Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

हर कोई बालों की देखभाल के लिए सबसे अच्छी चीजों का इस्तेमाल करना चाहता है। चाहे वह तेल हो या शैंपू। ऐसे में बालों को धोने के लिए हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करना अच्छा हो सकता है। अब आप सोचेंगे कि सबसे अच्छा हर्बल शैंपू कौन-सा है, तो आपकी इस समस्या का हल हम निकाल देते हैं। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम 14 प्रकार के हर्बल शैंपू की जानकारी लेकर आए हैं। इस लेख में हम बेस्ट हर्बल शैंपू के नाम और उसे खरीदते समय ध्यान देने वाली बातों के बारे में बताएंगे।

ProductsCheck Price
इंदुलेखा ब्रिंघा एंटी हेयर फॉल शैम्पूPrice On Amazon
हिमालया हर्बल्स एंटी हेयर फॉल शैम्पूPrice On Amazon
खादी माउरी आंवला और भृंगराज हर्बल शैम्पूPrice On Amazon
केश किंग एंटी हेयरफॉल शैम्पूPrice On Amazon
बायोटीक बायो केल्प प्रोटीन शैम्पूPrice On Amazon
हिमालया हर्बल्स प्रोटीन शैंपूPrice On Amazon
हर्बल एसेन्स बायो: रिन्यू आर्गन ऑयल ऑफ मोरोक्को शैम्पूPrice On Amazon
ओरिएंटल बोटेनिक रेड अनियन हेयर शैम्पूPrice On Amazon
लीवर आयुष एंटी हेयरफॉल भृंगराज शैम्पूPrice On Amazon
खादी माउरी हर्बल कोकोनट शैम्पूPrice On Amazon

नीचे विस्तार से पढ़ें

इस लेख के शुरुआती भाग में हम बालों के लिए सबसे अच्छे 14 हर्बल शैंपू के नाम बता रहे हैं।

बालों के लिए सबसे अच्छे हर्बल शैंपू के नाम

बेस्ट हर्बल शैंपू के नाम जानने के बाद कई लोग सोच में पड़ जाते हैं कि इसे कहां से खरीदें। ऐसे में हम नीचे हर्बल शैंपू के नाम के साथ उन्हें खरीदने के लिंक भी दे रहे हैं। अब हम सीधे मुद्दे पर आते हैं और इन शैंपू की खूबियों व खामियों के बारे में बताते हैं।

1. इंदुलेखा ब्रिंघा एंटी हेयर फॉल शैम्पू

बालों को बेहतर पोषण देने के लिए इंदुलेखा ब्रिंघा एंटी हेयर फॉल शैम्पू का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कंपनी का दावा है कि यह शैम्पू कई औषधीय गुणों से समृद्ध होता है। दरअसल, इसके निर्माण में भृंगराज, आंवला, तुलसी, नीम और रोजमेरी जैसी जड़ी-बूटियों को शामिल किया जाता है। ये सभी बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने का काम कर सकते हैं।

गुण:

  • इसमें किसी तरह का हानिकारक रसायन (केमिकल) नहीं होता है।
  • बालों से अतिरिक्त तेल को निकालने का काम कर सकता है।
  • इसमें मौजूद आंवला में विटामिन-सी होता है, जो बालों को जड़ों से मजबूत करने के साथ ही उन्हें समय से पहले सफेद होने से रोक सकता है।
  • तुलसी का गुण स्कैल्प में रक्त संचार को बेहतर कर सकता है, जिससे बालों के विकास को बढ़ावा मिल सकता है।
  • नीम मॉइस्चराइजर का काम कर सकता है, जिससे बालों का झड़ना कम हो सकता है।

अवगुण:

  • यह प्रतिदिन उपयोग के लिए अच्छा नहीं होता है।
Price at the time of publication: ₹225.99

2. हिमालया हर्बल्स एंटी हेयर फॉल शैम्पू

बालों के लिए सबसे अच्छा हर्बल शैम्पू कौन-सा है के जवाब में हिमालया एंटी-हेयर फॉल शैम्पू का नाम लिया जा सकता है। इस शैम्पू को 2-इन-1 फॉर्मूला द्वारा तैयार किया गया है, जो बालों का झड़ना कम करने और उन्हें जड़ों तक पोषण देने का काम कर सकता है। इस शैम्पू के इस्तेमाल से बालों की कंडीशनिंग में मदद मिल सकती है, जिससे बालों के दो मुंहे होने और टूटने की समस्या को रोक जा सकता है। इसमें शैम्पू में भृंगराज जैसी जड़ी-बूटियां मिलाई जाती हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने में सहायक होती हैं।

गुण:

  • इसकी पैकजिंग यात्रा के अनुकूल होती है।
  • इसकी खुशबू काफी मनमोहक होती है।
  • इसके उपयोग से स्कैल्प अच्छी तरह साफ हो सकता है।

अवगुण:

  • इसे लगातार उपयोग करने से बाल थोड़े रूखे (शुष्क) हो सकते हैं।
Price at the time of publication: ₹230

3. खादी माउरी आंवला और भृंगराज हर्बल शैम्पू

बालों के लिए बेस्ट आयुर्वेदिक शैम्पू की सूची में खादी माउरी आंवला एंड भृंगराज हर्बल शैम्पू को भी शामिल किया जा सकता है। इस बारे में कंपनी का कहना है कि यह शैम्पू बालों के लिए जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो इसके निर्माण में उपयोग किए जाने वाले आंवला और भृंगराज से प्राप्त होते हैं। इस शैम्पू में मुख्य रूप से एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प के संक्रमण से निजात दिला सकते हैं। इससे बालों के विकास में मदद मिल सकती है।

गुण:

  • बालों को मुलायम और रेशमी बनाने में सहायक है।
  • बालों को चमकदार बना सकता है।
  • स्कैल्प के पीएच स्तर को संतुलित करने में मददगार हो सकता है।
  • रूसी की समस्या से निजात दिलाकर इसे फिर से होने से रोक सकता है।
  • बालों को लंबे समय तक रूखा होने से बचा सकता है
  • दो मुंहे बालों की समस्या को कम कर सकता है।

अवगुण:

  • कई बार यह हर तरह के बालों पर ठीक से लाभ नहीं पहुंचा पाता है।

4. केश किंग एंटी हेयरफॉल शैम्पू

केश किंग एंटी हेयर फॉल शैम्पू बालों और स्कैल्प की समस्याओं के लिए एक लाभदायक उपाय साबित हो सकता है। यह शैम्पू एलोवेरा और अन्य 21 दुर्लभ और कीमती आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से भरपूर होता है। यह बालों को जड़ों से पोषण प्रदान कर बालों के झड़ने और रूखा होने से बचा सकता है। साथ ही रूसी की समस्या से भी निजात दिला सकता है। इससे बाल स्वस्थ, रेशमी और सुंदर बने रहते हैं। इसलिए, इसे बालों के लिए बेस्ट आयुर्वेदिक शैम्पू का दर्जा दिया जा सकता है।

गुण:

  • इसमें मौजूद एलोवेरा बालों को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करने का काम कर सकता है।
  • भृंगराज स्कैल्प में रक्त संचार को बढ़ावा देने के साथ ही बालों के विकास में मदद कर सकता है।
  • वहीं, इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला मंजिष्ठा स्वस्थ बालों के विकास में मदद कर सकता है।
  • मेथी के गुण बालों को झड़ने से रोक सकते हैं।

अवगुण:

  • इसके अधिक इस्तेमाल से बाल रूखे हो सकते हैं।
Price at the time of publication: ₹265

5. बायोटीक बायो केल्प प्रोटीन शैम्पू

यह बालों के बेस्ट हर्बल शैंपू साबित हो सकता है। इस शैम्पू को बनाने के लिए शुद्ध केल्प, नैचुरल प्रोटीन और पुदीने की पत्तियों के अर्क का इस्तेमाल किया जाता है। केल्प एक समुद्री शैवाल होता है, जो कई तरह के विटामिन और प्रोटीन से समृद्ध होता है। इसके अलावा, इसमें कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो बालों की मजबूती और विकास में मदद कर सकते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल से स्कैल्प भी लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है

गुण:

  • यह शैंपू ज्यादा महंगा नहीं है।
  • यह ऑनलाइन व बाजार में आसानी से मिल जाता है।
  • इसके उपयोग से स्कैल्प में जमा गंदगी निकल सकती है।
  • बालों को चमकदार बनाने का काम कर सकता है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों के बाल रूखे हो सकते हैं।
Price at the time of publication: ₹218

6. हिमालया हर्बल्स प्रोटीन शैंपू

हम अपनी लिस्ट में हिमालया का एक और शैंपू लेकर आए हैं। इस शैंपू के बारे में कंपनी का मानना है कि यह बालों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस शैम्पू में चिकपिया, आंवला, मुलेठी का अर्क व बादाम जैसे कई प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं। यह बालों को स्वस्थ रखने के साथ ही उसकी समस्या से निजात दिलाने में भी मदद कर सकता है।

गुण:

  • बालों को जड़ों से मजबूत कर उनका झड़ना कम कर सकता है।
  • इसे सभी तरह के बाल पर उपयोग किया जा सकता है
  • इस शैम्पू को हर दिन लगाया जा सकता है।
  • यह प्रोटीन से समृद्ध होता है।
  • इसमें एसएलएस, पैराबेंस व सिलिकॉन जैसे केमिकल नहीं होते हैं।

अवगुण:

  • बालों की नमी को लंबे समय तक नियंत्रित नहीं रख पाता है।
Price at the time of publication: ₹230

7. हर्बल एसेन्स बायो: रिन्यू आर्गन ऑयल ऑफ मोरोक्को शैम्पू

यह भी बालों के लिए सबसे अच्छा हर्बल शैम्पू साबित हो सकता है। इस शैम्पू को आर्गन ऑयल, एसेंशियल एंटीऑक्सीडेंट, एलोवेरा और समुद्री केल्प के मिश्रण से बनाया जाता है। इस शैम्पू के इस्तेमाल से क्षतिग्रस्त बालों को रिपेयर और बालों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

गुण:

  • प्राकृतिक तत्वों से समृद्ध है।
  • बाल को चमकदार बना सकता है।
  • इसमें पैराबेंस नहीं होता है।
  • इसे महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसे नियमित रूप से इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

अवगुण:

  • कई बार इस शैम्पू के लाभ नजर आने में थोड़ा समय लग सकता है।

पढ़ते रहें

Price at the time of publication: ₹494

8. ओरिएंटल बोटेनिक रेड अनियन हेयर शैम्पू, 300 ml – विथ बायोटिन, आर्गन ऑयल, कैफीन, प्रोटीन, 27 हेयर बूस्टर कंट्रोल हेयर लोस एंड सपोर्ट हेअलथी हेयर ग्रोथ

इस शैम्पू में कैफीन, करी पत्ता, प्याज का तेल, रतन जोत, ग्रीन टी, ब्राह्मी, आंवला, नीम व लाल प्याज जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो बालों के रोम छिद्रों को ताजा रखते हैं। इससे बाल मजबूत व घने हो सकते हैं। इसके अलावा, यह बालों को मॉइस्चराइज करने का काम कर सकता है। इससे बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखा जा सकता है। इसलिए, इसे बालों के लिए बेस्ट आयुर्वेदिक शैम्पू माना जा सकता है।

गुण:

  • डैमेज बालों को रिपेयर कर सकता है।
  • स्कैल्प और बालों को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है।
  • बालों को चमकदार बना सकता है।
  • इसके इस्तेमाल से बाल रेशमी हो सकते हैं।
  • इसमें एसएलएस/सल्फेट, सिलिकॉन, पैराबेंस नहीं होता है।
  • इस शैंपू में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होता है, जो बालों को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ता है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों के बालों पर इसका अच्छा प्रभाव नजर नहीं आता है।
Price at the time of publication: ₹314

9. लीवर आयुष एंटी हेयरफॉल भृंगराज शैम्पू

लीवर आयुष एंटी हेयर फॉल शैम्पू के इस्तेमाल से बाल स्वस्थ और मजबूत बन सकते हैं। इस शैम्पू को भृंगराज, हल्दी, केसर, गाय के घी, इलायची और रॉक साल्ट जैसे अवयव को मिलाकर तैयार किया जाता है। यह बालों को झड़ने से रोकने व स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसी कारण से इसे सबसे अच्छा हर्बल शैंपू कहा जा सकता है।

गुण:

  • बालों को मुलायम व रेशमी बनाने में मददगार हो सकता है।
  • बालों से अतिरिक्त तेल को निकाल सकता है।
  • बालों को चमकदार बना सकता है।
  • इसकी कीमत कम होती है।
  • इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल होती है।
  • इसमें मौजूद आंवाला बालों को पोषण देता है।
  • इसमें मौजूद भृंगमालाकादी तैलम बालों को जड़ों से लेकर सिरे तक सीधा करता है।

अवगुण:

  • इसका असर लंबे समय तक नहीं रहता है।
Price at the time of publication: ₹279

10. खादी माउरी हर्बल कोकोनट शैम्पू

हमारी लिस्ट में खादी के भी एक अन्य शैंपू ने जगह बनाई है। बालों से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पाने के लिए खादी माउरी कोकोनट शैम्पू का उपयोग अच्छा उपाय साबित हो सकता है। इस शैम्पू को बनाने के लिए एलोवेरा, नारियल, आंवला व आर्गन तेल आदि इस्तेमाल किए जाते हैं, जो बालों को गहराई से पोषित कर सकते हैं। इससे बालों का झड़ना, रूसी, रूखापन और स्कैल्प में होने वाली खुजली की समस्या से राहत मिल सकती है।

गुण:

  • यह शैंपू प्राकृतिक तत्वों से समृद्ध होता है।
  • इसमें एसएलईएस और पैराबेंस नहीं होता है।
  • यह बालों को रेशमी बना सकता है।
  • बालों को चमक प्रदान कर सकता है।

अवगुण:

  • यह अधिक समय तक बालों को रूखा होने से नहीं रोक पाता है।

11. वादी हर्बल्स हेयरफॉल एंड डैमेज कंट्रोल अमला शिकाकाई शैम्पू

डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्या को नियंत्रित करने के लिए वादी का आंवला-शिकाकाई शैम्पू इस्तेमाल किया जा सकता है। इस शैम्पू को ट्रिपल-एक्शन फॉर्मूला द्वारा बनाया गया है, जो बालों को जड़ों से मजबूती, गहराई से कंडीशनिंग और स्कैल्प के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद शिकाकाई और रीठा प्राकृतिक क्लीन्जर का काम कर सकता है, जो स्कैल्प को इन्फेक्शन (संक्रमण) से दूर रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद आंवला बालों के रोम को मजबूत करते हुए इसके विकास को बढ़ावा दे सकता है।

गुण:

  • बालों से तेल को साफ कर सकता है।
  • यह एसएलएस मुक्त होता है।
  • बालों का गिरना कम कर सकता है
  • बालों को सॉफ्ट बना सकता है।
  • इसकी कीमत कम होती है।
  • इसे महिला व पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।

अवगुण:

  • इससे कुछ लोगों के बाल रूखे हो सकते हैं।
Price at the time of publication: ₹245

12. लोटस हर्बल अमलापुरा शिकाकाई आंवला हर्बल शैम्पू

सबसे अच्छा हर्बल शैम्पू में से एक लोटस हर्बल का यह शैंपू भी हो सकता है। लोटस हर्बल का इस शैंपू के बारे में कहना है कि इसमें शिकाकाई, आंवला, रीठा और बहेड़ा का अर्क होता है, जो बालों के लिए लाभकारी हो सकता है। इसके इस्तेमाल से स्कैल्प और बालों की गंदगी को अच्छी तरह साफ किया जा सकता है। इससे बालों के झड़ने और टूटने के कारणों को दूर रखा जा सकता है।

गुण:

  • इसे प्रतिदिन उपयोग किया जा सकता है।
  • यह महिला और पुरूष दोनों के लिए उपयोगी होता है।
  • ऑयली हेयर से छुटकारा दिला सकता है।
  • यह कीमत में सस्ता होता है।
  • इसकी पैकेजिंग अच्छी होती है।

अवगुण:

  • कुछ लोगोंं के बालों को झड़ने से रोक नहीं पाता है।
Price at the time of publication: ₹206

13. ट्रीचप हेल्दी, लॉन्ग एंड स्ट्रांग हेयर शैम्पू

बालों के लिए हर्बल शैंपू में ट्रीचप हेल्दी, लॉन्ग एंड स्ट्रांग हेयर शैम्पू को भी शामिल किया जा सकता है। ट्रीचप कंपनी के अनुसार, इसमें मेंहदी, एलोवेरा और नीम जैसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण और नमी प्रदान करने का काम कर सकते हैं। इससे बालों के रोम को पुनर्जीवित किया जा सकता है। इसके अलावा, यह शैम्पू बालों को झड़ने से रोकने और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता है।

गुण:

  • जिनके स्कैल्प की त्वचा संवेदनशील होती है, उनके लिए यह उपयोगी साबित हो सकता है।
  • इसकी खुशबू अच्छी होती है।
  • बालों से नमी को जाने नहीं देता है।
  • इसमें रसायन नहीं होता है।
  • यह बजट के अनुकूल होता है।

अवगुण:

  • ऑयली हेयर पर अच्छी तरह प्रभाव नहीं डाल पाता है।
Price at the time of publication: ₹442

14. धात्री धीधी हर्बल शैम्पू

बालों के लिए बेस्ट हर्बल शैंपू की लिस्ट में धीधी हर्बल शैम्पू का नाम भी शामिल है। इस कंपनी की माने, तो यह शैंपू एलोवेरा, आंवला, तुलसी, नारियल का तेल, भ्रामरी और शिकाकाई का मिश्रण होता है। इस शैम्पू में एंटी डैंड्रफ और नैचुरल कंडीशनर गुण भी होते हैं, जो सभी तरह के बालों की देखभाल के लिए जरूरी होते हैं।

गुण:

  • इस शैंपू को प्रतिदिन उपयोग में लाया जा सकता है।
  • बालों के साथ स्कैल्प को भी साफ कर सकता है।
  • बालों को रूखा होने नहीं देता है।
  • रूसी को कम कर स्कैल्प की खुजली को कम कर सकता है
  • बालों को चमकदार और रेशमी बना सकता है।

अवगुण:

  • बालों को झड़ने से रोकने के लिए इसका असर होने में समय लग सकता है।

आगे है और जानकारी

चलिए, अब जानते हैं कि हर्बल शैम्पू खरीदते समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

हर्बल शैम्पू खरीदने के समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?

हर्बल शैम्पू का लाभ तभी ठीक से उठाया जा सकता है, जब उसे खरीदते समय कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए, जो इस प्रकार है:

  • हर्बल शैम्पू में एंटी-डैंड्रफ और एंटी हेयरफॉल गुण होने चाहिए।
  • शैम्पू में एंटीऑक्सीडेंट गुण होने चाहिए
  • शैम्पू प्राकृतिक सामग्रियों से बना होना चाहिए। इसकी जानकारी शैम्पू के लेबल पर होती है।
  • हर्बल शैम्पू की एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें।
  • शैम्पू के बोतल का ढक्कन चेक करें कि वह खुला तो नहीं है।
  • यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) द्वारा प्रमाणित लेबल लगा हो, तो और बेहतर है।
  • किसी भी शैम्पू को खरीदने से पहले उसके रिव्यू जरूर पढ़े लें।
  • हर्बल शैम्पू को हमेशा विश्वसनीय दुकान या वेबसाइट से ही खरीदें। इस लेख में हमने इन शैंपू को ऑनलाइन खरीदने के लिए लिंक दिए हैं।

अब आप समझ ही गए होंगे कि बालों की सफाई करने के लिए हर्बल शैम्पू का उपयोग करना एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से बालों की कई समस्याओं को दूर रखा जा सकता है। साथ ही नॉन हर्बल शैम्पू के उपयोग से बालों को होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकता है। हम उम्मीद करते है कि हमारे इस लेख में दिए गए जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। इस तरह के अन्य प्रोडक्ट की जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट के अन्य लेख को पढ़ सकते हैं।

और पढ़े:

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख