35+ Best Ways To Forget Someone You Love – अपने प्यार को कैसे भूलें | Apne Pyar Ko Kaise Bhule

Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

जब आपको किसी से प्यार हो जाता है, तो इस दुनिया में उस शख्स से प्यारा और जरूरी कोई नहीं लगता। हर पल दिल और दिमाग उसके ख्यालों में खोया रहता है, सब कुछ हसीन लगने लगता है। लेकिन, जब वही शख्स हमसे दूर हो जाता है या ब्रेकअप कर लेता है, तो जिंदगी उतनी ही मुश्किल हो जाती है। हर पल दिल और दिमाग उसे याद करता रहता है। जो दुनिया हसीन लगती थी, वो ही बुरी लगने लगती है। सभी सपने और वादे एकदम से टूटकर बिखर जाते हैं। अधिकतर लोगों ने इस स्थिति का सामना किया होगा और जानना चाहा होगा कि आसानी से अपने प्यार को कैसे भूलें? स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में प्यार को भुलाने के तरीकों के बारे में बताया गया है, जिन्हें पढ़ने के बाद आप जान सकते हैं कि किसी को कैसे भूलें या कैसे भूलें प्यार के गम।

स्क्रॉल करें

अपने प्यार को कैसे भूलें से जुड़ी जानकारी नीचे पढ़ें।

प्यार को भुलाने के तरीके | 35+ Ways How To Forget Someone You love deeply

अगर आप किसी को बेतहाशा प्यार करते हैं और वह आपको छोड़ कर चला गया है, तो आपके सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि किसी को भुलाने के लिए क्या करना चाहिए? इस सवाल का जवाब आपको नीचे लिखे सुझावों में मिलेगा और जान जाएंगे कि कैसे भूलें प्यार के गम।

1. पिछली बातों को भूल जाएं

पिछली बातों को भूलना आसान नहीं होता है, लेकिन जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए अपने पार्टनर के साथ बिताए पलों को भूलना बेहद जरूरी है। खासतौर पर तब, जब आपने अपने पार्टनर की खुशी के लिए हर मुमकिन प्रयास किया हो और उसके बावजूद उन्होंने आपको छोड़ दिया हो। इस बात को न भूलें कि किसी के चले जाने से जिंदगी रुकती नहीं है और न ही खत्म हो जाती है। तो बस पिछली बातों को भूलकर हंसते हुए आगे बढ़ें।

2. दोस्तों से मिलें

अगर आप जानना चाहते हैं कि अपने प्यार को कैसे भूलें, तो अपने दोस्तों से बात करें। उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और अपने मन की बात खुलकर उन्हें बताएं। ऐसा करने से आपको अपने प्यार को भूलकर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, आपका मन भी हल्का होगा।

3. रोजाना एक्सरसाइज करें

प्यार को भुलाने का तरीका फिटनेस भी हो सकता है। इसलिए, आप रोजाना कुछ समय निकालकर एक्सरसाइज करें। इससे न सिर्फ आपको अपने प्यार को भूलने में मदद मिलेगी, बल्कि आप पहले से ज्यादा फिट और आकर्षक भी दिखने लगेंगे। साथ ही इससे आपको मानसिक रूप से भी शांति मिलेगी और आप दूसरे कामों में अपना मन लगा पाएंगे। एक्सरसाइज करने के लिए जिम या विभिन्न प्रकार के योग की मदद ले सकते हैं।

4. जिंदगी में कुछ नया करें

अगर आप दिमाग से अपने एक्स बॉयफ्रेंड या एक्स गर्लफ्रेंड को निकालना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ नया करने की जरूरत है। कुछ ऐसा जिसे करने से आपको खुशी मिले। जैसे आप कोई क्रिएटिव चीज करें। म्यूजिक सीखें, कोई एडवेंचर स्पोर्ट्स ट्राई करें, नए दोस्त बनाएं, नई किताबें पढ़ें या फिर कहीं ऐसी जगह घूमने जाएं, जहां जाकर आपको शांति मिले। इससे आपको उन यादों से बाहर निकलने में मदद मिलेंगी, जिसके कारण आपकी जिंदगी में उदासी या गम की स्थिति बनी हुई है।

5. अपने एक्स से न मिलें

अक्सर लोग ब्रेकअप होने के बाद भी अपने एक्स से बातचीत को बनाएं रखते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से आप उनसे या उनकी यादों से चाहकर भी बाहर नहीं निकल पाएंगे और ब्रेकअप होने के बावजूद आप अतीत से जुड़े रहेंगे। इससे आपकी तकलीफ कम होने के बजाय और बढ़ती जाएगी। इसलिए, कभी भी अपने एक्स से मिलने या फिर बात करने की कोशिश न करें। प्यार को भुलाने के तरीके में यह प्वाइंट काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

6. पर्याप्त नींद लें

नींद शरीर की कई परेशानियों को दूर करने का एक सबसे बेहतर उपाय हो सकती है। यह इमोशनल पेन (भावनात्मक दर्द) से भी उबरने का सही तरीका हो सकती है। वहीं, आपको अगर सोने में परेशानी हो रही है, तो कुछ ऐसा करें जिससे आपको थकावट हो। ऐसा करने से आपको जल्दी नींद आ सकती है। रोजाना कम से कम 8-9 घंटे सोने का प्रयास करें। इससे आपके दिमाग और शरीर को शांति मिलेगी। आप रात को सोने से पहले गर्म दूध या ग्रीन टी भी पी सकते हैं, इससे आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, सोने से 2 घंटे पहले स्मार्ट-फोन या गैजेट्स को खुद से दूर कर लें। इसके साथ ही आप किताब भी पढ़ सकते हैं। अच्छी नींद पाने के लिए ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

7. पुरानी दिनचर्या में वापस लौट जाएं

एक फिक्स्ड रूटीन से आपकी लाइफस्टाइल को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। इससे जीवन को सामान्य करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए एक निर्धारित समय पर उठने और सोने की कोशिश करें और रोजाना एक ही समय पर अपना भोजन करें। इसके अलावा, एक कठिन समय से बाहर निकलने के लिए आपको ब्रेक लेने की भी आवश्यकता है। सच्चे प्यार को भुलाने के तरीके में इसे शामिल किया जा सकता है।

पढ़ते रहें 

8. परिस्थिति को स्वीकार करें

प्यार को और उसमें भी पहले प्यार को भूल पाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन, अगर आप जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आपको अपनी परिस्थिति को स्वीकार करना होगा। साथ ही आपको इस बात को भी स्वीकार करना होगा कि वो इंसान जिसे आप बेहद प्यार करते थे, वो आपकी जिंदगी से जा चुका है। ऐसा करने से ही आप अपने एक्स की यादों से बाहर निकल पाएंगे।

9. आगे बढ़ने का खुद से वादा करें

अपने एक्स और उसकी यादों से दूर होने के लिए सबसे जरूरी है कि आप खुद से वादा करें। अपने आप से यह वादा करें कि उनकी याद से बाहर निकलना है। हालांकि, यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन पुरानी यादों को पीछे छोड़ना और नये सिरे से सबकुछ शुरू करने के लिए आपको तैयार रहना बेहद जरूरी है।

10. एक्स का पीछा करना छोड़ दें

अगर आपके साथ किसी ने बुरा व्यवहार किया है या किसी ने आपको दुख पहुंचाया है, तो वह व्यक्ति स्पष्ट रूप से आपके लिए सही नहीं है। हो सकता है कि आपको लगता हो कि आपका साथी दुनिया में सबसे अच्छा था। लेकिन, अगर उन्होंने कभी आपके साथ सही व्यवहार नहीं किया है, तो उस व्यक्ति का पीछा करने का कोई मतलब नहीं है। अपनी आंखों से प्यार की पट्टी हटाएं और देखें कि वह व्यक्ति वास्तव में कैसा है। ऐसा करने से आपके देखने का नजरिया बदल जाएगा और सच्चाई को देख पाएंगे।

11. याद रखें कि आप प्यार के लायक हैं

अगर आपको किसी ने छोड़ दिया है, तो इस प्वाइंट को अपनी जिंदगी में जरूर अपनाएं। किसी के छोड़ देने का यह मतलब कतई नहीं है कि आप प्यार के लायक नहीं हैं। इसके बारे में सोचकर आप खुद को बुरा न समझें और न ही दोबारा प्यार करने से खुद को रोकें। आपको खुद को दोबारा मौका देना चाहिए और उस इंसान को भी मौका देना चाहिए, जो वास्तव में आपको प्यार करता हो या आपकी इज्जत करता हो।

12. अपनी भावनाओं को लिखें

Write your feelings
Image: Shutterstock

एक डायरी लें और उसमें अपनी भावनाओं को लिखें। ऐसा करने से आप किसी को पूरी तरह से भूल तो नहीं सकते, लेकिन आपको अपनी भावनाओं से बाहर निकलने में मदद जरूर मिल सकती है। क्योंकि, बातों को अपने ही अंदर रखने से ज्यादा परेशानी होती है और लोग अपनी फीलिंग्स किसी को बताने में भी हिचकिचाहट महसूस करते हैं। ऐसे लोगों के लिए डायरी में लिखना काफी फायदेमंद साबित होता है और वे हल्का भी महसूस होगा। आप थोड़े समय में ही उन यादों से खुद को बाहर निकलता हुआ देख पाएंगे।

13. खुद को समय दें

दुख में अपना समय बर्बाद करना और उस व्यक्ति के बारे में सोचना बंद करें, जिसके कारण आपका दिल दुखा हो। अपने आप को प्यार करने का यह सही समय है। किसी ऐसी चीज़ में खुद को व्यस्त कर लें, जिससे आप अच्छा महसूस करें, क्योंकि आप जानते हैं कि आप इसके लायक हैं

14. नए-नए लोगों से मिलें

अपने एक्स की यादों के पीछे भागने से बेहतर है कि आप नए-नए लोगों से मिलें। उनसे बातें करें, उनके बारे में जानने की कोशिश करें। इतना ही नहीं, अपने बारे में भी कुछ बातें उनसे शेयर करें। ऐसा करना आपको कई अच्छी चीजों की जानकारी भी दे सकता है। साथ ही आपको आगे बढ़ने में भी मदद कर सकता है। नए-नए लोगों से मिलने से आपको कई नई चीजों का भी अनुभव मिलेगा।

15. लोगों का शुक्रगुजार रहें

लाइफ में आप ने जो खोया है, उसमें उलझे रहने के बजाय जो आपके साथ है, उन्हें देखें। किसी को कैसे भूलें के साथ आपको यह भी जानना चाहिए कि आपके पास जो लाइफ है, उसके लिए आपको आभारी रहना है। अपने जीवन में उन अच्छे लोगों के लिए खुश और आभारी रहें, जो हमेशा आपके लिए मौजूद हैं। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहने की कोशिश करें, जिसे आपकी जरूरत है।

16. अपने सपनों पर ध्यान दें

जिंदगी में किसी भी इंसान के कारण अपने सपनों को नहीं भूलना चाहिए। खासतौर पर, उस इंसान के कारण जिसके लिए आप अब मायने भी नहीं रखते हैं। इसलिए, अपने उन सपनों पर ध्यान दें, जिन्हें आपने कभी देखा था और पूरा नहीं कर पाए। ऐसा करने से न सिर्फ आपका ब्रेकअप के गम से ध्यान भटकेगा, बल्कि आपको आगे की जिंदगी भी अच्छी नजर आती दिखेगी। तो इसलिए अपने सपनों पर ध्यान दें।

17. अपने दर्द को जानें

किसी को भूलने के लिए सबसे जरूरी है कि आप उनके दिए दर्द को पहचानें। जिस दिन आप इस बात को समझ जाएंगे कि उनके कारण आपने क्या-क्या खोया है, उस दिन आप खुद को समझा पाएंगे और उनकी यादों से बाहर निकल पाएंगे, क्योंकि आपको भी तब दर्द से बाहर निकलकर खुश रहने का मन करने लगेगा। इसके बाद अपने प्यार को कैसे भूलें, जैसा सवाल आपके दिमाग में नहीं आएगा।

जारी रखें पढ़ना

18. समझें कि आप किसी को रोक नहीं सकते

आप किसी को खुद से प्यार करने के लिए न ही मजबूर कर सकते हैं और न ही किसी को खुद से दूर जाने से रोक सकते हैं। इसलिए, अगर कोई चला गया है, तो आप इस बात को समझें और उनसे बाहर निकलने की कोशिश करें, क्योंकि जिंदगी में कई चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें आप चाहकर भी नहीं रोक सकते हैं। तो आप खुश रहने की कोशिश करें और आगे बढ़ें।

19. अपनी भावनाओं को व्यक्त करें

कई बार अपनी भावनाओं से बाहर निकलने के लिए सबसे जरूरी होता है, उसे व्यक्त करना। इसलिए, अगर आपको आपके पार्टनर के छोड़ जाने से तकलीफ हुई है, तो उसके बारे में खुलकर बात करें। ऐसा करने से आपको हल्का महसूस होगा और आप फिर खुशी-खुशी आगे बढ़ने के लिए तैयार हो पाएंगें।

20. आप खुद को कम न समझें

अगर आपको किसी ने छोड़ा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप बुरे इंसान हैं या आपके में कोई कमी है। हमेशा अपने महत्व को समझें और कभी भी खुद को कम न समझें। अपने अंदर की अच्छाई को पहचानें और उसे और बेहतर करने की कोशिश करें, न कि किसी के जाने का दुख मनाते रहें और खुद को कम समझें।

21. उनके दिए सामान को हटा दें

Remove their item
Image: Shutterstock

अक्सर लोग अपने पार्टनर के दिए गिफ्ट्स को बेहद संभाल कर रखते हैं, एक याद की तरह। लेकिन, अगर आपका ब्रेकअप हो गया है, तो आपको अपने पार्टनर की यादों से बाहर निकलने के लिए उनके दिए गए गिफ्ट्स और अन्य चीजों को अपने आसपास से हटाने की जरूरत है। अगर आप उन गिफ्ट्स को देखते रहेंगे, तो आप उनकी यादों से चाह कर भी बाहर नहीं निकल पाएंगें। इसलिए, सबसे जरूरी है, उन गिफ्ट्स को खुद से दूर करना।

22. ड्रिंक न करें

अक्सर लोग यादों से बाहर निकलने के लिए ड्रिंक यानी शराब का सेवन करने लगते हैं। लेकिन, ऐसा करना बिल्कुल गलत है, क्योंकि ऐसा करने से आप उनकी यादों से बाहर नहीं निकल सकते। इतना ही नहीं, ऐसा भी हो सकता है कि आप ड्रिंक करने के बाद उन्हें बार-बार मैसेज या कॉल भी करने लगें। ऐसा करना आप दोनों के लिए ही गलत साबित हो सकता है। इन नुकसानों के अलावा शराब की लत आपके शरीर और दिमाग के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है।

23. अपने बारे में अच्छी चीजें लिखें

जब इंसान को प्यार में धोखा मिलता है, तो वह इंसान अपने बारे में अच्छा सोचना छोड़ देता है। उसे ऐसा लगता है कि वह इस दुनिया का सबसे बुरा इंसान है। इसलिए, अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है, तो सबसे पहले आप अपने बारे में कुछ अच्छी चीजों की एक लिस्ट बनाएं। इस बात को लिखना शुरू करें कि आपके अंदर क्या-क्या अच्छी चीजें हैं। इससे आप अपने बारे में अच्छा सोचना शुरू कर देंगे और आत्म-सम्मान को बनाए रख पाएंगे।

24.  इसे एक सीख के रूप में लें

कोई नहीं चाहता कि उनका दिल टूटे। हालांकि, आप इस रोमांटिक रिजेक्शन को एक अनुभव के रूप में ले सकते हैं। इससे आप खुद को भविष्य में दोबारा इस गलती को करने से रोक सकते हैं या फिर आगे किसी को चुनने से पहले आप कई बातों का ध्यान रखेंगे। साथ ही जिंदगी को जीने का एक अलग नजरिया भी बना पाएंगें। अपने आप को याद दिलाएं कि इस अनुभव के माध्यम से आप ताकत और आत्मनिर्भरता जैसी चीजें सीख रहे हैं।

पढ़ते रहें

25. खुद के साथ ईमानदार रहें

अपने आप को स्वीकार करें कि आप क्या महसूस करते हैं। यह दिखावा न करें कि आप वास्तव में कभी भी उनसे जुड़े नहीं थे। आप जानते हैं कि ऐसा करने से दुख होता है, लेकिन फिर भी स्वीकार करने की खुद को अनुमति दें। वरना, आप उस जगह पर अटके रहेंगे, जहां आप अपने आप को दर्द के पीछे की सच्चाई से निपटने की अनुमति नहीं देते हैं। ऐसा करना आपको हिम्मत देगा और आप आगे बढ़ पाएंगे।

26. यकीन मानिए आपको एक और प्यार मिलेगा

जरूरी नहीं है कि एक बार आपको धोखा मिला हो, तो आपको दोबारा सच्चा प्यार नहीं मिल सकता है। अगर आप अपने एक्स से आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आपको इस बात पर भरोसा करने की जरूरत है कि आपको दोबारा प्यार मिलेगा। आप फिर से किसी के साथ खुश हो पाएंगे और फिर से नये-नये सपने देख पाएंगें।

27. माफ करने की कोशिश करें

अपने एक्स को भूलने के लिए आपको उन्हें माफ करने की जरूरत है। अगर आप दिल से ऐसा करेंगे, तो ही आप उनकी यादों से बाहर निकल पाएंगें। किसी ऐसे शख्स के खिलाफ गुस्सा करना, जो आस-पास नहीं है, केवल आपके लिए स्थिति को और खराब करेगा। इसलिए, ‘जो होता है अच्छा होता है’ सोचकर उन्हें माफ कर दें और आगे बढ़ जाएं।

28. अपने आस-पास के लोगों को देखें

कई बार अपने प्यार की यादों से बाहर निकलने के लिए दूसरों को देखना भी जरूरी होता है। अगर आप किसी ऐसे इंसान से मिलते हैं, जिनके साथ आपके जैसा ही कुछ हुआ हो या उनका भी दिल टूटा हो, तो उनसे बात करें। अगर आप उनसे बात करेंगे, तो आपको आगे बढ़ने में आसानी होगी। आपको इस बात का एहसास होगा कि आप ही सिर्फ एक ऐसे इंसान नहीं हैं, जिनका दिल टूटा है और इस प्यार के गम को भुलाया जा सकता है।

29. घर में खुद को बंद न करें

अक्सर लोग दिल टूटने के बाद लोगों से मिलना-जुलना छोड़ देते हैं और खुद को घर में बंद कर लेते हैं। ऐसा करना बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से आप डिप्रेशन में जा सकते हैं और फिर आपके मन में गलत ख्याल भी आ सकता है। इसलिए, खुद को घर से बाहर निकालें और लोगों से जितना हो सके मिलने की कोशिश करें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।

30. पॉजिटिव चीजों में ध्यान लगाएं

Focus on positive things
Image: Shutterstock

अपना ध्यान पॉजिटिव और प्रोडक्टिव चीजों में लगाने की अधिक कोशिश करें। अगर आप खाली बैठे रहेंगे, तो आप केवल उनके बारे में सोचते रहेंगे। इसलिए, ध्यान भटकाने के लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं या किसी नए शौक को जीवन में जगह दे सकते हैं।

पढ़ना जारी रखें

31. रोने का मन करें, तो खुद को रोके न

अगर ब्रेकअप होने के बाद आपको रोने का मन कर रहा है, तो खुलकर रो लें। साथ ही दिमाग में इस बात को रखें कि आज जितना रोना है रो लें और फिर चीजों को खत्म करने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा और फिर आप शायद एक नयी जिंदगी की तरफ कदम बढ़ा पाएंगे।

32. हर समय उनके बारे में बात न करें

जी हां! अपने दुख के बारे में बात करना जितना जरूरी है, उतना ही हर समय एक्स के बारे में बात न करना भी जरूरी है। ऐसा न हो कि आप अन्य चीजों में दिमाग लगाने या बात करने की जगह पास्ट के बारे में ही बात करते रहें। अगर आप बार-बार उनके बारे में बात करेंगे, तो आप चाहकर भी उनकी यादों से बाहर नहीं निकल पाएंगें। इसलिए, उनके बारे में बात करने के बजाय आप कुछ अच्छी या नई चीजों के बारे में अपने दोस्तों से बात करने की कोशिश करें ताकि आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ पाएं।

33. खुद को बदलने की कोशिश न करें

कई बार लोगों को ब्रेकअप के बाद ऐसा लगने लगता है कि उनमें ही कोई गलती या कमी होगी, जिसके कारण उनका ब्रेकअप हो गया है और इस वजह से वह अपने आप को बदलने की कोशिश करने लगते हैं। ऐसा बिल्कुल भी न करें। अगर आप अपने एक्स को याद कर के खुद को बदलने की कोशिश करेंगे, तो ऐसा करके आप अपने साथ नाइंसाफी करेंगे। हर कोई अलग होता है और यही उसकी खासियत भी होती है। इसलिए, अपनी इस खासियत को बनाएं रखें।

34. प्रोफेशनल्स की मदद लेना भी है विकल्प

अगर आप अपने बलबूते पिछले प्यार को नहीं भुला पा रहे हैं, तो आप प्रोफेशनल्स की मदद भी ले सकते हैं। थेरेपिस्ट आपकी भावनाओं और स्थिति को अच्छी तरह समझकर आपको उससे निकलने में मदद करेंगे। वह आपको बताएंगे कि आप ‘अपने प्यार को कैसे भूलें’ या ‘कैसे भूलें प्यार के गम’।

35. जल्दबाजी न करें

ब्रेकअप के बाद लोग जल्द से जल्द प्यार के गम से निकलना चाहते हैं और ऐसा न हो पाने के कारण उदासी या मायूसी से घिर जाते हैं। ऐसे में उन्हें यह समझने की जरूरत है कि इस काम में समय लगता है। एक दिन में आप किसी की यादों से छुटकारा नहीं पा सकते हैं। यह प्रक्रिया धीरे-धीरे परिणाम दिखाती है। इसलिए, खुद को समय देना बहुत जरूरी है।

36. करियर पर ध्यान देने का सही समय

रिलेशनशिप में कई बार लोग अपने करियर को प्राथमिकता नहीं देते हैं और उसके लिए जरूरी प्रयास नहीं करते। अगर आपका ब्रेकअप हुआ है, तो यह समय करियर पर ध्यान देने का सही समय है। अपनी उर्जा ज्यादा सोचने और दुख मनाने की जगह करियर में नया मुकाम हासिल करने में लगाएं और इससे न सिर्फ आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी बल्कि असली खुशी भी मिलेगी। खुद को प्रेरित करने के लिए आप मोटिवेशनल कोट्स भी पढ़ सकते हैं।

37. सिंगलहुड को करें एंजॉय

सिंगल रहना इतना भी बुरा नहीं है। आप सिंगल रहते हुए जो पसंद हो, वो कर सकते हैं। जहां चाहते हैं, वहां घूम सकते हैं। नए-नए लोगों से बिना किसी रोक-टोक के मिल सकते हैं और सबसे बड़ी बात खुद को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यही तो सिंगल रहने का फायदा है। तो दुख मनाना छोड़ें और सिंगलहुड को एंजॉय करें।

हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अच्छी तरह जान गए होंगे कि अपने प्यार को कैसे भूलें? बस एक बात का ध्यान रखें कि कोई भी फीलिंग या स्थिति परमानेंट नहीं है। चाहे सुख हो या दुख, एक समय के बाद खत्म हो जाता है। बस हमें थोड़ा धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। किसी के चले जाने से हमारी जिंदगी रुक नहीं जाती, बल्कि उसे एक नया मोड़ मिल जाता है। बस जरूरी है, तो अपने अंदर अच्छे विचार को लाना, ताकि आप मजबूती के साथ आगे बढ़ पाएं। रिलेशनशिप से जुड़े अन्य टॉपिक के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख