50+ First Wedding Night Gift For Husband In Hindi – सुहागरात में पति को दें ये रोमांटिक उपहार

Written by , MA (Journalism) Mona Narang MA (Journalism)
 • 
 

शादी की पहली रात हर लड़की के लिए खास होती है। हो भी क्यों न, लड़की की पूरी जिंदगी जो बदल जाती है। जीवन की इस नई शुरूआत और शादी की पहली रात को यादगार बनाने में एक रोमांटिक गिफ्ट मदद कर सकता है। बिल्कुल सही पढ़ा आपने। जैसे एक लड़की को स्पेशल फील कराने में गिफ्ट अहम भूमिका निभाता है, ठीक वैसा ही लड़कों के साथ भी है। आप सुहागरात पर अपने हसबैंड को एक बेहतरीन तोहफा देकर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट ला सकती हैं। हमने फर्स्ट नाइट गिफ्ट फॉर हसबैंड के लिए इस लेख में कई विकल्प दिए हैं। इन गिफ्ट आइडियाज के साथ ही यहां लिंक्स भी मौजूद हैं, जिनकी मदद से पति के लिए आप सुहागरात गिफ्ट खरीद सकती हैं।

स्क्रॉल करके लेख पढ़ें

इधर-उधर की बात किए बिना सीधे फर्स्ट नाइट गिफ्ट फॉर हसबैंड जान लेते हैं।

शादी की पहली रात पर पति के लिए खास गिफ्ट्स- 50+ Romantic Gifts for Husband on the Wedding Night

शादी की पहली रात पर पति को गिफ्ट के रूप में कुछ देना चाहती हैं, तो यहां वेडिंग नाइट गिफ्ट फॉर हसबैंड के कुछ आइडियाज देख सकती हैं। आपकी सहूलियत के लिए हमने गिफ्ट आइडिया के साथ ही उसे ऑनलाइन खरीदने के लिए अमेजन लिंक भी दिए हैं, जिनकी मदद से आप एक क्लिक पर ही अपने पति के लिए उपहार ऑर्डर कर सकती हैं।

1. एलईडी शैडो बॉक्स

पति को सुहागरात के समय गिफ्ट देने का यह एलईडी बॉक्स एक अच्छा विकल्प है। इस एलईडी बॉक्स से शैडो निकलती है, जिसमें आई लव यू या कोई और मैसेज लिखवाया जा सकता है। यह पूरी तरह से कस्टमाइज्ड गिफ्ट है, जिसमें आप जो चाहे वो संदेश और नाम लिखवाया जा सकता है। जी हां, इससे दो शैडो बनती हैं। एक में खास अवसर जैसे हैप्पी मैरेज और दूसरे में अपने पति का नाम और दिल बनवा सकती हैं।

2. कॉम्बो सेट बेस्ट गिफ्ट फॉर हसबैंड

इस कॉम्बो गिफ्ट में कई सारे आइटम हैं, जैसे – कुशन, मग, की रिंग और ग्रीटिंग कार्ड। इन चारों आइटम में पति के लिए ‘टू द बेस्ट हसबैंड ऑफ वर्ल्ड’ लिखा है। पत्नी से ऐसा संदेश लिखा हुआ तोहफा पाकर आखिर किस पति को अच्छा नहीं लगेगा। इसके साथ आने वाले ग्रीटिंग कार्ड के अंदर चार लाइन का प्यारा सा मैसेज लिखा हुआ है, जिसे पढ़ते ही आपके पति के चेहरे पर स्माइल आनी पक्की है।

3. लव स्टोरी रोमांटिक कार्ड

अगर आपकी लव मैरेज हुई है, तो इस गिफ्ट से बेहतर शायद कुछ और नहीं हो सकता है। इसमें कुछ कार्टून बने हैं और प्यारे-प्यारे मैसेज लिखे हुए हैं। हर कपल इन मैसेज और कार्टून वाली तस्वीरों में खुद के रिश्ते की एक झलक देख सकता है। इन सारे लव कार्ड्स में लिखे संदेश को देखकर आपके पति को अपने पुराने दिन याद आ जाएंगे। ये सारे लव कार्ड एक लाल रंग के लिफाफे में आते हैं, जिसमें सरप्राइज लिखा है। बेशक, आपके ब्वॉयफ्रेंड से हसबैंड बने पति देव को यह गिफ्ट पसंद आएगा।

4. बियर्ड ऑयल

आपके पति की लंबी दाढ़ी है या उन्हें दाढ़ी रखने की चाहत है, तो यह ऑयल उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। यह नेचुरल मेड इन इंडिया बियर्ड ऑयल है। इसमें विटामिन ई, अर्गन और जोजोबा ऑयल की खूबियां हैं। इन प्राकृतिक ऑयल का मिश्रण होने की वजह से यह आपके पति की लंबी दाढ़ी की इच्छा पूरी कर सकता है। अगर पहले से ही उनकी दाढ़ी लंबी है, तो इससे वो दाढ़ी का रखरखाव अच्छे से कर सकते हैं। इससे दाढ़ी में होने वाली खुजली को भी दूर किया जा सकता है, इसलिए यह आपके पति के लिए परफेक्ट गिफ्ट हो सकता है।

5. घड़ी

हाथ घड़ी यानी हैंड वॉच भी एक अच्छा सुहागरात गिफ्ट हो सकता है। यह स्टाइलिश होने के साथ ही टिकाऊ भी है। सिल्वर रंग की इस घड़ी का डाइल गोल और नीले रंग का है, जो इसे आकर्षक लुक देता है। अब शुरू होते नए दौर में वक्त बताने वाली घड़ी से बेहतर गिफ्ट और क्या हो सकता है। इस घड़ी में दो साल की वारंटी भी मिलती है। बस तो वक्त गवाए बिना झट से इस घड़ी को बतौर फर्स्ट नाइट गिफ्ट खरीद लें।

6. फेस क्रीम

रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली वस्तुएं भी आप फर्स्ट नाइट गिफ्ट के रूप में खरीद सकती हैं। यह लड़कों की मॉइस्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग क्रीम है। इसमें सभी प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है, जिनसे स्किन ग्लोइंग, जवां और हेल्दी दिखती है। यह लड़कों की रफ एंड टफ स्किन के लिए एक बेहतरीन क्रीम साबित हो सकती है, जो आपके हसबैंड की त्वचा का ख्याल रखेगी। है न यह बेस्ट फर्स्ट नाइट गिफ्ट।

7. पर्स

फर्स्ट नाइट गिफ्ट के रूप में आप अपने हसबैंड के लिए वॉलेट भी खरीद सकती हैं। यह भूरे रंग का पर्स है, जो लेदर से बना हुआ है। इस टू फोल्ड वॉलेट में दो कैश कम्पार्टमेंट हैं। साथ ही इसमें कई सारे ट्रासपेरेंट जेब हैं, जिनमें तस्वीर रखी जा सकती है और सिक्कों को डालने के लिए एक जिप्पर जेब भी है। भूरे रंग के साथ ही इस पर्स में कई सारे रंग उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने पति की पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं।

8. बेस्ट हसबैंड ट्रॉफी

पत्नी से बेस्ट हसबैंड ट्रॉफी पाकर आपके पति के चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी। जी हां, यह ट्रॉफी एक बेस्ट गिफ्ट साबित हो सकती है। इससे आपके हसबैंड को हंसी भी आएगी और उन्हें अच्छा भी महसूस होगा। यह कांच से बनी ट्रॉफी है, जिसमें पारदर्शी रंग से बेस्ट हसबैंड एवर लिखा है। इसे गिफ्ट करने के बाद आप अपने पति के स्टडी टेबल या बेड के साइड टेबल में सजा सकती है। यह गिफ्ट हर दम उन्हें आपकी याद दिलाता रहेगा।

9. फोटो नाइट लैम्प

पति के लिए सुहागरात का एक रोमांटिक तोहफा खरीदना चाह रहे है, तो यह बेस्ट गिफ्ट साबित हो सकता है। यह एक तरह का एलईडी नाइट लैंप है, जिसे कस्टमाइज किया जा सकता है। इसमें आप अपने पति की क्यूट सी तस्वीर लगा सकती हैं। साथ ही इस गिफ्ट में आप अपने पति का नाम और तारीख भी डलवा सकते हैं। इस लैम्प में विभिन्न रंग की लाइट जलती है, जिस वजह से यह और भी प्यारा लगता है।

10. बैग

अगर आपके पति को बैग पसंद है या फिर बैग में लैपटॉप कैरी करते हैं, तो यह बैग बेस्ट हो सकता है। इस बैग में लेदर फिनिश है, जो इसे आकर्षक लुक देता है। इसमें एक लैपटॉप कम्पार्टमेंट है, जिसमें एक मोटा फोम लगा है, जो लैपटॉप को सुरक्षित रख सकता है। लैपटॉप बैग के साथ ही शॉपिंग व ट्रैवल बैग की तरह भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बैग में कई सारे कम्पार्टमेंट और चार्जिंग ऑप्शन भी है।

11. प्रिंटेड कॉफी मग

सफेद रंग का यह प्रिंटेड कॉफी मग है। इसमें बड़े-बड़े लफ्जों में हबी और छोटे-छोटे अक्षरों में पति के लिए कई सारे शब्द लिखे हैं। इसमें हीरो, सपोर्टिव, लॉयल, ऑसम, स्मार्ट जैसी कई बातें लिखी हैं। इन सभी चीजों को अलग-अलग रंगों से लिखा गया है, जिस वजह से यह मग काफी कलरफुल लगता है। इसे फर्स्ट नाइट गिफ्ट के रूप में देखकर आपके पति के चेहरे पर मुस्कान आनी पक्की है।

12. ग्रूमिंग किट

ग्रूमिंग किट को भी आप फर्स्ट नाइट गिफ्ट के रूप में खरीद सकती हैं। साबुन, डीओ टेल्क, शेविंग क्रीम, शेव लोशन ट्रैवल पैक, रेजर और शेविंग ब्रश आता है। इस पैक के साथ ट्रैवल पाउच भी आता है, जिसमें इन सारी चीजों को कैरी किया जा सकता है।

13. कटआउट

आप अपने पति को फर्स्ट नाइट गिफ्ट के तौर पर यह कटआउट भी दे सकते हैं। यह एक स्टाइलिश फोटो कटआउट है। इस कटआउट के लिए आप अपने पति की फोटो लगवाकर कस्टमाइज करवा सकते हैं। इसमें आपके पति गिटार बजाते हुए नजर आएंगे। इसी वजह से हम इसे स्टाइलिश कटआउट कह रहे हैं। यह लकड़ी का बना हुआ कटआउट है, जिसमें शाइनी पेपर लगा हुआ है। इसकी पेपर क्वालिटी भी अच्छी है, जिसका रंग फेड नहीं होता है।

14. कैमरा लैंस मग

कुछ स्टाइलिश सा अपने पति को फर्स्ट नाइट गिफ्ट के रूप में देना चाहती हैं, जिससे वो हैरान रह जाए, तो यह बेस्ट विकल्प है। यह एक लैंस जैसा मग है। पहली झलक में यह लैंस ही लगता है, लेकिन यह एक इंसुलेटिड मग है। मतलब इसमें चाय, कॉफी और पानी घंटों तक गर्म रहती हैं। जब आप इसे अपने पति को गिफ्ट करेंगे, तो वो पक्का इसे कैमरे का लैंस ही समझेंगे।

15. कस्टमाइज पेन

आपके पति को लिखने का शौक हो या न हो, वो पेन का इस्तेमाल तो जरूर करते ही होंगे। ऐसे में आप अपने पति को एक अच्छा सा पेन फर्स्ट नाइट गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। यह एक छोटा और प्यारा सा कस्टमाइज्ड गिफ्ट है। इसमें आप अपने पति का नाम लिखवा सकते हैं। इस पेन के साथ होल्डर भी आता है, जिसमें पेन रख सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस एक पैक में 10 पेन आते हैं।

16. टाई, लेपल पिन और कफलिंक्स सेट

पति को सुहागरात के समय पर्सनालिटी को बढ़ाने वाला गिफ्ट देना चाह रही हैं, तो इसपर गौर कर सकते हैं। यह एक तरह से लड़कों का एक्सेसरीज सेट है। इस सेट में एक स्मार्ट टाई और पॉकेट स्क्वायर आता है। इनके अलावा, इस गिफ्ट बॉक्स में लेपल पिन और कफलिंक्स भी है। ये सब आपके पति पर खूब फबेगा, इसलिए यह बेस्ट फर्स्ट नाइट गिफ्ट फॉर हसबैंड हो सकता है।

17. पॉकेट वॉच

चाइम पॉकेट वॉच भी एक अच्छा फर्स्ट नाइट गिफ्ट साबित हो सकता है। इस पॉकेट वॉच में चेन भी लगी हुई है। साथ ही इस गिफ्ट को कस्टमाइज भी किया जा सकता है। घड़ी के बाहरी हिस्से में ‘टू माय हसबैंड’ लिखा हुआ है और घड़ी के अंदर के हिस्से में आप अपने पति की फोटो लगवा सकती हैं। इस घड़ी का डाइल भी बेहद सुंदर है। पूरी घड़ी जिंक मेटल से बनी हुई है।

18. पासपोर्ट कवर

फर्स्ट नाइट गिफ्ट के रूप में पति को क्या दें समझ नहीं आ रहा है, तो इस पासपोर्ट कवर पर एक नजर डाल सकती हैं। यह लेदर फिनिश वाला फोल्डिंग कस्टमाइज कवर है, जिसमें इसे लॉक करने के लिए स्ट्रेप भी बना हुआ है। इसमें आप अपने पति का नाम लिखवा सकती हैं। इस कवर में सिर्फ पासपोर्ट रखने का कंपार्टमेंट नहीं, बल्कि कई सारे पॉकेट्स भी हैं। इनमें आप अपने क्रेडिट, डेबिट और अन्य कार्ड भी रख सकती हैं।

19. क्रॉस-बॉडी बैग

आप अपने पति को स्लिंग बैग भी गिफ्ट कर सकती हैं। इसे साइड बैग भी कहा जाता है। इसमें वो अपनी जरूरत का सामान रख सकते हैं। बाहर टूर पर जाते समय, ऑफिस या मार्केट जाते हुए आपके पति इसे कैरी कर सकते हैं। इस बैग में जरूरी चीजें रखने के लिए तीन सेक्शन हैं। यह बैग दिखने में भी काफी आकर्षक और स्टाइलिश लगता है। आपके पति पर यह स्लिंग बैग काफी फबेगा। इस बैग को खरीदने पर एक एयर फोन केस भी मिलता है।

20. वायरलेस स्पीकर

गाना सुनना किसे पसंद नहीं होता। आपके पति को भी जरूर संगीत को शौक होगा। अगर ऐसा है, तो आप फर्स्ट नाइट गिफ्ट के रूप में पति के लिए ब्लूटूथ स्पीकर भी खरीद सकती हैं। इसे एक बार चार्ज करके घंटों तक इसमें गाना सुन सकते हैं। यह ब्लूटूथ से कनेक्ट होने वाला वायरलेस स्पीकर है, जिसमें म्यूजिक क्वालिटी को पांच तरीके से सेट किया जा सकता है।

21. कॉपर मैग्नेटिक ब्रेसलेट

फर्स्ट नाइट गिफ्ट के रूप में आप अपने पति को कोई स्वीट और सिंपल तोहफा देना चाहती हैं, तो इस ब्रेसलेट को चुन सकती हैं। यह कॉपर यानी तांबे से बना हुआ कड़ा है। साथ ही इसमें 6 मैग्नेट यानी चुंबक लगे हुए हैं। इस ब्रेसलेट को कलाई की मोटाई के हिसाब से एडजस्ट भी किया जा सकता है। माना जाता है कि तांबा का कड़ा व्यक्ति को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। हुआ न यह बेस्ट फर्स्ट नाइट गिफ्ट फॉर हसबैंड।

22. बाथ रोब

रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली चीज बतौर फर्स्ट नाइट गिफ्ट की जाए, तो उससे अच्छा क्या होगा। जी हां, आप अपने पति को बाथ रोब भेंट कर सकती हैं। यह पूरी तरह कॉटन से बना हुआ बाथ रोब है, जो नहाने के बाद रोज आपके पति के काम आएगा। बस तो इसे आप अपने पति के लिए बेझिझक गिफ्ट के रूप में चुन सकती हैं।

23. स्केटबोर्ड

स्नोबोर्डिंग और स्केटबोर्डिंग खेल में आपके पति को रूचि है, तो आप उनको यह गिफ्ट कर सकती हैं। इस बोर्ड के पहियों में रंगीन एलईडी लाइट लगी हुई हैं। इसे रोड या पार्क में स्केट करने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। यह एक लाइटवेट स्केट बोर्ड है, जिस वजह से इसे इस्तेमाल करना भी आसान है। बैलेंस और कॉर्डिनेशन बनाए रखने के लिए इसे अच्छा स्केटिंग बोर्ड माना जाता है। इसके साथ एक कैरी बैग भी आता है, जिसमें इसे डालकर आसानी से इधर-उधर ले जाया जा सकता है।

24. फिटनेस बैंड

आपके पति फिटनेस के प्रति सतर्क हैं, तो उन्हें यह बैंड गिफ्ट कर सकती हैं। यह बैंड स्लीप स्टेटस, कैलोरी रिकॉर्ड, स्टेप काउंट, बॉडी ऑक्सीजन लेवल, हार्ट रेट मॉनिटर जैसी जरूरी बातों का विवरण देता है। इसमें टाइम और तापमान भी देखा जा सकता है। अगर आपके पति फिटनेस को लेकर ज्यादा सजग न हैं, तो भी उनके लिए यह एक अच्छा उपहार साबित हो सकता है। इससे वो अपनी तबियत को मॉनिटर कर सकते हैं। यह बैंड करीब चार से पांच रंगों में उपलब्ध है। आप अपने पति की पसंद के हिसाब से रंग का चुनाव कर सकती हैं।

25. वुडन फोटो फ्रेम

फर्स्ट नाइट गिफ्ट के रूप में आप अपने पति को एक अलग फोटो फ्रेम भी दे सकती हैं। यह भूरे रंग का वुडन फोटो स्टैंड है, जिसका आकार 7 इंच X 4 इंच है। इसमें फोटो के साथ ही आप अपने पति के लिए एक अच्छा सा मैसेज लिखवा सकती हैं। लकड़ी का फ्रेम होने की वजह से यह लंबे समय तक खराब भी नहीं होता और कमरे को एक अलग लुक भी दे सकता है।

26. ट्रेसिंग बोर्ड

अगर आपके पति को स्कैचिंग करना पसंद है, तो यह उनके लिए एक अच्छा गिफ्ट साबित हो सकता है। यह एक तरह का ट्रेसिंग बोर्ड है, जिसकी मदद से किसी भी चित्र को एक अन्य कागज में उतारा जा सकता है। इस बोर्ड में एलईडी लाइट भी जलती है, जिस वजह से आसानी से इसमें ट्रेसिंग की जा सकती है। यह बोर्ड काफी पतला है, इसलिए इसे आसानी से कही भी ले जाया जा सकता है।

27. स्कैच बुक

अगर आप अपने पति को फर्स्ट नाइट गिफ्ट के रूप में स्कैचिंग के लिए एलईडी बोर्ड देना नहीं चाहती हैं, तो यह स्कैच बुक दे सकती हैं। इसमें 100 ब्लैंक पेपर हैं। यह बुक चार अलग-अलग डिजाइन में आती है, जिन्हें अपने हिसाब से चुन सकते हैं। इसमें काफी अच्छी तरीके से स्कैचिंग हो सकती है, क्योंकि इस बुक के पेपर की गुणवत्ता अच्छी है।

28. किसिंग कपल मिनिएचर

आप पति को सुहागरात का उपहार देने के लिए इस क्यूट मिनिएचर को भी चुन सकती हैं। यह कलरफूल कपल शोपीस है, जिसमें लड़का और लड़की एक दूसरे को किस कर रहे हैं। दोनों एक टेबल में बैठे हुए काफी प्यारे लग रहे हैं। इसे फर्स्ट नाइट गिफ्ट के रूप में देखकर आपके पति का चेहरा खुशी से जरूर खिल उठेगा।

29. की रिंग

मेटल फ्रेम वाला की चेन भी अच्छा सुहागरात गिफ्ट हो सकता है। यह दिल के आकार की चाबी का छल्ला है, जिसमें प्यारा कपल भी बना हुआ है। इसे आपके पति अपनी कार की चाबी, घर की चाबी या फिर बैग में लगा सकते हैं। इस की रिंग में बना हुआ हार्ट आपके पति को हर दम आपकी याद दिलाता रहेगा।

30. टाइल

टाइल, जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। आप अपने पति को फर्स्ट नाइट पर यह सिरेमिक टाइल गिफ्ट कर सकती हैं। यह लाल रंग का चमकदार और ग्लॉसी टाइल है। इसपर सफेद रंग से बेहद प्यारा संदेश लिखा हुआ है। इसे आपके पति अपने घर की मेज और ऑफिस डेस्क में सजा सकते हैं। इस टाइल में दो स्ट्रैंड हैं, जिनकी मदद से इसे डेस्क में रखा जा सकता है। यह यूनिक गिफ्ट है, जिसे देखते ही आपके पति की आंखों में खुशी की चमक आ जाएगी।

31. डेकोरेटिव पीस

फर्स्ट नाइट में पति को क्या गिफ्ट करें समझ नहीं आ रहा है, तो इस डेकोरेटिव पीस पर एक नजर डाल सकते हैं। यह एक सुंदर डेकोरेटिव पीस है, जो आपके पति को जरूर पसंद आएगा। बुद्ध भगवान के स्टेच्यू वाला यह डेकोरेटिव पीस भूरे रंग का है, जिसमें एक वाटर फॉल भी बना हुआ है। दिखने में यह काफी अच्छा है, जो आपके पति को भी पसंद जरूर आएगा।

32. शॉर्ट्स

फर्स्ट नाइट के लिए कोई गिफ्ट नहीं सूझ रहा है, तो आप पति के रोजाना काम आने वाले शॉर्ट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह 100 प्रतिशत कॉटन से बनी हाफ पेंट है। इसका रंग भी लड़कों को पसंद आने वाला है। जी हां, यह खाकी रंग की शॉर्ट्स है। इसके अलावा, यह नीकर अन्य तीन रंगों में भी उपब्लध है, जिसे आप अपनी पति की पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं। इस गिफ्ट को देखकर आपके पति के चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी।

33. फोन सेनिटाइजर

फर्स्ट नाइट गिफ्ट का एक अच्छा ऑप्शन फोन सेनिटाइजर भी है। जी हां, आजकल नए-नए बैक्टीरिया और वायरस के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में हरदम हाथ में रहने वाला मोबाइल भी सेनिटाइज होना जरूरी है। इसी वजह से यह गिफ्ट पति को देकर आप उन्हें बीमारियों से बचा सकती हैं। यह एक तरह का बॉक्स है, जिसका एक बटन दबाते ही सामान डबल सेनिटाइज हो जाता है। इसमें मोबाइल के साथ ही अन्य आइटम जैसे की रिंग, घड़ी आदि को भी सेनिटाइज किया जा सकता है।

34. कंप्यूटर आई ग्लास

आप अपने पति का ख्याल रखने के लिए उन्हें आई ग्लास गिफ्ट कर सकती हैं। यह चश्मा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकलने वाली यूवी लाइट से आंखों को बचाता है। आंखों को सुकून देने वाला यह आई वियर यूवी ब्लॉक करने के साथ ही एंटी रिफ्लेक्शन भी है। साथ ही यह ब्लू लाइट से भी आंखों को सुरक्षा देता है। यह एक कैरिंग केस और एक माइक्रो फाइबर क्लीनिंग क्लॉथ के साथ आता है।

35. डेस्क ऑर्गेनाइजर

फर्स्ट नाइट पर आप अपने पति को यह बहुउद्देशीय यानी मल्टीपर्पस गिफ्ट दे सकती हैं। यह डेस्क ऑर्गनाइजर, पर्सनल ऑर्गनाइजर और मोबाइल होल्डर की तरह काम कर सकता है। आपके पति इसमें अपना वॉलेट, बाइक व कार की चाबी, रूमाल जैसी अक्सर खो जाने वाली चीजों को अच्छी तरीके से रख सकते हैं। इसमें चीजें रखने से उन्हें ढूंढने में ज्यादा वक्त जाया नहीं करना पड़ेगा। साथ ही इसे ऑफिस डेस्क में भी रखा जा सकता है। बेशक यह गिफ्ट आपके पति को पसंद आएगा, तो झिझक छोड़कर इसे खरीद लें।

36. इंस्टेंट फोटो कैमरा

फर्स्ट नाइट पर पति को नॉर्मल कैमरा से कुछ हटकर गिफ्ट करना चाहती हैं, तो इस तोहफे पर गौर कर सकती हैं। यह इंस्टेंट फोटो कैमरा है। जी हां, इसमें फोटो खींचते ही इसकी एक हार्ड कॉपी निकल आती है। आपके पति शादी के पहले दिन की यादों को सिर्फ कैमरे में कैद करके नहीं, बल्कि हाथों-हाथ इस कैमरे की मदद से निकाल सकते हैं। यह सुहागरात का एक बेहतरीन उपहार साबित हो सकता है। फोटो खींचने से पहले अच्छा सा पोज बनाने के लिए इसमें मिरर भी है। यह कैमरा कई सारे रंगों में उपलब्ध है, जिसे आप अपने पति की पसंद के अनुसार खरीद सकते हैं।

37. इयर पॉड्स

आप अपने पति को इयर पॉड्स भी बतौर फर्स्ट नाइट गिफ्ट दे सकती हैं। इसकी मदद से आपके पति हाथों को फ्री रखते हुए फोन पर बातचीत कर सकते हैं। गाने सुनने के लिए भी यह बेस्ट है। इसे आसानी से ब्लूटूथ की मदद से मोबाइल के साथ कनेक्ट किया जा सकता है और इयर फोन के तार की झंझट से मुक्ति मिल सकती है। यह इयर पॉड्स पसीना आने पर खराब नहीं होते और एक साल की वॉरंटी के साथ आते हैं। इन बड्स के केस यानी बॉक्स में ही इसे आसनी से चार्ज किया जा सकता है।

38. लैपटॉप टेबल

वर्क फ्रॉम होम हो या फिर कभी घर से ऑफिस का एक्सट्रा काम करना हो, यह लैपटॉप टेबल हर चीज के लिए परफेक्ट है। इसी वजह से यह एक बेस्ट फर्स्ट नाइट गिफ्ट भी हो सकता है। इस टेबल को बेड में रखकर भी आसानी से लैपटॉप में काम किया जा सकता है। इसमें लैपटॉप की ऊंचाई को एडजस्ट करने का भी विकल्प है। यह भूरे रंग का टेबल है, जिसमें लैपटॉप से संबंधी सामान रखने के लिए दराज भी बनी हुई है, जिसमें हैडफोन, माउस, पेनड्राइव जैसी चीजों को रखा जा सकता है।

39. डार्ट बोर्ड

फर्स्ट नाइट के लिए कोई भी गिफ्ट नहीं सूझ रहा है, तो आप यह डार्ट बोर्ड अपने पति को दे सकती हैं। यह एक रोमांचक गेम है, जिसे आगे चलकर आप दोनों एक साथ भी खेल सकते हैं। इस मल्टीकलर डार्ट बोर्ड के साथ छह नीडल आती हैं, जिनसे इसमें निशाना लगाया जाता है। इस बोर्ड का उपयोग दोनों तरफ से किया जा सकता है। इसे आसानी से दीवार या दरवाजे पर टांगा जा सकता हैं, क्योंकि इसमें मेटल का एक हुक लगा हुआ है।

40. राधा कृष्ण डेकोरेटिव वॉल हैंगिंग

पति को आप सुहागरात के तोहफे के रूप में यह ब्रॉन्ज डेकोरेटिव वॉल हैंगिंग दे सकती हैं। यह प्यार के प्रतीक राधा-कृष्ण भगवान की मूर्ति है। इसमें दोनों एक झूले में झूल रहे हैं और झूला एक पेड़ की टहनी से लटका हुआ है। यह हैंडक्राफटेड गिफ्ट है, जिसका डिजाइन बेहतरीन है। इस गिफ्ट को आसानी से दीवार पर टांगा जा सकता है। इसे देखकर आपके पति के चेहरे पर मुस्कुराहट जरूर आएगी।

41. परफ्यूम

शादी की पहली रात पति को क्या गिफ्ट दें समझ नहीं पा रही हैं, तो आप यह परफ्यूम दे सकती हैं। यह फॉग कंपनी का एक्सट्रेमो सेंट है। इसकी सुगंध इतनी मनमोहक है कि आपके पति का दिल जरूर जीत लेगी। यह 100 एमएल परफ्यूम है, जो ब्लैक कलर की पैकिंग के साथ आता है। इसकी खुशबू से रिफ्रेशिंग एहसास मिलता है और घंटों तक कपड़ों में सुगंध बनी रहती है।

42. लव स्क्रैपबुक एल्बम

पति को कुछ रोमांटिक गिफ्ट करना है, तो आप यह लव स्क्रैपबुक एल्बम उन्हें दे सकती हैं। इसके कवर में 30 गुलाबों से दिल का आकार बना हुआ है। इस स्क्रैपबुक में कुल 8 डबल साइड पेज हैं, जिनमें आप अपने पति की तस्वीर डाल सकती हैं। हर पेज में फोटो के ऊपर या बगल में टाइटल भी लिखा जा सकता है। इन तस्वीरों से आप अपने पति के प्रति प्यार का इजहार कर सकती हैं। साथ ही इसमें आप उनके लिए प्यारे मैसेज भी लिख सकती हैं।

43. रोमांटिक कार्ड्स

स्क्रैप बुक में खुद से मैसेज लिखने और तस्वीरें डालने का समय नहीं है, तो आप सुहागरात के गिफ्ट के रूप में इसे चुन सकते हैं। यह एक रोमांटिक गिफ्ट है, जिसमें 100 कार्ड्स हैं। इन सारे कार्ड में पति के लिए प्यारे संदेश लिखे हुए हैं। साथ ही इसमें कई सारे चित्र और लाल रंग के हार्ट शेप दिल भी बने हुए हैं। हर कार्ड को पढ़कर आपके पति के चेहरे पर खुशी की चमक जरूर आ जाएगी।

44. लैपटॉप

आपके हसबैंड के पास पर्सनल लैपटॉप नहीं है, तो आप इस गिफ्ट को खरीद सकती हैं। यह अल्ट्रा थिन एंड लाइट लैपटॉप है, जिसमें विंडोज 10 है। इसमें इंटेल टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी है। इसकी बैटरी सात घंटे तक का बैकअप दे सकती है और चार्ज भी तेजी से होती है। यह गिफ्ट आपके पति को जरूर पसंद आएगा, इसलिए आप बेझिझक इसे खरीद सकती हैं।

45. जिम बैग सेट

एक अच्छा गिफ्ट जिम बैग सेट भी हो सकता है। इस जिम बैग सेट में बैग के साथ ही वजन उठाने वाले दस्ताने, बोतल भी आती हैं। यह बोतल एंटी स्लिप और लीक प्रूफ है, इसलिए जिम जाते हुए आपके पति इसमें अपने लिए प्रोटीन शेक या नेचुरल एनर्जी ड्रिंक ले जा सकते हैं। यह जिम बैग और दस्ताने दोनों अच्छी गुणवत्ता वाले हैं। बस तो रोजाना जिम जाते समय पति आपके इस प्यारे से गिफ्ट को अपने साथ ले जा सकते हैं। अब बिना ज्यादा सोचे इसे ऑर्डर कर लें।

46. डिजिटल कैमरा

आप अपने पति को इंस्टेंट कैमरा नहीं देना चाहती हैं, तो यह डिजिटल कैमरा गिफ्ट कर सकती हैं। यह कैनन डीएसएलआर 24.1 एमपी कैमरा है, जो लो लाइट में भी अच्छी फोटो खींचता है। इसमें नौ ऑटो फोकस प्वॉइंट हैं। साथ ही इसमें कैरी केस भी आता है, जिसमें कैमरे को डालकर सेफ रखा जा सकता है। इस कैमरे में ब्लूटूथ, वाईफाई और फुल एचडी वीडियो कैमरा ऑप्शन है।

47. ट्रेक सूट

ट्रेक सूट भी एक अच्छा फर्स्ट नाइट गिफ्ट हो सकता है। यह पॉलिस्टर ट्रेक सूट है, जिसके बाजू में स्ट्राइप बनी हुई हैं। इस ट्रेक सूट का बेस रंग नीला है। इसके अलावा, सफेद और काले रंग का इस्तेमाल भी ट्रेक में किया गया है। यह दिखने में ट्रेंडी और स्टाइलिश है। इसमें अन्य रंग भी मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी या अपने पति की पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं।

48. शर्ट

पति के हैंडसम लुक को और बेहतर बनाने के लिए आप उन्हें एक शर्ट गिफ्ट कर सकती हैं। यह प्लेन शर्ट है, जो सभी लड़कों पर फबती है। ऐसे में जाहिर है कि यह आपके पति पर भी जचेगी। इस फॉर्मल शर्ट का रंग महरून है और यह पूरी तरह से कॉटन से बनी हुई शर्ट है, जिस वजह से यह शरीर के लिए नुकसानदायक भी नहीं है।

49. बॉडी टोनर

आपके पति को एक्सरसाइज करना पसंद हो या न हो, आप उन्हें यह बॉडी टोनर दे सकती हैं। यह एक तरह की डबल स्प्रिंग टमी ट्रिमर है। इसे एक तरह का होम जिम एक्सरसाइज उपकरण है, जिससे टमी, पैरों और शरीर के अन्य हिस्से को टोन किया जा सकता है। टोन यानी यह बॉडी को टाइट करने और अतिरिक्त वसा को कम करने वाला एक्सरसाइजिंग उपकरण है। इस एक्सरसाइज स्प्रिंग से ऐब बनाने और बॉडी को शेप करने में भी मदद मिलती है।

50. कुर्ता पेजामा

फर्स्ट नाइट के गिफ्ट के रूप में आप अपने पति को कुर्ता पेजामा भी दे सकती हैं। यह लाल रंग का कुर्ता और स्किन कलर का पेजामा है। इसके साथ ही एक वेस्ट कोट भी आता है, जो गोल्डन कलर का है। यह कलर कॉम्बिनेशन बेहद अच्छा लगता है, इसलिए आप बेझिझक इसे अपने पति के लिए बतौर गिफ्ट खरीद सकती हैं।

51. सन ग्लास

सूर्य की किरणों से अपने पति की आंखों को बचाने के लिए आप सुहागरात के तोहफे के रूप में उन्हें सन ग्लास भी दे सकती हैं। यह फास्ट ट्रेक कंपनी का चश्मा है। इस ट्रेंडी और क्लासी चश्मे को देखते ही आपके पति के चेहरे पर खुशी की चमक आ जाएगी। यह काले रंग का चश्मा आंखों को धूल-मिट्टी के साथ ही सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचा सकता है। यह चश्मा एक साल की वारंटी के साथ आता है।

पढ़ते रहें लेख

आगे जानिए सुहागरात को यादगार बनाने के कुछ टिप्स।

Tips For A Memorable Wedding Night For Your Husband To Remember

सुहागरात पर पति को क्या-क्या गिफ्ट आप दिया जा सकता है, यह तो आप जान ही गई हैं। लेख में आगे हम वेडिंग नाइट को स्पेशल बनाने के कुछ खास टिप्स दे रहे हैं। इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी वेडिंग नाइट को ड्रीम नाइट बना सकती हैं और कम्फर्टेबल भी महसूस कर सकती हैं।

  • पति से झिझकने के बजाय उनसे खुलकर बातें करें।
  • आप अपने पति को गिफ्ट देने से पहले उन्हें आंखों बंद करने के लिए कह सकती हैं।
  • अगर पहली रात थक गई हैं, तो पति को यह बता दें।
  • आप सुहागरात के समय पति से पुराने समय की बात कर सकती हैं।

शादी की पहली रात के लिए इन रोमांटिक गिफ्ट आइडियाज पर आप गौर कर सकती हैं। आपके द्वारा मिलने वाले गिफ्ट से आपके पति को खास होने का एहसास और खुशी दोनों होगी। शादी में व्यस्त होने की वजह से आप इन गिफ्ट को खरीदने के लिए भले ही दुकान न जा पाएं, लेकिन ऑनलाइन इन्हें एक क्लिक करके खरीद सकती हैं। यह गिफ्ट आपके दिल की बातों को बयां करने और शादी की पहली रात को यादगार बनाने में मदद कर सकते हैं। बस तो वेडिंग नाइट गिफ्ट फॉर हसबैंड खरीदें और सुहागरात के समय अपने पति को सरपराइज कर दें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख