
50+ Depression Quotes In Hindi | डिप्रेशन दूर करने के लिए 50+ प्रेरक कथन
जीवन में सुख-दुख लगा रहता है। वहीं, कई बार व्यक्ति इतना परेशान हो जाता है कि चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं उसे जकड़ लेती हैं। इस दौरान इंसान खुद को अकेला समझता है और बाकी लोगों से संपर्क कम करने लगता है। ऐसी स्थिति से खुद को निकालने के लिए प्रेरक वचन काम कर सकते हैं। ये आपको हिम्मत देने का काम करेंगे और आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाएंगे। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम डिप्रेशन दूर करने के लिए प्रेरक कथन लेकर आए हैं। यहां 50 से भी ज्यादा स्ट्रेस कोट्स को शामिल किया गया है।
पढ़ें विस्तार से
आइये, अब सीधा नजर डालते हैं डिप्रेशन को कम करने वाली शायरियों पर।
विषय सूची
डिप्रेशन कोट्स, जो मन को करे शांत – 50+ Depression Shayari | Stress Quotes
कभी-कभी अपनों और दूसरों की बातें अवसाद का कारण बन जाती हैं। ऐसे में डिप्रेशन दूर करने के लिए प्रेरक कथन पढ़ें जा सकते हैं। ये मन को शांत रखने और खुद को हिम्मत देने काम करेंगे। नीचे क्रमवार पढ़ें डिप्रेशन कोट्स, जो मन को करे शांत।
- चिंता न करो, अपना बेहतर दो, मुश्किल समय है यह लेकिन,
खुद को शांत करो और इस मुश्किल समय को बीत जाने दो।
- जब कोई न हो, तो खुद को बहला लो,
चिंता के अंधेरों पर उजियारा फैला लो।
- भीड़ में अकेला होना पड़े फिर भी,
शोर में खामोश रहना पड़े फिर भी,
खुद को हिम्मत देते रहना हमेशा,
चाहे हो जाए जीवन में कुछ भी।
- मन को उड़ान दो,
सोच को आकाश दो,
चिंता होना हार नहीं,
ये खुद को विश्वास दो।
- अगर चिंताएं जीने नहीं देती,
तो अच्छी सोच खुद को खोने नहीं देती,
होता है हर रात के बाद सवेरा,
उम्मीद, दामन छोड़ने नहीं देती।
- मन को रखो शांत प्रिय,
तन को रखो कांत प्रिय,
सोच-सोच कर क्यों रोते हो,
इस समय को गुजर जाने दो प्रिय।
- खुद को दुख क्यों है देना,
सोच-सोच कर परेशान क्यों है होना,
हिम्मत है तुम्हारे हर आंसू का जवाब,
मन से यह हौसला कभी न है खोना।
- गुजर जाती है हर काली रात,
बेवजह न सोचो तुम कोई बात,
चिंता से मन की शांति क्यों खोते हो,
नया दिन लाएगा खुशियों की सौगात।
- अगर हो डिप्रेशन में,
तो खुश रहो,
अगर सोचते हो ज्यादा,
तो व्यस्त रहो,
अगर दिल टूटा है तुम्हारा,
तो फिर विकल्प चुनो।
- रोशनी की कद्र अंधेरों से होती है,
अपनों की परख भरोसे से होती है,
हार कर उठना ही जीवन है दोस्त,
काली रात के बाद ही तो सुबह होती है।
पढ़ते रहें स्ट्रेस कोट्स
- तुम्हारा ही तो है अवसाद,
किसी का दिया तोहफा नहीं है,
छोड़ दो तुम इसका साथ,
आखिर क्यों बढ़ा रहे हो बात।
iStock
- निराशा को त्याग कर आशा चुनो,
अवसाद को छोड़ कर प्रसन्नता चुनो,
प्रेम चुनो, साथ चुनो, समय का तुम साज चुनो।
- जीवन में खुशी आए या कोई गम,
खुद को हिम्मत देते रहो हरदम।
- मन में क्यों अवसाद है यारों,
किसके लिए बर्बाद हो यारों,
जिंदगी हर पल जीने का नाम है,
क्यों गहरी सोच में डूबते हो यारों।
- जब घेरे अवसाद तब बात करो,
बैठो, मिलो और मजाक करो,
लाइफ में नहीं होता रिटेक,
जो मिला समय उसमें काम करो।
- न रहो, न उदास करो मन को,
कुछ बात करो, कुछ बात करो,
ये समय यूं ही बीत जाएगा दोस्त,
समझो जिसमें यह व्यर्थ न हो।
- उदासियां स्थाई नहीं होती,
उनकी उम्र छोटी है,
अवसाद समय से डरता है,
उसकी प्रकृति विरोधी है।
- तू हौसला है, बढ़ना काम है तेरा,
तेरे सामने जिंदगी में विकल्प और भी हैं।
- जो फूल खिलने की चाह रखते हैं,
उन्हें आंधियां भी नहीं रोक पाती हैं।
- अभी से घबरा गए हो क्या?
अभी तो सफर की शुरुआत है।
जारी रखें पढ़ना डिप्रेशन शायरी
- ये कह कर मैंने दिल को खुश किया है,
राहों में आगे हसीन मौसम के साए हैं।
Shutterstock
- चलने वाले तू पांव के घाव न देख,
कौन है संग तू साथ न देख,
अभी तुझे बहारों से भी मिलना है,
सब्र कर तू अभी से अंजाम न देख।
- बीता हुआ कल एक सपना था,
आने वाला कल उम्मीदों से भरा होगा।
- उम्मीद से मिलती हैं उपलब्धियां,
विश्वास से मिलता है मौका,
आत्मविश्वास से आती है हिम्मत,
मन से दूर हो जाती हैं खामियां।
- अवसाद के बादल छट जाएंगे,
उम्मीद के सागर नजर आएंगे,
विश्वास से दूर होगा मन का अंधेरा,
सवेरा बनकर ये दिन भी कट जाएंगे।
- राहों में हो कितना भी अंधेरा,
सच का साथ तुम निभाना,
आएंगी कई मुश्किलें सफर में,
तुम उम्मीद का दामन न छोड़ना।
- चिंताओं से खुद को आजाद करो,
मन को व्यथाओं से न बर्बाद करो,
मुश्किल सही राहें सफर की लेकिन,
मंजिल हसीं होगी खुदपर विश्वास करो।
- खुद ने ही खुद को बहलाया,
अंधेरों में दीप जलाया,
मांगा नहीं किसी से साथ,
अवसाद को मैंने हराया।
- अपनों का साथ हो,
साथी का विश्वास हो,
अवसाद की हार हो,
विजय तुम्हारे पास हो।
- डिप्रेशन से आती है सैडनेस,
पॉजिटिविटी से आती है हैप्पीनेस,
रिमूव करो माइंड से ओवरथिंकिंग,
क्योंकि अच्छी लगती है बस कूलनेस।
डिप्रेशन कोट्स पढ़ते रहें
- अवहेलना से अवसाद है,
सराहना से सफलता,
व्यवहार से बदलाव है,
निरादर से कायरता।
- तुम्हारे बाद, तुम्हारी याद अवसाद बन गई,
अवसाद को किया दूर, जिंदगी अच्छी बन गई।
- ज्यादा सोचकर क्या पाओगे,
क्या मन को समझा पाओगे,
आसान है भूल जाना लेकिन,
क्या बीते पल लौटा पाओगे।
- समय है गुजर जाएगा,
मन है बदल जाएगा,
अवसाद टिक कर नहीं रहता कभी,
एक पड़ाव है ढल जाएगा।
- ये कह कर मेरे मन ने हौसला बढ़ा दिया है,
अवसाद की धूप के आगे खुशियों के साए हैं।
- उम्मीद और विश्वास,
बांध कर रख दो कहीं,
जब अवसाद घेर लेगा तब,
हौसला ये ही बढ़ाएंगे।
- आशाओं के घरोंदे होंगे,
मन से दूर अंधेरे होंगे,
बदल कर देखो सोच अपनी,
कल राहों में नए सवेरे होंगे।
- सोच बदलो, राह बदलेगी,
चिंता छोड़ो, आह बदलेगी,
मन से निकाल दो अवसाद,
उम्मीद तो करो, फिर बात बदलेगी।
- अपने दुखों को नहीं,
अपने भविष्य को आकार दो।
उठो, बदलो सोच,
अपने सपनों को नई पहचान दो।
- जब दुख ज्यादा होता है,
तब अधिक उम्मीदें फूटती हैं।
- अवसाद को अपनी जिंदगी में इतनी भी जगह न दें कि,
भविष्य की खुशियों पर आप स्वयं ही रोक लगा दें।
- जागो अब सवेरा हो चुका है,
दुख का सपना टूट चुका है,
सब्र करो, यही मरहम है इसका,
अवसाद का वक्त बीत चुका है।
iStock
- मन में शांति रहे,
सुख की हवा बहे,
रहे कोसों दूर अवसाद से,
यही कामना मन में चले।
- अपना लो शांति मन से,
अवसाद टूट कर बिखर जाएगा,
अगर कर्म करोगे नीयत से,
दर्द आंखों से बह जाएगा।
- मन के भीतर बैठा अवसाद,
करता है मनमानी,
सोच-सोच कर दिल भी हारा,
कैसी कर दी यह नादानी।
- डिप्रेशन को करो बाय बाय,
पॉजिटिविटी को कहो हाय हाय,
एंजॉय करो टुडे-यस्टरडे,
नहीं होगा फिर रिटर्न ये वन डे।
- प्रकृति से दया सीखो,
खुद से सीखो भूल जाना,
सीखो चिंताओं को त्यागना,
दिल से सीखो सबको अपनाना।
- चिंता को चिता न बनने देना,
होनी को अनहोनी न होने देना,
देना मौका खुद को हर बार जब गिरो,
उठकर चलना मन को न भूलने देना।
- उदासियां न रहें तुम पर,
चिंताओं का न साया रहे,
साथी का ऐसा मिले साथ तुम्हें,
अवसाद का न नामोनिशां रहे।
- गहरी है उदासियां मन की,
इनको खुशियों से भरने दो,
देकर उम्मीद का सहारा,
दिल को अपने रोशन करने दो।
- अवसाद की गलियों में न जाना,
न जाना अंधेरी राहों में,
मन के उजाले उभरे हैं अभी,
न आना अभी किनारों पे।
- निराशा छोड़ कर आशा चुनो,
मन की उलझनों का सहारा चुनो,
चुनो उम्मीदों का कोई ख्वाब,
मन के अंधकार से सवेरा चुनो।
हम उम्मीद करते हैं कि अवसाद को दूर करने की शायरी आपको पसंद आई होंगी। जब कभी भी आपको लगे कि अवसाद या चिंता आपको घेर रही है, तो इन डिप्रेशन कोट्स को जरूर पढ़ें। ये आपको हिम्मत देने के साथ ही खुश रखने का काम करेंगे। आप चाहें, तो इन्हें दूसरों के साथ भी साझा कर सकते हैं या सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। ऐसी शायरियां और कोट्स पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें।

Latest posts by StyleCraze (see all)
- काले तिल के फायदे, उपयोग और नुकसान – 8 Amazing Benefits of Black Sesame Seeds and Side Effects in Hindi - January 18, 2021
- 55+ Best Chai Quotes in hindi : चाय पर शायरी और स्टेटस | Chai Lover Quotes - January 18, 2021
- 55+ Moon Quotes in Hindi : चांद पर शायरी | Shayari On Moon - January 13, 2021
- 50+ Best Travel Quotes In Hindi – मुसाफिर शायरी | Musafir Shayari - January 5, 2021
- 35+ Romance Tips – How to Impress Husband In Hindi – पति को ऐसे करें प्यार व रिश्ता रखें बरकरार - January 4, 2021
