लड़की के साथ बातचीत शुरू कैसे करें – पूछें ये 100+ सवाल | 100+ Funny Questions To Ask A Girl in Hindi

Written by , MA (Mass Communication) Aviriti Gautam MA (Mass Communication)
 • 
 

लड़की के साथ बातचीत शुरू कैसे करें, यह सवाल कई लड़कों के मन में बार-बार उठता है। ऐसा ही कुछ आपके साथ भी है, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम कई सारे ऐसे सवाल लेकर आए हैं, जिन्हें पूछकर आप लड़की से बात शुरू करने के साथ ही अपने रिश्ते को भी आगे बढ़ा सकते हैं। हाल ही में जिस लड़की से जान पहचान हुई है उस लड़की से क्या सवाल पूछें सोच रहे हैं, तो यहां कुछ फनी सवाल भी मौजूद हैं। कुल मिलाकर आप इन्हीं सवाल जवाब के जरिए एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान सकते हैं। बस अब लड़की से क्या सवाल पूछें, इस कन्फ्यूजन को यह लेख पढ़कर दूर कर लें।

नीचे स्क्रॉल करें

शुरुआत करते हैं 100 रोमांटिक क्वेशचन टू आस्क योर गर्लफ्रेंड इन हिंदी से।

Top 100 Questions To Ask A Girl In Hindi | बेस्ट 100+  सवाल आप कभी भी किसी लड़की से पूछ सकते हैं |

लड़की से बातचीत शुरू करने में हिचकिचाहट होती है? मन में यह सवाल उठता है कि उससे क्या बात करूं, तो क्यों न उससे कुछ अलग अंदाज में बात शुरू की जाए। आपको जो लड़की पसंद है उससे बात शुरू करने और उसके चेहरे पर हंसी लाने के लिए आप उससे कुछ फनी सवाल पूछ सकते हैं। इस लेख में फनी के साथ ही रोमांटिक क्वेशचन टू आस्क योर गर्लफ्रेंड इन हिंदी को भी जगह दी गई है। आप अपनी गर्लफ्रेंड या फिर जिसे गर्लफ्रेंड बनाना चाह रहे हैं उनसे इन सवालों को पूछ सकते हैं।

लेख में बने रहें

चलिए, सबसे पहले पढ़ते हैं रोमांटिक क्वेशचन टू आस्क योर गर्लफ्रेंड इन हिंदी।

लड़कियों से पूछें ये रोमांटिक सवाल –  Romantic questions to ask your girlfriend in hindi

Romantic questions to ask your girlfriend in hindi
Image: Shutterstock

लड़की से रोमांटिक सवाल पूछने का मतलब ये बिल्कुल नहीं होता कि आप उससे अभद्र सवाल पूछें। एक सही रोमांटिक सवाल आप दोनों को और पास ला सकता है, तो एक गलत सवाल आपके रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है। ऐसे में अपनी गर्लफ्रेंड से रोमांटिक सवाल पूछते हुए आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। चलिए, आगे पढ़ें किस तरह के रोमांटिक सवाल लड़कियों से पूछे जा सकते हैं।

  1. आपके साथ जब हम होते हैं, तो आपको कैसा लगता है?
  2. क्या आप लव एट फर्स्ट साइट में विश्वास करती हो?
  3. क्या आप भगवान की बनाई जोड़ी पर विश्वास रखती हो?
  4. क्या मेरे माता-पिता से मिलोगी?
  5. अगर हमारी शादी होती है, तो हम हनीमून पर कहां जाएंगे?
  6. आपको कब लगा कि आप मुझसे प्यार करने लगी हो?
  7. आपका पहला ख्याल क्या होगा जब आप सुबह मुझे अपने साथ देखोगी तो ?
  8. क्या आप पूरी दुनिया के सामने मुझे प्रपोज कर सकती हो ?
  9. जब आप मेरे बारे में सोचते हो, तो क्या आपके दिमाग में मेरे लिए कोई गाना आता है ?
  10. आप मुझे क्यों पसंद करती हो ?
  11. क्या आप मुझे सबके सामने हग कर सकती हो ?
  12. क्या आप भीड़ में मेरा हाथ पकड़ सकती हो ?
  13. क्या आप भीड़ में मुझे उस निकनेम से बुला सकती हो, जो आपने मुझे दिया है ?
  14. मुझे आप और क्या-क्या कहकर बुलाओगी?
  15. क्या आप मेरे लिए कोई कविता या गाना लिखोगी?
  16. क्या आप मुझे तीन शब्दों में बयान कर सकती हो?
  17. क्या आपको मेरे साथ समय बिताना अच्छा लगता है?
  18. क्या आपने कभी हमारे बारे में सपने देखे?
  19. क्या मेरा साथ रहना आपको अच्छा लगता है?
  20. अगर मैं उदास होती हूं, तो मुझे मनाने के लिए आप क्या करोगी?
  21. क्या आप हमेशा ही मुझे ऐसे ही प्यार करोगी?
  22. मुझे लेकर आपका सबसे खूबसूरत सपना क्या है?
  23. क्या मुझे बचाने के लिए आप अपनी जान खतरे में डालने की सोचोगी?
  24. क्या आप मेरे साथ फ्यूचर देखते हो ?

पढ़ना जारी रखें

रोमांटिक क्वेशचन टू आस्क योर गर्लफ्रेंड इन हिंदी के बाद अब पढ़िए गर्लफ्रेंड को हंसाने के लिए फनी सवाल।

लड़कियों से पूछें ये फनी सवाल – Funny questions to ask a girl to make her laugh in hindi

Funny questions to ask a girl to make her laugh in hindi
Image: Shutterstock

गर्लफ्रेंड के इस प्यार भरे रिश्ते में रूठना-मनाना और हंसी-मजाक, तो चलता ही रहता है। ये सब आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाते हैं। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को फनी सवालों से हंसाना चाहते हैं, तो नीचे दिए ये फनी क्वेश्चन इन हिंदी टू आस्क अ गर्ल आपकी मदद कर सकते हैं।

  1. आप दिन में कितनी बार झूठ बोल सकती हो?
  2. अगर आपको एक दिन के लिए लड़का बनने का मौका मिले, तो आप क्या करोगी?
  3. क्या आपको कार्टून देखना पसंद है और आपका फेवरेट करेक्टर कौन सा है?
  4. अगर आपको गुप्त खजाना मिल जाए, तो सबसे पहले आप क्या खरीदोगी?
  5. अगर आपको सुपरपावर मिल जाए, तो आप मेरे साथ कैसा सलूक करोगे?
  6. क्या आपने अब तक किसी को कोई फनी तोहफा दिया है?
  7. कौन सी फेरी टेल (परियों की कहानी) आपकी फेवरेट है?
  8. आपके दिमाग में कभी कोई शैतानी आइडिया आया है?
  9. अगर आप एक सब्जी होते तो, आप कौन सी सब्जी बनना पसंद करोगे और क्यों?
  10. आपने अपने दोस्तों के साथ सबसे फनी प्रैंक क्या किया है?
  11. अगर आपको पता चले कि हम पिछले जन्म के बिछड़े, तो आपका रिएक्शन क्या होगा?
  12. आपकी अब तक कि पागलों वाली (सुपर क्रेजी) पार्टी कौन सी रही है?
  13. अगर आपको अपने लिए सुपर पावर चुनने का मौका मिले, तो आप कौन सी सुपर पावर चाहते हैं?
  14. क्या आपको कभी अपने आप से भी जलन होती है?
  15. क्या आप रोज नहाते हो?
  16. आपको क्या लगता है कि आप अपने पिछले जन्म में क्या रही होंगी?
  17. क्या आप कभी दोस्तों के बीच हंसी का पात्र बने हैं?
  18. अगर आप लॉटरी जीत जाते हो, तो क्या करोगी?
  19. क्या आपको भूतों से डर लगता है?
  20. अपनी सबसे खराब डेट के बारे में बताओ?

पढ़ें और फनी क्वेशचन टू आस्क अ गर्ल टू मेक हर हैप्पी इन हिंदी

  1. आपके दोस्त आपको किस-किस नाम से बुलाते हैं और उनमें से कौन सा सबसे फनी है?
  2. अगर आप अपनी बायोग्राफी लिखोगे, तो उसका टाइटल क्या रखोगे?
  3. अगर आपको जिंदगी भर एक ही चीज पहननी पड़े, तो वो क्या होगी?
  4. अगर आपको किसी सेलेब्रिटी के साथ डरावनी जगह पर डेट पर जाने का मौका मिले, तो आपका रिस्पॉन्स क्या होगा?
  5. कहते हैं लड़कियों को कीड़े-मकौड़ों से डर लगता है, क्या उस लिस्ट में आप भी शामिल हैं?
  6. अगर जमीन पर 100 रुपये पड़े मिले, तो आप क्या करोगे?
  7. अगर आपकी लाइफ पर एक रियलिटी टीवी शो बनाया जाए, तो आपका रिस्पॉन्स क्या होगा?

आगे पढ़ें

फनी के बाद अब पढ़िए गर्लफ्रेंड के लिए लव क्वेशचन।

लड़कियों से पूछें ये प्यार भरे सवाल – Love Questions to ask your girlfriend in hindi

Love Questions to ask your girlfriend in hindi
Image: Shutterstock

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का रिलेशन प्यार की पहली सीढ़ी होता है। रिश्ते की शुरुआत के इस दौर में आप उन्हें जानने और बेहतर समझने की कोशिश करते हैं। अगर बात बन जाए, तो वो हमसफर भी बन जाती हैं। ऐसे में आप अपनी गर्लफ्रेंड से कुछ प्यार भरे सवाल पूछ कर उन्हें समझने और रिश्ते में प्यार की मिठास घोलने की कोशिश कर सकते हैं।

  1. क्या तुम्हें मेरे साथ घूमना पसंद है?
  2. क्या आप मुझमें अपना लाइफ पार्टनर देखते हैं?
  3. आपको मेरी सबसे अच्छी आदत कौन सी लगती है?
  4. आपका फेवरेट सेलिब्रिटी कौन है?
  5. अपने बारे में कुछ ऐसा बताइए जो कोई नहीं जानता हो?
  6. आपकी अब तक कि सबसे प्यारी याद क्या है?
  7. क्या आपको जानवर अच्छे लगते हैं?
  8. आपकी ड्रीम जॉब क्या है?
  9. मुझसे मिलने के बाद क्या आप अपने आप को खुशनसीब इंसान मानते हैं?
  10. अपने जीवन का अब तक सबसे साहसिक कार्य?
  11. आप क्या करोगे अगर आपके परिवार ने मुझे रिजेक्ट कर दिया तो?
  12. बचपन में आपका फेवरेट टीवी कैरेक्टर कौन था?
  13. आपको अपनी जिंदगी में कितनी बार प्यार हुआ है?
  14. आप कौन सी कार लेना पसंद करेंगे?
  15. आपने अपने दोस्त के लिए आज तक सबसे अच्छी चीज क्या की है?
  16. आप आपने परिवार में सबसे ज्यादा किसके नजदीक हो?
  17. आप में सबसे बुरी आदत क्या है?
  18. क्या आप भगवान में विश्वास करते हैं?
  19. क्या आप स्कूल में फेमस/पॉपुलर थे?
  20. क्या स्कूल में आपका कोई क्रश था?
  21. क्या आपने अबतक कोई पाप किया है ?
  22. पहली मुलाकात में मेरे बारे में आपकी क्या राय थी?
  23. आपकी फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन कौन सी है?
  24. आप शादी के बारे में क्या सोचते हैं?
  25. क्या आपका कोई रोल मॉडल है?
  26. आपको मुझ में सबसे ज्यादा पसंद क्या है?

स्क्रॉल करें

आगे पढ़िए कि लड़की से पूछे जाने वाले क्यूट सवाल।

लड़कियों से पूछें ये क्यूट सवाल – Cute Questions to ask a Girl In Hindi

Cute Questions to ask a Girl In Hindi
Image: Shutterstock

दो प्यार करने वालों को इस दुनिया में अपने साथी से बेहतर व प्यारा इंसान और कोई नहीं लगता। इनसे आप प्यार करते हैं उनके बारे में हर बात जानना जैसे जरूरी बन जाता है। ऐसे में जिसे आप प्यार करते हैं उनसे नीचे दिए ये क्यूट से सवाल पूछ कर आप उनके दिल में अपने लिए प्यार और बढ़ा सकते हैं।

  1. क्या मैं आपको खुश रख सकता हूं?
  2. आप मेरी गर्लफ्रेंड बनीं ये मेरी खुशनसीबी है, क्या आपको भी ऐसा लगता है?
  3. मुझे जीवन के हर कदम पर आपका साथ चाहिए, क्या आप राजी हो?
  4. क्या आपको पता है आप दुनिया की सबसे क्यूट लड़की हैं?
  5. अगर मुझे डर लगता है तो क्या आप मेरे साथ रहोगे?
  6. अगर आप मुझे फूल देना चाहें तो कौन सा देंगे?
  7. जब आप अकेले होते हैं तो क्या मेरे बारे में सोचते हैं?
  8. अगर आपके दोस्त मुझे हमेशा के लिए छोड़ने को बोलें, तो आप क्या करोगे?
  9. क्या आप मुझे अपना कोई सिक्रेट बताना चाहोगी?
  10. क्या आपको हॉरर मूवीज पसंद हैं?
  11. क्या आप मेरे लिए ब्रेकफास्ट बनाओगी?
  12. आप लोगों के सामने मुझे कैसे पेश करोगे?
  13. क्या आपको घूमना अच्छा लगता है?
  14. क्या आपको दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है?
  15. क्या आपको लगता है कि आपका परिवार मुझे पसंद करेगा?
  16. क्या आपको पहले भी प्यार हुआ है?
  17. आपके लिए प्यार क्या है?
  18. आपका फेवरेट हीरो या फिर हीरोइन?
  19. हम दोनों में आपको सबसे अच्छी चीज क्या लगती है?
  20. क्या आपको कभी किसी चीज को लेकर दुख हुआ है?
  21. वो कौन सी चीज है, जिसे मुझे बताने से आप डरती हो?
  22. आपका सबसे बड़ा डर क्या है ?
  23. क्या आप अपने काम से खुश हैं?
  24. अगर आपको भगवान से कुछ मांगना हो, तो क्या मांगोगे?
  25. क्या आप मेरे साथ शादी करने के लिए तैयार हैं ?
  26. क्या आप अपनी ये क्यूट सी स्माइल हमेशा के लिए मेरे नाम कर सकती हो?

अगर आप सोच रहे हैं कि लड़की से क्या सवाल पूछें, तो हमेशा ध्यान रखें कि उनसे कभी भी कोई ऐसा सवाल नहीं पूछना चाहिए, जो उन्हें असहज कर दे। लड़कियों से सवाल हमेशा मर्यादा में रहकर ही करें, ताकि उनके दिल को या आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचे। हमें उम्मीद है कि लेख में ऊपर दिए लड़कियों से पूछें ये फनी सवाल, रोमांटिक क्वेशचन टू आस्क योर गर्लफ्रेंड इन हिंदी और अन्य प्यार भरे क्यूट क्वेशचन आपको जरूर पसंद आए होंगे। इस तरह के और भी बेहतरीन आर्टिकल पढ़ने के लिए स्टाइलक्रेज के साथ जुड़े रहें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख