पत्नी को दें ये 50+ बेस्ट रोमांटिक उपहार | Wife Gift Ideas | गिफ्ट फॉर वाइफ

Written by , MA (Mass Communication) Anuj Joshi MA (Mass Communication)
 • 
 

पत्नी को खुश रखना हर पति की जिम्मेदारी होती है। इस दायित्व को पूरा करने में प्यारे से सरप्राइज और रोमांटिक गिफ्ट काफी मदद करते हैं। अगर आप भी अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं, तो इस लेख को पढ़ सकते हैं। यहां पत्नी को दिए जाने वाले 50 से ज्यादा रोमांटिक गिफ्ट आइडियाज हैं। इतना ही नहीं, इन गिफ्ट्स को खरीदने के लिए हमने यहां ऑनलाइन लिंक भी दिए हैं। बस तो एक या उससे ज्यादा गिफ्ट को चुनें और अमेजन लिंक पर क्लिक करके वाइफ के लिए गिफ्ट खरीद लें।

पढ़ते हैं लेख 

पत्नी की आंखों में खुशी की चमक लाने वाले गिफ्ट्स के बारे में आगे जानिए। 

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi- पत्नी के लिए खास बर्थडे गिफ्ट्स | पत्नी के लिए गिफ्ट

किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए छोटी-छोटी कोशिशें होती रहनी चाहिए। इन्हीं कोशिशों में से एक है वाइफ के लिए गिफ्ट खरीदना। अगर महिलाओं के लिए शॉपिंग करना व गिफ्ट लेने के संबंध में आपको कोई जानकारी नहीं है, तो इस लेख की मदद लें। हम आपकी पत्नी के लिए गिफ्ट सलेक्शन को आसान बनाने के लिए 50 से ज्यादा उपहारों के बारे में नीचे बता रहे हैं।

1. रोमांटिक लव कार्ड्स

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

पत्नी को पति से मिलने वाले प्यार भरे संदेश खूब भाते हैं। अगर आप खुद पत्नी के लिए ज्यादा कुछ नहीं लिख सकते हैं, तो इन रोमांटिक लव कार्ड्स की मदद ले सकते हैं। इनमें पत्नी को भावुक कर देने वाले प्यार भरे संदेश हैं। इन लव कार्ड्स को आप अपनी पत्नी के जन्मदिन या एनिवर्सरी पर ही नहीं, बल्कि कभी भी दे सकते हैं। यह 8 लव कार्ड्स का सेट है, जो एक लाल रंग के लिफाफे के अंदर पैक रहते हैं। इसमें बाहर से बड़े-बड़े अक्षरों में सरप्राइज लिखा होगा। इन लव कार्ड में पत्नी के लिए मैसेज ही नहीं, बल्कि रोमांटिक से चित्र भी बने हुए हैं।

2. गिफ्ट सेट

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

पत्नी को देने के लिए यह एक अच्छा गिफ्ट सेट साबित हो सकता है। इस गिफ्ट पैक में सिल्वर रंग की घड़ी, एक क्लच वॉलेट और परफ्यूम है। क्लच बेबी पिंक रंग का है। साथ ही इस गिफ्ट की पैकिंग भी बेबी पिंक कलर के बॉक्स में ही हुई है। अपनी पत्नी को खुश और मुस्कुराता हुआ देखने के लिए आज ही उनके लिए इस गिफ्ट सेट को खरीद लें। पत्नी के लिए बर्थडे गिफ्ट लेना हो, तो भी इसे खरीदा जा सकता है।

3. सिरेमिक कॉफी मग

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

आप अपनी पत्नी को न जाने कितने प्यार भरे नामों से बुलाते होंगे और आपका गिफ्ट भी ऐसा ही हो, तो कितना अच्छा होगा। जी हां, आप अपनी पत्नी के लिए यह चमकदार कॉफी मग खरीद सकते हैं। इस मग के बीच में बड़े-बड़े अक्षरों में वाइफ लिखा है। इसके अलावा, पूरे मग को अन्य शब्दों से भरा हुआ है। ये सिर्फ शब्द नहीं भावनाएं हैं। मग में पत्नी के लिए ऑसम, ब्यूटीफुल, स्मार्ट, सेल्फलेस, डिवोटेड, हार्ट, अमेजिंग जैसे कई शब्द लिखे हुए हैं।

4. वुडन एंग्रेव्ड फोटो गिफ्ट

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

अपने दिल की रानी को आप दिल के ही आकार का कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प है। यह लकड़ी से बना एक तरह का फ्रेम है, जिसमें आप अपनी पत्नी की फोटो लगवा सकते हैं। इसमें लगी हुई फोटो स्केच पिक्चर जैसी दिखेगी। साथ ही इसमें आप अपनी पत्नी के लिए मैसेज भी लिखवा सकते हैं। अगर आप इसमें कुछ नहीं लिखवाएंगे, तो इसमें जन्मदिन का संदेश लिखा हुआ आएगा। पत्नी की फोटो के साथ ही उनकी तारीफ में एक दो शब्द इसमें लिखवा दें। इसे देखकर आपकी वाइफ का दिल खुश हो जाएगा।

5. हार्ट कुशन

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

हार्ट शेप का गिफ्ट पत्नी को देना है, लेकिन ऊपर बताया हुआ वुडन फ्रेम पसंद नहीं है? कोई बात नही, आप अपनी पत्नी को एक क्यूट सा हार्ट शेप कुशन भी दे सकते हैं। यह दिल के आकार वाला सफेद रंग का कुशन है। इस कुशन में अंदर लाल रंग के दस छोटे और एक बड़ा हार्ट बना हुआ है। इसे बेड या सोफा पर रखने के साथ ही दीवार पर टांग भी सकते हैं। इसमें दीवार में टांगने के लिए एक रिब्बन लगा हुआ है।

6. शैडो बॉक्स

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

वाइफ के लिए गिफ्ट के रूप में इस शैडो बॉक्स को भी चुन सकते हैं। इसमें आप अपनी वाइफ के लिए आई लव यू लिखवाकर उसकी शैडो बनवा लें। साथ ही इसमें एक प्यारा संदेश भी लिखवाया जा सकता है। इस शैडो बॉक्स को लकड़ी से बनाया जाता है, जिस वजह से यह दिखने में भी बेहद खूबसूरत लगता है। अपने कमरे में अंधेरा करने के बाद इस बॉक्स में लिखे मैसेज के शैडो से आप अपनी पत्नी को अच्छा महसूस करा सकते हैं। यही नहीं, इसमें पत्नी का नाम भी लिखवाया जा सकता है। हुआ न यह पत्नी के लिए खास तोहफा। बस तो बिना देर किए लिंक पर क्लिक करके इसे खरीद लें

7. लव स्क्रॉल कार्ड

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

अब भी सोच रहे हैं कि पत्नी को क्या रोमांटिक उपहार दें? सोचना छोड़िए और इस लव स्क्रॉल कार्ड पर गौर करें। यह गिफ्ट दूसरे तोहफों से थोड़ा हटकर और क्लासी है। पुराने जमाने की स्क्रॉल करने वाली चिट्ठी जैसा दिखने वाला यह तोहफा आपकी पत्नी को खूब पसंद आएगा। इसे मोड़कर ही अपनी पत्नी को दें। जब वो इसे खोलकर पढ़ेंगी, तो उनके चेहरे पर खुशी की चमक साफ नजर आएगी। इसमें वाइफ के लिए प्यारा सा संदेश लिखा हुआ है।

8. इयर रिंग स्टोरेज बॉक्स

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

वाइफ के लिए गिफ्ट के तौर पर क्या चुनें, समझ न आए तो झट से इयर रिंग स्टोरेज बॉक्स खरीद लें। इस बॉक्स को देखकर आपकी पत्नी जरूर खुश हो जाएंगी। जी हां, महिलाओं को इयर रिंग को स्टोर करने में समस्या होती है। ऐसे में अगर गिफ्ट के रूप में इस परेशानी को दूर करने वाला बॉक्स मिल जाए, तो उससे अच्छा क्या होगा। यह पिंक रंग का क्यूट बॉक्स है, जिसमें इयर रिंग के साथ ही उंगलियों की छोटी रिंग्स को भी आसानी से संभाल कर रखा जा सकता है।

9. मून लाइट

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

कई पत्नियों की चाहत होती है कि उनका पति उनके लिए चांद तोड़कर ले आए। आपकी पत्नी भी उनमें से एक है, तो यह गिफ्ट खरीदना बेस्ट ऑप्शन है। यह 12 सेंटीमीटर का मून शेप एलईडी लाइट है। दिखने में यह एलईडी लाइट बिल्कुल चांद जैसा ही दिखता है। इसमें कलर चेंज करने वाला ऑप्शन भी है। कंपनी ने इस लैम्प को नॉन टॉक्सिक और ओडरलेस बताया है। यह थ्री डी तकनीक से बनाया गया एलईडी लाइट है। बस तो बिना किसी झिझक के अपनी पत्नी के लिए इसे तोहफे के रूप में खरीद लें। धरती पर चांद देखकर उनकी खुश होना पक्का है।

10. बैंगल

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

पत्नी के लिए गिफ्ट खरीदना है, तो चूड़ा भी एक अच्छा विकल्प है। जी हां, एक महिला के लिए चूड़ा बेहद जरूरी होता है। इससे उसका शृंगार पूरा होता है। ऐसे में क्यों न आप ही अपनी पत्नी को चूड़ा गिफ्ट कर दें। चूड़े को देखकर आपकी पत्नी को जरूर अच्छा लगेगा। अब ज्यादा सोचिए मत झट से इसे खरीदकर अपनी पत्नी को गिफ्ट कर दें।

11. मेल बॉक्स

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

ईमेल आईडी पर आपने कई लोगों को मेल भेजे होंगे, लेकिन क्या कभी पत्नी को रोमांटिक मेल भेजा है। अगर नहीं, तो खास अंदाज में उन्हें मेल भेजिए। जी हां, इस गिफ्ट का नाम ही मेल बॉक्स है। दरअसल, यह एक पैकेट है, जिसके साथ एक कागज आता है। उस कागज पर लिखा है, यू गॉट मेल। आप इस बॉक्स को इस कागज के साथ ही वाइफ के बेड पर या कमरे के टेबल पर रख दें। जब वो इस बॉक्स को खोलेंगी, तो उन्हें इसके अंदर पांच पोस्ट कार्ड मिलेंगे। हर पोस्ट कार्ड में वाइफ के लिए संदेश लिखा हुआ होगा। इसके अलावा, बॉक्स में कांच की छोटी बोतल में एक दिल और एक छोटे बॉक्स में कुछ चॉकलेट्स होंगी।

12. शो पीस

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

वाइफ के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए आप उन्हें यह शो पीस भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह शो पीस लव कपल का है। इसमें एक लड़का चांद पर बैठा है और उसकी गोद पर उसे प्यार करने वाली एक लड़की बैठी है। इस रोमांटिक शो पीस को वैलेंटाइन के गिफ्ट के रूप में भी पत्नी को दे सकते हैं। वैसे वेलेंटाइन का इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वाइफ को तो हर दिन ही स्पेशल फील कराना चाहिए। बस तो आप इस गिफ्ट को खरीदकर अपनी पत्नी को बताएं कि वो आपके लिए कितनी खास हैं।

13. वॉल क्लॉक

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

वाइफ के लिए गिफ्ट के रूप में यह कस्टमाइज्ड दीवार घड़ी भी खरीद सकते हैं। इस घड़ी में आप सिर्फ अपनी पत्नी की या खुद के साथ की किसी तस्वीर को लगा सकते हैं। यह स्क्वायर शेप वाली घड़ी है, जिसमें कांच नहीं लगा है। इस वजह से घड़ी के टूटने का डर भी नहीं रहता। इस डिजाइनर घड़ी का साइज 11 इंच है। इस घड़ी को चलने के लिए सिर्फ एक बैटरी की ही जरूरत होती है। यह एक अच्छा बर्थडे गिफ्ट फॉर वाइफ भी साबित हो सकता है।

14. चाइम हार्ट

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

दो हार्ट शेप वाला यह क्रिस्टल पेंडेंट भी पत्नी के लिए एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है। इसका डिजाइन दिखने में खूबसूरत और आकर्षक दोनों है। यह हाई ग्रेड ऑस्ट्रियाई क्रिस्टल पेंडेट हर तरह की ड्रेस के साथ जचता है। इसका रंग रोज गोल्ड है, जिसे हर लड़की पसंद करती है। बस, तो अपनी पत्नी के लिए इस गिफ्ट को खरीदकर उन्हें प्यारा सा सरप्राइज दें।

15. कपल हग

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

वाइफ को रोमांटिक और क्यूट गिफ्ट देना है, तो यह परफेक्ट रहेगा। यह दो कपल हग मिनिएचर का पैक है। इसमें एक क्यूट लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को गोद में उठाए हुए है। इस कपल डॉल में लड़की प्यार से लड़के को किस करती हुई नजर आ रही है। दूसरे मिनिएचर में एक लड़का घुटनों पर बैठकर लड़की को प्रपोज कर रहा  है। ये दोनों मिनिएचर इतने क्यूट हैं कि आपकी वाइफ को यह खूब पसंद आएंगे और उनके मुंह से वाओ न निकले ऐसा होना मुमकिन ही नहीं।

16. आई लव यू बुक

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

पत्नी को कुछ हटकर गिफ्ट करने की चाहत वाले इस किताब को खरीद सकते हैं। यह ऐसी वैसी किताब नहीं, बल्कि मन में छुपी भावनाओं को अपने पार्टनर तक पहुंचाने वाली किताब है। इसमें कुल 64 पेज हैं, जिनमें से कुछ में पत्नी के लिए कोट्स लिखे हैं, तो कुछ में आपको अपनी पत्नी के लिए दिल में छुपी भावना को लिखकर व्यक्त करना होगा। इसमें कुछ रंगीन और आकर्षक चित्र भी बने हुए हैं।

साथ ही इसमें कई मजेदार सवाल भी हैं, जिनके जवाब आपको भरने होंगे। इसके अलावा, किताब में कुछ फ्रेम भी बने हुए हैं। जहां आप अपनी पत्नी की और दोनों की तस्वीरों को चिपका सकते हैं। बीते लम्हों को याद करके इसे पढ़ने वाले ही नहीं, बल्कि लिखने वाले के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। पत्नी के लिए इससे बेहतर कोई रोमांटिक गिफ्ट हो ही नहीं सकता है। रोमांटिक होने के साथ ही यह थॉटफुल उपहार भी है।

17. यूनिक फोटो फ्रेम

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

अपनी वाइफ को एक खूबसूरत फोटो फ्रेम भी उपहार स्वरूप दे सकते हैं। यह कोई मामूली फोटो फ्रेम नहीं, बल्कि काफी आकर्षक है। लकड़ी से बने हुए इस फोटो फ्रेम में एक स्टेंडिग पोज वाली और करीब पांच अंडाकार फोटो लगी हैं। इसी वजह से इसे यूनिक फोटो फ्रेम कहा जाता है। इस फोटो फ्रेम को टेबल पर खड़ा करके रखा जा सकता है। यह एक अच्छा बर्थडे गिफ्ट फॉर वाइफ भी साबित हो सकता है।

18. सिरेमिक टाइल

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

पत्नी को क्या गिफ्ट दें समझ नहीं आ रहा है, तो यह सिरेमिक टाइल उन्हें दे सकते हैं। नहीं-नहीं, यह कोई आम टाइल नहीं है। इस टाइल में पत्नी के लिए प्यारा सा संदेश लिखा हुआ है। साथ ही यह टाइल काफी ग्लॉसी है। इस टाइल का रंग लाल है, जिसमें सफेद रंग के अक्षरों से मैसेज लिखा हुआ है, इसलिए यह गिफ्ट दिखने में भी बेहद सुंदर लगता है। इस टाइल के नीचे एक स्टेंड लगा हुआ है, जिसकी मदद से इसे टेबल पर या किसी अन्य जगह पर खड़ा करके रखा जा सकता है।

19. सोनाटा हाथ घड़ी

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

आप वाइफ को सोनाटा की यह ट्रेंडी घड़ी भी दे सकते हैं। इस घड़ी का डायल गोल्ड कलर का है। साथ ही इसका बैंड लाल रंग का है, जिस वजह से यह घड़ी और भी आकर्षक लगती है। यह घड़ी वाटर प्रूफ होने के साथ ही टिकाऊ भी है। इस घड़ी में एक साल की वारंटी भी आती है। इस घड़ी का डाइल कहने के लिए स्क्वायर शेप का है, लेकिन इसे एक अलग लुक देने के लिए पत्ते के आकार में ट्विस्ट किया गया है।

20. ड्रेस

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

लड़कियों को कपड़े काफी पसंद आते हैं, इसलिए आप उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए यह गिफ्ट भी खरीद सकते हैं। इस ड्रेस को आपकी वाइफ पार्टी में या आपके साथ बाहर घूमने जाते समय पहन सकती हैं। यह लाल रंग की ड्रेस है, जो हर लड़की पर जचेगी। इस ड्रेस का कपड़ा स्ट्रेची है यानी यह शरीर के हिसाब से एडजस्ट हो जाएगा। इस ड्रेस का कपड़ा पतला नहीं है, इसलिए बेझिझक आपकी पत्नी इसे पहन सकती है।

21. ज्वेलरी बॉक्स

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

लड़कियों को जेवर का काफी शौक होता है, लेकिन इसे संभालने के लिए वो परेशान रहती हैं। ऐसे में आप उन्हें ज्वेलरी बॉक्स भी गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। यह ज्वेलरी बॉक्स स्टाइलिश होने के साथ ही अच्छे डिजाइन वाला है। आपकी वाइफ इसे ज्वेलरी बॉक्स की जगह कॉस्मेटिक्स बॉक्स की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, वो अपने मेकअप के सामान को मैनेज करके या अन्य जरूरी चीजों को भी इस बॉक्स में रख सकती हैं। हुआ न यह बेहतरीन गिफ्ट।

22. चॉकलेट

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

लड़कियों को चॉकलेट बेहद पसंद होती है। अगर आपकी पत्नी को भी यह पसंद हैं, तो आप उन्हें यह गिफ्ट दे सकते हैं। इस बॉक्स में तीन तरह की चॉकलेट हैं। एक बॉक्स में चॉकलेट के छोटे-छोटे बॉल्स हैं। साथ ही इसमें दो अन्य बड़ी-बड़ी चॉकलेट भी हैं। इन चॉकलेट की शेल्फ लाइफ आठ महीने है। यह चॉकलेट आपकी पत्नी के मूड को बेहतर करने के साथ ही आपके प्यार का भी इजहार कर देंगे।

23. रोज़

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

वाइफ के लिए रोमांटिक गिफ्ट खरीदना है, तो यह परफेक्ट हो सकता है। यह गोल्ड रोज़ है, जिसे आप अपनी लव लाइफ यानी पत्नी को दे सकते हैं। दिखने में यह गुलाब काफी अच्छा लगता है। इसके नीचे गोल्डन रंग की स्टिक लगी हुई है। यह घर की शान को बढ़ाने के साथ ही वाइफ के चेहरे पर मुस्कान भी ले आएगा, इसलिए यह गिफ्टिंग के लिए परफेक्ट है।

24. टेडी

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

आपकी वाइफ को टेडी पसंद हैं, तो यह गिफ्ट उनके लिए परफेक्ट है। काफी बड़ा टेडी होने की वजह से इस टेडी को आपकी वाइफ जरूर पसंद करेंगी। इसका साइज 3 फीट 90 सेमी है। इसमें कई सारे रंग हैं, जिनमें से आप किसी भी एक को चुन सकते हैं। इसे बेड में या किसी अन्य जगह पर सजाकर रखा जा सकता है।

25. नाइट लैम्प

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

वाइफ को सरप्राइज के तौर पर चांद-सितारे ही गिफ्ट कर दें या फिर चांद-तारों की सैर करवा दें, तो कैसा रहेगा? ऐसा करने में यह गिफ्ट आपकी मदद कर सकता है। यह एलईडी बल्ब है, जिसमें आठ मोड होते हैं। इस एलईडी की लाइट से कमरे की दीवारों और छत पर चांद-सितारे दिखने लगेंगे। इनके रंग को भी अपने हिसाब पीला, नीला, लाल और हरा किया जा सकता है।

इसकी लाइट से कमरे में एक तरह का काल्पनिक आसमान बन जाएगा। कंपनी का कहना है कि इससे निकलने वाली रोशनी आंखों पर चुभती भी नहीं है। बस तो इस स्टार मून प्रोजेक्टर एंड नाइट लैम्प को लगाकर पत्नी के लिए जमीन पर चांद-तारे ले आएं।

26. कुमकुम बॉक्स

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

पत्नी के लिए कुमकुम बॉक्स की अहमियत क्या होती है, शायद ही कोई समझ पाए। जब पत्नी के लिए यह इतना खास है, तो क्यों न उन्हें यह तोहफे के रूप में ही दे दिया जाए। यह दिखने में काफी स्टाइलिश कुमकुम बॉक्स है। इस पूरी डब्बी में सफेद रंग के मोती जड़े हुए हैं। इन मोतियों की वजह से यह दिखने में काफी खूबसूरत लगता है। आपकी वाइफ इसका इस्तेमाल कुमकुम बॉक्स के अलावा कीमती चेन व मोती डालने के लिए भी कर सकती हैं।

27. हार्ट शेप गोल्ड रिंग

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

पत्नी को कीमती तोहफा देना है, तो इस रिंग को चुन सकते हैं। इस गोल्ड रिंग में हार्ट शेप भी बना हुआ है। वैसे यह ज्यादा महंगी भी नहीं है। जी हां, यह स्टाइलिश रिंग सिर्फ 14 कैरेट की है। इस गोल्ड रिंग में अमेरिकन डायमंड भी लगा हुआ है, जो इसकी शोभा और बढ़ा देता है। आपकी वाइफ की उंगली पर यह रिंग खूब फबेगी। डेली यूज के लिए यह रिंग काफी अच्छी है।

28. टोटे बैग

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

एक स्टाइलिश हैंड बैग भी आपकी पत्नी के लिए एक अच्छा  उपहार साबित हो सकता है। यह टोटे बैग है, जो काफी ट्रेंड में है। इस बैग में काफी अच्छा प्रिंट है, जिस वजह से इसे महिलाएं इसे काफी पसंद करती हैं। यह ऐसा बैग है, जो हर ड्रेस में जचेगा। साथ ही इस बैग की स्ट्रेप में गोल्डन चेन लगी हुई है। सामान रखने के लिए इसमें दो कंपार्टमेंट बने हुए हैं। इसमें करीब तीन किलो तक का सामान रखा जा सकता है। इसमें अन्य प्रिंट और रंग का भी विकल्प मौजूद है। आप अपनी पत्नी के टेस्ट के हिसाब से किसी एक बैग को पसंद कर सकते हैं।

29. नाइट ड्रेस

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

आप अपनी वाइफ को एक सुंदर सी नाइट ड्रेस भी गिफ्ट के तौर पर दे सकती हैं। यह सेटिन की रोब वाली नाइट ड्रेस है। इस ड्रेस का रंग लाल है, जो हर किसी पर खूब जचेगा। इस थ्री पीस ड्रेस में ऊपर का टॉप, नीकर और एक जेकैट है। यह घटनों तक की लंबाई वाली नाइट ड्रेस है, जिसे देखते ही आपकी वाइफ खुश हो जाएंगी।

30. इयर पॉड्स

30. इयर पॉड्स

पत्नी को आप अच्छा महसूस कराने के लिए इयर पॉड्स भी दे सकते हैं। यह ब्लूटूथ से कनेक्ट होता है, इसलिए तारों की झंझट से उन्हें मुक्ति मिल जाएगी। इन पॉड्स में आवाज अच्छी आती है और सामने वाले तक भी स्पष्ट आवाज पहुंचती है। इसे किसी से बात करने के साथ ही गाना सुनने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये पॉड्स अपने बॉक्स में ही खुद चार्ज हो जाते हैं। बस इन पॉड्स के बॉक्स को चार्ज करना पड़ता है। उसे चार्ज करने के लिए कंपनी इसके साथ एक चार्जिंग केबल भी भेजती है।

31. कपल एलईडी

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

वाइफ के प्रति प्यार को जाहिर करने के लिए आप यह कपल एलईडी भी खरीद सकते हैं। जी हां, यह रोमांटिक एलईडी लाइट कपल शोपीस है, जिसमें एक लड़के ने प्यार से लड़की को गोद में उठा रखा है और लड़की के हाथ में एक छाता है। कांच से बना हुआ यह एलईडी दिखने में काफी आकर्षक लगता है, क्योंकि इसमें कई रंगों की लाइट जलती हैं।

32. सेंटेड कैंडल

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

पत्नी को सरप्राइज देने का एक तरीका कमरे को रोमांटिक अंदाज में सजाना भी है। बस तो आप कमरे को कुछ सजावट वाले सामान से सजा दें और इस सजावट को पूरा करेगा यह तोहफा। जी हां, यह है सेंटेड कैंडल। आप सीधे इसे वाइफ को गिफ्ट कर सकते हैं या फिर कमरे में जलाकर दूसरी डेकोरेशन की शान बड़ा सकते हैं। महिलाओं को वैसे भी खुशबू खूब आकर्षित करती है, तो इसे उन्हें देकर या फिर कमरे में जलाकर दोनों तरह से अपनी पत्नी को खुश कर सकते हैं।

33. सूट सेट

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

सूट सेट भी पत्नी के लिए गिफ्ट के रूप में खरीद सकते हैं। यह इंडो एरा कंपनी का लाल रंग का सूट है। इसके साथ गोल्डन कलर का दुपट्टा और लाल व गोल्डन के मिश्रण वाला प्लाजो आता है। प्योर कॉटन से बना यह सूट सेट आपकी वाइफ को खूब पसंद आएगा, क्योंकि यह स्टाइलिश होने के साथ ही नए डिजाइन वाला भी है। इस सूट सेट के कुर्ते की लंबाई भी अच्छी है। बस तो बेझिझक इसे अपनी पत्नी के लिए खरीद लें।

34. एंकल ब्रेसलेट

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

वाइफ को कुछ अलग गिफ्ट देना चाह रहे हैं, तो इस पर एक नजर डाल सकते हैं। यह एक सुंदर एंकल ब्रेसलेट है। पैरों पर यह खूब फबता है। इस एंकल ब्रेसलेट में पायल और उसके आगे मोती से बनी आठ-आठ लड़ियां हैं। इनसे जब पूरी तरह पैर ढक जाता है, तो उसे एक अलग लुक मिलता है। इन सबके साथ इस एंकल ब्रेसलट में बिछुआ यानी पैरों की उंगली में पहनने वाली रिंग भी है।इस खूबसूरत गिफ्ट को देखकर आपकी पत्नी के मुंह से खुशी के मारे वाओ जरूर निकलेगा।

35. वॉल पेंटिंग

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

क्यों न रूम को एक नया लुक देते हुए पत्नी को सरप्राइज दिया जाए। जी हां, आप अपनी पत्नी को उनकी तस्वीर या फिर आप दोनों के साथ वाली फोटो से बनी वॉल पेंटिंग दे सकते हैं। आप पहले कमरे में पेंटिंग को लगा लें। अब लाइट ऑफ करके अपनी वाइफ को कमरे में ले जाएं। फिर लाइट जलते ही दीवार पर दोनों की या खुद की तस्वीर देखकर वो हैरान रह जाएंगी। आप इस वॉल पेंटिंग को अलग-अलग साइज में खरीद सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपनी पसंदीदा तस्वीर भेजनी होगी और तैयार हो जाएगी पेंटिग। इसे स्टीकर की तरह निकालकर आप एक दीवार से दूसरे पर भी लगा सकते हैं।

36. हेयर केयर होल्डर

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

आपकी वाइफ को हेयर केयर संबंधी चीजें संभालने में परेशानी होती है, तो आप उन्हें यह होल्डर दे सकते हैं। यह एक तरह का मल्टीपर्पस यानी बहुउद्देशीय ऑर्गेनाइजर है। इसे आप ड्रेसिंग टेबल के पास में अटैच करवा दें। इसमें आपकी वाइफ अपना हेयर स्ट्रेटनर और अन्य स्टाइलिंग टूल को आसानी से रख सकती हैं। हेयर स्टाइलिश टूल रखने के लिए इसमें दो खांचे हैं और एक खांचा अलग से अन्य सामान जैसे हेयर ब्रश या जेल रखने के लिए बना हुआ है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि आपकी पत्नी को यह तोहफा पसंद आएगा ही आएगा।

37. आई मेकअप

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

आंखों की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए अपनी पत्नी को तोहफे के रूप में आई मेकअप दे सकते हैं। ये लेकमे कंपनी का रेडिएंट कलर और शिम्मर पार्टकल्स हैं। इसमें 4 ऐसे रंग है, जो आंखों पर अच्छे से ब्लेंड हो जाते हैं। पार्टी, शादी या रोजाना के लुक के लिए यह कलर परफेक्ट हैं। कंपनी का कहना है कि यह रंग लंबे समय तक आंखों पर बने रहते हैं। बस तो आपकी पत्नी को बार-बार टचअप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

38. गजरा

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

बालों की शान बढ़ाने वाले गजरे को भी आप तोहफे के रूप में पत्नी के लिए खरीद सकते हैं। भले ही यह आर्टिफिशियल गजरा है, लेकिन हूबहू फूलों वाले गजरे जैसा ही दिखता है। इसे आपकी पत्नी किसी भी तरह के आयोजन में जाते समय बालों पर लगा सकती हैं। इससे उनकी खूबसूरती पर चारचांद लग जाएंगे। इसे एक बार इस्तेमाल करने के बाद फेकने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इसे संभालकर अगले बार इस्तेमाल करने के लिए रखा जा सकता है।

39. हेयर स्टाइलिंग टूल

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

बालों से महिलाओं की खूबसूरती और बढ़ती है। इन बालों को स्टाइल करने वाले टूल ही अगर आप अपनी वाइफ को गिफ्ट कर दें, तो क्या उन्हें पसंद नहीं आएगा? बिल्कुल पसंद आएगा। यह तीन हेयर टूल सेट है। इसमें ड्रायर के साथ ही कर्लर और स्ट्रेटनर तीनों आते हैं। एक गिफ्ट में ही आपकी पत्नी को बालों के लिए जरूरी तीनों टूल मिल जाएंगे, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। इन प्रोडक्ट के साथ दो साल की वारंटी भी मिलती है। अब सोच क्या रहे हैं, जल्दी से इसे अपनी पत्नी के लिए खरीद लें।

40. ब्रेसलेट

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

पत्नी के लिए गिफ्ट के रूप में यह ब्रेसलेट खरीद सकते हैं। यह स्टाइलिश ब्रेसलेट आपकी पत्नी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। गोल्डन कलर के इस ब्रेसलेट में कई सारे सफेद रंग के मोती लगे हुए हैं। सफेद और गोल्डन रंग का संयोजन यानी कॉम्बिनेशन इसे और भी खूबसूरत बनाता है। यह दूसरे ब्रेसलेट जैसा छोटा व पतला नहीं, बल्कि चौड़ा है। इसके साइड में मोती की लड़ी बनी हुई है और बीच में गोलाकार में गोल्डन रंग का डिजाइन बना हुआ है। यह ब्रेसलेट आपकी पत्नी को खूब पसंद आएगा।

41. हमिंग बर्ड विंड चाइम

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

वाइफ को गिफ्ट के रूप में आप यह हमिंग चाइम भी दे सकते हैं। आखिर अपनी पत्नी के लिए गुड लक तो आप चाहते ही होंगे। बस तो यह हमिंग चाइम घर में गुड लक लाने के साथ ही आपकी वाइफ के चेहरे पर मुस्कान भी लेकर आएगा। इस विंड चाइम को आप अपने कमरे की खिड़की पर या घर के प्रवेश द्वार पर लगा सकते हैं। बारिश की चिंता है, तो उसे छोड़ दें। यह चाइम पूरी तरह से वाटर प्रूप है। आपकी खिड़की पर आने वाली बारिश की छिंटों को यह आराम से झेल लेगा। सबसे खास बात यह है कि यह चाइम सूरज की रोशनी में अपना रंग बदलता है। इसमें दिनभर में आप छह अलग-अलग रंग देख सकते हैं। इसमें से चिड़ियों की चहकने की आवाज भी आती है।

42. फुट मसाजर

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

पैरों की मसाज से जो सुकून मिलता है वो शायद ही किसी और चीज से मिले। ऐसे में फुट मसाजर से अच्छा गिफ्ट पत्नी के लिए क्या होगा। इससे आपकी वाइफ को रिलैक्स फील भी होगा और उन्हें आराम भी मिलेगा। इस फुट मसाजर में चार ऑटोमेटिक मोड हैं। साथ ही इसमें तीन कस्टम मसाज मोड्स भी हैं, जिन्हें आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। इससे आपकी वाइफ की थकान भी दूर होगी और ब्लड सर्कूलेशन भी ठीक रहेगा। बस तो बिना ज्यादा सोचें इस गिफ्ट को खरीद लें।

43. कैरिकेचर कपल कटआउट

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

इस गिफ्ट को देखते ही आपकी पत्नी जोर-जोर से हंसने लगेंगी। जी हां, यह कटआउट है ही इतना मजेदार। लकड़ी से बने इस कटआउट में वाइफ अपने पति को गोद में उठाते हुए नजर आ रही हैं। इस कटआउट को बनवाने के लिए आपको खुद की और अपनी पत्नी की एक-एक फोटो भेजनी होगी। इसमें लगने वाली फोटो में ग्लॉस लेमिनेशन लगा होगा, जिस वजह से यह कटआउट काफी अमेजिंग लगता है। कंपनी का दावा है कि इस फोटो का रंग कभी भी फेड नहीं होगा। बस तो पत्नी को हंसाने के लिए इस गिफ्ट को खरीद लें।

44. बेस्ट वाइफ सिप्पर

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

ऊपर के गिफ्ट पसंद नहीं आए? कोई बात नहीं आप इस सिप्पर पर भी गौर कर सकते हैं। वैसे सिप्पर गिफ्ट करना काफी मामूली बात है, लेकिन जब सिप्पर पर लिखा हो बेस्ट वाइफ एवर तो यह अपने आप में ही खास हो जाता है। इस सिप्पर पर लिखे इस मैसेज को देखकर आपकी पत्नी का खुश होना तो पक्का है। बस तो अगर कोई गिफ्ट समझ नहीं रहा है, तो झट से इसे खरीदकर वाइफ को खुश कर दें।

45. पायल

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

महिलाओं को पायल पहनने का खूब शौक होता है। ऐसे में आप अपनी पत्नी के लिए एक खूबसूरत सी पायल भी गिफ्ट के रूप में खरीद सकते हैं। यह गोल्ड प्लेटेड कुंदन पायल है। इन चमकदार पायल को देखते ही आपकी पत्नी  इनपर फिदा हो जाएंगी। इसे कंपनी ने एंटी एलर्जी और अन्य केमिकल मुक्त बताया है, इसलिए बिना किसी फिक्र के आप इस पायल के सेट को खरीद सकते हैं। यह पायल आपकी पत्नी के पैरों पर सिर्फ पारंपरिक कपड़ों के साथ ही नहीं, बल्कि मॉर्डन कपड़ों के साथ भी जचेगी।

46. म्यूजिकल शो पीस

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

वाइफ को कुछ क्यूट गिफ्ट देने के लिए इस तोहफे पर एक नजर डालें। यह इतना प्यारा म्यूजिकल डेकोरेटिव पीस है कि इसे देखते ही आपकी पत्नी के मुंह से वाओ जरूर निकल जाएगा। इस गुलाबी रंग के डेकोरेटिव पीस में एक लड़का, लड़की और झूला बना हुआ है। इसमें लड़का अपने प्यार को झूले पर झूला रहा है। जैसे ही झूला हिलता है इस शोपीस में एक खूबसूरत गाना बजने लगता है। हुआ न यह एक बेहतरीन तोहफा।

47. ईवा डिओडरेंट

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

डिओडरेंट भी पत्नी के लिए एक अच्छा गिफ्ट साबित हो सकता है। यह ईवा कंपनी का डिओडरेंट है, जिसकी खुशबू कई लड़कियों को पसंद आती है। ऐसे में आप अपनी पत्नी को भी इसे तोहफे के रूप में दे सकते हैं। यह अल्कोहल मुक्त डिओडरेंट है, जिसे लगाने के बाद त्वचा पर किसी तरह की जलन नहीं होती है। इस डिओडरेंट को लगाने के बाद आपकी पत्नी दिनभर फ्रेश फील करेंगी।

48. हेयर वाशिंग ब्रश

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

आप अपनी लव लाइफ को कुछ ऐसा गिफ्ट भी दे सकते हैं, जो उनके रोजमर्रा के जीवन में काम आए। ऐसे उपहार का एक विकल्प यह ब्रश हो सकता है। यह कोई मामूली ब्रश नहीं, बल्कि स्कैल्प की मालिश करने वाला ब्रश है। इसका इस्तेमाल वैसे तो किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन इसे खासतौर पर नहाते समय स्कैल्प को धोने के लिए डिजाइन किया गया है। यह स्कैल्प मसाजर ब्रश मुलायम सिलिकॉन ब्रिसल्स से बना है और इसके बाहर की बॉडी प्लास्टिक की है। इससे सिर मसाज करके काफी अच्छा एहसास होता है।

49. टी गिफ्ट बैग

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

पत्नी चाय की शौकीन है, तो टी गिफ्ट पैक से बेहतर उपहार और क्या होगा। आप उन्हें चायोज का यह प्रीमियम क्वालिटी टी दे सकते हैं। इस टी बॉक्स में अदरक तुलसी चाय का टिन आता है। इस टिन में करीब 50 ग्राम चाय होती है। इसके गिफ्ट पैक के साथ सेरेमिक कुल्हड़ भी मिलता है। टी लवर्स के लिए यह गिफ्ट एक दम बेस्ट है। इस ग्रीन टी का स्वाद और सुगंध दोनों पर आपकी पत्नी मोहित हो जाएंगी।

50. रोस्टेड हेल्दी स्नैक्स

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

पत्नी को समय-समय पर कुछ खाने की इच्छा होती है? अगर हां, तो आप उनके लिए यह गिफ्ट के तौर पर खरीद सकते हैं। इसमें हेल्दी स्नैक्स हैं। इस बॉक्स में एक स्टॉबेरी, एक मिक्स बेरी, एक ओट्स व मूंग और एक नट्टी मिक्स है। यह सारी चीजें सेहत के लिए अच्छी होती हैं, इसलिए आपकी पत्नी अपने हंगर पैंग्स को शांत करने के लिए इन हेल्दी स्नैक्स का सहारा ले सकती हैं।

51. पेपर मैसेज बॉटल

50+ Best Gift Ideas For Wife in Hindi

पत्नी के लिए गिफ्ट खरीदने का एक अच्छा विकल्प यह भी हो सकता है। यह एक कांच की बोतल है, जिसमें बाहर आई लव यू लिखा है। साथ ही पूरी बोतल में छोटे-छोटे लाल रंग के दिल बने हुए हैं। इस बोतल के अंदर करीब 6 से 8 कैप्सुल हैं। हर कैप्सुल को खोलने पर उसमें एक खाली कागज दिखेगा। उस खाली कागज में आप अपनी समझ से पत्नी के लिए मैसेज लिखें। इसमें आई लव यू वाइफी, यू आर बेस्ट वाइफ या फिर कुछ और जो भी आपके दिल में आए वो लिख सकते हैं। फिर इसे दोबारा कैप्सुल में पैक करके अपने रूम में रख दें या फिर सीधे अपनी पत्नी के हाथों में गिफ्ट के रूप में दे दें।

पत्नी को गिफ्ट देने के ये थे कुछ आइडियाज। इनमें से कुछ गिफ्ट रोमांटिक हैं, तो कुछ रोजमर्रा की जरूरत को ध्यान में रखते हुए चुने गए हैं। इनमें से आप जो भी गिफ्ट अपनी पत्नी के लिए चुनेंगे, उन्हें वो पसंद जरूर आएगा। जी हां, हर गिफ्ट ऐसा है, जो आपकी पत्नी के दिल को छू लेगा। व्यस्त दिनचर्या और एक दुकान से दूसरी दुकान जाकर गिफ्ट ढूंढने की झंझट से बचने के लिए इन गिफ्ट को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। हमने लेख में सभी गिफ्ट खरीदने के लिए अमेजन लिंक भी दिया है। आप चाहें तो उनपर क्लिक करके गिफ्ट ऑर्डर कर सकते हैं।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख