बालों के लिए 16 सबसे अच्छे नारियल तेल – Best Coconut Oil For Hair Growth In Hindi

Written by , ब्यूटी एंड लाइफस्टाइल राइटर Arpita Biswas ब्यूटी एंड लाइफस्टाइल राइटर
 • 
 

पोषण तत्वों की कमी के कारण बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए नियमित रूप से बालों में तेल मालिश करना जरूरी है। अगर बड़े-बुजुर्गों की माने, तो नारियल तेल को बालों के लिए सबसे अच्छा माना गया है। इससे बाल न सिर्फ जड़ों से मजबूत होते हैं, बल्कि उनमें चमक भी बनी रहती है। वहीं, बाजार में विभिन्न ब्रांड के हेयर ऑयल उपलब्ध हैं। इनमें से बालों के लिए कौन-सा अच्छा है, यह निर्णय करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे ही कुछ सबसे अच्छे नारियल तेल की जानकारी लेकर आया है स्टाइलक्रेज का यह लेख। इस लेख में बेस्ट नारियल तेल की जानकारी के साथ ही उनकी खूबियां और खामियां भी बताएंगे।

नीचे है पूरी जानकारी

चलिए, जानते हैं कि बालों के लिए सबसे अच्छे नारियल तेल के नाम कौन-कौन से हैं।

बालों के लिए सबसे अच्छे नारियल तेल के नाम

अगर बाजार में नारियल तेल खरीदने जाओ, तो कई ब्रांड के नारियल तेल प्रोडक्ट मिल जाते हैं, लेकिन सबसे अच्छा नारियल तेल कौन-सा है पता नहीं होता है। ऐसे में हम इस लेख में 16 बेस्ट नारियल तेल की जानकारी दे रहे हैं।

1. प्योर एंड स्योर ऑर्गेनिक कोकोनट ऑयल

प्योर एंड स्योर ऑर्गेनिक कोकोनट ऑयल कंपनी का कहना है कि इस तेल के इस्तेमाल से बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसे प्राकृतिक रूप से तैयार किया जाता है। कंपनी का दावा है कि इसके निर्माण में प्राकृतिक नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें किसी तरह के रासायनिक तत्व और कृत्रिम सामग्री नहीं होती है, जिससे बालों को नुकसान होने की आशंका कम होती है।

गुण:

  • बालों को मुलायम और चमकदार बना सकता है।
  • रूसी से छुटकारा दिलाने में मददगार है।
  • बालों को अच्छे से कंडीशन करने का काम कर सकता है।
  • सभी तरह के बालों पर उपयोग किया जा सकता है।
  • यह स्कैल्प में खुजली और जलन का कारण नहीं बनता है।
  • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग है।
  • यह किफायती दाम में आता है।
  • यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) द्वारा प्रमाणित है।

अवगुण:

  • कई बार इसके अधिक इस्तेमाल से बालों में चिपचिपा महसूस हो सकता है।

2. मैक्सकेयर वर्जिन कोकोनट ऑयल (कोल्ड प्रेस्ड)

इस वर्जिन कोकोनट ऑयल को ताजे नारियल के दूध से निकाला जाता है, जो 100 प्रतिशत प्राकृतिक होता है। यह अनरिफाइंड ऑयल है। इस तेल में विटामिन-ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बालों को पोषण और मजबूती प्रदान करने का काम कर सकता है। साथ ही इसमें एंटी फंगल गुण भी मौजूद होते हैं, जो रूसी की समस्या से छुटकारा दिलाकर स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इस नारियल के तेल को बालों में लगाने के अलावा कई अन्य कामों के लिए भी उपयोग किया जा सकता है।

गुण:

  • बालों का झड़ना कम कर सकता है।
  • सभी तरह के बालों के लिए उपयुक्त है।
  • बालों की कंडीशनिंग करने का काम कर सकता है।
  • बालों में नमी बनाए रखने में सहायक साबित हो सकता है।
  • इसके नियमित इस्तेमाल से दो मुंहे बालों की समस्या कम हो सकती है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को इसकी खुशबू अच्छी नहीं लग सकती है।

3. पैराशूट एडवांसड जैसमिन कोकोनट हेयर ऑयल

पैराशूट कंपनी का इस हेयर ऑयल के बारे में कहना है कि यह बालों के लिए सबसे अच्छे नारियल तेल में से एक साबित हो सकता है। इसे नारियल के तेल और जैसमिन के अर्क के मिश्रण द्वारा तैयार किया जाता है, जो बालों को जरूरी पोषण प्रदान करने के साथ-साथ रेशमी और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

गुण:

  • यह चिपचिपा नहीं होता है।
  • बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में सहायक है।
  • बालों का रूखापन कम कर सकता है।
  • इसे महिला और पुरुष दोनों लगा सकते हैं।
  • हेयरफॉल की समस्या को कुछ हद तक कम कर सकता है।
  • यह किसी भी बाजार में आसानी से मिल जाता है।
  • प्रतिदिन बालों पर लगाया जा सकता है।
  • इस तेल की कीमत कम होती है।

अवगुण:

  • कई बार यह तेल बालों का झड़ना कम नहीं कर पाता है।

4. पैराशूट कोकोनट ऑयल

नारियल तेल में पैराशूट को सबसे विश्वसनीय ब्रांड माना गया है। इसलिए, हमारी इस लिस्ट में फिर से पैराशूट को शामिल किया गया है। यहां हम इस कंपनी के सबसे पुराने कोकोनट ऑयल के बारे में बात कर रहे हैं। इस तेल को 100% शुद्ध नारियल से तैयार किया जाता है, जो बालों को कई तरह के लाभ पहुंचा सकता है।

गुण:

  • बालों में कंडीशनिंग का काम कर सकता है।
  • प्रतिदिन लगाने पर दो मुंहे बालों की समस्या को दूर रखा जा सकता है।
  • इसमें किसी तरह के नुकसानदायक रसायन व प्रिजर्वेटिव शामिल नहीं होते हैं।
  • बालों को मजबूत बना सकता है।
  • बाल के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
  • इससे बाल सिल्की हो सकते हैं।

अवगुण:

  • सर्दियों में जम जाता है, जिस कारण इसे बोतल से निकालना मुश्किल हो सकता है।

5. हाथमिक रॉ एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल

बालों के लिए बेस्ट नारियल तेल की सूची में हाथमिक रॉ एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल का नाम भी शामिल है। इस तेल को कोल्ड प्रेस्ड प्रक्रिया के जरिए तैयार किया जाता है यानी यह शुद्ध और अनरिफाइंड ऑयल है। इस प्रक्रिया के जरिए तैयार तेल में नारियल के पोषक तत्व बने रहते हैं।

गुण:

  • बालों को मॉइस्चराइज रखने का काम कर सकता है।
  • बालों को जड़ों से मजबूती प्रदान कर झड़ने की समस्या को कम कर सकता है।
  • रूसी की समस्या को कम कर सकता है।
  • इस तेल के नियमित इस्तेमाल से दो मुंहे की समस्या कम हो सकती है।
  • यह कीमत में सस्ता होता है।

अवगुण:

  • इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल नहीं होती है।

6. मेरिट वीसीओ एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल

मेरिट वीसीओ एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल बालों के लिए सबसे अच्छा नारियल तेल साबित हो सकता है। इसमें लॉरिक एसिड की समृद्ध मात्रा पाई जाती है, जिसे एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। इस गुण के कारण यह तेल स्कैल्प को फंगस की समस्या से दूर रखने का काम कर सकता है। साथ ही इसमें फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व होता है।

गुण:

  • इसमें किसी तरह का नुकसानदायक केमिकल नहीं होता है।
  • बालों को रेशमी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  • यह स्कैल्प को पोषण प्रदान कर बालों को मजबूती देने का काम कर सकता है।
  • बालों का झड़ना रोक सकता है।
  • यह डैंड्रफ की समस्या को नियंत्रित कर सकता है।

अवगुण:

  • संभव है कि कुछ लोगों को इस तेल की सुगंध पसंद न आए।

7. केएलएफ निर्मल कोल्ड प्रेस्ड वर्जिन कोकोनट ऑयल

धूल और प्रदूषण के कारण बाल जड़ों से कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए केएलएफ निर्मल कोल्ड प्रेस्ड वर्जिन कोकोनट ऑयल सहायक सिद्ध हो सकते हैं। इस तेल कंपनी की माने, तो इसमें लॉरिक एसिड और फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बालों के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह बालों को मजबूती प्रदान करने में मदद कर सकता है। इससे बाल झड़ने की समस्या कम हो सकती है।

गुण:

  • बालों में नमी को बरकरार रखने में सहायक होता है।
  • दो मुंहे बालों की समस्या को कम करने का काम कर सकता है।
  • स्कैल्प को आराम देने का काम कर सकता है।
  • यह 100% शुद्ध नारियल से बना होता है।
  • सफर के अनुकूल पैकेजिंग होती है।
  • इसके नियमित इस्तेमाल से बाल मुलायम हो सकते हैं।
  • इसकी कीमत बजट के अनुकूल होती है।

अवगुण:

  • यह बाजार में आसानी से नहीं मिलता है, लेकिन ऑनलाइन उपलब्ध है।

8. कोको सोल कोल्ड प्रेस्ड नैचुरल वर्जिन कोकोनट ऑयल

अगर आप सोच रहे हैं कि बालों के लिए सबसे अच्छा नारियल तेल कौन सा है, तो कोको सोल का यह तेल बेहतर विकल्प है। इसे मुख्य तौर पर ताजे कच्चे नारियल से तैयार किया जाता है, जिससे कि इसे हीट प्रोसेस से ठंडा नहीं करना पड़ता है। इससे यह तेल के महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और सुगंध को बरकरार रखने का काम करता है। इसलिए, बालों पर इसका उपयोग फायदेमंद हो सकता है।

गुण:

  • इसमें फैटी एसिड पाया जाता है, जो बालों में नमी बनाए रखने का काम कर सकता है।
  • इस तेल में विटामिन-ई की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बालों को मजबूती प्रदान करने में सहायक हो सकता है।
  • रूसी की समस्या को कम कर स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकता है।
  • इसमें किसी तरह के रसायन व प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • इसे बालों के अलावा कई अन्य कामों के लिए उपयोग किया जा सकता है।

अवगुण:

  • कुछ यूजर्स का कहना है कि यह बालों का झड़ना पूरी तरह से रोक नहीं पाता है।

9. ऑर्गेनिक इंडिया वर्जिन कोकोनट ऑयल

बालों के लिए बेस्ट नारियल तेल की लिस्ट में ऑर्गेनिक इंडिया वर्जिन कोकोनट ऑयल का नाम भी शामिल है। यह तेल शुद्ध नारियल के गुण से समृद्ध होता है, जो बालों की समस्याओं को दूर करने का काम कर सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत हो सकते हैं, जिससे बालों का झड़ना व टूटना कम हो सकता है।

गुण:

  • यह ऑर्गेनिक सर्टिफाइड नारियल तेल है।
  • बालों का रूखापन कम कर सकता है।
  • बालों को मॉइस्चराइज रखने में सहायक हो सकता है।
  • रूसी की समस्या को कम कर सकता है।

अवगुण:

  • कांच के डिब्बे में आता है। इसलिए, यात्रा में साथ ले जाना जोखिम भरा है।
  • अन्य ब्रांड के मुकाबले यह तेल महंगा है।

10. डाबर वाटिका एनरिचेड कोकोनट हेयर ऑयल

अगर बालों के झड़ने की समस्या को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो 7 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के साथ बनाए गए डाबर के इस नारियल तेल को इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल के निर्माण में आंवला, ब्राह्मी, हीना, कपूर चरी, हरड़, रोजमेरी और नारियल का उपयोग किया जाता है। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर 4 हफ्तों में बालों का 50% झड़ना कम हो सकता है। साथ ही बालों का बेहतर तरीके से विकास हो सकता है।

गुण:

  • बालों को सिरे से लेकर जड़ों तक मजबूती प्रदान कर सकता है।
  • बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  • स्कैल्प को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है।
  • बालों को रूखा होने से बचा सकता है।
  • बालों के घनत्व को बढ़ाने का काम कर सकता है।
  • रूसी की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकता है।
  • इस तेल को क्लिनिकली प्रमाणित किया गया है।

अवगुण:

  • ज्यादा तैलीय बालों पर ठीक तरह से असर नहीं कर पाता है।

11. डीसेनो कोल्ड प्रेस वर्जिन कोकोनट ऑयल बोतल

डीसेनो का यह तेल बालों के लिए बेस्ट नारियल तेल साबित हो सकता है। इसे कोल्ड प्रेस्ड के माध्यम से नारियल के दूध से निकाला जाता है, जिस कारण नारियल के प्राकृतिक गुण इस तेल में मौजूद रहते हैं। इसे बालों पर नियमित रूप से उपयोग करने से बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

गुण:

  • बालों को मुलायम बना सकता है।
  • बालों को चमक प्रदान करने का काम कर सकता है।
  • इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम हो सकता है।
  • इसमें नारियल की प्राकृतिक सुगंध होती है।
  • इसमें किसी तरह का मिनरल ऑयल नहीं मिलाया जाता है।
  • इसे बालों के अलावा त्वचा पर लगाने और खाना पकाने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है।

अवगुण:

  • कुछ यूजर्स का कहना है कि इसे इस्तेमाल करने से उनके बालों का झड़ना पूरी तरह बंद नहीं हुआ।

12. नैचर्स एब्सल्यूट वर्जिन कोकोनट ऑयल फॉर हेयर एंड स्किन

बालों के लिए सबसे अच्छे नारियल तेल की सूची में नैचर्स एब्सल्यूट के इस तेल को भी जगह दी जा सकती है। दरअसल, यह बालों को पोषण प्रदान कर बालों के विकास में सुधार और स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने का काम कर सकता है। यह रूसी की समस्या से भी कुछ हद तक निजात दिला सकता है, जिससे स्कैल्प में खुजली की समस्या कुछ कम हो सकती है।

गुण:

  • दो मुंहे बालों की समस्या कम हो सकती है।
  • यह चिपचिपा नहीं होता है।
  • बालों को स्वस्थ और चमकदार बना सकता है।
  • यह तेल क्षतिग्रस्त और बेजान बालों की गुणवत्ता में सुधार करने में भी मदद कर सकता है।

अवगुण:

  • यह तैलीय बालों के लिए उपयुक्त नहीं होता है।

13. उमानक ऑर्गेनिक वर्जिन कोकोनट ऑयल

उमानक ऑर्गेनिक वर्जिन कोकोनट ऑयल को नारियल के दूध से तैयार किया जाता है। इसमें फैटी एसिड की समृद्ध मात्रा पाई जाती है, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इस तेल में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुण भी पाए जाते हैं, जो रूसी की समस्या से निजात दिलाकर स्कैल्प को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने का काम कर सकते हैं।

गुण:

  • बालों को पर्याप्त पोषण दे सकता है।
  • महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयोगी है।
  • बालों के विकास को बढ़ावा देने का काम कर सकता है।
  • बालों के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम कर सकता है।

अवगुण:

  • शीशे के जार में आता है, जिस कारण इसके गिरने पर टूटने का खतरा होता है।

14. कोकोनटी रॉ एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल

यह भी बालों के लिए सबसे अच्छा नारियल तेल साबित हो सकता है। इसे नारियल के दूध से बनाया जाता है, जो 100% प्राकृतिक होता है। इसमें लॉरिक एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे बालों से जुड़ी कुछ समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

गुण:

  • बालों को रेशमी बना सकता है।
  • बालों में चमक लाने का काम कर सकता है।
  • बालों का टूटना काम कर सकता है।
  • दो मुंहे बालों की समस्या को कुछ हद तक ठीक कर सकता है।
  • बालों को पूरे दिन नमी युक्त रखने का काम कर सकता है।

अवगुण:

  • शीशे की जार पैकेजिंग में आने के कारण यह यात्रा के अनुकूल नहीं होता है।

15. कोकोबिन प्रीमियम 100% रॉ प्यूर ऑर्गनिक कोकोनट ऑयल, एक्स्ट्रा वर्जिन

कोकोबिन कंपनी के अनुसार, यह तेल बालों के लिए अच्छा हो सकता है। इस तेल में प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग और डीप कंडीशनिंग गुण होते हैं, जो बालों में नमी बनाए रखने के साथ ही रूखेपन से भी छुटकारा दिला सकते हैं।

गुण:

  • इस तेल को नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर बालों का झड़ना और टूटना कम हो सकता है।
  • यह तेल यूएसडीए द्वारा प्रमाणित है।
  • यह 100% ऑर्गनिक होता है।
  • बालों के साथ-साथ स्कैल्प को भी पोषण प्रदान कर सकता है।

अवगुण:

  • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग नहीं होती है।

16. स्पीकिंग ट्री – ऑर्गेनिक, एक्स्ट्रा वर्जिन (कोल्ड प्रेस्ड) कोकोनट ऑयल

स्पीकिंग ट्री – ऑर्गेनिक, एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल को बालों पर लगाने के लिए उपयोग करना अच्छा हो सकता है। इसमें विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह बालों और स्कैल्प को पोषित करने का काम कर सकता है। इससे बालों को सिरे से लेकर जड़ों तक मजबूती प्रदान की जा सकती है।

गुण:

  • यह ऑर्गेनिक सर्टिफाइड होता है।
  • इसमें नारियल की प्राकृतिक खुशबू होती है।
  • इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रभाव पाया जाता है, जो स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाने का काम कर सकता है।
  • यह रूसी की समस्या को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

अवगुण:

  • ज्यादा तैलीय बालों पर ठीक तरह से प्रभाव नहीं डाल पाता है।

पढ़ते रहें आर्टिकल

लेख के अगले भाग में जानिए कि सबसे अच्छा नारियल तेल खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बालों के लिए सबसे अच्छा नारियल तेल कैसे चुनें?

सही नारियल तेल का चुनाव करने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है, जो इस प्रकार है।

  • नारियल का तेल शुद्ध और कोल्ड प्रेस्ड होना चाहिए।
  • तेल की बोतल पर यूएसडीए सर्टिफाइड ऑर्गनिक लेबल लगा होना चाहिए।
  • तेल में केमिकल का उपयोग न हो, इसलिए बोतल पर दी गई सामग्री की लिस्ट को जरूर पढ़ें।
  • तेल को हमेशा विश्वसनीय दुकान या हमारे द्वारा दिए गए अमेजन लिंक से ही खरीदें।
  • किसी भी तेल को खरीदने से पहले इंटरनेट पर उस तेल का रिव्यू जरूर पढ़ लें।

अब बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। बस ऊपर दी गई लिस्ट में कोई भी नारियल तेल चुनें और उसकी मालिश से अपने बालों को पर्याप्त पोषक तत्व दें। साथ ही इन नारियल तेल को खरीदने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इन्हें प्रोडक्ट के साथ दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक कर  ऑर्डर किया जा सकता है। हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख में दिए गए सभी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। ऐसे ही और बेस्ट प्रोडक्ट की जानकारी के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख