क्या वो लड़का मुझे पसंद करता है? : 25+ Ways How To Know If A Guy Likes You

Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

जैसे लड़कों के मन में सवाल होता है कि लड़की उन्हें पसंद करती है, इसका पता कैसे लगाएं। ठीक वैसे ही लड़कियां अक्सर ये सोचकर असमंजस में रहती हैं कि सच्चे प्यार का कैसे पता लगाएं। अगर किसी को सच्चा प्यार मिले तो इससे ज्यादा खुशी की बात और कुछ नहीं हो सकती है। ऐसे में लड़कियां कई बार इस दुविधा में पड़ जाती है कि कैसे पता करें लड़का प्यार करता है या नहीं। तो स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम इसी विषय में जानकारी दे रहे हैं कि कैसे पता करें लड़का प्यार करता है या नहीं। यहां कुछ टिप्स व इशारे हैं, जिनके बारे में पढ़कर लड़की लड़के के दिल की बात समझ सकती है। तो पढ़ना शुरू करें ये मजेदार लेख।

स्क्रॉल करें

तो कैसे पता करे कि लड़का प्यार करता है या नहीं, इससे जुड़ी मजेदार बातों के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

25+ Signs That A Guy Loves You Secretly: कैसे जानें कि लड़का मुझसे प्यार करता है

लड़का लड़की का प्यार हर बार लफ्जों में बयां नहीं किया जा सकता, इसकी एक अलग ही जुबां होती है, जिसे समझना बेहद जरूरी होता है। लेख में आगे ऐसे ही कुछ साइन्स दिए गए हैं, जो अक्सर लड़के जिससे वो प्यार करते हैं उनके सामने जाहिर करते हैं। इसलिए अगर कोई लड़का जो आपसे सच्चा प्यार करता हो, आपको ‘लव साइन्स’ दे तो उन्हें इग्नोर बिल्कुल मत किजिए। तो ये ‘लव साइन्स’ कुछ इस प्रकार हैं:

Image: Shutterstock

1. आपकी केयर करे

जिसे हम प्यार करते हैं उसके लिए केयरिंग होना स्वाभाविक है। ऐसे में अगर कोई लड़का आपसे प्यार करता है तो वो आपकी केयर जरूर करेगा। अक्सर लड़के जिन्हें प्यार करते हैं उनका ख्याल एक छोटे बच्चे की तरह रखते हैं। आपको हल्का सा जुकाम होने पर भी टेंशन में आ जाना, सड़क पर चलते हुए हमेशा आपको सेफ साइड रखना, कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे इशारे हैं। ये इशारे लड़के अक्सर उनके प्रति दर्शाते हैं, जिन्हें वो पसंद या प्यार करते हैं ।

2. आपके हर जरूरी दिन को याद रखना

जिसे हम प्यार करते हैं उनसे जुड़ी हर चीज हमारे लिए खास बन जाती है। ऐसे में अगर कोई लड़का आपके हर स्पेशल दिन को याद रखता है, जैसे – आपका जन्मदिन, आपके माता-पिता की सालगिरह, भाई का बर्थडे या फिर कोई अन्य खास दिन, तो हो सकता है कि आप उनके लिए समवन स्पेशल हैं। हो सकता है ये संकेत देकर वो आपको और बेहतर जानने व आपके करीब आना चाहता हो।

3. आपसे मिलने के बहाने ढूंढे

जिसे हम प्यार करते हैं उनके साथ बिताए घंटों भी कुछ सेकंड के समान लगते हैं। उनके साथ समय जैसे पंख लगाकर उड़ जाता है। उनके साथ कुछ समय बिताने के लिए राहों में इंतजार करना, जहां आप हो वहां हाजिर हो जाना व आपके हर प्लान में अपने लिए जगह बना लेना। ये ऐसे ही कुछ संकेत हैं, जो लड़के अक्सर अपने समवन स्पेशल के लिए करते हैं। ऐसे में अगर कोई लड़का बार-बार आपसे मिलने के बहाने खोजता है, तो हो सकता है वो आप पर दिल हार बैठा हो।

4. आपके हर सुख-दुख में साथ दे

हम जिसे प्यार करते हैं उसे कभी दुखी नहीं देख सकते हैं। उनकी हंसी ही हमारी खुशी और उनका दुख खुद-ब-खुद हमारा दुख बन जाता है। सुख में तो हर कोई साथ होता है, लेकिन अगर कोई दुख में भी आपके साथ खड़ा रहता है तो उनकी जिंदगी में आपकी बहुत खास जगह है। ऐसे में अगर कोई लड़का हर सुख व दुख में आपका साथ देता है तो आपको भी उसकी फीलिंग्स की कद्र करनी चाहिए।

पढ़ना जारी रखें

Image: Shutterstock

5. आपको निहारता रहे

कहते हैं प्यार करने वालों के लिए उनके महबूब से खूबसूरत इस जहान में कोई नहीं होता। इसलिए प्यार करने वाले अक्सर अपने सनम की तुलना कभी चांद, कभी सूरज तो कभी उस ईश्वर तक से करने लग जाते हैं। ऐसे में कई बार लड़के जिन्हें वो प्यार करते हैं उन्हें निहारते रहते हैं। चाहे आप कितनी ही भीड़ में क्यों ना हो, उनकी नजरें आपको खोज ही लेती हैं।

6. आपके बारे में जानने की कोशिश करे

अगर कोई लड़का आपको पसंद करता है तो वो आपको और भी बेहतर तरीके से जानने की कोशिश करेगा। हो सकता है कि वो बातों-बातों में आपसे आपके बारे में बहुत कुछ जानने की कोशिश करे या फिर आपके दोस्तों या करीबियों से आपसे जुड़ी बातें पूछता रहे। ऐसे में आपको इन लव साइन्स को पहचानना होगा।

7. मैसेज व कॉल का तत्परता से जवाब दे

अगर कोई लड़का आपके हर मैसेज व कॉल का तत्परता से जवाब देता है, तो हो सकता है कि वो आपको पसंद करता हो। आपके साथ पूरा दिन बिताने के बाद भी अगर वो आपसे घंटों फोन पर बातें करे या फिर चैट करे और आपकी लेट नाइट कॉल्स या मैसेज को कभी इग्नोर न करे, तो हो सकता है कि वो आपके बारे में हर वक्त सोच रहा है।

8. हाथ पकड़ने के बहाने ढूंढें

प्यार के स्पर्श का एक अलग ही एहसास होता है। अगर कोई लड़का बार-बार बहाने से आपका हाथ पकड़ना चाह रहा हो, तो हो सकता है कि वो आपको बेहद पसंद करता हो। प्यार का ये स्पर्श किसी गलत इरादे वाला नहीं होता, बल्कि ये बस उनके प्यार जताने का एक तरीका हो सकता है। आपके कंधे पर सिर रख लेना, साथ फोटो क्लिक कराते वक्त कंधे पर हाथ रख देना। ये सभी साइन्स आपको उनके एहसासों की झलक दिखाते हैं। हालांकि, आपको सही और गलत स्पर्श में अंतर करना आना चाहिए।

9. आपकी तारीफ करे

जिसे हम प्यार करते हैं वो हर रूप में हमें भाता है। ऐसे में अगर कोई लड़का हमेशा आपको कॉम्पलिमेंट्स दे और आपके हर रूप से प्यार करे तो हो सकता है वो आपको पसंद करता हो। ये जरूरी नहीं कि लड़का आपकी सुंदरता या आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ करे। आपकी बड़ी से बड़ी कामयाबी व हर छोटी-छोटी जीत में भी वो आपकी तारीफ करने से नहीं चूकेगा।

10. आपका बेस्ट फ्रेंड बनने की कोशिश करे

कहते हैं प्यार की शुरूआत दोस्ती से होती है। ऐसे में अगर कोई लड़का आपका दिल जीतने के लिए आपका सबसे अच्छा दोस्त बनना चाहे तो जरूर उसके मन में आपके लिए खास जगह होगी। वो चाहेगा कि आप अपनी हर बात सबसे पहले उससे शेयर करें चाहे वो आपका दुख हो या फिर आपकी खुशी। वो चाहेगा कि वो आपके हर पल का साक्षी बने। हालांकि, जरूरी नहीं हर लड़का जो आपसे दोस्ती करना चाहे, वो आपको पसंद ही करे। कभी-कभी दोस्ती का मतलब सिर्फ दोस्ती होती है। इसलिए दोस्ती और प्यार के बीच के महीन रेखा को समझना भी जरूरी है। इसलिए, दोस्ती के बाद के इशारों पर भी पूरा ध्यान दें।

11. खुद को आपकी पसंद में ढालने की कोशिश करे

कई बार लड़के जिन्हें वो पसंद करते हैं उनके अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करते हैं। ऐसे में ये भी एक साइन हो सकता है कि वो लड़का आपको चाहता हो। कई बार लड़के जिन्हें वो प्यार करते हैं उनकी पसंद बनने के लिए लड़की से अक्सर पूछते हैं कि, ‘आपको कैसा लड़का पसंद है?’ अगर ऐसे में आपने अपने सपनों के शहजादे की डिस्क्रिप्शन उन्हें दी है तो वो जरूर उसके जैसा बनने का प्रयास करेंगे।

12. आपको प्राथमिकता दे

अगर कोई लड़का आपको चाहता है तो वो आपको जरूर प्राथमिकता देगा। वह चाहे कितना भी व्यस्त क्यों ना हो, लेकिन आपके लिए वह जरूर समय निकाल लेगा। अगर कोई लड़का अपने दोस्तों से भी ऊपर आपको प्राथमिकता देता है या फिर आपके एक बार कहने पर दौड़ा चला आता है, तो हो सकता है कि वो आपको बेहद चाहता हो।

Image: Shutterstock

13. जलन का भाव हो

अगर कोई लड़का आपसे प्यार करता है, तो वो आपके किसी और लड़के के करीब जाने पर जरूर जलन महसूस करेगा। अगर आप किसी और लड़के से बात करती हैं या कोई और लड़का आपके करीब आने का प्रयास करता है तो ये उस लड़के को नागवार गुजर सकता है। अगर लड़का आपके किसी और के करीब जाने पर जलन महसूस करता है, तो हो सकता है उसके दिल में आपके लिए खास जगह हो। हालांकि, ध्यान रहे ये जलन जुनून यानी ऑबसेशन में ना बदल जाए। अगर वो आपकी इच्छा के खिलाफ आपसे जोर जबरदस्ती करे या आप पर पाबंदियां लगाए तो ऐसे लड़के से दूर रहना ही बेहतर है।

आगे है और जानकारी

14. आपका सम्मान करे

प्यार में सम्मान होना जरूरी होता है। अगर कोई शख्स आपका सम्मान नहीं करता है तो वो आपसे कभी सच्चा प्यार नहीं कर सकता। हंसी-मजाक से अलग, अगर कोई लड़का आपकी इच्छाओं और आपकी भावनाओं का सम्मान करता है, तो हो सकता है वो आपसे सच्चा प्यार करता हो।

15. अपने परिवार व दोस्तों से मिलवाए

लड़के अक्सर किसी भी लड़की को अपने परिवार या फिर दोस्तों से मिलाने से कतराते हैं। खासकर, जब तक कि वो अपनी फीलिंग्स को लेकर बिल्कुल श्योर ना हों। ऐसे में अगर कोई लड़का आपको अपने परिवार से मिलवाता है या अपने दोस्तों के बीच भी आपको एहमियत देता है, तो हो सकता है कि उसके मन में आपके लिए प्यार भरा हो।

16. अपने फ्यूचर प्लान में आपको शामिल करे

लड़के अक्सर अपने भविष्य को लेकर बहुत सजग होते हैं। ऐसे में अगर कोई लड़का आपकी इच्छानुसार या फिर आपके अनुरूप अपने फ्यूचर प्लान्स बनाए तो हो सकता है कि वो जिंदगी भर के लिए आपका साथ चाहता हो। ऐसे में आपको उनके इन लव साइन्स को समझना होगा और उन्हें भी अपने दिल में जगह देनी होगी।

17. आपकी बात कभी ना टाले

लड़के अक्सर जिसे प्यार करते हैं उसकी किसी भी बात को नहीं टालते और उनका हर एक हुक्म सर आंखों पर रखते हैं। ऐसे में अगर कोई लड़का आपकी बात बिल्कुल नहीं टालता और आपके एक आदेश पर दौड़ा चला आता है, तो हो सकता है कि आप उनके लिए स्पेशल हो और वो आपको किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहता हो।

18. आपकी बातों को ध्यान से सुने

जिसे हम प्यार करते हैं उसकी आवाज कानों में मिसरी की तरह घुल जाती है। जी करता है घंटों बैठकर बस उसकी बातें सुनते रहें। चाहे वो आपकी बेकार की बक-बक हो या फिर कोई सीरियस टॉप सीक्रेट, अगर वो हर बात को ध्यान लगाकर बिना शिकायत किए सुन लेता है तो ये भी एक इशारा हो सकता है। ऐसे ही कुछ साइन अगर आपको लड़के में नजर आते हैं तो हो सकता है कि वो आप पर दिल हार बैठे हों।

Image: Shutterstock

19. आपको देखकर शर्माने लगे

अक्सर लड़कों को प्यार व्यक्त करने के लिए मुखर माना जाता है, लेकिन सच तो ये है कि जिससे वो सच्चा प्यार करते हैं उनके सामने आने पर वो भी शर्मा जाते हैं। उनकी बोलती बंद हो जाती है। ऐसे में अगर कोई लड़का आपके सामने आने पर थोड़ा सतर्क हो जाता है या फिर आपसे नजरें मिलने पर शर्माने लगता है तो हो सकता है कि वो आपको चाहता हो।

20. आपको प्रोत्साहित करे

जिसे हम प्यार करते हैं उसकी जीत ही हमारी जीत और उसकी हार हमारी भी हार बन जाती है। अगर कोई लड़का सभी विपरित परिस्थितियों के बावजूद आपको आपके सपने पूरे करने के लिए प्रोत्साहित करता है और आपका भरपूर साथ देता है तो वो जरूर सच्चे दिल से आपकी कद्र करता है।

21. सहज महसूस कराए

अगर किसी लड़की को ये फर्क न पड़े कि आपने बाल कैसे बांधें हैं या आप कैसी लग रही हैं, तो हो सकता है वो आपको पसंद करता हो। आप जैसी हैं, वैसे ही अगर आप उनके साथ भी हों और वो आपको हर पल सहज महसूस कराए, तो हो सकता है आप उनके लिए खास हैं। अगर बात-बात में लड़का कहे कि वो आप में कोई बदलाव नहीं चाहता और आप जैसी हैं वैसी ही अच्छी हैं, तो हो सकता है ये उनका संकेत हो कि वो आपको पसंद करते हैं।

22. आपकी इच्छाओं को याद रखे

अगर आपने किसी चीज की इच्छा जताई हो और वो शख्स देर सवेर आपकी इच्छा को पूरा कर दे या फिर पूरा करने की भरसक कोशिश करे तो ऐसा शख्स सिर्फ प्यार में कर सकता है। आपने कोई डिमांड रखी हो या फिर आपका कोई सपना हो, उसे पूरा करने के लिए वो शख्स जमीन आसमान एक करने से भी पीछे नहीं हटता।

आगे है कुछ और टिप्स

23. आपसे जुड़ी चीजों को सहेजकर रखना

प्यार से मिला हर एक क तोहफा खास होता है। अगर कोई लड़का आपसे जुड़ी चीजों को सहेज कर रखता है तो वो जरूर मन ही मन में आपको पसंद करता है। लड़के अक्सर जिस लड़की को पसंद करते हैं उनसे जुड़ी छोटी-छोटी चीजें जैसे रबर बैंड, हेयर पिन, रूमाल, फूल, पेन जैसी कई चीजें यादों के रूप में संजोकर रखते हैं। साथ ही लड़की का दिया एक छोटा सा गिफ्ट भी वो हमेशा संभालकर रखते हैं।

24. प्यार से निकनेम्स देना

प्यार में दिए गए निकनेम्स आपको एक-दूसरे के और भी करीब लाते हैं। ऐसे में कई बार लड़के अपना प्यार जताने के लिए जिसे वो चाहते हैं उन्हें निकनेम्स देते हैं। भले ही आपको लगे कि वो निकनेम्स चिढ़ाने के लिए रखा हो, लेकिन वो आपकी उनकी जिंदगी में अहमियत बताते हैं। कई बार लड़के अपना व जिसे वो प्यार करते हैं उनका निकनेम जोड़े में रख लेते हैं जैसे मिकी-मिनी, टॉम ऐंड जैरी, एंजल-डेविल।

25. सोशल मीडिया का सहारा

आजकल सोशल मीडिया का क्रेज हर किसी पर है। ऐसे में अगर कोई लड़का आपके साथ सोशल मीडिया पर भी जुड़ा है और आपके हर फोटो और पोस्ट पर उसका लाइक आना तय है, तो हो सकता है वो आपको पसंद करता हो। साथ ही आपको जब भी ऑनलाइन पाए तो वो ‘हाई-हेलो’ करे तो ये उसका संकेत हो सकता है कि वो आपको पसंद करता है।

26. आपकी खुशियों को अपनी खुशी बना लेना

अगर कोई शख्स आपकी खुशी को अपनी खुशी बनाने लग जाए तो समझ लीजिए कि वो आपको बेहद प्यार करता है। ऐसा लड़के अक्सर अपना प्यार जताने व जिसे वो चाहते हैं उनके करीब जाने के लिए करते हैं। मान लो आपको खाने में तीखा पसंद है और उसे मीठा, लेकिन आपको इंप्रेस करने के लिए वो अपना टेस्ट ही बदल ले।

27. खट्टी-मीठी नोंक-झोंक

खट्टी-मीठी नोंक-झोंक करना भी लड़कों के प्यार जताने का एक तरीका है। ऐसे में अगर कोई लड़का आपको चिढ़ाता हो और फिर आपको सॉरी बोलकर मनाता भी हो, तो ये भी एक संकेत है कि वो आपको पसंद करता है। ऐसे में उनकी बातों का बुरा मनाने के बजाय, उनके इस संकेत को समझने की कोशिश करें।

28. आपसे अपनी पर्सनल बातें शेयर करना

लड़के अक्सर अपनी पर्सनल बातें किसी से शेयर करना पसंद नहीं करते। ऐसे में अगर कोई लड़का आपसे अपनी निजी बातें शेयर करता है या फिर आपके सामने अपनी दिल की बातें खुलकर शेयर करता है तो हो सकता है कि वो आप पर बेहद विश्वास करता हो और आपको चाहता हो।

हमेशा याद रखें कि प्यार का रिश्ता एहसास से जुड़ा होता है। आप जबरदस्ती किसी को अपनी पसंद नहीं बना सकते और ना ही किसी से प्यार कर सकते हैं। प्यार को बेशक किसी के राह दिखाने की जरूरत नहीं होती, लेकिन सच्चे प्यार का कैसे पता लगाएं ये जानना भी जरूरी होता है। कुछ इशारों से सामने वाले की दिल की फीलिंग्स पता जरूर कर सकते हैं। उम्मीद है कि यहां बताए गए टिप्स से लड़कियां समझ पाएंगी कि कैसे पता करें लड़का प्यार करता है या नहीं। तो इस लेख को अन्य महिलाओं के साथ भी शेयर करें और रिश्तों से जुड़े ऐसे ही अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें स्टाइलक्रेज से।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्यार का पता कैसे चलता है?

प्यार एक खूबसूरत एहसास है। ऐसे में अगर आप किसी की ओर आकर्षित महसूस करते हैं और बार-बार उनसे मिलना चाहते हैं, बात करना चाहते हैं, उन्हें जानना चाहते हैं तो हो सकता है आपके दिल में किसी ने जगह बना ली हो।

कैसे जानें कि कोई आपको पसंद करता है?

अगर कोई व्यक्ति आपके साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाह रहा हो, आपकी पसंद-नापसंद का ध्यान रखे, तो हो सकता है वो आपको पसंद करता हो। साथ ही लेख में दिए गए साइन्स आपकी मदद कर सकते हैं ये पता लगाने में कि कोई शख्स आपको पसंद करता है या नहीं।

लड़का सच्चा प्यार करता है या नहीं कैसे पता करें?

सच्चे प्यार को मापने का कोई पैमाना नहीं होता। ऐसे में अगर आपको संदेह है कि लड़का आपको सच्चा प्यार करता है या नहीं तो थोड़ा समय लें और उन्हें और बेहतर जानने व समझने का प्रयास करें।

कैसे पता करें प्यार सच्चा है या टाइमपास?

अगर कोई शख्स आपसे बार-बार झूठ बोलता है, आपसे बातें छिपाता है या फिर आप में बदलाव की बात करता है तो इसका मतलब है कि आपके प्रति उसकी भावनाएं सच्ची नहीं हैं।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख