चेहरे के लिए 10 बेस्ट फेस स्क्रब – Best Face Scrubs in hindi

Medically reviewed by Dr. Suvina Attavar, MBBS, DVD Dr. Suvina Attavar Dr. Suvina AttavarMBBS, DVD linkedin_icon
Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

आप फेसवॉश और टोनिंग के साथ हर तरीके से चेहरे की देखभाल कर रही हैं, लेकिन चेहरे पर चमक नहीं दिख रही है। ध्यान से सोचिए कि कहीं आप कुछ भूल तो नहीं कर रही हैं? क्या आप अपनी त्वचा की स्क्रबिंग कर रही हैं? अगर नहीं, तो स्क्रबिंग शुरू कर दें। साथ ही अपने स्क्रब पर ध्यान दें कि क्या वो आपकी त्वचा के लिए सही है? स्क्रबिंग का फायदा तभी है, जब फेस स्क्रब आपकी त्वचा के अनुकूल हो।

फेस स्क्रब के फायदे आपको तभी दिखेंगे, जब आप अपने चेहरे के लिए सही फेस स्क्रब का चुनाव करेंगी। इसलिए, स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको चेहरे के लिए बेस्ट फेस स्क्रब के बारे में जानकारी देंगे। इस लेख में जानिए बाजार में चेहरे के लिए बेस्ट फेस स्क्रब कौन-कौन से उपलब्ध हैं।

यहां हम न सिर्फ बेस्ट फेस स्क्रब से आपका परिचय करवाएंगे, बल्कि उनके गुण भी बताएंगे।

फेस स्क्रब का नाम – Face Scrub Names in Hindi

1. वासो सॉफ्ट + कशी पॉलिशर (Waso Soft + Cushy Polisher)

शीसेडो (Shiseido) शायद कई लोगों के लिए नया ब्रांड हो सकता है, लेकिन अभी मार्केट में इसने अपनी जगह बनाई है। अगर बात करें बेस्ट फेस स्क्रब की, तो वासो सॉफ्ट + कशी पॉलिशर इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। यह त्वचा को कोमतला से एक्सफोलिएट करता है और त्वचा की चमक बढ़ाने का काम करता है। साथ ही यह अशुद्धियों को दूर कर त्वचा को साफ करने का काम करता है। इस स्क्रब में सोया का अर्क होता है, जो त्वचा के छिद्रों को खोलने में मदद करता है और अतिरिक्त सीबम उत्पादन को कम करने में मदद कर सकता है।

गुण :
  • यह तैलीय नहीं है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा विशेषज्ञों की ओर से प्रमाणित है।
  • मुंहासे रोकने में मददगार है।
  • यह बायोडिग्रेडेबल (Biodegradable) है।
  • इसमें पैराबेन और एसएलएस (एक प्रकार का केमिकल) मौजूद नहीं है।
अवगुण :
  • कुछ भी नहीं है।
रेटिंग : 5/5

यहां से खरीदें।

2. क्लिनिक 7-डे स्क्रब क्रीम रिंस-ऑफ फॉर्मूला (Clinique 7-Day Scrub Cream Rinse-Off Formula)

क्लिनिक के कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बाजार में मौजूद हैं और लोगों द्वारा ये पसंद भी किए जा रहे हैं। उन्हीं उत्पादों में से एक है क्लिनिक 7-डे स्क्रब क्रीम रिंस-ऑफ फॉर्मूला, जो चेहरे के लिए बेस्ट फेस स्क्रब में से एक है। यह एक्सफोलिएंट आपकी त्वचा में चमक लाता है और त्वचा की बनावट में सुधार करता है। इसके नियमित उपयोग से आपके चेहरे की फाइन लाइन्स, और बढ़ती उम्र के दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है। यह त्वचा को रूखा नहीं बनाता है और त्वचा के प्राकृतिक तेल को बरकरार रखता है। साथ ही यह त्वचा को मॉइस्चराइज कर उसे कोमल बनाने में मदद कर सकता है।

गुण :
  • इसमें पैराबेन नहीं है।
  • कोई कृत्रिम सुगंध नहीं है।
  • त्वचा विशेषज्ञों द्वारा जांच-परखकर तैयार किया गया है।
  • त्वचा को अच्छे से साफ कर सकता है।
  • स्किन को मॉइस्चराइज कर सकता है।
  • त्वचा को कोमल बनाने में मदद कर सकता है।
अवगुण :
  • एक भी नहीं है।
रेटिंग : 5/5

यहां से खरीदें।

3. खादी मौरी चारकोल फेस स्क्रब (Khadi Mauri Charcoal Face Scrub)

आयुर्वेदिक प्रोडक्ट सुरक्षित माने जाते हैं। उन्हीं आयुर्वेदिक उत्पादों में से एक है खादी मौरी चारकोल फेस स्क्रब। खादी के प्रोडक्ट काफी कम वक्त में लोगों के बीच चर्चित हो गए हैं। खादी के शैम्पू, क्रीम व ऑयल तो पहले से ही मौजूद हैं और अब स्क्रब भी इसमें शामिल हो चुका है। खादी मौरी चारकोल फेस स्क्रब में एक्टिवेटेड चारकोल मौजूद होते हैं, जो त्वचा की अशुद्धियों को निकालकर त्वचा को साफ करने में मददगार साबित हो सकते हैं। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाता है। साथ ही त्वचा के दाग-धब्बों और झाइयों को कम कर त्वचा को निखारने में मदद कर सकता है। यह अतिरिक्त सीबम उत्पादन को नियंत्रित करने और आपकी त्वचा में प्राकृतिक चमक लाने में मदद कर सकता है।

गुण :
  • इसमें पैराबेन नहीं है।
  • इसमें एसएलएस नहीं है।
  • इसमें कोई भी अन्य हानिकारक रसायन नहीं है।
  • यह आईएसओ (ISO), जीएमपी (GMP), डब्ल्यूएचओ (WHO) मानकों के अनुसार निर्मित है।
  • इसका जानवरों पर परीक्षण नहीं किया गया है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह बजट में है।
अवगुण :
  • कोई भी नहीं है।
रेटिंग : 5/5

यहां से खरीदें ।

4. कीयो कैफीनेटेड फेस स्क्रब (Keeo Caffeinated Face Scrub)

इस कैफीनयुक्त फेस स्क्रब में अरेबिका कॉफी के दाने होते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होता है, जो त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षणों का असर नहीं पड़ने देता। यह आपकी त्वचा को सौम्य तरीके से एक्सफोलिएट कर उसमें गहराई से चमक लाता है। इस एक्सफोलिएंट में एसेंशियल ऑयल और शिया बटर मौजूद होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं।

गुण :
  • इसमें कोई हानिकारक रसायन नहीं है।
  • इसमें कोई सल्फेट नहीं है।
  • इसमें किसी भी तरह के जीव-जंतु के अवशेष शामिल नहीं हैं (100% शाकाहारी-वीगन)।
  • आपकी त्वचा को सूखा नहीं रखता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • इसकी खुशबू मनमोहक है।
अवगुण :
  • कुछ भी नहीं है।
रेटिंग : 5/5

यहां से खरीदें।

5. कामा आयुर्वेद कुंकुमादि ब्राइटनिंग आयुर्वेदिक फेस स्क्रब (Kama Ayurveda Kumkumadi Brightening Ayurvedic Face Scrub)

हमारे बेस्ट फेस स्क्रब के लिस्ट में एक और आयुर्वेदिक प्रोडक्ट शामिल है, जिसका नाम है कामा आयुर्वेद कुंकुमादि ब्राइटनिंग आयुर्वेदिक फेस स्क्रब। इस आयुर्वेदिक एक्सफोलिएट में कुंकुमादि तैलम शामिल है। यह आयुर्वेदिक घटक फाइन लाइन्स को कम करने में मदद कर सकता है। इसके उपयोग से चेहरे पर चमक आती है और रंगत में निखार आता है। यह कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसमें केसर के अर्क भी मौजूद हैं, जो पिगमेंटेशन को कम कर सकते हैं और क्षतिग्रस्त त्वचा को स्वस्थ करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह त्वचा को प्रदूषण से होने वाली क्षति से बचाव और त्वचा को साफ और हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।

गुण :
  • यह 99.5% प्राकृतिक है।
  • कोई कृत्रिम रंग नहीं है।
  • कोई कृत्रिम सुगंध नहीं है।
  • कोई पैराबेन नहीं है।
  • इसमें पेट्रोकेमिकल नहीं है।
  • इसमें यूरिया नहीं है।
  • इसका जानवरों पर परीक्षण नहीं किया गया है।
  • त्वचा को कोमल बनाता है।
  • टैन को हटाने में मदद कर सकता है।
  • यह दाग-धब्बों और डार्क सर्कल को कम करने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा में चमक लाता है।
  • अन्य स्क्रब की तुलना में सस्ता है।
  • यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
  • त्वचा को तैलीय नहीं बनाता है।
  • यह नॉर्मल से सूखी त्वचा के लिए ज्यादा असरदार हो सकता है।
  • इसकी टब पैकेजिंग है, लेकिन इसके साथ स्क्रब को लगाने के लिए स्पैटुला (Spatula) मौजूद है, जिस कारण इसे लगाने के लिए उंगलियों का उपयोग करने की जरूरत नहीं होती।
अवगुण :
  • एक भी नहीं है।
रेटिंग : 5/5

यहां से खरीदें।

6. बायोटिक बायो पपाया रिवाइटलाइजिंग टैन-रिमूवल स्क्रब (Biotique Bio Papaya Revitalizing Tan-Removal Scrub)

चेहरे के लिए बेस्ट फेस स्क्रब के लिस्ट में हमारा अगला प्रोडक्ट है, बायोटिक बायो पपाया रिवाइटलाइजिंग टैन-रिमूवल स्क्रब। इस एक्सफोलिएंट का इस्तेमाल चेहरे और शरीर दोनों पर किया जा सकता है। इसमें पपीते के अर्क होते हैं, जो त्वचा के छिद्रों को खोलते हैं, मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाते हैं और आपकी त्वचा को चिकना करते हैं। यह टैन को भी हटाता है, स्किन टोन को निखारता है और आपको जवां दिखने में मदद करता है।

गुण :
  • त्वचा विशेषज्ञ द्वारा प्रमाणित है।
  • 100% ऑर्गेनिक है।
  • जानवरों पर इसका परीक्षण नहीं किया गया है।
  • कोई रसायन नहीं है।
  • इसके नियमित उपयोग से इसके परिणाम आपको दिखने लगेंगे।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • टैन और ब्लैकहेड हटाने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा में चमक लाता है और त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
  • सस्ता है।
अवगुण :
  • किसी-किसी को इस स्क्रब के कण थोड़े कठोर लग सकते हैं।
रेटिंग : 5/5

यहां से खरीदें।

7. लोरियल पेरिस प्योर शुगर स्क्रब / एक्सफोलिएंट (L’Oreal Paris Pure Sugar Scrub/Exfoliant)

इस एक्सफोलिएंट में तीन प्रकार की चीनी ( भूरी, सफेद और ब्लोंड (Blonde)) और कीवी के बीज का मिश्रण है। यह जेल जैसा होता है, जो आपकी त्वचा को सौम्य तरीके से स्क्रब करता है। यह गंदगी, तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा को चमक देता है। आपको इसके परिणाम उपयोग के तुरंत बाद ही दिखने लगेंगे। इतना ही नहीं आप इससे अपने होंठों को भी स्क्रब कर सकते हैं।

गुण :
  • इसकी खुशबू मनमोहक है।
  • त्वचा को हाइड्रेट करता है।
  • त्वचा को नर्म और मुलायम बनाता है।
  • त्वचा को ड्राई नहीं करता है।
  • चेहरे के साथ-साथ आप इसको लिप स्क्रब के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अवगुण :
  • इसकी टब पैकेजिंग है, जो अनहाइजीनिक हो सकती है।
  • हो सकता है संवेदनशील त्वचा के लिए यह उपयुक्त न हो।
रेटिंग : 4/5

यहां से खरीदें।

8. लोटस हर्बल्स यूथ आरएक्स एक्टिव एंटी-एजिंग एक्सफोलिएटर (Lotus Herbals Youth Rx Active Anti-Ageing Exfoliator)

लोटस कॉस्मेटिक की दुनिया में एक जाना-माना ब्रांड है। अगर बात करें चेहरे के लिए बेस्ट फेस स्क्रब की, तो इसमें लोट्स भी शामिल है। यह आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकता हुआ बनाने के लिए मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने का काम करता है। इसमें ट्रिपल एक्शन फॉर्मूला है, जो आपकी त्वचा की गहराई से सुरक्षा करता है। यह त्वचा की चमक में सुधार करता है, फाइन लाइन्स से बचाव करता है और बढ़ती उम्र के अन्य लक्षणों को कम कर त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है।

गुण :
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा में चमक लाता है।
  • इसकी मनमोहक खुशबू है।
  • पहले उपयोग में ही इसके परिणाम त्वचा पर दिखने लग सकते हैं।
  • त्वचा को अच्छे से साफ करता है।
अवगुण :
  • संवेदनशील त्वचा के लिए इसके स्क्रबिंग कण कठोर हो सकते हैं।
रेटिंग : 4/5

यहां से खरीदें।

9. वीएलसीसी स्किन डिफेंस इंडियन बेरबेरी फेस स्क्रब (VLCC Skin Defense Indian Berberry Face Scrub)

बेस्ट फेस स्क्रब के लिस्ट में वीएलसीसी के इस स्क्रब ने भी अपनी जगह बनाई है। यह त्वचा को एक्सफोलिएट और रिजूवनेट यानी जवां बनाकर त्वचा पर ताजगी लाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक पदार्थ त्वचा को सौम्य तरीके से एक्सफोलिएट करते हैं। यह त्वचा की गंदगी को निकालकर रंगत में भी सुधार करता है।

गुण :
  • यह त्वचा को कोमल और चमकदार बनाता है।
  • यह त्वचा को सौम्य तरीके से एक्सफोलिएट करता है।
  • त्वचा की मृत कोशिकाओं को और गंदगी को निकालता है।
  • इसमें प्राकृतिक तत्व मौजूद हैं।
  • त्वचा में ताजगी लाता है।
  • इसकी थोड़ी-सी मात्रा ही काफी है।
  • त्वचा को मॉइस्चर प्रदान करता है।
  • इसकी मनमोहक खुशबू है।
  • हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
अवगुण :
  • ब्लैकहेड पर ज्यादा प्रभावी नहीं है।
रेटिंग : 4/5

यहां से खरीदें।

10. वीएलसीसी रोज फेस स्क्रब (VLCC Rose Face Scrub)

बेस्ट फेस स्क्रब की लिस्ट में एक और वीएलसीसी प्रोडक्ट शामिल है, जिसका नाम है ‘वीएलसीसी रोज फेस स्क्रब’। इस स्क्रब में मौजूद गुलाब का अर्क ब्लैकहेड्स और ब्लेमिश को कम कर त्वचा में चमक लाने के साथ-साथ त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करता है। यह क्रीम बेस है, जिस कारण रूखी त्वचा वाले लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

गुण :
  • सौम्य रूप से एक्सफोलिएट करता है।
  • त्वचा को साफ करता है।
  • हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
अवगुण
  • इसमें पैराबेन है।
  • हो सकता है ब्लैकहेड पर असर न करे।
रेटिंग : 3.5/5

यहां से खरीदें।

नोट : ऊपर बताए गए फेस स्क्रब को उपयोग करने से पहले एक बार पैच टेस्ट भी जरूर करें।

सिर्फ चेहरे के लिए बेस्ट फेस स्क्रब का चुनाव ही नहीं मायने रखता, बल्कि फेस स्क्रब के फायदे पाने के लिए इसका सही तरीके से उपयोग करना भी जरूरी है। इसलिए, नीचे हम आपको फेस स्क्रब के सही तरीके से उपयोग की जानकारी दे रहे हैं।

फेस स्क्रब इस्तेमाल करने के लिए टिप्स – Tips for Using Face Scrub in Hindi

फेस स्क्रब का उपयोग अगर आप सही तरीके से करेंगे, तो इसका फर्क चेहरे पर जल्द दिखने लगेगा। इसलिए, हम आपको फेस स्क्रब को उपयोग करने के कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, ताकि आपको फेस स्क्रब के फायदे और जल्दी मिल सकें।

  • सबसे पहले आप अपनी त्वचा के लिए उपयुक्त सही फेस स्क्रब का चुनाव करें।
  • उसके बाद अपने चेहरे को पानी से भिगो लें।
  • अब अपनी हथेली पर जरूरत के अनुसार फेस स्क्रब लें और चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • एक से दो मिनट के लिए हल्के हाथों से मालिश करें।
  • फिर पानी से धो लें और नर्म तौलिए से चेहरे को पोंछ लें।
  • उसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।

इस लेख में बताए गए चेहरे के लिए बेस्ट फेस स्क्रब के बारे में जानने के बाद आपको अपनी त्वचा के अनुसार इसका चुनाव करने में आसानी होगी। फेस स्क्रब के फायदे आपको अपनी त्वचा में कुछ ही दिनों में दिखने लगेंगे। ध्यान रहे कि फेस स्क्रब का उपयोग हर रोज न करें, क्योंकि इनका अधिक उपयोग करने से त्वचा पर चकत्ते, त्वचा में जलन और लालिमा हो सकती है। हफ्ते में एक या दो बार ही फेस स्क्रब का उपयोग करें। चेहरे के लिए बेस्ट फेस स्क्रब की इस लिस्ट में आपका पसंदीदा फेस स्क्रब कौन-सा है, उस बारे में हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही अगर आपको भी बाजार में उपलब्ध किसी बेस्ट फेस स्क्रब के बारे में पता है, तो उसका नाम और अपने अनुभव को भी हमारे साथ कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें।

और पढ़े:

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख