
हैप्पी होली 2020 – Holi Wishes, Quotes and Messages in hindi
कहते हैं कि रंगों का त्योहार होली हर किसी को अपने रंग में रंग लेता है। फिर चाहे वो किसी भी उम्र का क्यों न हो। होली के इस पर्व पर सभी एक दूसरे को होली की शायरी और होली मुबारक के संदेश भी भेजते हैं। अगर आप वही पुराने और घिसे-पिटे मैसेज भेजकर बोर हो चुके हैं, तो हम आपके लिए कुछ नया लेकर आए हैं। यहां हम शुभकामनाएं और प्रेम व्यक्त करने के लिए कुछ खास होली के मैसेज दे रहे हैं। ये न सिर्फ होली के रंगों को और गाढ़ा कर देंगे, बल्कि मित्रों, परिवार के सदस्यों और परिचितों को होली की शुभकामनाएं देनें व आपकी भावनाओं को व्यक्त करने में मदद करेंगे।
आइए, अब पढ़ते हैं रंग-बिरंगे, चटपटे और मजेदार होली के मैसेज व शायरी।
विषय सूची
हैप्पी होली शायरी – Happy Holi Wishes in Hindi
- बड़ों का आशीष मिले, मिले छोटों का प्यार,
स्वादिष्ट मिठाई हो और हो रंगों की फुहार,
बेरंग दुनिया को आओ रंगीन कर दें,
नए सपनों को लेकर आए होली का त्योहार।
आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं।
- खुशियों और प्यार से भरा हो आपका जीवन,
उन्नती की ओर बढ़े आपका हर दिन,
गिले और शिकवे भुलाकर रंंग जाओ प्रेम रंग में,
आनंद और मस्ती लेकर आए होली का दिन।
हैप्पी होली
- मक्की की रोटी, नींबू की आचार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको, होली का तोहार।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- निकलो गलियों में बना कर टोली,भिगा दो आज हर एक की झोली,
कोई मुस्कुरा दे, तो उसे गले लगा लो,
वरना निकल लो लगा के रंग कह के हैप्पी होली।
होली की शुभकामनाएं।
- खुशियां हों ढेरों, मस्ती कभी कम न हो।
दोस्ती का सुरूर रहे, जिंदगी में कोई गम न हो।
प्यार हो, आनंद हो और हो रंगों की फुहार,
शौहरत लेकर आए यह होली की बहार।
हैप्पी होली।
- रंग हो प्यार का भरो पिचकारी,
स्नेह में रंगी हो दुनिया ये सारी,
नफरत न हो, हो प्यार की बोली,
आपको मुबारक हो सौहार्द की होली।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- इस होली आपके कुछ नए अरमान हों,
इस होली आपकी एक अलग पहचान हो।
आगे बढ़ो हर मुसीबत को पीछे छोड़ कर,
इस होली आपकी एक अलग ही शान हो।
होली की शुभकामनाएं।
- आपका जीवन खुशियों के रंग से रंग जाए,
जिंदगी में आपके कोई गम न आए,
उम्मीद और विश्वास को कभी छोड़ना मत,
आपकी मेहनत आपको नई ऊंचाई तक पहुंचाए।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- होली रंगों और खुशियों का त्योहार है,
बढ़ों का स्नेह और मिलता छोटों का प्यार है,
दुश्मन भी लग जाते हैं गले होली पर,
हर तरफ फैली हैं खुशियों और अपनों का दुलार है।
हैप्पी होली।
- मन के भेदों को मिटाने का सार है होली,
दुश्मनों को गले लगाने का त्योहार है होली ,
भुला दो होली पर सारे शिकवे और गिले,
सौहार्द और प्रेम का संसार है होली।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- इस होली हर रंग का आनंद लें,
दुश्मनी भुलाकर दुश्मन को भी रंग दें,
हर खुशी मिलेगी तुमको यह इच्छा है हमारी,
हमेशा मुस्कुराते रहो कभी खुशी कम न हो तुम्हारी।
होली की शुभकामनाएं।
- क्या तुमको हमारी पहली होली याद है?
जिस दिन तुमने मेरी जिंदगी को खुशियों के रंग में रंग दिया था।
मैं कभी नहीं भूल सकता उस दिन को,
तुमने मुझे तब पहले प्यार का एहसास दिया था।
हैप्पी होली।
- आप इस होली में अपने सपनों को रंगीन तो करो,छाेड़ कर सभी निराशाओं को खुद पर यकीन तो करो।
होली पर अपने आप को रंगने से रोकना मत,
मिलेगी सारी खुशियां गम को भुलाकर खुद को हसीन तो करो।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- होली के मौके पर सब दुख-दर्द धुल जाएं,
आपका यह दामन खुशियों से भर जाए।
काश बेरंग-सी जिंदगी को तुम रंगों से भर दो,
होली के रंगों में तेरी यह दुनिया भी रंग जाए।
हैप्पी होली।
- जब भी होली आती है मुझे तेरी याद सताती है,
खुशी भी होती और आंख भी भर आती है,
त्योहार के सभी रंगों के साथ तेरा होना भी जरूरी है,
होली के रंगों और गुलाल के साथ तेरा प्यार भी जरूरी है।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- छोटों का प्यार और पिचकारी की धार,
बड़ों का आशीष और गुलाल की बौछार,
आ जाते हैं पास जो दूर चले जाते हैं,
यही तो है यारों होली का त्योहार
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- होली में सूखे रंगों से अपने जीवन को रंग दें।
भूलें दूसरों की बुराई को और असहायों का संग दें।
खुशी और ज्यादा हो जाएगी आपकी,
जब दुश्मन को भी दोस्ती के रंग में रंग दें।
हैप्पी होली।
- जीवन में मौजूद नकारात्मकता और नफरत को जलाएं।
सकारात्मकता और प्यार को जीवन में लाएं।
यह होली अपनों के जीवंत रंगों के साथ मनाएं।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- जिस प्रकार इंद्रधनुष के रंग बादलों को रंगीन कर देते हैं,
वैसे ही आप मेरे जीवन में खुशियों के रंगों का कारण हैं।
हैप्पी होली।
- भूल जाओ नफरत को भरो पिचकारी,
प्यार के रंग में रंग दो दुनिया ये सारी,
रंगों को नहीं मालूम कोई मजहब और बोली,
रंज-ओ-गम भुलाकर मनाओ खुशियों भरी होली।
होली की शुभकामनाएं।
- होली प्यार और सौहार्द के सबसे खूबसूरत एहसास मनाने का समय है।
आइए, प्यार के इस रंगीन पानी में डुबकी लगाते हैं। होली मनाते हैं।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- होली उन लोगों के आसपास खुशहाली का माहौल लाती है,
जो अपने जीवन में आत्मविश्वास और अच्छे कामों से जुड़े होते हैं।
इसलिए, खुशियों के रंगों से नकारात्मक जीवन को सकारात्मक बनाएं।
हैप्पी होली।
- होली के रंग बेरंग दुनिया को रंगीन कर देते हैं,
नफरत से भरी दुनिया को स्नेह और सौहार्द से भर देते हैं,
काश इस होली हो जाएं पूरी मुरादें सब की,
इस दुआ के साथ हर किसी को रंग देते हैं।
होली की शुभकामनाएं।
- होली खुशी के रंगों के साथ रंग जाने का समय है।
यह प्यार और स्नेह के रंग में भीग जाने का समय है।
इसलिए, आइए प्रेम और सौहार्द को आगे बढ़ाते हैं,
होली मनाते हैं।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- ज्यादा खुशियां, दुख हों कम,
ज्यादा प्यार, नफरत हो कम,
खुशियों की होली, प्यार का रंग,
रंगों की दुनिया में आबाद रहो तुम।
हैप्पी होली।
- प्यार के लिए लाल, समृद्धि के लिए हरा, सफलता के लिए नारंगी और खुशी के लिए गुलाबी। भगवान आपको और आपके परिवार को सभी प्यारे रंगों का आशीर्वाद दें।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- धूम से मनाओ होली का त्योहार,
पिचकारी से बरसे अपनों का प्यार,
सभी से गले मिलाे और खुशियां बांटो,
रंग और गुलाल लेकर हो जाओ तैयार।
हैप्पी होली।
- आपके जीवन में खुशहाली लेकर आएं होली के रंग।
यही कामना है मेरी कि दूर हो जाएं आपके सारे गम।
हाेली की शुभकामनाएं।
- खुशियां और प्यार लेकर होली का त्योहार आए,
उड़े गुलाल और रंगों की बहार लाए,
भुलाकर रंजिशें लगा लें गले दुश्मनों को भी,
मौज मस्ती के साथ आनंद की फुहार लाए।
हैप्पी होली।
- मैं कामना करता हूं कि रोमांच और प्यार के रंग, खुशी और उत्साह के रंग, मुस्कुराहट और स्नेह के रंग आपके जीवन के प्रत्येक दिन के साथ और ज्यादा गहरा हों।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- प्रेम रंग की भर पिचकारी,
रंग गए राधा और गिरधारी,
भक्ति के रंग में तुम भी भीगो,
नाचे गाए दुनिया सारी।
होली की शुभकामनाएं।
- खुशियां चूमे आपके हर कदम,
और गम से कभी भी न हो सामना,
हर मुकाम हासिल करो जिंदगी में,
हमारी ओर से यही शुभकामना।
हैप्पी होली।
- रंगों और गुलाल का दिन है होली।
आनंद और उत्साह का दिन है होली।
ये रंग आपने जीवन को खुशियाें से भर दें।
ऊर्जा के नए एहसास का दिन है होली।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- होली के हर रंग का आनंद लें,
अपनी इच्छा की हर खुशी प्राप्त करें।
खुशियों की फुहार में भीगे दामन आपका,
बड़ों से आशीष और छोटों को प्यार दें।
होली की शुभकामनाएं।
- रंगों का जश्न, स्नेह से वास्ता,
इंद्रधनुष के रंगों से भरा हो हर रास्ता,
आपके जीवन में आएं सभी रंग,
खुशियां रहे सदा आपके संग।
हैप्पी होली।
- जैसे एक लाल गुलाब खूबसूरती और खुशबू का प्रतीक है। वैसे ही आपने मेरी जिंदगी खूबसूरत बना दी है। होली के अवसर पर मैं आपके जीवन में प्रेम और मुस्कुराहट के साथ हर्षोल्लास की कामना करता हूं।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- इस खुशी के मौके पर,
ईश्वर आपके जीवन में समृद्धि लेकर आएं,
आप सभी को मेरी और मेरे परिवार की ओर
होली के त्योहार ही हार्दिक शुभकामनाएं।
- चलो अपने बचपन को फिर से बुलाते हैं,
खेलेंगे संग होली अंदर के बच्चे को जगाते हैं,
झूमें, नाचेंगे और खुशियां बांटेंगे,
प्यार और खुशी के रंगों से सबको भिगाेएंगे।
हैप्पी होली।
- आपके गुलाबी गालों के लिए गुलाबी रंग, आपके लाल होठों के लिए लाल रंग और आपके सुंदर चेहरे पर सभी रंग।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- रंगों के बिना जीवन बेरंग और उबाऊ होगा, इसलिए इसे रंगों से भर दें और इस होली का आनंद लें।
हैप्पी होली ।
- भगवान आपके जीवन को इंद्रधनुष के सुंदर रंगों से भर दे और आपका जीवन एक खिलते हुए फूल की तरह रंगीन हो जाएं।
होली की हार्दिक शुकामनाएं।
- होली के रंग से दिलों की बुराई को मिटा दें,
होली के रंगों से खुशियां फैला दें,
भूल जाते हैं सारे झगड़े और नफरत को,
गुलाल और रंगों के साथ प्यार फैला दें।
होली की शुभकामनाएं।
- अपने अंदर से बुराई को बाहर निकाल कर, इस होली में अपने आप को सौहार्द के रंग में रंगाओ और हर जगह प्यार का रंग फैलाओ।
हैप्पी होली।
- आइए, हमारे इस खूबसूरत रिश्ते को और रंगीन बनाएं।
फैलाएं प्यार और होली मनाएं।
आपको और आपके परिवार को खुशियों भरी होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- रंगों का यह त्योहार अपने होठों पर मुस्कान लाए,
आपकी आंखों में एक नई चमक, और जीवन में खुशी लेकर आए।
होली की शुभकामनाएं।
- नीला रंग एक गीत का है, पीला रंग संगीत,
हरा रंग नृत्य का है, लाल रंग है प्रीत,
सफेद रंग है दोस्ती और गुलाबी रंग है जीत।
काश ये सारे रंग आपके जीवन को और रंगीन कर दें।
हैप्पी होली।
- रंगों से भरी होली जब भी आती है,
हवा फूलों की सुगंध से भर जाती है,
महक जाता है पल और रंग जाते हैं हम,
होली अपनों का एहसास दिलाती है।
हैप्पी होली।
- जीवन में खुशी लाए रंगों का महासागर,
प्यार की हो भाषा, छोड़ें नफरत की डगर।
आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं।
- राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है होली,
प्रह्लाद के समर्पण और भक्ति की बोली,
मिटा दो दिलों से नफरत और बुराई को,
ढेरों खुशियां लाई है होली।
होली की शुभकामनाएं।
- 50. समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए अपने दिल की खिड़की खोलें और होली के उत्सव का स्वागत करें। भगवान आपको हमेशा स्वस्थ, संतुष्ट और खुश रखें।
हैप्पी होली।
होली केवल रंगों और मिठाइयों का त्योहार नहीं है, यह हमें राधा-कृष्ण के प्रेम की याद दिलाता है। यह हमें बुराई पर अच्छाई का संदेश भी देता है। इस आर्टिकल के माध्यम से हमने कुछ खास शुभकामनाओं और एहसास से भरे होली के मैसेज आपके साथ शेयर किए हैं। आशा है कि आपको ये मैसेज पसंद आएंगे और आप इन्हें अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों तक जरूर पहुंचाएंगे। अगर आपके पास भी कुछ ऐसे रोचक और मजेदार मैसेज व शायरी हैं, तो उसे हमारे साथ नीचे दिए कमेंट बाॅक्स के जरिए जरूर शेयर करें।
और पढ़े:

Latest posts by Saral Jain (see all)
- घी के फायदे, उपयोग और नुकसान – Ghee Benefits and Side Effects in Hindi - January 22, 2021
- शहद और नींबू के फायदे – Amazing Benefits of Honey and Lemon in Hindi - January 19, 2021
- हर्निया के कारण, लक्षण और इलाज – Hernia Causes, Symptoms and Treatment in Hindi - January 19, 2021
- नोनी और इसके जूस के फायदे, उपयोग और नुकसान – Noni and Its Juice Benefits, Uses and Side Effects in Hindi - January 19, 2021
- प्रेगनेंसी में सेब खाना चाहिए या नहीं | Apple In Pregnancy in Hindi - January 8, 2021
