बालों के लिए सबसे अच्छा तेल वो है, जो बालों की समस्याओं को दूर करके इन्हें पोषण दे। जी हां, बालों से संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए हेयर ऑयल अहम भूमिका निभा सकते हैं। चाहे वह समस्या हेयर फॉल ही क्यों न हो। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बालों के लिए सबसे अच्छे तेल का चुनाव वरदान साबित हो सकता है। इसी वजह से हम स्टाइलक्रेज के इस लेख में हेयर फॉल के लिए बेस्ट ऑयल के बारे में बता रहे हैं। इतना ही नहीं, हम बालों के लिए सबसे अच्छे तेल का चुनाव करने से जुड़ी जरूरी बातें और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका भी बताएंगे। चलिए, अब जानते हैं बालों को झड़ने से रोकने वाले हेयर ऑयल्स के बारे में।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए मामाअर्थ का तेल अच्छा विकल्प है। कंपनी का दावा है कि यह तेल पैराबेन, सल्फेट, मिनरल ऑयल, डाई और कृत्रिम रंगों से मुक्त है। इस शैम्पू को प्याज, भृंगराज और बादाम तेल का उपयोग कर बनाया गया है। ये सभी तत्व बालों की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं और इन्हें मजबूत बना सकते हैं।
गुण:
प्राकृतिक रूप से तैयार किया गया है।
बालों को गिरने से रोकने के साथ ही यह स्कैल्प को पोषण दे सकता है।
कंपनी के अनुसार यह प्रोडक्ट किसी तरह की एलर्जी या जलन पैदा नहीं करता।
चर्म रोग विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड।
स्त्री और पुरुष के सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
बालों को चमक देने का काम कर सकता है।
केमिकल ट्रीटेड बालों के लिए भी कारगर हो सकता है।
टॉक्सिन फ्री।
अवगुण:
ग्राहकों का कहना है कि यह तेल प्रभाव दिखाने में समय ले सकता है।
ऐसा हो सकता है कि हेयर लॉस की गंभीर समस्या वालों पर इसका असर न दिखे।
Why We Think It's Worth Buying
The overwhelming 31,480 positive reviews on Amazon show how popular this product is with happy users.
यह एक कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल है, यानी इसे बनाते समय किसी तरह की तपिश का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसी वजह से इसमें इस्तेमाल किए गये प्राकृतिक तत्व बालों को गहराई से पोषण दे सकते हैं। कंपनी की मानें तो इसे प्याज के काले बीज के तेल, जोजोबा, अरंडी, बादाम, जैतून व नारियल तेल से बनाया गया है। साथ ही यह हेयर ऑयल बालों से जुड़ी कई समस्याओं जैसे बालों का झड़ना, पतला होना, दो-मुंहे होना, ड्रैंड्रफ आदि से भी बचा सकता है। इसके नियमित उपयोग से बाल रेशमी, मुलायम और मजबूत हो सकते हैं। इसी वजह से कई लोग बाल झड़ने से रोकने के लिए तेल के रूप में इस प्रोडक्ट को पसंद करते हैं।
गुण :
सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त।
तेजी से स्कैल्प में अवशोषित होकर बालों को मॉइस्चराइज कर सकता है।
झड़ते बालों के लिए सबसे अच्छे तेल की सूची में तीसरा नंबर है लक्सुरा साइन्स अनियन हेयर ऑयल का। इस कंपनी का दावा है कि यह तेल 100% प्राकृतिक तत्व से बना है। साथ ही इसमें कोई कृत्रिम सुगंध या रसायन नहीं है। इसे हेयर मास्क व डीप कंडीशनिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जो क्षतिग्रस्त बालों की गुणवत्ता को सुधाराते हैं। इसमें प्याज के तेल का इस्तेमाल हुआ है, जो बाल को गिरने से रोक सकता है और डैंड्रफ से भी बचाव कर सकता है। इसमें मौजूद अरंडी, गुड़हल, आर्गन और प्याज का तेल बालों की चमक को भी बनाए रख सकते हैं।
गुण:
बालों को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकता है।
चमकदार और मुलायम बनाए रख सकता है।
उलझने से बालों को बचा सकता है।
बालों के लिए इसमें जरूरी विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
हिमालया हर्बल एंटी हेयर फॉल तेल को कंपनी ने हर्बेल ऑयल बताया है। इसमें कई सारे प्राकृतिक तत्व मौजूद हैं, जो बालों की स्थिति को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। प्रोडक्ट की मानें तो यह प्राकृतिक सामग्री से युक्त होने की वजह से बालों को जड़ों से लेकर सिरे तक मजबूत बना सकता है। इसके अलावा, तेल बालों को मुलायम और पोषित रखने में मदद कर सकता है। कई ग्राहक इसे बालों को झड़ने से रोकने के लिए सबसे अच्छा तेल बताते हैं।
गुण:
बालों को टूटने से बचा सकता है।
नीम और आंवला से युक्त होने के फंगल इन्फेक्शन से बचा सकता है।
मेथी और बेल बालों को पोषण देने का काम कर सकते हैं।
खादी का यह ग्लोबल रेड अनियन तेल बालों को झड़ने से बचा सकता है। यह लाल प्याज से युक्त है। सल्फर से भरपूर होने के कारण प्याज बालों को मजबूत बनाने का काम कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह बालों को घना बनाने के साथ ही कोलेजन के उत्पादन को बढ़ा सकता है, जिससे बाल बढ़ने के साथ ही स्वस्थ रह सकते हैं। इसे दो से तीन हफ्तों तक लगातार दिन में दो बार इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में यह भी बेस्ट एंटी हेयर फॉल ऑयल साबित हो सकता है।
गुण:
स्कैल्प इंफेक्शन से बचाकर हेयर लॉस को कम कर सकता है।
डैंड्रफ से राहत दिला सकता है।
बालों को मध्य से टूटने से बचा सकता है।
हानिकरक पैराबेन और केमिकल से मुक्त।
100 प्रतिशत वीगन प्रोडक्ट है, यानी पशुओं से उत्पादित सामग्री से रहित है।
जोजोबा ऑयल, शिया बटर, एलोवेरा और आंवला जैसे कई प्राकृतिक तत्वों से युक्त।
बाजार में हेयर फॉल के लिए बेस्ट ऑयल के विकल्प के रूप में रे नैचुरल भी मौजूद है। कंपनी का दावा है कि कई प्रभावी प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल करने की वजह से यह जल्दी परिणाम दिखा सकता है। बालों को लंबा और घना बनाने के साथ ही यह आई-ब्रो यानी आंखों की भौंह की ग्रोथ को भी बढ़ावा दे सकता है। कंपनी की मानें तो यह 100 प्रतिशत नैचुरल है।
गुण:
इसे स्किन और बालों, दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
फैटी एसिड्स, विटामिन और अरंडी, तीनों मिलकर बालों को पोषण देने और हाइड्रेट करने का काम कर सकते हैं।
कोल्ड कंप्रेस्ड होने की वजह से यह अधिक प्रभावी हो सकता है। साथ ही तपिश का इस्तेमाल न करने की वजह से तेल में मौजूद पोषक तत्वों के गुण पूरी तरह मिल सकते हैं।
इसमें किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
महिला और पुरुष दोनों वर्ग के सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त।
बजट फ्रेंडली।
अवगुण:
थोड़ा चिपचिपा लग सकता है।
अगर किसी को डैंड्रफ की समस्या है तो वे लोग इसका उपयोग न करें।
झड़ते बालों को रोकने के लिए बायोटिक भृंगराज हेयर ऑयल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे कंपनी ने चिकित्सीय तेल बताया है, जिसे आवंला और भृंगराज को मिलाकर बनाया गया है। इनके अलावा, तेल में मुलेठी, ब्राह्मी और बकरी व गाय का दूध का इस्तेमाल भी किया गया है। यह झड़ते बालों से आराम पाने के लिए और उन्हें मजबूत करने में मदद कर सकता है।
मार्केट में मौजूद एंटी हेयर फॉल ऑयल में से एक इंदुलेखा भृंगा हेयर ऑयल भी है। इस प्रोडक्ट को आयुर्वेदिक बताया गया है, जो बालों को झड़ने से रोकने और नए बालों को उगने में सहायता कर सकता है। इंदुलेखा हेयर ऑयल का दावा है कि यह एंटी हेयर फॉल ऑयल होने के साथ ही एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लामेट्री गुणों से भरपूर है। इसी वजह से यह बालों को क्षति के साथ कई तरह से संक्रमण से बचाने में भी मदद कर सकता है। ऐसे में हेयर फॉल के लिए बेस्ट ऑयल के रूप में इस तेल को भी खरीद सकते हैं।
गुण :
प्राकृतिक हेयर ऑयल।
ढक्कन पर कंघी लगी है, जो आसानी से बालों की जड़ों तक तेल पहुंचा सकती है।
ऑनेस्ट चॉइस अनियन हेयर ऑयल भी बालों के लिए अच्छा तेल साबित हो सकता है। प्रोडक्ट के मुताबिक इस तेल को पूरी तरह प्राकृतिक रूप से बनाया गया है। इसमें सल्फेट, पैराबेन जैसे हानिकारक रसायन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। कंपनी के हिसाब से यह हेयर फॉलिकल्स को सक्रिय करके बालों को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
गुण:
प्याज में मौजूद सल्फर बालों के रोम को पुनर्जीवित करके हेयर ग्रोथ में मदद कर सकता है। बालों को पोषण दे सकता है। संक्रमण को रोक सकता है। महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त। बालों की जड़ों को मजबूती दे सकता है।
बालों को झड़ने से रोकने वाले हेयर ऑयल्स में से एक न्यूइश ब्रांड का यह तेल भी है। इसे प्राकृतिक प्याज, हिबिस्कस, आर्गन, अरंडी, नीम, नारियल जैसे कई तेलों से बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि प्याज का यह तेल हेयर फॉल को नियंत्रित कर सकता है। इसके अलावा, अन्य नेचुरल तत्व बालों को मजबूत बना सकते हैं। इसमें आम और शिया बटर का इस्तेमाल हुआ है, जो बालों को मुलायम बनाता है। इसी वजह से कई ग्राहक इसे बालों को झड़ने से रोकने के लिए सबसे अच्छा तेल बताते हैं।
गुण:
हर तरह के बालों के लिए उपयुक्त। बालों को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। घने बालों को घना बना सकता है। महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों को उलझने से रोक सकता है।
आपके लिए सबसे अच्छा हेयर फॉल ऑयल हिमालयन का यह प्रोडक्ट भी साबित हो सकता है। प्रोडक्ट का दावा है कि इस तेल को मोरोक्कन आर्गन, हिबिस्कस, अनियन और कैस्टर ऑयल से बनाया गया है। ये प्राकृतिक सामग्री बालों को चमक दे सकती है, जिससे बाल अच्छे दिख सकते हैं। इसमें इस्तेमाल की गईं सभी नैचुरल चीजें बालों को पोषण देने का काम भी सकती हैं। इसके अलावा, यह तेल रूखे बालों को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है।
गुण:
बालों को स्वस्थ और चमकदार बना सकता है।
सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त।
प्राकृतिक एसेंशियल ऑयल से युक्त।
उलझते बालों और उड़ते बालों को मैनेज कर सकता है।
बालों के बीच से टूटने की समस्या को कम कर सकता है।
तेल पंप बोतल में आता है, जिसकी वजह से इसे निकालना आसान है और यह तेल को गिरने से भी बचा सकता है।
बाल झड़ने से रोकने के लिए तेल के रूप में वीएलसीसी के इस प्रोडक्ट को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। इस एंटी हेयर फॉल ऑयल का दावा है कि यह ब्राह्मी और आंवला का एक उत्कृष्ट हर्बल मिश्रण है, जो बालों को झड़ने से रोक सकता है। इसमें मौजूद ब्राह्मी के गुण बालों के विकास को बढ़ावा देना का काम कर सकते हैं। इसी वजह से माना जाता है कि यह हेयर ऑयल बाल को घना और लंबा कर सकता है।
गुण:
बालों की जड़ों को मजबूत कर सकता है, जिससे बालों का गिरना कम हो सकता है।
समय से पहले बालों को सफेद होने से रोक सकता है।
बालों को उचित पोषण दे सकता है।
आंवला अर्क हेयर टॉनिक का काम कर सकता है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके भी बालों को मजबूत कर सकता है।
यह इंडिया में बने बालों को झड़ने से रोकने वाले हेयर ऑयल्स में से यह एक है। कंपनी का कहना है कि यह 100 प्रतिशत प्राकृतिक है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए तेल को हल्का गर्म करके इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। साथ ही इसमें इस्तेमाल की गईं जड़ी बूटियां बालों को मिनरल की कमी से बचाने में मदद सकती हैं।
कंपनी का दावा है कि इस तेल को प्रकृति की सर्वश्रेष्ठ जड़ी-बूटियों के शानदार संयोजन से बनाया गया है। यह बालों के स्वस्थ विकास को सुनिश्चित कर सकता है। हर्बल मिश्रण होने की वजह से यह तेल बालों को झड़ने से रोकने के साथ ही बालों की आंतरिक सतह को पोषण देने का काम भी कर सकता है।
बाजार में उपलब्ध बेस्ट एंटी हेयरफॉल ऑयल में से एक डव भी है। यह हिबिस्कस से युक्त होने की वजह से बालों को चमक दे सकता है। साथ ही इसमें मौजूद आर्गन ऑयल बालों के मॉइस्चर को बनाए रखने में मदद कर सकता है। ये सभी प्राकृतिक तत्व बालों में जान डाल सकते हैं।
गुण:
यह बालों को टूटने से रोक सकता है।
बादाम और गुलाब के तेल से समृद्ध है।
बालों को मजबूत बना सकता है।
सुगंध हल्की है।
बालों को पोषण और सुरक्षा देने का काम कर सकता है।
बालों को सिरे से लेकर जड़ों तक मजबूत बनाए रख सकता है।
अब आगे जानिए सबसे अच्छे हेयर फॉल ऑयल का चयन करने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए सबसे अच्छा तेल कैसे चुनें?
सबसे अच्छा एंटी हेयर फॉल ऑयल खरीदने से पहले कुछ बातों का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए।
एंटी-हेयर फॉल ऑयल का चुनाव भी अपने बालों के हिसाब से करें। रूखे बालों के लिए अधिक पोषण व नमी वाला तेल चुनें। तैलीय बालों के लिए नॉन-स्टिकी और नॉन-ग्रीसी तेल का चयन बेहतर है।
तेल खरीदते समय ध्यान रखें कि वह यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) या फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से सर्टिफाइड हो।
केमिकल और मिनरल ऑयल युक्त तेल का चुनाव करने से बचें। प्राकृतिक सामग्री से बना तेल बालों के लिए अधिक फायदेमंद होता है।
ऑनलाइन एंटी हेयर फॉल ऑयल खरीद रहे हैं तो ऑथराइज्ड सेलर से ही खरीदें। अनऑथराइज्ड सेलर से खरीदने से नकली उत्पाद मिलने का डर रहता है।
तेल खरीदते समय हमेशा उसकी एक्सपायरी डेट चेक करें।
बोतल की सील की भी जांच जरूर करें।
अंत तक पढ़ें
चलिए, अब जानते हैं कि बालों को झड़ने से रोकने वाले हेयर ऑयल्स का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए तेल इस्तेमाल कैसे करें?
अगर तेल लगाने का सही तरीका न अपनाया जाए तो सबसे अच्छे हेयर ऑयल का फायदा ठीक तरह से नहीं मिल पाएगा। नीचे जानिए बालों में तेल लगाने का सही तरीका –
तेल लगाने के पहले उसे गुनगना करें। इससे तेल स्कैल्प में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
तेल को डबल बॉइलर में गर्म करें, जिससे इसके पोषक तत्व नष्ट नहीं होते।
अब उंगलियों की मदद से तेल को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं।
ध्यान रहे कि जरूरत से ज्यादा तेल लगाने का कोई फायदा नहीं है।
बालों के सिरों को रगड़े नहीं अन्यथा बाल दो-मुंहे हो सकते हैं और टूट सकते हैं।
जब तेल अच्छी तरह पूरे बालों पर लग जाए, तो 5-20 मिनट हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करें।
ध्यान रहें कि स्कैल्प पर ज्यादा भार नहीं देना है।
बालों में तेल लगाने और स्कैल्प की मसाज करने के बाद ढीली चोटी बांध लें।
अगर किसी के बाल बहुत रूखे हों तो सिर पर तेल लगाने के बाद तौलिए को गर्म पानी में निचोड़कर सिर पर लपेट लें।
अब तेल को रातभर या लगभग 45-55 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें।
अंत में माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें।
बालों को झड़ने से रोकने वाले हेयर ऑयल्स की सूची हम यहां दे चुके हैं। इनकी खूबियों और खामियों को ध्यान से पढ़कर आप अपने सवाल, झड़ते बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर ऑयल कौन सा है का जवाब पा सकते हैं। एंटी हेयर फॉल ऑयल का सही चुनाव आपके बालों को झड़ने से रोकने के साथ ही उन्हें घना और मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। इसी वजह से हमने लेख में सबसे अच्छे हेयर फॉल ऑयल के चुनाव के लिए कुछ जरूरी बातें बताई हैं। साथ ही हमने तेल लगाने का सही तरीका बताया है और एंटी-हेयर फॉल ऑयल को ऑनलाइन खरीदने के लिए अमेजन लिंक्स भी दी हैं। अब आप बालों के लिए सबसे अच्छा तेल चुनकर और जरूरी बातों को ध्यान में रखकर आत्मविश्वास से बालों को हरदम खुला रख सकती हैं।
Dr. Suvina Attavar - I have a thirst for learning and a passion for Dermatology, Cosmetology and hair transplantation. I am well versed with lasers, chemical peels, and other minor dermatologic procedures. I have been doing hair transplants since 2018. I have written articles on dermatology topics for Residream during my residency as well as for practo and icliniq.more
अर्पिता ने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है। इन्होंने 2014 से अपने लेखन करियर की शुरुआत की थी। इनके अभी तक 1000 से भी ज्यादा आर्टिकल पब्लिश हो चुके हैं। अर्पिता को विभिन्न विषयों पर लिखना पसंद है, लेकिन इनकी विशेष रुचि बाजार में लॉन्च होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट को रिव्यू करना है। कौन-सा प्रोडक्ट कैसे...more