ड्राई स्किन के लिए 8 बेस्ट फाउंडेशन – Best Foundation For Dry Skin In Hindi

मेकअप करके अपनी खूबसूरती को निखारना हर महिला को पसंद होता है। चेहरे पर बेस्ट मेकअप के लिए जाहिर सी बात है बेस्ट फाउंडेशन का चयन करना भी जरूरी है। वहीं, जब बात ड्राई स्किन के लिए फाउंडेशन के चयन की आती है, तो हर कोई दुविधा में पड़ जाता है। एक महिला के लिए ड्राई स्किन के लिए सबसे अच्छे फाउंडेशन का चयन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। वैसे मार्केट में ड्राई स्किन के लिए फाउंडेशन की कई सारी रेंज उपलब्ध हैं। इनमें से आपकी ड्राई स्किन के लिए बेस्ट फाउंडेशन का चुनाव करने में हम स्टाइलक्रेज के माध्यम से मदद करेंगे। यहां हम मार्केट में मौजूद 8 बेस्ट फाउंडेशन की जानकारी देंगे। साथ ही फाउंडेशन के चयन का तरीका और इसे लगाने की सही विधि के बारे में भी आपको बताएंगे।
स्क्रोल करें
विषय सूची
चलिए, सबसे पहले मार्केट में उपलब्ध ड्राई स्किन के लिए सबसे अच्छे फाउंडेशन कौन से हैं, यह जान लेते हैं।
रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छे फाउंडेशन के नाम
1. लॉरिअल पेरिस इनफॉलीबल प्रो-ग्लो फाउंडेशन
लॉरिअल कंपनी ने विभिन्न ब्यूटी प्रोडक्ट्स की वजह से मार्केट में अच्छी जगह बना ली है। इसका पेरिस इनफॉलीबल प्रो-ग्लो फाउंडेशन को नॉर्मल से लेकर ड्राई स्किन के लिए उपयुक्त बताया गया है। कंपनी का कहना है कि यह कई घंटे तक चेहरे पर टिका रह सकता है। त्वचा को यह स्मूद बनाने के साथ ही फिनिश टच भी दे सकता है।
गुण:
- त्वचा पर हल्का महसूस होने वाला।
- नमी बरकरार रखता है।
- चेहरे पर अच्छे से ब्लेंड होने की क्षमता।
- सूखे पैच नहीं बनाता।
- 24 घंटे तक चेहरे पर टिका रह सकता है।
अवगुण:
- टचअप की जरूरत पड़ सकती है।
- महंगा लग सकता है।
2. रेवलॉन कलर स्टे
रेवलॉन का यह क्लर स्टे मेकअप लिक्विड फाउंडेशन नॉर्मल से ड्राई स्किन को नेचुरल फिनिश देने का काम कर सकता है। यह ऑयल फ्री लिक्विड फार्मूले से यूवी रेज से बचाव भी कर सकता है। कंपनी की मानें तो इससे त्वचा तरोताजा और फ्लोलेस लग सकती है।
गुण:
- सामान्य से लेकर रूखी त्वचा तक के सभी के लिए उपयुक्त।
- ऑयल फ्री फार्मूला।
- नमी को बनाए रखे।
- 24 शेड्स में उपलब्ध।
- सन प्रोटेक्शन के लिए एसपीएफ 20।
- पंप फाउंडेशन होने की वजह से हाइजेनिक।
- किफायती है।
- 24 घंटे तक चेहरे पर टिकता है।
अवगुण:
- स्किन पैची हो सकती है।
- टच अप की जरूरत पड़ सकती है।
3. कलरएसेंस एक्वा मेकअप बेस
ड्राई स्किन के लिए बेस्ट फाउंडेशन की सूची में अब नंबर है कलरएसेंस एक्वा मेकअप बेस का। कंपनी की मानें तो यह फाउंडेशन स्किन की नमी को दिनभर बनाए रखता है। साथ ही हर तरह की स्किन के लिए उपयुक्त है। स्किन टोन के हिसाब से इसके शेड्स भी उपलब्ध हैं। यह प्राकृतिक सामग्री पुनरर्वा युक्त है। साथ ही इसमें विटामिन-ई का भी इस्तेमाल किया गया है।
गुण:
- किफायती।
- 100 प्रतिशत वेजिटेरियन।
- सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव के लिए एसपीएफ 20।
- झाइयों को छुपाता है।
- त्वचा को इवन लुक दे।
- फाइन लाइन्स नहीं दिखते।
अवगुण:
- सामग्री की पूरी लिस्ट मौजूद नहीं है।
- महज चार शेड्स ही उपलब्ध हैं।
4. मेबलिन फिट मी डेवी + स्मूथ फाउंडेशन मेकअप
मेबलिन फिट मी डेवी फाउंडेशन त्वचा को स्मूद बनाने के साथ ही सूरज की हानिकारक किरणों की क्षति से बचाने में मदद करता है। साथ ही त्वचा की नमी को भी बनाए रख सकता है। कंपनी का दावा है कि यह त्वचा की टोन को एक समान बनाता है। साथ ही यह नॉन-कॉमेडोजेनिक है, जो त्वचा के छिद्रों को ब्लॉक होने से बचाए रखता है। कंपनी की मानें तो इसे मेबलिन के फिट मी कंसीलर और ब्लेंडर स्पंज के साथ उपयोग करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
गुण:
- एसपीएफ 18 युक्त।
- सामान्य से लेकर रूखी त्वचा के लिए उपयुक्त।
- मॉइस्चराइजिंग फाउंडेशन।
- कृत्रिम फ्रेग्नेंस से मुक्त।
- बजट फ्रेंडली।
- रेडनेस को कवर करे।
अवगुण:
- पैराबेन (एक प्रकार का रसायन) युक्त।
- फाउंडेशन की बोतल में पंप नहीं है।
- इसकी गंध नापसंद हो सकती है।
पढ़ना जारी रखें
5. लॉरिअल पेरिस ट्रू मैच लुमी हेल्दी लुमिनियस मेकअप
लॉरिअल के इस फाउंडेशन का दावा है कि यह तीन शक्तिशाली तत्वों से युक्त है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी और ई हैं, जो त्वचा की रंगत को निखारने का काम कर सकते हैं। इसकी लिक्विड लाइट टेक्नोलॉजी त्वचा को तुरंत ग्लो देने का काम कर सकती है। यह फाउंडेशन त्वचा को हेल्दी बनाने का काम कर सकता है।
गुण:
- सुविधाजनक पंप पैकेजिंग।
- एसपीएफ 20 युक्त।
- स्मूद फॉर्मूला।
- चेहरे को चमक दे।
- 15 शेड्स में उपलब्ध।
अवगुण:
- लंबे समय तक नहीं टिकता।
- त्वचा पर लकीरें छोड़ सकता है।
- स्किन पर अच्छे से ब्लैंड नहीं होता।
6. लैक्मे एब्सोल्यूट स्किन नेचुरल मूज
मार्केट में लैक्मे के ब्यूटी प्रोडक्ट्स की खूब सारी रेंज उपलब्ध हैं। इसी में से एक है लैक्मे एब्सोल्यूट मूज फाउंडेशन। कंपनी की मानें तो यह लाइट मूज है, जो आसानी से त्वचा पर ब्लैंड हो जाता है। यह हल्का होने के साथ ही नेचुरल मैट फिनिश के साथ आता है। इसे लगाने के बाद त्वचा की रंगत को लंबे समय तक एक समान बनाए रखा जा सकता है।
गुण:
- सन प्रोटेक्शन के लिए एसपीएफ-8।
- 16 घंटे तक चेहरे पर टिका रहे।
- त्वचा को सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखे।
- 6 अलग-अलग शेड्स में उपलब्ध।
अवगुण:
- महंगा है।
- सिलिकॉन (एक प्रकार का रासायनिक तत्व) युक्त।
- उंगली से इस्तेमाल करने से यह अनहेल्दी हो जाता है।
7. पैक एसडी लिक्विड फाउंडेशन
परफेक्ट लुक पाने के लिए पैक एचडी लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इस प्रोडक्ट का दावा है कि इसका लाइटवेट फॉर्मूला त्वचा पर 12 घंटे तक रहता है, जो त्वचा को ग्लो देता है। दैनिक रूप से उपयोग के लिए भी यह उपयुक्त है।
गुण:
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड।
- पैराबेन और सल्फेट जैसे रसायनों से मुक्त।
- पंप के साथ आता है।
- अच्छी पैकेजिंग।
- बहुत सारे शेड्स उपलब्ध हैं।
अवगुण:
- कॉस्मेटिक्स शॉप पर उपलब्धता मुश्किल।
- महंगा है।
8. पुडिएर फाउंडेशन लिक्विड मेकअप
अब हमारी ड्राई स्किन के लिए बेस्ट फाउंडेशन की सूची में अंतिम नाम है पुडिएर फाउंडेशन लिक्विड मेकअप का। कंपनी की मानें तो यह फुल कव्रिंग फाउंडेशन है, जो एक्ने के निशान, काले-धब्बे और डार्क सर्कल को भी कवर करता है। कंपनी का कहना है कि यह फाउंडेशन लंबे समय तक चेहरे पर रहता है। साथ ही त्वचा को एक्ने से बचाने में भी मदद कर सकता है।
गुण:
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त।
- पंप फाउंडेशन।
- 6 शेड्स में उपलब्ध।
- शादी या पार्टी जैसे खास अवसर के लिए उचित।
- वाटर प्रूफ।
- लॉन्ग लास्टिंग।
अवगुण:
- महंगा है।
बने रहें हमारे साथ
अब हम ड्राई स्किन के लिए सबसे अच्छे फाउंडेशन को चुनने के तरीके बताएंगे।
ड्राई स्किन के लिए बेस्ट फाउंडेशन कैसे चुनें?
रूखी त्वचा के लिए फाउंडेशन का चुनाव सही तरीके से करना जरूरी है। किन बातों को ध्यान में रखकर ड्राई स्किन के लिए सबसे अच्छे फाउंडेशन को चुना जा सकता है, यह हम आगे बता रहे हैं।
त्वचा के प्रकार का ख्याल रखें – स्किन टाइप के हिसाब से ही फाउंडेशन चुनें। रूखी त्वचा के लिए फाउंडेशन का चुनाव करते समय मॉइस्चराइजिंग फाउंडेशन ही खरीदें। साथ ही ऑयल बेस्ड और क्रीमी फाउंडेशन का भी चुनाव किया जा सकता है।
स्किन टोन – फाउंडेशन का शेड हमेशा अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए ही चुनें। गोरा दिखने के लिए लाइटर टोन का चयन करना सबसे बड़ी गलती होती है। फाउंडेशन गोरा दिखने के लिए नहीं फ्लोलेस स्किन के लिए होता है।
नकली प्रोडक्ट से बचें – मार्केट में नकली फाउंडेशन भी मौजूद हैं। इस वजह से इनका चयन करते समय ब्रांड का लोगो (Logo) ठीक से चेक करें। ब्रांडेड महंगे फाउंडेशन सस्ती कीमत में उपलब्ध देखकर बिना उसके साइड इफेक्ट के बारे में सोचे-समझे उसे खरीदने से बचें। नकली प्रोडक्ट न तो प्रभावी होते हैं और न ही फायदेमंद (1)।
प्रोडक्ट लेबल पढ़ें – फाउंडेशन चुनते समय नेचुरल सामग्रियों वाले प्रोडक्ट का ही चयन करें। प्रोडक्ट के इंग्रीडिएंट लेबल पढ़कर ही उसे खरीदें। कई प्रोडक्ट में प्रिजर्वेटिव्स और कृत्रिम फ्रेग्नेंस का इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से पैराबेन, एसएलएस, फॉर्मलडिहाइड जैसे रसायन युक्त फाउंडेशन को न खरीदें। इसकी वजह से एलर्जी और अन्य स्किन संबंधी समस्या हो सकती है (2) (3)।
पैच टेस्ट करें – सभी बातों पर जब फाउंडेशन खरा उतर जाए तो उसका पैच टेस्ट करें। यह जांच लें कि फाउंडेशन स्किन पर अच्छे से ब्लेंड हो रहा है या नहीं। साथ ही इसकी स्किन टोन आपसे मैच कर रही है या नहीं। स्टोर में फाउंडेशन का टेस्टर मांगकर पैच टेस्ट किया जा सकता है।
आगे है और जानकारी
चलिए, अब जानते हैं कि रूखी त्वचा पर फाउंडेशन लगाने का तरीका क्या है।
ड्राई स्किन पर फाउंडेशन लगाने का सही तरीका
अपनी ड्राई स्किन के लिए फाउंडेशन चुनने के बाद इसे सही तरीके से लगाना आवश्यक है। अगर त्वचा के अनुकूल फाउंडेशन लगाने के बाद भी अगर यह चेहरे पर अलग सा दिखता है, तो इसका मतलब साफ है कि इसे सही तरीके से त्वचा पर नहीं लगाया गया है। इसी वजह से हम नीचे रूखी त्वचा पर फाउंडेशन कैसे लगाएं, यह बता रहे हैं।
- सबसे पहले किसी नेचुरल फेस वॉश से चेहरे को साफ करें।
- अब मुलायम तौलिए से थपथपाते हुए त्वचा को सुखाएं।
- जैसे ही स्किन सूख जाए, तो रूई की मदद से टोनर लगाएं।
- टोनर को कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें।
- करीब एक से दो मिनट के बाद चेहरे को अच्छे से मॉइस्चराइज करें।
- जब चेहरे में मॉइस्चराइजर अवशोषित हो जाए तो फाउंडेशन लगाना शुरू करें।
- चाहें को फाउंडेशन से पहले प्राइमर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब फाउंडेशन को डॉट-डॉट करके चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- फिर चेहरे पर इसे उंगलियों, स्पंज या मेकअप ब्रश की मदद से एक समान फैला दें।
- ध्यान दें, यह चेहरे पर अच्छे से ब्लेंड हो जाए।
- अंत में फेस पाउडर की मदद से लास्ट टचअप करें।
ड्राई स्किन के लिए कौन सा फाउंडेशन इस्तेमाल करना चाहिए, इससे संबंधित आपका संशय जरूर दूर हो गया है। स्किन प्रकार के हिसाब से फाउंडेशन का चुनाव करने से त्वचा खिली-खिली और ग्लोइंग दिखती है। साथ ही भरपूर कॉन्फिडेंस के साथ आप किसी भी फंक्शन की सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन सकती हैं। बस जरूरी है तो सही जानकारी की, जो हम इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचा चुके हैं। अब देर किस बात की, सभी आवश्यक बातों को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन का चुनाव करें और हमेशा फ्लोलेस दिखते रहें।
Sources
- USERS ATTITUDE TOWARDS COUNTERFEIT (DUPLICATE) PRODUCTS OVER BRANDED PRODUCTS -AN ANALYTICAL STUDY
http://ijrar.com/upload_issue/ijrar_issue_20542859.pdf - Hazardous Ingredients in Cosmetics and Personal Care Products and Health Concern: A Review
https://www.researchgate.net/publication/271387744_Hazardous_Ingredients_in_Cosmetics_and_Personal_Care_Products_and_Health_Concern_A_Review - Effect of Sodium Lauryl Sulfate (SLS) on the External Adnexia of the Rabbit Eye
https://www.researchgate.net/publication/283659181_Effect_of_Sodium_Lauryl_Sulfate_SLS_on_the_External_Adnexia_of_the_Rabbit_Eye