
महिलाओं के लिए 10 बेस्ट हेयर कलर के नाम – Best Hair Color Names in Hindi
महिलाओं को अपने लुक में बदलाव करते रहना पसंद होता है। अगर लुक में बदलाव की बात करें तो बाल इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। नया लुक देने के लिए महिलाएं आकर्षक हेयर कट के साथ बालों को कलर करवाना भी पसंद करती हैं। वहीं, जब बात आती है बालों के लिए बेस्ट हेयर कलर के चुनाव की तो अधिकांश महिलाओं के लिए यह एक बड़ा सवाल हो सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम इस लेख में न सिर्फ सबसे अच्छा हेयर कलर कौन सा है ये जानकारी देंगे बल्कि बेस्ट हेयर कलर ब्रांड के बारे में भी बताएंगे। इसके अलावा, यहां बेस्ट हेयर कलर लगाने का तरीका भी बताया गया है। तो बिना देर किए पढ़ना शुरू करें यह लेख।
विस्तार से पढ़ें
अब जानते हैं मार्केट में उपलब्ध सबसे अच्छा हेयर कलर कौन सा है?
विषय सूची
सबसे अच्छे हेयर कलर के नाम
1. लॉरिअल पैरिस कास्टिंग क्रीम ग्लॉस हेयर कलर, आइस्ड चॉकलेट 415
हमारे बेस्ट हेयर कलर की लिस्ट में पहला नाम लॉरिअल पैरिस कास्टिंग क्रीम ग्लॉस हेयर कलर, आइस्ड चॉकलेट 415 का है। यह कलर बालों को चमकदार बनाने के साथ-साथ ग्रे हेयर (सफेद बालों) को छुपाता है। इसका कंडीशनर फॉर्मूला बालों को पोषण देने में मदद कर सकता है और स्वस्थ रख सकता है। कंपनी का दावा है कि नॉन-ड्रिप क्रीमी फॉर्मूला के साथ इसे 20 मिनट में आसानी से लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं जो पहली बार इसका उपयोग कर रहे हैं, वह भी इसे आसानी से उपयोग कर सकते हैं। नीचे जानिए इसके कुछ और खूबियां-
खूबियां
- यह नो-अमोनिया हेयर कलर है।
- इसका रंग 28वें बार शैंपू करने तक बरकरार रह सकता है।
- इसमें मौजूद कंडीशनर बालों को मॉइस्चराइज, मुलायम, घना और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
- यह 11 चमकदार रंगों में उपलब्ध है।
2. गार्नियर कलर नेचुरल क्रीम हेयर कलर, शेड 5.32 कैरेमल ब्राउन
बेस्ट हेयर कलर ब्रांड में एक और प्रसिद्ध ब्रांड गार्नियर ने भी अपनी जगह बनाई है। कंपनी का दावा है कि यह बालों को 100% ग्रे कवरेज और खूबसूरत रिच कलर देता है। यह एक अमोनिया फ्री हेयर कलर है और साथ ही इसमें कलर लॉक तकनीक है, जो लंबे वक्त तक बालों के रंग को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसमें तीन तेल – बादाम, जैतून और एवोकाडो के गुण मौजूद हैं, जो बालों को पोषण और चमकदार बनाने के साथ-साथ लंबे समय तक चलने वाला रंग प्रदान करते हैं। हालांकि, इसमें कुछ केमिकल्स भी हैं। इसके साथ ही कंपनी इसके उपयोग से 24 घंटे पहले स्किन एलर्जी टेस्ट के लिए पैच टेस्ट करने का भी सुझाव देती है। नीचे पढ़ें कुछ और खूबियां –
खूबियां
- आसानी से उपयोग करने वाला हेयर कलर।
- 8 सप्ताह तक कलर को बरकरार रखने का दावा।
- 8 अलग-अलग आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।
- बालों की चमक बनाए रखने के लिए किट में पोस्ट कलर केयर कंडीशनर मौजूद है।
- बालों को पोषण प्रदान कर सकता है और ड्राई नहीं करता है।
3. लोरियल पेरिस एक्सीलेंस क्रीम हेयर कलर, 5 लाइट ब्राउन / नेचुरल ब्राउन
बेस्ट हेयर कलर की लिस्ट में एक बार फिर से लोरियल ने अपनी जगह बनाई है। यह ट्रिपल केयर फॉर्मूला वाला हेयर कलर है, जो 100 प्रतिशत ग्रे कवरेज का दावा करता है। इस किट में सीरम, कलर क्रीम, डेवलपर और कंडीशनर हैं। प्री कलर प्रोटेक्टिव सीरम नाजुक बालों के लिए तैयार किया गया है, जो बालों को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। वहीं, कलर को बनाए रखने के लिए इसमें कलर केयर कंडीशनर दिया गया है। इसका लाइट ब्राउन कलर लगभग हर किसी के लुक को सूट कर सकता है।
खूबियां
- हेयर कलर के साथ यह बालों को पोषण प्रदान करने में भी सहायक है।
- सफेद बालों को जड़ों से लेकर सिरे तक कवर कर सकता है।
- यह तीन तरीके से बालों की सुरक्षा करता है – सेरामाइड, जो बालों की सुरक्षा और मॉइस्चर को बरकरार रख सकता है, प्रो-केराटिन जो बालों को मजबूत दे सकता है और यह कोलेजन की भरपाई भी कर सकता है।
- बालों को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
- बालों को धोने के बाद इसकी मनमोहक खुशबू होती है।
- आसानी से बाजार में उपलब्ध है।
- यह नौ खूबसूरत रंगों में उपलब्ध है।
4. बीब्लंट सैलून सीक्रेट हाई शाइन क्रीम हेयर कलर नेचुरल ब्लैक एंड वाइन डीप बरगंडी
यह हेयर कलर ब्रांड कुछ लोगों के लिए नया हो सकता है। यह दो शेड का कॉम्बो है, नेचुरल ब्लैक एंड वाइन डीप बरगंडी। यह घर में ही बालों को बिलकुल सैलून जैसा लुक देकर आकर्षक बनाने में मदद कर सकता है। नीचे पढ़ें और खूबियां –
खूबियां
- 100% ग्रे कवरेज देने का दावा है।
- इसमें अमोनिया नहीं है।
- कंपनी का दावा है कि हेयर कलर 8 सप्ताह तक बरकरार रह सकता है।
- कलर के साथ इसमें सिल्क प्रोटीन युक्त शाइन टॉनिक भी मौजूद है।
- बालों को चमकदार और सिल्की लुक दे सकता है।
5. इंडस वैली नेचुरल डैमेज फ्री जेल हेयर कलर, ब्लैक
बेस्ट हेयर कलर की बात की जाए तो इसमें इंडस वैली नेचुरल डैमेज फ्री जेल हेयर कलर शामिल है। जैसे कि इसके नाम में ही नेचुरल यानी प्राकृतिक शब्द लिखा है, जिससे यह बात जाहिर है कि यह एक प्राकृतिक हेयर कलर है। इसमें आंवला, एलोवेरा और तुलसी का इस्तेमाल किया गया है, जो बालों को काला गहरा रंग देने में मदद कर सकते हैं। यह जेल हेयर कलर सौम्य और सुरक्षित है और तीन से पांच सप्ताह तक काले बालों का रंग बरकरार रखने में मदद कर सकता है। नीचे पढ़ें कुछ और खूबियां –
खूबियां
- इसमें अमोनिया, पीपीडी (Paraphenylenediamine – एक प्रकार का केमिकल) और अन्य हानिकारक रासायनिक पदार्थ नहीं है।
- प्राकृतिक चमक के साथ 100% ग्रे हेयर कवर करता है।
- बालों की प्राकृतिक बनावट को बिना किसी रूखेपन के बनाए रखता है।
- बालों को पोषण देता है और स्वस्थ रख सकता है।
- बालों को सूरज की हानिकारक किरणों और प्रदूषण से बचाता है।
- आसानी से उपयोग किया जाने वाला प्रोडक्ट है।
- यह महिला और पुरूष दोनों के लिए उपयुक्त है।
- त्वचा विशेषज्ञों द्वारा सुझाया गया है।
पढ़ना जारी रखें
6. गोदरेज एक्सपर्ट रिच क्रीम हेयर कलर (मल्टी एप्लीकेशन पैक) – शेड 1 नेचुरल ब्लैक
बेस्ट हेयर कलर ब्रांड की बात की जाए तो गोदरेज एक जाना-माना ब्रांड है। सालों से उपयोग किया जाने वाला यह हेयर कलर ब्रांड एक नए रूप में मार्केट में आया है। यह एलोवेरा और मिल्क प्रोटीन युक्त है, जो बालों को कोमल और चमकदार बनाता है। इसमें दो कलर प्रोटेक्ट कंडीशनर हैं और इस किट का उपयोग बड़ी आसानी से किया जा सकता है। यह घर में ही बड़ी आसानी से सैलून जैसा लुक दे सकता है। कुछ और खूबियां नीचे जानें –
खूबियां
- इसमें अमोनिया नहीं है।
- 100% ग्रे कवरेज और बालों को लंबे समय तक टिकने वाला गहरा रंग दे सकता है।
- 4 अन्य वेरिएंट में भी उपलब्ध हैं: बरगंडी, नेचुरल ब्राउन, ब्लैक ब्राउन और डार्क ब्राउन।
7. क्लाईरोल नेचुरल इंस्टिंक्ट्स क्रेमा केराटिना हेयर कलर किट, डार्क चॉकलेट ब्राउन 4बीजेड मैकचीटो क्रीम
नारियल तेल युक्त यह हेयर कलर 20 मिनट में बालों को खूबसूरत रंग दे सकता है। यह केराटिन युक्त हेयर कलर न सिर्फ बालों को कंडीशन कर सकता है बल्कि बालों को क्षति से भी बचाव कर सकता है। नीचे जानिए इसके और खूबियां –
खूबियां
- यह अमोनिया फ्री है जिस कारण इसके उपयोग के बाद भी बाल स्वस्थ रह सकता है।
- कंपनी का दावा है कि यह हेयर कलर 28 बार शैंपू करने तक भी टिका रह सकता है।
- यह एक नॉन-परमानेंट हेयर कलर है।
- यह ब्लॉन्ड, ब्रुनेट, काला और लाल शेड में उपलब्ध है।
8. रेवलॉन कलर्सिल्क परमानेंट हेयर कलर – ब्लैक (10 / 1एन)
रेवलॉन कलर्सिल्क परमानेंट हेयर कलर न सिर्फ बालों को खूबसूरत लुक देता है बल्कि बालों को सिल्की और स्वस्थ भी बनाने में सहायक होता है। यह आसानी से उपयोग और लॉन्ग लास्टिंग कलर देने वाला हेयर कलर है। नीचे पढ़ें कुछ और खूबियां –
खूबियां
- यह अमोनिया फ्री हेयर कलर है।
- लंबे समय तक चलने वाला, प्राकृतिक दिखने वाला कलर है।
- यह बालों में चमक लाता है और स्वस्थ बना सकता है।
- इसमें कंडीशनर मौजूद है, जो बालों को हायड्रेट करने में मदद कर सकता है।
- यह अलग-अलग शेड में उपलब्ध है।
9. श्वार्जकोफ केराटिन हेयर कलर, कैपुचिनो 4.0, 2.03 औंस
यह हेयर कलर बालों को रॉयल लुक देने में मदद कर सकता है। विशेष रूप से तैयार किया गया यह केराटिन कलर 30 मिनट में बालों को न सिर्फ कलर करके आकर्षक बना सकता है बल्कि क्षतिग्रस्त बालों के लिए ट्रीटमेंट की तरह काम कर सकता है। यह बालों को न सिर्फ स्वस्थ बनाने में सहायक है बल्कि बालों में चमक भी ला सकता है। आगे जानिए कुछ और खूबियां –
खूबियां
- कंपनी का दावा है कि सभी उत्पादों को संयुक्त राज्य अमेरिका से आयात किया जाता है। 100% प्रामाणिक और वास्तविक प्रोडक्ट है।
- 100% ग्रे कवरेज का दावा है।
- क्षतिग्रस्त बालों को रिपेयर कर सकता है और 80% तक बालों का टूटना कम कर सकता है।
- बालों को घना दिखाने में सहायक हो सकता है।
10. निशा क्रीम परमानेंट हेयर कलर सुपीरियर क्वालिटी क्रीम फॉर्मूला परमानेंट फैशन हाइलाइट्स
कंपनी का दावा है कि यह हेयर कलर सूरजमुखी, एवोकाडो और मेंहदी के अर्क से तैयार किया गया है। यह मिश्रण बालों को एक आकर्षक रंग प्रदान करता है। यह पोषण युक्त हेयर कलर न केवल आपके ग्रे हेयर को कवर करता है बल्कि आपके बालों को मुलायम, रेशमी और स्टाइलिश बनाता है। यह आसानी से उपयोग किया जाने वाला हेयर कलर है। नीचे पढ़ें कुछ और खूबियां –
खूबियां
- इसमें अमोनिया नहीं है।
- हेयर कलर के अलावा, इसमें प्राकृतिक जड़ी-बूटी युक्त कंडीशनर उपलब्ध है।
- 100% ग्रे कवरेज कलर।
- आकर्षक और लॉन्ग लास्टिंग कलर है।
- यह 13 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।
अंत तक पढ़ें
सबसे अच्छा हेयर कलर जानने के बाद अब बारी आती है सही हेयर कलर चुनाव के दौरान कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखने की।
अपने लिए सही हेयर कलर कैसे चुनें?
नीचे पढ़ें सही हेयर कलर का चुनाव करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
- सबसे पहले अपने स्किन टोन के अनुसार हेयर कलर का चुनाव करें। अगर दुविधा हो तो दोस्तों या हेयर एक्सपर्ट्स से राय जरूर लें।
- अगर कोई हेयर कलर ट्रेंड में है तो उससे मिलता-जुलता कोई शेड, जो स्किन टोन से मैच करे उसे चुनें।
- अगर कोई पहली बार हेयर कलर का उपयोग कर रहा है तो उसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- ऐसे कलर का उपयोग करें जिसमें अमोनिया न हो। अमोनिया एक प्रकार का यौगिक होता है, जिसके उपयोग से त्वचा या आंखों में जलन की समस्या हो सकती है (1) (2)।
- इसके अलावा, पीपीडी (Paraphenylenediamine – एक प्रकार का केमिकल) युक्त हेयर कलर लेने से बचें। इसके उपयोग से एलर्जी हो सकती है (3)।
- ज्यादा से ज्यादा हर्बल या नेचुरल पदार्थ युक्त हेयर कलर का चुनाव करें।
- हेयर कलर लेते वक्त उसकी बनने की तिथि और एक्सपायरी डेट जरूर देखें।
- हेयर कलर में मौजूद सामग्री जरूर जानें।
पढ़ते रहें
अब जानते हैं हेयर कलर को सही तरीके से कैसे उपयोग किया जा सकता है।
बालों में हेयर कलर इस्तेमाल करने का सही तरीका
हेयर कलर को लंबे वक्त तक बरकरार रखना है तो इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना भी जरूरी है। नीचे जानिए सबसे अच्छा हेयर कलर उपयोग करने का तरीका।
- सबसे पहले बालों को अच्छे से शैम्पू करें, ध्यान रहे बालों में कंडीशनर न लगाएं।
- अब हेयर कलर के पैक पर दिए गए निर्देशानुसार हेयर कलर को तैयार करें।
- हेयर कलर का उपयोग पैक में दिए गए ब्रश से ही करें।
- अब बालों को क्लिप से डिवाइड करें।
- गर्दन या त्वचा के जिस भी हिस्से पर कलर लगने का जोखिम है वहां वैसलीन लगा लें ताकि वहां रंग का दाग न पड़े।
- अगर कोई पहली बार हेयर कलर कर रहा है तो ट्रायल के लिए सिरे को ही कलर करें।
- अब डिवाइड किए हुए बालों को कलर करें। ध्यान रहे रंग पूरे बालों पर लगना चाहिए।
- अगर सिर्फ हाईलाइट यानी कुछ बालों को ही कलर करना है तो ऐसा भी कर सकते हैं।
- इसके अलावा, कभी भी सिर की त्वचा पर कलर न करें।
- उसके बाद पैक में बताए गए समय अनुसार कलर को रहने दें।
- फिर तय वक्त के बाद कलर को गुनगुने पानी और शैंपू से धोएं।
- कलर को बरकरार रखने के लिए कलर प्रोटेक्ट शैम्पू का उपयोग करें।
- समय-समय पर स्पा ट्रीटमेंट लें।
आशा करते हैं कि सबसे अच्छा हेयर कलर कौन सा है इस सवाल का जवाब पाठकों को मिल चुका होगा। यहां कुछ चुनिंदा बेस्ट हेयर कलर ब्रांड की जानकारी दी गई है। हालांकि, ये बेस्ट हेयर कलर का उपयोग भी जरूरत से ज्यादा न करें क्योंकि किसी भी चीज का अत्यधिक उपयोग नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए, हेयर कलर का उपयोग कभी-कभी ही करें। तो देर किस बात की, इसमें से सबसे अच्छा हेयर कलर चुनें और उसका उपयोग कर अपने लुक को और आकर्षक बनाएं।
3 संदर्भ (References)
- Ammonia
https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Ammonia - The Facts About Ammonia
https://www.health.ny.gov/environmental/emergency/chemical_terrorism/ammonia_tech.htm - Determination of para-Phenylenediamine (PPD) in Henna in the United Arab Emirates
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2872353/

Latest posts by Arpita Biswas (see all)
- ग्रे हेयर के लिए 11 सबसे अच्छे शैम्पू – Best Shampoo For Gray Hair in Hindi - January 21, 2021
- जुकिनी के 15 फायदे और नुकसान – Zucchini Benefits and Side Effects in Hindi - January 21, 2021
- ग्रीन टी के 16 फायदे, बनाने की विधि और नुकसान – All About Green Tea in Hindi - January 19, 2021
- बालों को झड़ने से रोकने के उपाय और इलाज – How to Stop Hair Fall in Hindi - January 18, 2021
- कील-मुंहासों के दाग से छुटकारा पाने के उपाय – Pimple Marks Removal Home Remedies in Hindi - January 17, 2021
