चमकती त्वचा के लिए 14 बेस्ट स्क्रब के नाम – Best Scrub For Glowing Skin in Hindi

Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

प्रदूषण, डेड स्किन सेल्स और रोमछिद्रों में छुपी गंदगी किसी की भी त्वचा को बेजान और मुरझाई हुई बना देती है। इस कारण एक्सफोलिएशन (त्वचा को स्क्रब की मदद से साफ करना) आपके रूटीन का एक जरूरी स्टेप होना चाहिए। डर्मेटोलॉजिस्ट भी हफ्ते में दो से तीन बार त्वचा को गहराई से साफ करने और चमकती त्वचा के लिए स्क्रब करने की सलाह देते हैं। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम ग्लोइंग स्किन के लिए स्क्रब से जुड़ी जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं। ये स्क्रब ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को कम करने में भी सहायक हो सकते हैं। आइए, जानते हैं चमकती त्वचा के लिए सबसे अच्छे स्क्रब के बारे में।

विस्तार से पढ़ें आगे

लेख के पहले भाग में आप जानेंगे ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब के ब्रांड्स के बारे में।

चमकती त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब के नाम

नीचे ग्लोइंग स्किन के लिए स्क्रब के कुछ बेहतरीन ब्रांड्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। ये सभी प्रोडक्ट्स एक से बढ़कर एक हैं, लेकिन सब एक जैसे नहीं हैं। इस वजह से हमने लेख में प्रोडक्ट के डिस्क्रिप्शन के साथ उसके गुण और अवगुण भी बताए हैं, जिससे आपको अपनी त्वचा के अनुसार सबसे अच्छा फेस स्क्रब चुनने में मदद मिलेगी।

1. सेंट आइव्स, फ्रेश स्किन एप्रीकॉट स्क्रब

Best Scrub For Glowing Skin in Hindi

चमकती त्वचा के लिए सबसे अच्छे स्क्रब की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है सेंट आइव्स, फ्रेश स्किन एप्रीकॉट स्क्रब का। बताया जाता है कि इस स्क्रब में प्राकृतिक एप्रीकॉट का उपयोग किया गया है, जिसके कण कोमलता से त्वचा की सफाई करते हैं। साथ ही यह मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है।

गुण :

  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • त्वचा विशेषज्ञों (डर्मेटोलॉजिस्ट) द्वारा टेस्टेड है।
  • त्वचा को ऑयल फ्री बनाए रखता है।
  • हानिकारक केमिकल जैसे पैराबेंस, मिनरल ऑयल और प्रिजर्वेटिव से मुक्त है।
  • टॉक्सिन फ्री है।
  • किसी एलर्जी का कारण नहीं बनता (हाइपोएलर्जिक)।

अवगुण :

  • संवेदनशील त्वचा वाले पैच टेस्ट करके ही इसका इस्तेमाल करें।

2. एवरयूथ नैचुरल्स एक्सफोलिएटिंग वॉलनट स्क्रब

Best Scrub For Glowing Skin in Hindi

अच्छे फेशियल स्क्रब में एवरयूथ के नैचुरल्स एक्सफोलिएटिंग वॉलनट स्क्रब का नाम भी शामिल है। अखरोट के प्राकृतिक पाउडर से युक्त यह एक प्रभावी स्क्रब है, जो कोमलता से चेहरे की सफाई करता है। यह स्क्रब त्वचा का रंग निखारने में भी मदद कर सकता है।

गुण :

  • एक्ने को रोक सकता है।
  • डार्क स्पॉट्स को कम करने में सहायक हो सकता है।
  • त्वचा में चमक लाने में मदद करता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • पोर्स की गहराई से सफाई करने में मददगार है।
  • ब्लैकहेड्स को कम कर सकता है।
  • बजट फ्रेंडली है।

अवगुण :

  • त्वचा का ऑयल नियंत्रित करने में मदद नहीं करता।

3. ब्लॉसम कोच्चर अरोमा मैजिक मिनरल ग्लो स्क्रब

Best Scrub For Glowing Skin in Hindi

ब्लॉसम कोच्चर का अरोमा मैजिक मिनरल ग्लो स्क्रब भी ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब की इस लिस्ट में शामिल है। त्वचा को मुलायम और कोमल बनाए रखने के लिए हफ्ते में दो से तीन बार इस स्क्रब का उपयोग किया जा सकता है। बताया जाता है कि इस स्क्रब में कई मिनरल हैं, जो त्वचा को साफ और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।

गुण :

  • थोड़ी-सी मात्रा ही पूरे चेहरे के लिए काफी है।
  • ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को कम करने में मदद कर सकता है।
  • महीन रेखाएं हटाने में मदद कर सकता है।
  • स्किन को रेडिएंट ब्राइट लुक दे सकता है।
  • त्वचा को पोषण देने में सहायक है।
  • स्किन के मॉइस्चर कंटेंट में सुधार कर सकता है।
  • महिलाएं और पुरुष दोनों उपयोग कर सकते हैं।

अवगुण :

  • त्वचा को रूखा बना सकता है।

4. एमकैफीन नेकेड एंड रॉ कॉफी फेस स्क्रब

Best Scrub For Glowing Skin in Hindi

एमकैफीन का यह फेस स्क्रब पांच बेहतरीन सामग्री से बनाया गया है। इसमें आर्गन ऑयल, विटामिन-ई, कॉफी, अखरोट और हिबिस्कस के गुण हैं। इन सामग्री के कारण यह स्क्रब त्वचा को एक्स्फोलिएट करने के साथ उसे नम बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। मृत कोशिकाओं को हटाने के साथ यह एक्ने की समस्या और सनटैन हटाने में भी सहायक हो सकता है।

गुण :

  • थोड़ी-सी मात्रा पूरे को चेहरा साफ कर सकती है।
  • एक्स्फोलिएट के साथ मॉइस्चराइज भी करता है।
  • सभी तरह की त्वचा को सूट कर सकता है।
  • स्किन इलास्टिसिटी को बेहतर बना सकता है।
  • बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोक सकता है।
  • चेहरे को स्वस्थ प्राकृतिक ग्लो देता है।
  • एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अप्रूव्ड प्रोडक्ट है।
  • एसएलएस, पैराबेंस, सल्फेट व सिलिकॉन जैसे हानिकारक केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है।

अवगुण :

  • संवेदनशील त्वचा वालों को स्क्रब पार्टिकल हार्श लग सकते हैं। इसलिए, पैच टेस्ट करके ही इसका उपयोग करें।

5. लोटस हर्बल एप्रीस्क्रब फ्रेश एप्रीकॉट स्क्रब

Best Scrub For Glowing Skin in Hindi

कॉस्मेटिक्स जगत में लोटस विश्वसनीय नामों में से एक है। इस कारण हमारी बेस्ट स्क्रब की लिस्ट में अगला नाम लोटस हर्बल एप्रीस्क्रब फ्रेश एप्रीकॉट स्क्रब का। इस फेस स्क्रब में एप्रीकॉट यानी खुबानी का पाउडर है, जिसकी मदद से चेहरे को कोमलता से साफ किया जा सकता है।

गुण :

  • त्वचा की नमी को बनाए रख सकता है।
  • गहराई से चेहरे को साफ करता है।
  • मृत कोशिकाओं को हटा सकता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • अतिरिक्त तेल को निकाल सकता है।
  • ट्यूब पैकेजिंग के कारण ट्रैवल फ्रेंडली है।
  • ब्लैक हेड्स को हटाकर ब्राइट लुक दे सकता है।

अवगुण :

  • संवेदनशील त्वचा वालों को स्क्रब करने वाले पार्टिकल्स थोड़े कड़क लग सकते हैं।

6. वाओ एक्टिवेटेड चारकोल फेस स्क्रब

Best Scrub For Glowing Skin in Hindi

ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब में अगला नाम है, वाओ एक्टिवेटेड चारकोल फेस स्क्रब का। कंपनी का दावा है कि इस बेहतरीन फेस स्क्रब में एक्टिवेटिड चारकोल के साथ एक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव ऑयल, विटामिन-बी3 और बी5 भी पाए जाते हैं। जहां चारकोल त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है, वहीं ओलिव ऑयल और विटामिन उसकी नमी और स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।

गुण :

  • चेहरे को टाइट बनाने के साथ ही ब्राइट ग्लो दे सकता है।
  • एक्ने और उसकी रेडनेस को कम करने में सहायक हो सकता है।
  • गंदगी और अतिरिक्त तेल को निकालता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड है।
  • पैराबेंस और मिनरल ऑयल से मुक्त है।
  • ब्लैकहेड्स हटा सकता है।

अवगुण :

  • कुछ लोगों को इसकी तेज गंध से असहज महसूस हो सकता है।

Why We Think It's Worth Buying

The product has more than 1,557 reviews and is a top choice all around the world.

7. द बॉडी एवेन्यू रोज गेरेनियम स्क्रब

Best Scrub For Glowing Skin in Hindi

द बॉडी एवेन्यू के रोज गेरेनियम स्क्रब को बनाने में 7 ऐसी सामग्रियों का उपयोग किया गया है, जो त्वचा को माइल्ड तरीके से एक्स्फोलिएट करने और स्वस्थ बना सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें गुलाब जल, ग्लिसरीन, कॉर्न स्टार्च, बीसवैक्स, गेरियम ऑयल, वालनट शेल और शिया बटर के गुण हैं।

गुण :

  • टैन को हटा सकता है।
  • मृत कोशिकाओं और इम्प्योरिटी को निकालता है।
  • झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है।
  • ब्लैडहेड्स को हटाने में सहायक हो सकता है।
  • त्वचा का रंग निखारने में मददगार हो सकता है।
  • त्वचा में नमी बनाए रखता है।
  • स्किन को टाइट और रोमछिद्रों को छोटा कर करता है।

अवगुण :

  • थोड़ा महंगा है।

8. फेबेया बायोकेयर नैचुरल सैंडलवुड फेस एंड बॉडी स्क्रब

Best Scrub For Glowing Skin in Hindi

पुराने समय से चंदन का उपयोग त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए किया जा रहा है। इस कारण प्राकृतिक चंदन से बना फेबेया का बायोकेयर नैचुरल स्क्रब, चमकती त्वचा के लिए सबसे अच्छे स्क्रब की हमारी लिस्ट में शामिल है। बताया जाता है कि इसमें मौजूद चंदन त्वचा को गहराई से साफ करके त्वचा का रंग निखार सकता है।

गुण :

  • पैराबेंस, एसएलईएस और मिनरल ऑयल से मुक्त है।
  • त्वचा को चमक दे सकता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • उच्च गुणवत्ता वाली सामग्रियों से बनाया गया है।
  • त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड है।
  • चेहरे के साथ ही शरीर, हाथ व पैर के लिए भी उपयोगी है।
  • महंगा नहीं है।

अवगुण :

  • पहली बार इस्तेमाल करने वालों के लिए इसका छोटा पैक उपलब्ध नहीं है।

9. खादी मौरी हर्बल एंटी टैन स्क्रब

Best Scrub For Glowing Skin in Hindi

खादी मौरी अपने केमिकल मुक्त प्रोडक्ट के लिए जाना जाता है। निर्माता कंपनी के अनुसार, इस स्क्रब में लौंग और कपूर का तेल है, जो डल त्वचा को खिली-खिली और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। खादी के सभी प्रोडक्ट खादी और ग्रामोद्योग आयोग से सर्टिफाइड हैं।

गुण :

  • अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करके त्वचा को ऑयल-फ्री बना सकता है।
  • सन टैन और मृत कोशिकाओं की परत हटाने में मदद करता है।
  • ब्लैकहेड्स को हटाकर त्वचा को ब्राइट और मुलायम बना सकता है।
  • हानिकारक केमिकल जैसे पैराबेंस और एसएलएस से मुक्त है।
  • महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • एक्ने और रैशेज को कम कर सकता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।

अवगुण :

  • बाजार में इससे मिलते-जुलते प्रोडक्ट भी मौजूद हैं, इसलिए सावधानी से इसे चुनें।
  • बोतल की बनावट ऐसी है कि उत्पाद कम होने के बाद इससे उसे निकालने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

10. मामाअर्थ चारकोल फेस स्क्रब

Best Scrub For Glowing Skin in Hindi

चमकती त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब की इस लिस्ट में अगला नाम मामाअर्थ चारकोल फेस स्क्रब का है। इस स्क्रब में एक्टिवेटिड चारकोल है, जो त्वचा को डिटॉक्सिफाई करने और अतिरिक्त तेल निकालने में मदद करता है। इसमें अखरोट भी है, जो मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को स्मूद बनाने में सहायक हो सकता है। इस स्क्रब में टी-ट्री का अर्क भी पाया जाता है, जो त्वचा को एक्ने से बचा सकता है।

गुण :

  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • टैन हटाने में भी मदद करता है।
  • हानिकारक केमिकल युक्त नहीं है।
  • डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्टेड है।
  • कोमलता से त्वचा की सफाई करके पीएच लेवल को बनाए रखता है।
  • त्वचा को ऑयल फ्री बनाए रखने में मदद करता है।
  • एंटीमाइक्रोबियल गुणों से युक्त है, जो एक्ने बैक्टीरिया को कम कर सकता है।
  • 15 साल से ऊपर के सभी वर्ग के लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

अवगुण :

  • संवेदनशील त्वचा वाले पैच टेस्ट करके ही इसका इस्तेमाल करें।
  • साथ ही इसमें मौजूद प्राकृतिक सामग्रियों से अगर किसी को एलर्जी है, तो वह स्क्रब का उपयोग करने से बचें।

11. बेला वीटा ग्लो फेस स्क्रब

Best Scrub For Glowing Skin in Hindi

इस फेस स्क्रब में कई फायदेमंद सामग्रियों का उपयोग किया गया है, जो त्वचा को स्वस्थ बनाती है। ब्रांड के मुताबिक इसमें ओलिव ऑयल, ग्लिसरीन, चंदन, गुलाब, कमल, आर्किड और जैस्मिन अर्क, अखरोट, एलोवेरा, केसर व खीरा आदि का उपयोग किया गया है। ये सभी त्वचा को साफ और कोमल बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। चमकती त्वचा के लिए स्क्रब के रूप में आप इसका उपयोग भी कर सकते हैं।

गुण :

  • चेहरे को फेयरनेस और ब्राइट लुक दे सकता है।
  • एंटी-एजिंग गुण है, जो झुर्रियों और अन्य बढ़ती उम्र के लक्षण को कम कर सकता है।
  • दाग-धब्बों को कम कर सकता है।
  • टैन हटाने में मदद करता है।
  • एसएलएस और पैराबेंस फ्री है।
  • इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन (ISO) से क्वालिटी सर्टिफाइड है।
  • जूट के बैग के साथ आता है।

अवगुण :

  • संवेदनशील त्वचा वाले चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

12. बेला वीटा ऑर्गेनिक चारकोल डी टेन रिमूवल स्क्रब

Best Scrub For Glowing Skin in Hindi

अगर आप अभी किसी गर्म जगह से होकर अनचाहा टैन लेकर आएं हैं, तो बेला वीटा का यह डी-टैन स्क्रब उपयोग कर सकते हैं। इस स्क्रब में एक्टिवेटिड चारकोल है, जो टैन हटाकर त्वचा का रंग साफ कर सकता है। इसमें मुल्तानी मिट्टी भी है, जो डेड सेल्स को हटा सकता है। इनके अलावा, इस स्क्रब में ग्लिसरीन, चंदन का तेल, हल्दी का तेल, रोजमेरी ऑयली, ग्रीन टी एक्सट्रेक्ट, एलोवेरा, केसर व खीरा आदि का उपयोग किया गया है।

गुण :

  • स्क्रब में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • इसका इस्तेमाल महिलाएं और पुरुष, दोनों कर सकते हैं।
  • स्किन को फ्लोलेस बनाने में सहायक हो सकता है।
  • रेडनेस और सनबर्न को हील कर सकता है।
  • त्वचा का रंग निखार सकता है।
  • एंटीएजिंग गुणों से समृद्ध होने का दावा है।
  • हानिकारक केमिकल युक्त नहीं है।

अवगुण :

  • डिस्काउंट न मिलने पर यह प्रोडक्ट महंगा लग सकता है।

13. काया यूथ ऑक्सी-इन्फ्यूजन फेस स्क्रब

Best Scrub For Glowing Skin in Hindi

काया को त्वचा विशेषज्ञों द्वारा बनाया गया है, ऐसा दावा इस ब्रांड का है। निर्माता कंपनी के अनुसार, इस फेस स्क्रब में एलोवेरा, अखरोट और विटामिन-ई पाए जाते हैं, जो त्वचा को एक्स्फोलिएट करने और मुलायम बनाने में मदद करते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब के रूप में इसका उपयोग किया जा सकता है।

गुण :

  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • त्वचा को पॉलिश करके निखरा और चमकदार बना सकता है।
  • रोमछिद्रों को खोलकर गहराई से त्वचा को साफ करता है।
  • डार्क स्पोट्स और पिगमेंटेशन को कम कर सकता है।
  • त्वचा को जवां बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
  • क्लिनिकली सर्टिफाइड है।

अवगुण :

  • पैराबेंस युक्त है।

14. सीबॉनकेयर टर्मरिक एंड सैंडलवुड फेस स्क्रब

Best Scrub For Glowing Skin in Hindi

ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब की इस लिस्ट में आखिरी प्रोडक्ट है सीबॉनकेयर टर्मरिक एंड सैंडलवुड फेस स्क्रब। इस स्क्रब में हल्दी और चंदन पाए जाते हैं। जहां चंदन त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाता है, वहीं हल्दी के एंटीमाइक्रोबियल गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इनके साथ इस स्क्रब में डेड सी सॉल्ट और एलोवेरा अर्क भी हैं।

गुण :

  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • एजिंग को कम करके जवां लुक दे सकता है।
  • त्वचा और रोम छिद्रों को कसने का काम कर सकता है।
  • त्वचा को ऑयल फ्री बनाए रखता है।
  • त्वचा को एक्स्फोलिएट करने में मदद कर सकता है।
  • नमी बनाए रख सकता है।
  • हानिकारक सुगंध और केमिकल जैसे पैराबेंस, सल्फेट व एसएलएस से मुक्त है।
  • त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रखने में मदद कर सकता है।

अवगुण :

  • थोड़ा महंगा है।

अंत तक पढ़ें लेख

अगले भाग में आप चमकती त्वचा के लिए सबसे अच्छे स्क्रब चुनने के तरीके के बारे में जानेंगे।

चमकती त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब कैसे चुनें?

चमकती त्वचा के लिए सबसे अच्छा स्क्रब चुनने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है, क्या हैं वो बातें आइए जानते हैं।

  1. सभी की त्वचा एक जैसी नहीं होती। इस कारण ग्लोइंग स्किन के लिए स्क्रब अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही खरीदें।
  1. हमेशा कोशिश करें कि आप हर्बल प्रोडक्ट को महत्व दें। कॉस्मेटिक्स जितना हर्बल होगा, उतना बेहतर होगा।
  1. चमकती त्वचा के लिए स्क्रब खरीदते समय ध्यान दें कि वह मल्टीपर्पस हो, जैसे वह मृत कोशिकाएं हटाने के साथ टैन भी हटाए या यूवी किरणों से भी बचाए। इससे आपको ढेर सारे अन्य प्रोडक्ट का उपयोग नहीं करना पड़ेगा।
  1. अखरोट, ग्रीन टी, एप्रीकॉट के अर्क जैसे प्राकृतिक प्रोडक्ट और मॉइस्चराइजिंग ऑयल्स से युक्त स्क्रब का चयन करें। ये डेड सेल्स हटाने के साथ त्वचा को नम बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।
  1. यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) एवं सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (CDSCO) द्वारा सर्टिफाइड प्रोडक्ट का चयन करें। इन्हें उपयोग के लिए सुरक्षित माना जाता है।

लेख में बताए गए चमकती त्वचा के लिए सबसे अच्छे स्क्रब की मदद से आपको अपने लिए बेस्ट स्क्रब चुनने में मदद मिल सकती है। अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान है, तो ग्लोइंग स्किन के लिए स्क्रब का उपयोग करने से फायदा हो सकता है, लेकिन इनका उपयोग सीमित रूप से यानी हफ्ते में दो से तीन बार ही करें। माना जाता है कि इनका अधिक उपयोग स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। बस लेख में बताई गई बातों को ध्यान में रखते हुए चमकती त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब की लिस्ट से अपने लिए सबसे अच्छा स्क्रब आज ही ऑर्डर करें।

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख