
Image: StyleCraze
शैम्पू करने के बाद बालों से नमी कम हो सकती है। इसलिए, अधिकतर लोग कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। कुछ कंडीशनर को कई प्राकृतिक तत्वों के मिश्रण से बनाया जाता है, ताकि बालों को पर्याप्त पोषण मिल सके। इससे बालों की कई समस्याओं से बचा जा सकता है। अब अहम सवाल यह है कि बालों के लिए सबसे अच्छा कंडीशनर कौन-सा है? अगर आप भी इसी उलझन में है, तो हमारा स्टाइलक्रेज का यह लेख आपकी मदद कर सकता है। इस लेख में हम बेस्ट हेयर कंडीशनर के नाम और बालों के लिए कंडीशनर चुनते समय ध्यान देने वाली जानकारी दे रहे हैं।
नीचे विस्तार से पढ़ें
लेख के पहले भाग में हम बालों के लिए सबसे अच्छे 18 हेयर कंडीशनर के नाम बता रहे हैं।
विषय सूची
बालों के लिए सबसे अच्छे कंडीशनर के नाम
कई प्रसिद्ध हेयर कंडीशनर में से बेस्ट ब्रांड के बारे में हम लेख के इस हिस्से में बता रहे हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
1. वाओ कोकोनट एंड एवोकैडो ऑयल नो पराबेन एंड सल्फेट हेयर कंडीशनर
यह कई प्रचलित हेयर कंडीशनर ब्रांड में से एक है, जो बालों के लिए बेस्ट हेयर कंडीशनर साबित हो सकता है। यह बालों के लिए जरूरी कई पोषक तत्व से समृद्ध होता है, क्योंकि इसके निर्माण में वर्जिन कोकोनट ऑयल, एवोकैडो ऑयल, वीट प्रोटीन और विटामिन-बी व ई का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए, यह कंडीशनर स्कैल्प और बालों को जरूरी पोषण दे सकता है। कोकोनट ऑयल में सैचुरेटेड फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है, जो बालों को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है। वीट प्रोटीन में डैमेज बालों को रिपेयर करने की क्षमता होती है। इसके अलावा, एवोकैडो ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और विटामिन-ई पाया जाता है, जो बालों को टूटने से रोक सकता है व बालों को सूरज की नुकसानदायक किरणों से बचाने के लिए प्राकृतिक सनस्क्रीन का काम कर सकता है। वहीं, इसमें पाए जाने वाले विटामिन-बी5 और ई में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो बालों के विकास में सहायता कर सकते हैं।
गुण:
- इसमें नुकसानदायक रसायन नहीं होते हैं।
- इस हेयर कंडीशनर जानवरों से संबंधित किसी तरह के पदार्थ नहीं मिलाए जाते हैं।
- प्राकृतिक तत्व से समृद्ध होता है।
- यह सस्ता होता है।
अवगुण:
- इसके लाभ जल्दी दिखाई नहीं देते हैं।
- कुछ लोगों पर इसका सही तरह से असर नहीं होता है। ऐसा शायद उनके सही तरह से उपयोग न करने के कारण हो सकता है।
2. डव हेयर फॉल रेस्क्यू कंडीशनर
डव कंपनी का इस कंडीशनर के बारे में दावा है कि यह बालों को जड़ों से लेकर सिरे तक पोषण देता है। इसे न्यूट्री लॉक एक्टिव द्वारा बनाया जाता है, जो बालों को मजबूत और चमकदार बनाने का काम कर सकता है। इसके अलावा, इसके इस्तेमाल से बालों का डैमेज होना और झड़ना रुक सकता है।
गुण:
- इसके उपयोग से बाल मुलायम हो सकते हैं।
- इसकी सुगंध अच्छी होती है।
- इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल होती है।
अवगुण:
- इसमें केमिकल होता है, जो बालों के साथ स्कैल्प को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
- बालों में लंबे समय तक नमी को बनाए रखने में असमर्थ होता है।
3. ट्रेसेम्मी केराटिन स्मूथ कंडीशनर, 190 ml
बेस्ट कंडीशनर फॉर हेयर की लिस्ट में अगला नंबर ट्रेसेम्मी का है। यहां हम इसके केराटिन स्मूथ कंडीशनर की बात कर रहे हैं। इस कंडीशनर को कई स्टाइलिश भी उपयोग करते हैं। ट्रेसेम्मी कंपनी का कहना है कि इस प्रोडक्ट को बनाने के लिए आर्गन ऑयल और केराटिन फॉर्मूला का उपयोग किया जाता है, जो बालों के लिए लाभकारी होता है। इसके एक इस्तेमाल से 48 घंटे तक बालों को रूखा (शुष्क) होने से बचाया जा सकता है। इससे बालों का टूटना और दो मुंहे होने का जोखिम दूर रहता है।
गुण:
- बालों को रेशमी बना सकता है।
- बालों को शाइनी (चमकदार) बनाने का काम कर सकता है।
- स्कैल्प में नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- यह सस्ता होता है।
- इसे दूसरे कंपनी के शैम्पू के साथ भी उपयोग किया जा सकता है।
- इसकी बोतल की बनावट यात्रा के अनुकूल होती है।
अवगुण:
- इसमें पैराबेंस और सल्फेट जैसे केमिकल होते हैं।
- अधिक ऑयली हेयर (तैलीय बालों) के लिए उपयोगी नहीं हो सकता है।
- पतले बालों पर इसे लगाने से बचाना सही रहेगा।
4. लॉरियल पेरिस 6 ऑयल नरिश कंडीशनर
बालों के लिए हेयर कंडीशनर में से एक लॉरियल पेरिस 6 ऑयल नरिश कंडीशनर भी है। इसकी बनावट क्रीमी होती है, जिस कारण यह अन्य कंडीशनर के मुकाबले अधिक गाढ़ा होता है। इसे 6 ऑयली नरिश फॉर्मूला द्वारा बनाया जाता है। इसमें आर्गन, जैतून, बादाम, जोजोबा, नारियल और कैमेलिना ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, जो बालों को 6 प्रकार से फायदा पहुंचा सकते हैं। इनमें बालों की मजबूती, कोमलता, चमक, मुलायम, और मैनेजबल हेयर शामिल है।
गुण:
- स्कैल्प और बालों को मॉइस्चराइज कर सकता है।
- इसकी खुशबू अच्छी होती है।
- यह बाजार और ऑनलाइन आसानी से मिल जाता है।
- इसकी कीमत कम होती है।
अवगुण:
- इसमें अल्कोहल होता है।
- संभव है कि ज्यादा सूखे बालों पर ठीक से काम न करे।
5. पामर कोकोनट ऑयल लीव-इन कंडीशनर
पामर कोकोनट ऑयल लीव-इन कंडीशनर को बेस्ट कंडीशनर फॉर हेयर कह सकते हैं। इस कंडीशनर में नारियल का तेल, एलोवेरा, पैन्थेनॉल और सिल्क प्रोटीन मौजूद होते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान कर उनका झड़ना कम कर सकते हैं। इसलिए, इसे नेचुरल हेयर कंडीशनर माना जा सकता है।
गुण:
- बालों को नमी और चमक दे सकता है।
- इसमें नारियल की खुशबू होती है।
- इसमें सल्फेट, पैराबेंस और किसी तरह के रंग व सुगंध का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
- यह बालों को रिपेयर करने का काम कर सकता है।
- गर्मियों में भी रूखे बालों से निजात दिला सकता है।
अवगुण:
- कुछ लोगों के लिए यह बाल झड़ने का कारण बन जाता है।
6. डव हेयर थेरेपी इंटेंस रिपेयर कंडीशनर
सबसे अच्छे हेयर कंडीशनर के नाम में डव हेयर थेरेपी इंटेंस रिपेयर कंडीशनर भी शामिल है। इस कंडीशनर को हर तरह के बालों के लिए उपयोग किया जा सकता है। यह कंडीशनर बालों को जड़ों से पोषण प्रदान कर सकता है, जिससे बालों को स्वस्थ और मॉइस्चराइज रखा जा सकता है। इससे बालों का झड़ना और टूटना कम हो सकता है।
गुण:
- बालों को मुलायम बना सकता है।
- कुछ हद तक रूखे बालों से छुटकारा दिला सकता है।
- इसकी सुगंध मनमोहक होती है।
- इसकी पैकेजिंग काफी मजबूत होती है।
अवगुण:
- इसमें सिलिकॉन और पैराबेंस होता है।
- इसे धोने पर चिपचिपापन महसूस हो सकता है।
7. ट्रेसेम्मी हेयर फॉल डिफेंस कंडीशनर
यह भी अच्छे हेयर कंडीशनर की तरह काम कर सकता है। ट्रेसेम्मी का इस कंडीशनर के बारे में कहना है कि इसे पहली बार इस्तेमाल करने से बालों के 97% तक टूटने की समस्या दूर हो सकती है। इसके नियमित उपयोग से बाल लंबे और मजबूत हो सकते हैं।
गुण:
- बालों को रेशमी और चमकदार बनाया जा सकता है।
- बालों के रूखेपन को कम किया जा सकता है।
- इसकी कम मात्रा ही पूरे बालों के लिए पर्याप्त होती है।
- इसकी सुगंध अच्छी होती है।
- यह कंडीशनर ज्यादा महंगा नहीं होता है।
- इसे यात्रा में साथ ले जाना आसान है यानी की इस लीक नहीं करता।
अवगुण:
- इसमें पैराबेंस होता है।
8. लॉरियल पेरिस टोटल रिपेयर 5 कंडीशनर
लॉरियल पेरिस का इस कंडीशनर के बारे में कहना है कि यह बालों की पांच समस्याओं का समाधान कर सकता है। इसमें बालों का झड़ना, सूखापन, खुरदरापन (रफनेस), डलनेस और दो मुंहे शामिल है। इसे लॉरियल लैबोरेट्रीज ने सेरमाइड सीमेंट तकनीक से तैयार किया है।
गुण:
- इसकी खुशबू अच्छी होती है।
- इससे बाल मुलायम होते हैं।
- लॉरियल का होने पर भी ज्यादा महंगा नहीं है।
अवगुण:
- इसमें सल्फेट्स होता हैं।
- इस कंडीशनर में अल्कोहल होता है।
9. पैंटीन एडवांसड हेयर फॉल सॉल्यूशन हेयर फॉल कंट्रोल कंडीशनर
पैंटीन का यह एडवांसड हेयर फॉल सॉल्यूशन हेयर फॉल कंट्रोल कंडीशनर बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर कंडीशनर का काम कर सकता है। इस कंडीशनर को एंटी-हेयरफॉल और प्रो-विटामिन गुण से बनाया जाता है, जो बालों को पोषित करने के साथ ही मजबूत बनाने में भी मदद कर सकता है।
गुण:
- इसे 14 दिन तक इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कम हो सकता है।
- बालों को डैमेज होने और टूटने से बचाया जा सकता है।
- यह कीमत में सस्ता होता है।
- बालों को रेशमी बना सकता है।
- इसकी बोतल मजबूत और यात्रा के अनुकूल होती है।
अवगुण:
- इसमें डाइमेथकॉन होता है, जिसे पॉलीमेथाइलसिलोक्सेन के नाम से भी जाना जाता है, जो एक प्रकार का केमिकल होता है।
10. गार्नियर फ्रुक्टिस लॉन्ग एंड स्ट्रॉन्ग स्ट्रेंथिंग कंडिशनर, 175 ml
गार्नियर का फ्रुक्टिस लॉन्ग एंड स्ट्रॉन्ग स्ट्रेंथिंग कंडीशनर कई तरह के प्राकृतिक गुणों से समृद्ध होता है। इससे बालों की कंडीशनिंग करने से आवश्यक पोषक तत्व मिल सकते हैं। इससे बालों का टूटना और स्प्लिट एंड्स (दो मुंहे) की समस्या दूर हो सकती है। इसलिए, इसे बेस्ट हेयर कंडीशनर कहा जा सकता है।
गुण:
- यह कंडीशनर बालों को रेशमी बना सकता है।
- हर तरह के बालों पर सकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है।
- कीमत में सस्ता है।
- यह किसी भी बाजार में आसानी मिल जाएगा।
- यह धोने में आसान है।
- इसे इस्तेमाल करने के बाद बालों से अच्छी खुशबू आती है।
अवगुण:
- इसमें सिलिकॉन और पैराबेंस शामिल होता है।
11. हिमालया हर्बल ड्राइनेस डिफेंस हेयर डिटेंगलर एंड कंडीशनर
हिमालया का कहना है कि इस कंडीशनर को विशेष रूप से रूखे, घुंघराले और उलझे बालों के लिए तैयार किया गया है। इसमें कई तरह की हर्बल सामग्रियों को मिलाया जाता है, जो बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकती हैं। इससे बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखा जा सकता है। यही कारण है कि इसे अच्छा नैचुरल हेयर कंडीशनर कहा जा सकता है।
गुण:
- सभी तरह के बालों के लिए उपयोगी है।
- इसमें अच्छी सुगंध होती है।
- बालों को रेशमी बनता है।
- इसकी कीमत बजट के अनुकूल है।
- इसमें हानिकारक रसायन नहीं होता है।
अवगुण:
- कई बार ज्यादा रूखे और क्षतिग्रस्त बालों पर ठीक से असर नहीं कर पाता है।
12. बायोटीक बायो थाइम वॉल्यूम कंडीशनर फॉर फाइन एंड थिनिंग हेयर
बालों के लिए हेयर कंडीशनर के रूप में इसका चुनाव अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें पुदीने का तेल (पेपरमिंट ऑयल), लैवेंडर और बेरबेरिस ट्री का रस मिलाया जाता है। ये सभी प्राकृतिक पदार्थ बालों को कंडीशन और हाइड्रेट करने में सहायक होते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों में चमक आ सकती है।
गुण:
- इसमें प्राकृतिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है, जो बालों के लिए अच्छे होते हैं।
- यह स्कैल्प के लिए सुरक्षित होता है, जिसे त्वचा विशेषज्ञों ने प्रमाणित किया है।
- इसका पशुओं पर परीक्षण नहीं किया गया है।
- दो मुंहे बालों से छुटकारा दिला सकता है।
अवगुण:
- कई बार इस कंडीशनर का असर होने में समय लग सकता है।
13. खादी माउरी हर्बल कोकोनट हेयर कंडीशनर
इस हेयर कंडीशनर को बनाने वाली कंपनी खादी का कहना है कि इसमें एलोवेरा, नारियल व आर्गन ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी पदार्थ बालों की देखभाल के लिए अच्छे होते हैं। एलोवेरा व आर्गन ऑयल डैमेज बालों को रिपेयर करने का काम कर सकता है और नारियल तेल एलोवेरा व आर्गन ऑयल डैमेज बालों को रिपेयर करने का काम कर सकता है और नारियल तेल बालों को पोषण प्रदान कर सकता है।
गुण:
- बालों को रेशमी बना सकता है।
- बालों का झड़ना कम कर सकता है।
- इसमें पैराबेंस और सल्फेट जैसे रसायन नहीं होते हैं।
- बालों की रूखापन को नियंत्रित रख सकता।
- बालों को छूने पर रेशमी और कोमलपन का अहसास हो सकता है।
- जो बालों को कलर करवाते हैं, उनके लिए यह उपयोगी है।
- इसमें सिलिकॉन नहीं होता है।
- इससे बालों से आने वाली गंध दूर हो सकती है।
- यह सस्ता होता है।
- इसकी पैकेजिंग काफी अच्छी होती है।
अवगुण:
- तीसरी बार इस्तेमाल करने पर इसका असर कुछ कम हो सकता है।
14. बायोटिक बायो सी केल्प फ्रेश ग्रोथ रिवाइटलिंग कंडीशनर
सबसे अच्छे हेयर कंडीशनर की हमारी लिस्ट में बायोटिक का एक और कंडीशनर शामिल है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स में बायोटिक को सबसे चर्चित नाम माना गया है। बायोटिक के इस कंडीशनर में पेपरमिंट ऑयल, पुदीने की पत्तियों के अर्क और प्रोटीन को मिलाया जाता है, जो बालों को मजबूत, और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
गुण:
- बालों के विकास को बढ़ावा देता है।
- बालों में चमकदार बनाता है।
- इसे सभी तरह के बालों में उपयोग किया जा सकता है।
- इससे स्कैल्प पर किसी तरह का नुकसान नहीं होता।
- यह कंडीशनर त्वचा विशेषज्ञों की ओर से प्रमाणित है।
अवगुण:
- इसकी खुशबू तेज होती है, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आ सकती।
- कई बार इसका बालों पर खास प्रभाव नजर नहीं आता है।
15. रि’ इकुअल मुरुमुरु डैमेज रिपेयर कंडीशनर
यह कंडीशनर मुरुमुरु बटर से बना होता है, जो प्राकृतिक रूप से बालों में नमी बनाए रखने का काम करता है। इससे बालों का झड़ना रुक सकता है। इसमें प्रोटीन और नॉन-कॉमेडोजेनिक (रोम छिद्रों को बंद होने से रोकना) होता है, जो बालों और स्कैल्प को पोषण देने में मदद कर सकता है।
गुण:
- बालों को मुलायम रखने में मददगार हो सकता है।
- इसे बाजार व ऑनलाइन आसानी से खरीदा जा सकता है।
- बालों को चमकदार बना सकता है।
- कंपनी का दावा है कि यह हर प्रकार के बालों को फायदा पहुंचा सकता है। खासकर, घुंघराले बालों के लिए ज्यादा लाभकारी है।
- यह कंडीशनर सिलिकॉन फ्री होता है।
- यह रूखे, बेजान और दो मुंहे बालों से छुटकारा दिला सकता है।
अवगुण:
- सभी तरह के बालों पर फायदेमंद नहीं हो सकता है।
16. हिमालयन ऑर्गेनिक्स बनाना कंडीशनर फॉर ड्राई एंड फ्रिजी हेयर
अगर आप बेस्ट कंडीशनर फॉर हेयर ढूंढ रहे हैं, तो हिमालयन ऑर्गेनिक्स बनाना कंडीशनर अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसके निर्माण में केला, मोरिंगा और भृंगराज का उपयोग किया जाता है। केला बालों की कंडीशनिंग करता है, भृंगराज रूसी से छुटकारा दिलाता है और मोरिंगा बालों के उत्पादन को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
गुण:
- डैमेज बालों को रिपेयर कर सकता है।
- बालों को मुलायम व चमकदार बना सकता है।
- इसे सभी तरह के बालों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
- प्राकृतिक गुणों से संपन्न है।
अवगुण:
- कई बार लंबे समय तक इसका असर दिखाई नहीं देता।
17. सेंट बोटानिका प्रो केराटिन एंड आर्गन ऑयल स्मूद थेरेपी कंडीशनर
सेंट बोटानिका का यह कंडीशनर बालों के लिए एक अच्छा साबित हो सकता है। इसमें हाइड्रोलाइज्ड केराटिन प्रोटीन और मोरक्कन आर्गन ऑयल होता है, जो बालों की कंडीशनिंग, स्मूदनिंग और मजबूती देने में मदद कर सकता है।
गुण:
- बालों में चमक ला सकता है।
- बालों को नमी प्रदान कर सकता है।
- दो मुंहे बालों से छुटकारा दिला सकता है।
अवगुण:
- यह लंबे समय तक बालों को रूखा होने से रोक नहीं पाता है।
18. हेड एंड शोल्डर स्मूद एंड सिल्की कंडीशनर
हेड एंड शोल्डर के इस कंडीशनर को बेस्ट हेयर कंडीशनर कहा जा सकता है। इस कंडीशनर में एंटी डैंड्रफ गुण होते हैं, जो रूसी की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों को रेशमी और मजबूत बनाया जा सकता है।
गुण:
- इसकी पैकजिंग यात्रा के अनुकूल होती है।
- बालों को मॉइस्चराइज रखने का काम कर सकता है।
- इसकी कीमत कम होती है।
- इसे सभी तरह के बालों के लिए उपयोग किया जा सकता है।
अवगुण:
- यह 24 घंटे तक बालों को रूखेपन से बचाए नहीं रख पाता है।
आगे है और जानकारी
चलिए, अब जानते हैं कि हेयर कंडीशनर खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कंडीशनर खरीदने के समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?
कंडीशन लेते समय बरती जाने वाली सावधानियां बालों के लिए सही साबित हो सकती है। इसलिए, कोई भी कंडीशनर खरीदते समय इन बातों को ध्यान में रखें :
- कंडीशनर के निर्माण और खराब होने की तिथि की जांच करें।
- प्रोडक्ट के निर्माण में अधिक मात्रा में प्राकृतिक तत्वों का प्रयोग किया गया हो न कि रसायन।
- हेयर कंडीशनर का परीक्षण किया गया हो, जिसकी जानकारी प्रोडक्ट के कवर पर होनी चाहिए।
- उस प्रोडक्ट को बेचने के लिए कंपनी के पास कानूनी अधिकार होनी चाहिए, जिसकी जानकारी बोतल पर होती है।
- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) द्वारा प्रमाणित लेबल लगा होना चाहिए।
- इसे ऑनलाइन खरीदते समय प्रोडक्ट रिव्यू जरूर पढ़ें।
अब आगे जानेंगे कि बालों पर कंडीशनर को कैसे लगाया जाता है।
बालों पर कंडीशनर लगाने का सही तरीका
कंडीशनर तभी फायदा करता है, जब उसे सही तरीके से लगाया जाए। यहां हम बता रहे हैं कि इसे कैसे प्रयोग किया जाना चाहिए।
- सबसे पहले बालों को शैंपू से अच्छी तरह धो लें। इससे बाल और स्कैल्प अच्छे से साफ हो जाएंगे।
- फिर बालों को तौलिए से पोंछकर हल्का सूखा लें। न तो बाल ज्यादा सूखने चाहिए और न ही बालों में ज्यादा पानी हो।
- इसके बाद कंडीशनर की थोड़ी मात्रा हाथ में लें और दोनों हाथों को हल्का मलें। फिर इसे बालों पर लगाएं। ध्यान रखे कि कंडीशनर पूरे बालों में लगना चाहिए, सिर्फ स्कैल्प पर नहीं।
- कंडीशनर को लगभग 2-3 मिनट लगे रहने दें, उसके बाद पानी से धो लें।
- इसके बाद बालों को प्राकृतिक तरीके से सूखने दें। इसे सुखाने के लिए बालों को टॉवल (तौलिया) से न रगड़े। अगर ऐसा करेंगे, तो कंडीशनर का असर कम हो सकता है।
बालों को खूबसूरत और रेशमी बनाए रखना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है, यह बात तो अब आप भी समझ ही गए होंगे। बस इसके लिए आपको शैंपू के बाद अच्छा कंडीशनर इस्तेमाल करने की जरूरत है। अब अच्छा कंडीशनर कौन-सा है और इसकी पहचान कैसे की जाए, इस बारे में ऊपर लेख में विस्तार से बताया गया है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे इस लेख में बताई गई सभी जानकारियां आपके काम आएगी। इस तरह के कई अन्य प्रोडक्ट की जानकारी पाने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर दूसरे लेख को पढ़ सकते हैं।