बालों के लिए 17 सबसे अच्छे तेल के नाम – Best Hair Oil Names In Hindi

स्वस्थ, घने और खूबसूरत बालों की चाहत सभी को होती है। इस काम में एक सही हेयर ऑयल की अहम भूमिका होती है। एक सही हेयर ऑयल बालों को स्वस्थ रखने का काम करता है और उनकी मजबूती बनाए रखने में सहायता करता है। वहीं, कुछ लोग इस कनफ्यूजन में भी रहते हैं कि बालों के लिए सबसे अच्छे हेयर ऑयल का चुनाव कैसे करें। वैसे बाजार में ऐसी कई कंपनी दिख जाएंगी जो अपने हेयर ऑयल को बेस्ट हेयर ऑयल इन इंडिया कहती हैं, लेकिन इनका कहना कितना सही है? इन्हीं दुविधाओं को देखते हुए स्टाइलक्रेज 17 चर्चित हेयर ऑयल के गुण और अवगुण बताने जा रहा है, जिससे आप सुविधानुसार सबसे अच्छे हेयर ऑयल का चुनाव कर सकते हैं। तो आइए, इस लेख में जानते हैं कि आपके बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है।
पढ़ना शुरू करें
लेख के सबसे पहले भाग में जानिए कि एक अच्छे हेयर ऑयल में क्या खूबियां होनी चाहिए।
विषय सूची
एक अच्छे हेयर ऑयल में क्या-क्या गुण होते हैं?
बालों को स्वस्थ बनाए रखने में हेयर ऑयल एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बालों के लिए सबसे अच्छे हेयर ऑयल में नीचे बताए गए गुण हो सकते हैं (1)
- बालों को क्षति से बचाए।
- रूखे बालों को मुलायम करे।
- बालों का झड़ना कम करे।
- बालों को पोषण दे।
- बालों की चमक बनाए रखे।
- केमिकल फ्री हो।
- ज्यादा महंगा न हो।
- ज्यादा चिपचिपा न हो।
- खुशबू अच्छी हो।
- बालों पर हल्का हो।
पढ़ते रहें लेख
लेख के अगले भाग में जानिए कुछ बेस्ट हेयर ऑयल इन इंडिया।
बालों के लिए सबसे अच्छे तेल के नाम
1. पैराशूट एडवांस्ड जैस्मिन कोकोनट हेयर ऑयल
पैराशूट एडवांस्ड जैस्मिन कोकोनट हेयर ऑयल एक नॉन-ग्रीसी नारियल तेल है, जिसमें जैस्मिन का अर्क शामिल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह तेल बालों को गहराई तक पोषण देकर उन्हें बढ़ने में मदद करता है। इसके अलावा, यह तेल बालों को मजबूत, मुलायम और चमकदार बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।
गुण :
- सस्ता है।
- चिपचिपा नहीं है।
- आसानी से धुल जाता है।
- हल्का है।
- बालों को सुलझाने में सहायक।
- बालों को मुलायम बनाता है।
- सभी तरह के बालों के लिए उपयोगी।
अवगुण :
- तेज खुशबू है।
- बोतल लीक कर सकती है।
2. डाबर आलमंड हेयर ऑयल
डाबर के भरोसेमंद ब्रांड का यह हेयर ऑयल बालों को क्षति से बचाकर उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। माना जाता है कि ये बालों को अंदर तक पोषण पहुंचा कर उन्हें मुलायम, चमकदार और स्मूद बनाए रख सकता है। इस तेल का डिस्क्रिप्शन यह भी कहता है कि विटामिन-ई से समृद्ध यह तेल बालों को जड़ों से लेकर सिरे तक मजबूत बना सकता है और उसके साथ स्कैल्प को भी पोषण पहुंचा सकता है।
गुण :
- सस्ता है।
- बालों में आसानी से लग जाता है।
- खुशबू अच्छी है।
- नॉन-स्टिकी है।
- शैम्पू से आसानी से निकल जाता है।
अवगुण :
- ट्रैवलिंग के हिसाब से अच्छा नहीं है।
- कांच की बोतल को ध्यान से रखना जरूरी है।
- पैकिंग अच्छी नही है।
3. पैराशूट एलोवेरा कोकोनट हेयर ऑयल
पैराशूट के इस तेल को साधारण नारियल तेल से बेहतर बताया जाता है। कंपनी के अनुसार यह बालों में नारियल और एलोवेरा के गुण पहुंचाकर उन्हें क्षति से बचाने में मदद करता है। वहीं, कंपनी का दावा यह भी है कि यह बालों को तीन गुना जल्दी बढ़ने में मदद कर सकता है।
गुण :
- सस्ता है।
- नॉन-स्टिकी है।
- बालों से आसानी से घुल जाता है।
- हल्का है।
- भीनी खुशबू है।
अवगुण :
- मिनरल ऑयल है।
- बहुत धीमा असर।
4. वाओ स्किन साइंस अनियन ब्लैक सीड हेयर ऑयल
वाओ स्किन साइंस अनियन ब्लैक सीड हेयर ऑयल एक कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल है। कंपनी का दावा है कि यह प्याज के काले बीज के तेल के साथ अरंडी, जोजोबा, बादाम, जैतून और नारियल के तेल को मिलाकर बनाया गया है। साथ ही यह हेयर ऑयल बालों के झड़ने, दो-मुंहे, पतले, रूसी, रूखे होने जैसी समस्याओं से बचा सकता है। इसके नियमित उपयोग से बाल रेशमी, मुलायम और मजबूत हो सकते हैं।
गुण :
- उपयोग करने में आसान है।
- हल्का है।
- आसानी से धुल जाता है।
- सभी तरह के बालों के लिए उपयोगी।
- नॉन-स्टिकी।
- नॉन-ग्रीसी।
अवगुण :
- थोड़ा महंगा है।
- जल्दी असर नही दिखाता।
- तेज महक है।
5. बायोटेक भृंगराज हेयर ऑयल
बायोटेक भृंगराज हेयर ऑयल को एक चिकित्सीय तेल माना जाता है। कंपनी का दावा है कि इसे आवंला और भृंगराज को मिलाकर बनाया गया है। इनके साथ इस तेल में टेसू, मुलेठी, ब्राह्मी, गाय का दूध और बकरी का दूध भी मिलाया जाता है। साथ ही यह झड़ते बालों से आराम पाने के लिए और उन्हें मजबूत करने में मदद कर सकता है। झड़ते बालों के साथ यह तेल समय से पहले सफेद बालों से निजात दिलाने में भी मदद सकता है।
गुण :
- सस्ता है।
- आसानी से अवशोषित हो जाता है।
- चिपचिपा नही है।
- आसानी से धुल जाता है।
- सभी प्रकार के बालों के लिए उपयोगी।
- प्राकृतिक है।
अवगुण :
- तेज महक है।
- पैकिंग लीक-प्रूफ नहीं है।
- ट्रैवलिंग में परेशानी हो सकती है।
6. हिमालया हर्बल एंटी हेयर फॉल हेयर ऑयल
हिमालया हर्बल एंटी हेयर फॉल हेयर ऑयल को एक प्राकृतिक हेयर ऑयल माना जाता है, जो बालों को बढ़ने में मदद कर सकता है। कंपनी का दावा है कि इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व बालों को जड़ों से लेकर सिरे तक मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, तेल बालों को मुलायम और पोषित रखने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसमें मौजूद नीम और आंवला रूसी और फंगल इन्फेक्शन को दूर रखने में मदद कर सकते हैं।
गुण :
- प्राकृतिक तेल है।
- सभी तरह के बालों के लिए उपयुक्त।
- सस्ता है।
अवगुण :
- आसानी से नहीं निकलता।
- चिपचिपा है।
- धोने के बाद बाल रूखे हो सकते हैं।
- तेज महक।
- टारगेट ग्राहक पुरुष हैं।
7. नवरत्न आयुर्वेदिक ठंडा तेल
इसे एक ऐसा तेल माना जाता है जो तनाव को कम करने के साथ और सिर में ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है। माना जाता है कि इस तेल को बनाने में 9 शक्तिशाली जड़ी-बूटियों का उपयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह तेल मानसिक और शारीरिक तनाव के साथ सिरदर्द, अनिद्रा और थकान से राहत दे सकता है। स्ट्रेस-बस्टिंग के साथ, यह तेल बालों के लिए अन्य लाभ भी प्रदान कर सकता है, जैसे कि इसे पोषण और स्वस्थ रखना।
गुण :
- प्राकृतिक तेल है।
- स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है।
- सस्ता है।
- बालों को पोषण देता है।
- हेड मसाज के लिए बेहतरीन।
अवगुण :
- पैकिंग अच्छी नहीं है।
- बोतल लीक हो सकती है।
8. सेंट बॉटनिका मोरक्कन आर्गन हेयर ऑयल
माना जाता है कि यह तेल 9 प्राकृतिक तेलों से मिलकर बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि इस तेल का उपयोग बालों को स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए किया जा सकता है। झड़ते बालों के साथ यह तेल रूखे बालों से भी आराम पाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, कंपनी का दावा यह भी है कि उनके सभी उत्पाद टॉक्सिन फ्री होते हैं।
गुण :
- सभी प्रकार के बालों के लिए उपयोगी।
- हल्का है।
- आसानी से धुल जाता है।
- प्राकृतिक है।
- पैराबेन मुक्त।
- मिनरल ऑयल मुक्त।
- सल्फेट और सिलिकॉन मुक्त।
अवगुण :
- महंगा है।
9. इंदुलेखा भृंगराज हेयर ऑयल
इंदुलेखा भृंगराज हेयर ऑयल एक आयुर्वेदिक हेयर ऑयल है, जो बालों का झड़ना रोकने और नए बालों को उगने में मदद कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह तेल कई गुणों जैसे एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल व एंटी-इन्फ्लामेट्री गुणों से समृद्ध है, जो बालों को क्षति के साथ कई तरह से संक्रमण से बचाने में भी मदद कर सकते हैं।
गुण :
- यह एक प्राकृतिक हेयर ऑयल है।
- इसके ढक्कन पर छोटा कंघा लगा होता है, जिसकी मदद से तेल को लगाना आसान हो जाता है।
अवगुण :
- महंगा है।
- तेज महक है।
जारी रखें पढ़ना
10. अर्बन बोटेनिक्स स्वीट आलमंड ऑयल
माना जाता है कि यह तेल कई तरह के विटामिन और फैटी एसिड से समृद्ध है, जो बालों को पोषण प्रदान कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह तेल बालों को पोषण देकर उन्हें बढ़ने में मदद करता है और मजबूत व स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह तेल रूसी को खत्म करने में भी मदद कर सकता है। बालों के साथ इस तेल का उपयोग त्वचा के लिए भी किया जा सकता है। बनाने वाली कंपनी का कहना है कि यह त्वचा को साफ रखने और पीएच स्तर बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसका उपयोग काले घेरे हटाने के लिए और बॉडी मसाज के लिए भी किया जा सकता है।
गुण :
- सभी तरह के बालों के लिए उपयोगी।
- नॉन-ग्रीसी।
- ट्रैवलिंग के लिए सहज।
अवगुण :
- महंगा है।
11. रिचफील ब्राह्मी जैबोरंडी हेयर ऑयल
रिचफील ब्राह्मी जैबोरंडी हेयर ऑयल को ब्राह्मी, जैबोरंडी, नारियल तेल और आवंला से मिलाकर बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह तेल बालों को काला, घना और लंबा बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह बालों के साथ स्कैल्प को भी पोषण पहुंचाता है, जिससे बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
गुण :
- लगाने में आसान।
- पहली बार ट्राय करने वालों के लिए ट्रायल साइज बोतल में भी उपलब्ध है।
- बालों को सुलझाने में मदद करे।
- सस्ता है।
अवगुण :
- तैलीय बालों के लिए इसका सुझाव नहीं दिया जाता।
- तेज खुशबू है।
12. पैराशूट एडवांस्ड गोल्ड कोकोनट हेयर ऑयल
कंपनी का दावा है कि यह ऑयल वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है कि यह बालों को लंबा और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इस तेल में विटामिन-ई पाया जाता है, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही, यह प्राकृतिक सूखे नारियल से बना यह तेल बालों को रोजमर्रा में होने वाली क्षति से बचाने में भी मदद कर सकता है।
गुण :
- सस्ता है।
- सभी तरह के बालों के लिए उपयोगी।
- बालों को मुलायम बनाता है।
- आसानी से धुल जाता है।
- तेज महक नहीं है।
अवगुण :
- चिपचिपा है।
- जल्द परिणाम नहीं देता।
13. खादी नेचुरल रोजमेरी एंड हिना हेयर ऑयल
खादी नेचुरल रोजमेरी एंड हिना हेयर ऑयल एक प्राकृतिक हेयर ऑयल है, जो बालों को बढ़ने में मदद कर सकता है। कंपनी का दावा है कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को इन्फ्लेमेशन से दूर रख सकते हैं और बालों को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं।
गुण :
- ट्रैवलिंग में आसान।
- भीनी खुशबू।
- सस्ता है।
- नॉन-ग्रीसी।
- बालों को मुलायम बनाए।
- पैराबेन मुक्त
- मिनरल ऑयल मुक्त।
अवगुण :
- पैकिंग बहुत अच्छी नहीं है।
- बोतल लीक कर सकती है।
14. सौलफ्लावर ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल को बालों के लिए एक बहुत गुणकारी तेल माना जाता है। कंपनी का दावा है कि उनके द्वारा बनाया गया यह ऑलिव ऑयल स्कैल्प में आसानी से अवशोषित हो जाता है और बालों को मुलायम, घना व मजबूत बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।
गुण :
- महंगा नहीं है।
- चिपचिपा नहीं है।
- आसानी से धुल जाता है।
- सभी तरह के बालों के लिए उपयोगी।
अवगुण :
- पैकिंग अच्छी नही है।
- लीक कर सकता है।
15. इंडस वैली बायो ऑर्गेनिक हेयर ऑयल
इंडस वैली बायो ऑर्गेनिक हेयर ऑयल को एक प्राकृतिक उत्पाद माना जाता है। कंपनी का दावा है कि इस तेल में 10 तरह जड़ी बूटियों का उपयोग किया गया है, जिसमें लौंग, अंगूर के बीज, भृंगराज, नागरमोथा, हिबिस्कस, सूरजमुखी, हरीतकी, थांकुनी, बिच्छू बूटी और प्याज शामिल हैं। ये सभी जड़ी-बूटियां मिलकर बालों को बढ़ने में मदद कर सकती हैं और स्कैल्प में रक्त संचार को सुधारने में मदद कर सकती हैं।
गुण :
- नेचुरल हेयर ऑयल।
- सस्ता है।
- बालों को बढ़ने में मदद कर सकता है।
- ट्रैवलिंग के लिए आसन।
- 100% ऑर्गनिक।
- नेचुरल और केमिकल फ्री।
- एंटीबैक्टीरियल प्रभाव।
अवगुण :
- तेज खुशबू।
- चिपचिपा है।
16. त्रिचुप हेयर फॉल कंट्रोल हर्बल हेयर ऑयल
यह एक हर्बल ऑयल है। कंपनी का दावा है कि यह तेल बालों के झड़ने और रूखेपन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। कंपनी का मानना है कि इसे तेल के नियमित उपयोग से बालों को बढ़ने में मदद मिलेगी।
गुण :
- सस्ता है।
- भीनी खुशबू है।
- उपयोग के बाद बाल चमकदार बनेंगे।
- लगातार उपयोग से बालों के झड़ने में कमी आ सकती है।
- मिनरल ऑयल और सिलिकॉन मुक्त।
अवगुण :
- ऑयल का टेक्सचर गाढ़ा है।
- बोतल लीक हो सकती है।
17. अरोमा मैजिक हेयर ऑयल
कंपनी का दावा है कि यह जोजोबा, रोजमेरी, कैमोमाइल और नीलगिरी तेल का एक मिश्रण है। यह तेल बालों को घना बनाकर उन्हें बढ़ने में मदद कर सकता है। स्कैल्प में आसानी से अवशोषित होकर और रक्त संचार को बढ़ाकर, यह तेल बालों को झड़ने से रोकने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही, यह तेल बालों को चमकदार और मुलायम बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। कंपनी का कहना यह भी है कि यह तेल रूसी की समस्या को कम करके स्कैल्प की खुजली से आराम दिलाने में मदद कर सकता है।
गुण :
- चिपचिपा नही है।
- आसानी से अवशोषित हो जाता है।
- दिमाग को शांत करने में मदद कर सकता है।
- भीनी खुशबू है।
- ट्रैवलिंग के लिए सहज।
- स्कैप्ल का पीएच लेवल बनाए रखने में मदद कर सकता है।
अवगुण :
- रूखे बालों के लिए उपयोगी नहीं।
- धोने के बाद बाल मुलायम नही रहते।
लेकिन तेल कैसे चुनें?
लेख के अगले भाग में जानिए कि अपने बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कैसे चुन सकते हैं।
बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कैसे चुनें?
नीचे बताई गईं बातों को ध्यान में रखकर आप अपने लिए सबसे अच्छा हेयर ऑयल का चुनाव कर सकते हैं
टाइप – हेयर ऑयल का चुनाव अपने बालों के प्रकार के अनुसार करें। रूखे बालों के लिए ऐसा तेल चुनें जो अधिक पोषण व नमी प्रदान करे। वहीं, तैलीय बालों के लिए ऐसा तेल चुनना जरूरी है जो अधिक चिपचिपा न हो, बालों पर नॉन-ग्रीसी रहे और आसानी से धुल जाए। नॉर्मल बालों के लिए भी नॉन-ग्रीसी तेल का उपयोग किया जा सकता है।
शुद्धता – इस बात का ध्यान रखें कि चुनें गए हेयर ऑयल में ज्यादा केमिकल या मिनरल ऑयल का उपयोग न किया गया हो। शुद्ध प्राकृतिक सामग्री से बना तेल बालों के लिए अधिक फायदेमंद होगा।
सर्टिफाइड तेल – अपने बालों के लिए सबसे अच्छा तेल लेते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि वह यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) या फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) द्वारा सर्टिफाइड हों। इनके मानकों पर खरे उतरे उत्पाद उपयोग के लिए सुरक्षित एवं अन्य उत्पादों से अधिक प्राकृतिक होते हैं (2)।
ऑथराइज्ड सेलर (Authorised Sellers) – ऑनलाइन हेयर ऑयल खरीदते समय ध्यान रखें कि उसे ऑथराइज्ड सेलर से ही खरीदें। अनऑथराइज्ड सेलर से खरीदने से नकली या गलत उत्पाद आने का डर रहता है।
अंत तक पढ़ें
लेख के अगले भाग में जानिए बालों में तेल लगाने का सही तरीका।
बालों में तेल लगाने का सही तरीका क्या है?
अगर तेल लगाने का सही तरीका न अपनाया जाए तो सबसे अच्छा हेयर ऑयल उपयोग करने का फायदा ठीक तरह से नहीं मिल पाएगा। नीचे जानिए बालों में तेल लगाने की सही विधि
- बालों में तेल लगाने के पहले उसे गुनगना कर लें, इससे तेल को आसानी से स्कैल्प में अवशोषित होने में मदद मिल सकती है।
- अब हथेली की जगह अपनी उंगलियों से तेल को बालों की जड़ों में लगाना शुरू करें।
- तेल लगाते समय तेजी से मालिश न करें बल्कि उंगलियों को धीरे-धीरे गोलाकार में घुमाएं।
- बालों में जरूरत के अनुसार ही तेल लगाएं। ज्यादा तेल का मतलब जल्दी या बेहतर परिणाम नहीं होता।
- तेल को जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं।
- बालों के अंत पर तेल लगाते समय उन्हें ज्यादा जोर से न घिसें। ऐसा करने से सिरे दो-मुंहे हो सकते हैं और बाल टूटने लग सकते हैं।
- पूरे बालों में अच्छी तरह तेल लगाने में बाद लगभग 15-20 मिनट हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करें।
- मसाज करने से बाद बालों को कसकर न बांधें बल्कि ढीली चोटी कर लें।
- इस तेल को पूरी रात लगाए रहने से बचें। इसे लगाने के लगभग 30-45 मिनट बाद बालों को शैम्पू की मदद से धो भी सकते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख की मदद से आपको यह समझने में आसानी होगी कि आपके लिए सबसे अच्छा हेयर ऑयल कौन सा है। ध्यान रखिए कि सब के बाल एक जैसे नहीं होते और इसलिए सब के लिए एक तरह का तेल काम नहीं कर सकता है। साथ ही अपने लिए सबसे अच्छा हेयर ऑयल चुनते समय अपने बालों का प्रकार (रूखे, ऑयली या नॉर्मल) का भी ध्यान रखें। इसके अलावा, तेल लगाने की सही प्रक्रिया का भी ध्यान रखें। इसी के साथ हम आशा करते हैं कि यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा।
Sources
- Hair Cosmetics: An Overview
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4387693/#sec1-8title - Cosmetics, Body Care Products, and Personal Care Products
https://www.ams.usda.gov/sites/default/files/media/OrganicCosmeticsFactSheet.pdf
और पढ़े:
