100+ Good Morning Quotes In Hindi : सुप्रभात सुविचार | Good Morning Suvichar | गुड मॉर्निंग कोट्स

Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

एक अच्छी नींद के बाद जब सुबह उठो, तो चेहरे पर एक मुस्कान होनी चाहिए, न कि इस बात की टेंशन कि दिन में क्या-क्या करना है। अगर आप भी किसी के चेहरे पर सुबह-सुबह मुस्कान देखना चाहते हैं, तो उन्हें एक प्यारा-सा गुड मॉर्निंग कोट्स भेज सकते हैं। सुबह-सुबह प्यार भरे सुप्रभात विचार पढ़कर अगर कोई अपने दिन की शुरुआत करता है, तो उसका पूरा दिन अच्छा जा सकता है। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम 100+ गुड मॉर्निंग कोट्स लेकर आए हैं, ताकि आप अपने प्रियजनों की मुस्कुराती सुबह का कारण बन सकें।

पढ़ें विस्तार से

आइये, अब सीधे नजर डालते हैं सुप्रभात सुविचारों पर।

100+ गुड मॉर्निंग कोट्स : Good Morning Thoughts In Hindi | Good Morning Quotes In Hindi With Images | गुड मॉर्निंग स्टेटस

अब हम क्रमवार पांच भागों में गुड मॉर्निंग स्टेटस और गुड मॉर्निंग कोट्स बता रहे हैं। इनमें से जो भी गुड मॉर्निंग स्टेटस आपको अच्छे लगें, उन्हें आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं। आइये, सबसे पहले पढ़ते हैं कुछ मोटिवेशनल गुड मॉर्निंग कोट्स।   

मोटिवेशनल गुड मॉर्निंग कोट्स – Motivational Good Morning Quotes In Hindi

दिन की शुरुआत अगर सुप्रभात सुविचार से हो, तो पूरा दिन अच्छा गुजर सकता है। नीचे पढ़ें कुछ शानदार मोटिवेशनल गुड मॉर्निंग कोट्स, जिन्हें भेजकर आप अपने प्रियजनों के अंदर आत्मविश्वास पैदा कर सकते हैं। अब पढ़ें सुबह के लिए मोटिवेशनल कोट्स :

1.

Good-Morning-Suvichar-1

2.

Good-Morning-Suvichar-2

3.

solution to our problem

4.

Good-Morning-Suvichar-

5.

Good-Morning-Suvichar-5

6.

Good-Morning-Suvichar

7.

Good-Morning-Suvichar

8.

Good-Morning-Suvichar

9.

Good-Morning-Suvichar

10.

Good-Morning-Suvichar
  1. माफ करने से अतीत तो नहीं बदलता, लेकिन भविष्य सुनहरा हो जाता है। सुप्रभात।
  1.  भरोसा खुद पर रखो, तो ताकत बन जाता है और दूसरों पर रखो, तो कमजोरी बन जाता है। सुप्रभात।
  1. जीवन एक मौका है बेस्ट करने का, बेस्ट बनने का और बेस्ट पाने का। गुड मॉर्निंग।
  1. अगर भगवान ने रात को सपने सजाने के लिए दी है,
    तो दिन को उसे पूरा करने के लिए दिया है। सुप्रभात।
  1. डाली पर चिड़िया कब से चहचहा रही है,
    सागर की लहरें शोर मचा रही हैं,
    कब तक इंतजार कराओगे हमें,
    यह प्यारी-सी सुबह तुम्हें बुला रही है। सुप्रभात।
  1. जब तक इंसान अपने से न हार जाए, तब तक उसे कोई नहीं हरा सकता। सुप्रभात।
  1. कुछ लोग तो इसलिए भी सफल नहीं हो पाते, क्योंकि वह हमेशा यह सोचते हैं कि अगर हम असफल हो गए, तो लोग क्या कहेंगे। गुड मॉर्निंग।
  1. मेहनत का फल और समस्या का हल, देर से ही सही, पर मिलता जरूर है। गुड मॉर्निंग।
  1. जब हौसले बुलंद हों, तो पहाड़ भी एक मिट्टी का ढेर लगता है। गुड मॉर्निंग।
  1. शांति अंदर से आती है, इसे बाहर मत ढूंढो। सुप्रभात।
  1. कल का दिन किसने देखा है,
    आज का दिन फिर खोए क्यों,
    जिन घड़ियों में हंस सकते हैं,
    उन घड़ियों में रोए क्यों।
  1.  जो मुस्कुरा रहा है, उसे दर्द ने पाला होगा,
    जो चल रहा है, उसके पांव में छाला होगा,
    बिना संघर्ष के इंसान चमक नहीं सकता,
    जो जलते दीये की तरह, उसी के जीवन में उजाला होगा।
  1. आज तेरे लिए इस सुबह का इशारा है,
    तुझे देखता यह जहां सारा है,
    रास्तों की तलाश है तुझे मगर,
    आज फिर तुझे मंजिलों ने पुकारा है।

आगे पढ़ें

हमारे ये फनी गुड मॉर्निंग कोट्स किसी को भी गुदगुदाने के लिए काफी हैं।

फनी गुड मॉर्निंग कोट्स – Funny Good Morning Quotes In Hindi

Funny Good Morning Quotes In Hindi
Image: Shutterstock

सुबह की शुरुआत मुस्कान से हो, तो क्या बात है। अगर आप भी किसी के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते हैं, तो ये फनी गुड मॉर्निंग कोट्स बड़े काम के हैं। इन्हें शेयर करके या स्टेटस पर लगाकर खुद भी हंसे और दूसरों को भी हसाएं। अब पढ़ें सुबह के लिए फनी कोट्स

  1. जिंदगी कुछ साल के लिए लीज पर मिली है,
    रजिस्ट्री के चक्कर में न पड़ें। खुश रहें, मस्त रहें। गुड मॉर्निंग।
  1. बिंदास मुस्कुराओ क्या गम है,
    जिंदगी में टेंशन किसको कम है,
    अच्छा या बुरा, तो केवल भ्रम है,
    जिंदगी का नाम ही कभी खुशी कभी गम है। सुप्रभात।
  1. अगर कोई आपको याद नहीं कर पाता,
    तो आप ही कर लीजिए,
    रिश्ते हैं, कोई मुकाबला थोड़ी है। गुड मॉर्निंग।
  1. अजनबी-सी है यह जिंदगी,
    और वक्त की है तेज रफ्तार,
    रात इकाई,
    नींद दहाई,
    ख्वाब सैकड़ा,
    और दर्द हजार।
    फिर भी जिंदगी गुलजार। सुप्रभात।
  1. 16 से 30 तक की उम्र में जो प्यार को इग्नोर कर सकता है,
    वो दुनिया में कुछ भी कर सकता है। सुप्रभात।
  1. सुबह-सुबह व्हाट्सएप खोलो तो,
    ऐसा लगता है कि,
    जैसे किसी बाबा के आश्रम में आ गए हैं।
    इतना ज्ञान बरसता है कि मन शुद्ध हो जाता है।
    व्हाट्सएप के सभी ऋषि-मुनियों को प्रणाम। गुड मॉर्निंग।
  1. फिजा में महकती शाम हो तुम,
    प्यार का पहला जाम हो तुम,
    और क्या कहें जानम तेरे बारे में,
    खर्चे का दूसरा नाम हो तुम। गुड मॉर्निंग।
  1. यह हमारी सूर्योदय एसएमएस सेवा है,
    इसमें हम सोए हुए आलसी लोगों को जगाते हैं,
    और बाद में गुड मॉर्निंग बोलकर खुद सो जाते हैं। सुप्रभात।
  1. हम उठ गए हैं, जल्दी गुड मॉर्निंग बोल दो,
    और लाइन से बोलना धक्का-मुक्की मत करना। सुप्रभात।
  1.  हमारे टूथपेस्ट में है लौंग, तुलसी, मुलेठी, नीम और चंदन,
    पता नहीं चल रहा कि हमें टूथपेस्ट करना है कि मुंह में हवन करना है। गुड मॉर्निंग।
  1. डॉक्टर कहता है कि सुबह जल्दी उठने से उम्र बढ़ जाती है,
    मुर्गा जल्दी उठता है और शाम तक शहीद हो जाता है। सुप्रभात।
  1. आज कुछ घबराये से लगते हो,
    ठंड में कपकपाये से लगते हो,
    निखर आई है आज सूरत आपकी,
    बहुत दिनों बाद नहाए हुए लगते हो। सुप्रभात।
  1. सुबह 5 बजे उठने का एक ही फायदा है,
    फोन चार्ज में लगाकर सो जाओ,
    सुबह 8 बजे तक बैटरी फुल मिलेगी। सुप्रभात।
  1. सोचकर सोया कि सुबह उठूंगा, बनूंगा मैं इंसान महान,
    12 बजे आंख खुली, तो मां खड़ी थी बेलन तान। गुड मॉर्निंग।
  1. बड़ी बेवफा हो जाती है गालिब यह घड़ी सर्दियों में,
    5 मिनट और सोने की सोचो, तो 30 मिनट आगे बढ़ जाती है। गुड मॉर्निंग।
  1. फैन तो हमारे भी बहुत हैं,
    पर सर्दी की वजह से घरवाले चलाने नहीं देते हैं। सुप्रभात।
  1. किसको बोलूं हेलो और किसको बोलूं हाय,
    हर मर्ज की बस एक ही दवा, अदरक वाली चाय। सुप्रभात।
  1. अब सूरज की किस्मत ही देख लो,
    आता है उषा के साथ,
    रहता है किरण के साथ,
    और जाता है संध्या के साथ।
    गुड मॉर्निंग।
  1. अगर सुबह-सुबह जल्दी उठने से ताकत, बुद्धि और धन बढ़ता, तो पेपरवाला और दूधवाला सबसे ज्यादा तंदुरुस्त और अमीर व्यक्ति होते। सुप्रभात।
  1. आप चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हैं,
    जी मैं, एक बार तो लड़की तक देखने चला गया था। सुप्रभात।
  1.  गुड मॉर्निंग मैसेज भेज रही हूं,
    उठ कर फिर से सो न जाना,
    अच्छी तरह तैयार होना और,
    बाजार से हरी सब्जी ले आना।
    पढ़ते रहें

अब हम आपको कुछ इमोशनल गुड मॉर्निंग कोट्स बताते हैं।

इमोशनल गुड मॉर्निंग कोट्स – Emotional Good Morning Quotes In Hindi

Emotional Good Morning Quotes In Hindi
Image: Shutterstock

अगर आपका दिल टूटा है और आप किसी को अपने दर्द का एहसास करवाना चाहते हैं, तो हमारे ये इमोशनल गुड मॉर्निंग कोट्स मदद कर सकते हैं। आप इन्हें शेयर करें या गुड मॉर्निंग स्टेटस लगाएं, आपके दिल की आवाज उनके दिल तक जरूर पहुंचेगी। अब पढ़ें सुबह के लिए इमोशनल कोट्स :

  1.  तकदीर बदल जाती है, जब जिंदगी का हो कोई मकसद,
    वरना उम्र कट जाती है, तकदीर को इल्जाम देते देते। गुड मॉर्निंग।
  1. शब्दों को कोई स्पर्श नहीं कर सकता,
    पर शब्द सभी को स्पर्श कर जाते हैं। गुड मॉर्निंग।
  1. किनारा न मिले, तो कोई बात नहीं,
    दूसरों को डुबोकर मुझे तैरना नहीं है। सुप्रभात।
  1. भगवान कहते हैं, तू सोने से पहले सबको माफ कर,
    मैं उठने से पहले तुम्हें माफ कर दूंगा। गुड मुॉर्निंग।
  1. जो लोग दर्द को समझते हैं, वो कभी भी दर्द की वजह नहीं बनते। सुप्रभात।
  1. बहुत नम्रता चाहिए रिश्तों को निभाने के लिए,
    छल-कपट से तो सिर्फ जंग जीती जाती है। गुड मॉर्निंग।
  1. याददाश्त का कमजोर होना कोई बुरी बात नहीं है दोस्त,
    बहुत बेचैन रहते हैं वो लोग, जिन्हें हर बात याद रहती है। गुड मॉर्निंग।
  1. छिपा लूं हर सुबह तुझे अपनी बाहों में कि,
    हवा भी गुजरने की इजाजत मांगे,
    हो जाओ तुम भी इतना मदहोश मेरे इश्क में कि,
    होश भी तुम्हारा होश में आने की इजाजत मांगे। सुप्रभात।
  1. एक दर्द है, जो दिल से जाता नहीं,
    यही वजह है कि हमें तेरी याद आती नहीं,
    लो सुबह आ गई तू रात भर रुलाती रही,
    बेखुदी में यह रात भी कट जाती है। सुप्रभात।
  1. किसने कहा कि रिश्ते मुफ्त में मिलते हैं,
    मुफ्त तो हवा भी नहीं मिलती,
    एक सांस भी तब आती है,
    जब एक सांस छोड़ी जाती है। गुड मॉर्निंग।
  1. जिंदगी में एक दूसरे के जैसा होना जरूरी नहीं होता,
    एक-दूसरे के लिए होना जरूरी होता है। सुप्रभात।
  1. जो दिल का सच्चा होगा, वह झगड़ा चाहे रोज करे,
    लेकिन, कभी छोड़कर नहीं जाएगा। सुप्रभात।
  1. दिल को दिल से चुराया तुमने,
    दूर होते हुए भी अपना बनाया तुमने,
    कभी भूल नहीं पाएंगे ऐ दोस्त,
    क्योंकि इश्क करना भी सिखाया तुमने। गुड मॉर्निंग।
  1. बीत गई तारों वाली सुनहरी रात,
    याद आई फिर से वही बात,
    खुशियों से हर पल को आपकी मुलाकात,
    इसलिए, मुस्कुरा के करना दिन की शुरुआत। सुप्रभात।
  1. जरूरी नहीं कि सारे सबक किताबों से ही सीखे जाएं,
    कुछ सबक जिंदगी और रिश्ते सिखा देते हैं। गुड मॉर्निंग।
  1. जब रूह में उतर जाते हैं बेपनाह इश्क समंदर,
    लोगों की सुबह तो होती है, मगर किसी और के अंदर। गुड मॉर्निंग।
  1. जर्रे जर्रे पर खुदा की निगाहें करम हैं,
    न तुम पर ज्यादा न हम पर कम हैं। सुप्रभात।
  1. कुछ लोग मेरी जिंदगी में खुशबू की तरह हैं,
    रोज महसूस तो होते हैं पर दिखाई नहीं देते। गुड मॉर्निंग।
  1. आपकी नई सुबह इतनी सयानी हो जाए,
    दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाए,
    खुशी से इतना भर जाए आपका दिन,
    कि मुस्कुराहट भी आपकी दीवानी हो जाए।

पढ़ते रहें

अब आगे पढ़ें कुछ रोमांटिक गुड मॉर्निंग कोट्स।

रोमांटिक गुड मॉर्निंग कोट्स – Romantic Good Morning Quotes In Hindi

Romantic Good Morning Quotes In Hindi
Image: Shutterstock

यहां हमने कुछ रोमांटिक गुड मॉर्निंग कोट्स बताए हैं। आप इन्हें अपने लववन को शेयर करके या गुड मॉर्निंग स्टेटस पर लगाकर अपने दिल की बात कहें। नीचे पढ़ें सुबह के लिए रोमांटिक कोट्स :

  1. सुबह-सुबह आपको सताना अच्छा लगता है,
    सुबह-सुबह आपको जगाना अच्छा लगता है,
    जब याद आती है आपकी तो,
    आपको भी अपनी याद दिलाना अच्छा लगता है। सुप्रभात।
  1. हर पल तू महफूज रहे,
    कभी मुश्किलों से न हो तेरा सामना,
    जिंदगी तेरी खुशहाल रहे,
    बस खुदा से यही है इल्तिजा। गुड मॉर्निंग।
  1. रात की चादर में जब सूरज चढ़ जाता है,
    तब तेरे लिए मेरा प्यार और भी बढ़ जाता है। सुप्रभात।
  1. तेरी यादें, तेरी बातें, बस तेरे ही फसाने हैं,
    हां कबूल करते हैं कि हम तेरे ही दीवाने हैं। गुड मॉर्निंग।
  1. सुबह की पहली किरण बोली,
    उठ देख क्या नजारा है,
    मैंने कहा रुक, पहले मैसेज तो भेज दूं उस प्यार को,
    जो सुबह से भी प्यारा है। सुप्रभात।
  1. तेरे बिना टूट कर बिखर जाएंगे,
    तुम मिल गए, तो गुलशन की तरह खिल जाएंगे,
    तुम साथ नहीं, तो जीते जी ही मर जाएंगे,
    तुम हो साथ, तो मरकर भी जी जाएंगे। गुड मॉर्निंग।
  1. हम वो नहीं, जो तुम्हें गम में छोड़ देंगे,
    हम वो नहीं, जो तुझसे नाता तोड़ देंगे,
    हम वो हैं, जो तुम्हारी सांसें रुके तो,
    अपनी सांसें छोड़ देंगे। सुप्रभात।
  1. खुद से क्या मांगू तेरे वास्ते,
    सदा खुशियां ही हो तेरे रास्ते,
    हंसी तेरे चेहरे पर रहे इस तरह,
    खुशबू फूल से जुड़ी है जिस तरह। सुप्रभात।
  1. सुबह-सुबह सूरज का साथ हो,
    चहकते परिंदों की आवाज हो,
    एक हाथ में चाय का कप,
    और दूसरे हाथ में तेरा हाथ हो। सुप्रभात।
  1. यादों के भंवर में एक पल हमारा हो,
    खिलते चमन में एक गुल हमारा हो,
    और जब याद करें आप अपनों को,
    उस याद में एक नाम हमारा हो। गुड मॉर्निंग।
  1. दिल को चुभते हुए मौसम भी भा गए,
    जब से आप फिर मेरे नजदीक आ गए,
    मौसम बहार से मैंने कर लिया है किनारा,
    जबसे फूल ही फूल मेरे दिल में छा गए। सुप्रभात।
  1. दिल उनके लिए मचलता है,
    ठोकर खाता है फिर संभलता है,
    किसी ने इस कदर कर लिया है दिल पर कब्जा,
    अब दिल मेरा उन्हीं के लिए धड़कता है। सुप्रभात।
  1. दिल में कौन बसा है, यह राज सिर्फ मोबाइल जानता है,
    हमारी और आपकी क्या-क्या बातें होती हैं,
    हम-तुम और हमारा व्हाट्सएप जानता है। गुड मॉर्निंग।
  1. अच्छा लगता है तेरा नाम मेरे नाम के साथ,
    जैसे कोई सुबह जुड़ी हो किसी हसीं शाम के साथ। सुप्रभात।
  1. कभी यह मत सोचना कि याद नहीं करते हम,
    रात की आखिरी और सुबह की पहली सोच हो तुम। गुड मॉर्निंग।
  1. प्यारी-सी मीठी-सी नींद के बाद,
    रात के कुछ लम्हों के बाद,
    सुबह के नए सुनहरे सपनों के साथ,
    दुनिया के कुछ अपनों के साथ,
    आपको प्यारा-सा सुप्रभात, सुप्रभात।
  1. अपना हाल बताना नहीं आता हमें
    किसी को तड़पाना नहीं आता हमें,
    बस चाहते हैं, आवाज सुनना आपकी,
    मगर बहाना बात करने का आता नहीं हमें। गुड मॉर्निंग।,
  1. कब उनकी पलकों में इजहार होगा,
    दिल के किसी कोने में हमारे लिए प्यार होगा,
    गुजर रही है रात उनकी याद में,
    कभी तो उनको हमारा इंतजार होगा। सुप्रभात।
  1. इश्क के रिश्ते बड़े नाजुक होते हैं साहब,
    ऊंचा बोलने और धीमा सुनने से भी टूट जाते हैं। सुप्रभात।
  1. जाम पर जाम पीने से क्या फायदा,
    शाम को पीकर सुबह उतर जाएगी,
    जरा दो घूंट मेरा इश्क पीकर तो देख,
    तेरी सारी जिंदगी नशे में गुजर जाएगी। सुप्रभात।
  1. सुबह के चाय के कप से निकलते हुए धुएं में, आपकी तस्वीर नजर आती है,
    आपके ख्यालों में खोकर हमेशा मेरी चाय ठंडी हो जाती है। गुड मॉर्निंग।
  1. सूरज बादलों से निकल आया है,
    आसमान पर गुलाबी रंग छाया है,
    आप अब तक सो तो नहीं रहे,
    गुड मॉर्निंग कहने हमारा पैगाम आया है।
  1. कई उम्मीदें लेकर यह सुबह आई है,
    सूरज को भी अपने साथ लाई है,
    हमारी दोस्ती का यह असर तो देखो,
    आंख खुलते ही आपकी याद आई है।
  1. चांद ने बंद की लाइटिंग,
    सूरज ने शुरू की शाइनिंग,
    मुर्गे ने दी है वॉर्निंग,
    अब हो गई है गुड मॉर्निंग।
  1. सुबह-सुबह जब यह दुनिया आबाद होती है,
    दिल और दिमाग में सिर्फ आपकी याद होती है,
    महकती रहे आपकी जिंदगी सदा फूलों की तरह,
    हमारे होठों पर बस यही फरियाद होती है।
  1. आंखें खोलो और भगवान का नाम लो,
    सांस भरो और ठंडी हवा का जाम लो,
    अब जरा मोबाइल को हाथों में थाम लो,
    और हमारी ओर से एक दिलकश पैगाम लो।

पढ़ते रहें

प्यार भरे कोट्स के बाद अब अंत में पढ़ें कुछ गुड मॉर्निंग इंस्पिरेशनल कोट्स।

गुड मॉर्निंग इंस्पिरेशनल कोट्स – Good Morning Inspirational Quotes In Hindi

Good Morning Inspirational Quotes In Hindi
Image: Shutterstock

कभी-कभी सुबह उठते ही लोगों का मन उदास रहता है। ऐसे में, अगर वो कुछ प्रेरणादायक सुप्रभात विचार पढ़ लें, तो शायद उनका मन हल्का हो सकता है। इसलिए, हम आपके लिए कुछ गुड मॉर्निंग इंस्पिरेशनल कोट्स लाए हैं, जिन्हें आप स्टेटस पर लगाकर या किसी को शेयर करके उन्हें प्रेरित कर सकते हैं।

  1. सफाई देने में अपना वक्त बर्बाद मत कीजिए, लोग वही सुनते हैं, जो वो सुनना चाहते हैं। गुड मॉर्निंग।
  1. रास्ता मुश्किल लगे, तो उसे बदलो मत, अपना रास्ता खुद बना लो। सुप्रभात।
  1. सुख-सुख तो अतिथि हैं, बारी-बारी से आएंगे और चले जाएंगे,
    अगर ये नहीं आएंगे, तो हम अनुभव कहां से पाएंगे। गुड मॉर्निंग।
  1. सफलता के लिए किसी खास समय का इंतजार मत करो,
    बल्कि अपने सभी समय को खास बना लो। सुप्रभात।
  1. ख्वाहिशों को जेब में रखकर निकला करो जनाब,
    खर्चा बहुत होता है मंजिलों को पाने में। सुप्रभात।
  1. जहां आकर हमारे स्वार्थ का अंत हो जाया करता है, वहीं से हमारी इंसानियत और मानवता की शुरुआत होती है। गुड मॉर्निंग।
  1. जिंदगी में सफलता का रहस्य,
    हर आने वाले अवसर के लिए तैयार रहना है। सुप्रभात।
  1. अगर कल का दिन अच्छा था, तो अब रुको मत,
    हो सकता है कि आपकी जीत का सिलसिला अभी शुरू ही हुआ हो। गुड मॉर्निंग।
  1. उठो और देखो आसमान,
    कहो खुद से कि अभी पाना है पूरा जहां। गुड मॉर्निंग।
  1. हर सुबह आपको सलाम दे,
    हर फूल आपको मुस्कान दे,
    हम दुआ करते हैं रब से,
    नए सवेरे के साथ कामयाबी का नया आसमान दे। सुप्रभात।
  1. अपने अंदर के अहंकार को निकालकर खुद को हल्का करें, क्योंकि उड़ता वही है, जो हल्का होता   है। गुड मॉर्निंग।
  1. जिस व्यक्ति की जीवन के प्रति कम शिकायतें हैं,
    वही इस जगत में सबसे ज्यादा सुखी है। सुप्रभात।
  1. 102. हौसला और रुतबा बनाए रखो,
    अच्छे और बुरे दिन तो आते रहेंगे। सुप्रभात।
  1. कभी हार न मानने की आदत, एक दिन जीतने की आदत बन जाती है। सुप्रभात।
  1. जिंदगी में रिस्क लेने के कभी मत डरो,
    या तो जीत मिलेगी और हार भी गए, तो सीख मिलेगी। गुड मॉर्निंग।
  1. आपकी नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,
    दुखों की सारी बातें आपकी पुरानी हो जाए,
    दे जाए इतनी खुशियां,
    खुशी भी आपकी दीवानी हो जाए। सुप्रभात।
  1. न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में।
    सब्र ऐसी सवारी है, जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती। सुप्रभात।
  1. कांटों पर चलने वाला व्यक्ति मंजिल तक जल्दी पहुंच जाता है,
    क्योंकि कांटे पैरों की रफ्तार बढ़ा देते हैं। गुड मॉर्निंग।
  1. जीवन में सुख आनंद सब मिले, तो शुक्र करो,
    न मिले तो सब्र करो। गुड मॉर्निंग।
  1. जब तक मन तेरा रहेगा अहंकार में चूर,
    तब तक तुझसे सुख और शान्ति रहेंगे दूर। सुप्रभात।
  1. जो विद्यार्थी प्रश्न पूछता है, वह पांच मिनट के लिए मूर्ख होता है,
    और जो प्रश्न पूछता ही नहीं, वह जिंदगी भर के लिए मूर्ख रहता है। सुप्रभात।
  1. यकीन मानिए, रब के फैसले हमारे फैसले से बेहतर होते हैं। इसलिए सब्र रखें। गुड मॉर्निंग।
  1. किस्मत के अंधेरे से लड़ने के लिए, आत्मबल का चिराग जलाना जरूरी है। सुप्रभात।

अगर कोई अपना सुबह-सुबह प्यार भरा गुड मॉर्निंग कोट्स या मैसेज भेज दे, तो दिन बन जाता है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे लिखे गुड मॉर्निंग कोट्स या गुड मॉर्निंग स्टेटस पसंद आए होंगे। अब आप चाहें, तो इन सुप्रभात विचारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये गुड मॉर्निंग कोट्स आपके अपनों के अंदर नई ऊर्जा भरने का काम करेंगे और साथ ही रिश्ते को भी मजबूत करने में मदद करेंगे। इसी तरह कोट्स पाने के लिए जुड़े रहें स्टाइलक्रेज के साथ।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख