45+ Love Tips To Impress Boyfriend – बॉयफ्रेंड को कैसे इंप्रेस करें – How to Impress Boyfriend In Hindi

Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

अक्सर हमने लोगों को यह कहते सुना है कि झगड़े से रिश्ते में प्यार बढ़ता है और जिन कपल्स के बीच ज्यादा नोक-झोंक होती है, उनमें उतना ही प्यार भी होता है। लेकिन, कई बार छोटे-मोटे झगड़े बड़ी दूरी की वजह बन जाते हैं। अगर आपके रिश्ते में भी सब कुछ नॉर्मल नहीं चल रहा है, आपका बॉयफ्रेंड आपसे नाराज है या फिर अपने रिलेशनशिप में आपको प्यार कम होता महसूस हो रहा है, तो स्टाइलक्रेज का यह लेख जरूर पढ़ें। यहां हमने बॉयफ्रेंड को इंप्रेस कैसे करें, विषय पर 45 से भी ज्यादा टिप्स दिए हैं, जो आपके रिश्ते में नई जान डालने का काम करेंगे।

विस्तार से पढ़ें लेख

नीचे जानिए कैसे अपने बॉयफ्रेंड को खुश रखें।

Boyfriend Ko Kaise Pyar Kare | बॉयफ्रेंड को खुश रखने के 45+ टिप्स | Boyfriend Ko Kaise Impress Kare

हर प्रेमी जोड़ा चाहता है कि उनके रिश्ते में प्यार की गर्माहट हमेशा बरकरार रहे। लेकिन, कई बार लड़कियां खुद ऐसी गलती कर देती हैं, जिससे उनका पार्टनर नाराज हो जाता है और बातचीत बंद कर देता है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नीचे क्रमवार पढ़ें बॉयफ्रेंड को मनाने का तरीका और बॉयफ्रेंड को खुश रखने के 45+ टिप्स।

  1. गलती का एहसास होने पर माफी मांगे:अक्सर अहम के कारण एक बेशकीमती रिश्ता दम तोड़ देता है। इसलिए, भूलकर भी ऐसी गलती न करें। जब भी आपको लगे कि झगड़े की वजह आप हैं, तो बिना देर किए अपने बॉयफ्रेंड से माफी मांग लें
  1. दोबारा गलती को न दोहराएं : लड़कियों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि उन्होंने आज जिस गलती के लिए माफी मांगी है, भविष्य में वो उसे दोबारा ना दोहराएं। लड़कों को बातें याद रहती हैं, खासकर उनकी जिनसे वो मोहब्बत करते हैं।
  1. गैप न आने दें : संबंधों में झगड़ा होना, रूठना-मनाना आम बात है। लेकिन, हर झगड़े को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करें। बॉयफ्रेंड नाराज हो, तो रिश्ते में लंबा गैप न आने दें। अगर वो संपर्क नहीं कर रहा है, तो अपनी ओर से पहल करें।
  1. सामने मिल कर बात करें : अगर आप अपने रूठे बॉयफ्रेंड को मनाना चाहती हैं, तो उनसे मिलने की कोशिश करें। मुलाकात करने से आपको अपने पार्टनर की नाराजगी की वजह पता चलेगी।
  1. शायरी कर सकती है मदद : अगर आपका बॉयफ्रेंड काफी ज्यादा नाराज है और आपसे मिलने तक को तैयार नहीं है, तो फिर ऐसी परिस्थिति में प्यार भरी शायरी काफी मददगार हो सकती हैं। आप उन्हें रोमांटिक मैसेज व शायरी भेज सकती हैं। इससे उसका गुस्सा नरम पड़ेगा और चेहरे पर स्माइल आएगी।
  1. रोमांटिक लव लेटर हो सकता है कारगर : बॉयफ्रेंड की नाराजगी दूर करने के लिए आप लव लेटर का सहारा भी ले सकती हैं। मैसेज और वीडियो कॉल के जमाने में रोमांटिक लव लेटर लिखना प्यार जताने का क्यूट अंदाज हो सकता है।
  1. सरप्राइज प्लान करें : रिश्ते में चल रही नोक-झोंक को खत्म करने के लिए आप अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक सरप्राइज भी प्लान कर सकती हैं। जहां केवल आप दोनों हों और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बीता सकें, जहां खुलकर दिल की बातें कह-सुन सकें।

लेख पढ़ते रहें

  1. अलग अंदाज में सॉरी कहें : अपने बॉयफ्रेंड से सीधे-सीधे माफी मांगने में अगर आपको हिचकिचाहट हो रही है, तो आप कुछ अलग या अनूठा कर सकती हैं। जैसे उनके पसंद की डिश बनाएं, डेट प्लान करें और मौका देखकर सॉरी कहें।
  1. पसंद का रखें खास ख्याल : अगर आपका बॉयफ्रेंड नाराज है और आपसे अच्छे से बात नहीं कर रहा है, उस दौरान आप उन्हें मनाने के लिए उनकी पसंदीदा चीजें कर सकती हैं। जैसे उनके फेवरेट कलर के कपड़े पहने, खुद को संवारें, उन्हें जो अच्छा लगता हो, वो करें और इशारों-इशारों में माफी मांगने की कोशिश करें।
How to Impress Boyfriend In Hindi
Image: Shutterstock
  1. बॉयफ्रेंड पर ध्यान दें : रिश्ते में जब कुछ अच्छा न चल रहा हो, उस समय अपने पार्टनर पर ज्यादा ध्यान दें। उन्हें खुश रखने की कोशिश करें। बेशक आपकी कोशिश उन्हें नजर आएगी और रिश्ता गहरा होगा।
  1. वेकेशन प्लान : अपनी गलती पर बॉयफ्रेंड से सॉरी कहने के लिए वेकेशन प्लान भी एक अच्छा आइडिया हो सकता है।
  1. ईमानदारी से दिल की बात कहें : रिलेशनशिप के मजबूत और गहरे होने के लिए रिश्ते में पारदर्शिता का होना बहुत जरूरी है। आपके मन में अपने बॉयफ्रेंड को लेकर कितना प्यार है, क्या भावनाएं हैं, ये सब ईमानदारी पूर्वक उन्हें बताएं।
  1. ज्यादा समय बिताएं और बातें करें : बातचीत से हर समस्या हल हो सकती है, इसलिए बॉयफ्रेंड के नाराज होने पर आप धैर्य से काम लें। उनसे शांति से बात करने की कोशिश करें। उनके साथ वक्त बिताएं।
  1. चीजें सुलझाएं, उलझाएं नहीं : अगर आपका प्रेमी आपसे रूठ गया है, तो चीजों को सुलझाने की दिशा में प्रयास करें। कुछ भी ऐसा न करें या न बोलें जिससे बनती बात भी बिगड़ जाए।
  1. भरोसा न टूटने दें : विश्वास हर रिश्ते की बुनियाद होता है, तो इसका खास ख्याल रखें कि आप अपने बॉयफ्रेंड का भरोसा कभी न तोड़ें। गलती हो जाने पर माफी जरूर मांग लें।
  1. थोड़ी उनकी सुनें, थोड़ी अपनी बताएं : जिस मुद्दे या विषय को लेकर रिश्ते में दरार आ रही हो, उसको लेकर आपस में चर्चा करें, ताकि भविष्य में दोबारा झगड़े की स्थिति न आए।

पढ़ते रहें

  1. एक प्यार भरी मुस्कान कर सकती है समाधान : झगड़े के बाद कई बार ऐसा होता है कि लड़का-लड़की दोनों काफी नाराज होते हैं। लेकिन, एक-दूसरे को देखते ही प्यार भरी मुस्कान चेहरे पर तैर जाती है और सारा झगड़ा खत्म हो जाता है।
  1. स्थिति के मुताबिक बर्ताव करें : लड़का अगर इश्क में होता है, तो अमूमन उसे अपनी गर्लफ्रेंड की हर हरकत पर प्यार आता है। लड़की का रूठना, कभी गुस्सा करना, तो कभी समझदारी दिखाना, उन्हें ये अदा खूब भाती हैं। इसलिए, अगर आप अपने बॉयफ्रेंड को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती हैं, तो स्थिति के अनुसार व्यवहार करना सीखिए।
  1. अटेंशन और इंपॉर्टेंस : अटेंशन और इंपॉर्टेंस केवल लड़कियां ही नहीं, बल्कि लड़के भी चाहते हैं। इसलिए, बॉयफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए आप उन्हें अटेंशन दीजिए और इंपॉर्टेंट फील करवाइए।
  1. सुख-दुख में सहभागी बनाएं : बॉयफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए आप उनके साथ अपने जीवन की खुशियां या अपनी तकलीफ शेयर कर सकती हैं। इससे उन्हें अच्छा लगेगा।
  1. फीलिंग्स जाहिर करें : आप अपने पार्टनर को लेकर क्या फील करती हैं, उनकी कौन सी बातें या आदतें आपको आकर्षित करती हैं, समय-समय पर इसका जिक्र जरूर करें। इससे आपका पार्टनर आपके जीवन में अपनी अहमियत समझेगा और आपका रिश्ता मजबूत होगा।
  1. पार्टनर की प्रॉब्लम समझें : रिश्ते में अक्सर टाइम को लेकर अनबन होती है। बॉयफ्रेंड व्यस्त होता है और वो लड़की को टाइम नहीं दे पाता है। ऐसी स्थिति में कई बार लड़कियों को भी समझदारी से काम लेने की जरूरत होती है। याद रखें आपको अपने पार्टनर के स्ट्रेस की वजह नहीं बनना है।
  1. उनकी केयर करें : लड़कों को वो लड़कियां काफी पसंद आती हैं, जो उनकी केयर करें। लव लाइफ को रोमांटिक बनाए रखने के लिए टिप जरूर अपनाएं।

और भी हैं टिप्स

  1. प्यार जताएं : रिलेशनशिप में सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के प्रति प्यार जताना काफी मायने रखता है। इसलिए, जब आपका बॉयफ्रेंड नाराज हो, तो उस पर और प्यार लुटाएं। ऐसा करने से वह मान जाएगा। हाथ पकड़ना या एक छोटी सी किस कई बार बड़े झगड़े को भी खत्म कर सकती है।
  1. उन्हें दिखाएं कि आप उन्हें कितना जानती हैं : बॉयफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए उन्हें दिखाएं कि आप उन्हें कितने बेहतर तरीके से जानती हैं। जैसे उनका मूड-टेस्ट, उनकी पसंद-ना पसंद आदि।
  1. पार्टनर को स्पेस दें : रिश्ते में यह बेहद जरूरी है कि आप अपने बॉयफ्रेंड को स्पेस दें। उन्हें अपने शौक व जरूरतों को पूरा करने का वक्त दें। अगर वो आपसे सच में बात करना या मिलना चाहेंगे, तो खुद ही आपके लिए समय निकालेगा।
  1. बदलने की कोशिश न करें : हर इंसान में खूबियां और खामियां मौजूद होती हैं। आप उन्हें उसी तरह स्वीकार करें, वो जैसे हैं और यह एक अच्छे रिश्ते के लिए जरूरी भी है। हां, कोई गलत आदत, जो आपके बॉयफ्रेंड के लिए भी सही नहीं है, उसे लेकर आप उनसे प्यार से बात कर सकती हैं।
  1. इच्छा जताएं, आदेश नहीं : जरूरत से ज्यादा प्यार कभी-कभी कैद लगने लगता है। गर्लफ्रेंड को हमेशा इसका ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें अपने पार्टनर से इच्छा जाहिर करनी है, उन्हें किसी चीज को लेकर आदेश नहीं देना है।
  1. बॉयफ्रेंड के अच्छे-बुरे वक्त में सपोर्ट करें : याद रखें कि लाइफ में आया बुरा वक्त भी कभी कभार बहुत कुछ अच्छा कर जाता है। पार्टनर के अप-डाउन में उन्हें सपोर्ट करें। उनकी भावनाओं की कद्र करें।
  1. दोस्तों के साथ घूमने-खेलने पर रोके न : लड़कों को वो लड़कियां कतई पसंद नहीं आती, जो उन्हें उनके दोस्तों के साथ खेलने-घूमने से मना करती हैं, तो ऐसी गलती भूल कर भी न करें। आपके अलावा, भी उसकी लाइफ में लोग हैं, जो जरूरी हैं।
  1. छोटी कोशिशों की भी करें सराहना : अपने बॉयफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए उनके छोटे से छोटे एफर्ट्स की सराहना करें। ऐसा करने से बॉन्ड मजबूत होगा और वो आपके और करीब आ जाएंगे।

नीचे स्क्रॉल करें

  1. तारीफ करें : तारीफ हर इंसान को पसंद आती है। पार्टनर को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ये बेहद जरूरी है कि आप उनकी तारीफ करें। इससे आपके बॉयफ्रेंड को पता चलेगा कि आप उनकी हर छोटी चीज को नोटिस करती हैं।
  1. हर लम्हे को सेलिब्रेट करें : लड़कों को वैसी लड़कियां बहुत पसंद आती हैं, जो जिंदादिल होती हैं। जो मामूली सी चॉकलेट और सड़क किनारे साथ चाय पीने पर भी खुश हो जाती हैं और उस लम्हे को खुल कर एन्जॉय करती है।
  1. खास मौके को बनाएं और भी खास : हर बार अपने पार्टनर से ये उम्मीद करना कि वो आपको गुड मॉर्निंग, गुड नाइट मैसेज या खास मौकों पर विश करे, ये गलत है। हर किसी को स्पेशल फील करने का हक है। गर्लफ्रेंड भी सामने से मैसेज कर अपने बॉयफ्रेंड को स्पेशल फील करवा सकती हैं।
  1. दिनचर्या और परिवार में दिलचस्पी दिखाएं : बॉयफ्रेंड को मनाने या इंप्रेस करने के लिए आप उनसे उनकी दिनचर्या और परिवार का हालचाल पूछ सकती हैं। ऐसा करने से उन्हें ये लगेगा कि आप उनके प्रति गंभीर हैं और भविष्य में उनसे जुड़ना चाहती हैं।
  1. उनके साथ एन्जॉय करें : अपने प्यार भरे रिश्ते में नयापन बरकरार रखने के लिए अपने बॉयफ्रेंड के साथ एन्जॉय करें। उन्हें दोस्त की तरह ट्रीट करें। खुल कर अपनी बात कहें और मस्ती-मजाक करें
How to Impress Boyfriend In Hindi
Image: Shutterstock
  1. उनकी पसंद का खाना बनाएं : अपने बॉयफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए आप उनकी पसंद का खाना बनाकर उन्हें सरप्राइज कर सकती हैं। इससे उन्हें लगेगा कि आप उनका बहुत ध्यान रखती हैं।
  1. उन्हें कॉम्प्लेक्स फील न होने दें : बॉयफ्रेंड को अपनी ओर आकर्षित रखने के लिए ये जरूरी है कि आप उन्हें किसी भी कीमत पर कॉम्प्लेक्स न फील कराएं। दोस्तों के बीच या सार्वजनिक जगहों पर ऐसा बर्ताव करें, जिससे आपके पार्टनर का आत्मविश्वास आपको लेकर दोगुना हो जाए।
  1. फ्रेंड्स/फैमिली के बीच प्रशंसा करें : अपने बॉयफ्रेंड को खुश रखने के लिए आप फैमली व फ्रेंड्स के बीच उनकी प्रशंसा कर सकती हैं या उनका धन्यवाद कर सकती हैं। इससे आपका बॉयफ्रेंड आपसे और जुड़ाव महसूस करने लगेगा।

लेख आगे पढ़ें

  1. सवाल-जवाब कर उन्हें जानने की कोशिश करें : जब बात करने को कुछ समझ न आए, तो आप अपने बॉयफ्रेंड से रोमांटिक सवाल या फिर फनी सवाल कर सकती हैं। इससे आपको उनके मन की बात भी पता चलेगी और रिश्ता मजबूत भी होगा।
  1. सीधी और स्पष्ट बात करें : हर लड़के को ऐसा ही लगता है कि लड़कियों को समझना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है, इसलिए उसकी परेशानी न बढ़ाएं और जो भी दिल में हो स्पष्ट रूप से कहें। हां शब्दों के चयन का खास ध्यान रखें।
  1. फ्यूचर प्लान साझा करें : बॉयफ्रेंड को खुश रखने के लिए अपने फ्यूचर प्लान के बारे में उन्हें बताएं। उन्हें जताएं कि आप उनको लेकर गंभीर हैं और आने वाली लाइफ उनके साथ बिताना चाहती हैं।
  1. बॉयफ्रेंड की राय पूछें : लड़कियां अपने लाइफ के जरूरी फैसलों में अपने बॉयफ्रेंड से राय ले सकती हैं। इससे उन्हें इंपॉर्टेंट फील होगा और वो आपके करीब आ जाएंगे।
  1. भूल कर भी तुलना न करें : जब किसी इंसान की तुलना की जाती है, तो वह गुस्सा हो जाता है। आपको भी यह पसंद नहीं आता होगा, इसलिए अपने बॉयफ्रेंड के सामने उनकी तुलना किसी अन्य से न करें।
  1. अन्य लड़कों से दूरी बनाए रखना : लड़कों को वैसी लड़कियां खूब भाती हैं, जो उनके साथ लॉयल रहें। बेवजह अन्य लड़कों से बातचीत न करें।
  1. हर बात शेयर करना : छोटी-छोटी बातें शेयर करने से रिश्ता काफी गहरा होता है। बॉयफ्रेंड को हमेशा अपने करीब रखने के लिए आप उनसे हर बात शेयर करें। जैसे आपने क्या खाया, आपका दिन कैसा रहा आदि।

बीते कुछ समय से अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि आपके रिश्ते में बोरियत आ गई है या आपका बॉयफ्रेंड आप पर पहले की तरह ध्यान नहीं दे रहा है, तो लेख में दिए गए टिप्स की मदद से आप दोबारा अपने बॉयफ्रेंड को आकर्षित कर सकती हैं। उन्हें इंप्रेस कर सकती हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि इन टिप्स की मदद से आपकी लव लाइफ में जरूर सकारात्मक बदलाव आएंगे। तो इन टिप्स को अपने तक सीमित न रखें। लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि अन्य लोगों को भी मदद मिले।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख