Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मीडिया कम्युनिकेशन)

जलन की भावना यानी ईर्ष्या के कारण लोग न खुद का भला कर पाते हैं और न ही दूसरों का हाेने देते हैं। ऐसे लोगों तक शायराना अंदाज में आप अपनी बात पहुंचा सकते हैं। क्या पता ईर्ष्या पर अनमोल विचार उनकी सोच को ही बदल कर रख दे। इसी बदलाव की उम्मीद लेकर और आपके दिल की बात लोगों तक पहुंचाने के लिए स्टाइलक्रेज ईर्ष्या शायरी लेकर आया है। इन जलन शायरी को आप स्टेटस और मैसेज के जरिए जलने वाले लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

स्क्रॉल करें

लेख की शुरुआत करते हैं जलन भरी शायरी के साथ।

65+ जलन भरी शायरी : Jalan Quotes In Hindi | Jealous Status In Hindi | ईर्ष्या पर सुविचार

यहां पर बिलकुल नई जलन भरी शायरी दी जा रही हैं। इन जलन वाली शायरी को आप किसी के साथ शेयर करने के अलावा जलन स्टेटस के रूप में भी लगा सकते हैं। जलन स्टेटस इन हिंदी के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

  1. समय बर्बाद न कर,
    अपने संग खिलवाड़ न कर,
    ईष्या किसी से करके,
    अपनी जिंदगी उजाड़ न कर।
  1. किसी से न ईर्ष्या है,
    किसी से नहीं है होड़,
    अपनी मेरी मंजिल है,
    और अपनी मेरी दौड़।
  1. पल भर में इंसान बदल ही जाता है,
    ईर्ष्या की तेज आग में जल ही जाता है।
  1. कभी अकेले ईर्ष्या नहीं आती,
    कई बुराइयां अपने संग है लाती।
  1. दुख नहीं होता जब दो दुश्मन लड़ते हैं,
    ईर्ष्या करके दोस्त भी दुश्मनों जैसे लड़ते हैं।
  1. दुख नहीं होता जब पतझड़ में पत्ते झड़ जाते हैं,
    जलन में दुख होता है, जब दोस्त आगे बड़ जाते हैं।
  1. उनको पता नहीं कि वो क्या गुनाह कर रहे हैं,
    देखकर तरक्की ईर्ष्या की आग में जल रहे हैं।
  1. खुशियों की जगह दुखों से झोली भर देती है,
    जलन की भावना जिंदगी तबाह कर देती है।
  1. मेहनत करने वाली बाजी मार जाते हैं,
    और ईर्ष्या करने वाले अक्सर हार जाते हैं।
  1. जिस प्रकार से लोहे को जंक नष्ट कर देता है,
    ठीक वैसे ही ईर्ष्या लोगों को भ्रष्ट कर देती है।

पढ़ते रहें ईर्ष्या पर शायरी

  1. जिनके पास ज्ञान होता है, वो हर बार गिरकर संभलते हैं,
    जिनके पास ज्ञान नहीं होता, वो जलन की भावना से जलते हैं।
  1. संतोष रखने वाले थोड़े में ही सुख पाते हैं,
    और लालची लोग उन्हें देखकर जल जाते हैं।
  1. जाने किसके दिल में क्या पलने लगा है,
    आज तो दोस्त-ही-दोस्त से जलने लगा है।
  1. तुम आगे थे तो तुम्हें देखकर हम संभल गए,
    हम आगे क्या हुए तुम तो देखकर ही जल गए।
  1. जीतने वाले हर शख्स के अंदर जुनून होता है,
    किसी से जलते नहीं दिल में बस सुकून होता है।
  1. तरक्की होने बाद तुम इस कदर बदलते गए,
    जब हम हुए आगे तो हमें देखकर जलते रहे।
  1. ये दुनिया है कदम रखो यहां संभल के,
    दुखी रहोगे तुम किसी से यूं ही जल के।
  1. किसी से ईर्ष्या करके आखिर किसको क्या मिला है,
    कल छोड़कर चल देगा आज तो संग में काफिला है।
  1. आखिर क्यों कोई किसी से इतना जलता है,
    उन्हें भी तो वही मिला जो दूसरों को मिलता है।
  1. लोग दूसरों से कभी जले न, ऐसा कभी हुआ नहीं,
    दूसरों के फायदे में ईर्ष्या से जलने वालों की कमी नहीं।

आगे पढ़ें ईर्ष्या पर अनमोल विचार

  1. भले ही तुम अमीर बन गए होंगे धन से,
    रहोगे गरीब यदि ईर्ष्या न गई तेरे मन से।
  1. न वो मेहनत करता है, न मंजिल का चुनाव करता है,
    लेकिन आगे बढ़ने वाले हर शख्स से वो ईर्ष्या करता है।
  1. कोई आया तुमसे बेहतर, तो उससे तुम जलने लगे,
    और तुम उसके जैसे नहीं बने तो ईर्ष्या करने लगे।
  1. जिंदगी बहुत अनमोल है इसे क्यों जाया कर रहे हो
    दूसरों से ईर्ष्या करके क्यों खुद को जला रहे हो।
  1. जब हमारा कोई नहीं था तब मुझ पर हंसने लगे,
    आज पा लिया मंजिल को तो क्यों ईर्ष्या करने लगे।
65+ Best Jealous Quotes in Hindi
Image: Shutterstock
  1. जो शख्स मेहनत करता है उसे मंजिल से प्यार होता है,
    जो दूसरों को देखकर ईर्ष्या करे, वो मन से बीमार होता है।
  1. घमंडी लोग ही दूसराें की तरक्की से जलते हैं,
    जो खुद पर यकीं रखें, वे हर राह पर संभलते हैं।
  1. जलने वालों का दिल घमंड से चूर होता है,
    खुशियों का डेरा उनसे काफी दूर हाेता है।
  1. अपनी जलन को तुम ऐसे ही बरकरार रखो,
    हम और आगे बढ़ेंगे, तुम जलने को तैयार रहो।
  1. कोई भी जलता रहे, लेकिन कामयाब लोग रूकते नहीं,
    मुसीबत कैसी भी हो, ये किसी के आगे कभी झुकते नहीं।

जलन भरी शायरी और भी हैं

  1. दूसरों की तरक्की पर जलना कुछ लोगों का काम होता है,
    आगे बढ़ने वाले मंजिल को पाते हैं और उनका नाम होता है।
  1. दूसरों से जलकर कौन यहां खुश रह पाया है,
    जलने वाले लोगों से हर किसी ने धोखा खाया है।
  1. किसी से तुम ईर्ष्या करके क्या पाओगे,
    दिल में हो प्रेम तो दुनिया जीत जाओगे।
  1. जलो तो दीपक जैसे जलो,
    जो दूसरों का भला करते हैं,
    ईर्ष्या करने वाले तो बस,
    दूसरों को मिटाने में जला करते हैं।
  1. कामयाबी की दुआ देने वाले अब हमसे जलने लगे,
    वो थोड़ा आगे क्या बढ़े उनके तो पर निकलने लगे।
  1. अब हर किसी के दिल में दूसरों के लिए जलन है,
    किसी को क्या कहें साहब यही दुनिया का चलन है।
  1. जलने वाले जलकर खाक हो जाते हैं,
    मेहनत करते हैं, जो वो ही ताज पाते हैं।
  1. किसी की भी कामयाबी से जलने वाले
    अक्सर खुद की तरक्की को रोक देते हैं।
  1. जो दूसरों को देखकर सीखते हैं,
    वो चैन की नींद सो जाते हैं,
    जलते हैं जो दूसरों को देखकर,
    वो अक्सर तबाह हो जाते हैं।
65+ Best Jealous Quotes in Hindi
Image: Shutterstock
  1. दूसरों की मदद करने वालों को आबाद हाेते देखा है,
    दूसरों की फितरत से जलने वालों को बर्बाद होते देखा है।

पढ़ें जलन स्टेटस इन हिंदी

  1. लगन से मेहनत करने वाले,
    कामयाबी की मद में नहीं खोते,
    ईर्ष्या करते हैं जो दूसरों से,
    वो कभी चैन से नहीं साेते।
  1. जलकर किसी की जिन्दगी में दखल न करना,
    मजबूरी में छोड़ देते हैं साथ जो उनकी नकल न करना।
  1. बैचेन रहते हैं दूसरों को देखकर जलने वाले,
    जो दूसरों का हम साया बनते हैं बड़ी चैन से रहते हैं।
  1. किसी की मजबूरी पर मत हंसना,
    किसी की तरक्की पर मत जलना,
    रहना है तो सच्चा दोस्त बन कर रहो,
    दोस्त बन के किसी को मल छलना।
  1. ईर्ष्या इस दुनिया में जहर का काम करती है,
    जलते हैं जो दूसरों से उन्हें बदनाम करती है।
  1. जलना ही तो सूरज बनकर जलो,
    खुद में जलता है और दूसरों को उजाला देता है।
  1. जो लोग कड़ी मेहनत से मंजिल पा सकते हैं,
    जलने वाले उन लोगों का क्या कर सकते हैं?
  1. दूसरों को धोखा देकर उन्होंने मंजिल को तो पा लिया,
    पर मन की ईर्ष्या ने अंदर की इंसानियत को खा दिया।
  1. जब से टाइम हमारा चलने लगा है,
    तब सारा जमाना हमसे जलने लगा है।
  1. हमारी कामयाबी से जिनका खून जल जाता है,
    उन्हें और जलाने में हमें बड़ा माजा आता है।

बने रहें जलन स्टेटस के साथ

  1. गरीबों का आशीष ही बहुत है,
    बरकत पाने के लिए,
    जलने वाले दुआ भी देते हैं,
    तो हार जाने के लिए।
  1. ईर्ष्या सिर्फ एक भावना नहीं चिंगारी है,
    इसके चपेट में आकर जलती दुनिया सारी है।
  1. मंजिल मिलती है उनको,
    जिनकी मेहनत कभी कम नहीं होती,
    और जिनके मन में हो ईर्ष्या,
    उनकी आंखें कभी नम नहीं होती।
  1. जो किसी की तरक्की से मतलब नहीं रखते,
    वे खुद मेहनत करके अमीर बन जाते हैं,
    और जो जलते हैं दूसरों को देखकर,
    वे जल-जल कर फकीर बन जाते हैं।
  1. ये जो लोंगों के दिलों में इतनी जलन है,
    कौन समझाए किसी को, जमाने में यही चलन है।
65+ Best Jealous Quotes in Hindi
Image: Shutterstock
  1. मंजिल को पाकर शांति से मुस्कुराते रहिए,
    जो जलते हैं आपसे, उन्हें और जलाते रहिए।
  1. ईर्ष्या रखना दुनिया का है सबसे खराब काम,
    हो जाता है नाम बर्बाद, कर देती है बेइज्जत सरे आम।
  1. मुसीबत कैसी भी हो अपने सपनों को छोड़ना मत,
    जलने वाले जलते रहें, उन्हें जलाना छोड़ना मत।
  1. तुमसे जलने वाला शख्स जितना जलेगा,
    उतना ही शहर में तुम्हारा नाम चलेगा।
  1. पता नहीं किस बात पर इतराते हो,
    कहने को कुछ नहीं फिर क्यों शोर मचाते हो
    अरे करना है कुछ तो खुद का नाम करो,
    यूं दूसरों को देखकर खुद को क्यों जलाताे हो।

पढ़ें नई जलन वाली शायरी

  1. जो मदद करे मुसीबत में वो पराए नहीं हो सकते,
    जो जल जाए खुशी देखकर वो हम साये नहीं हो सकते।
  1. कोई जलता है तो उसे जलने दो,
    किसी को मनाना मेरा काम नहीं,
    जलन से तुम किसी का बुरा कर दो,
    तो सुनो खुदा का यह पैगाम नहीं।
  1. अब तो लोग जलन में अपना समय गंवाने लगे हैं,
    खोकर अपना सब कुछ औरों पर इल्जाम लगाने लगे हैं।
  1. करना है जीवन में तो सिर्फ तरक्की करो,
    आगे बढ़ना है तो किसी से ईर्ष्या मत रखो।
  1. पहले एक जामना था, जब तुम मेरे साथ चलने लगे,
    हम थोड़ा आगे क्या बड़े तुम हमें देखकर जलने लगे।
  1. मंजिल पा लेने के बाद नजारे बदल जाते हैं,
    देखकर हमारी मेहनत दूसरे यूं ही जल जाते हैं।
  1. क्या पता आखिर क्यों दूसरों से जलते हैं लोग,
    ठोकर लगती है पर फिर भी नहीं संभलते हैं लोग।
  1. ईर्ष्या करने की आदत दिलों में जलन पैदा करती है,
    बस यही गंदी आदत है, जो हमें अपनों से जुदा करती है।
  1. अपनों के इरादों को भापना बहुत मुश्किल हो जाता है,
    जो जलते हैं दूसरों से, उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है।
  1. क्या करूं शिकवा उनसे, जो जलते हैं मेरे नाम से,
    मुझे कोई मतलब नहीं उनके इस बेतुके काम से।

ईर्ष्या की भावना न सिर्फ इंसान पर, बल्कि उसके अपनों पर भी बुरा प्रभाव दिखा सकती है, इसलिए इस भावना को खुद से दूर ही रखें। यदि किसी के मन में आपके प्रति ईर्ष्या की भावना हो, तो आर्टिकल में दिए गए ईर्ष्या शायरी या जलन शायरी उन्हें भेजकर इसका एहसास दिलाएं कि वो कितना गलत कर रहे हैं। इन शायरियों के माध्यम से आप उन्हें बता सकते हैं कि ईर्ष्या करने वाले जीवन में क्या कुछ खो देते हैं और आखिर में उनके हाथ कुछ नहीं लगता।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख