
रूखी त्वचा (ड्राई स्किन) के लिए 15 बेस्ट बॉडी लोशन – Best Body Lotion For Dry Skin In Hindi
रूखी त्वचा के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए, त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए बॉडी लोशन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पर्याप्त पोषण देकर त्वचा को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है, लेकिन बाजार में कई तरह के बॉडी लोशन उपलब्ध हैं। इसलिए, बेस्ट बॉडी लोशन का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है। आपकी इस परेशानी को स्टाइलक्रेज का यह लेख कुछ हद तक कम कर सकता है। इस लेख में हम रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छे बॉडी लोशन के नाम बताएंगे। साथ ही उन बॉडी लोशन को चुनने का सही तरीका भी बताएंगे।
स्क्रॉल करें
इस लेख के शुरुआत में हम रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छे बॉडी लोशन के नाम बता रहे हैं।
विषय सूची
रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छे बॉडी लोशन के नाम
आइए, जानते हैं कि इन 15 बेस्ट बॉडी लोशन की लिस्ट में क्या-क्या शामिल है।
1. निविया नरिशिंग लोशन बॉडी मिल्क विथ डीप मॉइस्चर सीरम एंड 2x आलमंड ऑयल
ब्यूटी प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में निविया जाना-माना नाम है। यहां हम निविया के नरिशिंग बॉडी मिल्क नामक बॉडी लोशन की बात कर रहे हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा का रूखापन तुरंत दूर हो सकता है। साथ ही इसके उपयोग से त्वचा 48 घंटे तक मॉइस्चराइज रह सकती है। दरअसल, इसमें मौजूद मिल्क (दूध) के पौष्टिक तत्व त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है। वहीं, इसमें मौजूद बादाम तेल के गुण त्वचा को कोमल बनाकर उसे निखारने का काम कर सकते हैं।
गुण:
- इसे प्रतिदिन उपयोग किया जा सकता है।
- इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल है।
- यह लोशन निविया का होकर भी ज्यादा महंगा नहीं है।
- इसकी खुशबू मनमोहक होती है।
- यह आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाता है।
अवगुण:
- इसमें पैराबेंस होते हैं, जो एक तरह का केमिकल होता है।
2. वैसलीन इंटेंसिव केयर डीप रिस्टोर बॉडी लोशन
ड्राई स्किन के लिए बॉडी लोशन में वैसलीन इंटेंसिव केयर डीप रिस्टोर बॉडी लोशन को शामिल किया जा सकता है। इस बारे में कंपनी का दावा है कि इसे उपयोग करने से त्वचा को लाभ हो सकता है। दरअसल, यह त्वचा में नमी को बनाए रखने का काम कर सकता है। इससे शुष्क (रूखे) त्वचा से छुटकारा मिल सकता है। यह वैसलीन, जेली और ग्लिसरीन का अच्छा मिश्रण होता है। यह त्वचा में नमी को लॉक करने का काम कर सकता है।
गुण:
- त्वचा को गहराई से पोषण प्रदान कर सकता है।
- यह बेहद कम समय में ही त्वचा में समा जाता है।
- त्वचा को कोमल बनाने में मदद कर सकता है।
- इसे इस्तेमाल करने से त्वचा चमकदार बन सकती है।
- सूरज की किरणों से होने वाली जलन को कम किया जा सकता है।
अवगुण:
- इसकी खुशबू लंबे समय तक नहीं रहती है।
- यह लोशन गर्मियों के लिए उपयुक्त नहीं है।
3. पॉन्ड्स ट्रिपल विटामिन मॉइस्चराइजिंग बॉडी लोशन
ड्राई स्किन के लिए बॉडी लोशन में पॉन्ड्स ट्रिपल विटामिन मॉइस्चराइजिंग लोशन को अच्छा माना जा सकता है। इसमें मुख्य रूप से तीन प्रकार के विटामिन मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए जरूरी होते हैं। इसमें विटामिन-बी3, विटामिन-ई और विटामिन-सी पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व त्वचा को मॉइस्चराइज और स्वस्थ रखते हैं। इससे त्वचा चमकदार और मुलायम लगने लगती है।
गुण:
- इसका असर 24 घंटे तक रहता है।
- सभी तरह की त्वचा पर उपयोग किया जा सकता है।
- यह बाजार में आसानी से मिल जाता है।
- यह किफायती है यानी ज्यादा महंगा नहीं है।
अवगुण:
- संभव है कि कुछ लोगों को इसका लाभ न हो।
- गर्मी के दिनों में त्वचा में अवशोषित होने में अधिक समय लगता है।
4. पैराशूट एडवांस बॉडी लोशन डीप नरिश
पैराशूट के बॉडी लोशन में 100% प्राकृतिक मॉइस्चराइजर गुण होते हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण देने का काम कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा में 24 घंटे तक नमी मौजूद रहती है। इस लोशन के निर्माण में कोको लिपिड फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा की विभिन्न परतों में पहुंच कर इसे प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाने का काम कर सकता है।
गुण:
- यह चिपचिपा नहीं होता है।
- इसे नियमित रूप से उपयोग किया जा सकता है।
- यह त्वचा में जल्दी समा कर तुरंत हाइड्रेट करने का काम कर सकता है।
- यह लोशन सस्ता होता है।
अवगुण:
- इसमें पैराबेंस नामक रसायन होता है।
- सन प्रोटेक्शन फैक्टर (एसपीएफ) नहीं होता है।
- इसमें नारियल की गंध होती है, जो शायद सभी को पसंद न आएं।
5. वैसलीन इंटेंसिव केयर कोको ग्लो बॉडी लोशन
वैसलीन इंटेंसिव केयर कोको ग्लो बॉडी लोशन के उपयोग से त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखा जा सकता है। इसके निर्माण में 100% शुद्ध कोको और शीया बटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें त्वचा के लिए जरूरी सभी तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह त्वचा को मॉइस्चराइज रखता है, जिससे रूखी त्वचा से होने वाली खुजली और कई दूसरी समस्याएं दूर रहती हैं।
गुण:
- इसे संवेदनशील त्वचा पर भी लगाया जा सकता है।
- यह त्वचा में तेजी से अवशोषित होता है।
- इससे त्वचा कोमल और मुलायम महसूस होती है।
- इसे हर दिन उपयोग किया जा सकता है।
- इसकी खुशबू काफी अच्छी होती है।
अवगुण:
- इसमें केमिकल होता है।
- इसमें एसपीएफ नहीं होता है।
- इसके इस्तेमाल से तैलीय त्वचा वालों को चिपचिपापन महसूस हो सकता है।
6. हिमालया हर्बल कोकोआ बटर इंटेंसिव बॉडी लोशन
हिमालय हर्बल्स कोकोआ बटर इंटेंसिव बॉडी लोशन का दावा है कि यह अधिक रूखी (शुष्क) त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकता है। दरअसल, इसमें गेहूं का अर्क और कोकोआ बटर मिला होता है, जो त्वचा को मुलायम और चिकना करने का काम कर सकता है। इसके अलावा, इसमें जैतून का तेल और अंगूर के बीज का तेल भी होता है, जो त्वचा को लंबे समय तक चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता है।
गुण:
- इसकी बनावट क्रीमी होती है, जिस कारण यह त्वचा के लिए अच्छा होता है।
- इसकी खुसबू वैनिला की तरह होती है, जो कुछ लोगों को बेहद पसंद आ सकती है।
- इसका इस्तेमाल सर्दियों के लिए ज्यादा अच्छा होता है।
अवगुण:
- इसे सनस्क्रीन के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, क्योंकि इसमें एसपीएफ नहीं होता है।
- इसमें पैराबेंस शामिल होता है।
- एथिलीनिडामिनेटरेट्रिक एसिड (EDTA) शामिल होता है, जो एक तरह का केमिकल होता है।
7. सेंट डी’वेंस विंटर एडिशन बॉडी लोशन
यह तेल आधारित बॉडी लोशन है। इसे खासकर सर्दियों में होने वाली शुष्क त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे बनाने के लिए टी ट्री ऑयल, शीया बटर, जैतून का तेल, बादाम का तेल, जोजोबा तेल, एलोवेरा और विटामिन-ई का उपयोग किया जाता है। ये सभी सामग्रियां त्वचा के लिए लाभकारी होती हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण देकर त्वचा को स्वस्थ रखती है। इससे त्वचा संबंधी कई समस्याओं को उत्पन्न होने से रोका जा सकता है।
गुण:
- इसमें पैराबेंस और सल्फेट जैसे नुकसानदायक केमिकल नहीं होते हैं।
- यह डैमेज स्किन को रिपेयर करने का काम कर सकता है।
- इसकी खुशबू मनमोहक होती है।
- त्वचा की चमक को बनाए रखता है और उम्र बढ़ने के प्रभाव को धीमा कर सकता है।
- त्वचा की खुजली और जलन को शांत कर सकता है।
अवगुण:
- कुछ लोगों इसे लगाने से स्किन एलर्जी हो सकती है।
- कुछ लोगों को इसकी खुशबू पसंद नहीं आ सकती है।
पढ़ते रहें आर्टिकल
8. निविया बॉडी लोशन, ऑयल इन लोशन कोकोआ नरिश
रूखी त्वचा के लिए बॉडी लोशन की लिस्ट में निविया का एक और उत्पाद शामिल है। इसे बनाने के लिए कोकोआ बटर और नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है और इन दोनों को मुख्य रूप से त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए जाना जाता है। इसे इस्तेमाल करने से रूखी त्वचा की समस्या से तुरंत छुटकारा मिल सकता है, क्योंकि यह त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाता है।
गुण:
- इसे हर दिन उपयोग किया जा सकता है।
- यह त्वचा में 24 घंटे तक नमी को बनाए रख सकता है।
- इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल है।
- यह सस्ता है।
अवगुण:
- इसमें पैराबेंस होता है।
9. बोरोप्लस दूध केसर बॉडी लोशन
बोरोप्लस दूध केसर बॉडी लोशन रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छे बॉडी लोशन में से एक साबित हो सकता है। दरअसल, इसे बनाने के लिए केसर, बादाम और दूध का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा में गहराई तक समा कर उसे पोषण देते हैं। इससे रूखी त्वचा की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा, इस लोशन में हीलिंग गुण भी होते हैं, जो त्वचा के घाव और फटी त्वचा को भरने में मदद कर सकते हैं।
गुण:
- इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोक सकते हैं।
- इसमें अच्छी खुशबू होती है।
- इसके इस्तेमाल से त्वचा कोमल महसूस होती है।
- इसे हर तरह की त्वचा पर लगाया जा सकता है।
अवगुण:
- यह गर्मियों के लिए अच्छा नहीं होता है।
- इसके इस्तेमाल से त्वचा के रंग में कोई निखार नहीं आता है।
10. एवीनो स्किन रिलीफ मॉइस्चराइजिंग लोशन, 354 मिली
ड्राई स्किन के लिए बेस्ट लोशन में एवीनो स्किन रिलीफ मॉइस्चराइजिंग लोशन को शामिल किया जा सकता है। यह लोशन त्वचा में तेजी से अवशोषित होता है और जरूरी पोषण प्रदान करता है। इसके निर्माण में जई का तेल, शीया बटर और ओट्स का उपयोग किया जाता है, जिससे त्वचा 24 घंटे तक मॉइस्चराइज रह सकती है। साथ ही ओट्स त्वचा के पीएच को सामान्य रखने में मदद कर सकता है।
गुण:
- इसे संवेदनशील त्वचा पर भी लगाया जा सकता है।
- त्वचा की खुजली से छुटकारा दिलाता है।
- प्रतिदिन उपयोग में लाया जा सकता है।
- इसमें किसी तरह की खुशबू नहीं होती है।
अवगुण:
- गर्मियों के मौसम में उपयोगी नहीं है।
- यह बाजार में मुश्किल से मिलता है, लेकिन ऑनलाइन उपलब्ध है।
11. वीएलसीसी आलमंड हनी बॉडी लोशन
वीएलसीसी आलमंड हनी बॉडी लोशन को ड्राई स्किन के लिए लोशन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कई प्राकृतिक गुणों से समृद्ध होता है। इसमें बादाम, एलोवेरा, गेहूं और मेथी के अर्क पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण प्रदान कर हानिकारक यूवीए और यूवीबी किरणों से सुरक्षित रख सकते हैं। साथ ही यह लोशन त्वचा के रूखापन को दूर कर कोशिकाओं को मजबूती प्रदान कर क्षति से बचाता है।
गुण:
- त्वचा को चमकदार बनता है।
- इसे सभी तरह की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
- त्वचा को मुलायम रखता है।
- त्वचा को संक्रमण की समस्या से बचाए रखता है।
अवगुण:
- इसमें पैराबेंस होता है।
- इसकी पैकिंग यात्रा के अनुकूल नहीं होती है।
- इसे त्वचा में अवशोषित होने में समय लगता है।
- इस लोशन में एसपीएफ नहीं होता है।
12. निविया बॉडी लोशन, ऑयल इन लोशन रोज एंड आर्गन ऑयल, फॉर ड्राई स्किन, 400ml
ड्राई स्किन के लिए बॉडी लोशन की इस लिस्ट में एक बार फिर निविया ने जगह बनाई है। यह ऊपर दिए गए बॉडी लोशन से बिल्कुल अलग है। इस लोशन में गुलाब जल और आर्गन ऑयल का उपयोग किया जाता है, जो त्वचा में तेजी से अवशोषित होकर उसे मॉइस्चराइज करने का काम कर सकता है।
गुण:
- इसमें गुलाब की मनमोहक खुशबू होती है।
- हर मौसम के लिए बेहतर विकल्प।
- यह पैराबेन्स से मुक्त होता है।
- यह चिपचिपा नहीं होता है।
- ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध है।
अवगुण:
- अधिक शुष्क त्वचा के लिए उपयोगी नहीं है।
- सभी तरह की त्वचा पर लाभदायक साबित नहीं हो सकता।
13. मामाअर्थ स्किन रिपेयर नैचुरल विंटर बॉडी लोशन
मामाअर्थ स्किन रिपेयर बॉडी लोशन में मैंगो बटर, कोकम बटर, शीया बटर और लैवेंडर ऑयल शामिल होता है। ये सभी तत्व त्वचा को भरपूर नमी प्रदान कर सकते हैं, जिससे त्वचा का रूखापन दूर हो सकता है। यही कारण है कि इसे ड्राई स्किन के लिए बेस्ट लोशन कहा जा सकता है।
गुण:
- त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।
- इसमें सल्फेट और पैराबेंस नहीं होता है।
- यह सिलिकॉन्स, एसएलएस व पीईजी मुक्त होता है।
- इसमें किसी तरह की कृत्रिम सुगंध नहीं होती है।
- यह आसानी से बाजार में मिल जाता है।
- यह सस्ता होता है।
- इसमें हाइपो एलर्जेनिक प्रभाव होता है।
अवगुण:
- यह कुछ लोगों के लिए कारगर साबित नहीं होता है।
14. बायटिक बायो क्रीमी कोकोनट अल्ट्रा-रिच बॉडी लोशन
बायटिक बायो क्रीमी कोकोनट अल्ट्रा-रिच बॉडी लोशन रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छे बॉडी लोशन में से एक साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें मसूर, सरसों और तुलसी का अर्क मिलाया जाता है, जो त्वचा को पर्याप्त पोषण देकर साफ करने और रिपेयर करने का काम कर सकते हैं।
गुण:
- यह त्वचा में जल्दी से अवशोषित हो जाता है।
- त्वचा को निखारने का काम कर सकता है।
- दैनिक उपयोग के लिए अच्छा है।
- कंपनी का दावा है कि यह 100 प्रतिशत आयुर्वेदिक है।
अवगुण:
- इसमें एसपीएफ नहीं होता है।
- यह त्वचा को लंबे समय तक मॉइस्चराइज नहीं रखता है।
- संभव है कि कुछ लोगों को इसकी महक पसंद न आए।
15. वाओ कोकोनट मिल्क एंड आर्गन ऑयल बॉडी लोशन, मीडियम हाइड्रेशन, 300ml
रूखी त्वचा के लिए बॉडी लोशन की हमारी लिस्ट में अंतिम नाम वाओ का है। वाओ के इस लोशन में नारियल का दूध और आर्गन ऑयल का अच्छा मिश्रण होता है। इसमें मौजूद बायोएक्टिव तत्व हाइड्रेट से समृद्ध होते हैं, जो त्वचा के डैमेज को रिपेयर करने का काम कर सकते हैं। साथ ही त्वचा में नमी को बनाए रखने में भी मददगार होते हैं।
गुण:
- त्वचा को स्वस्थ रख सकता है।
- इसमें कई तरह के लाभदायक पोषक तत्व होते हैं, जैसे फैटी एसिड, कॉपर, विटामिन-सी और ई।
- इसमें पैराबेंस, सिलिकॉन और प्रोपलीन ग्लाइकोल जैसे नुकसानदायक केमिकल नहीं होते हैं।
- यह लोशन त्वचा में जल्दी अवशोषित हो सकता है। इससे शुष्क त्वचा को लंबे समय तक मॉइस्चराइज रखा जा सकता है।
- इसके निर्माण में मौजूद आर्गन तेल में विटामिन-ई और फैटी एसिड होते हैं, जो त्वचा के रूखेपन को दूर करके और रोम छिद्रों को बंद किए बिना त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रख सकते हैं।
- इसमें मिलाया जाने वाला नारियल का दूध फैटी एसिड, कॉपर, विटामिन-सी और ई से भरपूर होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
अवगुण:
- अधिक संवेदनशील त्वचा वालों को इससे एलर्जी हो सकती है।
- कुछ लोगों की त्वचा पर इसका सही तरह से असर नहीं होता है।
नीचे है और जानकारी
इस लेख के अगले भाग में रूखी त्वचा के लिए बॉडी लोशन का चुनाव किस तरह किया जाना चाहिए, इसकी जानकारी दी गई है।
रूखी त्वचा के लिए बॉडी लोशन कैसे चुनें?
रूखी त्वचा के लिए सही बॉडी लोशन का चुनाव करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत होती है। यहां हम कुछ ऐसे ही टिप्स बता रहे हैं :
- सबसे पहले प्रोडक्ट बोतल की जांच करें और पता लगाए कि बोतल खुली तो नहीं हुई है।
- इसके बाद प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट चेक करें।
- उस लोशन को बेचने वाली कंपनी की ऑथराइज्ड सील लगी है या नहीं जरूर चेक करें।
- बॉडी लोशन में यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) द्वारा सर्टिफाइड आर्गेनिक लेबल लगा होना चाहिए।
- बॉडी लोशन में अधिक मात्रा में प्राकृतिक तत्व मौजूद होने चाहिए।
- बॉडी लोशन में अधिक मात्रा में केमिकल नहीं होना चाहिए।
उम्मीद है कि यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको सही बॉडी लोशन चुनने में दिक्कत नहीं होगी। आप प्रतिदिन बॉडी लोशन का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को हर मौसम में खूबसूरत व जवां रख सकते हैं और बार-बार ब्यूटी पार्लर जाने की भी जरूर नहीं है। हां, अगर किसी की त्वचा संवेदनशील है, तो उसे डॉक्टर से सलाह करने के बाद ही बॉडी लोशन लेना चाहिए। रूखी त्वचा को और किसी-किस प्रकार सुरक्षित रखा जा सकता है, यह जानने के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ सकते हैं।
और पढ़े:
- जानिए 14 सबसे अच्छे बजट फ्रेंडली बॉडी लोशन के नाम
- जानिए 12 बेस्ट कोको बटर बॉडी लोशन के नाम
- गर्मियों के लिए 12 बेस्ट बॉडी लोशन

Latest posts by Bhupendra Verma (see all)
- टॉप 10 स्कोलियोसिस व्यायाम और उनके लाभ – Scoliosis Exercises And Their Benefits in Hindi - January 15, 2021
- गिंको बाइलोबा (जिन्कगो) के फायदे, उपयोग और नुकसान – All About Ginkgo Biloba in Hindi - January 8, 2021
- खांसी का इलाज – कारण और घरेलू नुस्खे – Cough (Khansi) Home Remedy in Hindi - January 4, 2021
- नीम का जूस के फायदे, उपयोग और नुकसान – 8 Benefits of Neem Juice in Hindi - January 4, 2021
- संतुलित आहार चार्ट – इसके फायदे और जरूरी तत्व – Balanced Diet Chart in Hindi - December 30, 2020
