
गर्मियों के लिए 12 बेस्ट बॉडी लोशन – Body Lotions for Summer Time in Hindi
गर्मियों में त्वचा को पर्याप्त पोषण देना जरूरी होता है, ताकि त्वचा में मॉइस्चर बना रहे। गर्मियों में भी मॉइस्चर की कमी से त्वचा संबंधी कई रोग हो सकते हैं। इसके लिए गर्मियों में बॉडी लोशन का इस्तेमाल करना अच्छा साबित हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि गर्मियों के लिए सबसे अच्छा बॉडी लोशन कौन-सा है, तो हम स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में इसकी जानकारी दे रहे हैं। इस लेख में हम गर्मियों के लिए बेस्ट बॉडी लोशन के बारे में बताएंगे। इसके अलावा, इन बॉडी लोशन को खरीदने के लिए साथ में लिंक भी दे रहे हैं। आइए, जानते हैं कि इन बॉडी लोशन की खूबियां और खामियां क्या-क्या हैं।
स्क्रॉल करें
आइए, जानते हैं कि गर्मियों के लिए बेस्ट बॉडी लोशन कौन-कौन से हैं।
विषय सूची
गर्मियों के लिए बेस्ट बॉडी लोशन के नाम
किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसके गुण व अवगुण की जानकारी होना जरूरी है। इसलिए, यहां हम गर्मियों के लिए बॉडी लोशन के नाम के साथ-साथ यह भी बता रहे हैं कि ये किस प्रकार से लाभकारी हैं।
1. वैसलीन इंटेंसिव केयर एलो फ्रेश बॉडी लोशन
वैसलीन जाना-माना स्किन केयर ब्रांड है। इसके प्रोडक्ट काफी चलन में है। वैसलीन का ऐसा ही एक प्रोडक्ट वैसलीन इंटेंसिव केयर एलो फ्रेश बॉडी लोशन है। इसे पानी, ग्लिसरीन, मेन्थॉल और एलोवेरा जैसे कई पदार्थों के मिश्रण द्वारा बनाया जाता है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है। यह बात तो लगभग सभी को पता है कि एलोवेरा त्वचा के लिए लाभकारी होता है और त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी मदद कर सकता है। इसलिए, इसे गर्मी के लिए बेस्ट बॉडी लोशन कहा जा सकता है।
गुण:
- त्वचा को कोमल बना सकता है।
- रूखी त्वचा को पुनः जीवित करने में मदद कर सकता है।
- यह चिपचिपा नहीं होता है।
- त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाता है।
- इसकी खुशबू मनमोहक होती है।
- इस बॉडी लोशन की पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल और सुविधाजनक होती है।
अवगुण:
- 24 घंटे तक त्वचा को मॉइस्चराइज नहीं रख पाता है।
2. निविया बॉडी लोशन एलो हाइड्रेशन
गर्मियों में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए निविया बॉडी लोशन एलो हाइड्रेशन का उपयोग किया जा सकता है। इस कंपनी का दावा है कि एलोवेरा के अर्क से समृद्ध यह लोशन रूखी त्वचा को नमी प्रदान कर मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। ऐसे में इसे गर्मी के लिए बेस्ट बॉडी लोशन कहा जा सकता है।
गुण:
- त्वचा को हाइड्रेट रखने में सहायक है।
- स्किन में जल्दी समा जाता है।
- इसकी पैकेजिंग अच्छी होती है।
- इससे खुशबू अच्छी होती है।
- किफायती दाम में उपलब्ध है।
- डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा प्रमाणित है।
अवगुण:
- इसमें सन प्रोटेक्शन फैक्टर (एसपीएफ) नहीं होता है।
3. सेटाफिल डेली एडवांस अल्ट्रा हाइड्रेटिंग लोशन
गर्मी के लिए बेस्ट बॉडी लोशन की इस लिस्ट में सेटाफिल डेली एडवांस अल्ट्रा हाइड्रेटिंग लोशन को भी जगह दी गई है। इस लोशन के बारे में सेटाफिल कंपनी का कहना है कि इसे अखरोट के तेल, शीया बटर, विटामिन-ई और विटामिन-बी5 के मिश्रण से तैयार किया जाता है। ये सभी तत्व त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकते हैं।
गुण:
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयोगी है।
- त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाता है।
- त्वचा कोमल और मुलायम बन सकता है।
- त्वचा में निखार ला सकता है।
- इसमें पैराबेंस नहीं होता है।
अवगुण:
- संभव है कि तैलीय त्वचा पर ठीक तरह से असरदार साबित न हो।
4. लोटस हर्बल्स व्हाइट ग्लो स्किन व्हाइटनिंग एंड ब्राइटनिंग बॉडी लोशन
लोटस हर्बल्स के उत्पाद मार्केट में अपनी मजबूत जगह बना चुके हैं। अगर बात करें इस ब्रांड के व्हाइट ग्लो स्किन व्हाइटनिंग एंड ब्राइटनिंग लोशन के बारे में, तो इसे त्वचा के लिए ट्रिपल एक्शन फॉर्मूला के तहत बनाया गया है। यह त्वचा को चमकदार, मॉइस्चराइज और मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। इसमें दुर्लभ फल और पौधों के अर्क के गुण मौजूद होती है। इसलिए, इसे गर्मियों के लिए बेस्ट बॉडी लोशन माना जा सकता है।
गुण:
- रूखी त्वचा से छुटकारा दिला सकता है।
- इसे सभी तरह की त्वचा पर उपयोग किया जा सकता है।
- यह कीमत में सस्ता होता है।
- इसकी सुगंध अच्छी होती है।
- यह लोशन त्वचा में जल्दी समा जाता है।
- इसमें एसपीएफ की मात्रा 25 होती है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचा सकता है।
अवगुण:
- संभव है कि कुछ लोगों की त्वचा पर इस लोशन का असर दिखाई न दे।
5. हिमालया नरिशिंग बॉडी लोशन
अगर कोई गर्मियों के लिए सबसे अच्छे बॉडी लोशन की तलाश में है, तो उन्हें हिमालया नरिशिंग बॉडी लोशन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है, जो कई तरह के औषधीय गुणों से समृद्ध होते हैं। यह बॉडी लोशन पॉलीसेकेराइड और न्यूट्रिएंट्स से समृद्ध है, जो एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल की तरह काम कर सकता है। इससे त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, इसमें विंटर चेरी को भी मिलाया जाता है, जो एक प्रभावी एंटी-स्ट्रेस एजेंट के रूप में काम करता है। यह लोशन एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने और कोमल बनाने में मदद कर सकता है।
गुण:
- त्वचा को सूरज की यूवी किरणों से बचा सकता है।
- त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।
- स्किन को नरम और मॉइस्चराइज रखने का काम कर सकता है।
- त्वचा में गहराई तक समा सकता है।
- इसकी कीमत कम होती है।
- यह चिपचिपा नहीं होता है।
अवगुण:
- इसमें एसपीएफ नहीं होता है।
6. वैसलीन सन + पॉल्यूशन प्रोटेक्शन बॉडी लोशन
गर्मियों में सूरज की तेज किरणों के कारण त्वचा रूखी और क्षतिग्रस्त हो जाती है। ऐसे में वैसलीन का यह लोशन इस्तेमाल कर त्वचा की इन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। वैसलीन कंपनी के अनुसार, इसमें प्रोविटामिन-सी व ई और विटामिन-बी3 जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को क्षतिग्रस्त होने से बचा सकते हैं। यही कारण है कि इस बॉडी लोशन को गर्मी के लिए बेस्ट बॉडी लोशन माना जा सकता है।
गुण:
- त्वचा में निखार लाने का काम कर सकता है।
- इसमें एसपीएफ की मात्रा 30 होती है, जो त्वचा को सूरज की किरणों से होने वाली क्षति से बचा सकता है।
- प्रदूषण से त्वचा की रक्षा करने का काम कर सकता है
- त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करने में सहायक हो सकता है।
- यह त्वचा में तेजी से अवशोषित हो जाता है।
- यह चिपचिपा नहीं होता है।
- त्वचा के काले धब्बे और समय से पहले उम्र बढ़ने की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
- यह लोशन पंप बोतल के साथ आता है।
अवगुण:
- कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्हें इस लोशन के इस्तेमाल से एलर्जी हुई। इसलिए, ऐसे में कहा जा सकता है कि यह लोशन सभी तरह के त्वचा पर लाभकारी नहीं है।
7. पैराशूट एडवांस बॉडी लोशन, कोकोलिपिड एंड वाटर लिली
पैराशूट एडवांस के इस नए स्किनकेयर लोशन को 100% प्राकृतिक सामग्रियों द्वारा तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए नारियल के दूध और वाटर लिली का उपयोग किया जाता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए, इसे गर्मियों के लिए बेस्ट बॉडी लोशन माना जा सकता है।
गुण:
- यह चिपचिपा नहीं होता है।
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- प्रतिदिन उपयोग में लाया जा सकता है।
- त्वचा में नमी बनाए रखने में सहायक है।
- इसकी खुशबू काफी अच्छी होती है।
- हल्की सर्दी में भी उपयोगी हो सकता है।
- त्वचा को चमकदार बना सकता है।
- त्वचा पर आसानी से फैल जाता है और अवशोषित भी हो जाता है।
अवगुण:
- इसमें एसपीएफ नहीं होता है।
8. संतूर परफ्यूमड बॉडी लोशन फॉर लाइट मॉइस्चराइजिंग
गर्मी के लिए बॉडी लोशन के तौर पर संतूर के इस लोशन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एलोवेरा के प्राकृतिक अर्क होते हैं, जो क्षतिग्रस्त त्वचा को रिपेयर करने और कोमल बनाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इसमें चंदन का भी अर्क मौजूद होता है, जो त्वचा को चमकदार और खिला हुआ रखने का काम कर सकता है।
गुण:
- त्वचा को नरम और स्मूद बना सकता है।
- यह त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाता है।
- त्वचा को लंबे समय तक मुलायम और नमीयुक्त रख सकता है।
- यह कीमत में सस्ता होता है।
- यह किसी भी बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है।
- इसे सभी तरह की त्वचा पर लगाया जा सकता है।
- त्वचा विशेषज्ञ द्वारा प्रमाणित किया गया है।
अवगुण:
- इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल नहीं होती है।
9. वाओ एलोवेरा बॉडी लोशन
गर्मी के लिए बेस्ट बॉडी लोशन की सूची में वाओ एलोवेरा बॉडी लोशन, अल्ट्रा लाइट हाइड्रेशन को भी स्थान दिया गया है। इसमें एलोवेरा का अर्क, आर्गन व बादाम का तेल, शीया व कोको बटर, हायल्यूरोनिक एसिड, पैन्थेनॉल (प्रो विटामिन-बी5) और टोकोफेरील एसीटेट (विटामिन-ई) शामिल होता है। ये सभी तत्व त्वचा के लिए मॉइस्चराइजिंग और एंटी-एजिंग तरह काम कर सकते हैं।
गुण:
- इसमें मिनरल ऑयल, पैराबेंस और सिलिकॉन जैसे तत्व नहीं होते हैं।
- यह पूरे दिन त्वचा को जवां और मुलायम रख सकते हैं।
- प्राकृतिक तत्वों से भरपूर होते हैं।
- इसे सभी तरह की त्वचा पर उपयोग किया जा सकता है।
- यह चिपचिपा नहीं होता है।
अवगुण:
- इसमें एसपीएफ नहीं होता है।
10. पैराशूट एडवांस बॉडी लोशन रिफ्रेश
गर्मियों के लिए बॉडी लोशन के तौर पर पैराशूट एडवांस का एक और बॉडी लोशन बाजार में उपलब्ध है। इसे गर्मियों के दौरान त्वचा को ठंडा और तरोताजा रखने के लिए तैयार किया गया है। इस बॉडी लोशन में कोकोनट मिल्क, कूल मिंट अर्क और 100% प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के गुण होते हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण प्रदान करने का काम कर सकते हैं। इससे त्वचा जवां और निखारी हुई नजर आती है।
गुण:
- इसे प्रतिदिन उपयोग में लाया जा सकता है।
- त्वचा में जल्दी समा जाता है।
- यह चिपचिपा नहीं होता है।
- त्वचा को मुलायम और कोमल बना सकता है।
- त्वचा में नमी बनाए रख सकता है।
- यह सस्ता होता है।
अवगुण:
- अधिक शुष्क त्वचा व सर्दियों के लिए अनुकूल नहीं है।
11. मामाअर्थ हाइड्रेटिंग नैचुरल बॉडी लोशन
मामाअर्थ का इस हाइड्रेटिंग बॉडी लोशन के बारे में कहना है कि यह गर्मियों के लिए बेस्ट बॉडी लोशन साबित हो सकता है। कंपनी के अनुसार, इस लोशन को बनाने के लिए नारियल तेल, एलोवेरा और ककड़ी का उपयोग किया जाता है। इससे नारियल तेल त्वचा में नमी के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है और एलोवेरा त्वचा को मुलायम रख सकता है। साथ ही इसमें मौजूद ककड़ी त्वचा को कोमल व स्वस्थ रख सकती है।
गुण:
- इसे मेडिकली प्रमाणित किया गया है कि यह सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
- इससे त्वचा में किसी तरह की खुजली या जलन नहीं होती है।
- इस लोशन में सल्फेट, पैराबेंस, सिलिकॉन, एसएल और सिंथेटिक सुगंध जैसे हानिकारक तत्व नहीं होते हैं।
- यह किफायती होता है।
अवगुण:
- संभव है कि कुछ लोगों को इससे लाभ न हो।
12. हिमालया एलो एंड कुकुम्बर रिफ्रेशिंग बॉडी लोशन
हिमालया का यह बॉडी लोशन त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। साथ ही यह त्वचा को चिपचिपा बनाए बिना हाइड्रेट और तरोताजा रखने का काम कर सकता है। यह लोशन त्वचा में तेजी से अवशोषित हो जाता है, जिस कारण एलोवेरा और ककड़ी के गुण त्वचा पर जल्द असर करना शुरू कर देते हैं। लिहाजा इसे गर्मियों के लिए सबसे अच्छे बॉडी लोशन माना जा सकता है।
गुण:
- यह एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल तत्वों से समृद्ध होता है, जिससे त्वचा को संक्रमण से बचाया जा सकता है।
- यह सूरज की यूवी किरणों से भी बचा सकता है।
- यह बाजार में आसानी से मिल जाता है।
- इसकी खुशबू अच्छी होती है।
- त्वचा को कोमल और मॉइस्चराइज रख सकता है।
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
अवगुण:
- कुछ लोगों की त्वचा पर प्रभावी असर न दिखाए।
अब आप गर्मियों में त्वचा के रूखापन को दूर करने के सारे राज जान ही गए हैं। इसलिए, आज ही ऊपर दिए गए 12 बेस्ट बॉडी लोशन में से अपनी पसंद का लोशन चुनें और खरीदें। इन्हें खरीदने के लिए आप हर प्रोडक्ट के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इन लोशन के इस्तेमाल से त्वचा की कई समस्याओं को दूर रखा जा सकता है। हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख में दी गई सभी जानकारियां आपके लिए उपयोगी साबित होंगी। ऐसे ही अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।
और पढ़े:
- जानिए 14 सबसे अच्छे बजट फ्रेंडली बॉडी लोशन के नाम
- जानिए 12 बेस्ट कोको बटर बॉडी लोशन के नाम
- रूखी त्वचा (ड्राई स्किन) के लिए 15 बेस्ट बॉडी लोशन

Latest posts by Bhupendra Verma (see all)
- सफेद दाग के कारण और हटाने के घरेलू उपाय – White Spots (Vitiligo) Home Remedies in Hindi - February 23, 2021
- गर्भावस्था में अंगूर खाने के फायदे और नुकसान- Grapes During Pregnancy In Hindi? - February 18, 2021
- सूखी खुबानी के फायदे, उपयोग और नुकसान – Dried Apricot Benefits, Uses and Side Effects in Hindi - February 18, 2021
- सूर्य नमस्कार के फायदे, नियम और करने का तरीका – Surya Namaskar (Sun Salutation) Benefits and Types in Hindi - February 17, 2021
- सिर में खुजली के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज – 15 Home Remedies for Itchy Scalp in Hindi - February 17, 2021
