Hindi

एनीमिया के लिए डाइट चार्ट को फॉलो करने से सेहत को लाभ के साथ-साथ कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जिनके बारे में जानने के लिए लेख को पढ़ते रहें:

  • एनीमिया डाइट के कारण आयरन की मात्रा ज्यादा होने  से आयरन विषाक्तता हो सकती है (5)
  • आयरन की अधिक मात्रा से लिवर डैमेज, मधुमेह, हाइपोथायरायडिज्म यानी थायराइड का जोखिम हो सकता है (12)

एनीमिया की स्थिति को सही खान पान की मदद से काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। ऐसे में अगर किसी को यह समस्या है, तो घबराने के बजाए सूझबूझ के साथ खाद्य पदार्थों का चयन करें। इसके लिए आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं। इस दौरान लेख में बताई गयी बातों पर भी गौर करें और खुद का ख्याल रखें। आगे हम पाठकों द्वारा पूछे गए एनीमिया से संबंधित सवालों के जवाब दे रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाला सवाल

क्या केला एनीमिया के लिए अच्छा है?

हां, केला एनीमिया के लिए अच्छा हो सकता है। इसमें विटामिन बी 6 होता है, जो एनीमिया की स्थिति में मददगार हो सकता है (13)

क्या अंडा एनीमिया के लिए अच्छा है?

हां, अंडा एनीमिया के लिए अच्छा होता है (5)

Sources

Stylecraze has strict sourcing guidelines and relies on peer-reviewed studies, academic research institutions, and medical associations. We avoid using tertiary references. You can learn more about how we ensure our content is accurate and current by reading our editorial policy.

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख