बालों के लिए 11 सबसे अच्छे बादाम तेल – Best Almond Oil For Hair Growth In Hindi

Medically reviewed by Dr. Suvina Attavar, MBBS, DVD Dr. Suvina Attavar Dr. Suvina AttavarMBBS, DVD linkedin_icon
Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

पर्याप्त पोषण न मिलने पर बालों रूखे और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में बालों को संपूर्ण पोषण देने के लिए बादाम तेल का उपयोग किया जा सकता है। बादाम तेल बालों की कई समस्याओं से निजात दिला सकता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि बालों के लिए सबसे अच्छा बादाम तेल कौन सा है, तो अब इस उलझन से निकलने में स्टाइलक्रेज का यह लेख आपकी मदद कर सकता है। इस लेख में हम सबसे अच्छे बादाम तेल और उनके गुण व अवगुण की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही हम बताएंगे कि बादाम तेल का चयन करते समय किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए।

लेख को पढ़ते रहें

चलिए, शुरुआत में बालों के लिए सबसे अच्छे बादाम तेल के नाम जानते हैं।

बालों के लिए सबसे अच्छा बादाम तेल के नाम

बालों के लिए बादाम तेल के फायदे कई होते हैं। इसी वजह से मार्केट में कई तरह के बादाम तेल उपलब्ध हैं, जिनमें से सबसे अच्छे बादाम तेल के ब्रांड के बारे में हम नीचे बता रहे हैं। इनमें से किसी भी एक को चुनकर आप खरीद सकते हैं।

1. डाबर आलमंड हेयर ऑयल

डाबर आलमंड हेयर ऑयल को बालों के लिए बेस्ट बादाम तेल कहा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस बादाम तेल में प्रोटीन और विटामिन-ई की दोगुनी मात्रा होती है, जो बालों को पोषित कर स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।

गुण:

  • बालों को झड़ने से रोकने का काम कर सकता है ।
  • बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करने का काम कर सकता है।
  • इसके इस्तेमाल से बाल रेशमी और चमकदार हो सकते हैं।
  • बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में सहायक हो सकता है।
  • यह आसानी से मिल जाता है।
  • बालों का रूखापन दूर कर सकता है।
  • बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
  • स्कैल्प को पोषण देने में सहायक है।

अवगुण:

  • यह कांच की बोतल में आता है, इसलिए यात्रा के समय इसके टूटने का डर रहता है।

2. अर्बन बॉटेनिक प्योर कोल्ड प्रेस्ड स्वीट आलमंड ऑयल

यह ऑयल सबसे अच्छे बादाम तेल की सूची में शामिल है। दरअसल, इसमें विटामिन और फैटी-एसिड की भरपूर मात्रा है, जो बालों के विकास में मदद कर सकती है। यह तेल बालों को पोषण देने के साथ ही मॉइस्चर को बनाए रखने में सहायक हो सकता है। यह कोल्ड प्रेस्ड ऑयल है यानी इसे बिना किसी केमिकल प्रोसेस के बनाया गया है।

गुण:

  • सभी तरह के बालों के लिए उपयोगी है।
  • इसमें केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • स्कैल्प को पोषण प्रदान कर बालों को स्वस्थ बना सकता है।
  • बालों का रूखापन दूर कर सकता है।
  • बालों का झड़ना और टूटना कम कर सकता है।
  • बालों के साथ ही स्किन पर भी लगा सकते हैं।

अवगुण:

  • बालों पर असर दिखाने में समय ले सकता है।

3. खादी नैचुरल आयुर्वेदिक स्वीट आलमंड ऑयल

बालों की कई समस्याओं से निजात पाने के लिए खादी नैचुरल आयुर्वेदिक स्वीट आलमंड ऑयल का उपयोग किया जा सकता है। इस कंपनी के अनुसार, इस तेल को मीठे बादाम से निकाला बनाया गया है, जिसमें भरपूर मात्रा में ग्लूकोसाइड्स मिनरल विटामिन और प्रोटीन होते हैं।

गुण:

  • सभी तरह के बालों पर लगाया जा सकता है।
  • बालों को स्वस्थ, चमकदार और मजबूत बनाने का काम कर सकता है।
  • बालों की नमी बनाए रखने में मददगार हो सकता है।
  • बालों को चिपचिपा नहीं बनता है।
  • बालों को लंबा बना सकता है।
  • बालों के साथ ही स्किन के लिए भी अच्छा है।

अवगुण:

  • फ्लिप ढक्कन वाली पैकेजिंग है, जिससे तेल लीक हो सकता है। कई ग्राहकों ने इसके कैप को लेकर शिकायत भी की है।

4. विशकेयर प्योर कोल्ड प्रेस्ड स्वीट आलमंड ऑयल

बालों के लिए सबसे अच्छा बादाम तेल कौन सा है, आपके इस सवाल का जवाब विशकेयर प्योर कोल्ड प्रेस्ड स्वीट आलमंड ऑयल हो सकता है। इसमें विटामिन-ई की समृद्ध मात्रा है, जो बालों को मजबूती दे सकता है। साथ ही इसे कोल्ड प्रेस्ड यानी बिना किसी केमिकल प्रक्रिया के बनाया गया है, जिस वजह से बादाम के गुण इसमें पूरी तरह से मौजूद रहते हैं।

गुण:

  • इसे शुद्ध बादाम से बनाया गया है।
  • इस तेल के साथ कॉम्ब एप्लिकेटर आता है, जो तेल को सीधे स्कैल्प तक पहुंचाता है। इससे तेल वेस्ट नहीं होता, बल्कि बालों की जड़ों तक पहुंचता है।
  • बालों के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम कर सकता है।
  • बालों का झड़ना कम कर सकता है।
  • बालों के विकास को बढ़ावा देने में सहायक है।
  • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग है।
  • बालों और स्किन दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसमें केमिकल, कृत्रिम सुगंध और रंग का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

अवगुण:

  • कुछ ग्राहकों का कहना है कि इसके फायदे जल्दी नजर नहीं आते।

5. हेयर एंड केयर ड्राई फ्रूट ऑयल

बालों के लिए बेस्ट बादाम तेल की इस सूची में अब बारी है हेयर एंड केयर ड्राई फ्रूट ऑयल की। कंपनी की मानें, तो इस तेल को बादाम और अखरोट तेल के मिश्रण से तैयार किया गया है, जो विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से समृद्ध हैं। यह दोनों पोषक तत्व बालों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

गुण:

  • नॉन-स्टिकी यानी चिपचिपाहट रहित है।
  • बालों को मजबूत बना सकता है।
  • बालों को धोने के बाद भी लगा सकते हैं, ज्यादा चिपचिपा न होने के कारण यह हेयर स्टाइलिंग में मदद करता है।
  • नियमित इस्तेमाल से बाल रेशमी हो सकते हैं।
  • बालों का रूखापन दूर करने में सहायक है।

अवगुण:

  • इसमें मिनरल ऑयल है।

6. इंडस वैली बायो ऑर्गेनिक कोल्ड प्रेस्ड स्वीट आलमंड ऑयल

बालों के लिए बेस्ट बादाम तेल की लिस्ट में इंडस वैली कोल्ड प्रेस्ड स्वीट आलमंड ऑयल का भी नाम शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह बादाम का तेल 100% ऑर्गेनिक है, जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, फैटी एसिड और विटामिन-ए, बी, ई की भरपूर मात्रा है। ये पोषक तत्व डैमेज बालों को रिपेयर और स्कैल्प को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं।

गुण:

  • इसमें हेक्सेन, पैराबेंस और सल्फेट्स जैसे केमिकल नहीं हैं।
  • बालों को मुलायम, रेशमी और चमकदार बनाने में सहायक है।
  • यह तेल कोल्ड प्रेस्ड है, जिस वजह से बादाम के गुण इसमें पूरी तरह से मौजूद रहते हैं।
  • बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर का काम कर सकता है।
  • हेयर फॉलिकल्स के विकास में मदद कर सकता है।
  • बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
  • स्किन के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

अवगुण:

  • यह प्योर बादाम तेल नहीं, बल्कि कई तेलों का मिश्रण है।

7. निहार नैचुरल्स शांति आंवला बादाम हेयर ऑयल

निहार नैचुरल शांति आंवला बादाम हेयर ऑयल काफी पुराना और विश्वसनीय ब्रांड है। इस तेल में आंवला और बादाम दोनों की खूबियां है, जो बालों को स्वस्थ बनाने का काम कर सकता है। इसी वजह से इस तेल को अपने बालों के लिए सबसे अच्छा बादाम तेल के रूप में चुन सकते हैं।

गुण:

  • रूसी की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
  • झड़ते बालों का गिरना कम कर सकता है।
  • बालों के विकास को बढ़ावा मिल सकता है।
  • डैमेज बालों को रिपेयर करने में सहायक हो सकता है।
  • इससे बालों को हाइड्रेट रखा जा सकता है।
  • कंपनी का दावा है कि तेल खरीदने पर प्रॉफिट का पांच प्रतिशत हिस्सा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा को जाता है।

अवगुण:

  • इसमें मिनरल ऑयल है।
  • कृत्रिम गंध का इस्तेमाल किया गया है।

8. सेयल नैचुरल्स स्वीट आलमंड ऑयल

सेयल ब्रांड के इस स्वीट आलमंड ऑयल का दावा है कि यह 100 प्रतिशत प्योर और नैचुरल है। इसी वजह से इसे सबसे अच्छे बादाम तेल की सूची में जगह दी गई है। इसे स्वीट आलमंड ऑयल से तैयार किया गया है, जो विटामिन, पोषक तत्वों से भरपूर लिपिड और ओमेगा फैटी एसिड से समृद्ध होते हैं। जो बालों को स्वस्थ और नमी युक्त रखने में मदद कर सकता है।

गुण:

  • बालों को मुलायम बना सकता है।
  • बालों की चमक को बढ़ाने का काम कर सकता है।
  • यह तेल कोल्ड कंप्रेस्ड है।
  • बालों को हाइड्रेट रखने में सहायक हो सकता है।
  • बालों के विकास में बढ़ावा देने में मददगार हो सकता है
  • पैराबेन और हेक्सेन जैसे केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • स्किन और बालों दोनों के लिए उपयुक्त है।

अवगुण:

  • कुछ उपयोगकर्ताओं का कहना है कि इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना बंद नहीं होता है।

9. ग्रीन एंड ब्राउन स्वीट एक्स्ट्रा वर्जिन आलमंड ऑयल

ग्रीन एंड ब्राउन स्वीट आलमंड ऑयल भी आपके लिए एक अच्छा तेल साबित हो सकता है। कंपनी का कहना है कि इसे 100 प्रतिशत शुद्ध मीठे बादाम से कोल्ड प्रेस्ड करके बनाया जाता है। यह तेल जिंक, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, एसेंशियल फैटी एसिड, विटामिन ए, बी, डी और ई से भरपूर है।

गुण:

  • बालों में खोई हुई चमक लाने का काम कर सकता है।
  • बालों का टूटना और दो मुंहे होना कम हो सकता है।
  • स्कैल्प की खुजली कम करने में सहायक हो सकता है।
  • एग्जिमा जैसी स्कैल्प संबंधी परेशानी से राहत दिला सकता है।
  • बालों को नमी प्रदान कर सकता है।
  • बालों को स्वस्थ और मुलायम बना सकता है।
  • बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

अवगुण:

  • कुछ लोगो की मानें, तो यह तेल असर दिखाने में समय ले सकता है।

10. बजाज आलमंड ड्राप हेयर ऑयल

बालों की समस्या से निजात पाने के लिए बजाज आलमंड ड्रॉप हेयर ऑयल का उपयोग किया जा सकता है। इसमें 300% अतिरिक्त विटामिन-ई होता है, जो बालों के लिए जरूरी होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों को मजबूती मिल सकती है और इससे बालों का झड़ना व टूटना कम हो सकता है।

गुण:

  • यह चिपचिपा नहीं होता है।
  • यह सर्दियों में जमता नहीं है।
  • इससे मनमोहक खुशबू आती है।
  • किफायती है।
  • बालों का रूखापन दूर कर नमी बना सकता है।
  • दो मुंहे बालों से छुटकारा दिला सकता है।

अवगुण:

  • यह कांच की बोतल में आता है, इसलिए टूटने का खतरा बना रहता है।

11. न्यूविश प्योर कोल्ड प्रेस्ड स्वीट आलमंड ऑयल

न्यूविश प्योर कोल्ड प्रेस्ड स्वीट आलमंड ऑयल में फैटी एसिड, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा है, जो बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं, जो स्कैल्प के लिए लाभकारी हैं। इसी वजह से यह बालों के लिए सबसे अच्छा बादाम तेल साबित हो सकता है।

गुण:

  • इसमें किसी तरह के हानिकारक रसायन नहीं हैं।
  • बालों को मजबूत करने के साथ ही स्कैल्प के पीएच स्तर को संतुलित बनाए रख सकता है।
  • झड़ते बालों की समस्या से राहत दिला सकता है।
  • बालों के लिए अच्छे कंडीशनर की तरह काम करता है।
  • बालों को स्वस्थ बना सकता है।
  • त्वचा और बाल दोनों के लिए उपयुक्त है।

अवगुण:

  • इसमें बादाम तेल के साथ अन्य रिफाइंड तेल भी है।

आगे है और जानकारी

अब हम जानेंगे कि बालों के लिए सबसे अच्छे बादाम तेल का चुनाव कैसे करना चाहिए।

बालों के लिए सबसे अच्छा बादाम तेल कैसे चुनें?

बादाम तेल खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। क्या हैं वो बातें नीचे जानते हैं।

  • उसी तेल का चुनाव करें, जिसमें ऑरिजनल बादाम का इस्तेमाल किया गया हो।
  • बादाम तेल अगर कोल्ड कंम्प्रेस्ड होगा तो बेहतर है। इससे तेल बनाते समय पोषण तत्व नष्ट नहीं होते, क्योंकि इसमें केमिकल प्रक्रिया का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
  • बादाम तेल में किसी तरह के नुकसानदायक केमिकल का उपयोग न हो।
  • यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर द्वारा सर्टिफाइड ऑर्गनिक लेबल लगा हो।
  • तेल को बनाने में इस्तेमाल की गई सामग्री की सूची को पढ़ लें। इससे तेल को बनाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल किया है पता चल जाएगा।
  • बादाम तेल को हमेशा विश्वसनीय दुकान या हमारे द्वारा दिए गए अमेजन लिंक से ही खरीदें।

बालों की समस्या से निपटाने का काम अब आप अपने बादाम तेल पर छोड़ सकते हैं। जी हां, इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके बालों को स्वस्थ व अच्छा बना सकते हैं। बस बिना देर किए ऊपर बताए गए 11 बेहतरीन बादाम तेल में से किसी का भी चुनाव करके रोज अपने बालों पर प्यार लुटाए। ध्यान रहे कि तेल का नियमित इस्तेमाल करने से ही इसके परिणाम नजर आते हैं। घर बैठे-बैठे बादाम तेल खरीदने के लिए आप बाय नाउ बटन पर क्लिक करके इसे ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख