बालों से रूसी (डैंड्रफ) हटाने के लिए 15 सबसे अच्छे तेल – Best Oil For Dandruff In Hindi

Medically reviewed by Dr. Suvina Attavar, MBBS, DVD Dr. Suvina Attavar Dr. Suvina AttavarMBBS, DVD linkedin_icon
Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

बालों की आम समस्याओं में से एक डैंड्रफ भी है। इससे छुटकारा पाने के लिए शैम्पू का इस्तेमाल आप कर चुके होंगे, लेकिन क्या आपने एंटी डैंड्रफ हेयर ऑयल का उपयोग किया है। जी हां, डैंड्रफ के लिए तेल भी काफी असरदार होते हैं। बस जरूरत है, तो अपने बालों के अनुरूप बेस्ट एंटी डैंड्रफ ऑयल को खरीदने की। इसमें आपकी मदद करेगा हमारा यह लेख। यहां हमने बालों से डैंड्रफ हटाने के लिए तेल की जानकारी देने के साथ ही इन्हें ऑनलाइन खरीदने के लिए हर प्रोडक्ट के साथ लिंक भी दिया है। साथ ही बेस्ट एंटी डैंड्रफ ऑयल को चुनने के लिए टिप्स और इसे लगाने का प्रभावी तरीका भी बताया है। चलिए, जानते हैं डैंड्रफ हटाने के लिए सबसे अच्छे तेल के बारे में।

आगे है विस्तृत जानकारी

सबसे पहले हम बालों से रूसी हटाने के लिए सबसे अच्छे तेल कौन-कौन से हैं, इस बारे में जान लेते हैं।

बालों से रूसी (डैंड्रफ) हटाने के लिए सबसे अच्छे तेल के नाम

बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट मौजूद हैं, जो बेस्ट एंटी डैंड्रफ ऑयल होने का दंभ भरते हैं। इनमें से कुछ ऐसे प्रोडक्ट भी हैं, जिन्हें इस्तेमाल करके ग्राहकों ने उन पर भरोसा जताया है। ऐसे ही कुछ एंटी डैंड्रफ शैम्पू की हम सूची लेकर आए हैं। कंपनी के दावे के साथ ही यहां हम प्रोडक्ट से संबंधित कस्टमर्स के अनुभव के आधार पर खूबियों और खामियों पर भी जिक्र करेंगे। आइए, जानते हैं इन ब्रांड्स के बारे में।

1. लक्जुरा साइंस अनियन हेयर ऑयल

 Luxura Science Onion Hair Oil

रूसी की समस्या से परेशान हैं, तो लक्जुरा साइंस के इस एंटी-डैंड्रफ हेयर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें कोई रसायन और कृत्रिम सुगंध का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसे कई एसेंशियल ऑयल जैसे अनियन, कैस्टर, आर्गन व हिबिस्कस से बनाया गया है। कुल कंपनी का दावा है कि इस तेल में नैचुरल 14 सामग्रियों का मिश्रण है।

गुण:

  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
  • बालों को चमकदार बना सकता है।
  • मॉइस्चर को बालों में लॉक करने के साथ ही उन्हें उलझने से रोकने में मदद कर सकता है
  • विटामिन, खनिज, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने की वजह से बाल को गहराई से पोषण दे सकता है।
  • डैंड्रफ से बचा सकता है।
  • हेयर को डीप कंडीशन कर सकता है।

अवगुण:

  • तेल में इस्तेमाल की गई किसी भी चीज से एलर्जी हो, तो पहले पैच टेस्ट कर लें।
  • संभव है कि कुछ लोगों को इसकी गंध पसंद न आए।
  • प्रभाव नजर आने में समय लग सकता है।

2. वाओ 10 इन 1 मिरेकल हेयर ऑयल

 Vao 10 in 1 miracle hair oil

वाओ के इस प्रोडक्ट को भी अच्छे एंटी-ड्रैंडफ ऑयल में गिना जाता है। कंपनी का दावा है कि यह ऑयल ‘10 इन 1’ है यानी 10 तरह के प्राकृतिक तत्व से बनाया गया है। इसमें जैतून, बादाम, ऑर्गन, ग्रेपसीड व भृंगराज जैसे कई तेल का इस्तेमाल हुआ है। ये सभी सामग्रियां प्राकृतिक तरीके से बालों को बेहतर बनाने के साथ ही रूसी को कम कर सकती हैं। 

गुण:

  • बालों का झड़ना कम कर सकता है।
  • दो-मुंहें बालों को बेहतर बना सकता है।
  • बालों को जड़ों से मजबूत बना सकता है।
  • बालों को मुलायम बना सकता है।
  • बालों की कंडीशनिंग में सहायक हो सकता है।
  • डैंड्रफ पर नियंत्रण रखने में मदद कर सकता है।
  • बालों को चमकदार बना सकता है।
  • बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  • मिनरल ऑयल और लिक्विड पैराफिन मुक्त है।

अवगुण:

  • ऑयली हेयर वालों को हल्का चिपचिपा लग सकता है।

3. हिमालया एंटी डैंड्रफ हेयर ऑयल 

 Himalaya Anti Dandruff Hair Oil

हिमालया के एंटी डैंड्रफ हेयर ऑयल को कई सारे प्राकृतिक तत्व से बनाया जाता है। कंपनी की मानें, तो इस तेल में मौजूद टी ट्री ऑयल, नीम, रोजमेरी मिलकर स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाकर डैंड्रफ को दूर करते हैं। साथ ही बालों को सीधा करने में भी सहायता कर सकते हैं। इसे लगाकर बालों में कुछ देर मसाज करने की सलाह दी गई है। प्रोडक्ट के बारे में कंपनी का दावा है कि मसाज करने से ब्लड सर्कूलेशन बढ़ता है, जिससे बाल मजबूत बनते हैं।

गुण:

  • बालों की जड़ों को मजबूत बना सकता है।
  • बालों को मॉइस्चराइज करता है।
  • सभी बालों के प्रकार के लिए उपयुक्त है।
  • नियमित स्कैल्प मसाज से बालों में चमक आ सकती है।
  • यह स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को स्वस्थ रखता है।
  • स्नोफ्लेक ट्री का इस्तेमाल किया गया है, जो स्कैल्प संबंधी रोग और डैंड्रफ को दूर कर सकता है।
  • बालों को अतिरिक्त पोषण देता है।

अवगुण:

  • कुछ यूजर्स का मानना है कि यह गंभीर डैंड्रफ की समस्या वालों के लिए अधिक प्रभावकारी नहीं है।

4. रयाल हेयर फूड अनियन हेयर ऑयल 

 Real Hair Food Onion Hair Oil

रूसी के लिए बेस्ट ऑयल में रयाल हेयर ऑयल भी शामिल है। यह कई शक्तिशाली प्राकृतिक सामग्री से युक्त है। कंपनी का दावा है कि इस तेल को बनाते समय आर्गन, भृंगराज, जोजोबा, कैस्टर और अनियन ऑयल और विटामिन-ई का इस्तेमाल किया जाता है। इसे हफ्ते में दो बार सोने से पहले इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, जिससे यह अच्छी तरह स्कैल्प में अवशोषित हो जाता है। 

गुण:

  • विटामिन, प्रोटीन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध होने के कारण बालों को गहराई से पोषण दे सकता है।
  • बालों के विकास को प्रोत्साहित करता है और स्कैल्प को मॉइस्चराइज कर सकता है।
  • डैंड्रफ को कम कर सकता है।
  • बालों को मजबूत और मुलायम बना सकता है
  • बाल को ज्यादा उलझने से बचाता है।
  • बालों को बीच से टूटने और रूखा होने से रोक सकता है।

अवगुण:

  • इसमें अनियल ऑयल होने के कारण कुछ लोगों को इसकी गंध पसंद नहीं आ सकती है।

5. कामा आयुर्वेद इंटेंसिव हेयर ट्रीटमेंट

Cama Ayurveda Intensive Hair Treatment

बालों से रूसी हटाने के लिए तेल का उपयोग काफी असरदार हो सकता है। कामा आयुर्वेद भी ऐसा ही दावा करता है। कंपनी की मानें तो यह एक तरह का हेयर ट्रीटमेंट ऑयल है, जो बालों को रूसी और बाल झड़ने  की समस्या से बचाता है। इस तेल को बनाने में दूध, तिल के तल, इंडिगो, एक्लिप्टा अल्बा, मुलेठी और आंवला जैसे तत्व का इस्तेमाल किया गया है। 

गुण:

  • बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन करता है यानी उन्हें नरम व मुलायम बना सकता है।
  • इसकी खुशबू मूड को बेहतर कर सकती है।
  • डैंड्रफ को कम कर सकता है।
  • बालों के काले रंग को बरकरार रखने और उन्हें समय से पहले सफेद होने से बचा सकता है।
  • स्कैल्प इंफेक्शन को रोकता है।

अवगुण:

  • इस नाम के कई नकली प्रोडक्ट भी बाजार में मौजूद है। ऐसे में इसे सावधानी से खरीदें।

6. न्यूइश रेड अनियन ऑयल फॉर हेयर ग्रोथ एंड डैंड्रफ

Newish Red Onion Oil for Hair Growth and Dandruff

न्यूइश रेड अनियन भी शानदार एंटी-डैंड्रफ हेयर ऑयल में से एक है। कंपनी दावा करती है कि यह 100 प्रतिशत प्राकृतिक है। इसे लाल प्याज, विटामिन-ई, हिबिस्कस, भृंगराज, अरंडी, नारियल, जोजोबा, चंदन व गुलाब के तेल से बनाया गया है। साथ ही इसमें आम और शिया बटर का भी उपयोग किया गया है। ये सभी प्राकृतिक सामग्रियां मिलकर बाल को गिरने से बचाती हैं और डैंड्र्रफ को रोक सकती हैं। 

गुण:

  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
  • पुरुष और महिला दोनों के लिए उपयोगी है।
  • बालों की जड़ों को मजबूत कर सकता है।
  • दो मुंहे बालों को कम करने में मददगार हो सकता है
  • बालों को घना कर सकता है।

अवगुण:

  • इसकी गंध कुछ लोगों को नापसंद हो सकती है।
  • कई बार रूसी की समस्या पहले से अधिक हो सकती है।

7. टील एंड टेरा हेयरफॉल एंड डैंड्रफ ट्रीटमेंट

 Teal and Terra Hairfall and Dandruff Treatment

बेस्ट एंटी डैंड्रफ ऑयल के ब्रांड में से एक टील एंड टेरा भी है। यह बालों को गिरने के साथ ही डैंड्रफ से भी बचा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 100 प्रतिशत प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पैराबेंस, सल्फेट और कृत्रिम रंग व सुगंध का उपयोग नहीं हुआ है। इसी वजह से इसे मार्केट में मौजूद बेस्ट ऑयल्स फॉर डैंड्रफ में से एक माना जाता है। 

गुण:

  • महिला, पुरुष व बच्चे सभी इसका उपयोग कर सकते हैं।
  • क्षतिग्रस्त और घुंघराले बालों को ठीक करने में सहायक हो सकता है।
  • बालों के रोम को पोषण दे सकता है।
  • हेयर स्टाइल से होने वाले हीट डेमेज से बचाव कर सकता है।
  • बालों को सॉफ्ट और सिल्की बना सकता है।
  • जल्दी से स्कैल्प में अवशोषित हो जाता है।
  • बालों को हाइड्रेट करने के साथ ही मुलायम बना सकता है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को महंगा लग सकता है।

आगे है और जानकारी

8. मॉरफेम रेमेडीज एंटी डैंड्रफ हेयर ऑयल

Morpheme Remedies Anti Dandruff Hair Oil

डैंड्रफ खत्म करने के लिए तेल का यह ब्रांड भी चुन सकते हैं। मॉरफेम एंटी-डैंड्रफ ऑयल कॉल्ड प्रेस्ड है यानी इसे प्राकृतिक रूप से बनाया जाता है। प्राकृतिक रूप से बनाए जान के कारण आयुर्वेदिक सामग्रियों के पोषक तत्व पूरी तरह से इसमें मौजूद रहते हैं, जो बालों को जड़ से मजबूत बना सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह 7 जड़ी-बूटियों से युक्त है, जो बाल को डैंड्रफ से बचाता है। यह तेल केवल महिलाओं के लिए है।

गुण:

  • बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
  • गहराई से बालों का पोषण कर सकता है।
  • बाल के रंग को सुरक्षित रखने में सहायक है
  • हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • बालों में चमक को बरकरार रख सकता है।
  • बालों को लंबा बनाने में मदद कर सकता है।

अवगुण:

  • प्रभाव नजर आने में समय लग सकता है।

9. सॉलफ्लावर टी ट्री स्कैल्प और एंटी डैंड्रफ ऑयल 

 Solflower Tea Tree Scalp and Anti Dandruff Oil

बालों से रूसी हटाने के लिए तेल के रूप में सॉलफ्लावर ब्रांड को भी चुन सकते हैं। इसे प्राकृतिक टी ट्री, अरंडी के बीज, तिल के बीज, जोजोबा के बीज से बनाया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें कृत्रिम रंग, प्रीजर्वेटिव, पैराबेंस, सिलिकॉन और अन्य हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। 

गुण:

  • बालों के तेजी से विकास में मदद कर सकता है।
  • बाल को मजबूती देने में सहायक है।
  • डैंड्रफ से राहत दिला सकता है।
  • क्षतिग्रस्त बालों को स्वस्थ बना सकता है।
  • बाल की चमक को बनाए रखता है।
  • विटामिन व एंटीऑक्सीडेंट से युक्त होने के कारण बालों को गहराई से पोषण दे सकता है।

अवगुण:

  • अन्य तेलों के मुकाबले यह गाढ़ा है।
  • कुछ समय बाद बाल झड़ सकते हैं, लेकिन कंपनी ने स्पष्ट किया है कि नए बालों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए कमजोर बाल टूट सकते हैं।

10. मोहा एंटी डैंड्रफ ऑयल 

Moha Anti Dandruff Oil

डैंड्रफ खत्म करने के लिए तेल का एक अच्छा विकल्प मोहा भी है। कंपनी की मानें तो इस एंटी डैंड्रफ ऑयल को टी-ट्री, नीम, हिबिस्कस और रोजमेरी के तेल से बनाया गया है। इसके साथ ही तेल को बनाते समय वाटर लिल्ली और राइटिया टिनक्टॉरिया का इस्तेमाल किया गया है।

गुण: 

  • बालों के झड़ने को रोक सकता है।
  • दो-मुंहे बालों से बचा सकता है।
  • बालों को प्राकृतिक चमक दे सकता है।
  • बालों को जड़ से लेकर सिरे तक मजबूत बनाने में सहायक है।
  • रूसी को कम कर सकता है।
  • बालों को गहराई से पोषण दे सकता है।
  • बालों को मुलायम और स्वस्थ बना सकता है।

अवगुण:

  • इसकी खुशबू की वजब से कुछ यूजर्स ने सिरदर्द होने की शिकायत की है।

11. खादी मॉरी हर्बल अनियन ऑयल 

 Khadi Mori Herbal Onion Oil

बालों से डैंड्रफ हटाने के लिए तेल खरीदते समय खादी मॉरी ब्रांड पर भी गौर कर सकते हैं। इसे 100 प्रतिशत प्राकृतिक बताया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें किसी तरह का सल्फेट, पैराबेंस और मिनरल ऑयल का इस्तेमाल नहीं किया है, जो बालों को हानि पहुंचा सकते हैं। इसे बनाते समय आर्गन ऑयल व आंवला के साथ ही कई अन्य प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया गया है। 

गुण:

  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
  • बाल के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
  • रूसी से बचाव कर सकता है।
  • बालों को मुलायम और रेशमी बनाने में सहायक है।
  • गहराई से बालों को पोषण देता है
  • बाल को झड़ने से रोके।
  • टूटते और बेजान बालों को स्वस्थ बनाए।

अवगुण:

  • इसकी गंध कुछ लोगों को बुरी लग सकती है।

12. इंदुलेखा नीमराज एंटी डैंड्रफ हेयर ऑयल 

 Indulekha Neemraj Anti Dandruff Hair Oil

बेस्ट एंटी डैंड्रफ ऑयल में से एक इंदुलेखा भी है। कंपनी का कहना है कि यह अन्य तेल के मुकाबले साधारण नहीं, बल्कि कई बहुमूल्य जड़ी-बूटी जैसे नीम, पुदीना, श्वेतकुटुजा, ब्राह्मी व भृंगा का मिश्रण है। इसमें इस्तेमाल की गई सभी प्राकृतिक जड़ी-बूटियां स्कैल्प इंफेक्शन से बचा सकती है, जिसकी वजह से डैंड्रफ को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इस तेल को हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

गुण:

  • किसी तरह की कृत्रिम रंग और खुशबू का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • इसमें उपयोग किया गया पुदीना स्कैल्प को ठंडक और सुखदायक अनुभव देता है।
  • तेल की बोतल के ढक्कन में कंघी लगी है, जिसकी मदद से जड़ों में तेल लगाना आसान है।
  • बालों को गहराई से पोषण दे सकता है।

अवगुण:

  • महंगा लग सकता है।
  • जड़ी-बूटियों से बनने की वजह से इसकी गंध कुछ लोगों को पसंद न आए।

13. डोलेंस क्लोवर अनियन ऑयल 

 Dolens Clover Onion Oil

बेस्ट एंटी डैंड्रफ ऑयल में से एक डोलेंस ब्रांड भी है। कंपनी का दावा है कि यह 100 प्रतिशत प्राकृतिक है, जो बाल को झड़ने से रोकता है। यह तेल बालों के खोए हुए पोषक तत्व को रिस्टोर करता है। साथ ही स्कैल्प इंफेक्शन से बचाव कर सकता है।

गुण:

  • 15 प्राकृतिक तत्वों से युक्त है।
  • रूखे स्कैल्प को मॉइस्चर कर सकता है।
  • क्षतिग्रस्त बालों को ठीक कर इन्हें स्वस्थ बनाने में सहायक है।
  • बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है।
  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
  • बाल की जड़ों को गहराई से पोषण दे सकता है।
  • हानिकारक केमिकल से मुक्त।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को इसकी खुशबू अच्छी नहीं लग सकती है।

14. फॉरेस्टा नैचुरल्स टी ट्री एसेंशियल ऑयल 

 Forresta Naturals Tea Tree Essential Oil

डैंड्रफ के लिए फॉरेस्टा का टी ट्री ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों और त्वचा दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसकी 6 से 8 बूंदों को कैस्टर, बादाम, टी ट्री व आर्गन ऑयल में से किसी भी एक तेल में मिलाकर इस्तेमाल करें। डैंड्रफ के लिए तेल का इस्तेमाल करने से पहले हाथों पर पैच टेस्ट जरूर करें। 

गुण:

  • 100 प्रतिशत प्राकृतिक है।
  • स्कैल्प और स्किन इंफेक्शन के लिए उपयुक्त है।
  • जूं को खत्म करने में मददगार हो सकता है।
  • बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकता है।
  • चेहरे पर निकलने वाले मुंहासों से बचा सकता है।
  • दाढ़ी बढ़ाने में भी सहायक है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को महंगा लग सकता है।

15. कोवा ऑर्गेनिक्स 12 इन 1 हेयर ग्रोथ थेरेपी 

Cova Organics 12 in 1 Hair Growth Therapy

जैसा कि इस प्रोडक्ट के नाम ही लिखा है “12 in 1” उसी तरह यह तेल 12 तरीके से बालों को फायदा पहुंचाता है। इसे विभिन्न प्राकृतिक तेल जैसे अनियन, कोल्ड-प्रेस्ड सनफ्लॉवर, नारियल, आर्गन, ग्रेपसीड, नीम, ब्राह्मी, आंवला, कैरेट सीड, रोज और टी ट्री एसेंशियल ऑयल से बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि इसे बनाते समय पैराबेंस, कृत्रिम रंग और फ्रेगनेंस का उपयोग नहीं किया गया है। कंपनी ने डैंड्रफ के लिए तेल का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करने की सलाह दी है। 

गुण:

  • बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है।
  • ग्रे बालों को कम करने में सहायक हो सकता है।
  • दो-मुंहे बालों से बचाव कर सकता है।
  • बालों को चमकदार बनाने में मददगार हो सकता है।
  • झड़ते बालों को रोकने में लाभदायक हो सकता है।
  • डैंड्रफ को कम कर सकता है।
  • उलझते और रूखे बालों से निजात दिला सकता है।

अवगुण:

  • कुछ यूजर्स ने इसे लगाने के बाद बाल झड़ने की समस्या को अनुभव किया है।

बने रहें हमारे साथ

आगे हम बता रहे हैं कि रूसी के लिए सबसे अच्छा तेल कैसे चुना जा सकता है।

रूसी (डैंड्रफ) के लिए सबसे अच्छा तेल कैसे चुनें?

  • टाइप : बालों से रूसी हटाने के लिए तेल का चुनाव बालों के प्रकार को ध्यान में रखकर करें। रूखे बालों के लिए सा एंटी डैंड्रफ ऑयल चुनें, जो रूसी को खत्म करने के साथ ही प्राकृतिक नमी को बनाए रखे। वहीं, ऑयली हेयर के लिए चिपचिपाहट रहित तेल का चुनाव करें।
  • प्राकृतिक : बालों से डैंड्रफ हटाने के लिए तेल का चुनाव करते समय ध्यान दें कि वह प्राकृतिक सामग्रियों से बना हो। साथ ही इस बात पर भी गौर करें कि हेयर ऑयल में हानिकारक केमिकल और मिनरल ऑयल न हो।
  • सर्टिफाइड तेल : डैंड्रफ खत्म करने के लिए तेल चुनते समय यह ध्यान दें कि यह सर्टिफाइड हो। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) या फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) द्वारा सर्टिफाइड हों। इसके अलावा, GMP (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस) और ISO (इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन) का सर्टिफिकेट भी हो सकता है।
  • ऑथराइज्ड सेलर (Authorised Sellers) : डैंड्रफ के लिए तेल को हमेशा विश्वसनीय दुकानदार से ही खरीदें, वरना नकली प्रोडक्ट मिल सकता है। इसके अलावा, आप इस लेख में हर प्रोडक्ट के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी इन तेल को खरीद सकते हैं।

स्क्रॉल करें

आगे हम बता रहे हैं कि डैंड्रफ के लिए तेल का उपयोग कैसे किया जा सकता है।

बालों से रूसी (डैंड्रफ) हटाने के लिए तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

डैंड्रफ खत्म करने के लिए तेल किस तरह से लगाने पर अधिक प्रभावी होता है, यह हम नीचे बता रहे हैं:

  • बालों से डैंड्रफ हटाने के लिए तेल का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपनी हथेली पर थोड़ा तेल लें।
  • फिर उंगलियों की मदद से तेल को बाल की जड़ों पर लगाएं।
  • तेल को जड़ों पर लगाने के बाद सिरों तक इसे लगाए।
  • अब उंगलियों की टिप से धीरे-धीरे स्कैल्प की मसाज करें।
  • मसाज के बाद रातभर बाल ऐसे ही छोड़ दें या फिर 40 से 45 मिनट तक रहने दें।
  • एक घंटे बाद बाल को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
  • हफ्ते में दो से तीन बार इसे इस्तेमाल करें।

बेस्ट एंटी डैंड्रफ ऑयल के ब्रांड्स और डैंड्रफ खत्म करने के लिए तेल को कैसे इस्तेमाल करें इसके बारे में हम विस्तार से बता चुके हैं। इनमें से अधिकतर तेल प्राकृतिक सामग्रियों से बने हैं, इसलिए नुकसान की आशंका बेहद कम है। फिर भी अगर किस की त्वचा संवेदनशील है, तो उसे पैच टेस्ट के बाद ही इन तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। अब आप लेख में दिए गए अमेजन लिंक की मदद से इन्हें खरीद सकते हैं। बस तो देर किस बात की अपने बालों के लिए सबसे अच्छा तेल का चुनाव करके डैंड्रफ को दूर भगाएं और रूसी की टेंशन लिए बिना पूरे आत्मविश्वास से अपने बालों को खुले रहने की आजादी दें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख