जानिए 17 सबसे अच्छे हेयर सीरम के नाम – Best Hair Serum Names in Hindi

बालों को सुंदर और चमकदार बनाने की चाहते किसकी नहीं होती। इसलिए, कॉस्मेटिक कंपनियां बालों की देखभाल के लिए निरंतर नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं, उन्हीं में से एक है हेयर सीरम। हेयर सीरम का इस्तेमाल बालों को धोने के बाद किया जा सकता है, जिससे बाल सिल्की, मुलायम और चमकदार बनते हैं। अगर आप अपने बालों के लिए बेस्ट हेयर सीरम तलाश रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में जानिए 17 सबसे अच्छे हेयर सीरम कौन से हैं। साथ ही इस लेख में हेयर सीरम लगाने का तरीका भी बताया गया है।
नीचे विस्तार से जानें
आइए, सबसे पहले जानते हैं कि सबसे अच्छे हेयर सीरम की लिस्ट में कौन-कौन से प्रोडक्ट शामिल हैं।
विषय सूची
सबसे अच्छे हेयर सीरम के नाम
1. स्ट्रीक्स प्रो हेयर सीरम वीटा ग्लॉस
बेस्ट हेयर सीरम की लिस्ट में पहला नाम है स्ट्रीक्स प्रो हेयर सीरम वीटा ग्लॉस का। इस प्रोडक्ट के बारे में स्ट्रीक्स का दावा है कि यह बालों को उलझने से बचाता है और उन्हें सिल्की बनाता है। यह बालों के बाहरी हिस्से यानी हेयर क्यूटिकल्स को रेशमी बनाकर लॉक कर देता है। इसमें विटामिन-ई होता है, जो बालों को क्षतिग्रस्त होने से बचा सकता है।
गुण:
- यह एक सस्ता उत्पाद है और आसानी से 5-6 महीने तक चल सकता है।
- यह बालों को स्टाइल करने में मदद करता है।
- बालों को उलझने से बचा सकता है।
- बालों को अतिरिक्त चमक प्रदान करता है।
- यह स्ट्रेट, कर्ली या कलर हेयर समेत सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
- इसमें पंप डिस्पेंसर है, जिसके कारण उपयोग की जाने वाली मात्रा को नियंत्रित करना आसान है और बिखरने का डर भी नहीं होता।
अवगुण:
- यह लोकल कॉस्मेटिक शॉप पर कम ही उपलब्ध है, क्योंकि इसे खासतौर पर ब्यूटी प्रोफेशनल के लिए लॉन्च किया गया है।
2. लॉरियल पेरिस स्मूद इंटेंस सीरम
बेस्ट हेयर सीरम की लिस्ट में अगला नाम है लॉरियल पेरिस स्मूद इंटेंस सीरम का। इस सीरम के बारे में लॉरियल का कहना है कि इसे लगाकर बालों को तुरंत और तेजी से मुलायम बना सकता है। इस हेयर सीरम का असर 48 घंटे तक चलता है। यह बालों को शुष्क मौसम के बुरे प्रभाव से बचाकर उन्हें पोषण दे सकता है। इसमें आर्गन ऑयल और सिल्क प्रोटीन के गुण हैं।
गुण:
- इसकी पैकेजिंग अच्छी है।
- इस सीरम में चिपचिपाहट नहीं है।
- बालों में चमक लाता है।
- बालों को उलझने से रोक सकता है।
- इसकी खुशबू अच्छी है।
- यह हेयर सीरम किफायती है।
अवगुण:
- घुंघराले बालों को उलझने से रोकने में 100% प्रभावी नहीं है, जोकि इसका मुख्य कार्य होना चाहिए।
3. बायोटीक बायो माउंटेन एबोनी वाइटलाइजिंग सीरम फॉर फॉलिंग हेयर
बायोटीक अपने नए उत्पादों के चलते कॉस्मेटिक उद्योग में अपनी अच्छी जगह बना चुका है। अपने इस बेस्ट हेयर सीरम को लेकर बायोटीक का दावा है कि यह नए बालों की ग्रोथ में मदद करता है। बालों के विकास में मदद करने वाले इस सीरम को माउंटेन एबोनी नामक पेड़ के अर्क से तैयार किया जाता है।
गुण:
- बायोटिक के अन्य प्रोडक्ट के मुकाबले यह सीरम कुछ सस्ता है।
- इसमें चिपचिपापन नहीं है।
- बालों को घना बनाने में कारगर है।
- इसे बनाने में 100% आयुर्वेदिक सामग्री का इस्तेमाल किया गया हैं।
अवगुण:
- इस बोतल में स्प्रे पंप नहीं है। इसे हाथ पर निकालकर लगाना होता है, जिस कारण कभी-कभी ज्यादा सीरम निकल आता है।
- कंपनी का दावा है कि इसमें कोई प्रिजेर्वेटिव (संरक्षक) नहीं है, लेकिन इसे 3 साल तक इस्तेमाल में लाया जा सकता है, जिस कारण यह थोड़ा संदेह पैदा करता है।
4. लिवॉन सीरम
न्यू लिवॉन सीरम बालों की सुरक्षा का दावा करता है और बालों को उलझने से बचाने में मदद करता है। साथ ही कंपनी कहती है कि इस हेयर सीरम के इस्तेमाल से बालों का टूटना कम हो सकता है। यह सीरम इतना हल्का है कि लगाने के बाद बालों पर महसूस नहीं होता हैं। यही वजह है कि इसे भी सबसे अच्छा हेयर सीरम कहा जा सकता है।
गुण:
- बालों की शाइन बढ़ाता है।
- रूखापन कम कर सकता है।
- इसकी पैकेजिंग ट्रेवल पर ले जाने के हिसाब से सही है।
- बाल संभालने में आसानी और कंघी करने में सुविधा देता है।
- यह सीरम प्रयोग के लिए हल्का (लाइटवेट) है।
अवगुण:
- इसमें सिलिकॉन है, जिस कारण नियमित इस्तेमाल करने से बाल खराब हो सकते हैं।
- इसका प्रभाव लंबे समय तक नहीं रहता।
5. जॉन फ्रीडा फ्रीज-ईजी हेयर सीरम एक्स्ट्रा स्ट्रेंथ फॉर्मूला
इस कंपनी का कहना है कि इस उत्पाद का एक्स्ट्रा स्ट्रेंथ फॉर्मूला आपके बालों से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है। मौसम और प्रदूषण संबंधी समस्याओं से बचाव में यह हेयर सीरम कारगर हो सकता है। इसके साथ ही यह सूरज की अल्ट्रा-वायलेट किरणों से सुरक्षा देता हैं। इस प्रोडक्ट में समुद्री शैवाल अर्क (Algae extracts) और सिल्क प्रोटीन है, जो इसे सबसे अच्छा हेयर सीरम बनाते हैं।
गुण:
- इसका प्रयोग रूखे और बेजान बालों को जीवंत कर सकता है।
- घुंघराले बालों के लिए भी अच्छा है।
- बालों में चमक बरकरार रखता है।
- इसमें कोई रंग और कोई गंध नहीं है।
- पंप डिस्पेंसर में आता है और इसे इस्तेमाल करना आसान है।
अवगुण:
- यह लोकल दुकानों में मुश्किल ही मिलता है, लेकिन ऑनलाइन मिल सकता है।
- यह हेयर सीरम थोड़ा महंगा है।
6. मैट्रिक्स बायोलेज 6 इन 1 स्मूद प्रूफ डीप स्मूदिंग सीरम
इस स्मूदिग सीरम के बारे में मैट्रिक्स का कहना है कि यह बालों को पोषण देता है और उन्हें तुरंत चमकीला बनाता है। इसमें कई वानस्पतिक तत्व हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि बाल स्वस्थ रहेंगे। इसे ड्रायर या स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने से पहले बालों में लगाना कारगर हो सकता है, क्योंकि यह हीट स्टाइलिंग के कारण होने वाले डैमेज से बालों को बचाता है। इसलिए, बेस्ट हेयर सीरम की लिस्ट में मेट्रिक्स बायोलेज 6 इन 1 स्मूद प्रूफ डीप स्मूदिंग सीरम भी शामिल है।
गुण:
- यह बालों को चमकदार बनाने में कारगर हो सकता है।
- दैनिक उपयोग के लिए अच्छा है।
- यह हेयर सीरम कंडीशनर का अच्छा विकल्प हो सकता है।
अवगुण:
- इसका उपयोग बालों को तैलीय और चिकना बनाता है।
- बालों को लंबे समय तक मुलायम और सिल्की रखने में कारगर नहीं है।
7. श्वार्जकोफ ओसिस मैजिक एंटी फ्रीज शाइन सीरम
श्वार्जकोफ का दावा है कि यह जादुई सीरम है, जो रूखे व सूखे बालों को सिल्की करता है। यह सीरम घुंघराले बालों को उलझने से बचाने में कारगर है। इसमें मौजूद प्राकृतिक खूबानी तेल (एप्रीकोट ऑयल) सूखे बालों को टूटने से बचा सकता है। यही कारण है कि बेस्ट सीरम फॉर हेयर की लिस्ट में इसे भी शामिल किया जा सकता है।
गुण:
- इसकी अच्छी पैकेजिंग है।
- यह हेयर सीरम चिपचिपा नहीं है।
- इसकी खुशबू अच्छी है।
अवगुण:
- श्वार्जकोफ ओसिस जेब पर भारी पड़ सकता है, क्योंकि यह काफी महंगा है।
8. लिवॉन शेक एंड स्प्रे हेयर सीरम
सबसे अच्छा हेयर सीरम की लिस्ट में लिवॉन का एक अन्य प्रोडक्ट भी शामिल है। लिवॉन का अपने इस उत्पाद के बारे में कहना है कि इसमें विटामिन-बी फोर्टिफाइड वाटर होता है, जो बालों को मॉइस्चराइज प्रदान करता है। यह तत्व बालों को कभी भी और कहीं भी तुरंत चमक और सिल्की अहसास दे सकता है। इसे ऑफिस या कॉलेज पहुंचने के बाद आसानी से सूखे बालों पर स्प्रे किया जा सकता है।
गुण:
- यात्रा के लिए अनुकूल पैकेजिंग है।
- यह सस्ता है और विभिन्न आकार में उपलब्ध है।
- इसकी खुशबू अच्छी है और ताजगी का अहसास दिलाती है।
- इसे लाइट वेट, नॉन-स्टिकी व नॉन-ऑयली फॉर्मूला के तहत बनाया गया है।
- बालों को मुलायम और सिल्की बनाता है।
अवगुण:
- यह सीरम बालों को पोषण प्रदान नहीं करता है।
- कम समय के लिए प्रभावी है।
- बहुत शुष्क और घुंघराले बालों के लिए इसका इस्तेमाल पर्याप्त नहीं है।
9. पैराशूट एडवांस्ड कोकोनट हेयर सीरम ऑयल
पैराशूट को नारियल तेल और बॉडी लोशन के लिए पहचाना जाता है, लेकिन इसका हेयर सीरम भी बाजार में उपलब्ध है। न्यू पैराशूट एडवांस कोकोनट हेयर सीरम बाल धोने के बाद उन्हें पोषण दे सकता है। सबसे अच्छा हेयर सीरम होने का दावा करने वाले इस उत्पाद में नारियल तेल और कंडीशनिंग सीरम का मिश्रण है। आइए, इसके गुण और अवगुण पर एक नजर डाल लेते हैं।
गुण:
- ज्यादा ड्राई बालों पर यह सीरम अच्छा प्रभाव दिखाता है।
- इसे लगाने के बाद बालों में कंघी करना आसान है।
- इसका प्रभाव लंबे समय तक रह सकता है।
अवगुण:
- उपभोक्ताओं का कहना है कि यह लिवॉन सीरम जैसा ही है, लेकिन उससे दोगुना महंगा है।
- इसमें नारियल तेल की गंध आती है, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं होती।
10. सेंट बोटानिका मोरोक्कन आर्गन हेयर सीरम
सेंट बोटानिका कंपनी के उत्पाद अभी मार्केट में ज्यादा पहचान हासिल नहीं कर पाए हैं। इसके द्वारा लॉन्च किया गया मोरोक्कन आर्गन हेयर सीरम शुष्क और क्षतिग्रस्त बालों को पोषण देकर मुलायम और पुनर्जीवित करता है। ऐसा दावा यह कंपनी करती है। इसमें प्राकृतिक हर्बल कॉम्प्लेक्स हैं, जो घुंघराले और रूखे बालों को मुलायम व रेशमी बनाते हैं।
गुण:
- इस सीरम में आर्गन ऑयल, एवोकैडो ऑयल, ग्रेपसीड ऑइल और ऑलिव ऑयल जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल होते हैं।
- इनकी मदद से यह सीरम रूखे बालों को पोषण दे सकता है।
- बालों को रेशमी और मुलायम बना सकता है।
अवगुण:
- इस सीरम में डायमेथीकॉन (Dimethicone) है, जो बालों पर हल्की सिलिकॉन कोटिंग करता है, यह उत्पाद रसायन मुक्त नहीं है।
- यह हेयर सीरम अन्य प्रोडक्ट के मुकाबले महंगा है।
11. लॉरियल पेरिस टोटल रिपेयर ऑयल सीरम
लॉरियल कंपनी का यह अन्य हेयर सीरम है। यह सीरम जड़ से सिरों तक बालों को मुलायम और सिल्की बना सकता है। यह बालों को क्षतिग्रस्त होने और टूटने से बचाने में भी सहायक हो सकता है।
गुण:
- धुले हुए बालों पर लगाने पर उन्हें सुलझाने योग्य बनाता है।
- बालों को अधिक तैलीय बनाए बिना चमकदार बना सकता है।
- इसे लगाने के बाद बाल धोने की जरूरत महसूस नहीं होती यानी यह बालों पर तैलीय प्रभाव नहीं छोड़ता, बल्कि वाष्प बनकर उड़ जाता है।
- यह सीरम किफायती है।
अवगुण:
- बालों को पूरी तरह से टूटने से बचाने में कारगर नहीं है, जबकि कंपनी दावा करती है कि यह बालों को टूटने नहीं देता।
12. हेयर एंड केयर सिल्क एंड शाइन लीव इन कंडीशनर
हेयर एंड केयर के इस सीरम में फ्रूट विटामिन शामिल होते हैं, जो बालों की देखभाल में सहायक हो सकते हैं। कंपनी इस सीरम के बारे में भरोसा दिलाती है कि यह बालों को सुलझाने और रेशमी बनाने में पूरी तरह से कारगर है।
गुण:
- ये हेयर प्रोडक्ट बालों का बीच से टूटना कम करता है और दो मुंहे बाल होने से बचाता है।
- यह सस्ता है और एक बार में इसकी कम मात्रा ही काफी होती है।
- इसमें फलों की अच्छी महक आती है।
अवगुण:
- कुछ उपभोक्ताओं का मानना है गुणवत्ता के मामले में यह सही नहीं है।
13. स्प्रूस शेव क्लब हेयर ग्रोथ सीरम
स्प्रूस शेव क्लब द्वारा जारी यह प्रोडक्ट यूनिसेक्स हेयर सीरम है यानी इसे महिला और पुरुष दोनों लगा सकते हैं। इसमें विटामिन-सी होता है और कंपनी का दावा है कि इस हेयर सीरम से दाढ़ी और मूंछ के बालों का विकास भी किया जा सकता है। यह बालों के लिए एंटी हेयर फाल सीरम की तरह काम करता है।
गुण:
- इसमें शिकाकाई, आंवला, मेथी, भृंगराज और लैक्टिक एसिड है, जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं।
- बिल्कुल चिपचिपा नहीं है, ऑयल फ्री हेयर सीरम है।
- बालों को मुलायम और रेशमी बनाता है।
- कंपनी का दावा है कि इसमें सल्फेट, पैराबेंस, मिनरल ऑयल और आर्टिफिशियल सुगंध नहीं होती है।
अवगुण:
- यह हेयर सीरम महंगा है और इसकी मात्रा भी कम है।
- यह वाटर बेस्ड हेयर सीरम है, इसलिए बोतल में जल्दी सूख जाता है।
14. बी ब्लंट इंटेंस मॉइस्चर हेयर सीरम
एवोकैडो, विटामिन-ई, जोजोबा और आर्गन ऑयल के गुणों से भरपूर यह हेयर सीरम रूखे बालों में नई जान डाल सकता है। इसलिए, इसे सबसे अच्छे हेयर सीरम की लिस्ट में शामिल किया जाता है। यह सीरम को बनाने वाली कंपनी का कहना है कि इसे भारतीय मौसम और यहां रहने वाले लोगों के बालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
गुण:
- गीले और सूखे दोनों तरह के बालों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
- बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।
- लगाने के लिए इसकी थोड़ी-सी मात्रा ही काफी होती है।
अवगुण:
- क्षतिग्रस्त बालों में कोई सुधार नहीं करता है।
- अन्य सीरम के मुकाबले महंगा है।
15. मामाअर्थ अनियन हेयर सीरम
मामाअर्थ का यह उत्पाद भी आजकल बाजार में अपनी पहचान बना रहा है। इस कंपनी का कहना कि यह हेयर सीरम बालों को शानदार चमक देता हैं और उन्हें पोषण देकर टूटने से बचाता है। अपने इन्हीं गुणों के कारण इसने हमारी बेस्ट सीरम फॉर हेयर की लिस्ट में जगह बनाई है।
गुण:
- इसमें कई बायोएक्टिव तत्व हैं, जैसे – प्याज के बीज का अर्क, बायोटिन, जैतून का तेल, और शहद।
- यह सीरम त्वचा विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित है।
- पैराबेंस और सिलिकॉन जैसे रसायन से मुक्त हैं।
अवगुण:
- यह हेयर सीरम हल्का चिपचिपा है।
16. द बॉडी शॉप ग्रेपसीड हेयर सीरम
द बॉडी शॉप ग्रेपसीड हेयर सीरम में अंगूर के बीज का तेल होता है, जो अच्छा फैटी एसिड है। यह बालों को ऐसा सुरक्षा कवच देने का दावा करता है, जो बालों से नमी खोने से बचा सकता है। साथ ही यह बालों को मुलायम रखने में मदद करता है।
गुण:
- यह हेयर सीरम लाइट वेट यानी हल्का है।
- इसके परिणाम तुरंत नजर आते हैं।
- बालों को मजबूती और प्राकृतिक चमक प्रदान करता है।
अवगुण:
- इसे लगाने के बाद अगले दिन बाल ऑयली नजर आ सकते हैं।
17. ऑर्ना मैट्रिक्स एफबीबी ऑप्टिकेयर हेयर सीरम
नियमित रूप से उपयोग करने पर यह उत्पाद बालों को मुलायम और शानदार बना सकता है। इसके अलावा, यह बालों को सीधा और मजबूत भी बना सकता है। इस कारण से इसे बेस्ट सीरम फॉर हेयर की लिस्ट में शामिल किया गया है।
गुण:
- स्प्लिट एंड यानी दो मुंहे बालों की अवस्था से बचा सकता है।
- बालों में पड़ी उलझनों को सुलझाने में कारगर है।
- इसकी थोड़ी-सी मात्रा ही काफी होती है।
- बालों के स्टाइल बनाने में मदद कर सकता है।
अवगुण:
- इसमें बहुत सारे रसायन होते हैं, इसलिए इसका उपयोग सप्ताह में एक बार करना ही सही होगा।
- इस सीरम के कारण बाल जल्दी गंदे हो सकते हैं, क्योंकि इस सीरम के कारण धूल-मिट्टी बालों में जम सकती है।
आगे है और जानकारी
चलिए, अब जानते हैं कि सबसे अच्छे हेयर सीरम का चयन कैसे करना चाहिए।
सबसे अच्छा हेयर सीरम कैसे चुनें?
अपने बालों के अनुरूप अच्छा हेयर सीरम कैसे चुनें, इसके लिए कुछ टिप्स को ध्यान में रखना जरूरी है।
- सीरम खरीदते समय सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आप सीरम क्यों खरीदना चाहते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि बाजार में 2 तरह के हेयर सीरम मिलते हैं, बालों की स्टाइलिंग के लिए और उन्हें पोषण देने के लिए।
- केवल स्टाइलिंग के लिए बने सीरम बालों के बाहरी खूबसूरती को बढ़ाते हैं, जबकि पोषक तत्वों से युक्त हेयर सीरम बालों को नमी और पोषण दोनों देते हैं।
- कुछ हेयर सीरम स्टाइलिंग और पोषण दोनों में कारगर होते हैं, इसलिए अपनी प्राथमिकता के अनुसार सीरम खरीदें।
- अगर आपके बाल बहुत ड्राई हैं, तो आप कोई भी अच्छा हेयर सीरम चुन सकते हैं।
- अगर आपके बाल ऑयली हैं, तो आपको ऑयल फ्री सीरम का चुनाव करना चाहिए।
- अगर आपके बाल पहले से मैनेजेबल और सिल्की हैं, तो उन्हें सीरम की जरूरत नहीं है।
- पहली बार कोई हेयर सीरम खरीद रहे हैं, तो इसका बड़ा पैक लेने से बचें। पहले सीरम का ट्रायल पैक खरीदना अच्छा होगा।
- छोटा पैक इसलिए भी कारगर है, क्योंकि हेयर सीरम का अधिक प्रयोग नहीं किया जाता है, इसकी थोड़ी मात्रा ही पर्याप्त होती है। ऐसे में बड़ा पैक खत्म होने से पहले ही एक्सपायर हो सकता है।
- सीरम खरीदते समय उसमें मौजूद तत्वों की जानकारी जरूर लें और अधिक केमिकल युक्त उत्पादों से बचें।
आइए, लेख में आगे जानते हैं कि बालों पर हेयर सीरम लगाने का सही तरीका क्या है।
बालों पर हेयर सीरम लगाने का सही तरीका
बालों पर हेयर सीरम लगाने का सही तरीका पता होना भी जरूरी हैं, ताकि हेयर सीरम का पूरा लाभ उठाया जा सके। आइए, हेयर सीरम लगाने की सही विधि को क्रमवार जानते हैं।
- सबसे पहले गीले बालों को तौलिये से हल्के-हल्के हाथों से पोंछ लें।
- अब हेयर सीरम की 2-3 बूंदें हथेली पर लें।
- दोनों हाथों पर हेयर सीरम लगाकर सभी बालों पर लगाएं।
- बालों को कई हिस्से में बांटकर अच्छी तरह हेयर सीरम लगाएं।
- इसके बाद 2-3 बूंदें हेयर सीरम की लेकर बालों की जड़ों में लगाएं।
- इसके बाद हेयर ड्रायर से बालों को सुखा लें।
- आप सूखे बालों में भी हेयर सीरम लगा सकते हैं, लेकिन इसे बाल धोने के बाद लगाना ज्यादा सही रहता है।
इस लेख में आपने जाना कि रूखे-सूखे बालों के लिए 17 सबसे अच्छे हेयर सीरम कौन-कौन से हैं। ये हेयर सीरम बालों को बेजान दिखने से रोक सकते हैं और पोषण भी दे सकते हैं। इनके इस्तेमाल से पहले एक बार इनमें मौजूद तत्वों के बारे में अवश्य पढ़ें, ताकि किसी तरह के साइड इफेक्ट से बचा जा सके। जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है, वो किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ऐसी ही और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।