
Image: StyleCraze
चमकती-दमकती त्वचा सभी पाना चाहते हैं और इसके लिए वे कई जतन भी करते हैं। बावजूद इसके उन्हें कुछ खास परिणाम हासिल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में सही स्किन केयर रूटीन का पालन करना भी आवश्यक है। इसी में शामिल है फेसपैक, यह आपकी त्वचा के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि बाजार में तो ढेरों ब्रांड के फेस पैक मौजूद हैं। उनमें से बेस्ट कौन-सा है? तो इस सवाल का जवाब हम आपको इस लेख से दे रहे हैं। स्टाइलक्रेज के इस लेख में, हम चमकती त्वचा के लिए बेस्ट फेस पैक में शामिल टॉप-12 ब्रांड के बारे में बता रहे हैं। साथ ही, यहां उनके गुण और अवगुण से जुड़ी हर संभव जानकारी भी देंगे। इन्हें पढ़कर आप खुद तय कर सकें कि लेख में शामिल ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट फेस पैक में से आपके लिए उपयुक्त फेसपैक कौन-सा है।
पढ़ते रहें लेख
यहां जानिए चमकती त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस पैक में शामिल टॉप-12 नाम और उनके रिव्यूज।
विषय सूची
चमकती त्वचा के लिए बेस्ट फेस पैक के नाम
लेख के इस भाग में हम चमकती त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस पैक के नाम उनके गुण और अवगुणों के साथ बताने जा रहे हैं, जो इस प्रकार हैं:
1. बायोटीक बायो फ्रूट व्हाइटनिंग एंड डिपिगमेंटेशन एंड टैन रिमूवल फेस पैक
चमकती त्वचा के लिए फेस पैक के तौर पर बायोटीक के इस फेस पैक को इस्तेमाल में लाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस फेस पैक को बनाने के लिए मुख्य रूप से टमाटर, नींबू, पपीता और अनानास जूस का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, अन्य प्राकृतिक उत्पादों के तौर पर इसमें मुल्तानी मिट्टी, गेरू, यशद भस्म और बबूल गोंद भी शामिल हैं।
गुण :
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।
- त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बना सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार कर सकता है।
- इसके नियमित उपयोग से त्वचा खिली-खिली और जवां हो सकती है।
अवगुण :
- ऑयली और संवेदनशील त्वचा वाले कुछ लोगों को इस्तेमाल के बाद हल्की जलन महसूस हो सकती है।
- हो सकता है कि रंगत में सुधार के मामले में कुछ खास प्रभावी न हो।
- कुछ लोगों को मुंहासे भी हो सकते हैं।
2. मामाअर्थ उबटन फेस मास्क
मामाअर्थ का यह खास उबटन फेस मास्क कुछ बेहतरीन औषधीय गुणों वाले प्राकृतिक उत्पादों से तैयार किया गया है। मुख्य रूप से इसमें केसर, हल्दी, एप्रीकॉट और खीरे का अर्क शामिल है, जो त्वचा को निखारने और संवारने में अहम भूमिका निभा सकता है। ऐसे में इसे ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक के तौर पर इस्तेमाल करना उपयोगी साबित हो सकता है।
गुण :
- त्वचा पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है।
- टैनिंग से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है।
- दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार ला सकता है।
- त्वचा को पुनर्जीवित करने का काम कर सकता है।
- त्वचा पर नजर आने वाले बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम कर सकता है।
- त्वचा को नर्म और मुलायम बना सकता है।
- त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है।
- कंपनी का दावा है कि इसमें सल्फेट, पैराबेंस, एसएलएस और मिनरल ऑयल जैसी एलर्जी पैदा करने वाली सामग्रियां शामिल नहीं है।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
अवगुण :
- कॉम्बिनेशन, ऑयली, संवेदनशील और मुंहासे युक्त त्वचा वाले लोगों को उपयुक्त नहीं लग सकता है।
3. मामाअर्थ सी3 फेस मास्क
आजकल बाजार में चारकोल युक्त साबुन, फेसवॉश और अन्य प्रोडक्ट्स काफी चर्चित हैं और उन्हीं में शामिल है फेसपैक भी। मामाअर्थ सी3 फेस मास्क मुख्य रूप से चारकोल, कॉफी और क्ले से तैयार किया गया है। इसके अलावा, इसमें शहतूत, पपीता और खीरा के अर्क के साथ-साथ कोकम बटर भी शामिल है। इन सभी सामग्रियों की मौजूदगी के कारण, यह फेस मास्क त्वचा पर प्राकृतिक निखार लाने का काम कर सकता है।
गुण :
- त्वचा पर जमा गंदगी को हटाने में मदद कर सकता है।
- त्वचा को पोषण प्रदान कर सकता है।
- बंद रोमछिद्रों को खोलने में सहायक साबित हो सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार कर सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान कर सकता है।
- त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को हल्का करने में सहायक हो सकता है।
- त्वचा पर होने वाली खुजली, जलन और मुंहासों की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
- हाइपोएलर्जेनिक गुण से समृद्ध है यानी एलर्जिक रिएक्शन होने की आशंका बहुत कम है।
- पैराबेंस, सल्फेट और मिनरल ऑयल्स शामिल नहीं है।
अवगुण :
- तीव्र महक के कारण मुमकिन है कि कुछ लोगों को यह पसंद न आए।
- हो सकता है कि मुंहासे और रंगत में सुधार के मामले में कुछ लोगों को यह ज्यादा प्रभावी न लगे।
4. इंडस वैली ऑर्गेनिक सैंडलवुड फेस पैक
ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक की इस लिस्ट में इंडस वैली का यह प्रोडक्ट भी शामिल है। दावा है कि उनका यह फेस पैक 100 प्रतिशत प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया गया है। मुख्य सक्रिय सामग्रियों के तौर पर इसमें चंदन के साथ मुल्तानी मिट्टी, कैलामाइन और बादाम पाउडर शामिल हैं। यही वजह है कि यह फेस फैक त्वचा पर नई चमक और निखार लाने में सहायक साबित हो सकता है।
गुण :
- त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बना सकता है।
- त्वचा को नर्म और मुलायम बनाने का काम कर सकता है।
- सनटैन की समस्या से राहत दे सकता है।
- त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाकर, नमी प्रदान कर सकता है।
- दाग-धब्बों को हल्का कर, त्वचा की रंगत में सुधार कर सकता है।
अवगुण :
- रूखी त्वचा वालों को अनुपयुक्त लग सकता है।
- पुराने मुंहासे के दाग और सन टैन हटाने के मामले में उतना प्रभावी नहीं हो सकता है।
5. खादी नैचुरल हर्बल सैंडलवुड फेस पैक
चंदन, नीम, मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का इस्तेमाल कर खादी के इस हर्बल फेस पैक को तैयार किया गया है। यह त्वचा से जुड़ी कई आम समस्याओं को दूर करने में सहायक साबित हो सकता है। यही वजह है कि इसे ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट फेस पैक में शामिल किया गया है।
गुण :
- त्वचा पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर मुंहासों की समस्या में राहत पहुंचा सकता है।
- इसमें त्वचा को एक्सफोलिएट करने के गुण हैं, जिससे यह डेड स्किन को निकालने में मदद कर सकता है।
- सन टैन और सन बर्न की समस्या को भी कम कर सकता है।
- बढ़ती उम्र के प्रभाव (जैसे- रूखी-सूखी त्वचा और झुर्रियां) को कम करने में मदद कर सकता है।
अवगुण :
- यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है।
- कुछ लोगों को हल्की जलन या चुभन की शिकायत हो सकती है।
6. वीएलसीसी मड फेस पैक
ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट फेस पैक के तौर पर वीएलसीसी के इस फैस को इस्तेमाल में लाना फायदेमंद साबित हो सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए मुख्य सामग्रियों में केओलिन क्ले, रेड अर्थ पाउडर, हल्दी पाउडर, कीकर गोंद पाउडर और जिंक ऑक्साइड शामिल हैं। इन सबके अलावा, इसमें बादाम, मिंट और सूरजमुखी का तेल भी मौजूद है।
गुण :
- त्वचा में कसावट लाने का काम कर सकता है।
- त्वचा में निखार लाकर उसे चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
- त्वचा पर जमी गंदगी को गहराई से साफ कर त्वचा को डिटॉक्सिफाई कर सकता है।
- त्वचा में रक्त संचार को बढ़ावा दे सकता है।
- महिलाओं की त्वचा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
अवगुण :
- संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है।
- इसका असर कुछ देर के लिए ही रह सकता है।
- मुमकिन है इसकी तीव्र महक कुछ लोगों को पसंद न आए।
7. सेंट-बॉटेनिका विटामिन-सी, ई एंड ह्यलुरोनिक एसिड ब्राइटनिंग फेस मास्क
इस फेस मास्क के नाम में ही विटामिन-सी, ई और ह्यलुरोनिक एसिड शामिल हैं, जो इस बात का इशारा है कि यह फेस मास्क इन तीनों विटामिन से समृद्ध है। वहीं, इसे बनाने के लिए कंपनी ने इसमें जिंक ऑक्साइड के साथ बादाम, सूरजमुखी और साइप्रस ऑयल को शामिल किया है। इतना ही नहीं ग्रीन टी, लेमन पील, हल्दी और गोटू कला जैसे कुछ प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग भी इसमें किया गया है। ऐसे में ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक के रूप में इसका उपयोग लाभकारी हो सकता है।
गुण :
- त्वचा को जवां और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
- त्वचा को पुनर्जीवित करने का काम कर सकता है।
- त्वचा पर मौजूद गंदगी को गहराई से साफ कर सकता है।
- सूरज की हानिकारक किरणों के प्रभाव (जैसे – झुर्रियां, दाग-धब्बे, सन बर्न) से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान कर, उसे नर्म और मुलायम बना सकता है।
- अल्ट्रावायलेट किरणों के प्रभाव से बचाव में भी सहायक हो सकता है।
अवगुण :
- प्राकृतिक सामग्रियों से युक्त है, इसलिए कुछ लोगों को हल्की चुभन या जलन की शिकायत हो सकती है।
8. एम-कैफीन नेकेड एंड रिच चोको फेस मास्क
एम-कैफीन ने त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अपने इस फेस मास्क को तैयार किया है। इसमें मुख्य रूप से शुद्ध कोको, सीवीड और एलोवेरा शामिल है, जो त्वचा से संबंधित कई आम समस्याओं को दूर करने में सहायक साबित हो सकते हैं।
गुण :
- यह रूखी त्वचा वालों के लिए उपयुक्त है।
- महिला और पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
- त्वचा पर जमा गंदगी को गहराई से साफ कर सकता है।
- त्वचा को प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचा सकता है।
- यूवी किरणों के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान कर सकता है।
- त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
- त्वचा को पोषण प्रदान कर, रंगत में सुधार लाने का काम कर सकता है।
- त्वचा पर प्रीमैच्योर एजिंग के लक्षणों को कम कर सकता है।
- एफडीए (FDA) द्वारा अप्रूव है।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
- पैराबेंस और मिनरल ऑयल्स नहीं है।
अवगुण :
- कुछ लोगों को त्वचा बेजान होने और रंगत गहरी होने की समस्या हो सकती है।
- मुंहासों की परेशानी हो सकती है।
9. बेला वीटा नैचर इंस्पायर्ड वेलनेस फेस पैक
बेला वीटा के इस फेस पैक का नाम भी ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक की टॉप लिस्ट में शामिल है। कंपनी का दावा है कि इस फेस पैक को बनाने के लिए पूरी तरह से हर्बल सामग्रियों को उपयोग में लाया गया है, जो त्वचा के लिए सुरक्षित हैं। इसमें मुख्य रूप से लाल चंदन, सफेद चंदन, हल्दी, गुलाब और तुलसी जैसी प्राकृतिक सामग्रियां शामिल हैं, जो त्वचा की देखभाल करने में सहायक साबित हो सकती हैं।
गुण :
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है।
- त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकता है।
- त्वचा को चमकदार बना सकता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार ला सकता है।
- मृत त्वचा को हटाने में मदद कर सकता है।
- दाग-धब्बों को कम करने में सहायक साबित हो सकता है।
- मुंहासों की समस्या से राहत पाने में मदद कर सकता है।
- सन टैन की समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।
अवगुण :
- कुछ लोगों को इसे लगाने के बाद त्वचा में जलन या असुविधा महसूस हो सकती है।
10. मामाअर्थ कोको फेस मास्क
कॉफी, कोको और ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर मामाअर्थ का यह कोको फेस मास्क तैयार किया गया है, जो त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकता है। वहीं, त्वचा संबंधी कई अन्य परेशानियों से भी राहत दिलाने में सहायक हो सकता है।
गुण :
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त हो सकता है।
- त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बना सकता है।
- त्वचा पर जमा गंदगी को हटाने में मदद कर सकता है।
- त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाने का काम कर सकता है।
- त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने का काम कर सकता है।
- रक्त संचार को बढ़ाकर चेहरे पर दिखने वाली फाइन लाइंस की समस्या को दूर कर सकता है।
- इसमें मौजूद एक्स्फोलिएटिंग गुण के कारण मृत कोशिकाओं को निकाल सकता है।
- त्वचा में कसावट ला सकता है।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
- पैराबेंस, सल्फेट, सिलिकॉन और फ्थालेट्स जैसे हानिकारक रसायन शामिल नहीं हैं।
अवगुण :
- अभी तक इसका कोई अवगुण उपलब्ध नहीं है।
11. वनाल्या उबटन फेस मास्क
कई लोगों के लिए यह एक प्रोडक्ट हो सकता है। नीम, हल्दी, चंदन और केसर के उपयोग से वनाल्या का यह उबटन फेस मास्क तैयार किया गया है। इन प्राकृतिक सामग्रियों की मौजूदगी के कारण यह फेस मास्क त्वचा को चमकता-दमकता बनाने के लिए उपयोगी माना जा सकता है।
गुण :
- त्वचा को पोषण प्रदान कर सकता है।
- यह एंटी-टैन फेस पैक है।
- त्वचा को कोमल और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
- त्वचा पर जमा गंदगी और विषैले पदार्थों को हटाने में सहायक साबित हो सकता है।
- चेहरे की त्वचा में रक्त संचार को बढ़ावा देकर तरोताजा लुक प्रदान कर सकता है।
- किसी भी हानिकारक रसायन का उपयोग नहीं किया गया है।
अवगुण :
- हो सकता है, कुछ लोगों को खास असरदार न लगे।
12. ओमवेद स्किन नागरमोथा मास्क
कंपनी का दावा है कि यह फेस मास्क 100 प्रतिशत हर्बल और त्वचा के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे तैयार करने के लिए जिन सामग्रियों को उपयोग में लाया गया है, उनमें ऑरेंज पील, मंजिष्ठा, अश्वगंधा, यष्टिमधु, लोधरा, एलोवेरा, नागरमोथा और वेतिवर शामिल है। यही वजह है कि इसे चमकती त्वचा के लिए फेस पैक के इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
गुण :
- फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है।
- त्वचा पर दिखने वाले प्रदूषण के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है।
- त्वचा को पोषण प्रदान करने का काम कर सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने में सहायक साबित हो सकता है।
- स्किन टोन में सुधार कर सकता है।
- यह एंटी-एजिंग फेसपैक है।
- इसमें हानिकारक रसायन या कृत्रिम रंग मौजूद नहीं हैं।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नहीं हैं।
नोट : हमारी राय यही है कि इनमें से किसी भी फेसपैक का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
आगे पढ़ें लेख
लेख के इस भाग में हम चमकती त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस पैक चुनने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
चमकती त्वचा के लिए बेस्ट फेस पैक कैसे चुनें?
निम्न बिन्दुओं के माध्यम से आप चमकती त्वचा के लिए फेस पैक चुनते वक्त ध्यान रखी जाने वाली कुछ खास बातें आसानी से समझ सकते हैं।
- अपनी त्वचा के अनुकूल फेस पैक का चुनाव करें।
- रूखी से सामान्य त्वचा – ड्राई स्किन के लिए ऐसा फेस मास्क लें, जो मॉइस्चराइजिंग हो। फेसपैक के पैकेट में ह्यलुरोनिक एसिड शब्द वाले फेसपैक का चुनाव करें। साथ ही गुलाब, खीरा, ग्लिसरीन, जोजोबा ऑयल जैसे नमी प्रदान करने वाले सामग्रियों का फेसपैक खरीदें।
- ऑयली या एक्ने त्वचा – इस तरह की त्वचा के लिए ऐसे फेस पैक का चुनाव करें, जिसमें एंटी-एक्ने लिखा हो। साथ ही टी ट्री ऑयल, सैलिसिलिक एसिड व केओलिन क्ले युक्त फेस मास्क का चुनाव करें।
- इन सबके साथ ही यह ध्यान रखें कि फेसपैक हाइड्रेटिंग, एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी भी हो।
- सल्फेट, पैराबेंस, एसएलएस और मिनरल ऑयल जैसी एलर्जी पैदा करने वाली सामग्रियों का उपयोग शामिल न हो।
- ऐसा फेस पैक उपयोग करना बेहतर है, जिसमें अधिक से अधिक हर्बल सामग्रियों का उपयोग किया गया हो।
- कोई एलर्जिक रिएक्शन न हो।
- मृत त्वचा को निकाल रोम छिद्रों को गहराई से साफ करने वाला फेसपैक हो।
त्वचा पर निखार लाना इतना भी मुश्किल नहीं, जरूरत है तो बस चमकती त्वचा के लिए बेस्ट फेस पैक के सही चुनाव की। अब चुनाव संबंधी बातें तो आपने लेख में पढ़ ही ली हैं। वहीं, चमकती त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस पैक में शामिल टॉप-12 नाम की जानकारी भी आपको उनके गुण और अवगुणों के साथ हो गई है। ऐसे में अधिक क्या सोचना। लेख में दिए गए ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट फेस पैक में से अपना पसंदीदा फेस पैक चुनें और प्रोडक्ट के नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अभी ऑर्डर करें। उम्मीद है कि चमकती त्वचा के लिए फेस पैक चुनने में यह लेख काफी हद तक मददगार साबित होगा।