रूखी त्वचा (ड्राई स्किन) के लिए 13 सबसे अच्छे बॉडी वॉश के नाम – Best Body Wash For Dry Skin In Hindi

त्वचा में नमी की कमी स्किन को रूखी और बेजान बना देती है। रूखेपन के कारण कभी स्किन पपड़ीदार होकर निकलने लगती है, तो कभी खुजली जैसी कई समस्या हो सकती है। वैसे तो रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए मॉइस्चराइजर और लोशन का उपयोग सभी करते हैं, लेकिन हार्श बॉडी वॉश या साबुन से नहाने के कारण इनका असर नहीं दिखता। इसी वजह से रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छा बॉडी वॉश खरीदना आवश्यक हो जाता है। अब आप कहेंगे कैसे पता चलेगा कि कौन-सा बॉडी वॉश सबसे अच्छा है, आपके इस सवाल का जवाब इस लेख में छुपा है। जी हां, हम यहां मार्केट में मौजूद रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छे बॉडी वॉश की जानकारी लेकर आए हैं। यहां हम इनकी खूबियां और खामियों दोनों बताएंगे।
शुरू करते हैं लेख
चलिए, जानते हैं कि रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छे बॉडी वॉश कौन-कौन से हैं।
विषय सूची
रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छे बॉडी वॉश के नाम
वैसे तो कई तरह के बॉडी वॉश मार्केट में उपलब्ध हैं, लेकिन उनमें से रूखी त्वचा के लिए बेस्ट बॉडी वॉश की जानकारी नीचे हम यूजर्स के अनुभव और कंपनी के दावों के आधार पर दे रहे हैं। यह जानकारी आपको ड्राई स्किन के लिए बेस्ट बॉडी वॉश चुनने में मदद कर सकती है।
1. डव ड्राइनेस रिलीफ विद जोजोबा ऑयल नरिशिंग बॉडी वॉश
डव कई चर्चित ब्यूटी ब्रांड में से एक है, जिसके स्किन और हेयर केयर उत्पाद बाजार में अपनी अलग जगह बना चुके हैं। ऐसा ही डव का यह बॉडी वॉश है, जिसे खासतौर पर ड्राई स्किन के लिए बनाया गया है। कंपनी के अनुसार, यह बॉडी वॉश जोजोबा, सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे तेलों से युक्त है, जो त्वचा में नमी को लॉक करते हैं।
गुण:
- त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने का काम कर सकता है।
- गंदगी को अच्छी तरह से साफ करता है।
- इसमें सल्फेट्स और पैराबेंस जैसे केमिकल नहीं हैं।
- रूखी त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकता है।
- त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित रखने का काम कर सकता है।
- बॉडी को जरूरी पोषण दे सकता है।
- थोड़ी मात्रा ही पूरी बॉडी के लिए पर्याप्त है।
अवगुण:
- कुछ लोगों को महंगा लग सकता है।
- कृत्रिम सुगंध का इस्तेमाल किया गया है।
2. एवीनो पॉजिटिवली नरिशिंग हाइड्रेटिंग बॉडी वॉश फॉर ड्राई स्किन
एवीनो भी रूखी त्वचा के लिए बेस्ट बॉडी वॉश साबित हो सकता है। कंपनी की मानें, तो इस बॉडी वाश को शिया बटर, सूरजमुखी बीज के तेल, अंजीर के अर्क और फ्रूट ऑयल से तैयार किया गया है। इनके मॉइस्चराइजिंग गुण स्किन को रूखेपन से निजात दिला सकते हैं।
गुण:
- स्किन को फ्रेश, नरम और मुलायम बना सकता है।
- इसकी खुशबू अच्छी है।
- त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेट रख सकता है।
- गंदगी, अतिरिक्त तेल और बैक्टीरिया को हटाने का काम कर सकता है।
- इससे रोजाना नहाया जा सकता है।
- अच्छा झाग बनाता है।
अवगुण:
- अन्य प्रोडक्ट के मुकाबले महंगा है।
- इसमें सोडियम लॉरेथ सल्फेट (SLS) नामक केमिकल है।
3. पीयर्स सॉफ्ट एंड फ्रेश शावर जेल
पीयर्स सॉफ्ट एंड फ्रेश शावर जेल को ग्लिसरीन, पुदीने के अर्क, सौंफ के तेल, रोजमेरी के पत्ते के अर्क और लैवेंडर ऑयल से बनाया गया है। ये सभी स्किन की प्राकृतिक नमी को बनाए रखते हैं और रूखेपन को कम कर सकते हैं। पीयर्स बॉडी वॉश स्किन की गंदगी को गहराई से साफ करने के लिए भी जाना जाता है। इसी वजह से यह रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छा बॉडी वॉश साबित हो सकता है।
गुण:
- त्वचा को कोमल और मुलायम एहसास देता है।
- डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्टेड है और इसे माइल्ड फेस वॉश बताया गया है।
- यह सोप-फ्री यानी साबुन मुक्त बॉडी वॉश है।
- इसमें पैराबेंस नहीं है।
- त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।
- यह सस्ता है।
अवगुण:
- आंखों से बचाकर इसका इस्तेमाल करें। झाग के आंखों में जाने से जलन हो सकती है।
- एसएलएस फोमिंग एजेंट यानी झाग बनाने वाले रसायन का इस्तेमाल किया गया है।
4. निविया शावर जेल, वॉटर लिल्ली एंड ऑयल बॉडी वॉश
निविया के इस प्रोडक्ट को भी ड्राई स्किन के लिए बॉडी वॉश के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह शावर जेल वॉटर लिल्ली और प्राकृतिक तेल के गुण से भरपूर है। यह बेजान और रूखी त्वचा को रेडिएंट बनाने और शुष्कता को कम करने का काम कर सकता है।
गुण:
- इससे मनमोहक खुशबू आती है।
- स्किन को लंबे समय तक ताजगी का एहसास देता है।
- त्वचा की अशुद्धियों को गहराई से साफ करने में सहायक है।
- यह स्किन को नरम और कोमल बना सकता है।
- इसकी कीमत बजट के अनुकूल है।
अवगुण:
- इसके नकली प्रोडक्ट भी बाजार में उपलब्ध हैं, इसलिए इसका चयन सावधानी से करें।
5. पामोलिव बॉडी बटर कोकोनट जॉय
पामोलिव कोकोनट जॉय रूखी त्वचा के लिए बॉडी वॉश का अच्छा विकल्प है। इसमें पिसे हुए नारियल व जोजोबा बटर जैसे प्राकृतिक तत्वों के गुण हैं। ये सभी त्वचा को गहराई से पोषण देने और मॉइस्चराइज करने का काम कर सकते हैं। इस बॉडी वॉश का इस्तेमाल महिला और पुरुष दोनों द्वारा किया जा सकता है।
गुण:
- यह बॉडी को रिलैक्स करने का दावा करता है।
- इसमें मौजूद नारियल का नेचुरल पाउडर स्किन को एक्सपोलिएट करके गंदगी व डेड सेल्स को हटा सकता है।
- यह त्वचा को जेंटली स्क्रब करता है।
- स्किन को सॉफ्ट बना सकता है।
- बेजान त्वचा को चमकदार बनाने में सहायक हो सकता है।
- यह डर्मोटोलॉजिकली टेस्टेड है।
- त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित रखने में सहायता कर सकता है।
- इसे सोप-फ्री बनाया है।
अवगुण:
- एसएलएस केमिकल युक्त है।
6. निविया शावर जेल, क्रीम केयर बॉडी वॉश
निविया क्रीम केयर रूखी त्वचा के लिए बेस्ट बॉडी वॉश साबित हो सकता है। इसमें प्रो-विटामिन और प्राकृतिक तेलों के गुण हैं, जो त्वचा को नरम और नमी युक्त बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
गुण:
- त्वचा को बेहतर तरीके से साफ करने का काम कर सकता है।
- इसके इस्तेमाल से त्वचा रेशमी और मुलायम हो सकती है।
- स्किन के पीएच स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।
- इसका असर 24 घंटे तक रह सकता है।
- इस बॉडी वॉश की कीमत ज्यादा नहीं है।
- त्वचा रोग विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड है।
- थोड़ा-सी मात्रा पर्याप्त है।
अवगुण:
- इसके नकली प्रोडक्ट भी बाजार में हैं, इसलिए ऑथराइज्ड डीलर से ही इसे खरीदें।
- शायद कुछ लोगों को इसकी खुशबू पसंद न आए।
7. पीयर्स नेचुरल नरिशिंग कोकोनट वॉटर बॉडी वॉश
रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छा बॉडी वॉश पीयर्स नेचुरल नरिशिंग कोकोनट वॉटर भी हो सकता है। इस कंपनी का कहना है कि इसे 100 प्रतिशत प्राकृतिक तत्वों के मिश्रण से तैयार किया गया है। यह ग्लिसरीन, शहद और नारियल पानी से बना है। इनमें मौजूद विटामिन और मिनरल त्वचा के रूखेपन से छुटकारा दिला सकते हैं।
गुण:
- बॉडी की गंदगी की अच्छी तरह से साफ कर सकता है।
- त्वचा को नरम और मुलायम बना सकता है।
- स्किन को निखारने का काम कर सकता है।
- इसमें पैराबेंस नहीं है।
- चर्मरोग विशेषज्ञ द्वारा जांचा गया है।
- इसे 100 प्रतिशत सोप-फ्री बताया गया है।
- यह हाइपोएलर्जेनिक होता है। मतलब एलर्जी से बचाने का काम कर सकता है।
अवगुण:
- इसमें सोडियम लॉरेथ सल्फेट (एसएलएस) केमिकल है।
8. द मॉम्स को. नेचुरल बॉडी वॉश
शुष्क और अति-शुष्क त्वचा वाले अपनी बॉडी को मॉइस्चराइज करने के लिए इस बॉडी वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे नारियल, प्रो-विटामिन्स और एसेंशियल ऑयल से तैयार किया गया है। यह त्वचा को साफ करने और नमी को लॉक करने का काम कर सकता है। द मॉम्स की मानें, तो यह बॉडी वॉश सर्टिफाइड टॉक्सिन-फ्री है और एलर्जी का कारण नहीं बनता है।
गुण:
- गर्भावस्था के लिए भी इसे सुरक्षित बताया गया है।
- मॉर्निंग सिकनेस को कम करने का वादा यह बॉडी वॉश करता है।
- त्वचा को कोमल बना सकता है।
- इसमें एसएलएस, पैराबेंस, सिंथेटिक खुशबू और अन्य हानिकारक रसायन नहीं हैं।
- यह बॉडी वॉश खुजली की समस्या को कम कर सकता है।
- इसकी कीमत भी कम है।
- स्किन इलास्टिसिटी को बढ़ा सकता है।
अवगुण:
- नहाने और झाग बनाने के लिए अधिक मात्रा का इस्तेमाल करना पड़ता है, क्योंकि यह केमिकल फ्री है।
9. डव शिया प्योरली पैंपरिंग नरिशिंग बॉडी वॉश, शिया बटर विद वार्म वनीला
डव शिया बटर एंड वार्म वनीला रूखी त्वचा के लिए बेस्ट बॉडी वॉश की लिस्ट में शामिल है। इसमें शिया बटर और वनीला का अनोखा मिश्रण है, जो त्वचा को पर्याप्त पोषण देते हैं और उसे मॉइस्चराइज कर सकते हैं। यह डल त्वचा को खिली-खिली और ताजगी भरा एहसास देने में मदद कर सकता है।
गुण:
- शरीर को सौम्यता से साफ कर सकता है।
- इसके इस्तेमाल से त्वचा पर जलन महसूस न होने का दावा किया गया है।
- इसकी कीमत ज्यादा नहीं है।
- बॉडी वॉश की मानें, तो एक बार नहाने के बाद से ही स्किन में फर्क नजर आने लगता है।
- स्किन को सॉफ्ट बनाने में सहायक हो सकता है।
- थोड़े-सा बॉडी वॉश ही नहाने के लिए पर्याप्त झाग बना देता है।
अवगुण:
- इसमें एसएलएस फोमिंग एजेंट भी है।
10. वाओ स्किन साइंस जापानी चेरी ब्लॉसम फोमिंग बॉडी वॉश
त्वचा के रूखापन से छुटकारा पाने के लिए वाओ बॉडी वॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बॉडी वॉश को जापानी चैरी ब्लॉसम, शिया बटर, आर्गन ऑयल और विटामिन-ई से तैयार किया गया है। ये सभी प्राकृतिक तत्व इसे ड्राई स्किन के लिए अच्छा बॉडी वॉश बनाते हैं।
गुण:
- इसमें सल्फेट्स, पैराबेंस व मिनरल ऑयल जैसे रसायन नहीं हैं।
- यह फैटी एसिड और विटामिन-ए से युक्त है, जो स्किन इलास्टिसिटी को बनाए रखने और इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- त्वचा को मुलायम बना सकता है।
- बॉडी के दाग-धब्बों को कम करने में सहायक हो सकता है।
- सभी स्किन टाइप वाले इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इस बॉडी वॉश से भीनी-भीनी खुशबू आती है।
अवगुण:
- इसकी खुशबू दिनभर बनी नहीं रहती है।
- अधिक शुष्क त्वचा वालों को इसके बाद नमी के लिए बॉडी मॉइस्चराइजर का भी इस्तेमाल करना पड़ सकता है।
11. फ्लोकेयर शावर जेल
आप ड्राई स्किन के लिए बॉडी वॉश के रूप में फ्लोकेर का भी चुनाव कर सकते हैं। यह संतरे से युक्त शावर जेल दिनभर तरोताजा महसूस करने में मदद कर सकता है। संतरे के अलावा इसमें कैमोमाइल और अदरक का कोल्ड प्रेस्ड अर्क है। ये त्वचा को पोषण देने और स्किन पीएच को संतुलित रखने का काम कर सकते हैं।
गुण:
- गहराई से बॉडी को मॉइस्चराइज कर सकता है।
- इसमें किसी तरह के नुकसानदायक केमिकल नहीं हैं।
- यह बजट के अनुकूल है।
- सभी स्किन टाइप वाले इस्तेमाल कर सकते हैं।
- नहाते हुए रोजाना अरोमाथेरेपी का एहसास दे सकता है।
अवगुण:
- कुछ ग्राहकों को इसकी सुगंध शायद पसंद न आए।
12. ब्रायन एंड कैंडी न्यू यॉर्क ऑरेंज एंड मंडेरिन शावर जेल
ब्रायन एंड कैंडी भी रूखी त्वचा के लिए बॉडी वॉश का एक अच्छा विकल्प है। कंपनी का कहना है कि इसे संतरे के अर्क, एलोवेरा और एसेंशियल ऑयल के मिश्रण से बनाया जाता है। एक ओर एसेंशियल ऑयल त्वचा की नमी को बनाए रखते हैं, तो दूसरी ओर संतरा और एलोवेरा स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बना सकते हैं।
गुण:
- विटामिन-सी और ए बॉडी को जरूरी पोषण दे सकते हैं।
- इसकी खुशबू मूड को बेहतर बना सकती है।
- त्वचा की गंदगी को गहराई से साफ कर सकता है।
- स्किन को सॉफ्ट बना सकता है।
- चर्मरोग विशेषज्ञों द्वारा जांचा हुआ बॉडी वॉश है।
- पैराबेंस मुक्त है।
- यह किफायती भी है।
अवगुण:
- इसकी उपलब्धता लोकल मार्केट और कॉस्मेटिक्स स्टोर में मुश्किल है। हां, आप ऑनलाइन इसे खरीद सकते हैं।
- इसमें केमिकल एसएलएस भी है।
13. TNW – द नेचुरल वॉश हनी मिल्क स्किन सॉफ्टनिंग शावर जेल बॉडी वॉश
इस बॉडी वॉश को भी रूखी त्वचा के लिए बेस्ट बॉडी वॉश की फेहरिस्त में शामिल किया जा सकता है। इसे कई प्राकृतिक तत्वों के मिश्रण से बनाया जाता है, जिसमें मुख्य रूप से शहद, मिल्क प्रोटीन, चंदन का अर्क, बादाम और जोजोबा ऑयल शामिल हैं। यह बॉडी वॉश न सिर्फ रूखी त्वचा को नमी देता है, बल्कि उसे चमकदार भी बना सकता है।
गुण:
- खासतौर पर संवेदनशील रूखी त्वचा के लिए बनाया गया है।
- इसमें किसी तरह के हानिकरक रसायन नहीं हैं।
- बेजान त्वचा को रेशमी और मुलायम बना सकता है।
- इसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।
- स्किन को निखारने का काम कर सकता है।
- त्वचा के पीएच स्तर का संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण है, जो त्वचा को संक्रमण से बचाने का काम कर सकता है।
अवगुण:
- कुछ यूजर्स की शिकायत है कि इससे शहद जैसी खुशबू नहीं आती है। वैसे कंपनी ने शहद जैसी फ्रेगनेंस का वादा भी नहीं किया है। बस हल्की मनमोहक सुगंध की बात कही है।
अब रूखी त्वचा की समस्या से निजात पाने के लिए सही बॉडी वॉश चुनना आपके लिए बिल्कुल भी मुश्किल नहीं होगा। ये सभी बॉडी वॉश स्किन को मॉइस्चराइज करने और लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। प्रत्येक बॉडी वॉश में अलग-अलग खूबियां हैं। इनके गुणों को ध्यान में रखकर आप अपने लिए अच्छा-सा बॉडी वॉश चुन सकते हैं और उसे बाय नाउ बटन पर क्लिक करके खरीद सकते हैं। बस बिना देर किए रूखी त्वचा के लिए बॉडी वॉश खरीदें और खिली-खिली मॉइस्चराइज्ड फ्रेश त्वचा के साथ कॉन्फिडेंटली जीवन का हर पल जीएं।
