Written by , (शिक्षा- एमए इन मास कम्युनिकेशन)

सुंदर और सुडौल शरीर की चाहत हर किसी को होती है, लेकिन शारीरिक गतिविधियों के अभाव और अनियंत्रित जीवनशैली के कारण ऐसा नहीं हो पाता। ये स्थितियां शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे पेट, कमर और जांघ के साथ हिप्स के आसपास फैट जमा होने का कारण बन सकती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कम वेस्ट-टू-हिप (कमर से हिप्स का क्षेत्र) रेश्यो वाली महिलाओं को अन्य की तुलना में शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ माना गया है (1)। स्टाइलक्रेज के इस लेख हम हिप्स कम करने के लिए एक्सरसाइज और इसके घरेलू उपाय के बारे में बात करेंगे। हिप्स कम करने के लिए घरेलू उपाय के साथ-साथ संतुलित आहार और नियमित रूप से एक्सरसाइज करना भी जरूरी है।
लेख के पहले भाग में जानिए कि हिप्स की चर्बी कम करने के लिए घरेलू उपायों का उपयोग किस तरह किया जा सकता है।

हिप्स कम करने के लिए घरेलू उपाय- Remedies For Reducing Hips In Hindi

घरेलू नुस्खों का उपयोग पूरे शरीर की चर्बी कम करने के लिए किया जाता है, जिससे हिप्स पर मौजूद अनावश्यक फैट से राहत पाने में भी मदद मिल सकती है।

1. नारियल का तेल

विधि :

  • खाना बनाने में नारियल के तेल का उपयोग कर सकते हैं।

कैसे काम करता है :

नारियल तेल एक प्रकार का मीडियम चैन फैटी एसिड होता है। यह फैट को पचाने में मदद करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है (2)। शोध में पाया गया है कि डाइटरी नारियल तेल का सेवन, खासकर पेट और उसके आसपास के क्षेत्रों के फैट को कम करने में मदद कर सकता है। यह अच्छे और बुरे कोलेस्ट्रोल की मात्रा को नियंत्रित कर फैट को कम करने में मदद कर सकता है (3)। यह तेल खासकर हिप्स की चर्बी कम करने के लिए घरेलू उपाय के रूप में कितना लाभदायक है, फिलहाल यह कहना मुश्किल है।

2. नींबू पानी से करें दिन की शुरुआत

विधि :

  • एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस मिला कर रोज सुबह पिएं।

कैसे काम करता है :

नींबू पानी हिप्स कम करने के घरेलू उपाय के रूप में काम कर सकता है। नींबू शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और अनावश्यक फैट को निकालने में मदद कर सकता है। साथ ही कैलोरी को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। वजन नियंत्रित करने के साथ-साथ यह हृदय रोग का खतरा कम करने में भी मदद कर सकता है (4)।

3. सेब का सिरका करे मदद

विधि :

हिप्स कम करने के घरेलू उपाय के रूप में सेब के सिरके का सेवन दो तरीके से किया जा सकता है:

  • एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिला कर पिएं। आप चाहें तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।
  • दो चम्मच मेथी दाने को रात भर के लिए एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह पानी को छान लें और उसमें एक चम्मच सेब का सिरका मिला कर पिएं।

कैसे काम करता है :

वजन कम करने में सेब का सिरका मददगार साबित हो सकता है। माना जाता है कि सेब का सिरका मधुमेह व हाई कोलेस्ट्रोल जैसी शारीरिक समस्याओं के साथ वजन को कम करने में भी मदद कर सकता है (5)। हालांकि, यह किस तरह लाभदायक होगा, इस पर अभी कोई वैज्ञानिक शोध उपलब्ध नहीं है।

4. कॉफी से फायदा

विधि :

  • हिप्स की चर्बी कम करने के लिए घरेलू उपाय के रूप में खाना खाने से आधे घंटे पहले ब्लैक कॉफी का सेवन कर सकते हैं।

कैसे काम करता है :

कैफीन थर्मोजेनेसिस और फैट ऑक्सीडेशन (फैट बर्न करने की प्रक्रिया) की मदद से शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। कैफीन का सेवन बॉडी वेट, टोटल फैट और खासकर कमर के आसपास का फैट कम करने में मदद कर सकता है (6)। अगर किसी को ब्लैक कॉफी का स्वाद पसंद नहीं है, तो हिप्स की चर्बी कम करने के लिए घरेलू उपाय के रूप में बिना शक्कर और कम दूध वाली कॉफी का सेवन किया जा सकता है।
नोट: ध्यान रखें कि कॉफी का सेवन संतुलित मात्रा में ही करें, नहीं तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं।

5. ग्रीन टी पिएं

विधि :

  • हिप्स कम करने के घरेलू उपाय के लिए एक कप पीने योग्य गर्म पानी में एक ग्रीन टी बैग को डालें और उसका सेवन करें।

कैसे काम करता है :

ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के घरेलू उपाय में शामिल है। यह फैट ऑक्सीडेशन में मदद कर सकता है, जिससे टोटल बॉडी वेट कम करने में मदद मिल सकती है। वहीं, मनुष्यों पर इसके वजन से संबंधित प्रभाव को लेकर शोध का अभाव है (7)।

इससे अतिरिक्त, ब्लैक कॉफी की तरह ग्रीन टी भी थर्मोजेनेसिस और फैट ऑक्सीडेशन (फैट बर्न करने की प्रक्रिया) की मदद से फैट बर्न और पूरे शरीर का वजन नियंत्रित करने में मदद कर सकती है (6)। हालांकि, हिप्स कम करने के घरेलू उपाय के रूप में यह कितनी उपयोगी साबित होगी, यह कहना मुश्किल है।

हिप्स की चर्बी कम करने के लिए घरेलू उपाय के साथ, कुछ अन्य टिप्स को भी ध्यान में रखने से फायदा मिल सकता है।

हिप्स कम करने के लिए कुछ और टिप्स – Other Tips For Hip Loss in Hindi

1. भरपूर पानी पिएं

विधि :

  • एक दिन में लगभग दो से तीन लीटर पानी पिएं (8)।

कैसे काम करता है :

अधिक पानी पीने को भी हिप्स कम करने के घरेलू उपाय में शामिल किया जा सकता है। ज्यादा पानी पीने से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है, जिससे मूत्रस्त्राव की दर बढ़ती है (Increased Urine Output)। ऐसा होने से मूत्र के माध्यम से शरीर में मौजूद अतिरिक्त यूरिया बाहर निकल जाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। शरीर में पानी की मात्रा अधिक होने से मेटाबॉलिज्म दर भी बढ़ती है, जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, लेकिन यह किस तरह से काम करता है, इस बारे में अभी साफ तौर पर बताना मुश्किल है (9) (10)।

2. आराम करने से

विधि :

  • आठ घंटे की भरपूर नींद लें।

कैसे फायदा होता हैं :

वजन कम करने के लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज करना है, उतना ही जरूरी आराम करना भी है। शोध से पता चला है कि नींद की कमी से खाने की इच्छा बढ़ती है, जिस वजह से व्यक्ति ज्यादा और अनियमित रूप से खाता है। यह वजन बढ़ने का एक कारण हो सकता है। साथ ही नींद की कमी उन सभी हॉर्मोन्स को प्रभावित करती है, जो शरीर में भूख को नियंत्रित करने का काम करते हैं (11)। इस शोध की वजह से यह कहा जा सकता है कि भरपूर और सही समय पर नींद लेने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है, लेकिन खासतौर पर हिप्स की चर्बी कम करने के लिए घरेलू उपाय में यह किस तरह काम करेगा, यह कहना मुश्किल है।

3. तनाव और चिंता से रहें दूर

विधि :

  • वो सब कुछ करें, जो आपको तनाव से दूर रहने में मदद करें। आप अपना कोई भी मनपसंद काम कर सकते हैं, जैसे गाने सुनना, किताब पढ़ना, व्यायाम करना या दोस्तों से मिलना (12)।

कैसे काम करता है :

क्या आप जानते हैं कि तनाव भी वजन बढ़ने का एक कारण बन सकता है। तनाव का प्रभाव खाने की आदतों पर भी पड़ता है, जिसमें व्यक्ति अनियंत्रित रूप से खाना खाता है और शरीर का वजन बढ़ सकता है। अगर तनाव पर नियंत्रण पा लिया जाए, तो स्ट्रेस की वजह से बढ़ने वाले वजन पर काबू पाया जा सकता है। दरअसल, तनाव को मैनेज करने से बॉडी मास इंडेक्स को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इस वजह से यह कहा जा सकता है कि स्ट्रेस मैनेजमेंट वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है (13) (14)।

यहां आपने जाना कि हिप्स कम करने के घरेलू उपाय की मदद से उन्हें आकार में कैसे लाया जा सकता है। शरीर को स्वस्थ और सुडौल रखने के लिए सही खाने और सही आदतों के साथ कुछ एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। लेख के अगले भाग में जानिए हिप्स कम करने की एक्सरसाइज के बारे में।

हिप्स कम करने के लिए एक्सरसाइज – Hip Loss Exercises At Home In Hindi

हिप्स कम करने की एक्सरसाइज बहुत आसान हैं और उन्हें घर में ही किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की मोच या चोट से बचने के लिए इन एक्सरसाइज को करने से पहले वार्मअप करना न भूलें।

1. स्क्वाट्स

Image: Shutterstock

हिप्स कम करने की एक्सरसाइज में सबसे पहला नाम स्क्वाट्स का आता है। स्क्वाट्स एक्सरसाइज क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग (जांघ की मांसपेशियों) और ग्लूट्स (हिप्स की मांसपेशियां) को मजबूत बनाने का काम करती है। इससे हिप्स की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है, उन्हें आकर में लाने में मदद मिलती है और शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। स्क्वाट्स को नीचे बताए गए तरीके से किया जा सकता है (15):

  • दोनों पैरों को कंधों के बराबर चौड़ाई में रख कर सीधे खड़े हो जाएं।
  • अपने हाथों को बिना मोड़े कंधे के समानांतर सामने की ओर सीधा कर लें।
  • अब अपने घुटनों को मोड़कर कुर्सी पर बैठने जैसी पोजीशन बनाएं और इस दौरान सांस अंदर लें।
  • लगभग 10 डिग्री तक सामने की ओर झुकें और हिप्स को पीछे की ओर ले आएं।
  • ध्यान रखें कि आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी और शरीर टाइट रहना चाहिए।
  • लगभग 10-15 सेकंड इस पोजीशन में रहने के बाद सीधे खड़े हो जाएं।
  • इस प्रक्रिया को लगभग 10 मिनट तक दोहराएं।

2. साइड लंजेस

Image: Shutterstock

साइड लंजेस एक्सरसाइज से पेल्विक और हिप्स की मांसपेशियों को मजबूत बनाए में मदद मिलती है। ये ग्लूटिअस मेडिअस (Gluteus Medius) नाम की मांसपेशी को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती हैं, जिसके कमजोर होने से कमर दर्द और निचले शरीर से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती है (16)। हिप्स कम करने के लिए एक्सरसाइज में साइड लंजेस को इस प्रकार किया जा सकता है :

  • सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
  • दोनों पैरों को कंधों की चौड़ाई के बराबर रखें और तलवों को जमीन से चिपका कर रखें।
  • हाथों को जोड़ कर सामने की ओर करें।
  • अब ऊपर दी गई फोटो की तरह दाहिने पैर को दाहिनी तरफ फैलाएं और उस ओर झुकें।
  • इस दौरान बाएं पैर को सीधा रखें और अपनी जगह से न उठाएं।
  • इस पोजीशन में लगभग 10 सेकंड के लिए ठहरे और फिर प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
  • अब इस प्रक्रिया को बाएं पैर से दोहराएं।

3. स्टेयर क्लाइम्बिंग

Image: Shutterstock

हिप्स कम करने के लिए एक्सरसाइज में लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। इससे हिप्स की मांसपेशियों का मूवमेंट बढ़ता है और फैट कम करने में मदद मिल सकती है। फिलहाल, इस पर कोई वैज्ञानिक शोध उपलब्ध नहीं है। इसे एक्सरसाइज की तरह भी उपयोग किया जा सकता है। आप दिन में दो बार सीढ़ियों के लगभग तीन से चार चक्कर लगा सकते हैं।
हिप्स कम करने की एक्सरसाइज के साथ-साथ आहार में सही खाद्य पदार्थों का सेवन करना भी जरूरी है, जो फैट कम करने में मदद कर सकते हैं। लेख के अगले भाग में जानिए कि हिप्स कम करने के लिए डाइट में किस तरह के बदलाव करना जरूरी है।

हिप्स कम करने के लिए डाइट में करें बदलाव – Change Your Diet For Reducing Hips In Hindi

हिप्स को कम करने के लिए कोई विशेष डाइट प्लान नहीं है, लेकिन नीचे बताए गई बातों को ध्यान में रखकर वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है (17)।

  • अपने आहार में हरी सब्जियों, फल और साबुत अनाज को शामिल करें।
  • फाइबर से भरे खाद्य पदार्थों का सेवन करें। ये वजन कम करने में मदद करते हैं।
  • कैलोरी और फैट से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे जंक फूड व डीप फ्राई आहार आदि का सेवन न करें।
  • कैंडी, कूकीज, केक और अन्य शक्कर वाले खाद्य पदार्थ खाने से बचें।
  • कोल्ड ड्रिंक या कोई भी अन्य अप्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक आदि पीने से बचें। ये शक्कर से भरपूर होती हैं।
  • एक साथ बहुत सारा खाने की जगह हर दो घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाएं।
  • किसी भी समय का खाना न छोड़ें।हिप्स के आसपास चर्बी का जमा होना एक स्वस्थ शरीर का संकेत नहीं हैं। ऐसे में हिप्स की चर्बी कम करने के लिए घरेलू उपाय, एक्सरसाइज और सही आहार का सेवन करने से मदद मिल सकती है। लेख में बताई गईं हिप्स कम करने के लिए एक्सरसाइज आपको इस अवांछित फैट से छुटकारा पाने में मदद कर सकती हैं। ध्यान रखें कि एक्सरसाइज के साथ संतुलित आहार भी बहुत जरूरी है। तो आज से ही लेख में बताए गए उपायों का पालन करना शुरू करें और स्वस्थ-सुडौल शरीर की तरफ अपने कदम बढ़ाएं।

और पढ़े:

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख