Written by , (एमए इन मास कम्युनिकेशन)

स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय हर्षोउल्लास के साथ मनाता है। यही वो दिन था जब भारत को ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी मिली थी। इस दिन को भारत के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी भारतवासियों के दिल में इस दिन देशभक्ति की अलग ही लहर देखने को मिलती है। इस मौके पर अपने दोस्तों व करीबियों को शुभकाना संदेश भेजने की चाहत रखने वालों के लिए स्टाइलक्रेज हैप्पी इंडिपेंडेंस डे शायरी लेकर आया है। आप ये स्वतंत्रता दिवस शायरी अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को भेजकर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे सकते हैं।

स्क्रॉल करें

विषय सूची


    सबसे पहले जानते हैं कि स्वतंत्रता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है।

    स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?

    भारत में स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त के दिन मनाया जाता है। इस साल (2021) में सभी भारतीय 72वां इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेट करेंगे। कुछ लोग यह नहीं जानते हैं कि 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है, तो बता दें 15 अगस्त 1947 ही वो दिन है जब भारत को ब्रिटिश साम्राज्य की गुलामी से आजादी मिली थी। यही वो दिन था जब न जाने कितने ही स्वतंत्रता सेनानियों की मेहनत व कुर्बानी रंग लाई थी। इस ऐतिहासिक दिन की याद में करोड़ों देशवासी हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। 

    पढ़ते रहें लेख

    लेख में आगे पढ़िए बेस्ट इंडिपेंडेंस डे कोट्स इन हिंदी।

    स्वतंत्रता दिवस पर अनमोल विचार – 35+ Swatantrata Diwas Shayari | Independence Day Quotes in Hindi

    अनगिनत संघर्षों के फलस्वरूप आज हमारा प्यारा देश भारत किसी के अधीन न होकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में उभरा है। 15 अगस्त के इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए हम लेकर आए हैं स्वतंत्रता दिवस पर शायरी का कलेक्शन।

    आगे पढ़ें

    अब शुरू करते हैं स्वतंत्रता दिवस पर प्रेरणादायक कोट्स का सिलसिला।

    इंस्पिरेशनल कोट्स ऑन इंडिपेंडेंस डे | Inspirational Quotes on Independence Day In Hindi

    Inspirational Quotes on Independence Day

    Image: Shutterstock

    देशभक्ति की बात होने पर हर देशवासी की रगों में खून का उमड़ना लाजमी है। ऐसे में ज्यादा देर न करते हुए सीधे नजर डालिए कुछ लाजवाब इंस्पिरेशनल कोट्स पर।

    1. हर भारतीय को अपने देश पर गर्व है और हम किसी भी रूप में अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए हमेशा तैयार खड़े हैं। स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं, जय हिंद!
    2. हमारा कर्तव्य सिर्फ आज के दिन तिरंगा लहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर पल अपनी मातृभूमि को सशक्त और मजबूत बनाए रखना ही हमारा कर्तव्य है। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!
    3. हां, गर्व है मुझे इस बात पर कि मैं भारत का रहने वाला हूं। इस मिट्टी पर मैंने जन्म लिया है, इस बात पर मैं इतराता हूं। स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो!
    4. चमकते सूरज के साथ अपने देश के तिरंगे को लहराते हुए देखने में अपना अलग ही मजा है। 15 अगस्त का यह दिन मुबारक हो!
    5. हमारी आन, बान और शान तिरंगा है। यही हमारी पहचान है। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!
    6. कोई क्या मेरे हिंदुस्तान की बराबरी करेगा। इसकी संस्कृति, परंपरा और अनेकता में एकता देखकर तो दुश्मन भी इसका दिवाना हो जाता है। स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं, जय हिंद!
    7. हर धर्म और मजहब के लोग जब मिल कर एक साथ रह रहे हों, तो समझ लेना कि आप भारत में हैं। 15 अगस्त मुबारक हो!
    8. मैं उस देश का लाल हूं, जहां पहला दर्जा इंसान और उसकी इंसानियत को दिया जाता है। मुझे अपने हिन्दुस्तानी होने पर गर्व है। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!
    9. हर मोहब्बत फीकी है वतन की मोहब्बत के आगे। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!
    10. न मेरे पास करोड़ों की दौलत है और न ही मेरी सरकार है, लेकिन फिर भी मुझे गुरूर है। गुरूर है मुझे अपने भारतीय होने का। भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो मेरे दोस्त!

     पढ़ना जारी रखें

    लेख के अगले भाग में पढ़ते हैं हैप्पी इंडिपेंडेंस डे विशेस इन हिन्दी।

    हैप्पी इंडिपेंडेंस डे बधाई संदेश इन हिंदी । Happy Independence Day Wishes In Hindi

    Happy Independence Day Wishes In Hindi

    Image: Shutterstock

    देश की आजादी के इस पर्व को सभी अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं। आप भी अपने करीबियों को इस लेख में दिए गए स्वतंत्रता दिवस बधाई संदेश भेजकर उन्हें विश कर सकते हैं।

    1. जिस देश ने हमारा सिर कभी झुकने न दिया हो, ऐसे देश का वासी होने पर हमें बेहद फक्र है। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!
    2. देशभक्ति साल में एक या दो बार जागने वाली चीज नहीं है। यह तो एक भाव है, जो अंतिम सांस तक साथ चलती है। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
    3. वतन से मोहब्बत करने वाले सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
    4. क्या हिन्दू, क्या मुस्लिम, क्या सिख और क्या ईसाई,
      आओ मिलकर आजादी का पर्व मनाएं,
      क्योंकि, हम सब हैं भाई-भाई।
      स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!
    5. वीरों के बलिदान की भूमि में जन्म लेना हमारा सौभाग्य है। आप सभी को आजादी का यह जश्न, स्वतंत्रता दिवस बहुत-बहुत मुबारक हो!
    6. तीन रंगों से रंगा हुआ, हमारा अभिमान और हमारी पहचान हमारा तिरंगा विश्व में सबसे ऊंचा लहराता रहे। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!
    7. जब तक शरीर में सांस है, तब तक हम अपने देश की शान को आंच तक न आने देंगे। मां भारत, तुम्हारी सदा ही जय हो। स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाइयां!
    8. शहीदों की वो कुर्बानी जो सुनी थी हमने जुबानी,
      देश कभी भुला नहीं पाएगा, आजादी की ये निशानी।
      हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!
    9. मेरी मातृभूमि को मेरा शत-शत नमन। स्वतंत्र देश के स्वतंत्र नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
    10. आओ, आजादी के इस पर्व में अखंड भारत का नारा बुलंद करते हैं। अनेकता में एकता वाले मेरे देश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!

    आगे और जानकारी है

    लेख में आगे पढ़ते हैं स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति मैसेज।

    स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति मैसेज

     Independence Day

    Image: Shutterstock

    लेख के इस भाग में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भेजे जाने वाले कुछ बेहतरीन स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति मैसेज दिए हैं। इन्हें आप अपने दोस्त या करीबी को भेजकर या सुनाकर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे सकते हैं।

    1. तिरंगा हमारा मान है,
      इस देश का अभिमान है,
      निराली इसकी शान है,
      इसे हमारा प्रणाम है।
      हैप्पी इंडिपेंडेंस डे टू ऑल!
    2. हम मिट जरूर सकते हैं,
      लेकिन मिटने नहीं दे सकते।
      स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
    3. आजादी इतनी आसान न थी,
      मिट मरने को तैयार न हो, ऐसी कोई जान न थी।
      संपूर्ण देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाइयां!
    4. मोल इतना है कि कोई चुका नहीं सकता,
      इतना प्यारा है देश अपना, कोई इसे भुला नहीं सकता।
      स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं!
    5. आजादी के इस जश्न में मेरा एक सलाम उन सभी के नाम, जो अपने प्राणों की परवाह किए बगैर, देश की सीमाओं पर हमारी रक्षा के लिए निरंतर खड़े हैं। संपूर्ण देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाइयां!
    6. अपनी मातृभूमि के लिए कुछ करने का मौका मिले तो जरूर आगे बढ़ें, यह वो सम्मान है जो मिटाए नहीं मिटता। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!
    7. एक बात जो आजादी के दीवाने हमें सीखा गए,
      किसी के सामने झुकना नहीं है,
      संघर्षों को देखकर रुकना नहीं है।
      स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
    8. शांति और उन्नति का प्रतीक, देश हमारा न्यारा है।
      सलाम है इसे, यह हमें अपने प्राणों से भी प्यारा है।
      हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!
    9. प्रत्येक दिन एक त्योहार लगता है,
      जब हर देशवासी स्वतंत्र हंसता है।
      आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!
    10. स्वर्ग कैसा लगता होगा?
      अपने देश में अपनों के बीच रहने जैसा लगता होगा।
      स्वतंत्रता दिवस बहुत बहुत मुबारक हो!

     कोट्स पढ़ें

    हैप्पी इंडीपेंडेंस डे शायरी के बाद लेख के अंतिम भाग में प्रसिद्ध हस्तियों के कोट्स पढ़ते हैं

    स्वतंत्रता दिवस पर लिखे गए प्रसिद्ध हस्तियों के कोट्स Famous Personalities/ Freedom Fighters Independence Day Quotes

    देश को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस व अन्य कई स्वतंत्रता सैनानियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर इन प्रसिद्ध हस्तियों द्वारा लिखे गए कोट्स पर एक नजर डालते हैं

    1. “हम भारतीय हैं, सबसे पहले और सबसे अंत में।” – बी. आर. अंबेडकर
    2. “दूसरों को खुद से आगे बढ़ते हुए मत देखो। प्रत्येक दिन अपने खुद के कीर्तिमान तोड़ो, क्योंकि सफलता आपकी अपने आप से एक लड़ाई है।” -चंद्रशेखर आजाद
    3. “आजादी डरपोक लोगों के लिए नहीं है।” -विजय लक्ष्मी पंडित
    4. “यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल अपने खून से चुकाएं। हमें अपने बलिदान और परिश्रम से जो आजादी मिले, हमारे अंदर उसकी रक्षा करने की ताकत होनी चाहिए।” -सुभाष चंद्र बोस
    5. “आजादी की रक्षा करना केवल सैनिकों का काम नहीं है । पूरे देश को मजबूत होना होगा।”लाल बहादुर शास्त्री
    6. “यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं, तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।” – ए.  पी. जे. अब्दुल कलाम
    7. “लोग चाहे मुठ्ठी भर हों, लेकिन संकल्पवान हों और उनकी अपने लक्ष्य में दृढ़ आस्था हो, तो वे इतिहास को भी बदल सकते हैं।” -महात्मा गांधी
    8. “मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी।” -रानी लक्ष्मीबाई
    9. “खुद को संकट में डाल कर कार्य सम्पन्न करने वालों की विजय होती है, कायरों की नहीं।” -जवाहर लाल नेहरू
    10. “अगर किसी बेहरे को कुछ सुनाना है, तो आवाज बहुत तेज करनी होगी’ -भगत सिंह

    हम उम्मीद करते हैं कि आप सभी को स्वतंत्रता दिवस पर सुविचार व देशभक्ति पर समर्पित शायरियों का यह कलेक्शन पसंद आया होगा। आइए हम सब मिलकर स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व हर्षोल्लास से मनाएं व अपने देश को विश्व पटल पर सबसे ऊंचा उठाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलें। भविष्य में इसी तरह के व अन्य लेख पढ़ते रहने के लिए हमसे जुड़े रहें और पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।

    और पढ़े:

    Was this article helpful?
    thumbsupthumbsdown
    The following two tabs change content below.

    ताज़े आलेख