
रूखी त्वचा (ड्राई स्किन) के लिए 10 बेस्ट फेस वाश – Best Face Wash For Dry Skin In Hindi
बदलता मौसम, प्रदूषण, धूल मिट्टी और पसीना त्वचा पर कई प्रकार से हानिकारक प्रभाव डाल सकते हैं। उन्हीं में से एक है त्वचा का रूखापन। इस दौरान कई बार समझ ही नहीं आता कि त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए क्या उपाय किए जाएं। साथ ही कौन-सी क्रीम या ड्राई स्किन के लिए फेस वाश अपनाया जाए, जो केमिकल रहित और त्वचा के लिए फायदेमंद हो। अगर आपकी भी ऐसी कोई समस्या है, तो स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं रूखी त्वचा के लिए फेस वाश के बारे में, जो मार्केट में आसानी से मिल सकते हैं।
अंत तक जरूर पढ़ें
आइए, अब रूखी त्वचा के लिए फेस वाश के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विषय सूची
रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस वाश के नाम
1. बेला वीटा ऑर्गेनिक एंटी ब्लेमिश पिगमेंटेशन रिमूवल फेस वाश
कंपनी के अनुसार, इसे प्राकृतिक सामग्रियों और शुद्ध चांदी से बनाया जाता है। इस हर्बल फेस वाश को उपयोग करने से त्वचा में चमक आ सकती है। साथ ही पिगमेंटेशन जैसी समस्या को दूर करने में भी मदद मिल सकती है। यह फेस वाश त्वचा में नमी को भी बढ़ा सकता है और त्वचा को पोषण प्रदान करने में फायदेमंद हो सकता है। फिर भी इसे उपयोग करने से पहले कोहनी पर एक पैच टेस्ट जरूर कर लें।
गुण:
- त्वचा के रूखेपन को कम करने में मदद कर सकता है।
- इसे प्राकृतिक उत्पादों से बनाया गया है।
- त्वचा के काले धब्बों को दूर करने में मददगार है।
अवगुण:
- अन्य फेस वाश की तुलना में महंगा है।
2. चेरिल्स डर्मालाइट फेस वाश
कंपनी के अनुसार, यह फेस वाश त्वचा की रंगत को निखारने में मदद कर सकता है। त्वचा को क्लींजर प्रदान करने में फायदेमंद है, जिससे यह त्वचा साफ कर सकता है। यह क्लींजर सामान्य रूप से शुष्क त्वचा के लिए है और संवेदनशील त्वचा के लिए इसे उपयुक्त नहीं माना जा सकता है। यह त्वचा को साफ करने के साथ ही मेलेनिन के निर्माण को कम करने में प्रभावी माना गया है। यह मेकअप को हटाने में भी फायदेमंद हो सकता।
गुण:
- अतिरिक्त तेल हटाने में फायदेमंद।
- ड्राई स्किन के लिए उपयुक्त।
- हर इस्तेमाल के बाद त्वचा को मुलायम बनाता है।
अवगुण:
- संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
3. अरोमा मैजिक लैवेंडर फेस वाश
अरोमा मैजिक लैवेंडर फेस वॉश त्वचा के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। कंपनी के अनुसार, इस फेस वाश में स्किन हाइड्रेटिंग और सॉफ्टनिंग फॉर्मूला होता है, जो रूखी त्वचा के लिए लाभदायक है। अरोमा फेस वाश त्वचा को नरम और चमकदार बनाने का दावा करता है। यह फेस वाश लैवेंडर के अर्क और शीया-बटर से समृद्ध होता है, जो त्वचा को तरोताजा करने के साथ ही निखार भी लाता है।
गुण:
- यह हानिकारक और आर्टिफिशल पदार्थों से मुक्त है।
- धोने के बाद त्वचा को मुलायम बनाता है।
- यह क्रीमी होता है, जिस कारण इसे नम त्वचा पर आसानी से लगाया जा सकता है।
- त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी को साफ करके उसे साफ और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
- पॉकेट फ्रेंडली यानी ज्यादा महंगा नहीं है।
- जानवरों पर इसका परीक्षण नहीं किया जाता है।
अवगुण:
- सूखी त्वचा वाले लोगों को इसे उपयोग करने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाना पड़ सकता है।
4. हिमालया मॉइस्चराइजिंग एलोवेरा फेस वाश
हिमालया के सभी प्रोडक्ट्स को विश्वसनीय माना गया है। यह कंपनी महिला, पुरुषों व बच्चों सभी के लिए सौंदर्य उत्पाद बनाती है। ऐसा ही इसका एक एलोवेरा युक्त फेस वाश है। यह फेश वाश एंजाइम, पॉलीसेकेराइड और कई फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर है। यह त्वचा को नरम व मुलायम बनाने के साथ-साथ मॉइस्चराइज भी करता है। इसका उपयोग रोजाना दो बार तक कर सकते है।
गुण:
- यह फेस वाश त्वचा की खोई नमी को वापस ला सकता है।
- सर्दियों के लिए एक अच्छा उत्पाद है।
- अच्छी तरह से त्वचा को साफ करता है।
- यह ज्यादा महंगा नहीं है।
- रोजाना उपयोग करने के लिए उपयुक्त है।
अवगुण:
- इसमें कुछ मात्रा में अमोनिया होता है, जो संवेदनशील त्वचा वालों के लिए हानिकारक हो सकता है।
- कुछ लोगों के लिए इससे मुंहासे और सूखेपन की समस्या हो सकती है।
- यह जलन का कारण भी बन सकता है।
5. सेटाफिल जेंटल स्किन क्लीन्जर
कंपनी का मानना है कि यह क्लीन्जर त्वचा से गंदगी, अतिरिक्त तेल व मेकअप को साफ करता है। यह क्लीन्जर के रूप में भी कार्य करता है, जिसका उपयोग हर दिन किया जा सकता है। यह स्किन में पीएच के स्तर को संतुलित रखता है। साथ ही रसायनिक और हानिकारक खुशबू से मुक्त होता है।
गुण:
- चेहरे के प्राकृतिक तेल को हटाए बिना त्वचा को मुलायम व हाइड्रेटेड बनाता है।
- आप इस क्लीन्जर को पानी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं या इसे सिर्फ वॉशक्लॉथ या फेशियल टिश्यू से पोंछ सकते हैं।
- सूखी व संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए, खासकर एक्जिमा जैसी समस्या से ग्रस्त लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
- सूखी और संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- हल्के मेकअप को हटा सकता है।
अवगुण:
- अधिक तैलीय त्वचा वाले लोगों को इस क्लीन्जर से ज्यादा राहत नहीं मिल सकती है।
- मुंहासों को रोकने में ज्यादा असरदार नहीं है।
पढ़ते रहें यह आर्टिकल
6. रस्टिक आर्ट ऑर्गेनिक जुनिपर बेरी फेस वॉश
यह फेस वाश कार्बनिक, प्राकृतिक और वेगन मिल्ड सोप का मिश्रण है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और उसे हाइड्रेट करता है। इससे त्वचा अधिक समय तक चमकदार और काेमल रहती है। अन्य फेस वाश के मुकाबले यह तीन गुना अधिक समय तक असरदार रहता है।
गुण:
- इसमें सल्फेट, फॉस्फेट, पराबैन, सिंथेटिक रंग और खुशबू नहीं है।
- कॉम्पैक्ट पैकेजिंग, नॉन लीकिंग और ट्रैवल फ्रेंडली।
- उपयोग करने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है।
अवगुण:
- ड्राई स्किन वालों के उपयुक्त नहीं।
- अन्य फेस वाश के मुकाबले महंगा है।
7. सेंट डी’ वेन्से मोरक्कन आर्गन ऑयल और रॉ हनी फेस वॉश
यह फेस वाश 100 प्रतिशत शुद्ध और ऑर्गेनिक आर्गन ऑयल का संतुलित मिश्रण है। यह त्वचा को लंबे समय तक नमीयुक्त रखने में फायदेमंद हो सकता है। साथ ही यह प्राकृतिक ब्लेंडर के रूप में भी कार्य करता है, जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को चेहरे पर दिखने से रोकता है। कच्चे शहद के साथ यह त्वचा की गहराई में जाकर कोशिकाओं तक पोषण पहुंचाता है। यह ऐसा फेशियल वॉश है, जो दैनिक उपयोग के लिए एक आदर्श फेस वाश की श्रेणी में आता है।
गुण:
- रोज इस्तेमाल करने के लिए आदर्श।
- मेक इन इंडिया पहल के तहत भारत में निर्मित।
- शहद, एलोवेरा और विटामिन-ई से भरपूर।
- सर्दियों के मौसम के लिए परफेक्ट फेस वॉश।
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
अवगुण:
- संवेदनशील त्वचा वालों को इसके कारण मुंहासे हो सकते हैं।
- अन्य फेस वाश की तुलना में महंगा है।
8. सोल ट्री इंडियन रोज फेस वॉश
यह माइल्ड फेस वॉश है, जिसे गुलाब, हल्दी, शहद व एलोवेरा के रस जैसे प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया जाता है। यह सूखी त्वचा के लिए एकदम सही है, क्योंकि यह त्वचा के रूखेपन को दूर करके उसे कोमल बनाता है। इसके अलावा, यह फेस वाश हानिकारक रसायनों से मुक्त है और इसकी गुणवत्ता भी अच्छी है।
गुण:
- सूखी और सामान्य त्वचा वालों के लिए उपयुक्त है।
- दिन भर तरोताजा रखने के लिए फायदेमंद।
- प्रत्येक उपयोग के बाद नरम और कोमल त्वचा प्रदान करता है।
- दैनिक प्रदूषण से होने वाली गंदगी को दूर करता है।
- यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग।
अवगुण:
- अन्य फेस वाश के मुकाबले महंगा है।
- संवेदनशील त्वचा वालों को इससे चेहरे पर जलन हो सकती है।
9. निविया फेस वाश
निविया कंपनी का यह प्रोडक्ट भारत में एक भरोसेमंद उत्पाद है। कंपनी के अनुसार, निविया फेस वाश शहद और दूध की हाइड्रेटिंग गुणों से समृद्ध है। इसमें पाया जाने वाला मिल्क डिलाइट्स के साथ शहद त्वचा को दिन भर नमी प्रदान करता है। दूध एक प्राकृतिक क्लींजर के रूप में काम करता है, जबकि शहद त्वचा को पोषण देता है और त्वचा को दिन प्रतिदिन स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
गुण:
- हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर।
- यात्रा के दौरान ले जाने के लिए बिल्कुल सही।
- हर प्रकार की त्वचा के लिए अच्छा है।
- रोज इस्तेमाल करने के लिए बेहतर है।
- एक ही बार में त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाएं।
- बजट के हिसाब से फायदेमंद।
अवगुण:
- संवेदनशील त्वचा वालों के लिए हानिकारक हो सकता है।
10. मामाअर्थ उबटन नैचुरल फेस वाश
त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने और ड्राई स्किन को सॉफ्ट व चमकदार बनाने के लिए यह फेस वाश फायदेमंद है। इसे हल्दी और केसर से बनाया जाता है। यह 100 प्रतिशत प्राकृतिक सोडियम लॉरिल सल्फेट और पैराबेन फ्री फेश वाश है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई प्रकार के गुण पाए जाते हैं, जाे त्वचा की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स डैमेज से बचाते हैं। कंपनी के अनुसार, यह फेस वाश त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद कर सकता है।
गुण:
- इस फेश वाश में गाजर के बीज का तेल, मुलेठी, अखरोट, हल्दी और केसर जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं।
- इसे डर्माटोलॉजिकली टेस्ट किया गया है और यह सल्फेट, एसएलएस, मिनरल ऑयल, पेट्रोलियम, पैराबेन, सिंथेटिक इत्र व रंगों से मुक्त है।
- रूखेपन को दूर कर प्राकृति कोमलता प्रदान करता है।
- यात्रा के दौरान साथ रखने में आसान।
अवगुण:
- यह फेस वाश की तरह झाग नहीं देता है।
- अखरोट के दानों की वजह से लोगों को मुंहासे होने की समस्या हो सकती है।
- संवेदनशील त्वचा वालों को इससे जलन और लाल निशान की समस्या हो सकती है।
अब हम बता रहे हैं कि ड्राई स्किन के लिए सबसे सबसे अच्छे फेस वाश का चुनाव कैसे करना चाहिए।
रूखी त्वचा के लिए फेस वाश कैसे चुनें?
ड्राई स्किन के लिए कौन सा फेस वाश यूज करें, इसकी जानकारी होना भी जरूरी है। ड्राई स्किन के लिए सबसे सबसे अच्छे फेस वाश का चुनाव निम्न बिंदुओं के आधार पर कर सकते हैं:
- त्वचा के हिसाब से: आपको फेस वाश ऐसा लेना चाहिए, तो आपकी त्वचा को सूट करे। कई बार गलत चुनाव त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा, कोई भी प्रोडक्ट हर किसी को एक जैसा फायदा नहीं पहुंचा सकता।
- एक्सपायरी डेट: कई बार प्रोडक्ट की गुणवत्ता को देखने के चक्कर में हमारा ध्यान उसकी एक्सपायरी डेट पर नहीं जाता। इसलिए, जब भी आप कोई प्रोडक्टर खरीदें, तो उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
- गुणवत्ता: किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले जरूरी है उसकी गुणवत्ता की पहचान होना। इसे जानने के लिए आप कई प्रकार की वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
- मिलाई गई सामग्री: यह जानना भी जरूरी है कि प्रोडक्ट को बनाने के लिए उसमें क्या-क्या मिलाया गया है। कुछ प्राेडक्ट्स में केमिकल होते हैं, जो परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसे जानने के लिए आप प्रोडक्ट्स के लेबल पर लिखी सामग्रियों को जरूर चेक करें।
- सर्टिफाइड: इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि प्रोडक्ट पर यूएसडीए यानी कि यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर द्वारा प्रमाणित ऑर्गेनिक लेबल है या नहीं।
- ऑथराइज्ड: आप जहां से प्रोडक्ट को खरीद रहे हैं, क्या वह प्रमाणित विक्रेता है? यदि नहीं, तो आपको प्रोडक्ट से किसी भी प्रकार की हानि हो सकती है या फिर आपको नकली प्रोडक्ट भी मिल सकता है। इसलिए, विश्वसनीय दुकानदार से ही फेस वाश खरीदें।
त्वचा का रूखापन एक आम समस्या है। इससे बचने के लिए जरूरी है त्वचा की सही देखभाल और त्वचा की गंदगी को हटाने के लिए सही फेस वाश की। आर्टिकल के माध्यम से आपने ड्राई स्किन के लिए फेस वाश के बारे में जाना। साथ ही उनके गुण और अवगुण की जानकारी भी हासिल की। ऐसे ही और सौंदर्य उत्पादों की जानकारी के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

Latest posts by Saral Jain (see all)
- घी के फायदे, उपयोग और नुकसान – Ghee Benefits and Side Effects in Hindi - January 22, 2021
- शहद और नींबू के फायदे – Amazing Benefits of Honey and Lemon in Hindi - January 19, 2021
- हर्निया के कारण, लक्षण और इलाज – Hernia Causes, Symptoms and Treatment in Hindi - January 19, 2021
- नोनी और इसके जूस के फायदे, उपयोग और नुकसान – Noni and Its Juice Benefits, Uses and Side Effects in Hindi - January 19, 2021
- प्रेगनेंसी में सेब खाना चाहिए या नहीं | Apple In Pregnancy in Hindi - January 8, 2021
