बालों के लिए विटामिन ई के फायदे और उपयोग – Vitamin E For Hair In Hindi

हेयर स्टाइलिंग या हेयर कट करने से व्यक्ति का पूरा लुक बदल जाता है। इसी से पता चल जाता है कि लुक को बेहतर बनाने में बाल की कितनी अहम भूमिका है। ऐसे में बालों का खास ख्याल रखना तो बनता ही है। जब ख्याल रखने की बात हो तो स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों को भी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। बालों के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है विटामिन ई। इसी को ध्यान में रखते हुए स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम बालों के लिए विटामिन ई के फायदे से जुड़ी जरूरी जानकारियां देंगे। इसके अलावा, आपको यह भी जानकारी मिलेगी कि क्या बालों के लिए विटामिन ई के नुकसान भी हैं। तो बालों के लिए विटामिन ई के फायदे और इससे जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।
लेख को विस्तार से पढ़ें
लेख के शुरूआत में सबसे पहले जान लेते हैं कि क्या विटामिन ई बालों के लिए उपयोगी हो सकता है।
विषय सूची
क्या विटामिन ई बालों के लिए उपयोगी है? – Is Vitamin E Good For Your Hair?
हां, विटामिन ई बालों के लिए उपयोगी हो सकता है। इससे संबंधित एक स्टडी में विटामिन ई को हेयर ग्रोथ के लिए लाभकारी पाया गया है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित इस रिसर्च में एलोपेशीया से ग्रस्त लोगों को जब विटामिन ई की खुराक दी गई, तो उनके हेयर ग्रोथ की प्रक्रिया में सुधार पाया गया। इसके पीछे विटामिन ई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण को सहायक माना गया है, जो स्कैल्प के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर हेयर ग्रोथ में सहायक हो सकता है (1)। इसी आधार पर विटामिन ई को बालों के लिए अच्छा माना जा सकता है।
एलोपेशीया झड़ते बालों की समस्या है, जिसमें पुरुषों के सामने के बाल झड़ने लगते हैं और महिलाओं में सिर के बीच वाले भाग के बाल झड़ने लगते हैं। इसमें सिर पर गोल पैच बन जाता है (2)। ऐसे में इस समस्या से बचाव के लिए उपयोगी हो सकता है। आगे हम बालों के लिए विटामिन ई से जुड़ी अन्य जानकारियां विस्तारपूर्वक दे रहे हैं।
पढ़ते रहें
अब जानते हैं कि बालों के लिए विटामिन ई के फायदे क्या-क्या हैं।
बालों के लिए विटामिन ई के फायदे – Vitamin E Benefits For Hair In Hindi
ऊपर आपने पढ़ा कि बालों के ग्रोथ के लिए विटामिन ई कितना फायदेमंद हो सकता है। अब हम बालों के लिए विटामिन ई के फायदे से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियां भी आपके साथ साझा कर रहे हैं। तो नीचे पढ़ें बालों के लिए विटामिन ई के कुछ अन्य फायदे, जो कुछ इस प्रकार हैं :
1. हेयर ग्रोथ के लिए
बालों के लिए विटामिन ई के फायदे की बात की जाए, तो यह हेयर ग्रोथ के लिए उपयोगी हो सकता है। इस विषय में हुए एक शोध के अनुसार, विटामिन ई एलोपेशीया की समस्या में हेयर ग्रोथ की प्रक्रिया में सुधार करता पाया गया है। इस प्रभाव के पीछे विटामिन ई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण को माना गया है। विटामिन ई ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, जो कि एलोपेशीया के जोखिम कारकों में से एक है, उसे कम करने में सहायक हो सकता है। ऐसे में विटामिन ई का उपयोग बालों के स्वस्थ हेयर ग्रोथ के लिए उपयोगी हो सकता है (1)। हालांकि, इस विषय में अभी और शोध की आवश्यकता है, लेकिन बालों को स्वस्थ रखने और बालों को तेजी से बढ़ाने के उपाय के तौर पर विटामिन ई का विकल्प चुन सकते हैं।
वहीं ध्यान रहे कि अगर किसी को झड़ते बालों की गंभीर समस्या है, तो इसके इलाज के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें। विटामिन ई बालों को स्वस्थ रख सकता है, लेकिन इसे बालों से जुड़ी गंभीर समस्या का इलाज न समझें।
2. हानिकारक यूवी किरणों से बचाव
सूरज की हानिकारक किरणों का असर न सिर्फ त्वचा पर, बल्कि बालों पर भी हो सकता है। सूरज की हानिकारक किरणों का असर बालों के प्रोटीन और रंगत पर पड़ सकता है (3)। ऐसे में इससे बचाव के लिए विटामिन ई लाभकारी हो सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिस कारण इसका उपयोग बालों को हानिकारक यूवी किरणों से बचा सकता है (4)। हालांकि, इस विषय में अभी स्टडी की आवश्यकता है, लेकिन बालों को स्वस्थ रखने के आहार में विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है।
3. बालों की मजबूती के लिए
बालों के लिए विटामिन ई के फायदे में बालों का मजबूत होना भी शामिल है। दरअसल, विटामिन ई का उपयोग केराटिन को बढ़ा सकता है (4)। केराटिन बालों का प्रोटीन होता है, जो बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में सहायक हो सकता है (5)। ऐसे माना जा सकता है कि विटामिन ई का उपयोग न सिर्फ बालों को सेहतमंद बना सकता है, बल्कि बालों को मजबूती भी प्रदान कर सकता है। तो स्वस्थ बालों के उपाय में विटामिन ई को जरूर शामिल करें।
4. बालों को चमकदार बनाने के लिए
विटामिन ई का उपयोग बालों को चमकदार बनाने और कंडीशन करने के लिए भी किया जा सकता है। दरअसल, बालों को चमकदार बनाने का दावा करने वाले कई हेयर प्रोडक्ट्स, जैसे – हेयर सीरम और कंडीशनर में विटामिन ई मौजूद होता है। इस आधार पर माना जा सकता है कि विटामिन ई बालों को चमकदार बनाने और कंडीशन करने के लिए उपयोगी हो सकता है। हम यह स्पष्ट कर दें कि इस विषय में शोध की आवश्यकता है। हां, बालों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ई युक्त तेल या खाद्य पदार्थों का सेवन किया जा सकता ही। बाल अगर स्वस्थ होंगे तो, बाल चमकदार भी लगेंगे।
आगे पढ़ें
बालों के लिए विटामिन ई के फायदे जानने के बाद, अब जानते हैं बालों के लिए विटामिन ई के उपयोग के बारे में।
हेयर ग्रोथ के लिए विटामिन ई का किस तरह इस्तेमाल करें – How To Use Vitamin E For Hair Growth in Hindi
बालों के लिए विटामिन ई के फायदे जानने के बाद आप इसके उपयोग का तरीका जरूर जानना चाह रहे होंगे। तो लेख के इस भाग में हम बालों में विटामिन ई के इस्तेमाल के तरीकों की जानकारी दे रहे हैं। तो बालों के लिए विटामिन ई का उपयोग कुछ इस प्रकार कर सकते हैं :
1. विटामिन ई कैप्सूल
सामग्री
- एक या दो विटामिन ई कैप्सूल
- कोई भी हेयर ऑयल
- एक बाउल
उपयोग का तरीका
- एक बाउल में अपने हर रोज उपयोग किए जाने वाले हेयर ऑयल को डाल दें।
- अब विटामिन ई कैप्सूल को काटकर अंदर का तरल उस तेल में मिला दें।
- फिर इस तेल को स्कैल्प और बालों में लगाएं।
- दो से तीन घंटे तक इसे लगा रहने दें।
- बेहतर है इसे नहाने से कुछ घंटे पहले लगाएं और फिर बाद में शैंपू से बाल धो लें।
2. बादाम तेल
बालों में विटामिन ई को बादाम तेल के जरिए भी अवशोषित किया जा सकता है। दरअसल, बादाम तेल में विटामिन ई मौजूद होता है (6)। ऐसे में हर दूसरे दिन बादाम तेल से स्कैल्प और बालों की हल्की मालिश काफी लाभकारी हो सकती है। बालों के ग्रोथ और स्वस्थ रखने के लिए बादाम तेल का उपयोग एक आसान विकल्प हो सकता है।
3. आहार में विटामिन ई
बालों के लिए विटामिन ई के फायदे के लिए आप अपने आहार में विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। विटामिन ई के लिए बादाम, मूंगफली, हेजलनट, ब्रोकोली, पालक, कीवी, आम का सेवन कर सकते हैं (7)। इन्हें साबुत खाने के अलावा, आप जूस, स्मूदी या सूप के तौर पर भी अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
4. विटामिन ई सप्लीमेंट
विटामिन ई के सप्लीमेंट का सेवन भी किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रहे कि विटामिन ई के सप्लीमेंट डॉक्टरी परामर्श के बाद ही लें क्योंकि इसके नुकसान भी हो सकते हैं (8)।
स्क्रॉल करें
अभी तक आपने बालों के लिए विटामिन के फायदे जानें, अब लेख के इस भाग में जानते हैं कि क्या बालों के लिए विटामिन ई के नुकसान भी हैं।
बालों में विटामिन ई लगाने के नुकसान – Side Effects of Applying Vitamin E On Hair In Hindi
इसमें कोई शक नहीं है कि बालों के लिए विटामिन के फायदे कई सारे हैं, लेकिन बालों में विटामिन ई लगाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। सिर्फ बालों में लगाने के ही नहीं, बल्कि विटामिन ई सप्लीमेंट के सेवन के भी कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।
- कुछ दुर्लभ मामलों में विटामिन ई लगाने से त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे डर्मेटाइटिस (dermatitis-एक प्रकार एक्जिमा), एरिथेमा मल्टीफार्म (erythema multiforme-एक प्रकार की एलर्जी) हो सकती है (9)। ऐसे में स्कैल्प पर विटामिन ई के उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- विटामिन ई सप्लीमेंट के अधिक सेवन से हाइपरविटामिनोसिस ई की समस्या हो सकती है। इसमें रक्तस्राव का जोखिम बढ़ सकता है और थायराइड हार्मोन उत्पादन में भी बाधा आ सकती है (10)।
- विटामिन ई सप्लीमेंट के ओवरडोज से पेट में दर्द, थकान, कमजोरी, रैशेज, मतली, दस्त, सिरदर्द की परेशानी भी हो सकती है (10)।
तो ये थे बालों के लिए विटामिन ई के फायदे। हम स्पष्ट कर दें कि इस विषय में वैज्ञानिक शोध काफी सीमित है। ऐसे में बालों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ई युक्त तेल और आहार का आसान विकल्प चुन सकते हैं। वहीं अगर किसी को बालों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, तो वे सिर्फ विटामिन ई युक्त डाइट पर निर्भर न रहे, बल्कि विशेषज्ञ की सलाह लें। इसके अलावा, यहां हमने विटामिन ई सप्लीमेंट के कुछ नुकसान की जानकारी भी दी है। बालों के लिए विटामिन ई के नुकसान से बचने के लिए सावधानी बरतें। इसके सप्लीमेंट के सेवन से पहले भी डॉक्टरी सलाह जरूर लें। उम्मीद है कि इस लेख में दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें स्टाइलक्रेज से।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या बालों में विटामिन ई लगाकर रात भर के लिए छोड़ा जा सकता है?
बालों में विटामिन ई लगाकर रातभर के लिए छोड़ने की जरूरत नहीं है क्योंकि इससे ऐलर्जी की समस्या हो सकती है। बालों में विटामिन ई नहाने से कुछ घंटे पहले लगाएं और नहाते वक्त शैम्पू कर लें। साथ ही विटामिन ई लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें उर इसे हेयर ऑयल में मिलाकर ही लगाएं।
क्या रोज बालों में विटामिन ई का इस्तेमाल करना सही है?
किसी भी चीज का अधिक उपयोग नुकसानदायक हो सकता है। ऊपर लेख में हमने इसके दुष्प्रभाव की जानकारियां दी है। इसलिए बेहतर है हर रोज विटामिन ई का उपयोग न करें।
क्या बालों में सीधा वीटामिन ई एप्लाई करना ठीक है?
कुछ लोगों को विटामिन ई से स्किन ऐलर्जी हो सकती है (9)। ऐसे में बेहतर है कि विटामिन ई का उपयोग हेयर ऑयल में मिलाकर ही किया जाए।
क्या बालों के लिए विटामिन ई के सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं?
बालों के लिए विटामिन ई कैप्सूल या सप्लीमेंट के उपयोग से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। विटामिन ई सप्लीमेंट के अधिक डोज से मस्तिष्क में ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है (8)। इसके कई अन्य नुकसान भी हैं, जिसकी जानकारी लेख में दी गई है। इसलिए विटामिन ई कैप्सूल और इसकी खुराक से जुड़ी जानकारी के लिए डॉक्टरी परामर्श लें।
क्या विटामिन ई को नारियल तेल में मिला सकते हैं?
हां, विटामिन ई कैप्सूल के अंदर के द्रव्य को नारियल तेल या किसी भी सामान्य हेयर ऑयल में मिलाकर उपयोग किया जा सकता है।
Sources
Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Read our editorial policy to learn more.
- Effects of Tocotrienol Supplementation on Hair Growth in Human Volunteers
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3819075/ - Alopecia
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK538178/ - UV damage of the hair
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/19138021/#:~:text=UVB%20radiation%20is%20responsible%20for,on%20hair%20proteins%2C%20especially%20keratin. - ALKALINE DIET – AN ANSWER TO MOST MODERN SO CALLED LIFE STYLE DISEASES PART III: EFFECTIVE USAGE OF VISIBLE FAT & WHEY WATER: EXTERNAL APPLICATION: ALKALINE / ACIDIC (SKIN, HAIR AND HAIR SCALP)
https://www.worldwidejournals.com/paripex/recent_issues_pdf/2018/July/July_2018_1531132877__113.pdf - KRT81 gene keratin 81
https://medlineplus.gov/genetics/gene/krt81/ - Almond Oil
https://fdc.nal.usda.gov/fdc-app.html#/food-details/1103856/nutrients - Vitamin E
https://ods.od.nih.gov/factsheets/VitaminE-HealthProfessional/ - Vitamin E
https://medlineplus.gov/ency/article/002406.htm - Vitamin E in dermatology
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4976416/ - Diet and hair loss: effects of nutrient deficiency and supplement use
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5315033/
