आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय – How to Boost Self Confidence in Hindi

Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

हर कोई चाहता है कि वो अपने जीवन में सफल हो और इसके लिए आत्मविश्वास का होना बेहद आवश्यक है। चाहे कोई काम करना हो या फिर किसी विषय पर निर्णय लेना हो, सबके लिए व्यक्ति के अंदर मनोबल का होना महत्वपूर्ण है। अगर व्यक्ति आत्मविश्वास से भरपूर होगा, तो ही किसी काम में कामयाबी हासिल कर सकता है। ऐसे में स्टाइलक्रेज पर हाउ टू बूस्ट सेल्फ कॉन्फिडेंस से जुड़े लेख में हम कुछ आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके बता रहे हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं मनोबल बढ़ाने के उपाय से जुड़ी जानकारी।

पढ़ना शुरू करें

हाउ टू इम्प्रूव सेल्फ कॉन्फिडेंस जानने के लिए पढ़िए आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय।

मनोबल बढ़ाने के उपाय – Tips to Increase Self Confidence In Hindi|Atmavishwas Badhane Ke Upay In Hindi

यहां हम कुछ आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर मनोबल को बढ़ाया जा सकता है।

1. नकारात्मक विचारों से रहें दूर

आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय में सबसे पहले बात करेंगे विचारों की। जब दिल और दिमाग नकारात्मक विचारों से भर जाते हैं, तो आत्मविश्वास में कमी आने लगती है। जीवन की कुछ घटनाएं जैसे कि बार-बार रिश्ता टूटना, लंबे समय तक बीमार रहना, नौकरी न लगना, ये सब नकारात्मक विचार ला सकते हैं। ऐसी परिस्थितियों में अपने अंदर सकारात्मक विचारों को जागृत करें। इस दौरान यह सोचें कि आप ये सारे काम कर सकते हैं।

2. मनोबल बढ़ाने वालों के साथ रहें

अक्सर उन लोगों के साथ वक्त बिताएं, जिनके साथ आप एंजॉय करते हैं और जो आपका मनोबल बढ़ाने में मदद करते हों। ऐसा करने से अच्छा महसूस होगा व नकारात्मक विचारों से लड़ने में मदद भी मिल सकती है। बात-बात पर कोसने वाले और नीचा दिखाने वालों से दूर रहें। ऐसे लोगों की बातें सुनकर आत्मविश्वास घटता है। अगली बार जब भी किसी के साथ समय बिताने का प्लान बनाएं, तो ये बात दिमाग में अवश्य रखें।

3. खुद के हुनर को पहचानें

हम सभी में कोई-न-कोई गुण अवश्य होता है। बस जरूरत होती है उसको पहचानने की। आत्मविश्वास घटने का मुख्य कारण खुद को लेकर खराब राय बनाना ही होता है। इससे बाहर निकलने के लिए अपने अंदर के गुणों को पहचानें। इससे अच्छा महसूस होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

4. उपलब्धियों को याद करें

जीवन में हासिल की गई उपलब्धियों को याद करें, इससे आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी। व्यक्ति को एहसास होगा कि वो अपने बारे में जो भी खराब सोच रहा है, वो उससे कई गुना अच्छा है। इससे उसे खुद की कीमत समझ आती है। एक डायरी में भी अपनी उपलब्धियों को लिखने के साथ उससे जुड़ी कोई तस्वीरें हों, तो उसे रख सकते हैं। जब भी कॉन्फिडेंस लेवल कम लगे या महसूस हो कि हम कुछ नहीं कर सकते, तो तुरंत डायरी देख लें।

5. गलतियां करने से न डरें

गलतियां करना कोई गुनाह नहीं है, इसलिए गलतियां करने से घबराना नहीं चाहिए। जब व्यक्ति किसी काम को पहली बार करने की कोशिश करता है, तो उसमें गलतियां होना स्वभाविक है। इसी वजह से गलती करने से न डरें, क्योंकि व्यक्ति गलती करके ही सीखता है और आगे बढ़ता है। हां, एक बार हुई गलती को दोबारा न दोहराएं। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

6. गलतियों से सीखें

गलतियों को करने से डरने के बजाय कोशिश करें कि गलतियों से कुछ सीखें। गलती हर किसी से होती है, लेकिन इसका अर्थ ये नहीं है कि इस बात से निराश हो जाएं। इस बात का ध्यान रहे कि गलती करने के बाद लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश को नहीं छोड़ना चाहिए। गलतियों से सीखें और आगे बढ़ने का प्रयास करें। इससे आपका आत्मविश्वास नहीं डगमगाएगा।

7. खुद पर भरोसा रखें

खुद के अंदर आत्मविश्वास जगाने के लिए सबसे जरूरी है स्वयं पर भरोसा रखना। किसी भी काम को करने से पहले खुद पर अगर भरोसा हो, तो सफलता अवश्य मिलती है और इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसी वजह से खुद पर भरोसा रखें।

8. ज्ञान अर्जित करें

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए खुद का ज्ञान बढ़ाएं, क्योंकि ज्ञान अर्जित करके मनोबल बढ़ता है। किसी विषय पर जितना ज्ञान होगा, उतना ही कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। ज्ञान के लिए किताबों, मैगजीन, न्यूज पेपर या फिर इंटरनेट का सहारा ले सकते हैं।

खासकर, अपने विषय जिसमें आपको करियर बनाना हो, उससे संबंधित ज्ञान को बढ़ाएं। कहते हैं कि समय, अनुभव और ज्ञान के आधार पर आत्मविश्वास विकसित होता जाता है। ये तरीका आत्मविश्वास बढ़ाने में बेहद काम आ सकता है।

9. आई कॉन्टेक्ट के जरिए करें बात

किसी से भी बात करते समय नजरें मिलाकर रखें। ऐसा करने से खुद ही आत्मविश्वास बढ़ता है। कुछ गलत बोलने का डर और झिझक के कारण ही अक्सर लोग आंखें नहीं मिलाते। इस वजह से उनका आत्मविश्वास घटने लगता है। इस दौरान यह सोचें कि सामने वाला भी इंसान है और उससे भी गलती हो सकती है। साथ ही कुछ गलत कह जाएं, तो वो समझेंगे कि गलती से हो गया होगा।

10. परफेक्शन की चाहत न रखें

परफेक्शन का मतलब ये नहीं होता की खुद को बेहद ज्यादा परेशान करें। ऐसा करने से अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अगर आप हमेशा सोचेंगे कि हर काम परफेक्ट हो, तो ऐसा नहीं हो सकता है। इससे दिमाग में टेंशन बनी रहती है और काम भी गलत हो सकता है। इसी वजह से कोशिश करें कि ज्यादा प्रेशर में रहने के बजाय आराम से काम करें। इससे काम भी सफल होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

11. सही शब्दों का चयन और बोलने की कला

सबसे जरूरी है बोलने की कला सीखना। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए यह जरूरी कदम होगा, जिसे अपनाना ही चाहिए। अगर आप लोगों के बीच में बोल नहीं पाते, तो इसकी शुरुआत अपनों से कर सकते हैं। शुरुआत में घर के सदस्यों व दोस्तों से बातें करें। इसके अलावा, छोटे-छोटे फंक्शन में अपना योगदान दें। ऐसा करने से आपके अंदर बोलने का कौशल आएगा। बोलने की कला सीखने के साथ ही सही शब्दों का चयन करना भी जरूरी है। इससे आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।

12. जिम्मेदारी लें

कई बार लोग जिम्मेदारियां लेने से डरते हैं। इसके पीछे का कारण है आत्मविश्वास में कमी होना। इसके लिए जिम्मेदारियां उठाने की शुरुआत करें। ये शुरुआत अपने घर, स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जैसी जगहों में किसी भी कार्यक्रम में भाग लेकर या कोई जिम्मेदारी लेकर कर सकते हैं। काम जो भी हाथ में लें, उसे पूरे मन व मेहनत से निभाएं। इससे अंदर आत्मविश्वास आएगा।

13. दूसरों से तुलना न करें

कई बार लोगों में आत्मविश्वास की कमी इस कारण भी हो जाती है, क्योंकि वो हर बात पर स्वयं की तुलना दूसरों से करते हैं। इस बात को याद रखें कि आप जैसे दिखते हैं और जो हैं, वो अच्छा है। चाहे बात रंग-रूप की हो या आर्थिक स्थिति की, इन चीजों में कभी खुद की दूसरों से तुलना न करें। ऐसा करने से ईर्ष्या की भावना उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में खुद पर विश्वास रखें कि आप अपने आप में ही खास हैं। इससे आत्मविश्वास बरकरार रहेगा।

14. स्ट्रेटेजी बनाएं

किसी भी काम को करने से पहले प्लानिंग करने से वो काम सही तरीके से पूर्ण होता है। अगर अपने दिमाग में काम को लेकर पूरी प्लानिंग की जाए और उससे जुड़ी बारिकियों के बारे में सोच लें, तो परिणाम अच्छा हासिल होगा। ऐसा करने से सही गलत का परिचय भी होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

15. वक्त के साथ बदलें

कहते हैं कि परिवर्तन संसार का नियम है। ऐसे में आत्मविश्वास को बढ़ाने के उपाय में यह भी बेहद आवश्यक कदम होगा। समय के हिसाब से स्वयं को ढालें। लाइफस्टाइल से लेकर हर चीज में बदलाव जरूरी है। यह बेहद अधिक न भी हो, लेकिन कुछ हद तक बदलाव लाना चाहिए। ऐसा करने से खुद को खुशी मिलती है और ट्रेंडिंग चीजों को फॉलो करते रहने से मनोबल भी बढ़ता है।

16. डर का सामना करें

खुद पर संदेह करना बंद करें व जिस चीज से डरते हैं, उसका सामना करना सीखें। मनोबल बढ़ाने के उपाय में यह वाकई में बेहद काम आता है। अगर किसी काम को करने से डर लगता है और ऐसा लगता है कि वह नहीं हो पाएगा, तो उसे पूरी लग्न व मेहनत के साथ करने का प्रयास करें। ऐसा करने से आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।

17. ड्रेसिंग सेंस डेवलप करें

ड्रेसिंग सेंस मनोबल को बढ़ाने में बड़ा काम आता है, इसलिए ऐसे कपड़े पहना करें, जो आपके शरीर पर अच्छे लगते हों। बॉडी के अनुरूप ही कपड़े खरीदें, क्योंकि ये ऐसे होने चाहिए, जो पर्सनालिटी में चार चांद लगा दें। दरअसल, जब अंदर से महसूस होता है कि कपड़े स्टाइलिश लुक दे रहे हैं, तो आत्मविश्वास अपने आप बढ़ने लगता है।

18. स्वयं के बारे में सोचें

खुद के बारे में सोचना इतना आसान नहीं होता, लेकिन यह जरूरी है। आप सोचें कि स्वयं के बारे में आप क्या राय रखते हैं और भविष्य में आप क्या पाना चाहते हैं। अगर खुद के बारे में कोई भी खराब राय हो, तो उसे बदलने की कोशिश करें। उसे बदलने के अपने उस कार्य और सोचने के तरीके दोनों में बदलाव लाना होगा। इन बातों से आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

19. काम को टाले नहीं

कोई भी काम करने जा रहे हैं, वो छोटा हो या फिर बड़ा, उसे उसी समय पूरा कीजिए। अगर काम को टालने की आदत है, तो इससे जब तक वो काम नहीं होगा दिमाग पर एक दबाव बना रहेगा। यदि काम को वक्त पर और सही तरीके से पूरा कर लेते हैं, तो इससे आत्मविश्वास बढ़ सकता है। कभी ऐसा भी होता है कि कई सारी चीजें एकसाथ आ जाती हैं, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। इससे आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

20. स्वास्थ्य का रखें ख्याल

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य का अच्छा होना आवश्यक है। ऐसे में अपने सेहत का अच्छे से ख्याल रखें। कम सोना, डाइट पर ध्यान न देना या फिर एक्सरसाइज न करने से शरीर को काफी नुकसान हो सकते हैं। इन सबसे पर्सनालिटी पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे आत्मविश्वास डगमगा सकता है।

21. रिस्क लेने से न डरें

कई बार जीवन में रिस्क लेने से भी मनोबल बढ़ाने में मदद मिल सकती है, इसलिए जीवन में रिस्क लेना भी जरूरी है। बिना रिस्क लिए सफलता नहीं मिल सकती। रिस्क लेने के बाद अगर आप सफल होते हैं, तो आत्मविश्वास बढ़ सकता है। अगर असफल हुए, तो कुछ सीखने को मिलेगा। वो कहते हैं न कि रिस्क जितना बड़ा होगा सफलता और सीख भी उतनी ही बड़ी होगी।

आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके क्या हो सकते हैं, यह आप समझ ही गए होंगे। यहां बताए गए सभी टिप्स कोई भी आसानी से जीवन में अपना सकता है। इन मनोबल बढ़ाने के उपाय को अपनाने से जीवन के किसी भी काम में सफलता पाई जा सकती है। आत्मविश्वास होने से स्वयं को अंदर से अच्छा भी महसूस होगा। बस तो हाउ टू बूस्ट सेल्फ कॉन्फिडेंस से जुड़े इस लेख को पढ़कर इसे फॉलो करें और आत्मविश्वास के धनी बन जाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आत्मविश्वास बढ़ाने के ज्योतिषीय उपाय क्या हो सकते हैं?

आत्मविश्वास बढ़ाने के ज्योतिषीय उपाय कुछ नहीं होते हैं। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए लेख में बताए गए टिप्स को अपनाने से ही मदद मिलेगी। जैसे कि खुद पर भरोसा रखना, नकारात्मक सोच से दूर रहना, बोलने से न घबराना, खुद के हुनर को पहचानना और सकारात्मक लोगों के साथ रहना।

आत्मविश्वास बढ़ाने के टोटके क्या हो सकते हैं?

आत्मविश्वास बढ़ाने के टोटके कुछ और नहीं, बल्कि इसके तरीकों को ही कहा जाता है। टोटके में खास तौर पर मन-ही-मन जप करना और मंत्र उच्चारण को गिना जा सकता है। इसके अलावा, आत्मविश्वास बढ़ाने के टोटके के तौर पर मेडिटेशन का साहारा भी लोग लेते हैं।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख