
चेहरे का रंग साफ करने की 15 सबसे अच्छी क्रीम – Best Skin Lightening Creams in Hindi
हर व्यक्ति अपने प्राकृतिक रंग के साथ खूबसूरत होता है। वैसे भी खूबसूरती तन से नहीं, बल्कि मन से होती है। वहीं, प्रतिस्पर्धा के इस दौर में इंसान की बाहरी खूबसूरती के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। इसलिए, बदलते वक्त के साथ खुद को ज्यादा खूबसूरत दिखाने की चाह बढ़ जाती है। साथ ही सुंदरता को लेकर हमारी सोच भी बदली है। इसके साथ ही चेहरा साफ करने की क्रीम का नाम भी फेमस होता गया है। इसी वजह से आजकल कई बड़ी कॉस्मेटिक कंपनियां जल्द फेस ग्लो क्रीम बनाने और बेचने लगी हैं। बाजार में चेहरा साफ करने वाली क्रीम के इतने ज्यादा विकल्प मौजूद हैं कि कई बार सही ब्रांड की क्रीम चुनना मुश्किल हो जाता है। आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए इस लेख में हम रंग साफ करने की 15 सबसे अच्छी क्रीम के नाम बता रहे हैं।
आइए शुरू करें लेख
लेख के पहले भाग में आप जानेंगे चेहरा साफ करने की क्रीम का नाम और उनके कुछ गुण व अवगुण।
विषय सूची
रंग साफ करने की बेस्ट क्रीम के नाम
1. लैक्मे परफेक्ट रेडियन्स फेयरनेस डे क्रीम
लैक्मे कॉस्मेटिक की दुनिया का एक पुराना और भरोसेमंद ब्रांड है। इस कंपनी की बनाई सनस्क्रीन और कोल्ड क्रीम अच्छी मानी जाती हैं। लैक्मे परफेक्ट रेडियन्स फेयरनेस डे क्रीम के साथ इस कंपनी के कामयाब प्रोडक्ट की लिस्ट में एक नई क्रीम जुड़ गई है। यह क्रीम चेहरे की चमक बढ़ाने के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी कम कर सकती है। इसमें मौजूद सनस्क्रीन के गुण त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचा सकते हैं। लक्मे डे क्रीम के फायदे कई और भी हैं, जिसकी जानकारी हम नीचे दे रहे हैं।
गुण :
- त्वचा की रंगत को निखारती है।
- चेहरे के लिए मॉइस्चराइजर के रूप में उपयोग की जा सकती है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
- हर मौसम में उपयोग कर सकते हैं।
- इसे रोज लगाया जा सकता है।
अवगुण :
- इस क्रीम से चेहरे को मिलने वाला ग्लो कुछ देर तक ही रहता है।
- इसे ज्यादा मात्रा में लगाने पर चेहरे पर सफेद परत जैसी दिखाई देने लगती है।
2. बायोटीक बायो कोकोनट व्हाइटनिंग और ब्राइटनिंग क्रीम
अगली बार कोई आपसे कहे कि चेहरा साफ करने वाली क्रीम का नाम बताइए, तो आप उन्हें बायोटीक बायो कोकोनट व्हाइटनिंग और ब्राइटनिंग क्रीम के बारे में बता सकते हैं। यह क्रीम त्वचा का रंग गहरा करने वाले कंपाउंड मेलेनिन का असर कम करती है, जिससे चेहरे की रंगत साफ करने में मदद मिल सकती है। वहीं, निर्माता कंपनी के अनुसार यह रंग साफ करने के साथ-साथ उसे निखारने में भी मदद कर सकती है।
गुण :
- हानिकारक केमिकल से मुक्त है।
- कंपनी के दावे के अनुसार रंगत को निखार सकती है।
- त्वचा को हाइड्रेट कर सकती है।
- इसकी भीनी महक सभी को पसंद आती है।
- बजट फ्रेंडली है।
- ट्रैवल फ्रेंडली है।
- इसे किसी भी प्रकार की त्वचा वाले लोग इस्तेमाल कर सकते हैं।
अवगुण :
- ऑयली त्वचा के लिए उपयोगी नहीं है।
- गर्मियों और ह्यूमिड मौसम में अधिक पसीने का कारण बन सकती है।
3. लॉरियल पेरिस स्किन परफेक्ट 20+ एंटी-इंफेक्शन + व्हाइटनिंग क्रीम
लॉरियल पेरिस को कॉस्मेटिक का भरोसेमंद ब्रांड माना गया है। यह एक डे क्रीम है, जिसका उपयोग त्वचा का रंग निखारने के लिए किया जा सकता है। बताया जाता है कि इस क्रीम में विटामिन-बी3, विटामिन-सी और विटामिन-ई पाए जाते हैं, जिन्हें त्वचा के लिए लाभदायक माना गया हैं। वहीं, इस कंपनी का दावा यह भी है कि इस प्रोडक्ट के परिणाम एक महीने में दिखना शुरू हो जाते हैं।
गुण :
- यह क्रीम सूरज की यूवी किरणों के प्रभाव से बचाती है।
- त्वचा के अंदर आसानी से समा जाती है।
- नॉन-स्टिकी फॉर्मूला से बनी है।
- लाइट वेट है।
- ट्यूब पैकेजिंग के कारण ट्रैवल फ्रेंडली है।
- त्वचा को मॉइस्चराइज करती है।
- पूरे चेहरे के लिए थोड़ी-सी मात्रा ही काफी होती है।
- महक अच्छी है।
- बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे महीन रेखाओं का दिखना कम करती है।
- त्वचा पर अतिरिक्त तेल और एक्ने को नियंत्रित कर सकती है।
अवगुण :
- गर्मियों में पसीने का कारण बन सकती है।
- थोड़ी महंगी है।
4. लोटस हर्बल वाइटग्लो स्किन वाइटनिंग एंड ब्राइटनिंग जेल क्रीम
लोटस को कॉस्मेटिक की एक हर्बल कंपनी माना जाता है। कंपनी की इस क्रीम में चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के कई गुण छिपे हैं। इसमें मौजूद फलों की खूबियां चेहरे की रंगत में निखार लाती हैं। साथ ही इसमें सन प्रोटेक्शन फोर्स-25 होता है, जिस कारण यह त्वचा के लिए सनस्क्रीन की तरह भी काम करती है। वहीं, लोटस हर्बल क्रीम के फायदे त्वचा को टोन करके उसे आकर्षक भी बना सकते हैं। लोटस हर्बल व्हाइट ग्लो क्रीम के फायदे और भी हैं, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।
गुण :
- इस क्रीम में मौजूद एसपीएफ-25 आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचा सकता है।
- गर्मी के दिनों में इस्तेमाल करने के लिए यह अच्छी क्रीम है।
- यह क्रीम काफी हल्की होती है और त्वचा पर आसानी से फैल सकती है।
- यह क्रीम चिपचिपी नहीं होती है और यह आसानी से त्वचा के रंग के साथ घुल-मिल जाती है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए हर मौसम में काम करती है।
अवगुण :
- इस क्रीम में पैराबेन नाम का हानिकारक केमिकल होता है।
- इसकी पैकेजिंग उतनी अच्छी नहीं है।
- लोटस वाइट ग्लो क्रीम के फायदे धीरे-धीरे असर दिखाते हैं।
5. वाओ स्किन साइंस फेयरनेस क्रीम
केसर, शहतूत और मुलेठी के गुणों से भरपूर यह फेस ग्लो क्रीम चेहरे का रूप निखारने में सहायक हो सकती है। कंपनी का दावा है कि यह त्वचा का रंग साफ करने के साथ ही बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने और दाग-धब्बों का दिखना भी हल्का कर सकती है। वहीं, इसमें मौजूद एसपीएफ 20पीए++, बेहतरीन सनस्क्रीन होने के कारण त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाने में मदद कर सकता है। अगर कोई आपसे पूछे कि चेहरा साफ करने वाली क्रीम का नाम बताइए, तो आप वाओ स्किन साइंस फेयरनेस क्रीम का नाम ले सकते हैं।
गुण :
- यह क्रीम हानिकारक केमिकल जैसे पैराबेंस व सल्फेट से मुक्त है।
- इसे बनाने में किसी मिनरल ऑयल का उपयोग नहीं किया गया है।
- पंप जार में आती है, जिस कारण यह हाइजीनिक है।
- इसका उपयोग सभी तरह की त्वचा के लिए किया जा सकता है।
- हाइड्रेटिंग है।
- त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाती है।
अवगुण :
- अन्य क्रीम के मुकाबले थाेड़ी महंगी है।
6. ओले नैचुरल वाइट इंस्टेंट ग्लोइंग फेयरनेस क्रीम
किसी के चेहरा साफ करने की क्रीम का नाम पूछने पर आप ओले नैचुरल वाइट इंस्टेंट ग्लोइंग फेयरनेस क्रीम के बारे में बता सकते हैं। यह क्रीम नियासिन, प्रो विटामिन-बी5 और विटामिन-ई से युक्त होने के कारण त्वचा के लिए एक बेहतरीन प्रोडक्ट साबित हो सकती है। वहीं, इसमें वाइटनिंग फॉर्मूला भी पाया जाता है, जो त्वचा की रंगत में निखार लाने और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद कर सकता है।
गुण :
- यह क्रीम स्किन टोन को एक समान कर सकती है।
- त्वचा को नम बनाए रख सकती है।
- सूरज की हानिकारक किरणों से बचा सकती है।
- यह लाइट वेट है।
- त्वचा को चिपचिपा नहीं करती है।
- मैट फिनिश है।
- खुशबू अच्छी है।
- ट्रैवल फ्रेंडली है।
अवगुण :
- यह क्रीम थोड़ी महंगी है।
- रंगत निखारने में समय लेती है।
7. हिमालया हर्बल क्लियर कॉम्प्लेक्शन डे क्रीम
बेस्ट फेयरनेस क्रीम की हमारी इस लिस्ट में अगला नाम है हिमालया क्लियर कॉम्प्लेक्शन डे क्रीम का। इस क्रीम में मुलेठी और वाइट डेमर नाम के दो खास तत्व पाए जाते हैं। बताया जाता है कि मुलेठी त्वचा का रंग साफ करने में मदद कर सकती है। वहीं, वाइट डेमर एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण पिगमेंटेशन व डार्क स्पॉट्स को हल्के करने और त्वचा की रंगत को समान बनाए रखने में मदद कर सकती है। इस क्रीम को संवेदनशील त्वचा के लिए सनस्क्रीन की तरह भी उपयोग किया जा सकता है।
गुण :
- यह क्रीम लाइट वेट है।
- नॉन-ग्रीसी है।
- त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकती है।
- सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचा सकती है।
- महंगी नहीं है।
अवगुण :
- हिमालय फेयरनेस क्रीम के फायदे नजर आने में समय लग सकता है।
- गिलास पैकेजिंग के कारण ट्रैवल फ्रेंडली नहीं है।
अंत तक पढ़े लेख
8. न्यूट्रोजीना फाइन फेयरनेस क्रीम
न्यूट्रोजीना की फेयरनेस क्रीम भी चेहरा साफ करने वाली क्रीम का एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस क्रीम में हेल्दी वाइट कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जो मेलेनिन (त्वचा को गहरा रंग देने वाला शरीर में मौजूद कंपाउंड) को नियंत्रित करता है, जिससे त्वचा का रंग साफ करने में मदद मिल सकती है। वहीं, कंपनी का क्लेम है कि यह क्रीम पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को भी कम कर सकती है।
गुण :
- यह क्रीम त्वचा विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित है।
- इसका उपयोग रोज मॉइस्चराइजर के रूप में किया जा सकता है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।
- महिलाएं और पुरुष, दोनों उपयोग कर सकते हैं।
- एसपीएफ 20 से युक्त है यानी सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद कर सकती है।
- एंटीएजिंग क्रीम की तरह भी काम कर सकती है।
अवगुण :
- यह क्रीम थोड़ी महंगी है।
9. फेयर एंड लवली एडवांस्ड मल्टी-विटामिन डेली फेयरनेस एक्सपर्ट
चेहरा साफ करने वाली क्रीम में अगला नाम भारत की लोकप्रिय फेयर एंड लवली की फेयरनेस क्रीम का है। शहरों के साथ-साथ गांव-देहात में भी फेयर एंड लवली की क्रीम का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। बदलते वक्त के साथ फेयर एंड लवली ने अपनी फेयरनेस क्रीम की रेंज का भी विस्तार किया है। फेयर एंड लवली की यह नई क्रीम चेहरे की रंगत में सुधार लाती है और त्वचा पर मौजूद डार्क सर्कल को कम करने के साथ-साथ सन टैन से छुटकारा पाने में मदद कर सकती है।
गुण :
- यह क्रीम चेहरे से काले धब्बों को मिटाने में मदद कर सकती है।
- दूसरे ब्रांड के मुकाबले यह क्रीम सस्ती है।
- इस क्रीम की खुशबू भी अच्छी है।
- त्वचा पर हाई डेफिनेशन ग्लो दे सकती है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट काले घेरों का दिखना कम कर सकते हैं।
- तीन गुना बेहतर सन प्रोटेक्शन दे सकती है।
अवगुण :
- क्रीम का असर होने में वक्त लग सकता है।
- तैलीय त्वचा वाले लोग इस क्रीम का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
10. पॉन्ड्स व्हाइट ब्यूटी एंटी स्पॉट फेयरनेस एसपीएफ 15 डे क्रीम
पॉन्ड्स व्हाइट ब्यूटी एंटी स्पॉट फेयरनेस क्रीम चेहरे की रंगत को साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाली एक लोकप्रिय क्रीम है। पॉन्ड्स की यह क्रीम हर तरह की त्वचा में मेलानिन को बनने से रोक सकती है। वहीं, पॉन्ड्स वाइट ब्यूटी क्रीम के फायदे दाग-धब्बों को कम करने में भी मिल सकते हैं। यह क्रीम त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचा सकती है।
गुण :
- यह क्रीम लाइट वेट है।
- यह क्रीम त्वचा पर बिल्कुल भी चिपचिपी नहीं है।
- यह क्रीम एसपीएफ 15 से युक्त है, जिस कारण यह सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा कर सकती है।
- त्वचा को मॉइस्चराइज भी करती है।
- महंगी नहीं है।
अवगुण :
- ढक्कन ठीक से बंद नहीं करने पर यह क्रीम सूख सकती है।
- इसकी पैकिंग आकर्षक नहीं है।
11. गार्नियर स्किन नैचुरल वाइट कम्पलीट मल्टी एक्शन फेयरनेस क्रीम
नींबू के गुणों से भरपूर गार्नियर की यह क्रीम त्वचा पर निखार लाने में मदद कर सकती है। वहीं, बताया जाता है कि इसमें मौजूद विटामिन-सी त्वचा की चमक को बढ़ाता है, जिससे चेहरा खिला-खिला नजर आता है। निर्माता कंपनी के अनुसार यह क्रीम एक हफ्ते में चेहरे के दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिला सकती है और त्वचा को बेदाग व आकर्षक बना सकती है।
गुण :
- दाग-धब्बों को मिटाकर चेहरे पर निखार लाती है।
- त्वचा में नमी के जरूरी स्तर को बनाए रखती है।
- इसमें मौजूद एसपीएफ-25 सूरज की हानिकारक किरणों से चेहरे को बचाता है।
- लाइट वेट और नॉन-ग्रीसी है।
- महंगी नहीं है।
अवगुण :
- असर दिखने में समय लगता है।
- दाग-धब्बों को पूरी तरह गायब नहीं करती।
12. वीएलसीसी स्निग्धा स्किन व्हाइटनिंग डे क्रीम
वीएलसीसी कॉस्मेटिक का एक प्राकृतिक ब्रांड है। चेहरा साफ करने वाली क्रीम में वीएलसीसी की इस फेयरनेस क्रीम का नाम भी आता है। इसमें मुलेठी और शहतूत के अर्क पाए जाते हैं, जो त्वचा को निखरा हुआ और खूबसूरत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
गुण :
- प्राकृर्तिक प्रोडक्ट है।
- दाग-धब्बों के निशान को हल्का कर सकती है।
- ड्राई और कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए प्रभावी है।
- बजट में है।
- एसपीएफ 25 से युक्त है।
अवगुण :
- थोड़ी-सी चिपचिपी है।
- ऑयली त्वचा के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं है।
13. ओले वाइट रेडियन्स एडवांस्ड फेयरनेस ब्राइटनिंग इंटेंसिव क्रीम
ओले ब्रांड के पर्सनल केयर प्रोडक्ट आजकल तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। चेहरे की खूबसूरती में निखार लाने के लिहाज से ओले वाइट रेडियन्स एडवांस्ड फेयरनेस ब्राइटनिंग इंटेंसिव क्रीम भी एक अच्छी और असरदार क्रीम है। इसे बनाने वाली कंपनी का कहना है कि इस क्रीम में एसपीएफ-24 है, जो आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। इस कारण इसका उपयोग ड्राई स्किन के लिए सनस्क्रीन के तरह भी किया जा सकता है। वहीं, यह क्रीम चेहरे पर चमक लाती है और इसका असर देर तक नजर आता है। इतना ही नहीं, ये क्रीम चेहरे के दाग-धब्बों को भी काफी हद तक कम कर सकती है।
गुण :
- कंपनी के दावे के अनुसार यह त्वचा की रंगत निखार सकती है।
- लंबे समय तक चेहरे पर टिकी रह सकती है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए इसे उपयोग कर सकते हैं।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रदूषण से होने वाली हानि से बचा सकता है।
- यह क्रीम चेहरे पर काले धब्बे बनने से रोकती है और रंग साफ करती है।
अवगुण :
- इसमें प्राकृतिक तत्व न के बराबर हैं।
- गर्मी के दिनों में यह क्रीम त्वचा को चिपचिपा बना सकती है।
14. रेवलॉन टच एंड ग्लो एडवांस्ड फेयरनेस क्रीम
चेहरा साफ करने की क्रीम का नाम पूछे जाने पर एक नाम रेवलॉन टच एंड ग्लो एडवांस्ड फेयरनेस क्रीम का भी लिया जा सकता है। बताया जाता है कि यह क्रीम विटामिन-सी, विटामिन-बी और विटामिन-ई से युक्त है, जो त्वचा को अंदर से साफ कर रंगत को निखारने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, निर्माता कंपनी के हिसाब से इस क्रीम का रोज उपयोग करने से इसमें मौजूद शहद के कारण त्वचा कोमल, मुलायम और खूबसूरत भी बनी रह सकती है।
गुण :
- सनस्क्रीन का काम भी करती है।
- त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकती है।
- लाइट वेट और नॉन-स्टिकी है।
- महंगी नहीं है।
- ट्रैवल फ्रेंडली है।
अवगुण :
- ड्राई स्किन को ठीक से नम नहीं कर पाती।
- महक तेज है, जो शायद कुछ लोगों को पसंद न आए।
- रंगत निखारने में समय लेती है।
15. जोवीज सैफरन बियरबेरी फेयरनेस क्रीम
चेहरा साफ करने की क्रीम की इस लिस्ट में आखिरी नाम जोवीज सैफरन बेयरबेरी फेयरनेस क्रीम का है। इस बेहतरीन क्रीम में केसर और बियरबेरी के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के रंग को साफ करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, कंपनी के अनुसार यह मेलेनिन को भी कम करने में मदद कर सकती है, जिससे त्वचा का रंग हल्का होता है।
गुण :
- यह क्रीम त्वचा के लिए लाइटवेट है।
- त्वचा की रंगत को एक समान कर सकती है।
- दाग-धब्बों के निशान को हल्का कर सकती है।
- ट्रैवल फ्रेंडली है।
- महंगा नहीं है।
अवगुण :
- एसपीएफ युक्त नहीं है।
- त्वचा में अवशोषित होने में समय लेती है।
16. प्लम ई-ल्युमिनेंस मॉइस्चराइजिंग क्रीम
अगर ग्लोइंग स्किन क्रीम की बात की जाए, तो यहां प्लम इ-ल्युमिनेंस मॉइस्चराइजिंग क्रीम का नाम भी शामिल है। प्लम एक प्रसिद्ध कॉस्मेटिक ब्रांड है, जिसके कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट मार्केट में उपलब्ध हैं। उन्हीं में से एक है यह ग्लोइंग स्किन क्रीम। यह हल्का मॉइस्चराइजर है, जो आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाता है। कंपनी का दावा है कि यह 100% वेगन क्रीम है और यह त्वचा पर सौम्य है। इसमें मौजूद हाइड्रेटिंग गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकते हैं।
गुण:
- यह महिला और पुरुष दोनों के लिए है।
- यह सामान्य से रूखी त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- इसमें विटामिन-ई मौजूद है।
- यह जोजोबा ऑयल व कोकम बटर जैसे प्राकृतिक तत्वों से बना है।
- यह त्वचा को पोषण प्रदान कर सकता है।
- इस प्रोडक्ट का टेस्ट जानवरों पर नहीं किया गया है और यह क्रुएल्टी फ्री है।
- इसमें पैराबेन व एसएलएस जैसे हानिकारक केमिकल नहीं है।
- इसकी सुगंध मनमोहक है।
अवगुण:
- इसमें एसपीएफ नहीं है।
- इसकी पैकेजिंग ट्रैवेल फ्रेंडली नहीं है।
- अन्य क्रीम की तुलना में यह थोड़ी महंगी है।
17. लॉरियल पेरिस वाइट परफेक्ट डे क्रीम
हमारे इस लिस्ट में एक बार फिर से लॉरियल ने अपनी जगह बना ली है। यह क्रीम त्वचा की रंगत को निखारने में सहायक हो सकती है। लॉरियल पेरिस जैसे भरोसेमंद ब्रांड द्वारा निर्मित यह क्रीम रूखी त्वचा के लिए उपयुक्त है। इसमें मौजूद कुछ खास तत्व, त्वचा में मेलेनिन उत्पादन को नियंत्रित कर सकते हैं। यह क्रीम त्वचा की रंगत को निखारने में उपयोगी हो सकती है।
गुण:
- यह एंटी-स्पॉट क्रीम है, जिससे दाग-धब्बे कम हो सकते हैं।
- इसमें एसपीएफ है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचा सकता है।
- यह मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का अनोखा कॉम्बिनेशन है।
- त्वचा ग्लोइंग हो सकती है।
- यह क्रीम त्वचा को नमी प्रदान करती है।
अवगुण:
- कुछ लोगों को इस क्रीम की खुशबू तेज लग सकती है।
- इस क्रीम का असर होने में वक्त लग सकता है।
जारी रखें लेख पढ़ना
आगे आप जानेंगे कि त्वचा का रंग साफ करने वाली क्रीम का चयन कैसे करें।
रंग साफ करने के लिए फेस क्रीम कैसे चुनें?
बेस्ट फेयरनेस क्रीम के सबसे अच्छे ब्रांड्स जानने के बारे अब हम पता करते हैं कि सबसे अच्छे क्रीम का चयन कैसे किया जा सकता है :
- फेस ग्लो क्रीम खरीदने से पहले देखिए कि वह आपकी त्वचा के प्रकार के अनुसार हो। जैसे ऑयली त्वचा के लिए उसमें हमेशा ऑयल कंट्रोल गुण हो। वहीं, अगर आपकी त्वचा ड्राई हो, तो अधिक नमी प्रदान करने वाली क्रीम का चयन करें। नॉर्मल और कॉम्बिनेशन त्वचा वालों को भी मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाने की सलाह दी जाती है।
- चेहरा साफ करने की क्रीम का नाम देखने के बाद उसकी सामग्रियों को भी पढ़ें। हमेशा ऐसे प्रोडक्ट का चयन करें, जिसमें कम से कम केमिकल का उपयोग किया गया हो।
- चेहरा साफ करने की क्रीम लाइटवेट और नॉन-ग्रीसी होनी चाहिए। इनका फायदा यह है कि इन्हें हर मौसम में उपयोग किया जा सकता है।
- चेहरा साफ करने वाली क्रीम के लिए जरूरी है कि उसमें मॉइस्चराइजिंग गुण भी हो। ऐसा न होने से आपको अलग से मॉइस्चराइजर लेने की जरूरत पड़ेगी।
- ध्यान रखें कि चेहरा साफ करने वाला क्रीम यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) द्वारा सर्टिफाइड हो। इनके द्वारा सर्टिफाइड उत्पाद उपयोग के लिए सुरक्षित माने जाते हैं।
- चेहरा साफ करने की क्रीम खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा प्रोडक्ट को भरोसेमंद सेलर से खरीदें, ताकि नकली उत्पाद न मिले।
अंत तक पढ़ें लेख
चेहरा साफ करने की क्रीम के नाम जानने के बाद आगे पढ़ें उसके उपयोग से जुड़ी कुछ बातें।
रंग साफ करने की क्रीम इस्तेमाल करने के लिए टिप्स – Tips for Using Skin Lightening Creams in Hindi
- आमतौर पर किसी भी फेस ग्लो क्रीम को दिन में दो बार लगाया जा सकता है। इसे एक बार सुबह और एक बार शाम को चेहरे पर लगाने की सलाह दी जाती है।
- अगर आप मेकअप लगाती हैं, तो कोई भी फेयरनेस क्रीम लगाने से पहले अपना मेकअप हटाना न भूलें। मेकअप को अच्छी तरह से हटाने के लिए मेकअप रीमूवर या क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल करें। इसके बाद साफ पानी से अपना चेहरा जरूर धोएं।
- अगर आपने मेकअप नहीं किया है, तब भी फेयरनेस क्रीम लगाने से पहले आपको अपना चेहरा अच्छी तरह से धोना चाहिए।
- चेहरा धोने के बाद उसे पोंछने के लिए हमेशा साफ तौलिए का इस्तेमाल करें।
- उंगली पर क्रीम की उचित मात्रा लेकर, अपने पूरे चेहरे पर क्रीम को बिंदी की तरह लगाएं। इसके बाद क्रीम को धीरे-धीरे अपने हाथों से चेहरे की त्वचा पर फैलाते हुए मिलाएं। चेहरे को जोर से न रगड़ें। इससे चेहरे पर जलन हो सकती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि क्रीम आपकी आंखों में न जाए।
- फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल बुरा नहीं है, लेकिन किसी भी दूसरी कॉस्मेटिक चीजों की तरह ही फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल भी सीमित मात्रा में करना चाहिए। अपने चेहरे की रंगत सुधारने के लिए हमें पूरी तरह से फेयरनेस क्रीम पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। हम अपनी जीवनशैली और खान-पान की आदतों में बदलाव करके भी अपने रूप-रंग को निखार सकते हैं। इसलिए, अपनी जीवनशैली में व्यायाम और खान-पान में पौष्टिक आहार को शामिल करना न भूलें।
इस लेख में आपने बेस्ट फेयरनेस क्रीम के नाम और उनके गुण व अवगुण के बारे में विस्तार से जाना। दोस्तों, चेहरा साफ करने की क्रीम का इस्तेमाल बुरा नहीं है, लेकिन किसी भी दूसरी कॉस्मेटिक चीज की तरह ही इसका इस्तेमाल भी सीमित मात्रा में करना चाहिए। वहीं, इनके उपयोग से पहले कुछ अन्य बातों को ध्यान में रखना भी जरूरी है, जिनके बारे में हमने लेख में बताया है। हम आशा करते हैं कि यह सारी जानकारी आपके लिए लाभदायक रही होगी। अब अगर कोई आपसे कहे कि चेहरा साफ करने वाली क्रीम का नाम बताइए, तो आप उन्हें लेख में बताई गई विभिन्न क्रीम और उनकी विशेषताओं के बारे में बता सकते हैं।

Latest posts by Soumya Vyas (see all)
- ओरेगेनो के 14 फायदे, उपयोग और नुकसान – Oregano Benefits and Side Effects in Hindi - March 18, 2021
- तिलापिया मछली के फायदे और नुकसान – Tilapia Fish Benefits and Side Effects in Hindi - March 18, 2021
- अखरोट के तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान – Walnut Oil Benefits, Uses and Side Effects in Hindi - March 14, 2021
- फटे होंठों के लिए 10 घरेलू उपाय – Home Remedies for Cracked Lips in Hindi - March 12, 2021
- फूड पाइजनिंग के कारण, लक्षण, इलाज और घरेलू उपाय- Food Poisoning Symptoms and Home Remedies in Hindi - February 22, 2021
