चमकती त्वचा के लिए 12 बेस्ट फेस वाश – Best Face Wash For Glowing Skin in Hindi

Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

बचपन में हम सभी की त्वचा मुलायम, दाग-धब्बों से मुक्त और ग्लोइंग होती है, लेकिन बड़े होते-होते जैसे ये सब कहीं गुम हो जाते हैं। इसलिए, हर कोई बचपन जैसी चमकती त्वचा पाने की चाहत रखता है, लेकिन रोजाना धूल, मिट्टी व प्रदूषण के संपर्क में आने से चेहरे की प्राकृतिक चमक और निखार कम होने लगता है। ऐसे में चमकती त्वचा के लिए फेस वाश आपके निखार को वापस लाने में मदद कर सकता है। अब सवाल यह उठता है कि बाजार में उपलब्ध इतने सारे फेसवाश में से ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश कौन-सा होगा? इस सवाल का जवाब आपको मिलेगा स्टाइलक्रेज के इस लेख में। यहां हमने चमकती त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश के ब्रांड्स के बारे में विस्तार से बताया है।

आइए शुरू करें लेख

लेख के पहले भाग में जानिए ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश के नाम और अन्य जानकारी।

चमकती त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश के नाम

विस्तार से पढ़िए ग्लोइंग स्किन के लिए फेस वाश के गुण और अवगुण। यहां हमने उन दावों के बारे में बताया है, जो कंपनी अपने प्रोडक्ट को लेकर करती है। साथ ही यहां ग्राहकों के रिव्यू के अनुसार प्रोडक्ट के गुण और अवगुण भी बताए गए हैं। कोई भी फेस वाश पसंद आने पर आप नीचे दिए गए बाय नाउ बटन पर क्लिक करके खरीद सकते हैं।

1. पॉन्ड्स प्योर व्हाइट एंटी पॉल्यूशन फेस वाश

बाहर से आने के बाद अक्सर त्वचा पर प्रदूषण व धूल के कण चेहरे पर जमे रहते हैं, जिन्हें निकालने के लिए ऐसे फेस वाश की जरूरत होती है, जो गहराई से त्वचा को साफ कर सके। पॉन्ड्स प्योर व्हाइट एंटी-पॉल्यूशन फेस वाश ऐसा ही एक प्रोडक्ट है। इसमें मौजूद एक्टिवेटिड चारकोल से त्वचा के रोमछिद्रों की सफाई करने का दावा यह प्रोडक्ट करता है।

गुण : 

  • अतिरिक्त तेल और गंदगी निकालने में मदद करता है।
  • त्वचा को कोमलता से एक्स्फोलिएट करके मृत कोशिकाओं को हटा सकता है।
  • एंटी-पॉल्यूशन है।
  • नॉर्मल से ऑयली त्वचा के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • थोड़े-सी मात्रा में ढेर सारा झाग देता है।
  • इंस्टेंट ग्लो और चमक दे सकता है।
  • मेकअप हटाने में भी मददगार हो सकता है।
  • त्वचा के असमान रंग को ठीक कर सकता है।

अवगुण : 

  • ड्राई स्किन वालों की स्किन और शुष्क हो सकती है। इसी वजह से फेस वाश इस्तेमाल करने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

2. लैक्मे ब्लश एंड ग्लो स्ट्राबेरी जेल फेस वाश

स्ट्रॉबेरी के गुणों से भरपूर लैक्मे के इस फेश वाश को भी चमकती त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश की इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इस फेस वाश में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचा सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद फलों के अर्क त्वचा की रंगत निखारते हैं।

गुण :

  • चेहरे को कोमल और नम बनाए रखता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • फ्रूटी महक है।
  • स्किन को ब्राइट ग्लो दे सकता है।
  • इसका उपयोग संवेदनशील त्वचा के लिए भी किया जा सकता है।
  • यह अतिरिक्त तेल को नियंत्रित कर सकता है।
  • कुछ कस्टमर्स का कहना है कि इसका इस्तेमाल एक्ने पर भी प्रभावी है।
  • इसका असर लंबे समय तक बना रहता है।

अवगुण :

  • बार-बार धोने के बाद भी लगता है कि त्वचा पर फेस वाश रह गया है।

3. मामाअर्थ उबटन नैचुरल फेस वाश

मामाअर्थ द्वारा बनाए गए इस फेस वाश में कई प्राकृतिक सामग्रियां जैसे अखरोट के बीज, केसर, मुलेठी, केरटसीड ऑयल, सुगंधरा तेल और हल्दी मौजूद है। इसमें मौजूद केसर और गाजर के तेल त्वचा का रंग साफ करते हैं और मुलेठी व हल्दी सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं, ऐसा दावा कंपनी का है। अखरोट के बीज प्राकृतिक रूप से त्वचा को स्क्रब करके मृत कोशिकाओं को हटा सकते हैं।

गुण :

  • सनटैन हटा सकता है।
  • झुर्रियों को कम कर सकता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • डर्मेटोलॉजिकली (त्वचा विशेषज्ञ) टेस्टेड है।
  • हानिकारक केमिकल से मुक्त है।
  • चेहरे को प्राकृतिक निखार दे सकता है।
  • नॉन-टॉक्सिक है।
  • हाइपोएलर्जिक है यानी इसके कारण एलर्जी नहीं होती।

अवगुण :

  • उपयोग के बाद स्किन थोड़ी ड्राई महसूस हो सकती है।

Why We Think It's Worth Buying

There are more than 34,488 Amazon reviews attesting to the quality of the product and endorsing its value.

4. हिमालय मॉइस्चराइजिंग एलो वेरा फेस वाश

 Himalaya Moisturizing Aloe Vera Face Wash

हिमालया कॉस्मेटिक का एक हर्बल ब्रांड है, जो केमिकल मुक्त प्रोडक्ट बनाने का दावा करता है। इनका ऐसा ही एक प्रोडक्ट है, हिमालय मॉइस्चराइजिंग एलोवेरा फेस वाश। इस फेस वाश में एलोवेरा और खीरा के गुण हैं। साथ ही इसमें प्राकृतिक विटामिन-ई है, जो त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है।

गुण :

  • प्राकृतिक उत्पाद है।
  • त्वचा को रूखा होने से बचाता है।
  • पंप डिस्पेंसर के साथ आता है, जिससे इसे निकालना आसान होता है।
  • त्वचा की नमी बनाए रखता है।
  • जरूरत के अनुसार विभिन्न साइज में उपलब्ध हैं।
  • रोमछिद्रों की भीतर से सफाई करता है।
  • स्किन को सुखदायक और ठंडा एहसास दे सकता है।
  • चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग बना सकता है।

अवगुण : 

  • अल्कोहल और कृत्रिम सुगंध का इस्तेमाल किया गया है।

5. लोटस हर्बल्स व्हाइटग्लो 3-इन-1 डीप स्किन क्लींजिंग स्किन व्हाइटनिंग फेशियल फोम

चमकती त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश की हमारी इस लिस्ट में अगला नाम है लोटस हर्बल्स व्हाइट ग्लो डीप स्किन क्लींजिंग फेशियल का। इसे दूध और एलोवेरा जेल से बनाया गया है। बताया जाता है कि यह फेस वाश मेलेनिन (त्वचा को गहरा रंग देने वाला कंपाउंड) की मात्रा को नियंत्रित करता है। इसके ये गुण त्वचा में इंस्टेंट ग्लो पाने में मदद कर सकते हैं।

गुण : 

  • डेड सेल्स को हटा सकता है।
  • स्किन में निखार ला सकता है।
  • थोड़ी-सी मात्रा ही पूरे चेहरे के लिए काफी है।
  • त्वचा को गहराई से साफ करता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • खुशबू अच्छी है।
  • इंस्टेंट फेयरनेस दे सकता है।

अवगुण : 

  • पैराबेंस युक्त है।

6. वाओ ब्राइट विटामिन-सी फेस वाश

शहतूत व मुलेठी के अर्क, ऑरेंज के एसेंशियल ऑयल और विटामिन-सी युक्त यह फेस वाश त्वचा को निखरा रूप देने में मदद कर सकता है। जहां शहतूत त्वचा में मेलेनिन को नियंत्रित करता है, वहीं ऑरेंज के एसेंशियल ऑयल में एंटीएजिंग गुण होते हैं। विटामिन-सी बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे महीन रेखाएं कम कर सकता है। इसका उपयोग चमकती त्वचा पाने के लिए दिन में दो बार करने की सलाह दी गई है।

गुण : 

  • डेड स्किन को हटा सकता है।
  • अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है।
  • विटामिन-सी त्वचा के रंग को लाइट कर सकता है।
  • ब्लैकहेड्स और एक्ने से राहत दिला सकता है।
  • रोजाना इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी होना का दावा किया गया है।
  • त्वचा में नमी बनाए रखता है।
  • सिलिकॉन एवं पैराबेंस से मुक्त है।
  • रोमछिद्रों को गहराई से साफ कर सकता है।

अवगुण : 

  • कुछ लोगों को इसकी महक तेज लग सकती है।

7. फेयर एंड लवली फेस वाश इंस्टेंट ग्लो

फेयर एंड लवली फेयरनेस फेस वाश का उपयोग करके त्वचा को ऑल-ओवर निखरी हुई बना सकते हैं। कंपनी का दावा है कि कई तरह के विटामिन से युक्त यह फेस वाश चेहरे का रंग साफ करने और उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। प्रदूषण, धूप व धूल-मिट्टी को चेहरे से निकालता है।

गुण :

  • चेहरे को इंस्टेंट निखार और ब्राइट ग्लो दे सकता है।
  • इसका उपयोग मेकअप को हटाने के लिए भी किया जा सकता है।
  • मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को मुलायम बना सकता है ।
  • रोमछिद्रों को गहराई से साफ कर सकता है।
  • थोड़ी-सी मात्रा पूरे चेहरे के लिए पर्याप्त है।
  • कंपनी के अनुसार, इसका नियमित उपयोग करने से एक्ने कम हो सकते हैं।
  • बजट में है।

अवगुण : 

  • केमिकल युक्त है।

8. काया यूथ O2 ऑक्सी-इंफ्यूजन फेस वॉश

चमकती त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस वाश की लिस्ट में अगला नाम काया यूथ O2 ऑक्सी-इंफ्यूजन का है। निर्माता कंपनी के अनुसार, इस फेस वाश को विशेष रूप से त्वचा को ऑक्सीजन देने के लिए बनाया गया है। प्रोडक्ट की मानें, तो त्वचा में ऑक्सीजन की कमी के कारण त्वचा मुरझाने लगती है, जिसे वापस लाने में यह फेस वाश मदद कर सकता है। वहीं, इनका दावा यह भी है कि ये त्वचा में 20 साल की उम्र वाला ग्लो दे सकता है।

गुण :

  • रोमछिद्रों को अंदर से साफ कर सकता है।
  • त्वचा को मुलायम बनाए रखता है।
  • चेहरे को फ्रेश लुक दे सकता है।
  • त्वचा विशेषज्ञों द्वारा बनाया व परखा गया है।
  • इंस्टेंट ग्लो दे सकता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • इसका असर एक हफ्ते के अंदर दिखने का दावा किया गया है।

अवगुण :

  • केमिकल युक्त है।
  • संवेदनशील त्वचा वाले पैच टेस्ट करके ही इसका इस्तेमाल करें, क्योंकि कुछ लोगों ने स्किन में हल्की जलन की शिकायत की है।

9. वाओ स्किन साइंस उबटन फोमिंग फेस वाश

वाओ स्किन साइंस पूरी तरह से प्राकृतिक प्रोडक्ट बनाने का दावा करती है। इसी दावे के अंतर्गत यह फेस वाश बेसन, हल्दी, केसर, बादाम के अर्क, गुलाब जल और चंदन से बनाया गया है। बताया जाता है कि यह एक तरह का उबटन है, जो त्वचा में छुपी गंदगी को निकालकर, उसे अंदर से साफ करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद केसर चेहरे की रंगत निखारने में मदद करता है।

गुण :

  • पैराबेंस, सिलिकॉन, सल्फेट और आर्टिफीशियल रंग से मुक्त है।
  • डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा उपयोग के लिए सुरक्षित बताया गया है।
  • इसके ढक्कन पर लगा ब्रश सॉफ्ट सिलिकॉन से बना है, जो त्वचा को कोमलता से एक्स्फोलिएट करने में मदद करता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • त्वचा से मृत कोशिकाएं निकालता है।
  • रंगत निखारकर त्वचा में चमक लाने में मदद करता है।
  • ब्रश से एक्स्फोलिएट करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद मिलती है।
  • टैन को कम करके चेहरे को ग्लोइंग लुक दे सकता है।

अवगुण :

  • इसका अधिक उपयोग त्वचा को ड्राई बना सकता है।

10. ओले व्हाइट रेडिएंस एडवांस्ड व्हाइटनिंग फोमिंग फेस वाश क्लींजर

त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए ओले को एक भरोसे ब्रांड माना जाता है। कंपनी का कहना है कि इस फेस वाश में कई गुणकारी कंपाउंड जैसे नियासिनामाइड, एंटीऑक्सीडेंट और एसपीएफ शामिल हैं। एसपीएफ होने के कारण यह सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव में मदद करता है।

गुण :

  • त्वचा को अंदर से साफ करता है।
  • त्वचा को ड्राई नहीं होने देता।
  • किसी भी तरह की एलर्जी का कारण नहीं बनता।
  • त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल को निकालता है।
  • थोड़ी-सी मात्रा ढेर सारा झाग दे सकती है।
  • इसका उपयोग मेकअप हटाने के लिए भी किया जा सकता है।
  • चार हफ्ते में मोती जैसी ग्लोइंग स्किन का दावा किया गया है।

अवगुण : 

  • एसएलएस केमिकल युक्त है।

11. द फेस शॉप राइस वाटर ब्राइट क्लींजिंग फोम

ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश में द फेस शॉप भी शामिल है। इस फेस वाश में चावल के पानी का उपयोग किया गया है। द फेस शॉप का कहना है कि चावल का पानी त्वचा में चमक लाने में मदद करता है और सोपवॉर्ट फूल का अर्क त्वचा को गहराई से साफ करता है। इस फेस वाश का उपयोग दिन में दो बार किया जा सकता है।

गुण : 

  • त्वचा में छुपी हुई गंदगी को आसानी से निकाल सकता है।
  • मोरिंगा ऑयल युक्त है, जो त्वचा में नमी को बनाए रख सकता है।
  • त्वचा को चमकदार बना सकता है।
  • गहराई से त्वचा को साफ करता है।
  • पूरे चेहरे को निखारता है।
  • ऑयली से लेकर कॉम्बिनेशन स्किन तक के लिए उपयोगी है।

अवगुण :

  • कुछ लोगों को थोड़ा महंगा लग सकता है।
  • केमिकल युक्त है।
  • ड्राई स्किन के लिए अधिक उपयोगी नहीं है।

12. एमेविटा हाइड्रेटिंग एलोवेरा कुकुम्बर हर्बल फेस वाश

चमकती त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश की इस लिस्ट में आखिरी नाम है एमेविटा एलोवेरा कुकुम्बर हर्बल फेस वाश का। जैसा कि इसके नाम से ही पता लगता है कि इस फेस वाश में एलोवेरा और खीरा की खूबियां हैं। कंपनी का दावा है कि एलोवेरा त्वचा की रंगत निखारता है और खीरा नमी बनाए रखता है और स्किन को ठंडा एहसास देता है। ग्लोइंग स्किन के लिए फेस वाश के रूप में इसका उपयोग दिन में दो बार किया जा सकता है।

गुण :

  • दाग धब्बों को कम कर सकता है।
  • महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए उपयोगी है।
  • सभी स्किन टाइप के लिए उपयुक्त होने का दावा किया गया है।
  • त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  • केमिकल मुक्त है।

अवगुण : 

  • कुछ लोगों को महंगा लग सकता है।

अंत तक पढ़ें लेख

लेख के अगले भाग में जानिए चमकती त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश का चयन कैसे किया जा सकता है।

चमकती त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश कैसे चुनें?

अपने अनुसार सही फेस वाश खरीदने से पहले कुछ बातों को समझना जरूरी होता है। नीचे जानिए फेस वाश चुनते समय किन बातों का खास ध्यान रखा जाना चाहिए।

  • ग्लोइंग स्किन के लिए फेस वाश चुनते समय ध्यान रखें कि वह आपकी त्वचा के अनुसार हो जैसे ड्राई, नॉर्मल या ऑयली।
  • इस बात का भी ख्याल रखें कि वह हर्बल सामग्री से बनाया गया हो। फेस वाश में जितने कम केमिकल होंगे, वह उतना लाभकारी होगा।
  • चमकती त्वचा के लिए फेस वाश हमेशा वेरिफाइड विक्रेता से ही खरीदें। ऐसा न करने से आपको नकली सामान मिल सकता है।
  • यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) द्वारा या किसी अन्य विश्वसनीय संस्था से सर्टिफाइड प्रोडक्ट ही खरीदें। इनके मानकों पर खरे उतरे प्रोडक्ट उपयोग के लिए सुरक्षित बताए जाते हैं।

आजकल अपनी त्वचा को प्रदूषण और यूवी किरणों से बचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से चमकती त्वचा के लिए फेस वाश की मांग काफी बढ़ गई है और चमक लाने वाले फेस वाश भी मार्केट में बहुत सारे आ गए हैं। ऐसे में अपने स्किन टाइप के हिसाब से फेस वाश का चयन करना आवश्यक हो जाता है, क्योंकि सबको एक ही प्रोडक्ट सूट करे यह जरूरी नहीं है। इसी वजह से हमने लेख में चमकती त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश की लिस्ट दी है। अगर आपको इनमें से कोई प्रोडक्ट पसंद आता है, तो हर प्रोडक्ट के साथ दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक करके आप इन्हें खरीद सकते हैं। हम आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर हां, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख