Medically Reviewed By Dr. Suvina Attavar, MBBS, DVD
Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मीडिया कम्युनिकेशन)

मुलायम व गुलाबी सुर्ख होंठ चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इनकी नमी को बरकरार रखने के लिए होंठों का ख्याल रखना जरूरी है, वरना यह फटने लग जाते हैं। फटे होंठ की समस्या न सिर्फ कष्टदायक होती है, बल्कि इससे व्यक्तित्व पर भी बुरा असर पड़ता है। इनकी केयर न करने के अलावा मौसम की वजह से भी होंठ फट जाते हैं, तो कभी इन्हें चबाने की आदत फटे होंठ का कारण बन जाती है। वक्त रहते इन पर ध्यान न देने की वजह से कई बार होंठ इतने फट जाते हैं कि उनसे खून तक निकलने लगता है। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए इस लेख में हम फटे होंठों को सही करने का तरीका बता रहे हैं, जो आसान और असरदार दोनों हैं।

विस्तार से पढ़ें

लेख के पहले भाग में आप जानेंगे कि होंठ फटने के क्या कारण हैं।

होंठ फटने के कारण और जोखिम कारक – Causes and Risk Factors of Cracked Lips in Hindi

हमारी आदतें और जीवनशैली होंठ फटने के कारण में शामिल हैं। चैप लिप्स व फटे होंठ की समस्या जब बढ़ जाती है, तो चेलाइटिस का रूप ले लेती है, जो एक तरह का इंफ्लेमेशन होता है (1)।  चलिए, नीचे विस्तार से जानते हैं कि होंठ क्यों फटते हैं (1) (2) (3)

  • बार-बार होंठों पर थूक लगाना या जीभ फेरना।
  • होंठों की सूखी परत को छीलना।
  • गर्म या शुष्क हवाओं के लगातार संपर्क में आना
  • कुछ दवाइयों के रिएक्शन के कारण।
  • धूम्रपान करना।
  • प्रदूषण की वजह से।
  • धूप में ज्यादा देर तक रहना।
  • होंठों पर लिप बाम लगाए बिना सूखे व ठंडे मौसम में जाना।
  • शरीर में पानी की कमी के कारण, खासकर सर्दियों में।
  • विटामिन सी या बी 12 की कमी के कारण।
  • सोरायसिस (Psoriasis-एक प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या) के कारण।

स्क्रॉल करें

होंठ फटने के कारण के बाद जानिए इसके लक्षण क्या होते हैं।

होंठ फटने के लक्षण – Symptoms of Cracked Lips in Hindi

होंठ फटने के लक्षण आम ही होते हैं, जो आसानी से दिख जाते हैं। इसके लक्षण कुछ इस तरह के हो सकते हैं (1):

  • होंठों का सूखना।
  • बार-बार होंठों पर परत व सूखी पपड़ी का बनना।
  • होंठों की त्वचा पर दरार का एहसास होना।
  • होंठ भीचने पर खून निकलना।
  • कुछ मामलों में होंठों पर सूजन का आना
  • होंठों पर घाव हो जाना।

आगे हैं और जानकारी

लेख के अगले भाग में जानिए कि घर पर फटे होंठों को सही करने का तरीका क्या है।

फटे होंठों के लिए घरेलू उपाय – How to Treat Cracked Lips in Hindi

फटे होंठों के उपाय करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अधिकतर सामग्रियां लोगों के घर में ही मौजूद होती हैं। दरअसल, फटे लिप्स के लिए उपाय के रूप में नमी प्रदान करने वाली चीजें (एमोलिएंट) का इस्तेमाल काफी होता है। इसके अलावा, अच्छा मॉइस्चराइजर भी फटे लिप्स के लिए उपाय के रूप में काम कर सकता है। इस बात की पुष्टि एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) द्वारा प्रकाशित एक शोध में भी की गई है (2)। एमोलिएंट और मॉइस्चराइजर की तरह घर में मौजूद कई सामग्रियां काम कर सकती हैं। इसी के आधार पर हम नीचे फटे होंठों के लिए घरेलू उपाय के बारे में बता रहे हैं।

1. नारियल का तेल

सामग्री :

  • नारियल का तेल

विधि :

  • नारियल के तेल को दिन में तीन-चार बार होंठों पर लगाएं।

कैसे फायदेमंद है :

घर में फटे हुए होंठों का इलाज करने के लिए नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है। यह होंठों को मुलायम और नम बनाए रखने का काम कर सकता है। नारियल तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होता है। इसी वजह से इसका उपयोग फटे होंठों के घरेलू उपाय के रूप में सालों से लोग करते आ रहे हैं। यह फटे होंठों को मॉइस्चराइज करने के साथ ही उस पर हुए घाव को भी कम करने में मदद कर सकता है (4)

2. शहद और वैसलीन

सामग्री :

  • शहद
  • वैसलीन

विधि :

  • एक बाउल में दोनों सामग्रियों को मिला लें।
  • अब इसकी एक पतली-सी परत होंठों पर लगाएं।
  • इसे करीब 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • फिर भीगे टिशू् पेपर या साफ भीगे कपड़े से पोंछ लें।
  • इसे हफ्ते भर रोजाना कम से कम एक बार जरूर लगाएं।

कैसे फायदेमंद है :

फटे होंठों के घरेलू उपाय करने के लिए शहद का उपयोग भी किया जा सकता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल और घाव भरने वाले हीलिंग गुण होते हैं, जो होंठ फटने के कारण होने वाले घाव को भरने का काम कर सकता है। यह त्वचा की खोई हुई नमी को वापस लाने में भी मदद कर सकता है (5)

इतना ही नहीं, शहद त्वचा को हुमेक्टैंट (Humectant) यानी नमी को बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है। इसी वजह से शहद का उपयोग होंठ के लिए बनाए जाने वाले ऑइंटमेंट में भी किया जाता है (6)। वहीं, वैसलीन (पेट्रोलियम जेली) रूखी त्वचा या रूखे होंठों को नमी देकर उन्हें मुलायम बनाए रख सकती है (3)। जब इन दोनों सामग्रियों को मिलाया जाता है, तो फटे होंठों के लिए घरेलू उपाय बन सकता है।

3. एलोवेरा

सामग्री :

  • एक एलोवेरा का पत्ता

विधि :

  • एलोवेरा के पत्ते को साइड से काटें।
  • अब उसके अंदर के जेल को निकालकर एयर टाइट जार में रख लें।
  • फटे होंठों का घरेलू इलाज करने के लिए रात को सोने से पहले इसे होंठों पर लगाएं।
  • इसे लगाने के बाद रातभर के लिए छोड़ दें।
  • सुबह उठते ही होंठों को ठंडे पानी से धो लें।
  • चाहें तो बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल का भी उपयोग कर सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है:

लेख के शुरुआत में हमने बताया है कि फटे होंठों का घरेलू इलाज करने के लिए एक अच्छे मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है। ऐसे में एलोवेरा का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित एक शोध के मुताबिक एलोवेरा में म्युकोपॉलीसैकराइड्स (Mucopolysaccharides – शुगर अणु) होता है। यह मॉलिक्यूल त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता हैं। साथ ही इसका हीलिंग प्रभाव होंठों पर हुए घाव से राहत दिला सकता है (7)। इसी वजह से एलोवेरा को फटे हुए होंठों का इलाज करने के लिए उपयोग किया जाता है।

4. शुगर स्क्रब

सामग्री :

  • एक चम्मच भूरी या सफेद चीनी
  • कुछ बूंद ऑलिव ऑयल
  • आधा चम्मच शहद

विधि :

  • चीनी, जैतून तेल और शहद मिला लें।
  • इसे मिलाते समय ध्यान रहे कि चीनी घुले नहीं।
  • अब फटे होंठों के घरेलू उपाय के लिए इसे लगाएं।
  • फिर इस मिक्सचर से होंठों को सर्कुलर मोशन में कुछ देर तक स्क्रब करें।
  • स्क्रब करने के बाद गुनगुने पानी से होंठों को धो लें।
  • इस स्क्रब को हर दूसरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है :

चीनी बेहतरीन एक्सफोलिएटर होती है, जो फटे होंठों की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकती है। इससे स्क्रब करने से होंठ की रूखी व परतदार त्वचा से छुटकारा मिल सकता है (8)। इसमें मिक्स किया गया शहद त्वचा को मुलायम बनाए रखने के लिए जाना जाता है (5)। साथ ही ऑलिव ऑयल में मौजूद ओलिक एसिड त्वचा के अंदर पहुंचकर उसे नम बनाए रखने में सहायता कर सकता है (4)। इन तीनों को मिलाकर बनाया गया यह स्क्रब होंठ फटने के घरेलू उपाय के रूप में बेहतरीन काम कर सकता है।

5. गुलाब की पंखुड़ियां

सामग्री :

  • पांच से छह गुलाब की पंखुड़ियां
  • एक चौथाई कप कच्चा दूध

विधि :

  • दूध में गुलाब की पंखुड़ियों को डालकर दो से तीन घंटों के लिए छोड़ दें।
  • फिर पंखुड़ियों को अच्छी तरह दूध में मिक्स करके पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने होंठों पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • फटे होंठों का घरेलू इलाज करने के लिए हर रोज इसे एक या दो बार लगाएं।

कैसे फायदेमंद है :

लेख के शुरुआत में हम बता चुके हैं कि फटे होंठ की समस्या बढ़ने पर चेलाइटिस (एक तरह का इंफ्लेमेशन) हो जाता है, जिसे ठीक करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण की जरूरत होती है (1)। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों का उपयोग लाभदायक हो सकता है। इन पंखुड़ियों के अर्क में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो इंफ्लेमेशन को कम कर सकता है (9)। फटे होंठों के घरेलू उपाय के रूप में गुलाब की पंखुड़ियों के इस्तेमाल को लेकर इसके अन्य गुणों पर अभी अधिक शोध की जरूरत है।

6. खीरा

सामग्री :

  • तीन से चार स्लाइस खीरा

विधि :

  • खीरे की स्लाइस काटकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को होंठों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर इसे हटाकर अपने होंठों को साफ कर लें।
  • खीरे को लगाने के साथ ही इसे डाइट में भी शामिल कर सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है :

डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी का एक लक्षण सूखे हुए होंठ भी हैं (10)। इस स्थिति में खीरा का उपयोग करके होंठ को सूखने से बचाया जा सकता है। खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है, जिस कारण इसका उपयोग डिहाइड्रेशन के कारण हुई फटे होंठ की समस्या को कम करने में किया जा सकता है (11)। इतना ही नहीं, खीरा त्वचा को मॉइस्चराइजिंग प्रभाव भी होता है, जो होंठों को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही यह इनकी नमी को भी बरकरार रखने में सहायक हो सकता है (8)

7. शिया बटर

सामग्री :

  • शिया बटर

विधि :

  • रात को सोने से पहले शिया बटर को अपने फटे होंठ पर लगाएं।
  • रोजाना इसका उपयोग किया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है :

हम ऊपर भी बता चुके हैं कि होंठ फटने के कारण में सूरज की हानिकारक किरणें भी शामिल हैं (2)। शिया बटर में सन स्क्रीनिंग गुण होता है, जो सूरज से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक हो सकता है (12)। इसके अलावा, शिया बटर एक प्राकृतिक एमोलिएंट और मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा को मुलायम बनाए रख सकता है। इसी वजह से शिया बटर का उपयोग फटे होंठों के घरेलू उपाय के रूप में किया जाता है।

8. बादाम का तेल

सामग्री :

  • थोड़ा-सा बादाम का तेल

विधि :

  • फटे होंठों का इलाज करने के लिए रात को सोने से पहले होंठों पर बादाम का तेल लगाएं।

कैसे फायदेमंद है :

होंठ फटने का घरेलू इलाज करने के लिए बादाम तेल का उपयोग किया जा सकता है। बताया जाता है कि बादाम के तेल में एमोलिएंट गुण होता है, जो त्वचा को अंदर तक नमी को पहुंचाकर होंठों को कोमल बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही बादाम तेल में त्वचा की रंगत निखारने की क्षमता होती है, जो गहरे काले होंठों को गुलाबी बना सकता है (13)

9. हल्दी

सामग्री :

  • आधा चम्मच हल्दी
  • एक चम्मच मलाई

विधि :

  • हल्दी और मलाई को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इसे होंठों पर लगाएं और सूखने के बाद साफ, नर्म व गीले तौलिए से पोंछ लें।
  • फटे होंठों का इलाज करने के लिए रोज रात को इस पैक को लगा सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है :

फटे होंठ की समस्या बढ़ने पर होंठों की परत से खून निकलने और घाव बनने लग जाते हैं। ऐसे में होंठ फटने के घरेलू उपाय करने के लिए हल्दी का उपयोग किया जा सकता है। इसमें वूंड हीलिंग गुण होता है, जो घाव को जल्दी भरने में सहायक हो सकता है (14)। इसके अलावा, मलाई का क्रीमी टेक्स्चर होंठों को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। अगर किसी को हल्दी से एलर्जी जय तो वह इस नुस्खे का उपयोग न करे।

10. बीसवैक्स

सामग्री :

  • बीसवैक्स

विधि :

  • सोने से पहले बीसवैक्स को अपने होंठों पर लगाएं।
  • इस प्रक्रिया को फटे होंठों का घरेलू इलाज करने के लिए रोजाना रात को दोहराया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है :

बीसवैक्स का उपयोग कई कॉस्मेटिक्स को बनाने में किया जाता है, जिसमें लिपस्टिक और लिपबाम भी शामिल हैं। इसी वजह से फटे होंठों के घरेलू उपाय के लिए भी बीसवैक्स का उपयोग किया जा सकता है। बताया जाता है कि इसमें हाइड्रोकार्बन, फ्री फैटी एसिड जैसे कई ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं (15)। इस प्रकार बीसवैक्स से होंठ फटने का उपचार किया जा सकता है।

आगे है और जानकारी

फटे होंठों को कैसे ठीक करें यह जानने के बाद आगे पढ़ें कि इससे बचाव कैसे हो सकता है।

फटे होंठों से बचने के कुछ और उपाय

अगर आप चाहते हैं कि होंठ हर मौसम में गुलाबी और मुलायम बने रहें, तो नीचे बताई जा रही बातों का ध्यान रखें (1) (2) (3) (10)

  • पोषक तत्व युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
  • होंठों को दांतों से न काटें।
  • केमिकल युक्त कॉस्मेटिक्स का उपयोग करने से बचें।
  • धूम्रपान न करें।
  • सूरज की हानिकारक किरणों से होंठों को बचाए रखें
  • पर्याप्त मात्रा में पानी और जूस का सेवन करें, ताकि शरीर हाइड्रेट रहें और होंठ सूखे नहीं।

अंत तक पढ़ें लेख

होंठ फटने का उपचार और बचाव के बाद जानिए कि डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए।

डॉक्टर की सलाह कब लेनी चाहिए?

होंठों का फटना कोई बीमारी नहीं है। यह कुछ समय बाद खुद-ब-खुद ठीक हो जाते हैं। हां, जब होंठों की स्थिति गंभीर लगने लगे, तो फटे हुए होंठों का इलाज करने के लिए डॉक्टर से संपर्क किया जा सकता है। क्या हैं वो स्थितियां इसके बारे में नीचे पढ़ें –

  • अगर घर में फटे होंठों का इलाज करने से कोई फायदा न मिल रहा हो।
  • अगर होंठों पर घाव गंभीर हो गया हो और लंबे समय तक ठीक न हुआ हो।
  • अगर रोज लिप बाम लगाने के बाद भी होंठ फट रहे हों।
  • होंठों में सूजन हो गई हो और लगातार सूजन बढ़ रही हो।
  • होंठों पर घाव बनने लगा हो, जो सूखने के बजाए और बढ़ने लगे

अब आपको फटे होंठों के घरेलू उपाय के बारे में जानकारी मिल चुकी है। यह सारे नुस्खे बेहद आसान हैं। अपने पांच मिनट इन नुस्खों को देकर न सिर्फ फटे होंठ की समस्या को ठीक किया जा सकता है, बल्कि इनकी रंगत में भी सुधार हो सकता है। बस जरूरी है, तो फटे लिप्स का घरेलू इलाज सही समय पर करना। घरेलू उपचार के साथ ही अगर पौष्टिक आहार का सेवन और लेख में बताई गई सावधानियों का ख्याल रखा जाए, तो इसका असर कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा। हम आशा करते हैं कि अब आप समझ गए होंगे कि फटे लिप्स को कैसे ठीक करें। पसंद आने पर लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। आगे हम रिडर्स द्वारा पूछे गए कुछ सवालों के जवाब दे रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फटे होंठों को ठीक होने में कितना समय लगता है?

फटे होंठ की समस्या को पूरी तरह से ठीक होने में एक से दो हफ्ते लग सकते हैं।

फटे होंठों का इलाज जल्दी कैसे किया जा सकता है?

फटे हुए होंठों का इलाज जल्दी करने के लिए रोजाना ऊपर लेख में बताए गए फटे होंठों के घरेलू उपाय को करें।

बच्चों के लिप्स फटने पर क्या करें?

बच्चों के फटे होंठों का घरेलू इलाज करने के लिए नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है।

क्या फटे होंठ किसी बीमारी का संकेत हैं?

नहीं, फटे होंठ मौसम में बदलाव, हमारी जीवनशैली या शरीर में पानी की कमी से सकते हैं (2) (10)। इसके अलावा, हमने ऊपर पहले ही जानकारी दे दी है कि यह सोरायसिस का भी लक्षण हो सकता है।

फटे होंठ की समस्या किस वायरस के कारण होती है?

होंठ फटने की समस्या किसी वायरस के कारण नहीं होती है। होंठ फटने के क्या कारण हैं, इस बारे में लेख में ऊपर बताया गया है। इन्हें आप ऊपर विस्तार से पढ़ सकते हैं।

होंठ अक्सर सर्दियों में ही क्यों फटते हैं?

सर्दियों की सर्द और शुष्क हवा होंठों की नमी को कम कर देती हैं। इसी वजह से सर्दियों में होंठ ज्यादा फटने लगते हैं।

References

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Read our editorial policy to learn more.

  1. Cheilitis
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK470592/
  2. Clinical Assessment of a Combination Lip Treatment to Restore Moisturization and Fullness
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2923945/
  3. Chapped lips
    https://medlineplus.gov/ency/article/002036.htm
  4. Deposition of plant lipids after single application of a lip care product determined by confocal raman spectroscopy, corneometry and transepidermal water‐loss
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6851866/
  5. Honey in dermatology and skin care: a review
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/24305429/
  6. Medicinal and cosmetic uses of Bee’s Honey – A review
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3611628/#ref9
  7. ALOE VERA: A SHORT REVIEW
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2763764/
  8. Skin Care With Herbal Exfoliants
    http://www.globalsciencebooks.info/Online/GSBOnline/images/2011/FPSB_5(SI1)/FPSB_5(SI1)94-97o.pdf
  9. Skin anti‐inflammatory activity of rose petal extract (Rosa gallica) through reduction of MAPK signaling pathway
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6261181/
  10. Adult Dehydration
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK555956/
  11. EVALUATING THE POTENTIAL BENEFITS OF CUCUMBERS FOR IMPROVED HEALTH AND SKIN CARE
    http://drhowardmurad.com/wp-content/uploads/2018/01/dr-murad-jarcp.pdf
  12. Effects of topical and dietary use of shea butter on animals
    https://www.semanticscholar.org/paper/Effects-of-topical-and-dietary-use-of-shea-butter-Israel/a6517d0788e1c10a37ff515678031a54b29b9fa5?p2df
  13. The uses and properties of almond oil
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/20129403/
  14. Chapter 13 Turmeric, the Golden Spice
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK92752/
  15. Evaluation of Beeswax Influence on Physical Properties of Lipstick Using Instrumental and Sensory Methods
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5141539/

और पढ़े:

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख