एवोकाडो तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान – Avocado Oil Benefits, Uses and Side Effects in Hindi

Medically reviewed by Neelanjana Singh, RD Neelanjana Singh Neelanjana SinghRD
Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

भोजन में कई प्रकार के तेलों का उपयोग किया जाता है, लेकिन क्या आपने एवोकाडो के तेल का नाम सुना है? संभव है कि कम लोग ही एवोकाडो तेल का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन सेहत के लिए इसके कई लाभ हैं। यही वजह है स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम एवोकाडो तेल के फायदे जानेंगे। साथ ही एवोकाडो तेल का उपयोग किस तरह किया जाता है व एवोकाडो तेल के नुकसान के बारे में भी विस्तार से चर्चा करेंगे।

लेख विस्तार से पढ़ें

सबसे पहले हम जानेंगे एवोकाडो तेल क्या है।

क्या है एवोकाडो ऑयल -What Is Avocado Oil?

एवोकाडो ऑयल एवोकाडो फल से निकाला जाता है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में पर्सिया अमरीकाना कहा जाता है। विभिन्न भाषाओं में इसे अलग नाम से जाना जाता है। दिखने में यह एक बड़े आकार के बेरी की तरह होता है। इस गूदेदार फल के बीच में एक बड़ा बीज मौजूद होता है (1)।

आगे पढ़ें

एवोकाडो तेल क्या है, यह जानने के बाद एवोकाडो तेल के फायदे से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं।

एवोकाडो तेल के फायदे – Benefits of Avocado Oil in Hindi

एवोकाडो तेल के फायदे कई सारे हो सकते हैं। नीचे हम वैज्ञानिक शोध के आधार पर एवोकाडो तेल के गुण से जुड़ी विस्तृत जानकारी बता रहे हैं।

1. कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक

बढ़ता हुआ काेलेस्ट्राॅल कई प्रकार की बीमारियों जैसे डायबिटीज, किडनी संबंधी समस्या, थायरॉयड आदि का कारण बन सकता है (2)। वहीं, एवोकाडो तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है। इसमें पाए जाने वाले ये गुण हानिकारक कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को कम करने के साथ ही लाभदायक कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल को बढ़ाने के लिए कारगर साबित हो सकते हैं (3)।

इसके अलावा, एवोकाडो तेल सीधे तौर पर हाइपोकोलेस्ट्रोलेमिक प्रभाव यानी कोलेस्ट्रोल को कम करने वाला प्रभाव भी प्रदर्शित करता है। इस कारण यह कहा जा सकता है कि बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में एवोकाडो तेल लाभदायक साबित हो सकता है (3)।

2. स्वस्थ हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय स्वास्थ्य के लिए एवोकाडो तेल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। एवोकाडा तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। कोलेस्ट्रोल का स्तर सामान्य रहने से हृदय सही प्रकार से कार्य करता है (3)। वहीं, अगर किसी को ह्रदय संबंधी कोई समस्या है, तो उसे डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए।

3. आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों की विभिन्न समस्याओं से बचे रहने में एवोकाडो तेल फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इस तेल में ल्यूटिन नामक यौगिक होता है, जो कि आंखाें में होने वाली कई परेशानियों जैसे: मोतियाबिंद या फिर उम्र के साथ होने वाली आंखों की कई समस्याओं से बचाए रखने में मदद कर सकता है (4)। इन तथ्यों के आधार पर यह मान सकते हैं कि एवोकाडो तेल आंखों के लिए अच्छा हो सकता है।

4. पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है

जब भी कोई पोषक तत्व भोजन के रूप में ग्रहण किया जाता है, तो वो सभी पोषक तत्व पाचन तंत्र में जाकर मोलीक्यूल्स के रूप में विभाजित हो जाते हैं और फिर उन्हें रक्त के द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है। एवोकाडो के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो इस प्रक्रिया में मदद करता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है (5)।

5. गठिया रोग में फायदेमंद

पुराने गठिया रोग का दर्द अक्सर परेशानी का कारण बन जाता है। शोध की मानें तो गठिया रोग व इससे होने वाली समस्या में एवोकाडो का तेल कारगर हो सकता है। इसमें ऐनबालिक और एंटी-केटाबोलिक गुणों के साथ-साथ एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। एवोकाडो के तेल में पाए जाने वाले ये गुण पुराने गठिया रोग में सुधार करते हुए दर्द और इसके प्रभाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं (6)।

6. मसूड़े की समस्या से राहत

स्वस्थ मसूड़े और मजबूत दांत हर किसी को पंसद होते हैं, लेकिन मसूड़ों और दांतों की समस्या कई बार परेशान कर सकती है। दांतों और मसूड़ों के साथ ही मुंह की कई समस्याओं को दूर करने के लिए एवोकाडो तेल कारगर साबित हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनोरेग्यूलेटरी (immunoregulatory) गुण प्लाक, मसूड़ों की सूजन और मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए कारगर साबित हो सकते हैं (7)।

7. फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करता है

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण फ्री रेडिकल्स का निर्माण होता है। ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। एवोकाडो का तेल फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करने के साथ ही फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को रोकने में फायदेमंद हो सकते हैं (8)।

8. वजन कम करने में सहायक

वजन को कम करने के लिए भी एवोकाडो तेल को इस्तेमाल में लाया जा सकता है। एक अध्ययन में पता चलता है कि एवोकाडो तेल में कम कैलोरी होती है, जिस वजह से इसके सेवन से वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड वसा को बढ़ने से रोक सकते हैं (9)। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि वजन को नियंत्रित रखने के लिए आहार में एवोकाडो तेल को शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

9. त्वचा स्वास्थ्य के लिए

स्वास्थ्य के साथ ही एवोकाडो तेल त्वचा संबंधित कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचा सकता है। दरअसल, एवोकाडो तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण के अलावा बीटा-सिटोस्टेरोल और बीटा-कैरोटीन जैसे रासायनिक यौगिक मौजूद होते हैं, जो बेजान और सूखी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं (10)। इस आधार पर कह सकते हैं कि एवोकाडो का तेल त्वचा के लिए लाभकारी हो सकता है।

10. बालों के स्वास्थ्य के लिए

बालों के लिए भी एवोकाडो तेल के फायदे हासिल किए जा सकते हैं। चूहों पर किए गए एक शोध में साफतौर से इस बात का जिक्र मिलता है कि एवोकाडो तेल के अर्क में अमीनो एसिड मौजूद होते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं (11)।

आगे पढ़ें

एवोकाडो तेल के फायदे जानने के बाद इसके पौष्टिक तत्वों से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं।

एवोकाडो तेल के पौष्टिक तत्व – Avocado Oil Nutritional Value in Hindi

यह तेल विटामिन-ई, विटामिन-ए, विटामिन-डी, बीटा कैरोटीन और कुछ मात्रा में विटामिन-बी1, विटामिन-बी2, से जैसे कई पोषक तत्वाें से समृद्ध होता है (12)। इस तेल में इसके अलावा भी कई पौष्टिक तत्व होते हैं, जिनके बारे में नीचे टेबल में बताया गया है (13):

पोषक तत्व मात्रा प्रति 100 ग्राम 
ऊर्जा867 किलो जूल
कुल लिपिड (वसा)93.33 ग्राम
फैटी एसिड, कुल सैचुरेटेड13.33 ग्राम
फैटी एसिड, कुल मोनोअनसैचुरेटेड60 ग्राम
फैटी एसिड, कुल पॉलीअनसेचुरेटेड16.67 ग्राम

पढ़ना जारी रखें

पोषक तत्वों के बाद यहां हम एवोकाडो तेल का उपयोग के बारे में बता रहे हैं।

एवोकाडो तेल का उपयोग – How to Use Avocado Oil in Hindi

एवोकाडो तेल का उपयोग कई प्रकार से किया जा सकता है। यहां पर हम इसके कुछ खास तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं।

  • एवोकाडो तेल का उपयोग पकवान और मिष्ठान बनाने में कर सकते हैं।
  • एवोकाडो का तेल अचार, चटनी और डिप्स बनाने में भी उपयोग कर सकते हैं।
  • सलाद में इसका उपयोग ड्रेसिंग के साथ स्वाद बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।
  • एवोकाडो तेल का उपयोग स्वादिष्ट मेयोनेज बनाने के लिए भी कर सकते हैं।
  • टोस्ट जैसी चीजों पर बटर की जगह एवोकाडो तेल को लगाया जा सकता है
  • इसका उपयोग किसी भी चीज को ग्रिल्ड करने के लिए भी किया जा सकता है।

मात्रा : खाने में एवोकाडो तेल का उपयोग सामान्य रूप से एक-दो चम्मच तक किया जा सकता है। फिर भी अगर इसके नियमित सेवन के बारे में सोच रहे हैं, तो इस संबंध में चिकित्सक की सलाह जरूर लें, क्याेंकि अधिक मात्रा में किया गया उपयोग नुकसानदायक साबित हो सकता है।

आगे और है

लेख में यहां हम एवोकाडो तेल के नुकसान के बारे में बता रहे हैं।

एवोकाडो तेल के नुकसान – Side Effects of Avocado Oil in Hindi

जहां एवोकाडो तेल के गुण कई हैं, तो वहीं कई मामलों में एवोकाडो तेल के नुकसान भी देखे जा सकते हैं। वैसे इसके नुकसानों के बारे में अभी तक शोध नहीं हुआ है। फिर भी यहां हम एवोकाडो तेल के कुछ अनुमानित नुकसान बता रहे हैं।

  • जिन्हें एवोकाडो से एलर्जी हो, उन्हें इसके तेल का उपयोग चिकित्सक की सलाह से करना चाहिए।
  • किसी-किसी की त्वचा अधिक संवेदनशील होती है, हो सकता है उनके लिए एवाेकैडो का तेल त्वचा संबंधी समस्या का कारण बन सकता है

इस लेख को पढ़कर यह जरूर समझ गए होंगे कि एवोकाडो तेल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम करने में किस प्रकार से मदद कर सकता है। हालांकि, एक बात का ध्यान जरूर रखें कि एवोकाडो तेल के फायदे कई हैं। यह किसी भी समस्या के प्रभाव को कम कर सकता है, परंतु यह उसका पूर्ण उपचार नहीं है। इसलिए, किसी भी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए चिकित्सक से परामर्श करना बेहतर होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या एवोकाडो ऑयल ऑलिव ऑयल से बेहतर है?

एवोकाडो और ऑलिव ऑयल दोनों ही अपने-अपने गुणों के लिए जाने जाते हैं। एवोकाडो तेल में कई फैटी एसिड, विटामिन व एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं (1)। वहीं, ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल भी अलग-अलग विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट आदि से भरपूर होता है (14)। स्वास्थ्य के लिए एवोकाडो और ऑलिव ऑयल दोनों ही फायदेमंद माने जाते हैं।

क्या एवोकाडो तेल चेहरे पर लगा सकते हैं?

हां, बिल्कुल एवोकाडो तेल का उपयोग चेहरे पर किया जा सकता है। शोध की मानें तो केसर के अर्क में एवोकाडो तेल मिलाकर लगाने से त्वचा की झुर्रियां कम हो सकती हैं (15)।

क्या एवोकाडो तेल बालों को दोबारा उगा सकता है?

एवोकाडो तेल बालों के विकास के लिए अच्छा हो सकता है। दरअसल, एवोकाडो तेल विटामिन-ए और विटामिन-बी का अच्छा स्रोत होता है (12)। वहीं, बालों की मजबूती और विकास के लिए विटामिन-ए और विटामिन-बी, दोनों को उपयोगी माना जाता है (16)।

क्या एवोकाडो तेल झुर्रियों को कम करता है?

हां, एक शोध में साफतौर से बताया गया है कि केसर के अर्क में एवोकाडो तेल मिलाकर लगाने से झुर्रियां कम हो सकती हैं (15)।

References

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Read our editorial policy to learn more.

  1. Avocado Oil: Characteristics Properties and Applications
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6600360/
  2. High blood cholesterol levels
    https://medlineplus.gov/ency/article/000403.htm
  3. Avocado Oil Supplementation Modifies Cardiovascular Risk Profile Markers in a Rat Model of Sucrose-Induced Metabolic Changes
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3955619/
  4. A Review of Extraction Techniques for Avocado Oil
    https://www.jstage.jst.go.jp/article/jos/65/11/65_ess16063/_html/-char/en
  5. Hass Avocado Composition and Potential Health Effects
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3664913/
  6. Management of Osteoarthritis with Avocado/Soybean Unsaponifiables
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4303902/
  7. Herbs as an antioxidant arsenal for periodontal diseases
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4805154/
  8. Avocado Seed: A Comparative Study of Antioxidant Content and Capacity in Protecting Oil Models from Oxidation
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6222478/
  9. Avocados (monounsaturated fatty acids) weight loss and serum lipids
    https://www.researchgate.net/publication/238785952_Avocados_monounsaturated_fatty_acids_weight_loss_and_serum_lipids
  10. Anti-Inflammatory and Skin Barrier Repair Effects of Topical Application of Some Plant Oils
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5796020/
  11. Avocado Oil Extract Modulates Auditory Hair Cell Function through the Regulation of Amino Acid Biosynthesis Genes
    https://www.researchgate.net/publication/330242432_Avocado_Oil_Extract_Modulates_Auditory_Hair_Cell_Function_through_the_Regulation_of_Amino_Acid_Biosynthesis_Genes
  12. Oil avocado
    https://fdc.nal.usda.gov/fdc-app.html#/food-details/173573/nutrients
  13. AVOCADO OIL
    https://fdc.nal.usda.gov/fdc-app.html#/food-details/555324/nutrients
  14. Potential Health Benefits of Olive Oil and Plant Polyphenols
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5877547/
  15. Preparation and evaluation of anti-wrinkle cream containing saffron extract and avocado oil
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/31957954/
  16. The Role of Vitamins and Minerals in Hair Loss: A Review
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6380979/

और पढ़े:

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख