Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

बाजार में आज के समय में तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट मौजूद हैं। उन्हीं में से एक बीबी क्रीम भी है। यह लोगों को मेकअप के झंझट से ही छुटकारा दिला देती है। अगर आप भी इसे आजमाना चाहते हैं, लेकिन बीबी क्रीम के बारे में ज्यादा नहीं जानते, तो यह लेख पढ़ें। यहां बीबी क्रीम क्या है और इसके फायदे से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध है। साथ ही हम बीबी क्रीम लगाने का सही तरीका और इसके चुनाव के बारे में भी बताएंगे। चलिए, लेख में आगे बढ़ते हुए विस्तार से बीबी क्रीम के बारे में जानते हैं।

स्क्रॉल करें

सबसे पहले ये समझते हैं कि बीबी क्रीम का मतलब क्या होता है।

बीबी क्रीम क्या है?

बीबी क्रीम का मतलब ब्यूटी बाम या ब्लेमिश बाम क्रीम है। इस क्रीम स्किन को अच्छी कवरेज मिलती है, जिससे चेहरे के दाग-धब्बे ढक जाते हैं। बीबी क्रीम को अपने डेली स्किन केयर रूटीन में जोड़कर मेकअप जैसा लुक मिल सकता है। यह प्रोडक्ट मेकअप के लिए इस्तेमाल होने वाले कई सारे उत्पादों की जरूरत को ही खत्म कर देता है। बीबी क्रीम से स्किन को एकदम मेकअप जैसा ब्राइट और रेडिएंट ग्लो मिल सकता है।

आगे जरूरी जानकारी है

अब बीबी क्रीम को स्किन टोन के हिसाब से किस तरह से चुनते है, इस बारे में जानते हैं।

स्किन टाइप और टोन के अनुसार बीबी क्रीम कैसे चुनें?

बीबी क्रीम को खरीदते समय स्किन टाइप और टोन दोनों को ध्यान में रखना जरूरी होता है। इसे किस तरह से चुना जाता है और किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए, ये सारी बातें लेख में आगे पढ़ें।

  • बीबी क्रीम को अपनी स्किन टोन के हिसाब से खरीदें। बीबी क्रीम का शेड स्किन टोन से मिलता होना चाहिए। इसमें लाइट, लाइट-मीडियम, मीडियम, मीडियम-डार्क जैसे कई शेड उपलब्ध होते हैं।
  • बीबी क्रीम को खरीदते समय अच्छे से देखें कि वो कौन सी स्किन टाइप के लिए बेस्ट है
  • तैलीय त्वचा वालों को ऑयल रहित बीबी क्रीम का ही चुनाव करना चाहिए।
  • अगर त्वचा रूखी हो, तो एक्स्ट्रा मॉइस्चराइजिंग सामग्रियों से युक्त बीबी क्रीम को ही चुनें।

अब लेख में जानिए कि बीबी क्रीम के फायदे क्या-क्या होते हैं।

बीबी क्रीम के फायदे – Benefits Of BB Cream In hindi

बीबी क्रीम के लाभ के बारे में इसे बनाने वाली कंपनियां कई दावा करती हैं। हम आगे कंपनियों के दावे, ग्राहकों के रिव्यू और इसपर हुई कुछ एक रिसर्च के आधार पर बीबी क्रीम लगाने के फायदे बता रहे हैं। बीबी क्रीम के ये फायदे कुछ इस प्रकार हैं।

1. एक्ने और दाग-धब्बों के निशान छुपाए

चेहरे पर उभरने वाले एक्ने और उसके निशान को छुपाने के लिए बीबी क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह क्रीम फेस को मीडियम से लेकर फूल कवरेज तक दे सकता है। इससे चेहरे के सभी तरह के निशान यानी काले, लाल और भूरे धब्बों और पिंपल को छुपाने में मदद मिल सकती है (1)। इसी वजह से बीबी क्रीम को फ्लोलेस स्किन पाने का एक अच्छा तरीका माना जाता है।

2. स्किन ब्राइटनिंग और ग्लोइंग

त्वचा पर चमक लाने में भी बीबी क्रीम मदद कर सकती है। ब्राइट और ग्लोइंग लुक पाने के लिए बीबी क्रीम को अच्छा माना जाता है। बीबी क्रीम के सभी ब्रांड दावा करते है कि इससे स्किन चमकदार नजर आती है। बस तो इस क्रीम को लगाकर स्किन को रेडिएंट ग्लो पा सकते हैं।

3. सन डैमेज

एसपीएफ यानी स्किन प्रोटेक्शन फैक्टर युक्त बीबी क्रीम खरीदने से सन डैमेज से भी बचा जा सकता है। इस क्रीम को लगाने के बाद सूरज की रोशनी से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाव हो सकता है। हर बीबी क्रीम में अलग-अलग एसपीएफ फैक्टर होता है, इसलिए यह उसपर निर्भर करता है कि वो सूर्य से होने वाली कितनी क्षति से बचा सकता है (2)। कुछ रिसर्च पेपर में कहा गया है कि इसे सनस्क्रीन के विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है (1)।

4. मॉइस्चराइज

बीबी क्रीम को लेकर कहा जाता है कि इससे स्किन को मॉइस्चराइज करने में भी मदद मिल सकती है। इससे संबंधित सभी ब्रांड का यह दवा है कि बीबी क्रीम में मॉइस्चराइजिंग प्रभाव होता है। इसको लेकर हुए एक रिसर्च में कहा गया है कि कुछ बीबी क्रीम स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ ही सूदिंग यानी शांत करने वाला प्रभाव भी दिखा सकती हैं (1)। इसके अलावा, फेस पाउडर से बनाए गए बीबी क्रीम में भी मॉइस्चराइजिंग प्रभाव पाया गया है। इससे स्किन मॉइस्चर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है (2)।

5. एंटी एजिंग

बीबी क्रीम स्किन पर एंटी एजिंग की तरह भी कार्य कर सकती है। बताया जाता है कि बीबी क्रीम का उपयोग करने से चेहरे की झुर्रियों कुछ कम हो सकती हैं (1)। एक रिसर्च पेपर में कहा गया है कि विटामिन-ई और सनस्क्रीन मौजूद होने वाली बीबी क्रीम स्किन पर एंटी एजिंग प्रभाव दिखा सकती है (2)।

लेख में बने रहें

बीबी क्रीम के फायदे के लिए इसके उपयोग का सही तरीका पता होना जरूरी है। अब हम इसी बारे में बताएंगे।

बीबी क्रीम लगाने का सही तरीका – Use Of BB Cream On Face In Hindi

बीबी क्रीम के लाभ पाने के लिए इसे लगाने का सही तरीका जान लेना जरूरी है। नीचे हम क्रमवार बीबी क्रीम लगाने का सही तरीका बता रहे हैं।

  • अब मुलायम कपड़े या तौलिये से चेहरे को थपथपाते हुए पोंछें।
  • फिर चेहरे पर कोई अच्छा टोनर लगा लें और उसके कुछ देर बाद किसी बेस्ट मॉइस्चराइजर से स्किन को मॉइस्चराइज करें।
  • उसके बाद डॉट-डॉट करके चेहरे और गर्दन पर इसे लगाएं।
  • अब मेकअप ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर से बीबी क्रीम को पूरे चेहरे पर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • चेहरे पर ब्यूटी ब्लेंडर को तबतक थपथपाते रहें, जबतक कि बीबी क्रीम स्किन पर अच्छे से ब्लेंड न हो जाए।
  • अगर बीबी क्रीम में सन प्रोटेक्शन फेक्टर (SPF) न हो, तो बीबी क्रीम लगाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • फिर चेहरे पर लगाई गई बीबी क्रीम को लूज पाउडर यानी फेस पाउडर से सेट कर लें।
  • इसके बाद आंखों और होठों को अच्छा-सा लुक दें।

आगे पढ़िए

अब बीबी क्रीम से जुड़ी कुछ सावधानियां और अन्य जरूरी टिप्स जानिए।

बीबी क्रीम लगाने के कुछ और टिप्स और सावधानियां

बीबी क्रीम लगाते समय या खरीदते समय कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी हैं। क्या हैं वो जरूरी बातें और टिप्स नीचे पढ़ें।

  • बीबी क्रीम का उपयोग उतना ही करें, जितना आपके चेहरे के कवरेज के लिए जरूरी है।
  • बेहतर होगा कि सबसे पहले आप हाथ में उतनी बीबी क्रीम निकाल लें, जितनी जरूरी है और उसके बाद डॉट-डॉट करके उसे चेहरे पर लगाएं।
  • इसे फाउंडेशन के विकल्प के तौर पर भी उपयोग किया जा सकता है।
  • बीबी क्रीम को ब्यूटी ब्लेंडर से ब्लेंड कर रहे हैं, तो इसे सूखा इस्तेमाल न करें। हमेशा पानी में भिगोने के बाद निचोड़कर ही नमीयुक्त ब्लेंडर उपयोग में लाना चाहिए।
  • ऐसी बीबी क्रीम ही खरीदें, जिसमें सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने की क्षमता हो।
  • बीबी क्रीम के किसी नए ब्रांड को खरीदने से पहले उसके कस्टमर रिव्यू पढ़ लें।
  • क्रीम में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) या यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) की मुहर जांच लें। इससे नकली और घटिया उत्पाद खरीदने से बच सकते हैं।
  • बेस्ट बीबी क्रीम पाने के लिए हमेशा विश्वसनीय विक्रेता से ही अपना पसंदीदा ब्रांड खरीदें।

जारी है लेख

अब आगे बढ़ते हुए जानिए कि बीबी क्रीम लगाने के नुकसान होते हैं या नहीं।

बीबी क्रीम के नुकसान- Side Effects of BB Cream In Hindi

बीबी क्रीम के फायदे ही होते हैं। इसके किसी तरह के नुकसान स्पष्ट नहीं हैं। फिर भी हम इसके कुछ संभावित नुकसान के बारे में आगे बता रहे हैं।

  • अति संवेदनशील त्वचा वालों को एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं
  • इस क्रीम में अधिक केमिकल हो, तो त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
  • यह क्रीम मैट होगी, तो रूखी त्वचा को जरूरी मॉइस्चराइजेशन नहीं मिल पाएगा।
  • स्किन टोन के हिसाब से बीबी क्रीम न खरीदने पर यह पूरा लुक बिगाड़ सकता है।

अब आपको बीबी क्रीम के फायदे और नुकसान दोनों ही स्पष्ट हो गए होंगे। वैसे तो बीबी क्रीम के नुकसान ‘ना’ के बराबर हैं, इसलिए बेझिझक इसे अपने स्किन मेकअप के लिए चुन सकते हैं। बस इसे लगाने का तरीका और चुनाव की सही जानकारी होना जरूरी है। इन सभी पहलुओं के बारे में हमने लेख में जिक्र किया है। इनके अलावा, बीबी क्रीम के इस्तेमाल और खरीददारी से जुड़े कुछ टिप्स और सावधानियों की जानकारी भी हमने दी है। अब आप इसे लगाकर किसी भी इवेंट की शान बन सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या बीबी क्रीम मेरी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है?

हां, बीबी क्रीम में केमिकल की मात्रा अधिक हो, तो स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।

क्या मैं लंबे समय तक बीबी क्रीम को स्किन पर लगा हुआ छोड़ सकती हूं?

हां, आप तकरीबन 6 से 8 घंटे तक इसे फेस पर लगा हुआ छोड़ सकते हो।

क्या मैं रात भर बीबी क्रीम को चेहरे पर लगा छोड़ सकती हूं?

नहीं, रात के समय बीबी क्रीम को स्किन पर लगा हुआ नहीं छोड़ना चाहिए।

ग्लो एंड लवली बीबी क्रीम, लक्मे बीबी क्रीम और गार्नियर बीबी क्रीम में से कौन सी अच्छी है?

यह सारी बीबी क्रीम अपने आप में काफी अच्छी हैं। इन सभी क्रीम का मुख्य काम चेहरे को कवरेज देना यानी दाग-धब्बों को छुपाना है, जो ये सारी क्रीम बखूबी करती हैं।

क्या मैं गार्नियर बीबी क्रीम खरीद सकती हूं?

हां, अगर आपको गार्नियर के प्रोडक्ट सूट करते हैं, तो आप इसे खरीद सकते हैं।

फेयर एंड लवली बीबी क्रीम का नया नाम क्या?

फेयर एंड लवली बीबी क्रीम का नया नाम ग्लो एंड लवली बीबी क्रीम है।

References

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Read our editorial policy to learn more.

  1. BB creams and their photoprotective effect,
    https://www.researchgate.net/publication/266323999_BB_creams_and_their_photoprotective_effect
  2. Formulation and Clinical Evaluation of Anti-Aging Activity of Blemish Balm Cream Vitamin E and Determination of SPF Value with Spectrophotometry,
    http://www.ajprd.com/index.php/journal/article/view/623
Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख