50 Gift Ideas for Boyfriend in Hindi – बॉयफ्रेंड के लिए बेस्ट गिफ्ट

Written by , MA (Journalism) Mona Narang MA (Journalism)
 • 
 

पार्टनर को गिफ्ट देने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती, लेकिन कुछ विशेष अवसरों पर उन्हें कुछ खास तोहफे दिए जा सकते हैं। खासकर, बॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर उन्हें कोई यादगार गिफ्ट दिया जा सकता है। यही वो खास मौका होता है, जब आप उन्हें स्पेशल महसूस करा सकती हैं। मार्केट और शॉपिंग वेबसाइट पर आजकल तरह-तरह के लड़कों के लिए गिफ्ट उपलब्ध हैं। वैसे देखा जाए तो गिफ्ट का चुनाव करना कोई आसान काम नहीं है। इसलिए, स्टाइलक्रेज बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट का चुनाव करने में आपकी मदद जरूर करेगा। यहां जानिए 50 अलग-अलग बॉयफ्रेंड के लिए बेस्ट गिफ्ट।

1. पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम

यादों को तस्वीरों में सजाकर देने से बेहतर तोहफा क्या हो सकता है। बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम लिया जा सकता है। इसमें आप अपनी मनपसंद और खास तस्वीरें लगाकर उन्हें दे सकती हैं, जिससे पुरानी यादें भी ताजा हो जाएं।

यहां से खरीदें

2. पर्सनलाइज्ड मैसेज बोतल

बॉयफ्रेंड तक जन्मदिन की शुभकामनाएं पहुंचाने के लिए आप पर्सनलाइज्ड मैसेज बोतल का चुनाव कर सकती हैं। इस बल्ब के आकार की बोतल में 52 पर्चियां दी जाती हैं, जिनमें अपने मन की बात लिखकर आप अपने बॉयफ्रेंड को दे सकती हैं। यह गिफ्ट न सिर्फ उन्हें आपके प्यार का एहसास कराएगा, बल्कि आपकी बातों को याद रखने में भी उनकी मदद करेगा।

यहां से खरीदें

3. वॉलेट

अगर आपके पार्टनर को कैश, कार्ड, आई-कार्ड आदि संभालने में समस्या होती है, तो आप उन्हें एक वॉलेट गिफ्ट कर सकती हैं। लड़कों के लिए गिफ्ट में वॉलेट एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। इनमें कई कलर और डिजाइन आते हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद अनुसार चुनाव कर सकती हैं।

यहां से खरीदें

4. लैपटॉप बैग

लड़कों के लिए गिफ्ट में लैपटॉप बैग का चुनाव किया जा सकता है। यह बैग लैपटॉप के साथ, चार्जर, डायरी, पेन और ऑफिस के अन्य जरूरी सामान को रखने के काम आ सकता है। मार्केट और ऑनलाइन विभिन्न रंग और डिजाइन के लैपटॉप बैग उपलब्ध हैं। बॉयफ्रेंड की पसंद का बैग चुनकर आप उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। साथ ही आप लेदर या कपड़े का बैग भी खरीद सकती हैं।

यहां से खरीदें

5. घड़ी

लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट लेने की बात हो तो घड़ी देना एक अच्छा विचार हो सकता है। इनमें अलग अलग डिजाइन उपलब्ध हैं। अपने बजट और पसंद के अनुसार आप अपने पार्टनर के लिए मनचाही घड़ी ले सकती हैं।

यहां से खरीदें

6. डायरी

अगर आपके पार्टनर को लिखना पसंद है या उन्हें डायरी रखने का शौक है तो आप उन्हें तोहफे में एक खूबसूरत सी डायरी दे सकती हैं। यह एक ऐसा तोहफा है जो किसी को भी बिना सोचे दिया जा सकता है। कुछ खास तरह से पन्नों के साथ, बाजार में हैंडमेड डायरी भी उपलब्ध हैं, जो ज्यादा महंगी भी नहीं होती और दिखने में भी खास लगती हैं। आप चाहें तो डायरी को पर्सनलाइज भी करवा सकती हैं।

यहां से खरीदें

7. पेन

पेन एक ऐसा तोहफा है, जिसे लड़कों को जन्मदिन के साथ अन्य अवसरों पर भी दिया जा सकता है। यह हर किसी के काम आता है। फिर चाहे वो किसी नौकरी में क्यों न हों। अगर आप एक डायरी दे रहीं है तो उसके साथ एक पेन देना तो बनता ही है।

यहां से खरीदें

8. परफ्यूम

तरोताजा और महकता हुआ रहना किसे नहीं पसंद होता। ऐसे में बात जब लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट की करें तो उन्हें मनमोहक सी खुशबू वाला एक परफ्यूम दिया जा सकता है। यह परफ्यूम उन्हें महकाने के साथ आपकी याद भी दिलाता रहेगा।

यहां से खरीदें

9. पर्सनलाइज्ड कुशन

इन पर्सनलाइज्ड कुशन में आप अपने पसंद की फोटो या डिजाइन बनवाकर अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट कर सकती हैं। सोते वक्त यह कुशन आपकी याद दिलवाएगा।

यहां से खरीदें

10. ट्रिमिंग किट

बात जब खुद को साफ रखने की हो तो ट्रिमिंग किट बहुत लाभदायक हो सकता है। अगर आपके बॉयफ्रेंड को दाढ़ी रखने का शौक है, तो उनके लिए यह गिफ्ट खास हो सकता है। इस किट में सात अलग तरह के ट्रिमर दिए गए हैं, जिनकी मदद से बॉयफ्रेंड अपनी इच्छानुसार दाढ़ी को ट्रिम कर सकते हैं।

यहां से खरीदें

11. ग्रूमिंग किट

वह समय अब निकल गया जब ग्रूमिंग की जरूरत सिर्फ लड़कियों को होती थी। आजकल लड़कों को भी इसकी जरूरत होती है और इसी वजह से लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट में ग्रूमिंग किट लिया जा सकता है। इस किट में बाल, चेहरे और दाढ़ी के लिए वाश के साथ मॉइस्चराइजर भी दिया गया है, जो उनकी रूखी त्वचा को नम रखने में मदद करेगा।

यहां से खरीदें

12. स्मार्ट बैंड

आपके स्मार्ट बॉयफ्रेंड के लिए एक स्मार्ट बैंड अच्छा विकल्प हो सकता है। यह स्मार्ट बैंड, पल्स जांचने के साथ, म्यूजिक कंट्रोल और फोन से कनेक्ट करने के बाद मैसेज, कॉल आदि देखने में भी मदद करेगा। खास बात यह भी है कि इसकी बैटरी लगभग 20 दिन तक चल सकती है।

यहां से खरीदें

13. किताब

अगर आपके पार्टनर को पढ़ने का शौक है तो एक किताब से बेहतर गिफ्ट उनके लिए भला क्या होगा। आप बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में उनकी पसंद की किताब (जैसे उपन्यास या कविता संग्रह) ले सकती हैं।

यहां से खरीदें

14. प्लानर डायरी

एक अच्छे दिन की शुरुआत होती है प्लानिंग से। दिन को सही ढंग से प्लान करने से हर काम समय से होता है। इसे और सहज बनाने के लिए लड़को के लिए गिफ्ट में प्लानर डायरी ली जा सकती है। इसमें वे दिनभर की जरूरी जानकारी नोट कर सकते हैं।

यहां से खरीदें

15. हेडफोन

लड़को के लिए गिफ्ट में हेडफोन भी लिए जा सकते हैं। अगर उन्हें गाने सुनने का शौक है तो यह उनके लिए एक बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन है। ये वायरलेस हेडफोन कहीं भी ले जाने में आसान होते हैं और गाना सुनने के अनुभव को और बेहतर बनाने में मदद करते हैं। गाने सुनने के साथ ये हेडफोन वीडियो गेम खेलने और कॉल पर बात करने में भी मदद कर सकते हैं।

यहां से खरीदें

16. सनग्लासेस

बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में सनग्लासेस लिया जा सकता है। यह एक कूल गिफ्ट होगा, जिसका उपयोग आपके पार्टनर यात्रा के दौरान कर सकते हैं। इन्हें आप अपने बजट के अनुसार, अलग अलग डिजाइन और कलर में ले सकती हैं।

यहां से खरीदें

17. रकसैक

अगर आपके पार्टनर को ट्रैकिंग करना या नई-नई जगह घूमना पसंद है तो आप उन्हें गिफ्ट में रकसैक दे सकती हैं। लड़कों के लिए गिफ्ट के रूप में बाजार और ऑनलाइन विभिन्न तरीके के रकसैक उपलब्ध हैं। आप बजट अनुसार बैग का चुनाव कर बॉयफ्रेंड को गिफ्ट कर सकती हैं।

यहां से खरीदें

18. जूते

लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट में जूते भी लिए जा सकते हैं। आप उनकी पसंद (स्पोर्ट्स, कैजुअल या फॉर्मल) के जूतों का चयन कर सकती हैं। इसके अलावा, उन्हें उनकी जरूरत (जिम, रनिंग या ऑफिस) के आधार पर भी जूते दिए जा सकते हैं।

यहां से खरीदें

19. जैकेट

कपड़े जितने हो, उतने कम होते हैं। यह बात लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के लिए भी कही जा सकती है। लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट में जैकेट एक अच्छा विकल्प हो सकती है। आप अपनी पसंद अनुसार सर्दियों या सालभर इस्तेमाल करने वाली जैकेट का चुनाव कर सकती हैं।

यहां से खरीदें

20. टाई

अपने बॉयफ्रेंड को एक जेंटलमैन लुक देने के लिए आप उन्हें एक खूबसूरत सी टाई गिफ्ट कर सकती हैं। इन कॉम्बो में आपको टाई के साथ पॉकेट स्क्वायर और कफलिंक भी मिलेंगे, जो उनके लुक को पूरा करेंगे। लड़कों के लिए गिफ्ट के रूप में यह एक सस्ता और सुंदर विकल्प हो सकता है।

यहां से खरीदें

21. किन्डल

अगर आपके पार्टनर को पढ़ने का शौक है, लेकिन व्यस्तता के चलते वो किताबें नहीं पढ़ पाते तो किन्डल देना एक अच्छा विचार हो सकता है। इसकी मदद से वे जब चाहें, जहां चाहें किताब पढ़ सकते हैं। आप इसे बाजार या ऑनलाइन, दोनों माध्यमों से खरीद सकती हैं।

यहां से खरीदें

22. कार एयर प्यूरीफायर

अपने साथ अपनी कार को भी महकता हुआ रखना सभी को पसंद होता है। लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट के रूप में उनकी कार के लिए एयर फ्रेशनर लिया जा सकता है। ये विभिन्न तरह की खुशबू में उपलब्ध होते हैं, जो कार को सुगंधित रखने का काम करेंगे।

यहां से खरीदें

23. गिफ्ट कार्ड

सीधे हाथ में कैश देने की जगह बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में गिफ्टकार्ड भी लिया जा सकता है। इस गिफ्ट कार्ड में आप अपनी इच्छानुसार पैसे डलवा सकती हैं, जिससे बॉयफ्रेंड अपनी पसंद की चीज को खरीद सकते हैं।

यहां से खरीदें

24. कैमरा

अगर आपके पार्टनर को फोटोग्राफी का शौक है तो बर्थडे गिफ्ट में आप उन्हें कैमरा भी दे सकती हैं। ये अलग-अलग कीमत पर उपलब्ध हैं। आप इनमें से किसी एक का चुनाव अपने बजट अनुसार कर सकती हैं।

यहां से खरीदें

25. पॉवरबैंक

मोबाइल तो लगभग हर किसी के पास होता है, लेकिन कई बार हड़बड़ी में लोग उन्हें चार्ज करना भूल जाते हैं। ऐसे में बॉयफ्रेंड के लिए पावर बैंक एक शानदार गिफ्ट हो सकता है। आप एक अच्छे पावरबैंक का चुनाव कर अपने बॉयफ्रेंड को उनके जन्मदिन पर दे सकती हैं।

यहां से खरीदें

26. प्लेस्टेशन

लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट में प्लेस्टेशन एक शानदार विकल्प हो सकता है। प्लेस्टेशन में कई तरह के गेम्स आते हैं, जिन्हें आप अपने पार्टनर की पसंद के अनुसार ले सकती हैं। इसका इस्तेमाल बॉयफ्रेंड घर पर अकेले या दोस्तों के साथ कर सकते हैं।

यहां से खरीदें

27. स्मार्ट स्पीकर

आप चाहें तो अपने बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में स्मार्ट स्पीकर ले सकती हैं। इस स्मार्ट स्पीकर की मदद से वह गाने सुन सकते हैं, अलार्म लगा सकते हैं, न्यूज सुन सकते हैं और कई अन्य काम कर सकते हैं। बर्थडे गिफ्ट के रूप में स्मार्ट स्पीकर एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है।

यहां से खरीदें

28. मोबाइल फोन

मोबाइल फोन एक ऐसा तोहफा है, जो किसी को भी दिया जा सकता है। अगर आपके बॉयफ्रेंड ने सालों से फोन नहीं बदला है, तो इस जन्मदिन आप उन्हें अपने बजट के अनुसार एक अच्छा सा मोबाइल फोन गिफ्ट कर सकती हैं।

यहां से खरीदें

29. डिफ्यूजर और एसेंशियल ऑयल

लड़कों के लिए गिफ्ट में डिफ्यूजर और एसेंशियल ऑयल भी लिए जा सकते हैं। दिन भर काम करने के बाद जब वो घर आएंगे तो कमरे में डिफ्यूजर से आती सुगंधित खुशबू तनाव को कम कर उन्हें रिलैक्स करने में मदद करेगी।

यहां से खरीदें

30. एक्शन फिगर्स

एवेंजर फैन चाहे जितने भी बड़े हो जाएं, एवेंजर का कोई भी कैरेक्टर और उससे जुड़े किसी भी सामान के लिए वे हमेशा उत्साहित रहेंगे। अगर आपके पार्टनर भी एवेंजर फैन हैं तो आप अपने बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में एवेंजर के किसी कैरेक्टर का एक्शन फिगर ले सकती हैं। इसके अलावा, आप उनकी पसंद के किसी अन्य सुपरहीरो का एक्शन फिगर भी ले सकती हैं।

यहां से खरीदें

31. चॉकलेट

अगर आपके बॉयफ्रेंड के पास भी स्वीट टूथ है तो जन्मदिन पर उन्हें चॉकलेट देकर आप उन्हें खुश कर सकती हैं। अगर वो डाइट कर रहे हैं तो भी आप चाहें तो किसी अन्य तोहफे के साथ उन्हें चॉकलेट दे सकती हैं। याद रखिए, बर्थ-डे = चीट-डे।

यहां से खरीदें

32. कॉफी मग

सुबह-सुबह उठ कर एक कड़क चाय या कॉफी पीना किसे पसंद नहीं होता। ऐसे में आप अपने पार्टनर को एक बढ़िया सा मग गिफ्ट कर सकती हैं। आप चाहें तो एक बेहतरीन सा डिजाइनिंग मग खरीद सकती हैं या चाहें तो मग को अपनी इच्छानुसार कस्टमाइज भी करवा सकती हैं।

यहां से खरीदें

33. डेस्क कैलेंडर

क्या आपके बॉयफ्रेंड भी अक्सर जन्मदिन के साथ अन्य जरूरी तारीखें भूल जाते हैं? तो इस जन्मदिन उन्हें तोहफे में दें एक कैलेंडर, जिससे वो आगे कभी आपका जन्मदिन न भूल पाएं। ये डेस्क कैलेंडर उनके डेस्क को आकर्षक बनाने का काम भी करेगा।

यहां से खरीदें

34. हैरी पॉटर थीम म्यूजिक बॉक्स

अगर आपके पार्टनर भी एक पॉटरहेड हैं, तो इस जन्मदिन उन्हें दें उनके बचपन के मनपसंद जादुई स्कूल का एहसास। इस हैरी पॉटर थीम म्यूजिकल बॉक्स के जरिए आप उन्हें घर में ही होगवार्ट्स का एहसास दिलवा सकती हैं। लकड़ी के इस म्यूजिक बॉक्स से लगभग 30 सेकंड के लिए हैरी पॉटर थीम म्यूजिक बजेगा। इसके साथ, आप चाहें तो उन्हे एक हैरी पॉटर थीम पार्टी भी दे सकती हैं।

यहां से खरीदें

35. विंटेज क्विल पेन

अगर आपके पार्टनर को लिखना पसंद है या विंटेज सामान इकट्ठा करना, तो यह विंटेज क्विल पेन बर्थडे गिफ्ट में दिया जा सकता है। इस सेट में क्विल पेन के साथ स्याही और पांच तरह की निब भी आएंगी।

यहां से खरीदें

36. एयर प्यूरीफायिंग प्लांट

लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट में पौधा भी लिया जा सकता है। इन पौधों को कमरे में रखने से ये कमरे की हवा को साफ करने में मदद करेंगे। आप इन्हें आकर्षक गमलों में रख कर भी दे सकती हैं।

यहां से खरीदें

37. पेन स्टैंड

एक खूबसूरत पेन स्टैंड हमेशा स्टडी टेबल को आकर्षक बनाता है। अपने बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में आप एक पेन स्टैंड ले सकती हैं, जो उनकी टेबल को सुंदर बनाने के साथ पेन को खोने से भी बचाएगा। इनमें कई डिजाइन और रंग उपलब्ध हैं।

यहां से खरीदें

38. फूसबॉल टेबल

अगर आपके पार्टनर को खाली समय में कुछ खेलना पसंद है तो अपने बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में आप फूसबॉल टेबल ले सकती हैं। समय काटने के लिए यह एक बहुत मनोरंजक खेल है, जो घर में ही उन्हें फुटबॉल खेलने का एहसास देगा।

यहां से खरीदें

39. कस्टमाइज्ड 3 डी क्रिस्टल हार्ट

इस कस्टमाइज्ड 3 डी क्रिस्टल हार्ट के जरिए आप अपने बॉयफ्रेंड के प्रति अपना प्यार एक खास तरीके से जता सकती हैं। इसमें कोई पुरानी तस्वीर लगाकर बीती यादों को ताजा किया जा सकता है।

यहां से खरीदें

40. कैंडल शैडो क्यूब

लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट में कैंडल शैडो क्यूब भी लिया जा सकता है। इस क्यूब को पर्सनलाइज्ड करवा कर इसमें हैप्पी बर्थडे लव, हैप्पी बर्थडे डार्लिंग जैसे अलग-अलग मैसेज लिखवाए जा सकते हैं। आप चाहें तो इसे उनके बेडरूम या स्टडी टेबल पर रख सकती हैं। कमरे की लाइट्स बंद करने के बाद, इसे जलाने से यह कमरे को खूबसूरत बनाने का काम करेगा।

यहां से खरीदें

41. इंग्रेव्ड रॉक

इंग्रेव्ड रॉक एक बहुत ही खास और अलग दिखने वाला तोहफा है। लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट में यह इंग्रेव्ड रॉक उनके लिए एक खास गिफ्ट हो सकता है। इस रॉक पर आप अपने हिसाब से पर्सनलाइज्ड मैसेज लिखवा सकती हैं और उन तक अपने दिल की बात पहुंचा सकती हैं।

यहां से खरीदें

42. सारेगामा कारवां

अगर आपके बॉयफ्रेंड को पुराने गाने सुनना पसंद है तो आप उन्हें यह रेडियो तोहफे में दे सकती हैं। इसमें मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, लता मंगेशकर जैसे कई गायकों के लगभग 5000 गानों को शामिल किया गया है। इससे यूएसबी या ब्लूटूथ कनेक्ट करके, अपनी पसंद के गाने भी सुने जा सकते हैं। इसे आसानी से ब्लूटूथ स्पीकर के साथ भी जोड़ा जा सकता है। किसी भी संगीत प्रेमी के लिए यह एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है।

यहां से खरीदें

43. वुडन फोटो एलबम

अब तक आपने जितनी भी यादें बनाई हैं उन्हें आप इस खूबसूरत से वुडन फोटो एलबम में लगाकर अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकती हैं। इस एक एलबम में लगभग 80 से 100 फोटोग्राफ लगाए जा सकते हैं। यह वुडन फोटो एलबम कई डिजाइन में मिलते हैं, जिन्हें आप बॉयफ्रेंड के अलावा, दोस्त, भाई-बहन और माता-पिता को भी दे सकती हैं।

यहां से खरीदें

44. फोन कवर

नई टेक्नोलॉजी वाला फोन खरीदने के साथ उसे सुरक्षित रखना भी जरूरी है। अगर आपके बॉयफ्रेंड भी अपने फोन को अक्सर गिराते रहते हैं तो जन्मदिन पर उन्हें एक अच्छा सा फोन कवर दिया जा सकता है। रंग-बिरंगे और विभिन्न डिजाइन में उपलब्ध ये फोन कवर मोबाइल को सुरक्षित रखने के साथ उसे आकर्षक बनाने का काम भी करेंगे। आजकल इनमें कार्ड, कैश और ईयरफोंस रखने की जगह भी आ रही है।

यहां से खरीदें

45. विंड चाइम्स

लड़कियों के साथ, लड़कों के लिए गिफ्ट में भी विंड चाइम्स लिए जा सकते हैं। अपनी खूबसूरती से कमरे को आकर्षक बनाने वाले ये विंड चाइम्स आपको बाजार में या ऑनलाइन मिल जाएंगे। तोहफे के रूप में इसे देकर आप उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दे सकती हैं, क्योंकि विंड चाइम्स गुड लक का प्रतीक माना जाता है।

यहां से खरीदें

46. ड्रीम कैचर

कई लड़कों को अपने कमरे को रंग बिरंगे लटकनों और फेयरी लाइट्स से सजाना पसंद होता है। अगर आपके बॉयफ्रेंड भी उन्ही में से एक हैं तो जन्मदिन के इस खास मौके पर आप उन्हें एक सुंदर का ड्रीम कैचर दे सकती हैं। इस ड्रीम कैचर को उनके पलंग के पास टांग कर, आप उनके लिए एक सकारात्मक माहौल बना सकती हैं। माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में मदद करता है और बुरे सपनों को भी दूर रखता है। बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में यह दिया जा सकता है।

यहां से खरीदें

47. गिटार

कई लोगों को कोई न कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सीखने की चाह रहती है, लेकिन कुछ कारणों के चलते वो सीख नहीं पाते। अगर आपके बॉयफ्रेंड भी उन्हीं में से एक हैं, तो जन्मदिन के खास मौके पर आप उन्हें गिटार गिफ्ट कर सकती हैं। यह उनके लिए एक खास तोहफा होगा।

यहां से खरीदें

48. ब्रेसलेट

पहले का जमाना अलग था जब ब्रेसलेट सिर्फ लड़कियां पहना करती थीं। आज के समय में लड़कियों के साथ, कई लड़कों को ब्रेसलेट पहनने का शौक होता है। ये ब्रेसलेट कई तरह के डिजाइन और धातु में उपलब्ध होते हैं, जैसे सोना, चांदी, कॉपर, स्टील आदि। आप अपनी पसंद का ब्रेसलेट का चुनाव कर अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट कर सकती हैं। साथ ही आप मेटल ब्रेसलेट पर अपना और अपने बॉयफ्रेंड का नाम भी कार्व करवा सकती हैं।

यहां से खरीदें

49. ग्रीटिंग कार्ड

ग्रीटिंग कार्ड लंबे समय से किसी तक अपनी शुभकामनाएं या भाव पहुंचाने का सबसे आसान तरीका रहा है। अपने दोस्तों, माता-पिता, भाई-बहन के अलावा बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट में ग्रीटिंग कार्ड लिया जा सकता है। आप एक सुंदर से ग्रीटिंग कार्ड का चयन करें और उसमें अपनी दिल के भाव लिखकर अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट कर दें। आप चाहें तो घर पर अपने हाथों से भी ग्रीटिंग कार्ड बना सकती हैं।

यहां से खरीदें

50. फायरस्टिक

अगर आपके पार्टनर को भी तरह तरह की फिल्में या टीवी सीरीज देखना पसंद है तो आप उन्हें तोहफे में यह फायरस्टिक दे सकती हैं। इसमें अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार आदि जैसे कई ऑनलाइन शो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म उपलब्ध हैं, जिससे वे जब चाहें अपने मनपसंद शो और फिल्में देख सकते हैं। इसकी मदद से फोन, लैपटॉप या टेबलेट को भी टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है। लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट में यह एक खास ऑप्शन हो सकता है।

यहां से खरीदें

हम आशा करते हैं कि लड़कों के लिए बर्थडे गिफ्ट को लेकर आपके अंदर चल रही असमंजस दूर हो गई होगी। इन विकल्पों से किसी एक या अधिक तोहफों का चुनाव कर आप उन्हें दे सकती हैं। बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे गिफ्ट लेने के साथ, आप चाहें तो उन्हें एक रोमांटिक डेट पर ले जाकर सरप्राइज भी कर सकती हैं। ऊपर बताए गए तोहफों के अलावा, आप उनके लिए केक भी बना सकती हैं। अगर आपके पास भी लड़कों के लिए गिफ्ट या उन्हें सरप्राइज करने का कोई आइडिया है, तो हमारे साथ जरूर साझा करें और साथ ही हमें यह बताना न भूलें कि गिफ्ट को लेकर हमारे सुझाव आपको कैसे लगें।

और पढ़े:

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख