25+ उम्मीदें : क्या चाहता है पति अपनी पत्नी से : Husband Expectation From Wife In Hindi

Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

पति-पत्नी का रिश्ता सबसे खास और मधुर होता है। दोनों एक-दूसरे के जीवन के साथी बनते हैं और हर अच्छे-बुरे मोड़ पर साथ देने की कसम खाते हैं। वहीं, जिस तरह अपना घर छोड़ एक नए परिवार में शामिल हुई पत्नी को अपने पति से कई उम्मीदें होती हैं, ठीक उसी तरह एक पति की भी अपनी पत्नी से कई उम्मीदें होती हैं। आइये, स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम हस्बैंड एक्सपेक्टेशन फ्रॉम वाइफ के बारे में पढ़ते हैं। यहां आप जान पाएंगे कि एक पति पत्नी से क्या चाहता है और किन बातों का ध्यान रखकर एक महिला अपने पति की उम्मीदों पर खरी उतर सकती है।

शुरू करते हैं आर्टिकल

तो बिना देर किए जानते हैं हस्बैंड एक्सपेक्टेशन फ्रॉम वाइफ इन हिंदी।

25+ Expectations : What Husband Expect From Wife – हसबैंड आपसे क्या एक्सपेक्टेशन रखते हैं?

दुनिया के हर रिश्ते में एक इंसान दूसरे इंसान से कुछ न कुछ उम्मीदें रखता ही है। कहा जाता है कि उम्मीदें दुख देती हैं, लेकिन अगर वो पूरी हो जाएं, तो साथी को बेशुमार खुशियां भी देती हैं। तो आइए, नीचे जानते हैं कि वॉट हस्बैंड एक्सपेक्ट फ्रॉम वाइफ :

1. इमोशनल सपोर्ट

पुरुषों को इमोशनली मजबूत माना जाता है और कहा जाता है कि उन्हें भावनात्मक स्तर पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। लेकिन यह बिलकुल गलत है। पुरुषों को भी भावनात्मक रूप से सपोर्ट की जरूरत होती है, हालांकि वह इसके बारे में किसी से जिक्र नहीं करते, मगर अपनी पत्नी से वह उम्मीद करते हैं कि बिना बोले वह उनकी इस बात को समझें।

2. तारीफ मिले

दुनिया में हमेशा यह कहा जाता है कि महिलाओं को तारीफ की ज्यादा जरूरत होती है। काफी हद तक यह बात सही है, लेकिन ऐसा नहीं है कि पुरुष अपनी तारीफ सुनना नहीं चाहते। हालांकि, मर्द कहकर तारीफ सुनना पसंद नहीं करते, लेकिन जब अपनी पत्नी के मुंह से वो अपनी तारीफ सुनते हैं, तो वह सातवें आसमान पर पहुंच जाते हैं। उन्हें अपनी लाइफ पार्टनर से तारीफ सुनना काफी पसंद है।

3. तनाव को समझे

अधिकतर देखा जाता है कि जब पति थका हुआ काम से वापस अपने घर पहुंचता है, तो पत्नियां दिनभर की अपनी दिक्कतें या घर की परेशानी उन्हें बताना शुरू कर देती हैं। हस्बैंड एक्सपेक्टेशन फ्रॉम वाइफ की लिस्ट में यह उम्मीद भी आती है कि पत्नियां अपने पति के तनाव को समझें और ऑफिस से आने के बाद उन्हें रिलैक्स होने का मौका दें।

4. दूसरों के सामने साथ दे

वैवाहिक जीवन के दौरान ऐसी कई परिस्थितियां आती हैं, जब घर के दूसरे लोगों या बाहर वालों के सामने पति अपनी पत्नी का साथ चाहता है। ऐसी स्थिति में पत्नी को अपने पति का साथ देना चाहिए और उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना चाहिए।

5. खूबसूरती के साथ समझदारी

हर पति चाहता है कि उसकी पत्नी ब्यूटी विद ब्रेन का अच्छा कॉम्बिनेशन हो। इसका मतलब यह है कि वह सिर्फ दिखने में खूबसूरत न हो, बल्कि समझदार भी हो। बाहरी खूबसूरती के साथ अंदरूनी खूबसूरती होना भी बहुत जरूरी है। इससे व्यर्थ के तनाव या लड़ाई-झगड़े की स्थिति से बचा जा सकता है।

6. क्रिएटिव हो

अधिकतर पुरुष नौकरी की भागदौड़ व भविष्य को सुरक्षित करने के चक्कर में घर की तरफ ध्यान नहीं दे पाते। लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें घर पर ध्यान देना पसंद नहीं होता। ऐसे में वह चाहते हैं कि उनकी पत्नी क्रिएटिव हो और घर को थोड़ा सजाकर रखे।
पढ़ते रहें हस्बैंड एक्सपेक्टेशन फ्रॉम वाइफ इन हिंदी।

7. खास पल बनाएं

पति पत्नी से क्या चाहता है कि लिस्ट में पुरुषों को अपनी पत्नी से खास पलों की संख्या को बढ़ाने की भी उम्मीद होती है। इससे रिश्ते में मिठास और मधुरता बढ़ती है और पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत बनता है। पत्नी को पति के साथ खास पलों के लिए प्लानिंग करते देखकर पुरुषों को काफी सुखद अनुभव होता है।

8. ईमानदारी

पति की उम्मीदों में पत्नी की तरफ से ईमानदारी भी होती है। कई महिलाएं अक्सर अपने पति से कई बातों को छुपाती हैं। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं, लेकिन पत्नी को अपने पति से सही समय देखकर सभी बातें बतानी चाहिए। इससे उनके बीच विश्वास मजबूत होता है।

9. हग करना

Husband Expectation From Wife In Hindi
Image: Shutterstock

जब पत्नी पति को हग करती हैं, तो वह अपनी सारी थकान और परेशानियां भूल जाते हैं। वहीं, प्यार और अपनेपन को जताने का सबसे अच्छा तरीका गले लगाना होता है। इसलिए, जब पति थका हुआ ऑफिस से घर आए, तो पत्नी अपने पति को जरूर हग करें।

10. सेंस ऑफ ह्यूमर

अगर पत्नी में सेंस ऑफ ह्यूमर होता है, तो घर का माहौल खुशनुमा बन जाता है। किसी भी रिश्ते में थोड़ा बहुत हंसी-मजाक जिंदगी को आसान बना देता है। ऐसी पत्नियां जिनमें सेंस ऑफ ह्यूमर होता है, उनके पति ज्यादा तनावरहित और खुश दिखते हैं।

11. दोस्तों के साथ पति को समय बिताने दें

अधिकतर पत्नियों को अपने पति से यह शिकायत रहती है कि वह अपने दोस्तों को काफी समय देते हैं। इस बात को महिलाओं को समझना चाहिए कि शादी के बाद उनके पति की दोस्ती पर फर्क नहीं पड़ना चाहिए। जीवन में पत्नी के साथ दोस्तों की भी अलग जरूरत होती है।

12. सकारात्मकता

अक्सर पत्नियां छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाती हैं और अपना व्यवहार नकारात्मक बना लेती हैं। एक पार्टनर की नेगेटिविटी दूसरे पार्टनर के जीवन पर काफी असर डालती है। इसलिए, पति चाहता है कि उसकी पत्नी सकारात्मक रहें और घर की छोटी-मोटी परेशानियों को लेकर ज्यादा गंभीर न हो।

13. ससुराल वालों के साथ तालमेल

महिलाओं को यह शिकायत होती है कि उनके पति अपनी माता या बहन की ज्यादा तरफदारी करते हैं। इसके लिए वह अपने पति से कई बार झगड़ भी लेती हैं। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आ सकती है। हस्बैंड एक्सपेक्टेशन फ्रॉम वाइफ इन हिंदी में ध्यान रखें कि बेशक पत्नियां अपने पति की लाइफ पार्टनर होती हैं, लेकिन उनके दूसरे रिश्तों पर ध्यान देना उनकी जिम्मेदारी है।

14. सम्मान मिले

शादीशुदा कपल्स में एक-दूसरे का सम्मान करना बहुत जरूरी है। पति चाहता है कि उसकी पत्नी उसका निरादर न करे। ऐसा करने से पुरुषों के दिल को ठेस पहुंचती है और वह अपनी पत्नी से दूर-दूर रहने लगते हैं। इसलिए, अपने पति को सम्मान जरूर दें।

15. कोशिशों को सराहें

जब भी पति अपने पत्नी के लिए कुछ करते हैं, तो उन्हें शिकायत रहती है कि पत्नियां उनकी कोशिशों की सराहना नहीं करती हैं। इससे उनकी कोशिशों की संख्या में कमी आ जाती है। पत्नी के तौर पर आप अपने पति की सभी छोटी-बड़ी कोशिशों को सराहें। हो सकता है कि जल्द ही वह आपके मन की बात भी पूरी करें।

16. पर्सनल स्पेस

जीवनसाथी होने का यह मतलब बिलकुल नहीं कि आप अपने पति को पर्सनल स्पेस न दें। हर इंसान को अपनी जिंदगी में थोड़े पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है। जहां वह अपनी पसंद का काम कर सके और मानसिक शांति प्राप्त कर सके। जो कपल्स एक-दूसरे के पर्सनल स्पेस का ध्यान रखते हैं, वह ज्यादा खुशी-खुशी जिंदगी बिता पाते हैं। एक्सपेक्टेशन फ्रॉम हस्बैंड की लिस्ट में यह बात काफी महत्व रखती है।

17. बेकार न समझें

जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां आती हैं, जब इंसान करना बहुत कुछ चाहता है, लेकिन वो कर नहीं पाता है। ऐसे में पत्नी अपने पति को बिलकुल बेकार न समझें, बल्कि उनका इस मुश्किल घड़ी में सहयोग दें।

18. पत्नी से रोमांस

अक्सर पत्नियां अपने पति से ही रोमांटिक होने की उम्मीद करती हैं, जो कि बिलकुल गलत है। पुरुषों को भी उम्मीद होती है कि उनकी पत्नी रोमांस की शुरुआत करें। इससे आपसी रिश्ता काफी मजबूत होता है और प्यार बना रहता है।

19. फाइनेंशियल समझदारी

पुरुषों पर घर की फाइनेंशियल कंडीशन को बेहतर बनाए रखने का दबाव रहता है। ऐसे में फिजूल खर्च करने वाली पत्नी उनकी परेशानी बढ़ा सकती है। पति अपनी पत्नी से चाहता है कि वह घर की आर्थिक स्थिति को संभालने में उनकी मदद करे। दोनों के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत बन सकती है।

20. उनकी बातों को समझें

किसी भी रिश्ते में आपसी समझ बहुत जरूरी होती है। महिलाओं की तरह पति भी चाहते हैं कि उनकी लाइफ पार्टनर उनकी बातों और हालातों को समझें। हर बात पर झगड़ा व शिकायत करने से रिश्ता कमजोर हो जाता है और घर का माहौल नकारात्मक बनता है। ऐसे में पति के एक्शन और फीलिंग्स को समझकर कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

पढ़ना जारी रखें वॉट हस्बैंड एक्सपेक्ट फ्रॉम वाइफ।

21. भरोसा करे

Husband Expectation From Wife In Hindi
Image: Shutterstock

पुरुष अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं और घर पर आने में लेट हो सकते हैं। ऐसे में एक आदर्श पत्नी को उन पर शक नहीं करना चाहिए। बेवजह शक से लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन जाती है। पति चाहता है कि उसकी पत्नी उसपर भरोसा करे और उसके लेट आने पर बेवजह गुस्सा न करे।

22. पसंद-नापसंद का ख्याल रखे

पतियों को उम्मीद होती है कि उनकी पत्नी उनकी पसंद-नापसंद का ख्याल रखे। वो खाने में क्या चाहते हैं, उन्हें क्या पहनना पसंद है या फिर उन्हें किन चीजों से चिढ़ होती है। इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने वाली पत्नी से पति बहुत खुश रहते हैं।

23. परफेक्ट होने का दबाव न डाले

कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता। उसमें अच्छाइयों के साथ कुछ कमी भी होती है। हस्बैंड एक्सपेक्टेशन फ्रॉम वाइफ की लिस्ट में पति चाहता है कि पत्नी उसकी अच्छाइयों के सामने कुछ कमियों को नजरअंदाज कर दे। हालांकि, कमियों को बात करके खत्म किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए पति पर दबाव न डालें। ध्यान रखें कि हर इंसान अलग मायने में खास होता है।

24. माफी देने वाली

गलती किससे नहीं होती और पति भी इससे अलग नहीं होते। पति चाहता है कि अगर उससे कोई गलती जाने-अनजाने में हो जाती है, तो पत्नी उसे माफ कर दे। गलतियों को लंबे समय तक खींचना और उसपर लड़ाई करने से न सिर्फ रिश्ता कमजोर हो सकता है, बल्कि पति-पत्नी के बीच तनाव व अवसाद का माहौल भी बन सकता है।

25. माता-पिता का ख्याल रखे

घर की जिम्मेदारियों के बीच पुरुष अपने माता-पिता का खास ख्याल नहीं रख पाते। ऐसे में एक्सपेक्टेशन फ्रॉम वाइफ यही होती है कि उसकी पत्नी उसकी अनुपस्थिति में उसके माता-पिता का ख्याल रखे। इससे पुरुषों को यह संकेत जाता है कि उनकी लाइफ पार्टनर न सिर्फ उनका, बल्कि उनसे जुड़े लोगों का भी बराबर सम्मान करती हैं।

26. घर की बात, घर में रखे

कई महिलाएं अपने ससुराल की छोटी-छोटी बातें या दिक्कतें अपने मायके में बताती रहती हैं। लेकिन, यह गलत तरीका है। दिक्कतें और परेशानियां हर घर में होती हैं। इसलिए, ससुराल को अपना घर समझकर, घर की बात घर में ही रखें। मायके वालों की ज्यादा दखलअंदाजी आपके घर का माहौल खराब कर सकती है और आपके पति को आपसे दूर भी कर सकती हैं।

हमें उम्मीद है कि यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको अंदाजा लग गया होगा कि एक पति पत्नी से क्या चाहता है। आप भी इन बातों और उम्मीदों का ख्याल रखकर अपने पति को खुश कर सकती हैं और रिश्ते को एक अलग मजबूती तक ले जा सकती हैं। ऐसे ही अन्य दिलचस्प विषयों के बारे में पढ़ने के लिए स्टाइलक्रेज के साथ बने रहें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख