
रूखी त्वचा (ड्राई स्किन) के लिए 10 बेस्ट फेस मास्क – Best Face Mask For Dry Skin In Hindi
आजकल त्वचा का रूखा होना आम बात हो गई है। इससे बचने के लिए यूं तो क्रीम व मॉइस्चराइजर जैसे कई ब्यूटी प्रोडक्ट मार्केट में उपलब्ध हैं, लेकिन चेहरे को जरूरत होती है गहराई से उस पर असर करने वाले पदार्थ की। ऐसा ही एक उत्पाद फेस मास्क है, जो त्वचा की शुष्कता के साथ ही अन्य समस्याओं को कम कर सकता है। इसी वजह से स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम ड्राई स्किन को संपूर्ण पोषण देने और उसकी नमी को बनाए रखने वाले फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं। यहां ड्राई स्किन के लिए बेस्ट फेस मास्क के नाम के साथ ही उनकी खूबियों और खामियों के बारे में भी आप जान पाएंगे।
विस्तार से आगे पढ़ें
लेख की शुरुआत में जानिए रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस मास्क के बारे में।
विषय सूची
रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस मास्क के नाम
बाजार में कई तरह के फेस मास्क उपलब्ध हैं, जिनमें से रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस मास्क की जानकारी हम नीचे दे रहे हैं। साथ ही सभी 10 फेस मास्क को खरीदने के लिए प्रत्येक प्रोडक्ट के नीचे अमेजन लिंक भी दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप अपनी स्किन के लिए बेस्ट फेस मास्क खरीद सकते हैं।
1. बायोटिक एडवांस्ड आयुर्वेदा मिल्क प्रोटीन व्हाइटनिंग एंड रेजुवेनटिंग फेस पैक
बायोटिक काफी जानी-मानी ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनी है। इसका बायोटिक एडवांस्ड आयुर्वेदा मिल्क प्रोटीन व्हाइटनिंग एंड रेजुवेनटिंग फेस पैक बाजार में काफी फेमस है। कंपनी के मुताबिक, इसे मिल्क प्रोटीन, व्हीट जर्म, बादाम के तेल, शहद और समुद्री शैवाल के मिश्रण से बनाया गया है।
गुण:
- यह फेस मास्क त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम कर सकता है।
- इससे झुर्रियों कम हो सकती हैं।
- त्वचा पर नई जान डाल सकता है, जिससे स्किन खिली-खिली नजर आ सकती है।
- यह चेहरे पर निखार लाने में मदद कर सकता है।
- त्वचा को मुलायम बना सकता है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी बताया गया है।
- इसे महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसमें विटामिन-ई होता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल डैमेज और सन डैमेज से बचाने में मदद कर सकता है।
अवगुण:
- कुछ यूजर्स का कहना है कि इससे उनके चेहरे पर हल्की जलन हुई है। इसी वजह से संवेदनशील त्वचा वाले पैच टेस्ट करके ही इसका इस्तेमाल करें।
2. लोटस हर्बल्स व्हाइट ग्लो योगर्ट स्किन व्हाइटनिंग एंड ब्राइटनिंग मास्क
रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस मास्क की लिस्ट में लोटस हर्बल्स व्हाइट ग्लो योगर्ट स्किन व्हाइटनिंग एंड ब्राइटनिंग मास्क का नाम भी शामिल है। यह फेस मास्क दही और बेयरबेरी के अर्क से समृद्ध है, जो त्वचा को साफ करने के साथ ही पोषण भी दे सकता है। त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
गुण:
- स्किन टेक्स्चर यानी बनावट में सुधार कर सकता है।
- इससे त्वचा चमकदार व जवां दिखाई दे सकती है।
- यह स्किन को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करने में सहायता कर सकता है।
- क्षतिग्रस्त त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर कर सकता है।
- त्वचा के रक्त संचार को बेहतर करने में सहायक हो सकता है।
- काले-धब्बों को कम करने का काम कर सकता है।
- बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा कर झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम कर सकता है।
- इसे सभी प्रकार के त्वचा के लिए उपयोगी बताया है।
अवगुण:
- पैराबेंस युक्त है।
- यह मास्क के हिसाब से गाढ़ा नहीं है।
3. ओरिएंटल बॉटनिक्स एक्टिवेटेड चारकोल 3 इन 1 क्ले मास्क
ड्राई स्किन के लिए फेस मास्क के रूप में ओरिएंटल बॉटनिक्स को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह एक्टिवेटेड चारकोल, काओलिन क्ले, मैट्रिक्स 3000 (एंटी-एजिंग पेप्टाइड), विटामिन-सी, ई, बी-3, बी-5, ह्यलुरॉनिक एसिड और मेन्थॉल से युक्त है। ये सभी मिलकर चेहरे को पोषण देने और कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम कर सकते हैं, जिसके बारे में हम नीचे बता रहे हैं।
गुण:
- यह त्वचा को डिटॉक्सिफाई और क्लेंज कर सकता है।
- इससे स्किन मुलायम बन सकती है।
- चेहरे पर निखार ला सकता है।
- त्वचा को जवां रखने का काम कर सकता है।
- इससे स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है।
- इस मास्क को हर तरह की त्वचा वाले उपयोग कर सकते हैं।
- ब्लैकहेड्स की समस्या दूर हो सकती है।
- इसमें पैराबेंस, सल्फेट्स, सिलिकॉन और मिनरल ऑयल नहीं हैं।
अवगुण:
- मास्क के न सूखने तक हल्का जलन महसूस हो सकती है।
4. सेंट बॉटानिका विटामिन सी, ई एंड ह्यालुरॉनिक एसिड ब्राइटनिंग फेस मास्क
सेंट बॉटानिका का यह उत्पाद भी ड्राई स्किन के लिए बेस्ट फेस मास्क साबित हो सकता है। यह फेस मास्क हल्दी, बादाम तेल, ग्रीन टी, लेमन पील और गोटू कोला जैसे प्राकृतिक तत्वों के अनोखे मिश्रण से बना है। इनके अलावा, इस फेस मास्क में विटामिन-सी, ई, बी-3 और ह्यालुरॉनिक एसिड के गुण भी हैं।
गुण:
- यह चेहरे की रंगत में निखार लाने और त्वचा को जवां रखने का काम कर सकता है।
- इससे त्वचा का रूखापन और बढ़ती उम्र के निशान कम हो सकते हैं।
- यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज व कंडीशनिंग कर सकता है।
- त्वचा की यूवी किरणों से रक्षा कर सकता है।
- इससे स्किन इलास्टिसिटी में सुधार हो सकता है।
- यह डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्टेड है।
- ये फेस मास्क वीगन है यानी पशु उत्पादित सामग्रियों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
- इसमें पैराबेंस, सल्फेट्स, मिनरल ऑयल और थैलेट्स नहीं हैं।
अवगुण:
- इसकी कीमत दूसरे फेस मास्क की तुलना में अधिक है।
5. एम कैफीन नेकेड एंड रिच चोको फेस मास्क
रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस मास्क की लिस्ट में एम कैफीन नेकेड एंड रिच चोको भी शामिल है। इस कंपनी की मानें, तो इसमें प्योर कोको, सीवीड और एलोवेरा के गुण मौजूद हैं, जो त्वचा को जरूरी पोषण प्रदान कर उसे स्वस्थ रखने का काम कर सकते हैं।
गुण:
- स्किन को गंदगी और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।
- इस फेस मास्क में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री-रेडिकल्स और यूवी एक्सपोजर से सुरक्षित रख सकते हैं।
- त्वचा की रंगत को निखार सकता है।
- यह फेस मास्क चेहरे को ग्लोइंग लुक देने में मदद कर सकता है।
- चेहरे की नमी बनाए रखने में सहायक है।
- चर्मरोग विशेषज्ञों द्वारा जांचा गया फेस मास्क है।
- इस फेस मास्क को पैराबेंस और सोडियम लॉरेथ सल्फेट (एसएलएस) फ्री बताया गया है।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त।
अवगुण:
- जार पैकेजिंग में आता है, इसलिए इसके टूटने का जोखिम बना रहता है।
- जार पैकेजिंग की वजह से ही इससे फेस मास्क स्पिल भी हो सकता है।
6. लोटस हर्बल्स फ्रूजुवेनेट स्किन परफेक्टिंग एंड रेजुवेनटिंग फ्रूट पैक
लोट्स का यह दूसरा फेस मास्क है, जिसे यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया है। इसे भी ड्राई स्किन के लिए फेस मास्क के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह अंगूर, गाजर, सेब, अनानास, आड़ू के रस और अल्फा-हाइड्रॉक्सी फ्रूट एसिड की अच्छाइयों से समृद्ध है।
गुण:
- त्वचा को चमकदार बना सकता है।
- यह स्किन को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।
- पिंपल्स और ब्लैक स्पॉट्स से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकता है।
- सभी स्किन टाइप वालों के लिए उपयोगी बताया गया है।
- त्वचा का पीएच स्तर संतुलित रख सकता है।
- इसमें एंटीएजिंग गुण हैं, जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा कर सकते हैं।
- फ्री-रेडिकल्स यानी मुक्त कणों से बचाव कर सकता है।
- सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचा सकता है।
अवगुण:
- पैराबेंस युक्त है। अगर आप पैराबेंस की फिक्र नहीं करते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा फेस मास्क हो सकता है।
7. डॉट एंड की स्किन प्लंपिंग मॉइस्चर इन्फ्यूशन वाटर स्लीपिंग मास्क
डॉट एंड की स्किन केयर का यह फेस मास्क बहुत ही प्यारे पॉट पैकेजिंग में आता है। यह एक स्लीपिंग मास्क है, जिसे सोने से पहले लगाकर चेहरे पर रातभर रखा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसे बनाने के लिए ह्यालुरॉनिक एसिड, बल्जेरियन गुलाब, कैमोमाइल और खीरे का उपयोग किया गया है, जो स्किन के मॉइस्चर को बनाए रखते हैं।
गुण:
- सूरज की यूवी किरणों से होने वाले नुकसान को कम कर सकता है।
- इसके इस्तेमाल से प्रदूषण और धुएं के हानिकारक प्रभाव कम हो सकते हैं।
- उम्र बढ़ने के संकेतों को कम कर सकता है।
- यह स्किन को मॉइस्चराइज करने में सहायक हो सकता है।
- चेहरे को मुलायम और कोमल बना सकता है।
- इसे लगाने से आंखों की त्वचा की सूजन और डार्क स्पॉट कम हो सकते हैं।
- इसमें किसी तरह के नुकसानदायक रसायन नहीं हैं।
- डलनेस को कम कर चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग लुक दे सकता है।
अवगुण:
- इसकी कीमत ज्यादा है।
- शायद कुछ लोगों को इसकी खुशबू पसंद न आए।
8. TYC रॉयल क्ले मास्क
TYC के इस मास्क को भी रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस मास्क की शृंखला में रखा जा सकता है। कंपनी के अनुसार, इसे बाओबाब, चंदन के तेल, जायफल के तेल, ब्राजिलियन क्ले और आलू के अर्क से बनाया गया है। ये प्राकृतिक तत्व चेहरे से मुंहासे और दाग धब्बों को हटाकर स्किन को नमी देने का काम कर सकते हैं।
गुण:
- यह फेस मास्क डैमेज स्किन को रिपेयर कर सकता है।
- चेहरे की मृत कोशिकाओं और गंदगी को साफ करने में सहायक है।
- इससे स्किन इलास्टिसिटी में सुधार हो सकता है।
- चेहरे को चमकदार बना सकता है।
- यह त्वचा के प्राकृतिक पीएच स्तर को संतुलित रखने का काम कर सकता है।
- इस फेस मास्क के उपयोग से सनबर्न से राहत मिल सकती है।
- त्वचा रोग विशेषज्ञ द्वारा परीक्षित फेस मास्क है।
- इसे सल्फेट्स और पैराबेंस मुक्त बताया गया है।
- हाइपोएलर्जेनिक है यानी एलर्जी का कारण नहीं बनता है।
अवगुण:
- इसका असर दिखने में समय लग सकता है।
9. सुकिन ऑस्ट्रेलियन नेचुरल सुपर ग्रीन्स डिटॉक्सिफाइंग फेशियल मास्क
रूखी त्वचा के लिए फेस मास्क के तौर पर आप सुकिन का भी चुनाव कर सकते हैं। यह फेस मास्क गोजीबेरी, एवोकाडो, बाओबाब और बेंटोनाइट की अच्छाई से समृद्ध है। इनमें मौजूद तत्व स्किन को स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं।
गुण:
- स्किन को डिटॉक्स करने में सहायक हो सकता है।
- यह फाइन लाइन्स को कम कर सकता है।
- त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।
- इससे स्किन खिली-खिली और जवां दिख सकती है।
- स्किन को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है।
- चेहरे को ब्राइट लुक दे सकता है।
- इस फेस मास्क में सल्फेट, पैराबेंस और मिनरल ऑयल नहीं हैं।
- त्वचा की रंगत को निखार सकता है।
अवगुण:
- यह फेस मास्क महंगा है।
10. नॉर्म नेचुरल्स ग्लो-स्किन ब्राइटनिंग मास्क
ड्राई स्किन के लिए बेस्ट फेस मास्क के रूप मे नॉर्म को भी खरीदा जा सकता है। यह फेस मास्क त्वचा को निखारने और पोषण देने का काम कर सकता है। दरअसल, इसे रोज क्ले, काओलिन क्ले, तिल के तेल, नारियल तेल और कैमोमाइल ऑयल से बनाया गया है।
गुण:
- यह प्लांट-बेस्ड और नॉन-टॉक्सिक है।
- स्किन टोन को लाइट कर सकता है।
- मुंहासे और काले-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है।
- त्वचा पर चमक ला सकता है।
- ब्लैकहेड्स और मृत कोशिकाओं को हटाने का काम कर सकता है।
- यह त्वचा की नमी को बनाए रख सकता है।
- इसे पैराबेंस और एसएलएस मुक्त बताया गया है।
- फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) द्वारा सर्टिफाइड है।
- इसे महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
अवगुण:
- इस फेस मास्क के असर दिखाने में समय लग सकता है।
बने रहें हमारे साथ
आइए, जानते हैं कि रूखी त्वचा के लिए फेस मास्क का चुनाव कैसे करना है।
रूखी त्वचा के लिए फेस मास्क कैसे चुनें?
त्वचा के रूखेपन और अन्य समस्याओं को कम करने के लिए सही फेस मास्क का चुनाव किया जाना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि रूखी त्वचा के लिए बेस्ट फेस मास्क का चुनाव कैसे करें, तो इसका जवाब आपको नीचे मिलेगा।
- हमेशा बिना रसायन या कम रसायन वाले फेस मास्क का ही चयन करें।
- रूखी त्वचा के लिए फेस मास्क खरीदते समय प्राकृतिक तेल से युक्त फेस मास्क को तरजीह दें।
- फेस मास्क हमेशा हाइपोएलर्जेनिक ही खरीदें। इससे एलर्जी होने का खतरा कम हो जाता है।
- कोई भी फेस मास्क लेने से पहले सुनिश्चित कर लें कि वह डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है या नहीं। हमेशा त्वचा रोग विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड फेस मास्क का ही चुनाव करें। इसे स्किन के लिए सुरक्षित माना जाता है।
- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) जैसे प्रतिष्ठित संस्था द्वारा सर्टिफाइड प्रोडक्ट ही खरीदें।
- फेस मास्क के पैकेट में कंपनी का सील लगी है या नहीं जरूर चेक कर लें।
- बाजार में कई फेस मास्क की नकली कॉपी भी उपलब्ध है। इसी वजह से हमेशा विश्वसनीय दुकान से या फिर हमारे द्वारा दिए गए अमेजन लिंक से ही प्रोडक्ट खरीदें।
- फेस मास्क बनाने के लिए इस्तेमाल की गई सामग्रियों की लिस्ट भी जांच लें। अगर उसमें कोई ऐसा तत्व हो, जिससे आपको एलर्जी होती है, तो उसे न खरीदें।
- किसी भी फेस मास्क का चयन करने से पहले पैच टेस्ट कर लें। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि वह आपकी स्किन पर रिएक्ट करेगा या अच्छे परिणाम देगा।
- फेस मास्क की एक्सपाइरी डेट जरूर चेक कर लें।
लेख पढ़ते रहें
अब हम रूखी त्वचा पर फेस मास्क लगाने का सही तरीका बता रहे हैं।
रूखी त्वचा पर फेस मास्क इस्तेमाल करने का तरीका
रूखी त्वचा के लिए बेस्ट फेस मास्क खरीदने के साथ ही इसका सही इस्तेमाल करना भी जरूरी है। कई बार सही तरीके से इस्तेमाल न करने की वजह से मनचाहा परिणाम और उसके पूरे फायदे नहीं मिल पाते हैं। इसी वजह से हम नीचे फेस मास्क लगाने के सही तरीके बता रहे हैं।
- सबसे पहले चेहरे को एक अच्छे फेस वाश से धो लें।
- कई लोग बिना चेहरे को धोए ही फेस मास्क लगा लेते हैं, जिस वजह से वह अच्छे से असर नहीं दिखा पाता है। ऐसी गलती आप बिल्कुल भी न करें।
- चेहरे को तौलिये से सूखाने के बाद उंगलियों या फेस मास्क लगाने की स्टिक की मदद से इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। गर्दन वाला भाग छूटना नहीं चाहिए और मास्क कही ज्यादा कही कम भी न हो।
- फेस मास्क को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से फैलाने के लिए आप मेकअप ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- जब चेहरे पर फेस मास्क की एक लेयर बन जाए, तो आंख वाले हिस्से पर खीरे को काटकर रख दें। इससे आंखों को ठंडक मिलती है।
- अब चेहरे पर मास्क और आंखों पर खीरा लगभग 15 से 20 मिनट के लिए रहने दें।
- फिर मास्क को गिले तौलिये की मदद से साफ कर लें। नहीं तो चेहरे पर पानी लगाकर कुछ देर मसाज करके फेस मास्क को पानी से धो दें।
- मास्क पूरी तरह साफ होने के बाद चेहरे पर अच्छा मॉइस्चराइजर लगा लें।
त्वचा के रूखापन को दूर करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। बस इसके लिए जरूरी है अपनी स्किन का ख्याल रखना, जिसमें आपकी मदद ऊपर लेख में बताए गए फेस मास्क कर सकते हैं। अब बिना समय गंवाएं अपने चेहरे पर प्यार लुटाने और इसकी नमी को लौटाने के लिए अपने पसंदीदा फेस मास्क को बाय नाउ बटन पर क्लिक करके घर बैठे ऑर्डर करें। हम उम्मीद करते हैं कि यहां दी गई सभी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होंगी। ऐसे ही त्वचा संबंधी अन्य प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट स्टाइलक्रेज पर विजिट करते रहें।

Latest posts by Bhupendra Verma (see all)
- गिंको बाइलोबा (जिन्कगो) के फायदे, उपयोग और नुकसान – All About Ginkgo Biloba in Hindi - January 8, 2021
- खांसी का इलाज – कारण और घरेलू नुस्खे – Cough (Khansi) Home Remedy in Hindi - January 4, 2021
- नीम का जूस के फायदे, उपयोग और नुकसान – 8 Benefits of Neem Juice in Hindi - January 4, 2021
- संतुलित आहार चार्ट – इसके फायदे और जरूरी तत्व – Balanced Diet Chart in Hindi - December 30, 2020
- दो मुंहे बालों के कारण और घरेलू उपाय – Split Ends Causes and Home Remedies in Hindi - December 30, 2020
