50+ Birthday Gifts for Girls in Hindi – लड़कियों के लिए 50+पॉपुलर गिफ्ट्स

Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

लड़कियों को क्या गिफ्ट दिया जाए, इसे लेकर अक्सर लड़के कंफ्यूज रहते हैं। वहीं, जब लड़की आपकी गर्लफ्रेंड हो, तो यह परेशानी और भी बढ़ सकती है। आपकी इस परेशानी को कम करने के लिए हम स्टाइलक्रेज के इस लेख में बताने जा रहे हैं 50 से भी ज्यादा लड़कियों के लिए बेस्ट गिफ्ट्स के नाम। इनमें कुछ खास बर्थडे गिफ्ट्स भी शामिल हैं। इसके अलावा, गिफ्ट के नाम के साथ अमेजन लिंक्स भी दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप घर बैठे ऑनलाइन गिफ्ट मंगा सकते हैं।

पढ़ें विस्तार से

चलिये जानते हैं कुछ गिफ्ट आइडिया फॉर गर्ल, जो लड़कियों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

लड़कियों के लिए बेस्ट & यूनीक गिफ्ट्स – 50+ Gift Ideas for Girls in Hindi

लड़कियों को गिफ्ट बहुत पसंद होते हैं, फिर चाहे गिफ्ट में एक चॉकलेट ही क्यों न हो। अगर आप भी बर्थडे गिफ्ट फॉर गर्ल्स की तलाश में हैं और उन्हें कुछ अलग और बेहतरीन गिफ्ट देना चाहते हैं, तो नीचे दिये गए गिफ्ट आपकी मदद कर सकते हैं।

1. टेडी बीयर

लड़कियों को सॉफ्ट टॉयज या टेडी बीयर बहुत पसंद आते हैं। अगर आपको कुछ न समझ आये, तो आप बिना सोचे समझे टेडी बीयर खरीद सकते हैं। यह उनके लिए एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है। क्यूट से टेडी बीयर को देख लड़कियों के चेहरे पर एक खुशी देखने को मिलती है।

2. चॉकलेट

लड़कियां चॉकलेट की दीवानी होती हैं। उन्हें चॉकलेट खाना बहुत पसंद है। अगर आपको किसी लड़की को गिफ्ट देना है और आपका बजट कम है, तो चॉकलेट से अच्छी चीज कोई भी नहीं हो सकती। बाजार में कई प्रकार की चॉकलेट मौजूद हैं, जिन्हें आप गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। आप चाहें, तो नीचे दिए गए बाय नाउ के बटन पर क्लिक करके ऑनलाइन चॉकलेट मंगा सकते हैं।

3. क्यूट बैकपैक

कहीं आने-जाने के लिए बैकपैक बहुत जरूरी हो गए हैं और आजकल यह फैशन में भी हैं। लड़कियां भी बैकपैक कैरी करना पसंद करती हैं। इसलिए, अगर आप भी किसी लड़की को गिफ्ट देना चाहते हैं, तो बैकपैक खरीद सकते हैं। यह विभिन्न स्टाइल और कलर में मिल जाएंगे।

4. डिफ्यूजर

एसेंशियल ऑयल डिफ्यूजर लड़कियों के लिए एक अच्छा तोहफा हो सकता है। डिफ्यूजर में लड़कियां अपने मूड के हिसाब से ऑयल डालकर अपने कमरे को महका सकती हैं और दिल को खुश कर सकती हैं। यह कई घंटे तक चलता है और इसे एक कमरे से दूसरे कमरे तक ले जाना आसान होता है, यह आपको कई प्रकार के डिजाइन में मिल जाएगा।

5. स्ट्रीमिंग सर्विस सब्सक्रिप्शन

लड़कियों को भी फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद है। इसलिए, अगर आप उन्हें कुछ बेहतर और अलग गिफ्ट करना चाहते हैं, तो स्ट्रीमिंग सर्विस सब्सक्रिप्शन गिफ्ट कर सकते हैं। वहीं, उनके लिए सब्सक्रिप्शन खरीदने से पहले एक बार पता लगा लें कि उनके पास कहीं पहले से ही सब्सक्रिप्शन तो नहीं है।

6. नेम लेटर नेकलेस

कई लड़कियों को आपने लेटर नेकलेस यानी नाम के पहले अक्षर का नेकलेस पहने देखा होगा। गिफ्ट देने के लिए यह ब्लॉक लेटर नेकलेस लड़कियों को बहुत पसंद आएगा। गोल्ड या सिल्वर प्लेटेड लेटर नेकलेस देकर आप उसे एक बेहतरीन गिफ्ट दे सकते हैं।

7. हेड फोन्स

अगर कोई लड़की गाने सुनने की शौकीन है, तो उसे नॉइज कैंसलिंग हेडफोन गिफ्ट दिये जा सकते हैं। इस हेडफोन की मदद से शोरगुल वाले माहौल में रहकर भी बिना किसी बाहरी आवाज के सिर्फ पसंदीदा गानों को मजा लिया जा सकता है। लड़कियों के लिए बर्थडे गिफ्ट्स लेने की सोच रहे हैं, तो यह सबसे अच्छा गिफ्ट हो सकता है।

8. प्लांट

प्लांट गिफ्ट करने से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता। पौधे हवा को साफ करने का काम करते हैं और ऑक्सीजन देते हैं। लड़कियों को भी पौधे बहुत भाते हैं। आप लड़कियों को इंडोर प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं, जिन्हें वे अपने कमरे और वर्किंग डेस्क पर रख सकती हैं। इसे देखकर उन्हें हमेशा आपकी याद आएगी।

9. हैंगिंग क्लिप्स

फोटो हमारी यादों का एक हिस्सा होते हैं, जिन्हें देखकर पुराने लम्हें ताजा हो जाते हैं। इन यादों को ताजा करने के लिए आप हैंगिंग क्लिप्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें छोटे-छोटे क्लिप्स लगे होते हैं, जिसमें अपनी या किसी खास व्यक्ति की छोटी-छोटी तस्वीरें लगा सकते है। लड़कियों के लिए यह बर्थडे गिफ्ट्स बहुत अच्छा रहेगा।

10. कॉफी मग

लड़कियों के लिए बर्थडे गिफ्ट्स तलाश रहे हैं, तो हमारे बताए गए कॉफी मग का चयन कर सकते हैं। इस पर हाई क्वालिटी की डिजिटल प्रिंटिंग है। इस मग पर ‘डोंट डिस्टर्ब’ लिखा हुआ है। ऐसे ही कई प्रकार के मैसेज के साथ आपको और भी मग मिल जाएंगे। इसके साथ ही कई डिजिटल प्रिंट वाले मग भी मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार मग का चुनाव कर सकते हैं।

पढ़ते रहें लेख

11. ज्वेलरी

अपनी मॉर्डन और फैशनेबल सहेली को आप ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। कान की बालियां या चेन ब्रेसलेट और भी कई प्रकार की ज्वेलरी हैं, जो गिफ्ट में दी जा सकती हैं। बाजार में मौजूद ट्रेंडी फैशनेबल ज्वेलरी ही गिफ्ट करें। ऑनलाइन भी आपको ऐसी ज्वेलरी मिल जाएंगी।

12. कैंडल शैडो क्यूब

पर्सनलाइज्ड कैंडल शैडो क्यूब कैन को भी आप किसी लड़की को गिफ्ट कर सकते हैं। इसे जलाने पर कई प्रकार के मैसेज की परछाई नजर आती है। आप अपने मन मुताबिक इसे कस्टमाइज करके लव यू, एंडलेस लव, हैपी बर्थडे माय लव या कुछ और भी लिखवा सकते हैं। इसके घर में कहीं भी रखा जा सकता है।

13. स्माइली पिलो

टेडी बीयर के अलावा लड़कियां स्माइली पिलो या डिजाइनर पिलो भी रखना पसंद करती हैं। इसलिए, गिफ्ट के तौर पर यह भी एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। स्माइली पिलो देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी, फिर वह लड़की ही क्यों न हो। आप इसे सिंगल या इसका सेट भी खरीद सकते हैं।

14. रिंग

रिंग पहनना लड़कियों को बहुत ज्यादा पसंद होता है। आप लड़की के विभिन्न प्रकार के डिजाइन की रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। रिंग खरीदना ज्यादा महंगा भी नहीं है। आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से रिंग खरीद सकते हैं। साथ ही किसी लड़की को परपोज करने के लिए भी रिंग सबसे अच्छी होती है।

15. ड्रेस

लड़की को आप उसकी फेवरेट ड्रेस भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह गिफ्ट भी उसको बहुत ज्यादा पसंद आएगा। इसके लिए बस आपको उसकी पसंद को जानने की कोशिश करनी चाहिए। शॉट ड्रेस लड़कियों को पसंद होती हैं, इसलिए आप उन्हें गिफ्ट में ड्रेस दे सकते हैं। क्या पता आपका यह गिफ्ट उनकी सुंदरता में चार चांद लगा दे।

16. घड़ी

लड़कियों को ब्रेसलेट या घड़ी बहुत पसंद होती है। हर लड़की के हाथ में आपको यह चीज देखने को मिल जाएगी। इसलिए, लड़कियों को घड़ी भी गिफ्ट में दी जा सकती है। आप उन्हें कई प्रकार के डिजाइन की घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल बाजार में डायल प्रिंट वाली घड़ियां भी मौजूद हैं। आप उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए गिफ्ट खरीद सकते हैं।

17. परफ्यूम

लड़कियों को परफ्यूम की खुशबू बहुत पसंद होती है। इसलिए, आप उन्हें परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं, लेकिन याद रखना परफ्यूम थोड़ा लाइट होना चाहिए, ज्यादा खुशबू वाले परफ्यूम को लड़कियां पसंद नहीं करती हैं। आप कोई भी अच्छे से ब्रांड का परफ्यूम उनको गिफ्ट में दे सकते हैं।

18. बैग

लड़कियों में बैग का काफी क्रेज होता है। हर दिन या कुछ हफ्तों में उनके बैग बदल जाते हैं। तो अगर आप किसी लड़की को गिफ्ट देना चाहते हैं, तो बैग गिफ्ट कर सकते हैं। आप उनके लिए लैपटॉप बैग, वॉलेट, पर्स, कार्ड होल्डर या अन्य कैजुअल बैग खरीद सकते हैं। आजकल बैग्स में कॉम्बो ऑफर्स भी होते हैं, जिसमें वॉलेट, पर्स और हैंडबैग का पूरा सेट मिल जाता है।

19. लेंस शेप्ड कॉफी मग

अगर कोई लड़की फोटोग्राफी का शौक रखती है, तो उसे गिफ्ट में देने के लिए लेंस शेप्ड कॉफी मग से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। यह मग हूबहू लेंस के आकार का है। जब आप गिफ्ट में उन्हें यह देंगे, तो वह खुश हो जाएंगी। कॉम्बो ऑफर में यह मग मौजूद है।

20. एलईडी कीचेन

बाजार में बहुत सुंदर-सुंदर पर्सनलाइज्ड एलईडी कीचेन मौजूद हैं, जिसे आप उनके जन्मदिन पर गिफ्ट कर सकते हैं। इस गिफ्ट में आप उनकी कोई खूबसूरत तस्वीर भी लगवा सकते हैं। इसे देखकर उन्हें हमेशा आपकी याद आएगी।

जारी रखें पढ़ना

21. फेस प्रोडक्ट

लड़कियां अपने चेहरे को और भी ज्यादा सुंदर बनाने के लिए कई प्रकार के फेस प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। आप भी उन्हें फेस प्रोडक्ट्स गिफ्ट में दे सकते हैं। हर्बल स्किन वाइटनिंग सेट में कई प्रकार की चीजें मौजूद हैं, जिनका चुनाव आप कर सकते हैं।

22. प्रिंटिंग टी-शर्ट

आजकल प्रिंटिंग टी-शर्ट बहुत चलन में है। ऐसे में आप अगर किसी लड़की को बर्थडे गिफ्ट दे रहे हैं, तो कई प्रकार के प्रिंट वाली टी-शर्ट दे सकते हैं। अगर आप इसे अपनी गर्लफ्रेंड को देने की सोच रहे हैं, तो कॉम्बो में किंग-क्वीन प्रिंटेड टी-शर्ट ले सकते हैं। कपल टी-शर्ट का बहुत चलन है और यह आपकी गर्लफ्रेंड को यह बहुत पसंद आएगी।

23. मसाजर पिलो

लड़कियों के लिए गिफ्ट के तौर पर फुट मसाजर भी एक अच्छा विकल्प है। इस गिफ्ट से उनकी सारी थकान दूर हो जाएगी। इस मसाजर से वह शोल्डर और बैक की मसाज ले सकती हैं। भागती-दौड़ती जिंदगी के बीच थोड़ी राहत पाने के लिए इसका इस्तेमाल बहुत जरूरी और अच्छा है।

24. स्ट्रेटनर और ड्रायर

लड़कियों को विभिन्न प्रकार के हेयर स्टाइल करना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में आप उन्हें स्ट्रेटनर और ड्रायर गिफ्ट में दे सकते हैं। आजकल बाजार में बालों के हिसाब से कई तरह के स्ट्रेटनर और ड्रायर उपलब्ध हैं। आपको स्ट्रेटनर और ड्रायर का कॉम्बो पैक भी आसानी से मिल जाएंगे।

25. फेशियल किट

त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए आप गिफ्ट में फेशियल किट भी दे सकते हैं। त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने के लिए आप उन्हें यह गिफ्ट के तौर पर भेंट कर सकते हैं। यह विभिन्न प्रकार के पैक और हर्बल प्रोडक्ट के साथ आसानी से ऑनलाइन मिल जाएगी।

26. किंडल पेपर व्हाइट

अगर आपकी बहन या सहेली किताबें पढ़ने की शौकीन हैं, तो उनके लिए किंडल पेपर व्हाइट एक अच्छा गिफ्ट होगा। इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं। इसके जरिये वह आसानी से घर में या बाहर भारी किताबों का बोझ उठाए बिना अपने पढ़ने के शौक को बनाए रख सकती हैं। इसमें हजारों किताबें उपलब्ध हो जाएंगी।

27. स्क्रॉल कार्ड

कार्ड से अलग कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं, तो आप स्क्रॉल कार्ड भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस कार्ड में बर्थ डे या अन्य समारोह के लिए एक धन्यवाद संदेश लिखा होता है। राजा महाराजा के समय में जिस प्रकार के निमंत्रण या धन्यवाद पत्रों का इस्तेमाल होता था, यह कुछ वैसा ही है। आप इस स्क्रॉल कार्ड को जन्मदिन या किसी अन्य महत्वपूर्ण समारोह में उन्हें दे सकते हैं।

28. विंड चाइम

किसी लड़की को गिफ्ट में आप एक विंड चाइम भी दे सकते हैं। यह बहुत ही सुंदर गिफ्ट है। हवा के चलते ही बजने पर यह उन्हें आपके प्यार का एहसास दिलाएगा। कई बेहतरीन डिजाइन में रंगा यह गिफ्ट दिल को खुश करने के साथ घर की शोभा भी बढ़ा सकता है।

29. लेडिज वॉलेट

किसी लड़की के लिए लेडिज वॉलेट भी गिफ्ट के रूप में देना अच्छा रहेगा। इसमें वह अपने जरूरी कार्ड, वोटर आईडी और अन्य जरूरी कार्ड्स को संभाल कर रख सकती हैं। लेदर का यह आकर्षक लेडिज वॉलेट छोटा और बेहतर उपहार होगा।

30. लाफिंग बुद्धा

गिफ्ट के लिए लाफिंग बुद्धा सबसे बेहतर हो सकता है। लाफिंग बुद्धा को खुशहाली, समृद्धि और सभी मनोकामना को पूरा करने वाला माना जाता है। इसलिए, इसे गिफ्ट में देना सबसे बेहतर हो सकता है। देते समय विश जरूर करें कि उनकी सभी मनोकामना पूरी हो।

पढ़ते रहें

31. टेबल टॉप विंड मील फ्रेम

टेबल टॉप विंड मील फ्रेम भी एक सुंदर और आकर्षक गिफ्ट है। लड़कियों के लिए यह गिफ्ट अन्य गिफ्ट से कुछ हटकर हो सकता है। इसमें आप उनके साथ बिताए गए कुछ बेहतरीन और शानदार लम्हों की तस्वीरों को लगा सकते हैं। यह टेबल टॉप विंड मील फ्रेम घर की शोभा बढ़ा सकता है।

32. वुडन बॉक्स ग्रीटिंग कार्ड

अन्य कागज के बोरिंग ग्रीटिंग कार्ड से ऊब चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो शायद इससे बेहतरीन कोई विकल्प नहीं हो सकता है। वुडन ग्रीटिंग कार्ड के अंदर आप अपने मन की बातें लिखकर उन तक पहुंचा सकते हैं।

33. फिटनेस रोप

आजकल हर लड़की फिटनेस की शौकीन है। अगर आपकी सहेली को भी फिट रहने का शौक है, तो आप उन्हें फिटनेस रोप भी दे सकते हैं। यह एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है। आप उनके पसंदीदा रंग के फिटनेस रोप गिफ्ट कर सकते हैं।

34. पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम

तस्वीरों में छिपी यादें हमेशा साथ रहती हैं और यादों को तस्वीरों में सजाकर देने से बेहतर तोहफा और कोई नहीं हो सकता। लड़की को गिफ्ट में आप पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम का सेट गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आप अपनी मनपसंद और खास तस्वीरें लगाकर उन्हें दे सकते हैं, जिससे आपसे जुड़ी उनकी पुरानी यादें हमेशा ताजा रहें।

35. डायरी

अगर किसी लड़की को लिखना पसंद है या उन्हें डायरी रखने का शौक है, तो आप उन्हें तोहफे में एक खूबसूरत सी डायरी दे सकते हैं। रंग-बिरंगे पन्नों से सजी बाजार में कुछ खास तरह की हैंडमेड डायरी भी उपलब्ध हैं। यह ज्यादा महंगी भी नहीं है और दिखने में बहुत ही शानदार लगती हैं।

36. सनग्लासेस

सूरज की तेज किरणों से बचाने के साथ स्टाइलिश दिखने में भी सनग्लासेस का बहुत बड़ा योगदान होता है। लड़कियों को आप सनग्लासेस दे सकते हैं, जो एक कूल गिफ्ट होगा। इसका उपयोग वह बाहर आने-जाने के दौरान कर सकती हैं। अप अपने बजट के अनुसार इन्हें अलग-अलग डिजाइन और कलर में ले सकते हैं।

37. पावर बैंक

आजकल हर कोई मोबाइल से चिपका रहता है। वहीं, कभी-कभी घर से बाहर रास्ते में बैटरी भी खत्म हो जाती है। इसलिए, आप उन्हें बर्थडे गिफ्ट के तौर पर पावर बैंक भी गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल के इस माहौल के हिसाब से भी यह गिफ्ट अच्छा है, जिसके जरिए हमेशा उनका मोबाइल चार्ज रहेगा और उनसे आप संपर्क कर पाएंगे।

38. इंग्रेव्ड रॉक

इंग्रेव्ड रॉक एक बहुत ही खास और अलग दिखने वाला तोहफा है। लड़कियों के लिए इंग्रेव्ड रॉक एक खास बर्थडे गिफ्ट हो सकता है। इस रॉक पर आप अपने हिसाब से पर्सनलाइज्ड मैसेज लिखवा सकते हैं और उन तक अपने दिल की बात पहुंचा सकते हैं।

39. पोर्टेबल स्पीकर

आप चाहें, तो अपनी सहेली या गर्लफ्रेंड को बर्थडे गिफ्ट में स्मार्ट पोर्टेबल स्पीकर दे सकते हैं। इस स्मार्ट स्पीकर की मदद से वह गाने सुन सकती हैं, अलार्म लगा सकती हैं और न्यूज अपडेट भी ले सकती हैं। बर्थडे गिफ्ट के रूप में स्मार्ट स्पीकर एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है।

40. सारेगामा कारवां

अगर किसी लड़की को पुराने गाने सुनना पसंद है, तो आप उन्हें सारेगामा कारवां तोहफे में दे सकते हैं। इसमें मोहम्मद रफी, किशोर कुमार व लता मंगेशकर जैसे कई गायकों के गानों को शामिल किया गया है। इससे यूएसबी या ब्लूटूथ कनेक्ट करके अपनी पसंद के गाने भी सुने जा सकते हैं। इसे आसानी से ब्लूटूथ स्पीकर के साथ भी जोड़ा जा सकता है।

41. नेल ग्लिटर

लड़कियों को नाखून बड़े रखने का बहुत शौक होता है। इनको सुंदर बनाने के लिए वह नेल आर्ट का भी सहारा लेती हैं। इसलिए, आप अगर उन्हें कुछ अलग तरह का गिफ्ट देना चाहते हैं, तो नेल ग्लिटर का यह सेट भी आप उन्हें दे सकते हैं। यह लड़कियों के लिए एक अच्छा गिफ्ट है।

42. ज्वेलरी बॉक्स

लड़कियों के लिए अच्छा बर्थडे गिफ्ट वही हो सकता है, जो उनके काम आये। लड़कियों को ज्वेलरी का बहुत शौक होता है। नेकलेस, इयररिंग और रिंग जैसी कई चीजे वह पहनना पसंद करती हैं, लेकिन जब इन्हें संभाल कर रखने की बारी आती है, तो यह इधर-उधर पड़े रहते हैं। इसलिए, आप अपने दोस्त को ज्वेलरी बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं, जो उनके बहुत काम आएगा।

43. हार्ट शेप बॉक्स

छोटा पैक बड़ा धमाका यह लाइन तो आपने सुनी होगी। इस गिफ्ट के ऊपर यह बात लागू होती है। एक छोटे से पैक में तीन गिफ्ट का यह कॉम्बो किसी को भी खुश कर सकता है। इसमें फूल, टेडी बीयर और मैसेज बॉटल आती है, जिसमें आप अपने दिल की बात को पेपर में लिखकर बॉटल में डाल सकते हो। यह बेस्ट बर्थडे गिफ्ट हो सकता है।

44. सॉफ्ट टॉय स्टैंड

लड़कियों को सॉफ्ट टॉय बहुत पसंद होते हैं। इसलिए, हाथी के आकार का यह सॉफ्ट टॉय उन्हें बहुत पसंद आयेगा। यह सॉफ्ट टॉय एक प्रकार का स्टैंड है, जिसमें आप अपनी जरूरत की कई छोटी-छोटी चीजों को रख सकते हैं। इस टॉय के साथ 10 चॉकलेट्स भी मिलेंगी। यह लड़कियों के लिए अच्छा बर्थडे गिफ्ट होगा।

45. हैंगिंग फोटो डिस्प्ले

फोटो फ्रेम गिफ्ट करने के बारे में हम आपको पहले भी बता चुके हैं, लेकिन यह फ्रेम कुछ अलग है। यह दूसरे गिफ्ट से अलग है। इसमें आप उनके साथ बिताए गए शानदार लम्हों की तस्वीरों को डाल सकते हैं। यह घर में कोने पर लटका बेहद खूबसूरत नजर आता है। जिसे आप घुमा भी सकते हैं।

46. फोन कवर

बेस्ट बर्थडे गिफ्ट फॉर गर्ल्स यह एक बड़ा सवाल है। लेकिन इसका जवाब है। आपकी फ्रेड कौन-सा फोन इस्तेमाल करती है, यह तो आपको पता ही होगा। तो आप उनके लिए एक अच्छा सा फोन कवर खरीद सकते हैं। रंग-बिरंगे और विभिन्न डिजाइन में उपलब्ध ये फोन कवर मोबाइल को सुरक्षित रखने के साथ उसे आकर्षक बनाने का काम भी करेंगे।

47. स्मार्ट वॉच

लड़कियों के लिए बर्थडे गिफ्ट के लिए घड़ी भी एक अच्छा विकल्प है। आजकल घड़ी के कई प्रकार बाजार और ऑनलाइन उपलब्ध हैं। स्मार्ट वॉच या फिटबिट, जिससे सेहत के बारे में भी व्यक्ति जानकारी रख सकता है। ऐसे में इससे बेहतर गिफ्ट और क्या हो सकता है।

48. फोन

अगर गिफ्ट के लिए आपका बजट अच्छा है, तो आप फोन भी गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपकी सहेली या गर्लफ्रेंड खास फोन खरीदने की सोच रही है, तो आप उसे बर्थडे पर खास गिफ्ट दे सकते हैं। यह उनके लिए बहुत अच्छा सरप्राइज होगा।

49. फुटवियर

बैग्स और कपड़ों के साथ ही लड़कियों के लिए फुटवियर भी खास होते हैं। कई लड़कियां और महिलाएं अलग-अलग तरह के जूते, चप्पल और सैंडल पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में उन्हें जन्मदिन के उपहार में फुटवियर देना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

50. डेकोर

कई लड़कियों को घर सजाने का काफी शौक होता है। वे अक्सर होम डेकोर की चीजों की शॉपिंग करती रहती हैं। ऐसे में आप महिलाओं को होम डेकोर की चीजें जैसे – पेंटिंग, शो पीस, पर्दे, स्टार लाइट्स, इंडोर प्लांट्स, मूर्ति या कुशन कवर आदि दे सकते हैं। यह बर्थडे का अच्छा गिफ्ट होगा।

51. गोल्डन रोज

गोल्डन रोज भी आप किसी लड़की को गिफ्ट कर सकते हैं। इससे यह पता चलता है कि वह आपके लिए किसी सोने से कम नहीं हैं। तो जन्मदिन पर उन्हें यह गिफ्ट देकर भी खुश किया जा सकता है।

52. प्रोजेक्टर लैंप

स्टारी नाइट प्रोजेक्टर लैंप भी गिफ्ट के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे अंधेरे कमरे में जलाने से कमरे की छत पर तारों का एहसास होगा। लड़कियों के लिए गिफ्ट आइडिया की तलाश में हैं, तो यह भी उनके लिए एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है।

उम्मीद करते हैं कि अब आप जान गए होंगे कि लड़कियों को गिफ्ट में क्या-क्या दिया जा सकता है। इस लेख के जरिए आपको बर्थडे गिफ्ट आइडियाज फॉर गर्ल और लड़कियों के लिए बर्थडे गिफ्ट की भी जानकारी हो गई होगी। अब आप चाहें, तो लेख में मौजूद लड़कियों के लिए गिफ्ट्स की लिस्ट में से किसी एक या ज्यादा का चुनाव कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हर गिफ्ट के साथ अमेजन लिंक भी दिए गए हैं, ताकि आप घर बैठे ऑनलाइन गिफ्ट मंगा सकें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख