जानिए गर्मियों के लिए 11 बेस्ट क्रीम – Best Creams for Summer Time in Hindi

Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

गर्मियों का मौसम आते ही कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे – ह्यूमिडिट, पसीना और चिपचिपाहट। इन सबसे बचने के लिए गर्मी के मौसम में आप कई प्रकार की क्रीम का उपयोग भी करते हैं, लेकिन कभी-कभी इन क्रीम से कुछ खास लाभ नहीं होता। इसके पीछे अहम कारण गलत क्रीम का चयन करना है। गर्मियों के लिए स्किन क्रीम आपकी त्वचा के अनुकूल होनी चाहिए। साथ ही उसकी खूबियां और खामियां पता होना भी जरूरी है। स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम गर्मियों के लिए बेस्ट क्रीम के बारे में ही बात करेंगे। गर्मियों के लिए क्रीम न सिर्फ त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकती हैं, बल्कि त्वचा को ड्राइनेस, डिहाइड्रेश और धूप से होने वाले नुकसान से भी बचा सकती हैं।

अंत तक जरूर पढ़ें

आइए, गर्मियों के लिए सबसे अच्छे क्रीम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

गर्मियों के लिए बेस्ट स्किन क्रीम के नाम

गर्मियों के लिए फेस क्रीम और स्किन क्रीम लगभग एक जैसी ही हो सकती हैं। यहां हम गर्मियों के लिए सबसे अच्छी क्रीम के बारे में बता रहे हैं, जिसका उपयोग त्वचा व चेहरे दोनों के लिए किया जा सकता है।

1. निविया सॉफ्ट लाइट मॉइस्चराइजिंग क्रीम

Nivia Soft Light Moisturizing Cream

निविया कंपनी कुछ चुनिंदा भरोसेमंद कंपनियों में से एक है, जिसके प्रोडक्ट्स हर कोई पसंद करता है। ऐसा ही इसका एक प्रोडक्ट है, सॉफ्ट लाइट मॉइस्चराइजिंग क्रीम। कंपनी दावा करती है कि यह क्रीम एक रिफ्रेशिंग मॉइस्चराइजिंग क्रीम है। इसमें जोजोबा ऑयल और विटामिन ई के गुण हैं, तो त्वचा को नरम व तरोताजा बना सकते हैं। कंपनी ने इस क्रीम को खासतौर से गर्मियों के लिए बनाया गया है।

गुण:

  • इसका उपयोग पुरुष और महिलाएं दाेनों कर सकते हैं।
  • पॉकेट फ्रेंडली है यानी कि क्रीम सस्ती है।
  • यह क्रीम त्वचा पर चिपचिपाहट नहीं छोड़ती है।
  • यह क्रीम हल्की होती है और त्वचा पर आसानी से फैल जाती है।
  • इसकी खुशबू हल्की और अच्छी है।
  • इसका उपयोग राेजाना किया जा सकता है।

अवगुण:

  • टब पैकेजिंग है।
  • इसमें पैराबेंस होता है।
  • असर खत्म होने पर त्वचा ड्राई महसूस होती है।

2. लैक्मे एब्सोल्यूट परफेक्ट रेडिएशन स्किन लाइटनिंग/ब्राइटनिंग डे क्रीम

Lakme Absolute Perfect Radiation Skin Lightening Brightening Day Cream

लैक्मे भी कुछ भरोसेमंद कंपनियों में से एक है और इसके प्रोडक्ट्स की काफी डिमांड है। फिलहाल, यहां हम लैक्मे की एब्सोल्यूट परफेक्ट रेडिएशन स्किन लाइटनिंग/ब्राइटनिंग डे क्रीम के बारे में बात कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि इस क्रीम में माइक्रो-क्रिस्टल और हल्के विटामिन होते हैं, जो त्वचा को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह क्रीम सूरज की हानिकारक किरणों से भी त्वचा की रक्षा कर सकती है।

गुण:

  • यह क्रीम अल्ट्रा-लाइट है। त्वचा में तेजी से अवशोषित हो जाती है और त्वचा को कोमल बना सकती है।
  • यह सन प्रोटेक्शन फॉर्मूला यानी एसपीएफ 30 के साथ आती है, जो सूरज की यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा कर सकती है।
  • इसका उपयोग रोजाना किया जा सकता है।
  • इसे महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसका स्किन लाइटनिंग फॉर्मूला निखरी त्वचा प्रदान कर सकता है।
  • यह क्रीम त्वचा के डार्क स्पॉट्स, ब्लेमिश और ब्रेकआउट से छुटकारा दिलाकर चमकदारा लुक दे सकती है।
  • यह क्रीम मुंहासों और अतिरिक्त तेल की समस्या को भी दूर करने में मदद कर सकती है।
  • इसकी खुशबू अच्छी है।

अवगुण:

  • इसकी टब पैकेजिंग है।
  • रूखी त्वचा वालों के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • इसका असर लंबे समय तक नहीं रहता है।

3. पॉन्ड्स लाइट मॉइस्चराइजर

Ponds Light Moisturizer

पॉन्ड्स की यह मॉइस्चराइजर क्रीम अच्छा उत्पाद है। यह त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर सकती है। कंपनी का दावा है कि इसमें विटामिन-ई के साथ ही ग्लिसरीन की खूबियां शामिल हैं और यह त्वचा के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकती है। कंपनी का कहना है कि इस क्रीम को सालभर यूज किया जा सकता है। यह हर प्रकार के मौसम में उपयुक्त है।

गुण:

  • यह क्रीम त्वचा को नरम और चिकना बना सकती है।
  • इसका असर त्वचा पर 24 घंटे तक रहता है।
  • यह क्रीम हल्की है और त्वचा में जल्दी अवशोषित हो सकती है।
  • यह क्रीम एसपीएफ 15 के साथ आती है, जो सूरज की यूवी किरणों को रोककर त्वचा की रक्षा कर सकती है।
  • यह क्रीम त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ ही चमक और कोमलता प्रदान कर सकती है।
  • इसका लाइट और नाॅन ऑयली फॉर्मूला त्वचा को चिपचिपा और तैलीय नहीं बनाता है।

अवगुण:

  • इसकी तेज खुशबू कुछ लोगों को परेशान कर सकती है।
  • संवेदनशील त्वचा वालों के लिए इससे मुंहासे होने की समस्या हो सकती है।
  • यह टब पैकेजिंग में आती है।

4. गार्नियर स्किन नैचुरल्स लाइट कंप्लीट सीरम क्रीम

Garnier Skin Naturals Light Complete Serum Cream

स्क्रिन प्रोडक्ट के क्षेत्र में गार्नियर का नाम कौन नहीं जानता है। साथ ही यह प्रोफेशनल्स का पसंदीदा ब्रांड भी है। गर्मियों के लिए फेस क्रीम के रूप में गार्नियर स्किन नैचुरल्स लाइट कंप्लीट सीरम क्रीम कई प्रकार से समृद्ध है। इसके अलावा, यह सूरज की हानिकारक किरणों से भी त्वचा की रक्षा कर सकती है। इसमें नींबू और विटामिन-सी सीरम के गुण होते हैं, जो त्वचा पर सकारात्मक असर दिखाते हैं।

गुण:

  • यह क्रीम ब्राइटनिंग, एक्सफोलिएटिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध है।
  • यह क्रीम 1 सप्ताह में चमकदार त्वचा प्रदान कर सकती है।
  • इसका उपयोग करने से त्वचा पर चमक लंबे समय तक बनाकर रह सकती है।
  • त्वचा को सूरज की हानिकारण यूवी किरणों से बचाने के लिए इस क्रीम में एसपीएफ 19 होता है।
  • इस क्रीम को डर्मेटोलॉजिकली टेस्ट किया गया है।
  • इसमें ब्लीचिंग एजेंट होता है, जो त्वचा को साफ करने के साथ ही मुंहासों और धब्बे से मुक्त कर सकती है।
  • यह पूरे दिन त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाए रख सकती है।

अवगुण:

  • यह क्रीम टब कंटेनर में आती है।
  • इसमें केमिकल पाए जाते हैं।
  • हर प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।

5. हिमालया नॉरिशिंग स्किन क्रीम

Himalaya Nourishing Skin Cream

आयुर्वेदिक उत्पादों की श्रेणी में हिमायला जाना-माना नाम है। हिमालया की नॉरिशिंग स्किन क्रीम को बनाने के लिए एलोवेरा, विंटर चेरी, इंडियन किनो ट्री और इंडियन पेनीवॉर्ट के अर्क का इस्तेमाल किया जाता है। यह क्रीम त्वचा को सूरज की किरणों, प्रदूषण और शुष्क मौसम के प्रभाव से बचाती है। इसे गर्मियों के लिए फेस क्रीम के साथ-साथ स्किन के लिए भी उपयोग किया जा सकता है।

गुण:

  • यह त्वचा को पोषण और नमी प्रदान कर सकती है।
  • चिपचिपी नहीं है और इसके उपयोग से त्वचा पूरे दिन मॉइस्चराइज रहती है।
  • इसका उपयोग महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं।
  • यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • इसका इस्तेमाल मेकअप के बेस के रूप में भी किया जा सकता है।
  • त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित कर सकती है।
  • इसका नियमित रूप से उपयोग किया जा सकता है।
  • पॉकेट फ्रेंडली है।
  • ड्राई स्किन को कोमल बना सकती है।

अवगुण:

  • कुछ घंटाें के बाद त्वचा ऑयली हो सकती है।
  • टब पैकेजिंग में आती है।

6. लोटस हर्बल्स व्हाइटग्लो स्किन व्हाइटनिंग एंड ब्राइटनिंग जेल क्रीम

Lotus Herbals Whiteglow Skin Whitening Brightening Gel Cream

यह जेल और क्रीम का कॉम्बिनेशन है। इसे शहतूत, सैक्सीफ्रागा और अंगूर का अर्क मिलाकर बनाया जाता है। यह क्रीम त्वचा पर पड़ने वाले प्रदूषण और सूरज के हानिकारक प्रभावों को रोकती है और त्वचा को कई प्रकार से फायदा पहुंचा सकती है।

गुण:

  • इसमें एसपीएफ 25 पीए+++ है, जो सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा कर सकती है।
  • यह त्वचा को जवां, निखरा हुआ, कोमल और चमकदार बना सकती है।
  • यह त्वचा के धब्बों और मुंहासों को दूर करने में मदद कर सकती है।
  • यह त्वचा के टोन को हल्का करने के साथ ही उसमें निखार प्रदान कर सकती हैं।
  • यह क्रीम सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह क्रीम गर्मियों के मौसम में उपयोग करने के लिए अच्छी है।
  • इसे लगाने के 6 घंटे बाद भी त्वचा पर ड्राई पैच नहीं बनते हैं।
  • इस क्रीम में हल्की खुशबू होती है, जो सभी को पंसद आती है।

अवगुण:

  • इस क्रीम में पैराबेंस होते हैं।
  • टब पैकेजिंग के साथ है।
  • असर कम होने के बाद त्वचा ऑयली और डल लगने लगती है।

7. ओले नैचुरल व्हाइट लाइट इंस्टेंट ग्लोइंग फेयरनेस क्रीम

Olay Natural White Light Instant Glowing Fairness Cream

अगर आप गर्मियों के लिए क्रीम की तलाश कर रहे हैं, तो ओले नैचुरल व्हाइट इंस्टेंट ग्लोइंग फेयरनेस क्रीम का उपयोग कर सकते हैं। कंपनी दावा करती है कि यह क्रीम  हल्की, नॉन ग्रेसी, अच्छी खुशबू वाली होती है और त्वचा को मैट फिनिश देती है। इसे उपयोग करने से त्वचा तुरंत फेयरनेस नजर आती है और प्राकृतिक चमक मिलती है।

गुण:

  • यह असमान स्किन टोन को ठीक करने और हल्का करने में मदद कर सकती है।
  • हालांकि, इसमें एसपीएफ नहीं है, लेकिन कंपनी का दावा है कि यह सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा कर सकती है।
  • ट्यूब के रूप में अच्छी पैकेजिंग और हल्के होने के कारण यह यात्रा के अनुकूल है।
  • पॉकेट फ्रेंडली है।
  • इसका उपयोग रोजाना किया जा सकता है।
  • मेकअप के बेस के रूप में भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
  • त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर सकती है।

अवगुण:

  • शायद काले धब्बे और मुंहासों पर असरदायक न हो।
  • ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद नहीं है।
  • लंबे समय तक प्रभावी नहीं है।

8. हिमालया क्लियर कॉम्प्लेक्शन डे क्रीम

Himalaya Clear Complexion Day Cream

हिमालया कंपनी की यह एक और क्रीम है, जिसे गर्मियों के लिए क्रीम के रूप में चुना जा सकता है। इसे सेब और व्हीटग्रास के अर्क से बनाया जाता है। कंपनी का दावा है कि यह त्वचा को प्रदूषण और सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचा सकती है। यह क्रीम त्वचा के लिए तीन प्रकार (हाइड्रेट, मॉइस्चराइज व स्किन टोन) से फायदेमंद हो सकती है।

गुण:

  • यह क्रीम थोड़ी-सी मालिश के बाद त्वचा में अवशोषित हो जाती है और त्वचा को मुलायम व चिकना बना सकती है।
  • इस क्रीम का उपयोग मेकअप बेस के रूप में कर सकते हैं।
  • यह पुरुष और महिला दोनों के लिए उपयुक्त है।
  • इसका असर पूरे 1 दिन तक देखा जा सकता है।

अवगुण:

  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • इसकी टब पैकेजिंग है।

9. डव डीप मॉइस्चराइजेशन क्रीम

Dove Deep Moisturization Cream

हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की यह डव डीप मॉइस्चराइजेशन क्रीम आपकी पसंदीदा गर्मियों के लिए क्रीम में जगह बना सकती है। यह प्राकृतिक पोषक तत्वों और एसेंशियल ऑयल से समृद्ध है। इसका उपयोग रोजाना किया जा सकता है। कंपनी दावा करती है कि डव मॉइस्चराइजिंग क्रीम दो प्रकार से काम करती है, एक तो त्वचा की सुरक्षा करना और दूसरा त्वचा को पोषण देना।

गुण:

  • त्वचा की नमी को रोकने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर सकती है।
  • यह साफ्ट, स्मूद और सुंदर त्वचा प्रदान कर सकती है।
  • यह क्रीम चिपचिपी नहीं है।
  • यह त्वचा पर 24 घंटे तक अपना असर दिखा सकती है।
  • इसकी खुशबू अच्छी है और दिन-भर महकती रहती है।
  • यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।

अवगुण:

  • इसे मिनिरल ऑयल मिलाकर बनाया जाता है।
  • सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा नहीं कर सकती है।
  • मुंहासों और पिंपल की राेकथाम नहीं कर सकती है।

10. लॉरियल पेरिस व्हाइट परफेक्ट डे क्रीम

Loreal Paris White Perfect Day Cream

गर्मियों के लिए बेस्ट क्रीम के लिए लॉरियल पेरिस की यह क्रीम प्रोफेशनल्स की पसंदीदा क्रीम में से एक है। यह न सिर्फ त्वचा को पोषण प्रदान करती है, बल्कि त्वचा की चमक को बढ़ाकर प्रदूषण और सूरज की किरणों से सुरक्षा भी प्रदान करती है। कंपनी दावा करती है कि यह एंटी-स्पॉट स्किनकेयर सॉल्यूशन और जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध है।

गुण:

  • यह एक शक्तिशाली स्किन ब्राइटनिंग क्रीम है, जो त्वचा को निखारने के साथ ही उसे मॉइस्चराइज कर सकती है।
  • इसका एंटी-स्पॉट गुण काले धब्बों को कम करते हुए, त्वचा को तुरंत ग्लो प्रदान कर सकता है।
  • यह क्रीम रूखी त्वचा को अच्छी तरह से हाइड्रेट करने में सक्षम हो सकती है।
  • इसका उपयोग किसी भी प्रकार की त्वचा के लोग कर सकते हैं।
  • इसका परीक्षण डर्मेटोलॉजिकली किया गया है।
  • इसका उपयोग टोनर और नाइट क्रीम के रूप में भी हर दिन किया जा सकता है।
  • यह त्वचा को अच्छी तरह से टोंड भी कर सकती है।
  • इसमें एसपीएफ 17 पीए++ है, जो सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा कर सकता है।

अवगुण:

  • बहुत महंगी है।
  • इसकी तेज खुशबू कुछ लोगों को पसंद नहीं आ सकती है।
  • यह क्रीम केमिकल युक्त है।

11. मामा-अर्थ एंटी-पॉल्यूशन डेली फेस क्रीम

Mama-Earth Anti-Pollution Daily Face Cream

मामाअर्थ कंपनी की एंटी-पॉल्यूशन डेली फेस क्रीम गर्मियों के लिए बेस्ट क्रीम में से एक है। यह क्रीम कई प्रकार से त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकती है। इसमें हल्दी और गाजर के अर्क के साथ ही कई अन्य प्रकार के पोषक तत्व भी होते हैं। यह क्रीम न सिर्फ त्वचा को हाइड्रेट करती है, बल्कि प्रदूषण और सूरज की हानिकारक किरणों से भी रक्षा कर सकती है।

गुण:

  • यह क्रीम त्वचा की रंगत को निखरा हुआ और नमीयुक्त रखने में मदद कर सकती है।
  • इसका नॉन ग्रेसी फॉर्मूला त्वचा को गंदगी, प्रदूषण, टैन और सूरज की यूवी किरणों से बचा सकता है।
  • इसका उपयोग रोजाना कर सकते हैं।
  • यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • इसे किसी भी मौसम में उपयोग किया जा सकता है।
  • इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण मुंहासे और पिंपल्स को दूर कर सकते हैं।
  • इसका उपयोग महिला और पुरुष दोनों ही कर सकते हैं।
  • इस क्रीम को डर्मेटोलॉजिकली टेस्‍ट किया गया है।
  • इसके बनाने के लिए किसी भी प्रकार के हानिकारक केमिकल जैसे कि सल्‍फेट्स, पैराबेंस, एसएलएस और पेट्रोलियम का उपयोग नहीं किया गया है।
  • इसमें आर्टिफिशल प्रिजर्वेटव और रंगों का उपयोग भी नहीं किया गया है।

अवगुण:

  • इसकी खुशबू मोहक नहीं है।
  • इसका असर जल्द खत्म हो जाता है, जिससे त्वचा गर्मियों में ऑयली व सर्दियों में रूखी हो सकती है।

आर्टिकल के माध्यम से आपने गर्मियों के लिए सबसे अच्छी क्रीम के बारे में जाना। आप हर प्रोडक्ट के साथ दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक करके अपनी त्वचा के हिसाब से बेस्ट क्रीम खरीद सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की क्रीम का उपयोग करने से पहले उसका पैच टैस्ट करके जरूर देखें। पैच टैस्ट में पास होने पर वह क्रीम गर्मियों के लिए सबसे अच्छी क्रीम में से एक हो सकती है। आशा करते हैं आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको गर्मियों के लिए स्किन क्रीम का चुनाव करने में मदद करेगी। इसी प्रकार के त्वचा संबंधी अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट की जानकारी के लिए स्टाइलक्रेज के आर्टिकल पढ़ते रहें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख