Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

त्वचा की रंगत को निखारने के लिए युवतियां न जाने क्या-क्या करती हैं। कभी घरेलू उपाय, तो कभी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की शॉपिंग। ये सब तो अपनी-अपनी जगह ठीक है, लेकिन सवाल यह उठता है कि रात को त्वचा के लिए क्या करती हैं? जिस तरह शरीर को पोषण देने के लिए दिन-रात दोनों वक्त खाना जरूरी होता है, वैसे ही त्वचा की रंगत को निखारने और स्वस्थ बनाने के लिए नाइट क्रीम की आवश्यकता होती है। जी हां, त्वचा को जैसे डे क्रीम की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही नाइट क्रीम भी आवश्यक है। ये त्वचा का रंग साफ करने वाली नाइट क्रीम ही हैं, जिसे लगाने के बाद अगली सुबह आपकी त्वचा खिली-खिली हो सकती है। इसलिए, स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम सबसे अच्छी फेयरनेस नाइट क्रीम के बारे में बता रहे हैं। यहां रिव्यू के साथ जानिए चेहरे का रंग साफ करने वाली सबसे अच्छी नाइट क्रीम कौन सी है।

आगे स्क्रॉल करें

मार्केट में चेहरे का रंग साफ करने की नाइट क्रीम कई सारी हैं। यहां जानिए चेहरे का रंग साफ करने वाली बेस्ट नाइट क्रीम के बारे में।

रंग साफ करने के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम के नाम

नीचे त्वचा का रंग साफ करने के लिए बेस्ट नाइट क्रीम के रिव्यू पढ़ें और अपनी त्वचा अनुसार इनका चुनाव करें।

1. लैक्मे एब्सोल्यूट परफेक्ट रेडियेंस स्किन नाइट क्रीम

 Lakme Absolute Perfect Radiance Skin Night Cream

चेहरे का रंग साफ करने के लिए नाइट क्रीम की इस लिस्ट में पहला ब्रांड लैक्मे है। यह बात लगभग सभी को पता होगी कि लैक्मे एक जाना-माना ब्यूटी प्रोडक्ट्स ब्रांड है। इसी ब्रांड का प्रोडक्ट है, लैक्मे एब्सोल्यूट परफेक्ट रेडियेंस स्किन नाइट क्रीम। इस स्किन लाइटनिंग नाइट क्रीम को कीमती माइक्रो-क्रिस्टल और त्वचा की रंगत को हल्का करने वाले विटामिन के साथ तैयार किया गया है। यह नाइट क्रीम रात भर आपकी त्वचा को पोषण दे सकती है।  इसके उपयोग से सुबह आपकी त्वचा में निखार और ताजगी आ सकती है। कंपनी का दावा है कि इसे लगाने के कुछ दिनों में ही त्वचा में फर्क महसूस हो सकता है।

गुण:

  • त्वचा को रिपेयर कर सकती है।
  • इसके उपयोग से स्किन टोन हल्की हो सकती है।
  • यह आसानी से त्वचा में अवशोषित हो सकती है।
  • त्वचा के टेक्सचर में सुधार हो सकता है।
  • त्वचा को कोमल और मुलायम बना सकती है।
  • यह चिपचिपाहट रहित है।
  • इसकी खुशबू मनमोहक है।

अवगुण:

  • इसकी टब पैकेजिंग है, जिस कारण इसे उंगली से निकालना होता है।
  • हो सकता है ड्राई स्किन के लिए उपयुक्त न हो।

2. लोटस हर्बल्स व्हाइटग्लो स्किन व्हाइटिंग एंड ब्राइटनिंग नरिशिंग नाइट क्रीम

 Lotus Herbals Whiteglow Skin Whitening and Brightening Nourishing Night Cream

लोटस हर्बल्स की इस नाइट क्रीम को एडवांस फॉर्मूला के तहत तैयार किया गया है। इसमें अंगूर, शहतूत, सैक्सीफ्रैगा (saxifraga) अर्क और दूध का मिश्रण है। कंपनी का दावा है कि इसे हर तरह की त्वचा वाले लोग उपयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह क्रीम सिर्फ रात में ही नहीं, बल्कि दिन में भी सूरज की हानिकारक यूवीए और यूवीबी किरणों के प्रभाव से बचाव कर सकती है। रात को इसके उपयोग के बाद सुबह उठते ही त्वचा निखरी हुई लग सकती है। साथ ही इसके नियमित उपयोग से अनइवेन पिगमेंटेशन में भी सुधार हो सकता है।

गुण:

  • लाइटेंस – इसके उपयोग से दाग-धब्बे हल्के हो सकते हैं।
  • वाइटेंस – चेहरे की रंगत हल्की हो सकती है।
  • ब्राइटेंस – चेहरे पर ग्लो आ सकता है।
  • यह चिपचिपाहट रहित है।
  • इसकी थोड़ी-सी मात्रा ही काफी है।
  • त्वचा कोमल और मुलायम हो सकती है।
  • इसकी भीनी-भीनी खुशबू मनमोहक है।

अवगुण:

  • इसकी जार पैकेजिंग है, इसलिए क्रीम को उंगली से निकालना पड़ता है।
  • पिंपल्स के दाग पर कुछ खास असरदार नहीं है।
  • इसमें केमिकल्स हैं।
  • ऑयली स्किन वालों को कील-मुंहासे हो सकते हैं।

3. गार्नियर स्किन नैचुराल्स व्हाइट कंप्लीट नाइट क्रीम

Garnier Skin Naturals White Complete Night Cream

चर्चित ब्रांड्स की अगर बात की जाए, तो गार्नियर भी पीछे नहीं है। चेहरे का रंग साफ करने वाली बेस्ट नाइट क्रीम में गार्नियर की यह नाइट क्रीम शामिल है। यह दही और नींबू के गुणों से समृद्ध है, जिस कारण इसे त्वचा का रंग साफ करने वाली नाइट क्रीम में प्रभावी तरीके से शामिल किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, यह हल्की और आसानी से त्वचा में अवशोषित होने वाली नाइट क्रीम है।

गुण:

  • इसके उपयोग से त्वचा की डलनेस कम हो सकती है।
  • यह क्रीम के साथ-साथ त्वचा के लिए एक्सफोलिएटर भी बन सकती है।
  • इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे कम हो सकते हैं।
  • इस नाइट क्रीम के उपयोग से त्वचा मॉइस्चराइज हो सकती है।
  • इसका उपयोग रातभर त्वचा को पोषण प्रदान कर रेशमी फिनिश दे सकता है।

अवगुण:

  • यह जार पैकेजिंग में है।
  • दाग-धब्बों पर इस क्रीम का असर होने में वक्त लग सकता है।
  • हो सकता है संवेदनशील त्वचा वालों को सूट न करे।

4. ओले नैचुरल व्हाइट 7 इन वन नाइट नरिशिंग रिपेयर क्रीम

Olay Natural White 7 In One Night Nourishing Repair Cream

ओले की यह नाइट नरिशिंग रिपेयर क्रीम त्वचा को न सिर्फ स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है, बल्कि स्किन टोन को निखारने में भी सहायक हो सकती है। प्रो विटामिन-बी5, विटामिन ई और निआसिनामाइड (niacinamide-विटामिन बी₃ का एक रूप है) से युक्त यह नाइट क्रीम, त्वचा को जवां बनाए रखने में सहायक हो सकता है। इसकी खुशबू भी आकर्षण का केंद्र बन सकती है।

गुण:

  • यह क्रीम सोते वक्त त्वचा पर अपना लगातार असर कर सकती है।
  • कंपनी का दावा है कि यह क्रीम, त्वचा से मेलेनिन को कम कर रंगत को निखार सकती है।
  • इसके उपयोग से बेजान त्वचा में चमक आ सकती है।
  • त्वचा हाइड्रेट हो सकती है।
  • आसानी से त्वचा में अवशोषित होने वाली यह क्रीम चिपचिपाहट रहित है।
  • नियमित उपयोग से कील-मुंहासों के दाग-धब्बे कम हो सकते हैं।
  • रात को लगाने के बाद अगली सुबह त्वचा कोमल और मुलायम हो सकती है।

अवगुण:

  • इसकी टब पैकेजिंग है।
  • स्किन टोन में सुधार करने में कुछ खास प्रभावकारी नहीं है।

5. पॉन्ड्स एज मिरेकल रिंकल करेक्टर नाइट क्रीम

 Ponds Age Miracle Wrinkle Corrector Night Cream

वर्षों से लोगों के दिलों में राज करने वाले चर्चित कॉस्मेटिक ब्रांड पॉन्ड्स ने कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का निर्माण किया है। उन्हीं में से एक है पॉन्ड्स का एज मिरेकल रेंज। इसमें डे क्रीम तो है ही साथ ही इसकी नाइट क्रीम भी मार्केट में आ चुकी है। अगर कोई नाइट क्रीम त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ झुर्रियों को भी कम करे, तो उससे बेहतर कुछ नहीं है। कुछ ऐसे ही गुणों से भरपूर है पॉन्ड्स की यह एज मिरेकल रिंकल करेक्टर नाइट क्रीम। रेटिनॉल युक्त यह नाइट क्रीम त्वचा के प्रीमैच्योर साइंस ऑफ एजिंग को कम कर सकती है। इसके उपयोग के बाद न सिर्फ त्वचा की मृत कोशिकाएं निकल सकती हैं, बल्कि त्वचा को जवां चमक भी मिल सकती है। रात को किसी खास पार्टी में जाने से पहले मेकअप प्राइमर के तौर पर भी इस नाइट क्रीम को इस्तेमाल किया जा सकता है। फाउंडेशन लगाने से ठीक पहले प्राइमर के तौर पर इस त्वचा का रंग साफ करने वाली नाइट क्रीम को उपयोग कर सकते हैं।

गुण:

  • यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकती है।
  • यह एंटी-रिंकल और एंटी-एजिंग नाइट क्रीम है।
  • यह त्वचा की ऊपरी परत की मृत कोशिकाओं को तेजी से हटा सकती है।
  • यह विटामिन-बी3 और विटामिन-ई फॉर्मूला से तैयार की गई नाईट क्रीम है।
  • यह रातभर त्वचा को पोषण प्रदान कर सकती है।
  • यह हल्की और आसानी से त्वचा में अवशोषित होने वाली नाइट क्रीम है।
  • इसके उपयोग के बाद सुबह त्वचा पर फ्रेश ग्लो आ सकता है।
  • यह क्रीम त्वचा की बनावट में सुधार कर सकती है।
  • इसे रोज उपयोग किया जा सकता है।

अवगुण

  • इसमें परफ्यूम है।
  • हो सकता है, संवेदनशील त्वचा में इसके उपयोग के बाद जलन की समस्या हो ।
  • यह जार पैकेजिंग में उपलब्ध है।

6. वीएलसीसी स्निग्धा स्किन व्हाइटिंग नाइट क्रीम

 VLCC Snigdha Skin Whitening Night Cream

चेहरे का रंग साफ करने वाली बेस्ट नाइट क्रीम की लिस्ट में वीएलसीसी की स्निग्धा स्किन व्हाइटिंग नाइट क्रीम शामिल है। यह त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने वाली क्रीम है, जो त्वचा को रिपेयर करने में सहायक हो सकती है। इसके उपयोग से बेजान त्वचा की समस्या कम हो सकती है। हर रात सोने से पहले इसके उपयोग के बाद अगली सुबह त्वचा में दमकता निखार आ सकता है।

गुण:

  • यह ऑल स्किन टाइप्स नाइट क्रीम है।
  • यह क्रीम त्वचा को जवां बनाने के साथ-साथ हायड्रेट भी रख सकती है।
  • इसके उपयोग से दाग-धब्बे कम हो सकते हैं।
  • प्रदूषण और धूप के कारण त्वचा पर जमने वाले कालेपन की परत से बचाव कर सकती है।
  • इसके उपयोग से स्किन टोन हल्की हो सकती है।

अवगुण:

  • जार पैकेजिंग के कारण यह अनहाइजीनिक हो सकता है।
  • संभव है कि संवेदनशील नाक वाले लोगों को इसकी गंध तीव्र लग सकती है।
  • यह ग्रीसी है।
  • हो सकता है कि तैलीय त्वचा वालों पर कुछ खास असरदार न हो।

7. मामाअर्थ ओवरनाइट रिपेयर नाइट क्रीम

Mamaarth Overnight Repair Night Cream

आजकल मामाअर्थ के भी कई प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलब्ध हैं। उन्हीं में से एक है ओवरनाइट रिपेयर नाइट क्रीम। केसर और डेजी फ्लावर के गुणों से युक्त यह नाइट क्रीम त्वचा के प्राकृतिक रंगत को निखारने में सहायक हो सकती है। साथ ही इस क्रीम में कोलेजन गुण होता है, जो त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार कर एंटी-रिंकल इफेक्ट दिखा सकता है।

गुण:

  • यह ऑल स्किन टाइप्स नाइट क्रीम है।
  • यह हल्की क्रीम है।
  • इसमें बादाम ऑयल, जैतून ऑयल व शीया बटर है, जो त्वचा की खोई हुई नमी को लौटा सकता है।
  • त्वचा में किसी प्रकार के सूजन को कम कर सकता है।
  • डेजी फ्लावर होने के कारण यह एक्सफोलिएटर की तरह भी काम कर सकता है।
  • कंपनी का दावा है कि इसमें एसएलएस (SLS), मिनरल ऑयल, सल्फेट, पैराबेन्स, पेट्रोलियम, आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव, रंग और खुशबू मौजूद नहीं है।
  • दाग-धब्बों को हल्का करने में सहायक हो सकता है।
  • त्वचा को चमकदार बना सकता है।

अवगुण:

  • संवेदनशील त्वचा के लिए पूरी तरह उपयुक्त न हो, जलन की समस्या हो सकती है।

8. लोटस प्रोफेशनल फायटोआरएक्स व्हाइटिंग और ब्राइटनिंग नाइट क्रीम

 Lotus Professional FireRX Whitening and Brightening Night Cream

लोटस प्रोफेशनल की फायटोआरएक्स व्हाइटिंग और ब्राइटनिंग नाइट क्रीम में आकर्षक भीनी-भीनी सुगंध होती है। सामान्य से लेकर रूखी त्वचा में नई जान डालने वाली यह क्रीम दाग-धब्बों को भी हल्का करने में सहायक हो सकती है। इसके उपयोग के बाद आप हर सुबह दमकती त्वचा पा सकती हैं। यह नाइट क्रीम त्वचा को रिपेयर करने से लेकर छिपे हुए निखार को उजागर करने तक में मदद कर सकती है।

गुण:

  • इसके उपयोग से त्वचा में कसावट आ सकती है।
  • फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करने में सहायक हो सकती है।
  • विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से युक्त यह क्रीम त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले क्षति से बचाव कर सकती है।
  • त्वचा को पर्याप्त पोषण दे सकती है।
  • यह हायड्रेटर की तरह भी काम कर सकती है।
  • इसके उपयोग के बाद सुबह त्वचा में फ्रेश निखार आ सकता है।

अवगुण:

  • यह क्रीम गाढ़ी है और त्वचा पर हैवी लग सकती है।
  • तैलीय त्वचा वाले लोगों को पिंपल्स की समस्या हो सकती है।
  • इसकी टब पैकेजिंग है।

9. पॉन्ड्स व्हाइट ब्यूटी नाइट क्रीम

 Ponds White Beauty Night Cream

त्वचा का रंग साफ करने के लिए बेस्ट नाइट क्रीम की इस लिस्ट में पॉन्ड्स का एक और प्रोडक्ट शामिल हो चुका है। वर्षों से उपयोग किए जाने वाले पॉन्ड्स के प्रोडक्ट्स ने वक्त के साथ-साथ और कस्टमर्स के जरूरतों के अनुसार अपने आप में बदलाव किया है। यही कारण है कि पॉन्ड्स ने हमेशा बेहतर प्रोडक्ट्स का निर्माण किया है। उन्हीं बेहतर प्रोडक्ट्स में से एक है, पॉन्ड्स की वाइट ब्यूटी नाइट क्रीम, जो आसानी से त्वचा में अवशोषित होकर निखार दे सकती है। यह क्रीम त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर उसे स्वस्थ बनाने के साथ-साथ सॉफ्ट भी बना सकती है।

गुण:

  • इस क्रीम के उपयोग से फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम हो सकती है।
  • त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार हो सकता है।
  • सेल रिजेनेरशन यानी कोशिकाओं का पुनःनिर्माण कर, त्वचा को स्वस्थ बना सकती है।
  • त्वचा को पोषण दे सकती है।
  • यह एक हायड्रेटर की तरह भी काम कर सकती है।
  • इसमें स्किन लाइटनिंग विटामिन्स हैं, जो त्वचा की रंगत में सुधार कर सकते हैं।

अवगुण:

  • यह जार पैकेजिंग में है।
  • इसमें पैराबेंस है।
  • गर्मियों में उपयोग करने से त्वचा में थोड़ी चिपचिपाहट हो सकती है।

10. नूरे (Nuray) नैचुरल्स नाइट फर्मिंग क्रीम

 Nuray Naturals Night Firming Cream

नूरे नैचुरल्स की नाइट फर्मिंग क्रीम कई लोगों के लिए नई हो सकती है। यह क्रीम त्वचा में कसावट लाकर एजिंग को कम करने के साथ-साथ स्वस्थ चमक देने का काम कर सकती है। यह नाइट क्रीम आपकी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा हो सकती है। यह क्रीम खीरा, एलोवेरा जेल, हाइड्रोक्लिक एसिड और विटामिन (ई और सी) के गुणों से भरपूर है। यह नाइट क्रीम रातभर त्वचा को रिपेयर करने में मदद कर सकती है। यह ब्रांड नाइट क्रीम का अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

गुण:

  • इस नाइट क्रीम के उपयोग से त्वचा शुष्क नहीं होती है।
  • हाइड्रेटर की तरह काम कर सकती है।
  • कंपनी का दावा है कि इसमें पैराबेन्स, सल्फेट, मिनरल ऑयल, सिंथेटिक खुशबू, आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव नहीं हैं।
  • यह क्रीम त्वचा को स्वस्थ बनाने में सहायक हो सकती है।
  • इसके उपयोग से त्वचा कोमल हो सकती है।

अवगुण:

  • यह अन्य नाइट क्रीम की तुलना में चिपचिपी है।
  • हो सकता है इसकी खुशबू हर संवेदनशील नाक वाले लोगों को पसंद न आए।

चेहरे का रंग साफ करने वाली बेस्ट नाइट क्रीम का सही तरीके से उपयोग करना भी जरूरी है। इसलिए, त्वचा का रंग साफ करने के लिए बेस्ट नाइट क्रीम लगाने के टिप्स जानते हैं।

चेहरे का रंग साफ करने वाली नाइट क्रीम को सही तरीके से इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स

नीचे पढ़ें त्वचा का रंग साफ करने के लिए बेस्ट नाइट क्रीम लगाने का सही तरीका :

  • सबसे पहले अपनी त्वचा के अनुसार सही नाइट क्रीम का चुनाव करें।
  • अगर चेहरे पर मेकअप लगा है, तो पहले मेकअप क्लींजर से मेकअप हटा लें।
  • इसके अलावा, चेहरे को हल्के फेसवाश से धो भी सकते हैं।
  • अब चेहरे को नर्म तौलिये से हल्के-हल्के से पोंछ लें।
  • अब अपनी हथेली पर आवश्यकतानुसार नाइट क्रीम लें।
  • फिर इसे फिंगर टिप की मदद से डॉट-डॉट करके पूरे चेहरे व गर्दन पर लगा लें।
  • अब सर्कुलर मोशन में हल्के-हल्के मालिश कर इसे अच्छी तरह मिलाएं, ताकि यह त्वचा में अच्छे अवशोषित हो जाए।
  • हमेशा सोने से आधा घंटा पहले नाइट क्रीम लगाएं, ताकि क्रीम त्वचा में अच्छे से अवशोषित हो जाए।

आशा करते हैं कि इस लेख में दिए गए चेहरे का रंग साफ करने की नाइट क्रीम के रिव्यू पढ़ने के बाद आपको अपनी स्किन के अनुसार त्वचा का रंग साफ करने के लिए बेस्ट नाइट क्रीम का चुनाव करने में सहायता मिलेगी। सबसे अच्छी बात तो यह है कि चेहरे का रंग साफ करने वाली बेस्ट नाइट क्रीम की खरीददारी करने के लिए आपको बाजार दौड़ने की जरूरत नहीं है। जरूरत है, तो बस ‘बाई नाउ’ बटन पर क्लिक कर अमेजन लिंक से अपनी पसंदीदा फेयरनेस नाइट क्रीम ऑर्डर करने की। हम यह राय भी देंगे कि चेहरे का रंग साफ करने वाली बेस्ट नाइट क्रीम के उपयोग के साथ-साथ अपनी डाइट और ब्यूटी रूटीन का भी ध्यान रखें, ताकि त्वचा पर जल्द ही स्वस्थ निखार आ सके।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख