Medically Reviewed By Neelanjana Singh, RD
Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मीडिया कम्युनिकेशन)

हर कोई बेदाग और खूबसूरत त्वचा चाहता है। यही कारण है कि हम ब्यूटी उत्पादों पर बेहिसाब तरीके से रुपये खर्च करते हैं। बाजार में कोई भी नया ब्यूटी प्रोडक्ट आते ही हम उसे इस्तेमाल करने की सोचने लगते हैं। वहीं, इसके उलट अगर हम यह कहें कि आप चंद रुपये खर्च करके ही खूबसूरत नजर आ सकते हैं, तो शायद आपको विश्वास न हो, लेकिन यह संभव है। जी हां, आप सिर्फ ग्लिसरीन का उपयोग करके बेदाग त्वचा और काले, लंबे व घने बाल हासिल कर सकते हैं। मुमकिन है कि आप ग्लिसरीन के फायदे से अभी तक अनजान होंगे। इसलिए, स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम ग्लिसरीन के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बताएंगे। साथ ही हम आपको ग्लिसरीन के नुकसान भी बताएंगे।

नीचे स्क्रॉल करें

आइए, सबसे पहले जानते हैं कि ग्लिसरीन क्या है।

ग्लिसरीन क्या है?

यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के अनुसार, ग्लिसरीन एक प्रकार का ट्राइहाइड्रोक्सी शुगर अल्कोहल है। फिर भी ग्लिसिरिन को केमिकल की श्रेणी में नहीं रखा जाता है। यह एक जैविक उत्पाद है, जिसे वनस्पति तेल या एनिमल फैट से निकाला जाता है। ग्लिसरॉल या ग्लिसरीन एक रंगहीन, गंधहीन, चिपचिपा तरल पदार्थ होता है, जो स्वाद में मीठा और नॉन-टॉक्सिक होता है। इसका उपयोग स्वीटनर, बायोडीजल, दवाओं और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में किया जाता है (1)

अधिक जानकारी आगे है

ग्लिसरीन क्या है जानने के बाद अब ग्लिसिरिन के फायदे पर चर्चा करते हैं।

ग्लिसरीन के फायदे – Benefits of Glycerin in Hindi

ग्लिसरीन का उपयोग विशेष रूप से त्वचा और बालों को निखारने के लिए जाता है। इस आर्टिकल में हम वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर ग्लिसरीन के फायदों को विस्तार से बताने का प्रयास कर रहें हैं।

1. त्वचा को मुलायम बनाने में ग्लिसरीन के फायदे

चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के फायदे में कोमल त्वचा भी शामिल है। ग्लिसरीन एक शानदार एमोलिएंट (त्वचा को मुलायम करने वाला तत्व) है (1)। त्वचा को कोमलता का अहसास देने में ग्लिसरीन के मॉइस्चराइजिंग गुण काम आ सकते हैं (2)

कैसे इस्तेमाल करें?

सामग्री:

  • एक चम्मच ग्लिसरीन
  • फेसक्रीम

विधि:

  • एक चम्मच ग्लिसरीन को अपनी फेसक्रीम में मिला लें।
  • हर रोज दो बार चेहरा साफ करने के बाद इसे इस्तेमाल करें।

2. ग्लिसरीन के एंटी-एजिंग गुण

यह कहना गलत नहीं होगा कि धूल, मिट्टी व प्रदूषण के चलते अब उम्र से पहले ही चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगते हैं। अगर किसी व्यक्ति के साथ ऐसा हो रहा है, तो एक बार ग्लिसरीन का उपयोग करके देखा जा सकता है। ग्लिसरीन के फायदे यह हैं कि यह त्वचा की सबसे बाहरी परत यानी स्ट्रेटम कॉर्नियम में नमी बनाए रखती है। ग्लिसरीन का यह प्रभाव त्वचा की इलास्टिसिटी (लोच) बनाए रखने में मददगार हो सकता है। इसलिए, ग्लिसरीन का उपयोग नियमित से रूप से करके त्वचा को उम्रदराज होने से बचाया जा सकता है (3)

कैसे इस्तेमाल करें?

सामग्री:

  • एक अंडा
  • एक चम्मच ग्लिसरीन
  • एक चम्मच शहद

विधि:

  • अंडे को फोड़कर उसके सफेद और पीले हिस्से को अलग कर लें।
  • इसके बाद अंडे के सफेद भाग को अच्छी तरह फेंट लें।
  • अब इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच शहद मिला लें।
  • अच्छी तरह मिल जाने पर अपनी उंगलियों या ब्रश की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं।
  • जब पैक अच्छी तरह से सूख जाए, तो चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
  • इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

3. त्वचा को नमी देने में ग्लिसरीन के लाभ

ग्लिसरीन लगाने के फायदे में त्वचा को नमी देना भी शामिल है कई बार मौसम या शरीर में पानी की कमी की वजह से त्वचा रूखी होने लगती है। ऐसे में त्वचा पर मृत कोशिकाओं की वजह से रोमछिद्र बंद हो सकते हैं और किसी भी क्रीम के पोषक तत्व को त्वचा के अंदर जाने से रोक सकते हैं। इस स्थिति में स्किन के लिए ग्लिसरीन के फायदे यह हैं कि यह नमी और पोषण को त्वचा में अवशोषित होने में मदद कर सकता है। साथ ही त्वचा में नमी को बनाए रख सकता है (4)।

सामग्री:

  • एक चम्मच ग्लिसरीन
  • चार चम्मच गुलाब जल
  • एक स्प्रे बोतल

विधि:

  • सारी सामग्रियों को मिलाकर एक बोतल में भर लें।
  • रोज नहाने के बाद इस घोल को अपने चेहरे और हाथ-पैर पर लगाएं।

4. मुहांसों के लिए ग्लिसरीन

वैज्ञानिक शोध के अनुसार, मुंहासों से निजात पाने में भी ग्लिसरीन लगाने के फायदे मिल सकते हैं (5)। ट्रांस एपिडर्मल वाटर लॉस यानी त्वचा में नमी की कमी मुहांसों का एक बड़ा कारण हो सकती है। ग्लिसरीन में नमी को बांधे रखने वाले गुण (हुमेक्टैंट गुण) पाए जाते हैं। अगर इसे अकेले इस्तेमाल किया जाए, तो ट्रांस एपिडर्मल वाटर लॉस को 29 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। इससे बचने के लिए इसका इस्तेमाल गुलाब जल के साथ किया जा सकता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइस्चराइजिंग गुणों के कारण इसे एंटी एक्ने तत्वों की सूची में शामिल किया जा सकता है (6)

कैसे इस्तेमाल करें?

सामग्री:

  • एक चम्मच ग्लिसरीन
  • एक चम्मच दूध

विधि:

  • एक बाउल में एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच दूध मिला लें।
  • अब अपनी उंगलियों की मदद से इसे पूरे चेहरे पर या सिर्फ प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  • 15 से 20 मिनट तक सूखने दें और फिर उसके बाद इसे धो लें।
  • जल्द परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को हफ्ते में तीन बार दोहरा सकते हैं।

5. ब्लैकहेड्स हटाने में ग्लिसरीन के उपयोग

ग्लिसरीन के फायदे ब्लैकहेड्स को कम करने में मददगार हो सकते हैं। ब्लैकहेड्स भी एक प्रकार के मुंहासे ही होते हैं। ये नाक और ठुड्डी पर दिखने वाले काले कील होते हैं। मुल्तानी मिट्टी के साथ ग्लिसरीन का उपयोग करके ब्लैकहेड्स को हटाया जा सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए अभी विस्तृत शोध की जरूरत है।

कैसे इस्तेमाल करें?

सामग्री:

  • दो चम्मच ग्लिसरीन
  • चार चम्मच बादाम पाउडर
  • एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी

विधि:

  • एक बाउल में सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इस मिश्रण की एक पतली-सी परत प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  • जब यह परत पूरी तरह से सूख जाए, तो साफ पानी से चेहरा धो लें।

पढ़ते रहें आर्टिकल

ग्लिसरीन के फायदे फोर स्किन आप जान चुके हैं। आइए, अब जानते हैं कि ग्लिसरीन कैसे त्वचा रोग में कैसे मददगार हो सकता है।

6. एक्जिमा और एटोपिक स्किन से राहत

ग्लिसरीन का उपयोग सिर्फ त्वचा की सुंदरता को ही नहीं बढ़ाता, बल्कि कई त्वचा रोगों से भी राहत दे सकता है। एक रिसर्च के अनुसार, इसके मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को खुजली और रूखेपन से राहत दे सकते हैं। इसलिए, ग्लिसरीन युक्त क्रीम को शुष्क त्वचा यानी एक्जिमा के लक्षणों को कम करने में कारगर माना जाता है (7)

7. खुजली कम करने में ग्लिसरीन के फायदे

कई प्रकार के त्वचा रोग में खुजली एक ऐसा लक्षण है, जो सबसे ज्यादा असुविधा पैदा कर सकता है। माना जाता है कि ग्लिसरीन खुजली से राहत दे सकता है। यह रूखी त्वचा को मुलायम कर सकता है और इसमें एंटीप्यूरोटिक (खुजली कम करने वाले) गुण पाए जाते हैं, जो खुजली वाले स्थान पर राहत का अनुभव दे सकते हैं (8)

8. जख्म भरने में ग्लिसरीन के फायदे

ग्लिसरीन जख्म भरने में भी सहायक हो सकता है। यह अच्छा हुमेक्टैंट है और इसका इस्तेमाल घाव की मरहम-पट्टी में किया जा सकता है। ग्लिसरीन नमी को अवशोषित कर सकता है, जिस कारण घाव को भरने में मदद मिल सकती है। खास तौर पर ग्लिसरीन जली त्वचा को आराम देने में कारगर हो सकता है (9)

नोट : एक्जिमा, एटोपिक स्किन, खुजली और जख्म से राहत के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञों की सलाह के बिना किसी भी घरेलू नुस्खे का प्रयोग करना उचित नहीं है। इसलिए, डॉक्टर से संपर्क करें, वो ही आपको सही ग्लिसरीन युक्त क्रीम सुझा सकते हैं।

9. रूसी कम करने में ग्लिसरीन के लाभ

ग्लिसरीन के फायदे बालों के लिए भी उठाए जा सकते हैं। रूसी बालों की एक आम समस्या है, जिसकी शिकायत अधिकतर लोग करते हैं। ग्लिसरीन का प्रयोग रूसी से निजात पाने में किया जा सकता है। एक साइंटिफिक रिसर्च के अनुसार, ग्लिसरीन में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जिसकी वजह से इसका उपयोग बालों से रूसी हटाने के लिए किया जा सकता है (10)

कैसे इस्तेमाल करें

सामग्री:

  • आधा कप ग्लिसरी

विधि:

  • उंगलियों की मदद से ग्लिसरीन को अपनी स्कैल्प पर लगाएं।
  • आप चाहें तो इसमें किसी भी एसेंशियल ऑयल की तीन-चार बूंदें भी मिला सकते हैं।
  • ग्लिसरीन के फायदे बालों के लिए अच्छे साबित हों, इसके लिए यह प्रयोग हफ्ते में तीन बार दोहराएं।

10. दोमुंहे बालों से निजात दिलाए

ग्लिसरीन का उपयोग दोमुंहे बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह बालों के सिरों को सुरक्षा देने में कारगर हो सकता है। इसलिए, ग्लिसरीन का उपयोग कई कंडीशनर में किया जाता है, लेकिन इसकी कार्यप्रणाली पर अभी और शोध की जरूरत है (11)

कैसे इस्तेमाल करें

सामग्री:

विधि:

  • सारी सामग्रियों को आपस में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में डाल दें।
  • अब इसे लगाने से पहले बालों को थोड़ा गीला कर लें।
  • अब हल्के गीले बालों पर इस मिश्रण का स्प्रे करें।
  • बेहतर परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।

जानकारी बाकी है

आइए, लेख के अगले हिस्से में जानते हैं कि ग्लिसरीन के अन्य फायदे क्या हो सकते हैं।

ग्लिसरीन के अन्य फायदे – Other Benefits Of Glycerin in Hindi

त्वचा और बालों के साथ-साथ आप ग्लिसरीन का उपयोग फटे होंठों और एड़ियों के लिए भी कर सकते हैं। ग्लिसरीन के मॉइस्चराइजिंग गुण रूखी व फटी एड़ियों और होंठो को स्वस्थ करने का काम कर सकते हैं (12) (13)। आइए, जानते हैं कि ग्लिसरीन के फायदे फोर स्किन कैसे पाएं।

1. होठों के लिए विधि:

  •  रात को सोने से पहले होंठो पर ग्लिसरीन लगा कर सोएं।
  •  पूरी तरह आराम न होने तक हर रात इस प्रक्रिया को दोहराएं।

2. एड़ियों के लिए विधि:

  • रात को सोने से पहले फटी एड़ियों पर ग्लिसरीन लगाएं।
  • फिर मोजे पहन कर सो जाएं।
  • पूरी तरह आराम न आने तक हर रात इस प्रक्रिया को दोहराएं।

ज्ञानवर्द्धक है न आर्टिकल

आइए, अब जानते हैं कि चेहरे के लिए ग्लिसरीन का उपयोग कैसे करना चाहिए।

चेहरे पर ग्लिसरीन इस्तेमाल करने का तरीका?

चेहरे पर ग्लिसरीन का उपयोग करने के कई तरीके हो सकते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार नीचे लिखे तरीकों में से कोई भी तरीका अपना सकते हैं।

  • ग्लिसरीन को फेशियल क्लींजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी 2 -3 बूंदें फेस वाश में मिला सकते हैं।
  • इसे गुलाब जल में मिलाकर टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ग्लिसरीन की 4-5 बूंदों को फेसपैक में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • कोमल त्वचा पाने के लिए आप इसकी 2-3 बूंदें डे क्रीम के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।
  • आप चाहें तो मेकअप से पहले चेहरे को मॉइस्चराइज करने के लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नीचे स्क्रॉल करें

लेख में आगे बताएंगे कि बालों के लिए ग्लिसरीन कैसे इस्तेमाल करें।

बालों पर ग्लिसरीन इस्तेमाल करने का तरीका?

बालों के लिए ग्लिसरीन का उपयोग कितना लाभकारी हो सकता यह बात ऊपर लेख में बताई गई है। यहां हम इसे इस्तेमाल करने के तरीके बता रहे हैं।

  • बालों में ग्लिसरीन लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि पानी और ग्लिसरीन को समान मात्रा में लेकर इसे स्प्रे बोतल में भर कर रखें।
  • रूखे और बेजान बालों पर इस ग्लिसरीन स्प्रे का इस्तेमाल करें।
  • हेयर मास्क में भी ग्लिसरीन मिलाकर लगाया जा सकता है।
  • इसका इस्तेमाल आप अपने पसंदीदा हेयर ऑयल के साथ कर सकते हैं। ग्लिसरीन और तेल को मिलाकर बालों की मालिश करें।

लेख अभी बाकी है

अब जानते हैं कि ग्लिसरीन का उपयोग करने से पहले क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

ग्लिसरीन उपयोग करने से पहले सावधानियां

आप लेख में ऊपर जान चुके हैं कि ग्लिसरीन लगाने के फायदे क्या क्या हो सकते हैं। ग्लिसरीन साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे –

  • मिलावट से बचने के लिए हमेशा विश्वसनीय ब्रांड का ग्लिसरीन खरीदें।
  • ग्लिसरीन के नुकसान से बचने के लिए खरीदने से पहले इसकी एक्सपायरी डेट चेक कर लें।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी त्वचा संक्रमण या घाव से जूझ रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका इस्तेमाल करें।
  • चेहरे और बालों पर ग्लिसरीन लगाते समय ग्लिसरीन आंखों में नहीं जाना चाहिए।
  • ग्लिसरीन के नुकसान से बचने के लिए संवेदनशील त्वचा पर ग्लिसरीन लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें।
  • अगर किसी को एलर्जी की समस्या जल्दी हो जाती है, तो वो डॉक्टर से पूछे बिना इसका इस्तेमाल न करें।
  • ग्लिसरीन लगाकर धूप में न निकलें, ग्लिसरीन साइड इफेक्ट्स से बचने का यह सही तरीका हो सकता है।

आगे है महत्वपूर्ण जानकारी

ग्लिसरीन के बेशुमार फायदे आप जान चुके हैं, अब एक बार ग्लिसरीन के नुकसान पर भी नजर डालना जरूरी है।

ग्लिसरीन के नुकसान – Side Effects of Glycerin in Hindi

सावधानीपूर्वक इस्तेमाल किए जाने पर ग्लिसरीन फायदेमंद हो सकती है। वहीं, इसके नुकसान की बात की जाए, तो इसकी संख्या कम ही है। आइए, जानते हैं इसके कुछ साइड इफेक्ट(14)।

  • त्वचा पर ग्लिसरीन का उपयोग करने से आंखों और त्वचा पर जलन हो सकती है। इसके अलावा, त्वचा पर सूजन (hypersensitivity dermatitis) जैसी समस्या भी हो सकती है।
  • अगर ग्लिसरीन का उपयोग दवाइयों के रूप में मौखिक किया जाता है, तो आपको सिरदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना और थकान महसूस हो सकती है।
  • इसका अधिक सेवन शरीर में पानी की कमी पैदा कर सकता है।
  • मौखिक रूप से इसका सेवन करने पर गैस्टेशनल ट्रेक्ट (gastrointestinal tract) में भी जलन का एहसास हो सकता है।
  • एक वैज्ञानिक अध्ययन ये पता लगाया गया है कि ग्लिसरीन के कारण पित्ती उछलने (अर्टिकारिया) का जोखिम हो सकता है (15)

इस लेख में आप ग्लिसरीन के बारे में बहुत कुछ जान चुके हैं। ग्लिसरीन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका उपयोग किसी भी प्रकार की त्वचा पर किया जा सकता है, फिर चाहे वह रूखी त्वचा हो या तैलीय। हां, संवेदनशील त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि अब आप ग्लिसरीन के नुकसान और फायदों के बारे में अच्छी तरह से जान गए होंगे। आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

आइए, अब इस विषय के संबंध में कुछ पाठकों को सवाल भी जान लेते हैं। साथ ही उनका जवाब देने का प्रयास करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या ग्लिसरीन को चेहरे पर लगाकर, रात भर के लिए छोड़ सकते हैं?

हां, अगर किसी तरह की त्वचा संबंधी समस्या नहीं है, तो ग्लिसरीन को चेहरे पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ सकते हैं।

क्या ग्लिसरीन को सीधे चेहरे पर लगाया जा सकता है?

हां, पैच टेस्ट करने के बाद ग्लिसरीन को सीधे चेहरे पर लगाया जा सकता है।

क्या ग्लिसरीन त्वचा पर खुजली पैदा सकती है?

बहुत ही कम मामलों में ग्लिसरीन से खुजली होने का जोखिम है। फिर भी अगर किसी की त्वचा संवेदनशील है, तो उसे ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लेना चाहिए। किसी प्रकार की जलन या लालिमा महसूस हो तो तुरंत त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें (1) (15)

References

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Read our editorial policy to learn more.

  1. Glycerin
    https://www.ams.usda.gov/sites/default/files/media/Glycerin%20Petition%20to%20remove%20TR%202013.pdf
  2. Glycerol and the Skin: Holistic Approach to Its Origin and Functions
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/18510666/
  3. Aging-associated alterations in epidermal function and their clinical significance
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC7138575/
  4. Glycerol and urea can be used to increase skin permeability in reduced hydration conditions
    https://www.sciencedirect.com/science/article/pii/S0928098713001607
  5. Skin Surface Glycerol Levels in Acne Vulgaris
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/148480/
  6. Moisturizers for Acne
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4025519/#:~:text=Glycerin%20is%20the%20most%20effective,a%20sticky%20feeling%20on%20skin.&text=The%20authors%20found%20that%20glycerin,in%20the%2052%20products%20analyzed.
  7. A Double-Blind Study Comparing the Effect of Glycerin and Urea on Dry, Eczematous Skin in Atopic Patients
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/12013198/
  8. Topical Therapies for Pruritus
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3139917/
  9. Glycerin-Based Hydrogel for Infection Control
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3839013/
  10. A High Glycerol-Containing Leave-On Scalp Care Treatment to Improve Dandruff
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/25134312/
  11. Essentials of Hair Care often Neglected: Hair Cleansing
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3002407/
  12. PALM-BASED ANTI-CRACKED HEEL CREAM
    http://palmoilis.mpob.gov.my/publications/TOT/TT-397.pdf
  13. A series of in vitro and human studies of a novel lip cream formulation for protecting against environmental triggers of recurrent herpes labialis
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6432897/
  14. Physiological and Performance Effects of Glycerol Hyperhydration and Rehydration
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/19941615/
  15. Contact urticaria syndrome and protein contact dermatitis caused by glycerin enema
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4810294/#:~:text=We%20report%20on%20a%20patient,to%20glycerin%20are%20very%20rare.

और पढ़े:

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख