
बालों के लिए 10 सबसे अच्छे शैम्पू – Best Shampoo Names in Hindi
धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण हमारे बालों में कई तरह के समस्याएं होने लगती हैं। इसमें बालों का झड़ना, टूटना, दो मुंहे होना और रूसी जैसी समस्याएं शामिल हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए हम कई तरह के उपायों को अपनाते हैं, जिनमें से एक शैम्पू से बाल धोना भी है। इससे बालों और स्कैल्प को ठीक तरह से साफ किया जा सकता है। इसके अलावा, शैम्पू बालों को पोषण देने का भी काम कर सकता है। आपके बालों के लिए कौन-सा शैंपू सबसे अच्छा है, स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में यही जानकारी लेकर आए हैं। इस आर्टिकल में हम बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू और शैम्पू खरीदने के समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में बताएंगे।
स्क्रॉल करें
चलिए, अब जानते हैं बालों के लिए सबसे अच्छे शैम्पू कौन-कौन से हैं।
विषय सूची
बालों के लिए सबसे अच्छे शैम्पू के नाम
वैसे तो बाजार में कई तरह के शैम्पू उपलब्ध होते हैं, लेकिन सबसे अच्छा शैम्पू कौन सा है, यह तय करना मुश्किल हो जाता है। यहां हम ऐसे 10 शैम्पू के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बालों को बेहतर बना सकते हैं। हम हर शैंपू के गुण और अवगुण विस्तार से बताएंगे।
1. हेड एंड शोल्डर एंटी हेयरफॉल शैम्पू
हमारी लिस्ट में सबसे पहला नाम हेड एंड शोल्डर का है। इसके कई प्रकार के शैंपू बाजार व ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक है हेड एंड शोल्डर एंटी हेयरफॉल शैम्पू। इस शैंपू के बारे में कंपनी का दावा है कि यह रूसी को हटाकर बालों के झड़ने से रोक सकता है। इस शैम्पू में एंटी-हेयरफॉल और विटाजिंक फॉर्मूला होता है, जो एक ही वॉश में डैंड्रफ को दूर कर सकता है और सिर की खुजली से भी राहत दिला सकता है।
गुण:
- पहली बार ही उपयोग करने से रूसी से छुटकारा।
- बालों को अच्छे से साफ कर ऑयली हेयर से छुटकारा दिला सकता है।
- इसकी खुशबू अच्छी है।
- सस्ता और आसानी से मिल जाता है।
अवगुण:
- केमिकल युक्त है।
- लंबे समय प्रतिदिन उपयोग से बालों को नुकसान हो सकता है।
2. हेड एंड शोल्डर कूल मेंथॉल एंटी डैंड्रफ शैम्पू
बालों के बेस्ट शैम्पू में से एक हेड एंड शोल्डर कूल मेंथॉल एंटी-डैंड्रफ शैम्पू है। यह शैम्पू बालों की ताजगी को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इस कंपनी का मानना है कि हेड एंड शोल्डर कूल मेंथॉल शैम्पू 100% डैंड्रफ से छुटकारा दिला सकता है। साथ ही इसका मेंथॉल फॉर्मूला स्कैल्प और बालों की सफाई करने का भी काम कर सकता है। इस शैम्पू को एंटी-डैंड्रफ तकनीक के साथ बनाया गया है।
गुण:
- 100 प्रतिशत रूसी से निजात दिलाकर उसे वापस आने से रोक सकता है।
- स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है, जिससे दिमाग को शांति मिलती है।
- इसकी सुगंध मनमोहक है।
- प्रतिदिन उपयोग किया जा सकता है।
अवगुण:
- इसे लगातार इस्तेमाल करने से स्कैल्प (खोपड़ी) में सूखापन आ सकता है।
3. वाओ कोकोनट मिल्क शैम्पू
वाओ को बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू कहा जा सकता है। इस शैम्पू को बनाने के लिए कोकोनट मिल्क यानी नारियल का दूध इस्तेमाल किया जाता है। नारियल के दूध को बालों के लिए अधिक उपयोगी माना जाता है, क्योंकि इसमें बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। कंपनी का कहना है कि नारियल के दूध में लॉरिक एसिड (एक तरह का फैटी एसिड) होता है, जो बालों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, इसमें एंटीसेप्टिक व एंटीमाइक्रोबियल गतिविधि भी पाई जाती है, जो स्कैल्प और बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए इसे बेस्ट शैम्पू कहा जा सकता है।
गुण:
- बालों को मुलायम बनाता है।
- डैमेज बालों को रिपेयर करने का काम कर सकता है।
- बालों का झाड़ना रोकने में मदद कर सकता है।
- स्कैल्प को साफ रखने का काम कर सकता है।
