75+ डेथ एनिवर्सरी कोट्स – Death Anniversary Quotes in Hindi | श्रद्धांजलि मैसेज इन हिंदी

Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

किसी के घर में मृत्य होना या डेथ एनिवर्सरी आना बहुत ही दुख की घड़ी होती है। ऐसे मातम के माहौल में हर कोई अपनी ओर से मृतक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को साहस देने की कोशिश करता है। इस दौरान कई लोग श्रद्धांजलि समारोह में शामिल नहीं पाते और कुछ को अपना दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं मिलते। ऐसी स्थिति में इस लेख में मौजूद पुण्यतिथि मैसेज और डेथ एनिवर्सरी कोट्स आपके काम आ सकते हैं।

स्क्रॉल करें

आगे हैं पुण्यतिथि मैसेज इन हिंदी।

डेथ एनिवर्सरी कोट्स और स्टेटस | Shradhanjali Quotes in Hindi |75+ Death Anniversary Message in Hindi

Shradhanjali Quotes in Hindi 75+ Death Anniversary Message in Hindi
Image: Shutterstock

डेथ एनिवर्सरी के मौके पर अपनों का साथ होना जरूरी है। इस समय परिवार को ढाढ़स बंधाने के लिए सही शब्दों का चयन करना भी आवश्यक है। ऐसे में आप पुण्यतिथि मैसेज इन हिंदी की मदद से डेथ एनिवर्सरी पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दे सकते हैं। किसी अपने की याद में इन्हें डेथ स्टेटस के रूप में भी लगा सकते हैं।

  1. कुछ इस तरह बिछड़ा की आंखों में आंसू आ गए,
    आज उनकी पुण्यतिथि में फिर पुराने दिन याद आ गए।
  1. इस दुख के समय में भगवान आपके परिवार को ​साहस दे।
  1. हम दिल से करते हैं प्रार्थना,
    माताजी की आत्मा को शांति मिले,
    घर में सबको साहस मिले।
  1. इस दुख के समय में ईश्वर आपको धैर्य प्रदान करे,
    मृत की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।
  1. व्यक्ति का अच्छा काम उसे अमर बनाता है,
    जिसे मृत्य भी नहीं मिटा पाती,
    एक दिन तो सबको छोड़कर जाना है,
    बस उनकी यादें ही संग हैं रहती।
  1. छोड़कर अपनों को हर किसी को जाना है, पर उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी, वो हमेशा हमारे पास रहेंगे।
  1. जीवन की एक सीमा होती है,
    जब यह सीमा खत्म होती है,
    तब हर किसी को जाना होता है,
    इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं।
  1. जैसे तुम छोड़कर गए,
    वैसे कोई जाता नहीं है,
    जितना तुम याद आते हो,
    उतना कोई याद आता नहीं।
  1. वो सदा हमारे साथ रहेंगे,
    उनकी यादें हमारे पास रहेंगी।
    आपके दुख में हम साथ हैं!
  1. जो चले गए हैं, उन्हें भगवान शांति दे,
    जो उनके दुख में हैं, उन्हें साहस दे।
  1. भले ही अपने साथ न हों, लेकिन उनकी यादें ताउम्र साथ रहती हैं।
  1. ये दुनिया की सच्चाई है, जिसने जन्म लिया है उन्हें मृत्य आएगी ही। बस हम उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर सकते हैं।
  1. कुछ लोग दिल में उतर जाते हैं, जो मरने के बाद अमर हो जाते हैं।
  1. वो शख्स जमाने से उठ गया,
    वो लगता है अपनों से रूठ गया,
    अब वो किसी से बात नहीं कर रहा,
    क्यों वो ऐसे छोड़कर चला गया।
  1. अच्छे काम करने वाले सबको भाते हैं,
    जब उनकी मृत्यु होती है, तो वो अमर हो जाते हैं।
  1. हमें अकेले छोड़कर जाने वाला,
    अब वापस लौट के नहीं आने वाला,
    आज उनकी पुण्यतिथि आई है,
    उन्हें याद करके आंख भर आई है।
  1. जीवन शाश्वत होता है,
    इस पर किसी का बस नहीं,
    जो आया है उसे जाना होगा
    इस पर कोई शक नहीं।
    हम इस दुख की घड़ी में आपके साथ हैं!
  1. यह खबर हमें चौका गई,
    आंखों में आंसू ला गई,
    सोचा नहीं था इतनी जल्दी चले जाएंगे,
    आप हमें बहुत जल्दी रूला गए।
  1. आंखों से आंसू रुक नहीं रहे हैं,
    जब से सुना है ये दुखद समाचार,
    ऐसा हो जाएगा अंकल के साथ,
    कभी नहीं आया था मन में यह विचार।
  1. क्यों न रोना आएगा,
    आंटी के जाने के बाद,
    मां जैसा था उनका साथ,
    अब नहीं होगी उनसे बात।
  1. इस दुख की घड़ी में धैर्य रखना हम आपके साथ है,
    हमारी हर प्रार्थना आपके परिवार के साथ है।
Shradhanjali Quotes in Hindi 75+ Death Anniversary Message in Hindi 1
Image: Shutterstock
  1. हमने ​एक खास व्यक्ति खो दिया,
    उनकी यादों में आज फिर रो लिया।
  1. उनका मुस्कुराता चेहरा जब भी याद आता है, आंखें नम हो जाती हैं। उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता, लेकिन अब आपको खुद के लिए जीना होगा और हिम्मत रखनी होगी।
  1. उनकी आत्मा को शांति मिल जाए,
    घर के लोगों को सुकून मिल जाए,
    जब भी उनकी बात हो,
    उसकी अच्छाई को बताया जाए।
  1. उनके निधन से हम बहुत दुखी हैं,
    अब हमारे जीवन में उनकी कमी हो गई है,
    वो पास नहीं हैं, इसलिए आंखों में नमी आ गई है।
  1. उसका जीवन समाप्त हो गया,
    वो ईश्वर को प्राप्त हो गया,
    उन्हें वहां भी अच्छा जहां मिल गया।
  1. हमारी सहानुभूति आपके साथ है,
    वो दूर चले गए हैं, पर दिल के पास हैं,
    उनके जाने का हमें बहुत गम है,
    जितना भी जता लें सब कम है।
  1. हमारी संवेदनाएं आपके व परिवार के साथ हैं,
    आपके दुख का हमें भी एहसास है,
    वो भी हमारे बहुत खास थे,
    वो भी हमारे दिल के पास थे।
  1. अब उन्हें दुआओं में याद करते हैं,
    उनकी आत्मा को शांति मिले,
    ऐसी खुद से फरियाद करते हैं।
  1. उनके साथ कई यादें हैं,
    उन यादों में हसीन बातें हैं,
    जब भी कोई उसका जिक्र कर दे,
    पुराने दिन याद आ जाते हैं।
  1. परिवार के दुख दूर हो जाएं,
    जो चले गए हैं उन्हें शांति मिल जाए।
  1. उनके जाने का गम है, आंखें अब भी नम हैं।
  1. उनकी बातों से हर दर्द मिट जाता था,
    वो हमें बात-बात पर हंसाता था,
    अब वो यूं ही रूलाकर चले गए,
    जैसे हमसे हमेशा के लिए रूठ गए।
  1. जीवन में तकलीफ आई थी,
    पर उनका हमेशा साथ था,
    अब वो हाथ छोड़कर चले गए हैं,
    अब हमारा साथ छोड़कर चले गए हैं।
  1. मृत्यु जीवन का एक ऐसा सत्य है, जो सबको पता है,
    पर कोई भी इस पर यकीन नहीं करना चाहता है।
  1. हमें अशुभ समाचार सुनकर हैरानी हुई,
    सुनते ही हमारी आंखों में आंसू आ गए,
    भगवान इस दुख की घड़ी में आपका साथ दे।
  1. किस्मत में लिखे को कोई मिटा नहीं सकता,
    किसी को दुनिया छोड़कर जाने से कोई रोक नहीं सकता,
    उनके शोक में शामिल नहीं हो पाए हैं,
    पर हमारा साथ आपके साथ है।
  1. होनी को कोई नहीं टाल सकता,
    दुख को कोई नहीं कम कर सकता,
    इस गम से हम भी गुजर चुके हैं,
    इसलिए, आपके दुख को समझ सकते हैं,
    हिम्मत मत हारना, यही कहना चाहते हैं।
  1. ईश्वर की मर्जी के सामने सब बेबस हैं,
    हमारी सांस पर तो उन्हीं का हक है,
    जब उनकी मर्जी बुला लेते हैं,
    जाते-जाते अपनों को रूला देते हैं।
  1. उनकी आत्मा को स्वर्ग में जगह मिले,
    उनकी यादों को अपने दिल में रखें,
    जब भी मन करे उन्हें याद कर लें,
    उनकी यादों से ही खुद को संतुष्ट कर लें।
  1. दुःख की इस घड़ी में खुद को अकेला न समझें, हमें अपने दुःख का साथी समझें।
  1. मेरी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं,
    मेरी सदभावनाएं आपके साथ हैं,
    माना हम आपके पास नहीं हैं,
    पर मेरी दुआएं आपके साथ हैं।
  1. मैं उनके जाने पर कितना दुखी हूं,
    ये बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं,
    आपके नुकसान के लिए मुझे बेहद खेद है।
  1. जन्म होने पर खुशी और मृत्यु होने पर गम होता ही है,
    जन्म में लोग खुलकर हंसते और मरने पर रोते हैं।
  1. परिवर्तन प्रकृति का नियम है,
    एक जाता है, तो दूसरा आता है,
    ऐसे ही यादों का एक संसार बन जाता है।
  1. अपनों से हमें बहुत मोह होता है,
    उनके जाने के बाद दिल रोता है,
    सबको पता है कि ऐसा सबके साथ होता है,
    फिर भी अपनों के जाने पर व्यक्ति रोता है।
    ईश्वर भाई की आत्मा को शांति दे!
  1. उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी,
    उन्हें शांति मिलेगी,
    उनके स्वर्ग जाने पर,
    वहां खुशियों के फूल खिलेंगे।
  1. ये शरीर नश्वर है,
    पर आत्मा अमर हैं,
    उनके प्यार का
    हमपर भी असर है।
  1. अपनों के जाने का गम होता है,
    उनके लिए आंखें रोती हैं,
    गम है कि आखिरी पल उन्हें देख नहीं पाए,
    उनके जाने से यहां भी सबकी आंखें नम हैं।
  1. हम परमात्मा से प्रार्थना करते हैं,
    उनके आत्मा को शांति प्रदान करें,
    उनके परिवार के सभी सदस्या में साहस भरें।
Shradhanjali Quotes in Hindi 75+ Death Anniversary Message in Hindi 2
Image: Shutterstock
  1. हमारा शरीर नशवर होता है,
    इसलिए एक दिन मृत्यु सबको आती है,
    लोगों के जाने के बाद,
    बस उनकी यादें रह जाती हैं।
  1. दुख के समय में हम आपके साथ हैं,
    हमारी हर प्रार्थना आपके साथ है,
    इस मुश्किल वक्त में खुद को अकेला न समझना
    हमारा प्यार आपके साथ है।
  1. एक पुण्य आत्मा हमारे बीच नहीं रही,
    हमेशा बहुत दूर चले गए हैं,
    पर उनकी सिखाई गई सभी बातें याद हैं,
    उन यादों के माध्यम से वो हमारे पास हैं।
  1. मैं यही दुआ करता हूं कि उनकी आत्मा परमात्मा में विलीन हो जाए,
    उनके द्वारा किए कार्य भगवान को भी भाएं,
    जब भी उनके बारे में बात हो, आंखें गम से नहीं खुशी से भर आएं।
  1. उनकी आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति हो,
    उनकी रूह को तकलीफ न हो।
  1. पहले जब आंसू आते थे, तब उनकी याद आ जाती थी,
    अब उनकी याद आती है, तो आंसू आ जाते हैं।
  1. उन्हें जन्नत नसीब हो,
    मेरी ये मन्नत पूरी हो,
    मेरी हर दुआ भाई के लिए है,
    मेरी हर दुआ पूरी हो।
  1. उनकी आंखों में दुनिया को देखा था,
    उनकी बातों से सुकून मिलता था,
    अब वो हमारे बीच में नहीं है,
    अब मुझे ये जहां अधूरा लगता है।
  1. अक्सर राह पर मुलाकात हो जाती थी,
    कुछ दिल से जुड़ी बात हो जाती थी,
    अब न तो मुलाकात होती है और न बात,
    उनके जाने के बाद बदल गए सब हालात।
  1. जब भी उनको देखता था, दिल खुश हो जाता था। बहुत ही हसीन मिजाज के थे, जो हमें अकेले छोड़कर चले गए। आपको यह दुख सहने की भगवान हिम्मत दे!
  1. उनके पास हर परेशानी का हल था,
    उनके साथ मेरा हसीन कल था,
    पर वो आज ही छोड़ गए,
    हमेशा के लिए मुंह मोड़ गए।
  1. अब उनसे कभी बात नहीं होगी,
    उनके साथ जाम वाली रात नहीं होगी,
    बहुत अजीज थे हमारे भाई साहब,
    अब जीवन में उनके साथ जैसी बात नहीं होगी।
  1. मेरी हर दुआ आपके परिवार के लिए है,
    मेरी हर सदभावनाएं आपके परिवार के साथ है,
    माना मैं अभी आपके साथ नहीं हूं
    पर मेरी हर प्रार्थना आपके साथ है।
  1. वो ये जहान छोड़कर चला गया,
    हम से रिश्ता तोड़कर चला गया,
    उनकी इस यात्रा के लिए दुआ मांगते हैं,
    वो अब खुश रहेंगे ये हम सब दिल से जानते हैं।
  1. उनकी इस अंतिम यात्रा में हम उनके साथ हैं,
    हमारी प्रार्थनाएं आपके परिवार के साथ हैं।
  1. हम यह सुनकर कितने दुखी हैं,
    यह बयां नहीं कर सकते हैं,
    इस मुश्किल घड़ी में हम आपके साथ हैं,
    बस इतना ही कह सकते हैं।
  1. मैं हैरान हो गया ये दुखद समाचार सुनकर,
    मेरी तो नींद उड़ गई यह जानकर,
    मुझे तो अब भी यकीन नहीं हो रहा है,
    कि भाई हमारे बीच नहीं रहा है।
  1. उनके मौत का हमें गम है, हमारी आंखें अब भी नम है।
  1. उसकी मुस्कान सबसे अच्छी थी,
    मैं भी उनका बच्चा था,
    अब वो छोड़ गए हमें,
    उनके साथ ही तो मैं हंसता था।
  1. दुनिया में अकेले आए हैं,
    अकेले ही जाते हैं,
    जाते-जाते आंखों में,
    आंसू दे जाते हैं।
  1. एक जीवन खत्म हो गया,
    उनके जाने का हमें गम हो गया,
    उनकी याद में हमारी आंखें नम हैं,
    भले ही हम इस वक्त आपके साथ नहीं हैं,
    पर हमारी सांत्वना आपके साथ है।
  1. उनके चरणों में एक फूल है चढ़ाना,
    परिवार वाले आप सब धैर्य रखना,
    इस मुश्किल घड़ी में हम सब साथ हैं न।
  1. उनके होठों पर हमेशा मुस्कान बसती थी,
    उनमें ही तो मेरी जान बस्ती थी,
    वो छोड़कर चले गए तो लगता है,
    अब मेरी जान भी चली गई।
  1. वो हमसे खफा हो गया है,
    वो हमसे रूठ गया है,
    उसके रूठने से
    मेरा दिल टूट गया है।
  1. सिर पर वो हाथ फेरता था,
    तो हिम्मत मिलती थी,
    अब वो पास नहीं है,
    तो हिम्मत खत्म हो रही है।
  1. आपके नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती,
    लेकिन हम आपके साथ हैं,
    कैसे भी हों हालात,
    हमेशा याद रखना हम आपके पास हैं।

डेथ एनिवर्सरी जैसे दुख के समय में अपनों के साथ होना जरूरी है। यूं तो किसी के जाने का गम और उसकी कमी को कोई दूर नहीं कर सकता, लेकिन अपनापन और प्यार उन्हें अकेलापन महसूस होने नहीं देगा। इसके लिए आप इस लेख में दिए कोट्स और मैसेज की मदद ले सकते हैं। साथ ही इन्हें स्टेटस के रूप में लगाकर जाने वाले व्यक्ति के प्रति अपने भाव जाहिर कर सकते हैं।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख