Medically Reviewed By Dr. Suvina Attavar, MBBS, DVD
Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

दिन हो या रात, त्वचा की देखभाल दोनों समय करना जरूरी है। इसलिए, त्वचा के लिए डे क्रीम के साथ-साथ नाइट क्रीम का इस्तेमाल करना भी आवश्यक है, खासकर रूखी त्वचा वालों के लिए। वहीं, कुछ लोग इस असमंजस में भी रहते हैं कि ड्राई स्किन के लिए नाइट क्रीम का चुनाव कैसे करें। ऐसे में स्टाइलक्रेज का यह लेख आपकी मदद कर सकता है। यहां जानिए रूखी त्वचा के लिए बेस्ट नाईट क्रीम, जो आपकी त्वचा को अच्छी तरह मॉइस्चराइज करने का काम कर सकती हैं। तो रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छा नाइट क्रीम का नाम जानने के लिए पढ़ते रहिये यह लेख।

ProductsCheck Price
हिमालया हर्बल्स रिवाइटलाइजिंग नाइट क्रीमPrice On Amazon
बायोटेक बायो वीट जर्म फर्मिंग फेस एंड बॉडी नाईट क्रीम फॉर नॉर्मल टू ड्राय स्किनPrice On Amazon
लैक्मे यूथ इंफिनिटी स्किन स्कल्पटिंग नाइट क्रीमPrice On Amazon
लोटस हर्बल न्यूट्रानाइट स्किन रिन्यूवल न्यूट्रिटिव नाइट क्रीमPrice On Amazon
पल्म ग्रेप सीड एंड सी बकथॉर्न नरटूरेंस नाईट क्रीमPrice On Amazon
फॉरेस्ट एसेंशियल सैंडलवुड एंड सैफरन नाइट ट्रीटमेंट क्रीमPrice On Amazon
अर्थ थेरेपी वाइटनिंग एंड टाइटनिंग कोलेजन नाइट क्रीमPrice On Amazon
द बॉडी शॉप विटामिन-ई नॉरिशिंग नाईट क्रीम ऑल स्किन टाइप्सPrice On Amazon
न्यूट्रोजेना लाइट नाइट क्रीम नॉन-कॉमेडोजेनिकPrice On Amazon

पढ़ते रहिए

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि रूखी त्वचा के लिए बेस्ट नाईट क्रीम का चुनाव कैसे किया जा सकता है।

रूखी त्वचा के लिए नाइट क्रीम कैसे चुनें?

रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छा नाइट क्रीम जानने से पहले, आइए इसके चुनाव से जुड़ी जरूरी टिप्स जान लेते हैं।

  • हमेशा अपनी उम्र के अनुसार सबसे अच्छी नाईट क्रीम का चुनाव करें।
  • अपनी त्वचा के अनुकूल नाइट क्रीम लें।
  • ऐसी नाईट क्रीम लें, जिसमें मॉइस्चराइजिंग और एंटी-एजिंग गुण मौजूद हों।
  • नाईट क्रीम में यूवी प्रोटेक्शन या एसपीएफ नहीं होना चाहिए।
  • ऐसी नाईट क्रीम चुनें जो हल्की हो और आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाए, जिससे चिपचिपाहट न हो।
  • हर्बल या प्राकृतिक तत्व युक्त नाईट क्रीम का चुनाव कर सकते हैं।
  • ऐसी नाईट क्रीम का चुनाव करें जिसमें – विटामिन ए, सी, ई, एलोवेरा, रेटिनॉल, शहद और जैतून तेल जैसी सामग्री मौजूद हो।
  • ऐसी नाईट क्रीम का चुनाव न करें जिसमें अल्कोहल और कृत्रिम रंगों का उपयोग किया गया हो।
  • नाईट क्रीम ज्यादा तीव्र खुशबू वाली न हो।
  • एंटी-एलर्जी गुणों वाली नाईट क्रीम का चुनाव करें।

स्क्रोल करें

अब जानिए रूखी त्वचा के लिए बेस्ट नाईट क्रीम के बारे में।

रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम के नाम

1. हिमालया हर्बल्स रिवाइटलाइजिंग नाइट क्रीम

Night Cream For Dry Skin In Hindi

हिमालया हर्बल्स रिवाइटलाइजिंग नाईट क्रीम प्राकृतिक तत्व जैसे – नींबू, क्रैब एप्पल, गेंहू, लिली और टमाटर से बना है। कंपनी का दावा है कि ये सभी तत्व डल स्किन को स्वस्थ बनाने में सहायक हो सकते हैं। नींबू में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और यह प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम कर सकता है, जिससे त्वचा की रंगत में निखार आ सकती है और त्वचा पिंपल्स से मुक्त हो सकती है। वहीं, क्रैब एप्पल में केराटोलाइटिक गुण होते हैं, जो त्वचा को ठंडक प्रदान कर सकता है।

इसके अलावा, इसमें मौजूद गेहूं सनबर्न, क्षतिग्रस्त त्वचा और काले धब्बों से राहत दिला सकता है। इसमें व्हाइट लिली का उपयोग भी किया गया है, जिसमें ग्लाइकोलिक एसिड होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। इनके साथ ही इसमें टमाटर भी मौजूद है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम कर त्वचा के रंग और बनावट में सुधार कर सकता है। हिमालया नाईट क्रीम यह ख्याल रखती है कि त्वचा प्राकृतिक चमक न खोएं और इलास्टिसिटी बरकरार रहे।

गुण

  • यह हर तरह की त्वचा के लिए है।
  • यह क्रीम महिला और पुरुष दोनों के लिए उत्तम है।
  • त्वचा को पोषण प्रदान कर सकती है।
  • त्वचा की कोशिकाओं को रीन्यू कर सकती है।
  • इसकी कम मात्रा ही काफी है।
  • चिपचिपी नहीं है, हल्की क्रीम है।
  • सस्ती और आसानी से उपलब्ध है।

अवगुण

  • इसकी टब पैकिंग है, जिस कारण हाइजीन की समस्या हो सकती है।
  • इसमें पैराबेन है।

2. बायोटेक बायो वीट जर्म फर्मिंग फेस एंड बॉडी नाईट क्रीम फॉर नॉर्मल टू ड्राय स्किन

Night Cream For Dry Skin In Hindi

बायोटेक की इस नाईट क्रीम में कई तरह के प्राकृतिक पदार्थ जैसे – अंकुरित, गेहूं, गाजर, बादाम तेल और सूरजमुखी तेल का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं, त्वचा को पोषण और स्वस्थ बनाने के लिए इसमें विटामिन ए, बी, सी, डी, ई का भी उपयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह डल त्वचा को स्वस्थ बनाने में सहायक हो सकती है। इसके साथ ही यह त्वचा की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने के साथ, त्वचा को जवां बनाए रखने में सहायक हो सकती है।

गुण

  • यह क्रीम नॉर्मल से ड्राय स्किन की समस्या वाले व्यक्तियों के लिए उपयुक्त है।
  • महिला और पुरुष दोनों के लिए उत्तम है।
  • त्वचा को मॉइस्चराइज करने में सहायक है।
  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाती है।
  • रात को इसे लगाने के बाद सुबह त्वचा में एक चमक दिखेगी।
  • आसानी से उपलब्ध होने के साथ-साथ यह बजट में भी है।

अवगुण

  • इसकी टब पैकिंग हैं और इसमें स्पैटुला (Spatula – क्रीम लगाने का चम्मच) नहीं है, जो अनहाइजीनिक हो सकती है।
  • थोड़ी चिपचिपी हो सकती है।

3. लैक्मे यूथ इंफिनिटी स्किन स्कल्पटिंग नाइट क्रीम

Night Cream For Dry Skin In Hindi

रूखी त्वचा के लिए बेस्ट नाईट क्रीम की बात की जाए तो लैक्मे ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।कंपनी का दावा है कि यह क्रीम त्वचा में कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा दे सकती है। साथ ही यह एंटीएजिंग की तरह भी काम कर सकती है। साथ ही कंपनी यह भी दावा करती है कि इस क्रीम में नियासिनमाइड (Niacinamide – विटामिन बी 3 का रूप) भी होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। यह क्रीम रंगत निखारने के साथ-साथ त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में भी मदद कर सकती है।

गुण

  • महिला और पुरुष दोनों ही इस क्रीम को उपयोग कर सकते हैं।
  • यह त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड है।
  • यह क्रीम नॉन-कॉमेडोजेनिक (Non-Comedogenic) है यानी रोम छिद्रों को न बंद करने वाला क्रीम।
  • यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार कर सकती है।
  • हर रोज उपयोग करने के लिए बेहतर।
  • चिपचिपी नहीं है।
  • संवेदनशील त्वचा पर सौम्य है।
  • मनमोहक खुशबू।

अवगुण

  • इसकी टब पैकिंग है।
  • यह हर्बल नहीं है।
  • अन्य क्रीम की तुलना में यह महंगी है।

4. लोटस हर्बल न्यूट्रानाइट स्किन रिन्यूवल न्यूट्रिटिव नाइट क्रीम

Night Cream For Dry Skin In Hindi

लोटस एक चर्चित भारतीय कॉस्मेटिक कंपनी है, जो अपने हर्बल प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। कंपनी का दावा है कि इसमें प्राकृतिक ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो इसे एंटीसेप्टिक और एस्ट्रिंजेंट (Astringent- कसावट लाने वाला) प्रोडक्ट बनाता है। यह त्वचा को हायड्रेट करने में मदद कर सकती है और इसकी फ्रूटी खुशबू ताजगी का एहसास दिला सकती है।

गुण

  • यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा को निखारती है।
  • प्रदूषण के कारण त्वचा को होने वाली क्षति से रिपेयर करने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार कर सकती है।
  • बहुत ही हल्की और आसानी से त्वचा में अवशोषित होने वाला क्रीम है।
  • त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में मदद कर सकती है।
  • इसकी थोड़ी सी मात्रा ही काफी है।
  • त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद कर सकती है।

अवगुण

  • इसकी टब पैकिंग।

और पढ़ें

5. पल्म ग्रेप सीड एंड सी बकथॉर्न नरटूरेंस नाईट क्रीम

Night Cream For Dry Skin In Hindi

ड्राई स्किन के लिए नाइट क्रीम की बात की जाए तो पल्म का ग्रेप सीड एंड सी बकथॉर्न नरटूरेंस नाईट क्रीम भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह क्रीम रूखेपन को कम करने में मदद कर सकती है। ग्रेप सीड ऑयल पॉलीफेनोल (एंटी-ऑक्सीडेंट), विटामिन डी, सी, ई और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर है। वहीं, सी बकथॉर्न त्वचा को क्षति होने से बचाव कर सकता है। अंगूर के बीज और सी बकथॉर्न तेल त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकता है। यह बहुत ही लाइट और आसानी से त्वचा में अवशोषित हो सकती है।

गुण

  • संवेदनशील, सामान्य, शुष्क और मिश्रित त्वचा के लिए उत्तम नाईट क्रीम है।
  • इसकी भीनी-भीनी खुशबू मनमोहक है।
  • त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद कर सकती है और त्वचा को कोमल बना सकती है।
  • इसकी थोड़ी सी मात्रा ही काफी है।
  • इसमें हानिकारक केमिकल्स जैसे – पैराबेन, पैथलेट्स और एसएलएस नहीं है।

अवगुण

  • बहुत शुष्क, तैलीय और एक्ने वाली त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • इसकी टब पैकिंग है।

6. फॉरेस्ट एसेंशियल सैंडलवुड एंड सैफरन नाइट ट्रीटमेंट क्रीम

Night Cream For Dry Skin In Hindi

फॉरेस्ट कॉस्मेटिक्स के लग्जरी ब्रांड्स में से एक है। इस नाईट क्रीम में अतिरिक्त पोषण प्रदान करने के लिए खास उच्च तेल सामग्री मौजूद है। कंपनी का दावा है कि इस क्रीम में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए उच्च जड़ी बूटी, एंजाइम और हाइड्रेटर्स शामिल हैं। इसमें मौजूद बादाम तेल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम कर उन मुक्त कणों को बेअसर करता है जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं और त्वचा पर बढ़ती उम्र के असर की प्रक्रिया को बढ़ाते हैं। यह ड्राई स्किन के लिए नाइट क्रीम त्वचा को मॉइस्चराइज और जवां बनाने में मदद कर सकती है। वहीं, केसर और चंदन त्वचा को पोषण प्रदान कर स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

गुण

  • यह सामान्य से शुष्क त्वचा वाले लोगों के लिए है।
  • इसमें पैराबेन, पेट्रोलियम, जीएमओ, सल्फेट, फॉर्मलडिहाइड (Formaldehyde), पीईजीएस, कृत्रिम रंग और सिंथेटिक खुशबू नहीं है।
  • यह 100% प्राकृतिक है।
  • आयुर्वेदिक उत्पाद है।
  • संवेदनशील त्वचा पर कोमलता से असर करता है।
  • त्वचा को हायड्रेट कर सकती है।
  • आसानी से त्वचा में अवशोषित हो सकती है।

अवगुण

  • इसकी टब पैकिंग है।
  • हो सकता है गर्मियों के मौसम के लिए उपयुक्त न हो।
  • अन्य ड्राई स्किन के लिए नाइट क्रीम की तुलना में अधिक कीमती है।

7. अर्थ थेरेपी वाइटनिंग एंड टाइटनिंग कोलेजन नाइट क्रीम फॉर नैचुरली ब्यूटीफुल स्किन फॉर वीमेन एंड मेन

Night Cream For Dry Skin In Hindi

रूखी त्वचा के लिए बेस्ट नाईट क्रीम में यह नाम कई लोगों के लिए नया हो सकता है। कंपनी का दावा है कि इस नाईट क्रीम में नेरोली, रोजमेरी, बादाम तेल जैसे प्राकृतिक तत्व हैं, जो त्वचा की गहराई में जाकर इसे मॉइस्चराइज कर सकते हैं। कोलेजन और विटामिन युक्त यह क्रीम झुर्रियों को कम करने में भी सहायक हो सकती है। इसका उपयोग त्वचा को हायड्रेट करने में और त्वचा की अशुद्धियों को निकालकर उसे चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। यह आईएसओ और एफडीए सर्टिफाइड प्रोडक्ट है।

गुण

  • हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • महिला और पुरूष दोनों इस रूखी त्वचा के लिए नाइट क्रीम का उपयोग कर सकते हैं।
  • पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा को निखारने में मददगार साबित हो सकती है।
  • त्वचा से विषैले तत्वों को हटाने में सहायक हो सकती है।
  • स्किन को टाइट करने में मदद कर सकती है।
  • इसमें पैराबेन और सल्फेट नहीं है।
  • इसमें कृत्रिम रंग नहीं है।

अवगुण

  • इसकी टब पैकिंग है।

8. द बॉडी शॉप विटामिन-ई नॉरिशिंग नाईट क्रीम ऑल स्किन टाइप्स

Night Cream For Dry Skin In Hindi

यह भी एक चर्चित और लग्जरी कॉस्मेटिक ब्रांड है। कंपनी का दावा है कि इस क्रीम में पानी, ग्लिसरीन और वीट जर्म ऑयल के साथ कुछ अन्य सामग्रियों का उपयोग भी किया गया है। यह क्रीम त्वचा को हायड्रेट रखने में मदद कर सकती है। वहीं, कंपनी का दावा है कि इसमें मौजूद विटामिन-ई का एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रीमच्योर एजिंग की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है। यह क्रीम त्वचा को मॉइस्चराइज करने में भी मदद कर सकती है।

गुण

  • इसे लगाने के बाद त्वचा स्वस्थ और कोमल हो सकती है।
  • इसकी थोड़ी सी मात्रा ही काफी है।
  • क्रीम हल्की है और चिपचिपी नहीं है।

अवगुण

  • भले ही क्रीम में ऑल स्किन टाइप्स लिखा हो, लेकिन यह तैलीय त्वचा के लिए नहीं है।
  • अत्यधिक लगाने से चिपचिपाहट महसूस हो सकती है।
  • इसकी टब पैकिंग है।
  • इसमें पैराबेन होता है।
  • अन्य ड्राई स्किन के लिए नाइट क्रीम की तुलना में महंगी है।

9. न्यूट्रोजेना लाइट नाइट क्रीम नॉन-कॉमेडोजेनिक

Night Cream For Dry Skin In Hindi

रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम की इस लिस्ट में अंतिम क्रीम है न्युट्रीजेना लाइट नाइट क्रीम नॉन-कॉमेडोजेनिक। यह क्रीम शुष्क त्वचा के लिए उत्तम क्रीमों में से एक है। कंपनी का दावा है कि यह लगभग 8 घंटों तक त्वचा को मॉइस्चराइज करके रख सकती है। यह क्रीम नॉन-कॉमेडोजेनिक (Non-Comedogenic) है, यानी इसका उपयोग त्वचा के रोम छिद्रों को बंद नहीं करता है। यह फाइन लाइन्स को कम करने में मदद कर सकती है और त्वचा को मुलायम बनाने में सहायक हो सकती है।

गुण

  • यह क्रीम शुष्क या अत्यधिक शुष्क त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • हाइपोएलर्जेनिक (Hypoallergenic) है, यानी एलर्जी का जोखिम नहीं है।
  • आसानी से त्वचा में अवशोषित हो सकती है।

अवगुण

  • तैलीय त्वचा के लिए नहीं है।
  • इसमें पैराबेन है।
  • अन्य क्रीम की तुलना में महंगी है।

और जानिए

ड्राई स्किन के लिए नाइट क्रीम के बारे में तो आप जान गए हैं, लेकिन इसका फायदा तभी होगा जब इसका उपयोग सही तरीके से किया जाए। लेख के इस भाग में हम रूखी त्वचा के लिए नाइट क्रीम लगाने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

नाइट क्रीम इस्तेमाल करने का तरीका

नीचे जानिए रूखी त्वचा के लिए नाइट क्रीम लगाने के टिप्स।

  • रात को सोने से पहले अपने चेहरे को क्लींजर या फेसवॉश से साफ करें।
  • अगर चेहरे पर मेकअप लगा हो तो पहले मेकअप रिमूवर से मेकअप हटाएं, फिर फेसवॉश से चेहरा धोएं।
  • उसके बाद नर्म तौलिए से चेहरा पोंछे।
  • फिर थोड़ी नाईट क्रीम लें और उंगली की मदद से पूरे चेहरे पर नाईट क्रीम से डॉट यानी बिंदु लगाएं।
  • ध्यान रहे नाईट क्रीम आंखों में जाए, फिर सर्कुलर मोशन में हल्की-हल्की मालिश कर पूरे चेहरे पर नाईट क्रीम लगाएं।

उम्मीद करते हैं कि इस लेख के जरिए अब आप ड्राई स्किन के लिए नाइट क्रीम का चुनाव कर सकते हैं। इस लेख में बताए गईं क्रीम रूखी त्वचा के लिए बेस्ट नाईट क्रीम हैं। इनका उपयोग त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में सहायक हो सकता है। हालांकि, ध्यान रहे कि रूखी त्वचा के लिए नाइट क्रीम लगाने के साथ-साथ सही डाइट और शरीर को हायड्रेट रखना भी आवश्यक है। ड्राई स्किन के लिए नाइट क्रीम का असर तब और अच्छे से होगा, जब इसके साथ पोषण युक्त आहार लिया जाए। तो स्वस्थ आहार लें और रूखी त्वचा के लिए बेस्ट नाईट क्रीम लगाकर कोमल त्वचा पाएं।

और पढ़े:

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख