कीवी जूस पीने के फायदे और नुकसान – Benefits of Kiwi Juice in Hindi

फलों के जूस को सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। यही कारण है कि बीमारी में लोगों को अलग-अलग तरह के फलों के जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन जूस में मौजूद पौष्टिक तत्व और औषधीय गुण रोग के लक्षण को दूर करने और स्वस्थ रहने में मदद कर सकते हैं। ऐसे ही कई फायदेमंद गुणों से भरपूर जूस में से एक कीवी भी है। इसी वजह से स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम कीवी जूस पीने के फायदे और कीवी जूस पीने के नुकसान पर चर्चा करेंगे। इसके साथ हम यहां कीवी जूस का उपयोग भी बता रहे हैं।
लेख में बने रहें
इधर-उधर की बात किए बिना सीधे कीवी जूस पीने के फायदे जान लेते हैं।
विषय सूची
कीवी जूस पीने के फायदे – Benefits of Kiwi Juice in Hindi
कीवी के जूस को गुणों का खजाना बताया जाता है। इस फल का सेवन करने से किस तरह से स्वास्थ्य लाभ मिलता है, हम इसी पर विस्तार से बात करेंगे। बस ध्यान दें कि कीवी जूस के फायदे पाने के लिए डाइट में अन्य खाद्य पदार्थों को भी संतुलित मात्रा में शामिल करना जरूरी है।
1.हृदय के लिए
कीवी जूस पीने के फायदे में हृदय स्वास्थ्य को शामिल किया जा सकता है। इस विषय पर हुए एक वैज्ञानिक शोध से पता चलता है कि कीवी फल के अर्क में साइटोटोक्सिक (हानिकारक कोशिकाओं को बढ़ने न देना) और एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि होती है। इन दोनों इफेक्ट के कारण कीवी जूस हृदय पर सुरक्षात्मक प्रभाव दिखाने की क्षमता रख सकता है। साथ ही रिसर्च में कहा गया है कि कीवी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को बढ़ाकर भी हृदय को स्वस्थ रखने का काम करते हैं (1)।
2.एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव
कीवी रस को एंटी इंफ्लेमेटरी गतिविधि के लिए भी जाना जाता है। एक वैज्ञानिक रिसर्च में भी कहा गया है कि कीवी के ताजे जूस में प्रभावी एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव होता है (2)। यह एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव शरीर में होने वाली सूजन से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने का काम कर सकता है। इस सूजन संबंधी समस्या में अर्थराइटिस, सोरायसिस (त्वचा से जुड़ी समस्या) और इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (पाचन तंत्र से संबंधित सूजन) शामिल हैं (3)।
3.तनाव से राहत
कीवी का जूस तनाव से राहत दिला सकता है। दरअसल, कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। रिसर्च बताती हैं कि कीवी में मौजूद विटामिन सी व्यक्ति के तनाव को कुछ कम कर सकता है। साथ ही इसे अवसाद और थकान को कम करने में भी कारगर माना जाता है। ऐसे में कीवी फल से बनाए गए जूस का सेवन करके व्यक्ति तनाव और अवसाद दोनों से कुछ हद तक राहत पा सकता है (4) ।
4.घाव भरने के लिए
घाव लगने के बाद भरने में कई बार काफी समय लग जाता है। ऐसी स्थिति में भी कीवी का जूस फायदेमंद साबित हो सकता है। बताया जाता है कि कीवी का जूस टिश्यू को रिपेयर करके घाव को भरने में मदद कर सकता है। इसमें भी कीवी जूस में मौजूद विटामिन सी की भूमिका को मुख्य माना जाता है। इसी कारण से कीवी के जूस के सेवन को घाव भरने की प्रक्रिया के लिए अच्छा माना गया है (5)।
5.झुर्रियों के लिए
कीवी जूस के फायदे में झुर्रियों से राहत दिलाना भी शामिल है। एक वैज्ञानिक शोध में दिया हुआ है कि कीवी फल में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है और यह पोषक तत्व एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है। कीवी जूस के इसी प्रभाव के कारण यह झुर्रियों को कुछ कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही त्वचा के टेक्सचर को बेहतर करने के लिए इसे जाना जाता है। इतना ही नहीं, यह स्किन को सूर्य की नुकसानदायक किरणों और प्रदूषण से होने से वाले नुकसान से भी बचा सकता है (6)।
6.वजन घटाने के लिए
कीवी जूस का उपयोग वजन नियंत्रण के लिए भी किया जा सकता है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, कीवी फल या इसके जूस का सेवन करने से वजन को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है (7)। इसके अलावा, कीवी को वेट मैनेजमेंट स्ट्रेटजी वाले आहार का भी मुख्य हिस्सा माना जाता है। इसके लिए कीवी में मौजूद फाइबर को फायदेमंद माना जा सकता है(8)।
7.बालों के लिए
कीवी रस के फायदे बालों पर भी नजर आ सकते हैं। एक रिसर्च में बताया गया है कि कीवी में मैग्नीशियम, जिंक और फास्फोरस होते हैं। ये पोषक तत्व बालों को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही इसमें विटामिन-सी और विटामिन-ई भी होते हैं, जो बालों को टूटने या झड़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं (9)।
स्क्रॉल करें
नीचे पढ़ें कीवी जूस का उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में।
कीवी जूस का उपयोग – How to Use Kiwi Juice in Hindi
कीवी जूस को कई तरह से उपयोग में लाया जा सकता है। हम कीवी के कुछ सेहतमंद उपयोग की जानकारी आगे दे रहे हैं।
कैसे करें उपयोग
- कीवी के ताजा जूस को ऐसे ही पिया जा सकता है।
- कीवी के जूस को स्मूदी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
- इसके जूस को फ्रिज में जमाकर आइसक्रीम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
- कीवी जूस का उपयोग जैम और सॉस बनाने के लिए भी किया जा सकता है।
कब करें उपयोग
- इसके ताजा जूस को सुबह और शाम के समय पी सकते हैं।
- इसे स्मूदी में मिलाकर दोपहर में ले सकते हैं।
- कीवी जूस के इस्तेमाल से बने जैम को दोपहर या रात के खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
कितना करें उपयोग
- रोजाना आधा कप कटे हुए कीवी का जूस बनाकर पी सकते हैं (10)।
अंत तक पढ़ें लेख
आगे जानिए कि कीवी जूस को घर में किस तरह से बनाया जा सकता है।
कीवी जूस बनाने की विधि
कीवी का जूस बनाना काफी आसान है। इसे घर में आगे बताए गए तरीके से बड़ी सरलता से बनाया जा सकता है। आगे पढ़ें कीवी रस बनाने की विधि।
सामग्री:
- दो कीवी
- एक चम्मच शहद
- एक कप पानी
जूस बनाने की विधि:
- कीवी जूस बनाने के लिए इसे धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब इन टुकड़ों के साथ पानी को मिक्सर ब्लेंडर में डालें।
- फिर इसे करीब दो मिनट तक पीस लें।
- जब कीवी के टुकड़े अच्छी तरह पीस जाएं, तो इसे गिलास में छानकर निकाल लें।
- ताजा कीवी का रस तैयार है। बस अब जरूरत लगे, तो इसमें ऊपर से शहद डालकर पी सकते हैं।
अभी और जानकारी है
आगे पढ़िए, कीवी जूस पीने के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं।
कीवी जूस पीने के नुकसान – Side Effects of Kiwi Juice in Hindi
कीवी जूस के फायदे ही नहीं, नुकसान भी हो सकते हैं। जी हां, एक ओर जहां संयमित मात्रा में कीवी का जूस पीने के फायदे होते हैं, तो दूसरी ओर इसकी अधिकता से कीवी जूस पीने के नुकसान भी हो सकते हैं। ये नुकसान कुछ इस प्रकार हैं।
- कीवी फल से एलर्जी होती है, इसलिए इससे बनाए गए जूस से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है (11)।
- अधिक समय तक नियमित रूप से कीवी के जूस पीने पर किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। असल में इसमें पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है, जो किडनी को हानि पहुंचा सकता है (12)।
- वैसे तो कीवी का रस वजन को संतुलित रखने का काम कर सकता है, लेकिन इसे अधिक मात्रा में ज्यादा दिनों तक लेने से मोटापा बढ़ सकता है (13)।
अब आप समझ ही गए होंगे कि कीवी का जूस कितना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व और औषधीय गुण के कारण ही इसे सेहतमंद जूस कहा जाता है। इसे दैनिक आहार में शामिल कर बीमारियों से बचा जा सकता है। बस जरूरी है, तो इसे सही मात्रा में पीने और अन्य पौष्टिक आहार को डाइट में शामिल करने की। आगे पढ़िए रिडर्स द्वारा कीवी जूस से संबंधित पूछे गए कुछ सवालों के जवाब।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या मैं सुबह कीवी जूस पी सकता हूं?
हां, सुबह कीवी का जूस पी सकते हैं।
क्या कीवी का रस खाली पेट पी सकते हैं?
जी हां, खाली पेट कीवी का जूस पी सकते हैं।
क्या हम रोज कीवी जूस पी सकते हैं?
हां, रोजाना सीमित मात्रा में कीवी का जूस पी सकते हैं।
क्या कीवी का रस त्वचा के लिए अच्छा है?
हां, कीवी का रस त्वचा के लिए अच्छा होता है। इससे त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने व स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है (6)।
Sources
Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Read our editorial policy to learn more.
- Kiwifruit extract enhances markers of innate and acquired immunity in a murine model,
https://www.tandfonline.com/doi/full/10.1080/09540100802117198 - Anti-ulcer Activity of Avocado Juice and Kiwi Juice on Indomethacin Induced Gastric Ulcer in Rats
,
https://ejnh.journals.ekb.eg/article_104050_a5136a6a55d7d21b6ef456ddeeaf7b5f.pdf - What is an inflammation?
,
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK279298/ - Mood improvement in young adult males following supplementation with gold kiwifruit, a high-vitamin C food
,
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4153016/ - Vitamin C,
https://medlineplus.gov/ency/article/002404.htm - Kiwifruit : Health benefits and medicinal importance,
https://www.researchgate.net/publication/316701273_Kiwifruit_Health_benefits_and_medicinal_importance - Healthy Eating for a Healthy Weight,
https://www.cdc.gov/healthyweight/healthy_eating/index.html - The nutritional and health attributes of kiwifruit: a review,
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6267416/ - Kiwifruit : Health benefits and medicinal importance,
http://researchjournal.co.in/online/RKE/RK%20Eng%20%20%2010%20(2)/10_98-100.pdf - kiwifruit,
https://harvestofthemonth.cdph.ca.gov/documents/Fall/Kiwis/Kiwis_Fam.pdf - Kiwi fruit is a significant allergen and is associated with differing patterns of reactivity in children and adults
,
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/15248859 - Eating & Nutrition for Hemodialysis,
https://www.niddk.nih.gov/health-information/kidney-disease/kidney-failure/hemodialysis/eating-nutrition - Paradoxical Effects of Fruit on Obesity,
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5084020/