जानिए 13 सबसे अच्छे हेयर मास्क के नाम – Best Hair Mask Names in Hindi

फैशन के इस दौर में लोग बालों पर तमाम तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं। कभी बालों को रंगना, कभी सीधे करना, तो कभी घुंघराले करवाना। वहीं, देखा जाता है कि ये सभी प्रयोग बालों की क्षति का कारण भी बन जाते हैं। ये बालों को रूखा, बेजान और पतला बना सकते हैं। ऐसे में, इस तरह के क्षतिग्रस्त बालों को ठीक करने के लिए उनपर कुछ अच्छे हेयर मास्क का उपयोग किया जा सकता है। वहीं, अगर आपके मन में यह सवाल उठ रहा है कि आपके बालों के लिए बेस्ट हेयर मास्क कौन सा है, तो इसका जवाब आपको स्टाइलक्रेज के इस लेख में मिलेगा। इस लेख में पढ़िए भारत में मिलने वाले बेस्ट हेयर मास्क के गुण और अवगुण, जिनकी मदद से आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि आपके बालों के अनुसार सबसे अच्छा हेयर मास्क कौन सा है।
पढ़ते रहें लेख
विषय सूची
आइए, अब आपको बताते हैं बालों के लिए बेस्ट हेयर मास्क के नाम और उनसे जुड़ी अन्य जानकारी।
सबसे अच्छे हेयर मास्क के नाम
1. मामाअर्थ एंटी डैंड्रफ टी ट्री हेयर मास्क
इस मास्क में टी ट्री ऑयल, आर्गन ऑयल, सीडरवुड ऑयल और लेमन ऑयल के गुण पाए जाते हैं। निर्माता कंपनी का कहना है कि इस हेयर मास्क के तत्व बालों के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित और रूसी की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ यह बालों में नमी पहुंचाकर सिर की खुजली को कम करने में मदद कर सकता है।
गुण :
- सभी तरह के बालों के लिए उपयोगी।
- प्राकृतिक है।
- टॉक्सिन मुक्त।
- मिनरल ऑयल मुक्त।
- सल्फेट और पैराबेन जैसे रसायनों से मुक्त, जो बालों को क्षति पहुंचा सकते हैं।
- कृत्रिम रंग और सुगंध से मुक्त।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड।
अवगुण :
- बालों के झड़ने की समस्या में लाभदायक नहीं।
2. बायोटीक बायो मस्क रूट फ्रेश ग्रोथ नरिशिंग ट्रीटमेंट
बायोटीक का यह प्रोडक्ट आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस हेयर मास्क में जटामांसी की जड़ और बेल के अर्क का इस्तेमाल किया गया है। ये तत्व इन्फ्लेमेशन को कम करने और बालों के प्राकृतिक कलर को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके साथ, कंपनी का यह भी कहना है कि स्कैल्प को पोषण पहुंचा कर बालों को झड़ने से रोकता है और जल्द सफेद होने से बचा सकता है।
गुण :
- सभी तरह के बालों के लिए उपयोगी।
- महंगा नहीं है।
- आयुर्वेदिक है।
- महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए उपयोगी।
अवगुण :
- धोने के बाद बालों को ऑयली बना सकता है।
- इसका रंग अधिक काला होने के कारण, बाल धोने के बाद बाथरूम गंदा हो जाता है।
3. एगेट हेल्दी रूट्स हेयर ग्रोथ मास्क
एगेट हेल्दी रूट्स हेयर ग्रोथ मास्क में कई प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को सेहतमंद बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इनमें प्याज का तेल, अदरक, करी पत्ता, मूली का अर्क, ब्राह्मी, शिकाकाई, हिबिस्कस, आंवला, जटामांसी, विटामिन ई, बादाम का तेल, जोजोबा तेल, आर्गन तेल, शिया व कोको बटर शामिल हैं। ये बालों को बढ़ने के साथ, घने व चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं।
गुण :
- बालों को मजबूत बनाए।
- पैराबेन मुक्त।
- सल्फेट मुक्त।
- सिलिकॉन मुक्त।
- महंगा नहीं है।
- बालों में नमी बनाए रखता है।
- प्रदूषण से होने वाली क्षति से बचाता है।
अवगुण :
- गाढ़ा होने के कारण लगाने में मुश्किल हो सकती है।
- रूखे बालों के लिए उपयोगी नहीं।
4. एगेट केरोल्यूशन हेयर मास्क, इन्फ्यूस्ड विथ कैरोटीन और बायोटिन
कंपनी के अनुसार एगेट केरोल्यूशन हेयर मास्क जड़ी-बूटियों से बनाया गया एक हेयर मास्क है। इसमें भृंगराज, ब्राह्मी, हीना, तुलसी, मेथी, बादाम, आंवला, गुलाब जल, आर्गन ऑयल और हिबिसकस के अर्क का इस्तेमाल किया गया है। ये सभी सामग्री मिलकर बालों को भरपूर पोषण देने, उन्हे चमकदार, मुलायम और खूबसूरत बनाए रखने का काम कर सकती हैं।
गुण :
- केराटिन प्रोटीन युक्त, जो बालों को लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
- बालों को कंडीशन करे।
- इसमें बायोटिन (विटामिन एच) होता है, जो बालों से खोए कैरोटीन (एक तरह का प्रोटीन) को वापस लाने में मदद कर सकता है।
- ट्रैवलिंग के लिए सहज।
अवगुण :
- महंगा है।
- असर दिखाने में समय लेता है।
- केमिकल युक्त।
5. स्किन एलिमेंट्स कैफीन एंड आर्गन हेयरफॉल कंट्रोल हेयर मास्क
इस हेयर मास्क के बारे में निर्माता कंपनी का कहना है कि इसमें मौजूद कैफीन, रोजमेरी ऑयल और आर्गन ऑयल बालों को भीतर तक पोषण पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। कैफीन बालों का झड़ना कम करने में मदद कर सकता है। वहीं, आर्गन ऑयल बालों को मुलायम, चमकदार और खूबसूरत बनाए रखने में मदद कर सकता है। दावा यह भी है कि साधारण ही नहीं, इसका उपयोग कलर किए हुए बालों के लिए भी किया जा सकता है। माना जाता है कि रोजमेरी ऑयल कलर किए हुए बालों को नम और नुकसान से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है।
गुण :
- बालों को सुलझा हुआ रखने में मदद करे।
- भीनी खुशबू है।
- पैराबेन से मुक्त।
- वीगन है।
- ट्रैवल के लिए सहज।
- महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए उपयोगी।
अवगुण :
- सिलिकॉन केमिकल युक्त।
- गाढ़ा होने के कारण लगाने में मुश्किल हो सकती है।
- महंगा है।
6. गोदरेज प्रोफेशनल क्विनोआ स्मूथ मास्क
इस हेयर मास्क को बनाने वाली कंपनी, गोदरेज के अनुसार इस हेयर माक्स को खासकर भारतीय बालों के लिए बनाया गया है। बताया जाता है कि यह बालों को स्मूद बनाने और क्षतिग्रस्त बालों को ठीक करने में सहायक हो सकते हैं। इसके साथ यह उलझे बालों को सुलझाने और उनमें नमी बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।
गुण :
- कलर्ड बालों के लिए भी उपयोगी।
- भीनी खुशबू।
- ट्रैवलिंग के लिए सहज।
- बालों के प्रकार (रूखे, नॉर्मल, क्षतिग्रस्त) के अनुसार वैरायटी में उपलब्ध।
- महंगा नहीं है।
अवगुण :
- केमिकल युक्त।
- बालों को कंडीशन नहीं करता।
7. लोरियल प्रोफेशनल एक्स-टेंसो केयर स्ट्रेट शैम्पू एंड मास्क
लोरियल प्रोफेशनल द्वारा बनाया गया यह हेयर माक्स बालों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। माना जाता है कि बालों को भीतर तक पोषण पहुंचा सकता है। इसके अलावा, यह बालों को रूखे होने के साथ, झड़ने से भी बचा सकता है।
गुण :
- बालों को खुशबूदार बनाए रखे।
- बालों को चमकदार बनाए।
- आसानी से तेल हटाए।
- पैकेजिंग अच्छी है।
अवगुण :
- महंगा है।
- केमिकल युक्त।
- शैम्पू और मास्क कॉम्बो में आते हैं, इसलिए दोनों को साथ में ले जाने में परेशानी हो सकती है।
पढ़ना जारी रखें
8. प्लम ऑलिव एंड मैकडामिया मेगा मॉइस्चराइजिंग हेयर मास्क
प्लम ऑलिव एंड मैकडामिया हेयर मास्क के बारे में बनाने वाली कंपनी का कहना है कि यह रूखे, क्षतिग्रस्त और केमिकल का उपयोग किए बालों (Chemically Treated Hair) को मुलायम बनाने में सहायक हो सकता है। इस मास्क में शिया बटर का इस्तेमाल भी किया गया है, जो बालों में मॉइस्चर बनाए रखने में मदद कर सकता है।
गुण :
- यूवी किरणों के बचाए।
- 100 प्रतिशत वीगन।
- सिलिकॉन, फ्थालेट्स और पैराबेंस जैसे रसायनों से मुक्त।
- अल्कोहल मुक्त।
अवगुण :
- महंगा है।
- घुंघराले बालों को उलझा सकता है।
9. वाओ स्किन साइंस कोकोनट मिल्क हेयर मास्क
वाओ स्किन साइंस का यह दावा है कि उनके द्वारा बनाया गया यह कोकोनट मिल्क हेयर मास्क बालों को मजबूती देने और उनका टेक्सचर बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह मास्क बालों को भीतर से कंडीशन करके स्मूद और चमकदार बनाने में भी मदद कर सकता है। इस मास्क में मौजूद नारियल का दूध और शिया बटर, बालों को सुरक्षित रखते हैं और उनमें नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
गुण :
- कृत्रिम रंग और मिनरल ऑयल मुक्त।
- पैराबेन और सिलिकॉन मुक्त।
- एंटीऑक्सीडेंट युक्त।
- सल्फेट मुक्त।
- रूसी को कम करे।
- बालों को टूटने से बचाए।
- महंगा नहीं है।
अवगुण :
- ऑयली बालों को और ऑयली बना सकता है।
- लंबे समय तक रखने पर बालों को फ्रीजी बना सकता है।
10. गोदरेज प्रोफेशनल एवोकाडो नरिश मास्क
गोदरेज प्रोफेशनल द्वारा बनाया गया यह हेयर मास्क एवोकाडो और बादाम तेल से समृद्ध है, जो बालों को भरपूर पोषण देने में मदद कर सकते हैं। बताया जाता है कि यह मास्क क्षतिग्रस्त बालों को ठीक करने के साथ बालों को सिल्की और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह हेयर मास्क खासतौर पर भारतीय बालों के लिए बनाया गया है।
गुण :
- कलर्ड बालों के लिए भी उपयोगी।
- महंगा नहीं है।
- भीनी खुशबू।
- ट्रैवलिंग के लिए सहज।
- बालों के प्रकार के अनुसार वैरायटी में उपलब्ध।
अवगुण :
- केमिकल युक्त।
- बालों को कंडीशन नहीं करता।
11. ट्रायकॉन अनियन एंड आर्गन हेयर ग्रोथ मास्क
इस प्रोडक्ट में अनियन और आर्गन ऑयल के अर्क के साथ एलोवेरा एक्सट्रैक्ट, आंवला एक्सट्रैक्ट, हिबिस्कस एक्सट्रैक्ट और मेथी एक्सट्रैक्ट का इस्तेमाल भी किया गया है। ये सभी सामग्री मिलकर बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद कर सकती हैं। इसके साथ ही यह हेयर मास्क रूखे बालों को मुलायम बनाने में भी मदद कर सकता है।
गुण :
- मिनरल ऑयल मुक्त।
- पैराबेन और सिलिकॉन मुक्त।
- महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए उपयोगी।
- सल्फेट मुक्त।
- ट्रैवलिंग के लिए सहज।
अवगुण :
- सबको सूट नहीं करता।
- तैलीय बालों को और तैलीय बना सकता है।
12. वाओ स्किन साइंस एप्पल साइडर विनेगर हेयर मास्क
इस हेयर मास्क की निर्माता कंपनी वाओ स्किन का कहना है कि यह हेयर मास्क बेजान और रूखे स्कैल्प में पोषण भरकर बालों को खूबसूरत बनाने में मदद कर सकता है। इसके साथ यह बालों को टूटने से बचा कर घना और स्मूद बनाने में भी मदद कर सकता है।
गुण :
- पैराबेन और सल्फेट मुक्त।
- सिलिकॉन मुक्त।
- महंगा नहीं है।
- स्कैल्प के पीएच बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है।
- रूसी और खुजली को कम करे।
- सभी तरह के बालों के लिए उपयोगी।
अवगुण :
- इसके कोई अवगुण नहीं हैं।
13. द ब्लेसिंग ट्री हेयर मास्क
इस हेयर मास्क को बनाने वाली कंपनी द ब्लेसिंग ट्री का कहना है कि यह प्राकृतिक सामग्री से बना एक हेयर मास्क है, जो बालों को बढ़ने और घना बनाने में मदद कर सकता है। इस हेयर मास्क में आर्गन ऑयल, बाओबाब ऑयल, शिया बटर के साथ बायोटिन और कोलेजन भी पाए जाते हैं, जो बालों को बढ़ने में मदद कर सकते हैं।
गुण :
- रूखे बालों के लिए उपयोगी।
- बालों को कंडीशन करे।
- बालों को चमकदार बनाए।
- महंगा नहीं है।
अवगुण :
- केमिकल मुक्त होने के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं।
- तैलीय बालों के लिए उपयोगी नहीं।
अंत तक पढ़ें
लेख के अगले भाग में जानिए कि बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर मास्क कैसे चुनें।
सबसे अच्छा हेयर मास्क कैसे चुनें?
अपने बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर मास्क चुनते समय नीचे दी गईं बातों का ध्यान जरूर रखें।
बालों का प्रकार – हेयर मास्क का चुनाव हमेशा अपने बालों के अनुसार ही करें। सभी तरह के बालों को नमी की जरूरत होती है, लेकिन अगर आपके बाल रूखे हैं तो अधिक मॉइस्चर वाला हेयर मास्क चुनें। वहीं, अगर बालों पर किसी तरह का केमिकल ट्रीटमेंट किया गया है, जैसे कलर, तो उन्हें भी अधिक मॉइस्चर की जरूरत होती है। वहीं, अगर बाल ऑयली हैं, तो ऐसे हेयर मास्क का चुनाव करें जो बालों को और तैलीय न बनाएं।
सर्टिफाइड हेयर मास्क – अपने बालों के लिए हेयर मास्क चुनते समय इस बात का ध्यान कि वह यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के मानकों के अनुसार हो।
शुद्धता – ध्यान रखें कि आपके द्वारा चुनें गए उत्पाद में कम से कम रसायनों का उपयोग किया गया हो। अपने बालों के लिए बेस्ट हेयर मास्क खरीदने से पहले उसमें उपयोग की गई सामग्री को अच्छी तरह पढ़ लें। वहीं, उसमें दी गयी किसी सामग्री से आपको एलर्जी है तो उस प्रोडक्ट को न खरीदें।
ऑथोराइज्ड सेलर – ऑनलाइन शॉपिंग करते समय गलत या नकली प्रोडक्ट से बचने के लिए हमेशा सामान ऑथोराइज्ड विक्रेता से ही खरीदें।
लेकिन इसे लगाएं कैसे?
अपने बालों के लिए बेस्ट हेयर मास्क चुनने के बाद जानिए कि इसे लगाएं कैसे।
बालों पर हेयर मास्क लगाने का सही तरीका
नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से बालों पर सही तरीके से हेयर मास्क लगाया जा सकता है।
- सबसे पहले बालों को शैम्पू से धो लें।
- ध्यान रहे कि बालों से सारा शैम्पू पूरी तरह साफ हो जाए।
- अब हथेली पर हेयर मास्क की थोड़ी सी मात्रा लें और बालों के मध्य से लेकर अंत तक लगाएं।
- अगर हेयर मास्क की बोतल पर लिखा है कि इसे जड़ों में भी लगा सकते हैं, तो ही जड़ों में लगाएं।
- अब चाहें तो एक तौलिए को गर्म पानी में भिगो लें और फिर निचोड़कर उसका सारा पानी निकाल दें।
- ध्यान रहे कि तौलिए से भाप निकल रही हो।
- अब इस तौलिए को अपने बालों पर लपेट लें और लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 15-20 मिनट बाद तौलिए को निकाल दें।
- अंत में साफ पानी से बालों को धो लें।
हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख की मदद से आपको बालों में हेयर मास्क लगाने के फायदे और तरीके के बारे में समझ आ गया होगा। इस लेख से आपको यह समझने में भी मदद मिली होगी कि आपके बालों के लिए बेस्ट हेयर मास्क कौन सा है। आप हमारे द्वारा बताए गए बालों के लिए हेयर मास्क में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। ध्यान रहे कि अपने हेयर टाइप के अनुसार ही हेयर मास्क का चुनाव करें। तो अब जब भी आप बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर मास्क लेने का सोचें तो इस लेख में बताई गईं बातों को ध्यान में जरूर रखें। ऐसे ही अन्य प्रोडक्ट के गुण और अवगुण जानने के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।