- इसमें सल्फेट, पैराबेन, साल्ट (नमक), सिलिकोन और किसी भी प्रकार का रंग नहीं होता है।
अवगुण:
- लंबे समय तक नियमित उपयोग बालों को पतला कर सकता है।
- यह शैंपू केमिकल युक्त है।
4. क्लिनिक प्लस स्ट्रॉन्ग एंड लोंग हेल्थ शैम्पू
यह शैम्पू नीले रंग की फ्लिप ढक्कन के साथ सफेद रंग की अपारदर्शी बोतल में आता है। यह शैम्पू थोड़ा गाढ़ा होता है, जिस कारण यह कम मात्रा में पर्याप्त झाग बना सकता है। कंपनी का दावा है कि यह शैम्पू बालों को चमकदार, मुलायम और मजबूत बनाने का काम कर सकता है। इसलिए, इस शैम्पू को बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू कहा जा सकता है।
गुण:
- इसकी खुशबू अच्छी है।
- गंदगी और पसीने को प्रभावी ढंग से दूर कर सकता है।
- बालों से ऑयल को पूरी तरह निकाल सकता है।
अवगुण:
- स्कैल्प और बालों को शुष्क (सूख) कर देता है।
- सोडियम लॉरेथ सल्फेट (एसएएस) शामिल होता है, जो हानिकारक हो सकता है।
5. ट्रेसेम्मे बोटानिका नौरिश एंड रेप्लेनिश शैम्पू
इस शैम्पू को कई हेयर स्टाइलिस्ट भी उपयोग करते हैं, जिस कारण इसे बालों के लिए फायदेमंद माना जा सकता है। यह शैम्पू बालों को साफ कर उन्हें पोषण प्रदान कर सकता है। इससे बाल लंबे समय तक नमीयुक्त और खूबसूरत दिखाई दे सकते हैं।
गुण:
- सस्ती और आसानी से बाजार में उपलब्ध।
- इसकी खुशबू लंबे समय तक रह सकती है।
- कम मात्रा से अधिक झाग होता है।
- सिर की गंदगी और तेल को आसानी से साफ कर सकता है।
- तैलीय (ऑयली) बालों को अच्छी तरह से साफ कर सकता है।
- इसके उपयोग से बाल मुलायम और रेशमी महसूस होने लगती हैं।
- यह बालों को स्वस्थ, चमकदार और सुंदर बनाने में मदद कर सकता है।
अवगुण:
- यह 24 घंटे तक उलझे और घुंघराले बाल को ठीक नहीं रख पाता है।
- इसमें सोडियम लॉरेथ सल्फेट केमिकल होता है।
आगे हैं और शैंपू
6. हेड एंड शोल्डर सिल्की ब्लैक एंटी डैंड्रफ शैम्पू
यह शैम्पू हेड एंड शोल्डर कंपनी का ही एक ब्रांड है। इस शैम्पू का रंग हल्का भूरा होता है। वहीं, कंपनी का मानना है कि यह बालों को झड़ने से रोकने के साथ ही अतिरिक्त तेल को भी साफ करने का काम कर सकता है। इसके अलावा, यह रूसी और दो मुंहे बालों की समस्या को भी दूर रख सकता है।
गुण:
- इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल होती है।
- यह सस्ता है।
- इसकी खुशबू फलों की तरह होती है।
- स्कैल्प पर मौजूद अतिरिक्त तेल और गंदगी को पूरी तरह से साफ कर सकता है।
- बालों को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- रूसी से राहत दिलाता है।
- बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।
- बालों का झड़ना रोकता है।
अवगुण:
- सूखे और डैमेज बालों को अच्छी तरह से नमी प्रदान नहीं कर सकता।
- सुबह इस्तेमाल करने पर शाम तक बाल रूखे होने लगते हैं।
- बालों के घुंघरालेपन को ठीक नहीं कर पाता है।
- इसे कंडीशनर के साथ ही उपयोग करना होता है।
- इस शैंपू का प्रभाव लंबे समय तक नहीं रहता है।
7. डव ऑक्सीजन मॉइस्चर शैम्पू
अगर आप सोच रहे है कि सबसे अच्छा शैम्पू कौन सा है, तो डव ऑक्सीजन मॉइस्चर शैम्पू का नाम लिया जा सकता है। इस कंपनी का दावा है कि यह बालों को झड़ने से रोकने के साथ ही स्कैल्प को साफ रख सकता है। इसके अलावा, यह शैम्पू बेहद खुशबुदार भी होता है। यह शैम्पू नीले रंग का होता है और काफी पतला होता है। यह बालों में लगते ही झाग में परिवर्तन हो जाता है।
गुण:
- सुगंध मनमोहक है।
- बालों को झड़ने से रोकता है।
- स्कैल्प को साफ और ताजा रखता है।
- यह शैंपू ज्यादा महंगा नहीं है।
अवगुण:
- बिना कंडीशनर के इस्तेमाल करने पर ठीक से प्रभाव नहीं डाल पाता है।
8. हर्बल एसेंस बायो: रिन्यू आर्गन ऑयल ऑफ मोरक्को शैंपू
बेस्ट शैम्पू की सूचि में हम हर्बल एसेंस बायो को भी शामिल कर सकते हैं। इस शैम्पू में आर्गन ऑयल होता है, जिसे बालों के लिए लाभकारी माना गया है। यह बालों को डैमेज होने से बचने का काम कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जो बालों को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों को दूर रखने का काम कर सकता है। सबसे खास बात यह है कि पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (PETA) ने इस शैंपू को मान्यता दी है। PETA का मानना है कि इस शैंपू के जरिए जानवरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।
गुण:
- ऑयली हेयर से छुटकारा।
- रूसी से निजात।
- बालों को मुलायम और चमकदार बनता है।
- बालों का झड़ना कम करता है।
अवगुण:
- केमिकल युक्त।
- लंबे समय के लिए प्रभावी नहीं।
9. लॉरियल पेरिस टोटल रिपेयर 5 शैम्पू
लोरियल पेरिस टोटल रिपेयर 5 शैम्पू को बेहतरीन फॉर्मूला के जरिए बनाया गया है। यह बालों के झड़ने के पांच कारणों को ठीक करने का काम करता है, जिनमें बालों का झड़ना, खुरदरापन, सूखापन, बेजान और दो मुंहे बाल शामिल हैं।
गुण:
- यह स्कैल्प को अच्छी तरह साफ कर सकता है।
- इसकी पैकेजिंग काफी मजबूत होती है।
- बालों को चमकदार और मुलायम बना सकता है।
- स्कैल्प और बालों में नमी बनाए रखता है।
- बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है।
अवगुण:
- एसएलएस शामिल हैं, जो एक तरह का केमिकल होता है।
- इसमें पराबेन नामक केमिकल होता है।
- इसे बिना कंडीशनर के इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
- स्कैल्प को रूखा बन सकता है।
10. डव इंटेंस रिपेयर शैम्पू
बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू में डव इंटेंस रिपेयर शैम्पू को भी शामिल किया जा सकता है। इस कंपनी का कहना है कि यह शैम्पू फाइबर एक्टिविट के साथ बालों को रिपेयर करने में मदद कर सकता है। इससे बालों को झड़ने और टूटने से बचाया जा सकता है।
गुण:
- सुगंध अच्छी है।
- दो मुंहे बालों से छुटकारा मिलता है।
- यह सस्ता है।
अवगुण:
- यह शैंपू केमिकल युक्त है।
- इसमें सिलिकॉन होता है, जो बालों पर परत बनाकर बालों को पोषित करने से रोकता है।
- इसके उपयोग से झड़ते बालों से कोई राहत नहीं मिलती।
नीचे है और जानकारी
लेख के अलगे भाग में हम शैम्पू खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में बता रहे हैं।
शैम्पू खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- शैम्पू की एक्सपायरी डेट को जरूर चेक करें।
- शैम्पू का ढक्कन खुला हुआ न हो।
- यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) द्वारा सर्टिफाइड किया हुआ लेबल लगा होना चाहिए।
- शैम्पू की कंपनी उस शैम्पू को बेचने के लिए ऑथराइज्ड होनी चाहिए, जिसका जानकारी शैम्पू की बोतल पर जरूर होनी चाहिए।
- अगर आप ऑनलाइन शैम्पू खरीद रहे हैं, तो एक बार उसके रिव्यू जरूर पढ़ें।
- शैंपू में कौन-कौन सी सामग्रियां मिक्स हैं, उस बारे में जरूर पढ़ें।
- अगर ऑयल हटाने वाला शैम्पू चाहिए, तो ऑयल क्लियर शैम्पू लें न कि एंटी डैंड्रफ शैंपू।
यह बात तो सभी को पता है कि स्कैल्प और बालों की सफाई और उन्हें जड़ से मजबूत करने के लिए शैम्पू अच्छा उपाय होता है। इसके लिए ऊपर बताए गए शैम्पू में से किसी एक का चुनाव करना बेहतर होगा। इन्हें खरीदने के लिए आप शैंपू के साथ नीचे दिए गए लिंक की मदद ले सकते हैं। ये शैम्पू बालों से रूसी को खत्म कर, उन्हें झड़ने और टूटने से रोकने में मदद कर सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
और पढ़े:
- जानिए 7 सबसे अच्छे एंटी लाइस शैम्पू के नाम
- बालों के लिए 15 सबसे अच्छे एंटी डैंड्रफ शैम्पू
- घुंघराले बालों के लिए 7 सबसे अच्छे शैम्पू
- जानिए 15 सबसे अच्छे आंवला शैम्पू के नाम
- जानिए 10 सबसे अच्छे आर्गन ऑयल शैंपू के नाम

Latest posts by Bhupendra Verma (see all)
- गिंको बाइलोबा (जिन्कगो) के फायदे, उपयोग और नुकसान – All About Ginkgo Biloba in Hindi - January 8, 2021
- खांसी का इलाज – कारण और घरेलू नुस्खे – Cough (Khansi) Home Remedy in Hindi - January 4, 2021
- नीम का जूस के फायदे, उपयोग और नुकसान – 8 Benefits of Neem Juice in Hindi - January 4, 2021
- संतुलित आहार चार्ट – इसके फायदे और जरूरी तत्व – Balanced Diet Chart in Hindi - December 30, 2020
- दो मुंहे बालों के कारण और घरेलू उपाय – Split Ends Causes and Home Remedies in Hindi - December 30, 2020
