Medically Reviewed By Neelanjana Singh, RD
Written by , (शिक्षा- एमए इन जर्नलिज्म मीडिया कम्युनिकेशन)

निरोगी काया और बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषक आहार का लिया जाना बेहद जरूरी है। इस काम में फल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसकी वजह है, इनमें मौजूद पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा। वहीं, क्या आप जानते हैं कि कुछ फल ऐसे भी हैं, जिन्हें सुपर फूड में शुमार किया जाता है। ऐसा ही एक फल है, एवोकाडो। यही वजह है कि एवोकाडो की गिनती विश्व के चुनिंदा लोकप्रिय फलों में होती है। इसका स्वाद थोड़ा मक्खन जैसा होता है, इसलिए इसे बटर फ्रूट भी कहा जाता है। तो आइए, स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम एवोकाडो क्या है और एवोकाडो के फायदे विस्तार से जानते हैं, ताकि एवोकाडो फल की उपयोगिता को हम अच्छे से समझ सकें। साथ ही यह भी जरूर ध्यान रखें कि एवोकाडो कुछ समस्याओं में राहत तो पहुंचा सकता है, लेकिन यह उनका पूर्ण उपचार नहीं है।

पढ़ते रहें लेख

लेख में आगे हम एवोकाडो खाने के फायदे पर बात करेंगे, लेकिन उससे पहले एवोकाडो क्या है? इस बारे में थोड़ा जान लेते हैं।

एवोकाडो क्या है?

एवोकाडो को वैज्ञानिक भाषा में पर्सिया अमरीकाना कहा जाता है। माना जाता है कि इस खास फल की उत्पत्ति लगभग सात हजार साल पहले दक्षिणी मैक्सिको और कोलंबिया में हुई थी। यह एक बड़े आकार का बेरी की तरह दिखने वाला गूदेदार फल है, जिसके बीच एक बड़ा बीज मौजूद रहता है। खास बड़े आकार के कारण ही इसे एलीगेटर पियर्स के नाम से भी जाना जाता है। विश्व भर में इसकी कई किस्में प्रचलित हैं, जिनमें से हास एवोकाडो सबसे लोकप्रिय है। पोषक तत्वों के मामले में हास एवोकाडो सबसे खास है। इसलिए, इसकी खेती विश्व के कई देशों में की जाती है। लेख में आगे हम एवोकाडो के फायदे के साथ-साथ इसमें मौजूद सभी पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

आगे पढ़ें लेख

तो आइए, एवोकाडो क्या होता है? यह जानने के बाद हम एवोकाडो के फायदे पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

एवोकाडो के फायदे – Benefits of Avocado in Hindi

सेहत, स्वास्थ्य और त्वचा से संबंधित एवोकाडो खाने के फायदे कई हैं। यही वजह है कि इसे एक सुपर फूड भी माना जाता है। तो आइए, लेख में आगे बढ़कर हम विस्तार से समझने का प्रयास करते हैं कि एवोकैडो के लाभ किन-किन समस्याओं में हासिल किए जा सकते हैं।

1. हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी

हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने और हृदय रोग से संबंधित जोखिम से राहत पाने में एवोकाडो का सेवन काफी हद तक उपयोगी साबित हो सकता है। इस बात का प्रमाण एवोकाडो पर किए गए एक शोध से मिलता है। चूहों पर किए गए इस शोध में माना गया है कि एवोकाडो में बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कम करने का गुण मौजूद होता है, जो हृदय स्वास्थ के लिए सहायक है। वहीं, इसमें मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड के साथ ही फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ई व के मौजूद होता है। इस कारण यह शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति भी कर सकता है, जिससे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है (1)

इस तथ्य के आधार पर यह माना जा सकता है कि एवोकाडो के फायदे हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि, यह इंसानों पर कितना प्रभावी रहेगा इस संबंध में अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है।

2. पाचन को सुधारे

जैसा कि हम लेख में पहले ही बता चुके हैं कि एवोकाडो में अन्य जरूरी पोषक तत्वों के साथ ही भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसी फाइबर की मौजूदगी के कारण एवोकाडो पाचन प्रक्रिया को सुधारने में भी सहायक साबित हो सकता है। यह बात एवोकाडो से संबंधित एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) के एक शोध से स्पष्ट होती है। शोध में माना गया है कि एवोकाडो में मौजूद फाइबर आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने का काम करता है, जो पाचन में सहायक होते हैं। यही वजह है कि सीधे तौर पर एवोकाडो में मौजूद फाइबर को पाचन स्वास्थ के लिए उपयोगी माना जा सकता है (2)

3. वजन कम करने में मददगार

बढ़े हुए वजन को कम करने का प्रयास करने वाले लोगों के लिए भी एवोकाडो के फायदे उपयोगी साबित हो सकते हैं। एवोकाडो से जुड़े एनसीबीआई के एक शोध से यह बात साफ होती है। शोध में जिक्र मिलता है कि एवोकाडो में कम कैलोरी होती है, जिससे इसका वजन को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है। वहीं, इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत करने के साथ वसा के अवशोषण को कम करने का काम कर सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (MUFA) फैट को कम करने में मदद कर सकता है। इससे बढ़े हुए वजन को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है (3)। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि वजन कम करने के उपाय में एवोकाडो फल उपयोगी साबित हो सकता है।

4. आंखों की रोशनी बढ़ाए

आंखों के लिए भी एवोकैडो के लाभ देखे जा सकते हैं। दरअसल, एवोकाडो ल्यूटिन और जेक्सैथिन जैसे कैरोटीनॉयड से समृद्ध होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने का काम कर सकते हैं। वहीं, ल्यूटिन उम्र के साथ नजर संबंधी समस्या को कम करने का भी काम कर सकता है। इस बात का साफ जिक्र एवोकाडो से संबंधित दो अलग-अलग शोध में भी किया गया है (4) (5)। इसके अलावा, यह फल विटामिन-ई से भी समृद्ध होता है, जो आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी तत्व है (6)। इन तथ्यों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आंखों के लिए आहार में एवोकाडो फल सहायक हो सकता है।

5. कैंसर के जोखिम को कम करे

कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए भी एवोकाडो का सेवन किया जा सकता है। चार अलग-अलग शोधों में इस बात को स्वीकार किया गया है। एक शोध के मुताबिक एवोकाडो में एवोकैटिन-बी नामक तत्व पाया जाता है। यह तत्व ल्यूकेमिया स्टेम कोशिकाओं से लड़ने का काम कर सकता है, जो कैंसर का कारण बन सकती हैं (7)

वहीं, एक अन्य अध्ययन के अनुसार एवोकाडो प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोक सकता है। इसके लिए इस फल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइटोकेमिकल्स सहायक हो सकते हैं (8)। दूसरी ओर यह भी माना गया है कि एवोकाडो में मौजूद यह फाइटोकेमिकल्स अकेले ही कैंसर कोशिकाओं के पनपने के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकते हैं (9)। इसके अलावा, एवोकाडो से जुड़ा एक अध्ययन यह भी बताता है कि इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स मुख्य रूप से खाने की नली और आंतों के कैंसर में प्रभावी परिणाम प्रदर्शित कर सकते हैं (10)

इन सभी तथ्यों को देखते हुए यह माना जा सकता है कि एवाकाडो फल उपयोग कर कुछ हद तक कैंसर जोखिम को कम किया जा सकता है। वहीं, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि कैंसर एक घातक और जानलेवा बीमारी है, जिसका डॉक्टरी इलाज अतिआवश्यक है।

6. मौखिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

एवोकाडो में पोटेशियम होता है जो दांतों की सड़न को रोक सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद मैग्नीशियम मसूड़े की सूजन और पेरिओडोंटाइटिस (मसूड़ों से जुड़ा संक्रमण) से होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकता है (11)। चूंकि एवोकाडो में कम कार्बोहाइड्रेट के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड (लिनोलेनिक एसिड) भी मौजूद होता है (11) (12) (2)। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी एवोकैडो के लाभ सहायक हो सकते हैं।

7. हड्डियों को बनाए मजबूत

हड्डियों के लिए भी एवोकाडो खाने के फायदे उपयोगी हैं। कच्चे एवोकाडो में बोरॉन नामक मिनरल पाया जाता है, जो कैल्शियम के अवशोषण (Absorption) को बढ़ाकर हड्डियों को लाभ पहुंचा सकता है (13) यह खास फल विटामिन-के से भी समृद्ध होता है, जो हड्डी के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पोषक तत्व ऑस्टियोप्रोटेक्टिव (हड्डियों को मजबूत करने वाला) लाभ प्रदर्शित करता है (14)। वहीं, इसमें एंटी इंफ्लामेट्री गुण भी मौजूद होता है (2)। इस गुण के कारण यह जोड़ो में दर्द और सूजन को भी कम करने में सहायक साबित हो सकता है।

8. लिवर स्वास्थ्य के लिए सहायक

लिवर स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी एवोकाडो फल उपयोगी साबित हो सकता है। वर्ल्ड जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी द्वारा किए गए एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है। शोध में माना गया है कि एवोकाडो नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या के जोखिमों (जैसे :- अधिक लिपिड, मुक्त कणों का प्रभाव, बढ़ा हुआ वजन और लिवर में सूजन) को दूर करने में सहायक हो सकता है। इन जोखिम कारकों को नियंत्रित कर यह फल फैटी लिवर की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है (15)। इस तथ्य के आधार पर यह कहा जा सकता है कि एवोकाडो का सेवन कर लिवर स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

जारी रखें पढ़ना

9. किडनी सुरक्षा के लिए उपयोगी

किडनी को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए भी एवोकाडो फल का उपयोग लाभदायक माना जा सकता है। इस बात की पुष्टि एवाकाडो से संबंधित एक शोध से होती है। शोध में माना गया है कि एवोकाडो बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद कर सकता है। वहीं, बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल के कारण मुक्त कणों का प्रभाव बढ़ता है, जो किडनी को क्षति पहुंचाने का काम कर सकता है (16)। इस कारण यह कहा जा सकता है कि एवोकाडो फल का सेवन कर मुक्त कणों के कारण होने वाली लिवर की क्षति को रोकने में मदद मिल सकती है। वहीं, दूसरी ओर मादा बटेर पर किए गए एवोकाडो से संबंधित एक अन्य शोध में जिक्र मिलता है कि एवोकाडो बीज के पाउडर का सप्लीमेंट किडनी की कार्य क्षमता में सुधार कर सकता है (17)। इस आधार पर किडनी के लिए एवोकाडो बीज पाउडर को भी उपयोगी माना जा सकता है।

10. आर्थराइटिस में पहुंचाए आराम

एनसीबीआई के एक शोध में जिक्र मिलता है कि एवोकाडो और सोयाबीन ऑयल के मिश्रण का सेवन आर्थराइटिस की समस्या में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में सहायक हो सकता है (18)। वहीं, दूसरी ओर विशेषज्ञों का भी मानना है कि एवोकाडो के बीज में एंटीइंफ्लामेट्री (सूजन को कम करने वाला) गुण होता है। एवोकाडो के बीज का सेवन भी आर्थराइटिस के दर्द में राहत पहुंचाने का कम कर सकता है (19)। वहीं, लेख में हम पहले ही बता चुके हैं कि एवोकाडो फल में भी सूजन को कम करने की क्षमता पाई जाती है (2)। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि एवोकाडो फल के साथ ही इसका तेल और बीज पाउडर भी इस समस्या में सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है।

11. डायबिटीज को करें नियंत्रित

मेक्सिको के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी द्वारा किए गए एक शोध में माना गया है कि एवोकाडो डायबिटीज टाइप-2 में फायदेमंद हो सकता है। शोध में जिक्र मिलता है कि मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड युक्त होने के कारण यह लिपिड प्रोफाइल में सुधार कर बढ़े हुए ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है (20)। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों के लिए एवोकाडो फल उपयोगी साबित हो सकता है।

12. कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करे

शोध में पहले ही बताया जा चुका है कि एवोकाडो लिपिड प्रोफाइल में सुधार कर सकता है, जिसमें बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करना भी शामिल है (1)। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि एवोकाडो का सेवन कर बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद मिल सकती है।

13. दिमागी विकास को बढ़ावा देता है

अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी द्वारा दिमागी विकास से संबंधित एक शोध में माना गया है कि दिमागी विकास में एवोकाडो फल लाभदायक साबित हो सकता है। दरअसल, एवोकाडो में ल्यूटिन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो बुद्धि के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है (21)। यही वजह है कि अन्य स्वास्थ्य लाभों के साथ ही एवोकाडो को दिमागी स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी माना का सकता है।

14. झुर्रियों को करे दूर

एवोकाडो में मौजूद एसेंशियल फैटी एसिड त्वचा पर बढ़ती उम्र के संकेतों को कम कर सकता है (22)। वहीं एक अध्ययन के अनुसार, एवोकाडो तेल का सेवन त्वचा में कोलेजन (प्रोटीन का एक प्रकार) को बढ़ावा दे सकता है। इतना ही नहीं, एवोकाडो तेल का उपयोग झुर्रियों के उपचार के साथ-साथ घाव भरने के लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है (23)

15. सोराइसिस में फायदेमंद

एवोकाडो तेल का उपयोग कर सोरायसिस का उपचार किया जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, एवोकाडो तेल युक्त विटामिन-बी12 क्रीम सोरायसिस के इलाज में प्रभावी भूमिका निभा सकती है। इसके अलावा, इस खास फल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड एसिड सूजन को कम कर सोरायसिस के उपचार में सहायता कर सकता है (24)

16. बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे

बालों के लिए भी एवोकाडो लाभदायक माना जा सकता है। इस बात की पुष्टि खरगोश पर किए गए एक शोध से होती है, जो बालों की कोशिकाओं से संबंधित है। शोध में माना गया कि एवोकाडो फल में विटामिन ए, बी, बी-1, बी-2, ई और सी के साथ कई अन्य जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इन सभी तत्वों की मौजूदगी के कारण यह बालों के विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है (25)। इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि बालों के लिए भी एवोकाडो उपयोगी साबित हो सकता है। हालांकि, यह कितना प्रभावी होगा इस बारे में साफ तौर पर कुछ कहना थोड़ा मुश्किल है।

आगे पढ़ें लेख

लेख के अगले भाग में अब हम आपको एवोकाडो के पोषक तत्वों से जुड़ी जानकारी देंगे।

एवोकाडो के पौष्टिक तत्व – Avocado Nutritional Value in Hindi

नीचे दिए गए चार्ट के माध्यम से हम एवोकाडो के पौष्टिक तत्वों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं (26)

पोषक तत्वयूनिटमात्रा प्रति 100 ग्राम
पानीg73.23
एनर्जीKcal160
प्रोटीनg2
टोटल लिपिड (फैट)g14.66
कार्बोहाइड्रेटg8.53
फाइबर (टोटल डायट्री)g6.7
शुगरg0.66
मिनरल
कैल्शियमmg12
आयरनmg0.55
मैग्नीशियमmg29
फास्फोरसmg52
पोटेशियमmg485
सोडियमmg7
जिंकmg0.64
कॉपरmg0.19
सेलेनियमµg0.4
विटामिन
विटामिन सीmg10
थियामिनmg0.067
राइबोफ्लेविनmg0.13
नियासिनmg1.738
विटामिन बी-6mg0.257
फोलेट (डीएफई)µg81
विटामिन ए (आरएई)µg7
विटामिन ईmg2.07
विटामिन केµg21
लिपिड
फैटी एसिड (सैचुरेटेड)g2.126
फैटी एसिड (मोनोअनसैचुरेटेड)g9.799
फैटी एसिड (पॉलीअनसैचुरेटेड)g1.816

नीचे स्क्रॉल करें

लेख के अगले भाग में अब हम एवोकाडो कैसे खाएं? इस बारे में जानेंगे।

एवोकाडो का उपयोग – How to Use Avocado in Hindi

एवोकाडो एक खास फल है, जिसका सेवन कई तरह से किया जा सकता है। इसका सेवन स्मूदी, ब्रेड टोस्ट, सूप या फिर अन्य डिजर्ट में डालकर किया जा सकता है। नीचे जानिए एवोकाडो कैसे खाएं –

  • सुबह नाश्ते में ब्रेड ऑमलेट के साथ एवोकाडो मिलाकर खाएं।
  • फ्रूट सलाद में एवोकाडो जोड़ सकते हैं।
  • ग्रिल ब्रेड सैंडविच में एवोकाडो को डाल सकते हैं।
  • एवोकाडो की फ्रेंच फ्राइज बनाकर भी खा सकते हैं।
  • सलाद या सैंडविच में अचार वाले एवोकाडो का उपयोग कर सकते हैं।
  • एवोकाडो आइसक्रीम भी बना सकते हैं।
  • नाश्ते के पैन केक में एवोकाडो मिलाकर भी खा सकते हैं।

पढ़ते रहें लेख

एवोकाडो कैसे खाएं? इस बारे में जानने के बाद अब हम आपको एवोकाडो को सुरक्षित रखने के तरीके के बारे में बताएंगे।

एवोकाडो को लम्बे समय तक सुरक्षित कैसे रखें

निम्न बिंदुओं के माध्यम से हम एवोकाडो को सुरक्षित रखने के कुछ आसान तरीके जान सकते हैं –

  • सामान्य रूप से फ्रिज में रख कर करीब हफ्ते भर के लिए इन्हें सुरक्षित किया जा सकता है।
  • एयर टाइट कंटेनर या बैग में इसकी प्यूरी लंबे समय के लिए सुरक्षित की जा सकती है।
  • इससे भी अधिक समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसकी प्यूरी को एयर टाइट बैग में रखकर फ्रीजर में रख सकते हैं।
  • वहीं, सामान्य कमरे के तापमान पर एवोकाडो को सुरक्षित रखने के लिए एवोकाडो को बीच से काटकर नींबू के रस में भिगोकर रख सकते हैं।

आगे पढ़ें लेख

लेख के अगले भाग में अब हम आपको एवोकाडो के नुकसान के संबंध में कुछ बातें बताएंगे।

एवोकाडो के नुकसान – Side Effects of Avocado in Hindi

एवोकाडो एक गुणकारी फल है, जो कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है, लेकिन यह कई मायनों में नुकसानदायक भी हो सकता है। नीचे जानिए एवोकाडो के दुष्प्रभावों के बारे में –

  • कम कैलोरी के कारण यह वजन कम करने में सहायक होता है, लेकिन इसमें फैट की अच्छी मात्रा भी होती है। इसलिए, इसका अधिक सेवन वजन बढ़ाने का काम भी कर सकता है (27)। इसलिए, मोटापे से ग्रसित लोगों को इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए।
  • जिनकी त्वचा बहुत ही ज्यादा संवेदनशील है, उन्हें इसे खाने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है (28)

एवोकाडो क्या है और एवोकाडो खाने के फायदे क्या हैं? इन सवालों का जवाब आपको मिल ही गया होगा। साथ ही आप यह भी अच्छी तरह समझ गए होंगे कि दैनिक आहार में इसे शामिल करना कितना उपयोगी साबित हो सकता है। तो फिर देर किस बात की, आज से ही एवोकाडो को औषधीय विकल्प के तौर पर चुनें और इस्तेमाल में लाएं। वहीं, नियमित सेवन के दौरान अगर कुछ दुष्प्रभाव नजर आएं, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। उम्मीद है कि यह लेख एक स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने में काफी हद तक मददगार साबित होगा। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या कच्चा एवोकाडो खाया जा सकता है?

जी हां, एवोकाडो फल को अधिकतर कच्चा ही खाने के लिए उपयोग किया जाता है (29)

क्या खाली पेट एवोकाडो को खाने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है?

खाली पेट एवोकाडो का सेवन गैस और पेट दर्द की समस्या पैदा कर सकता है (30)। हालांकि, इस संबंध में अभी और शोध की आवश्यकता है।

एक दिन में कितने एवोकाडो खाए जा सकते हैं?

एक दिन में आधा एवोकाडो फल (68 ग्राम) खाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है (5)। अधिक जानकारी के लिए डायटिशियन से सलाह ले सकते हैं।

एवोकाडो को ब्राउनिंग (भूरा होने की प्रक्रिया) से कैसे बचाया जा सकता है?

एवोकाडो को जैतून के तेल से भिगो कर रखने से ब्राउनिंग (भूरा होने की प्रक्रिया) को कम किया जा सकता है, क्योंकि इससे ऑक्सीकरण की प्रक्रिया धीमी हो सकती है।

क्या एवोकाडो का बीज जहरीला होता है?

एवोकाडो का बीज भी पोषण से भरपूर होता है। लेख में ऊपर एवोकाडो के बीज के फायदे भी बताए गए हैं (19) (17)। इस आधार पर कहा जा सकता है कि एवोकाडो का बीज जहरीला नहीं होता है।

कितने समय तक एवोकाडो फल सुरक्षित रह सकता है?

सामान्य कमरे के तापमान पर यह दो से तीन दिन और फ्रिज में रखने पर एक हफ्ते तक सुरक्षित रह सकता है।

Sources

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Check out our editorial policy for further details.

और पढ़े:

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख